घोरावल, सोनभद्र। मिशन शक्ति फेज 4.0 के अंतर्गत मई माह के ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश के क्रम में निर्धारित अभियान के तहत बुधवार घोरावल मार्केट से सात नाबालिग बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसमें श्रम परिवर्तन अधिकारी श्री सुयश पाण्डेय, जिला समन्वयक साधना मिश्रा, जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र शेषमणि दुबे ओआरडब्ल्यू व मानव तस्करी रोधी इकाई सोनभद्र से निरीक्षक रामजी यादव उप निरीक्षक सुजीत सेठ, कांस्टेबल धनंजय द्वारा घोरावल मार्केट में किंग फैमिली रेस्टोरेंट ,त्रिपाठी रेस्टोरेंट ,लक्ष्मी शंकर श्यामा शंकर क्लॉथ हाउस, आदि दुकानों ,बस स्टैंड का चेकिंग किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
चेकिंग के दौरान घोरावल मार्केट मे नाबालिग बालकों द्वारा दुकानो पर बाल श्रम कराते हुए पाए गए। बाल श्रमिकों के संबंध में मौके पर उपस्थित मालिकों से बालकों के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया परंतु उनके द्वारा कोई भी साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया। जिसमें प्रथम दृष्टया देखने पर उक्त सभी बालक नाबालिक प्रतीत हो रहे थे जिसके कारण टीम द्वारा सभी बाल श्रमिकों को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया।
गंगा महोत्सव, संकट मोचन संगीत समारोह में 25 वर्षों तक संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया
कठिन संगीत साधना के थे पक्षधर।
हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)
सोनभद्र। सुप्रसिद्ध संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन से संपूर्ण भारतीय संगीत जगत स्तब्ध और निशब्द है।पडित शिवकुमार शर्मा का बनारस संगीत घराने से गहरा ताल्लुक रहा बनारस में आयोजित गंगा महोत्सव,संकट मोचन संगीत समारोह अथवा अन्य कार्यक्रमों में वे अवश्य भाग लेते थे, संकट मोचन संगीत समारोह में उनके उपस्थिति का सिलसिला लगभग 25 वर्षों तक चला।
Advertisement (विज्ञापन)
उपरोक्त विचार विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी ने व्यक्त करते हुए कहा कि-,”पंडित शिवकुमार शर्मा प्रख्यात संतूर वादक थे और इन्होंने शास्त्रीय संगीत की दुनिया में एक कीर्तिमान स्थापित किया, इस महान संगीतकार से मेरी मुलाकात वर्ष 2017 में संकट मोचन संगीत समारोह में भोजपुरी काव्य के सशक्त हस्ताक्षर पंडित हरिराम द्विवेदी के साथ हुआ था, मैं इनका साक्षात्कार लेना चाहता था परंतु उसी दिन इन्हें वापस लौटना था जिसके कारण साक्षात्कार संभव नहीं हो पाया।
Advertisement (विज्ञापन)
लेकिन शास्त्रीय संगीत पर चर्चा हुई थी. अगले वर्ष साक्षात्कार देने का वायदा किया था, उस दिन मंच पर पंडित शिवकुमार शर्मा, सोनल मानसिंह, अनूप जलोटा जैसे दिग्गज संगीतज्ञो ने संकट मोचन धाम के मंच पर अपनी प्रस्तुति दिया था। मेरी मुलाकात कुछ देर की भले रही हो लेकिन आकर्षक व्यक्तित्व, वार्तालाप की विशिष्ट शैली आज भी मुझे याद है। विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट कार्यालय में आयोजित शोक सभा में उपस्थित संगीत प्रेमियों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह द्वारा मंगलवार को कैम्प कार्यालय में जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास की समीक्षा बैठक किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास फण्ड में जमा धनराशि का सदुपयोग खनन क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों के विकास के लिए किया जाय।
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक के दौरान उन्होंने कार्य में शिथिलता/धीमी प्रगति बरतने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला पंचायत के लेखाकार के वेतन रोकने के निर्देश सम्बन्धित को देते हुए कहा कि समयावधि के अन्दर हर हाल में कार्य पूर्ण कराया जाय अन्यथा की दशा में सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
Advertisement (विज्ञापन)
इसी प्रकार से जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास फण्ड से विभिन्न प्रकार के कराये जा रहे निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दियेे। जिन एजेन्सी/विभाग को धनराशि प्राप्त हो चुकी है, वो बरसात होने के पहले कार्य पूर्ण करें। अधिक लागत की धनराशि से जो निर्माण कार्य किये जा रहे हैं, उसे जल्द से जल्द पूरा करायें, जरूरत पड़ने पर माशीनों/संसाधनों को बढ़ाया जाये, जिससे कार्य में तेजी लायी जाये। जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें सम्बन्धित विभाग को हैण्डओवर की कार्यवाही की जाये, कराये जा रहे। निर्माण कार्यों की फोटोग्राफी कर रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं के लिए धन उपलब्ध कराये गये हैं, उन कार्यों में तेजी लाया जाय। जरूरत के मुताबिक समय से सम्पादित करने के लिए पूरी कार्य योजना बनायी जाय और जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास फण्ड में उपलब्ध फण्ड सेे प्राप्त होने वाली रकम से खनन क्षेत्रों के सुनियोजित विकास की कार्य योजना बनायी जाय। पुराने कार्यों को पूरा किया जाय और नये कार्यों को जरूरी-जरूरत के मुताबिक शामिल किया जाय।
सोनभद्र। जिले में इन दिनों पड़ रही प्रचंड गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने मई और जून माह में मार्निंग कोर्ट चलाए जाने का निर्देश राजस्व न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों को दिया है।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसकी वजह से अब 30 जून तक जनपद एवं सत्र न्यायालय तथा अधिनस्त न्यायालयों की तरह राजस्व न्यायालय में मार्निंग कोर्ट चलेगी। सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने बताया कि यह मांग जिलाधिकारी महोदय से 13 अप्रैल से ही की जा रही थी, लेकिन यह मांग अब पूरी हुई। इससे अब वादकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों को गर्मी से राहत मिलेगी।
ढेड़ वर्ष पूर्व बीना कुछ मांगे शर्त पर विवाह हुआ था तय
गुरमा, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत में सोमवार की रात लड़की के दरवाजे पर आई बारात, लड़कें पक्ष ने दहेज में ज्यादा सामान मागंने पर दरवाज़े पर लेन-देन की बात विवाद सुन घर के अंदर से निकली दुल्हन ने दहेज लोभी दुल्हा से शादी से इंकार कर बारात को वापस कर दिया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लड़की द्वारा दहेज प्रथा का विरोध करने का उसकी साहसिक कार्य को लोगों ने सराहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
जानकारी के अनुसार ढेड़ वर्ष पूर्व मु0 आमीन की पुत्री आफरीन बानो निवासी मुनगा टोला सलखन, का विवाह जनाब मुल्ली के पुत्र मोहम्मद मोईन निवासी जमगांव सिकरी, सोनभद्र से बीते 9 मई को तय था। सोमवार की रात बारात आयी जिसमें लड़के पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग करने लगे, जