बिना रोकटोक के ओवरलोड बैरियर से गाड़िया हो रही पार, जिम्मेदार मौन

डाला, सोनभद्र। सीएम योगी ने खनन विभाग को यह सोच कर अपने पास रखा था कि खनन में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे । लेकिन पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से अवैध खनन व परिवहन को लेकर जिले के अफसरों में आपसी खींचातान व तालमेल की कमी देखी जा रही है, उससे साफ हो चला है कि जिले में खनन माफियाओं का सिंडिकेट कितना मजबूत है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही ड्यूटी में लगे अधिकारियों का नया खेल चालू हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ओवरलोड को लेकर खनिज बैरियर फिर चालू किया गया ताकि अवैध खनन व ओवरलोड परिवहन पर अंकुश लगाया जा सके। लेकिन वही ड्यूटी में लगे अधिकारियों का नया खेल चालू हो गया। हम आपको बता रहे हैं, जहाँ ओवरलोड बालू लदे वाहनों के खिलाफ बुधवार/ बृहस्पतिवार की पूरी रात चेकिंग अभियान चलता रहा, पर सूत्रों की माने तो सुविधा शुल्क के साथ गाड़ियाँ अधिकारी के चेक पोस्ट पर मौजूदगी के दौरान निकलती रही।

Advertisement (विज्ञापन)

चौकी क्षेत्र के बाड़ी में बने 2 नंबर खनिज बैरियर पर जहाँ ओवरलोड गाड़ियों के आवागमन पर रोक लगाने को लेकर पुलिस ने सैकड़ो ओवरलोड बालू लदे वाहनों को पकड़ा। वही बुधवार / बृहस्पतिवार को जिम्मेदार के चहलकदमी के बाद भी ओवरलोड बालू की गाड़िया बैरियर की सेटिंग के दौरान बिना रोकटोक जाती रही।

Advertisement (विज्ञापन)

आपको बता दें कि गाड़ी पास कराने को लेकर एक सप्ताह पूर्व 6 नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमे भी किये गए थे। लेकिन बैरियर पर बैठे जिम्मेदार लोगों द्वारा खेल शुरू हो गया। जिम्मेदारों की मौजूदगी में ओवरलोड परिवहनों को छोड़ा जाना यह खनन विभाग के अधिकारियों पर सवालिया निशान खड़ा करता हैं।

  • Advertisement

आटो-पिकअप में हुई टक्कर, 3 गंभीर रुप से हुए घायल

Advertisement (विज्ञापन)

विण्ढमगंज, सोनभद्र विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के रीवां राची राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर भारतीय इंटरमीडिएट कालेज के खेल मैदान के ठीक सामने शुक्रवार को आटो व पिकअप में टक्कर हो गई। इससे आटो में सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी को विण्ढमगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

दोपहर करीब 12 बजे एक सवारी भरी आटो की पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर होने से आटो में सवार 50 वर्षीय रामधारी, 26 वर्षीय विनीता देवी निवासी कोटा, 60 वर्षीय नागनाथ निवासी नेरुइयादामर थाना कोन को गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को उठाकर सड़क किनारे बैठाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विण्ढमगंज भिजवाया।

Advertisement (विज्ञापन)

दुर्घटनाग्रस्त आटो व पिकअप को थाने पर भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके से आटो व पिकअप चालक फरार हो गए हैं। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विण्ढमगंज पर किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डा. सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि विनीता देवी व नागनाथ को गंभीर चोट लगी है, जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

रामधारी के पैर व हाथ की हड्डी टूट गई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि आए दिन बार्डर से सटे झारखंड के टेंपू चालकों की तरफ से बूटबेढ़वा पंचायत भवन के पास दर्जनों की संख्या में आटो लगाकर यात्रियों को बैठाने के चक्कर में आगे पीछे करते हैं। सड़क की पटरी पर आटो खड़ा होने के चलते आए दिन दुर्घटना होती रहती है।

  • Advertisement

साधन सहकारी समितियों पर धान उतारकर अंगूठा लगाने के लिए भटक रहे किसान !

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। जनपद में इन दिनों जहां एक तरफ नेता और नौकरशाह चुनावी बयार में मशगूल हैं वही दूसरी तरफ सोनभद्र के किसान अपने धान का समर्थन मूल्य पाने के लिए भटक रहे हैं ।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते हैं कि चोपन विकास खंड में स्थापित साधन सहकारी समिति के धान खरीद केन्द्र पीसीएफ कोन लैम्पस पर किसानों नें जनवरी माह के आखिरी सप्ताह में धान का तौल करा दिया था, जिसकी पोर्टल पर अभी तक फीडिंग ना होने तथा अंगूठा ना लगने से किसानों का भुगतान खाते में नहीं जा सका है । ऐसी जानकारी खुद पीसीएफ कोन लैम्पस धान खरीद केन्द्र के प्रभारी रामकृत ने पीसीएफ प्रबंधक सोनभद्र को पत्र के माध्यम से देते हुए बताया कि कोन निवासी किसान राजकिशोर का 40 क्विंटल धान 28 जनवरी को खरीद कर लिया गया था, लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण अंगूठा नहीं लग सका है और ना ही अभी तक फीडिंग ही हो सकी है ।

Advertisement (विज्ञापन)

धान खरीद में हो रही किसानों की ऐसी दुर्दशा पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता श्रीकांत त्रिपाठी तथा गिरीश पाण्डेय ने गुरुवार को संयुक्त रुप से कहा कि भाजपा की सरकार में अधिकारी बेलगाम होकर किसानों का दोहन करने में लगे हैं। नेता द्वय ने यह भी आरोप लगाया कि बिचौलियों तथा मिलर्स से भारी कमीशनखोरी करने में शासन प्रशासन में बैठे लोग मशगूल हैं। कहा केवल कोन पीसीएफ ही नहीं जनपद के प्रायः हर एक धान खरीद केन्द्र पर धान उतारकर अंगूठा लगाने के लिए किसान चक्कर लगा रहे हैं ।

नेता द्वय ने यह भी आरोप लगाया कि खुद जिलाधिकारी से कयी बार शिकायत करके समाधान कराने की मांग के बावजूद किसानों को लगातार गुमराह तथा परेशान किया जा रहा है। आगे यह भी कहा मजबूरन किसान केन्द्र पर उतारा गया धान पुनः उठाकर बाजार में बेचने हेतु ले जाने के लिए विवश हो रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है ।

किसान मंच के नेता द्वय ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस सप्ताह सभी केन्द्रों पर धान बेचने वाले किसानों का अंगूठा लगाना सुनिश्चित नही किया गया तो रविवार को किसानो के साथ बैठक करके बड़े आंदोलन की रुपरेखा तैयार कर पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच किसानों के हित में बड़ा आंदोलन करेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Advertisement
  • Advertisement

बिना रोकटोक के ओवरलोड बैरियर से गाड़िया हो रही पार, जिम्मेदार मौन

Advertisement (विज्ञापन)

डाला, सोनभद्र। सीएम योगी ने खनन विभाग को यह सोच कर अपने पास रखा था कि खनन में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे । लेकिन पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से अवैध खनन व परिवहन को लेकर जिले के अफसरों में आपसी खींचातान व तालमेल की कमी देखी जा रही है, उससे साफ हो चला है कि जिले में खनन माफियाओं का सिंडिकेट कितना मजबूत है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही ड्यूटी में लगे अधिकारियों का नया खेल चालू हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ओवरलोड को लेकर खनिज बैरियर फिर चालू किया गया ताकि अवैध खनन व ओवरलोड परिवहन पर अंकुश लगाया जा सके। लेकिन वही ड्यूटी में लगे अधिकारियों का नया खेल चालू हो गया। हम आपको बता रहे हैं, जहाँ ओवरलोड बालू लदे वाहनों के खिलाफ बुधवार/ बृहस्पतिवार की पूरी रात चेकिंग अभियान चलता रहा, पर सूत्रों की माने तो सुविधा शुल्क के साथ गाड़ियाँ अधिकारी के चेक पोस्ट पर मौजूदगी के दौरान निकलती रही।

Advertisement (विज्ञापन)

चौकी क्षेत्र के बाड़ी में बने 2 नंबर खनिज बैरियर पर जहाँ ओवरलोड गाड़ियों के आवागमन पर रोक लगाने को लेकर पुलिस ने सैकड़ो ओवरलोड बालू लदे वाहनों को पकड़ा। वही बुधवार / बृहस्पतिवार को जिम्मेदार के चहलकदमी के बाद भी ओवरलोड बालू की गाड़िया बैरियर की सेटिंग के दौरान बिना रोकटोक जाती रही।

Advertisement (विज्ञापन)

आपको बता दें कि गाड़ी पास कराने को लेकर एक सप्ताह पूर्व 6 नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमे भी किये गए थे। लेकिन बैरियर पर बैठे जिम्मेदार लोगों द्वारा खेल शुरू हो गया। जिम्मेदारों की मौजूदगी में ओवरलोड परिवहनों को छोड़ा जाना यह खनन विभाग के अधिकारियों पर सवालिया निशान खड़ा करता हैं।

  • Advertisement

सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट की मासिक बैठक संपन्न

सुकृत, सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के करमा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित “सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट” के केंद्रीय कार्यालय पर ट्रस्ट की मासिक बैठक बृहस्पतिवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में पिछले माह के कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह प्रस्ताव रखा कि अब विद्यालय खुल गये हैं, पठन- पाठन का कार्य प्रारंभ हो गया है अब विद्यालयों में जाकर बच्चों के बौद्धिक विकास हेतु निबंध प्रतियोगिता, पेन्टिंग प्रतियोगिता कोविड- 19 के नियमों का पालन करते हुए संपंन्न करायी जाए तथा तथा कोविड – 19 के रोकथाम हेतु बच्चों व नागरिकों को जागरूक करते हुए कोविड-19 टीकाकरण के लक्ष्यों को पूर्ण किया जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्था द्वारा चल रही योजनाओं जैसे- सिलाई – कढ़ाई प्रशिक्षण, पढ़ें बेटियाँ- पढ़ाएं बेटियाँ को अनवरत चलते रहने तथा प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया जाए ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं को योजना का लाभ मिल सके। इस प्रस्ताव पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से पारित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

अंत में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ प्रधान ट्रस्टी गौतम विश्वकर्मा के द्वारा बैठक के समापन की घोषणा की गई। इस मौके सह ट्रस्टी शांति देवी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला सचिव सोनभद्र दिनेश कुमार, जिला सचिव सोनभद्र महिला मंच राधिका यादव, सदस्य गण मदन लाल यादव, सूरज मणि, पंकज कुमार, श्याम बिहारी तथा सरवरे अख्तर मौजूद रहे।

  • Advertisement

राधिका यादव को मिला “पढ़ें बेटियाँ- पढ़ाएं बेटियाँ” का प्रमाण-पत्र

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

सुकृत, सोनभद्र : सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट द्वारा शुरू की गई नयी योजना “पढ़ें बेटियाँ- पढ़ाएं बेटियाँ” का प्रमाण-पत्र जनपद सोनभद्र के कर्मा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत की रहने वाली राधिका यादव को मिला है। बता दें कि इस योजना के तहत हाईस्कूल या शिक्षित महिलाएं अपने घर पर सुरक्षित रह कर एक सप्ताह तक आसपास के गरीब बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग शिक्षा देकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकतीं हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें- 9935694130

  • Advertisement

नाबालिग की अभिरक्षा सम्प्रेक्षण गृह को तत्काल बदलते हुए, किशोर न्याय बोर्ड को दी गयी सूचना

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड विनय कुमार सिंह द्वारा जिला जेल गुरमा में नाबालिग की अभिरक्षा न बदले जाने के कारण जेल अधीक्षक को तलब किया था। जेल अधीक्षक को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस बल न दिये जाने के कारण तथा नाबालिग की अभिरक्षा न बदले जाने के कारण लिखित जवाब दाखिल किया गया। जिसको प्रधान मजिस्ट्रेट ने गंभीरता से लेते हुए, जेल अधीक्षक सोनभद्र को बोर्ड के समक्ष उपस्थित होने का आदेश जारी किया। आदेश पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के पास पहुंचने से पूर्व ही पुलिस अधीक्षक द्वारा जेल अधीक्षक गुरमा सोनभद्र को पुलिस बल उपलब्ध कराकर नाबालिग की अभिरक्षा सम्प्रेक्षण गृह में तत्काल बदलते हुए, किशोर न्याय बोर्ड सोनभद्र को सूचना दी गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

जिस पर प्रधान मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक की तलबी रोक दी गयी। किशोर न्याय बोर्ड का यह रूख जिले में चर्चा का विषय बना रहा तथा प्रधान मजिस्ट्रेट द्वारा भविष्य में पुनरावृत्ति न होने का सम्बन्धित को निर्देश जारी किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

मानव तस्करी को रोकने के लिए ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी किए गए नामित : पुनीत टण्डन

जिला बाल संरक्षण अधिकारी/ जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टण्डन

HIGHLIGHTS

  • मानव तस्करी का खेल जारी, राजस्थान और हरियाणा भेजी जा रही लड़किया
  • नाबालिक लड़कियों से शादी का प्रलोभन देने वाले लोगों की पुलिस को सूचना देने के लिए लोगो को किया जा रहा है जागरूक
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। नक्सल प्रभावित जिले में मानव तस्करी का खेल नहीं थम रहा है, सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों की बेटियों को कभी बहला-फुसलाकर तो कभी रुपए का लालच देकर अलग- अलग हिस्सों में पहुंचाया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

राजस्थान हरियाणा राज्य जहां पर लड़कियों की संख्या कम है वहां के धनाढ्य लोगों से शादी कराने का सब्जबाग दिखाकर मानव तस्करी को बढ़ावा दिया जा रहा है, मानव तस्करी के आरोप में कई लोगों जेल भेजा जा चुका है, उसके बावजूद भी तस्करों का तिलिस्म नहीं टूट पा रहा है इस खेल में लिप्त लोग धनाढ्य परिवार के अधेड़ लोगों को कम उम्र की लड़कियों से शादी का झांसा देकर यहां बुलाते हैं फिर मोटी रकम ऐठ कर लड़कियों को उनके साथ लगा देते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

हाल में कुछ दिन पूर्व थाना विंढमगंज सोनभद्र से एक मामला सामने आने के बाद पुलिस और प्रोवेशन विभाग भी भी हैरान हो गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी/ जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टण्डन ने बताया कि-“ जिले में मानव तस्करी के खिलाफ कार्यवाही विभाग व पुलिस द्वारा की जा रही है फिर भी तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं ग्रामीणों को नाबालिक लड़कियों की शादी न करने और शादी के लिए प्रलोभन देने वालों के बारे में पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया जा रहा है

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि जिले में ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी भी नामित कर दिए गए हैं जिसमे म्योरपुर ब्लॉक में गायत्री कुमारी संरक्षण अधिकारी, करमा ब्लॉक में रोमी पाठक सामाजिक कार्यकर्ता, रॉबर्ट्सगंज ब्लाग में नीतू यति महिला कल्याण अधिकारी, घोरावल ब्लाक में साधना मिश्रा जिला समन्वयक, नगवा ब्लाक में सीमा द्विवेदी जिला समन्वयक, चतरा ब्लॉक में वीणा राव सामाजिक कार्यकर्ता, दुद्धी ब्लाक में सुधीर कुमार शर्मा परामर्शदाता, ब्लाक चोपन में विपिन कुमार कनौजिया आंकड़ा विश्लेषणक, कोन ब्लॉक में शेषमणि दुबे ओ॰ आर॰ डब्ल्यू, बभनी ब्लाक में विजय कुमार ओ आर डब्ल्यू है। सभी संबंधित ब्लाक के सभी नोडल ब्लॉक स्तर पर बाल संरक्षण समिति व ग्राम बाल संरक्षण समिति से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

  • Advertisement

स्टोरी मिरर मुंबई द्वारा डॉक्टर बृजेश हुए सम्मानित

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। स्टोरी मिरर मुंबई द्वारा आयोजित स्कूल लेखन प्रतियोगिता सीजन-3 में सोनभद्र के डा० बृजेश महादेव ने प्रतिभाग कर प्रमाण पत्र प्राप्त किया। स्टोरी मिरर के सह संस्थापक एवं सीईओ बिभुदत्ता ने कहा कि आपकी कल्पना शक्ति आपको आगे ले जा सकती है।

Advertisement (विज्ञापन)

स्कूल लेखन प्रतियोगिता सीजन 3 में डॉ० बृजेश द्वारा कल्पना शक्ति का उपयोग करके प्रभावित करने वाली सुंदर रचना स्टोरी मिरर को पसंद आई। जिसके फलस्वरूप उन्हें प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। बता दें कि डॉक्टर बृजेश महादेव स्टोरी मिरर के द्वारा साहित्यिक लेफ्टिनेंट एवं साहित्यक कैप्टन के रूप में सम्मानित किए जा चुके हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

डॉ० बृजेश जनपद सोनभद्र के जिला प्रभारी भी हैं। इस अवसर पर विकासखंड के प्रभारी अजय यादव नगवा, जयश्री विश्वकर्मा चतरा, राजेंद्र प्रसाद सिंह घोरावल, सरिता जैसवार रॉबर्ट्सगंज, सुमन सिंह चोपन, मनीषा सिंह म्योरपुर, रामगोपाल यादव बभनी एवं रामकुमारी दूद्धी सहित सभी साहित्यिक मित्रों द्वारा बधाई दी गई। लेखन के क्षेत्र में डॉक्टर बृजेश महादेव एक दशक से सक्रिय हैं और इस दौरान कविता कहानी और विविध विधा में दर्जनों पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।

  • Advertisement

मनाई गई संत रविदास की 645 वीं जयंती

Advertisement (विज्ञापन)

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। बुधवार को संत रविदास की 645वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र नगर द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के अध्यक्ष अध्यापक आनंद ने संत गुरु रविदास जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला और वही मुख्य वक्ता क्षेत्रीय ग्राम विकास संयोजक चंद्रमोहन ने बौद्धिक मे कहा कि भारत में सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में संतों का बहुत अहम योगदान रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

संत रविदास को संत रैदास के नाम से भी जाना जाता है। भक्त रैदास का रहन-सहन गृहस्थ जीवन में रहने के बाद भी संतों जैसा ही था। पेशा था, जूते-चप्पल बनाना और उनकी मरम्मत करना। एक बार कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा-स्नान पर्व के समय बड़ी संख्या में लोग गंगाघाट की ओर जा रहे थे। लेकिन रैदास की तो दुनिया ही अलग थी। वह अपने काम में रमे रहते और मधुर स्वर से भजन गाया करते थे। एक महिला रैदास के पास अपनी चप्पल ठीक कराने आई तो उसने पूछा, ‘सब गंगा स्नान करने जा रहे हैं, भगतजी। मैं भी जा रही हूं। आप नहीं जाओेगे क्या?’ रैदास ने जूतों के ढेर की ओर इंगित करते हुए कहा, ‘यह देखो बहन, इतना सारा काम ले रखा है। समय पर सबको देना है। मैं तो यहीं अपना काम करते-करते गंगा मां के भाव के दर्शन कर लूंगा।’

महिला वहां से गंगा स्नान करने के लिए चली गई। जब वही महिला गंगा स्नान करके लौटी तो रैदास भक्त से फिर मिलने आई। वह काफी निराश और उदास थी। उस समय रैदास भजन कर रहे थे। उन्होंने भजन पूरा कर महिला से निराशा का कारण पूछा तो वह बोली, ‘गंगा की धारा में डुबकी लगा रही थी, न जाने कैसे सोने का कंगन पानी में ही छूट गया।’ महिला मन और भावों से बहुत साफ थी। उसे आभूषण खोने का गम सता रहा था। उसके दुख का असर चेहरे पर साफ दिख रहा था। इस पर रैदास ने अपना हाथ पास में रखी कठौती (चमड़ा भिगोने के लिए पानी से भरा पात्र) में डाला और सोने के दो कंगन निकाल कर बोले, ‘देखो, कहीं यह तो नहीं?’ महिला की आंखें खुशी से चमक उठीं। वह बोली, ‘हां भगतजी! यही हैं मेरे कंगन, लेकिन ये तो बहती गंगा में गिर गए थे, यहां आपकी कठौती में कैसे? रैदास ने कहा, ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा। मन को चंगा रखो तो जहां हो वहीं तीर्थस्नान का लाभ मिल जाएगा।’ तभी से यह कहावत चल पड़ी।

कार्यक्रम का सफल संचालन सह नगर कार्यवाह सत्यारमण ने किया। अयोजित कार्यक्रम मे विभाग प्रचारक प्रवेश,सह जिला संघ चालक नंदलाल, सह जिला कार्यवाह पंकज पांडेय, कीर्तन, नीरज सिंह, संतोष, योगेश, जे0बी0सिंह, अंकित, महेश, अखिलेश सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें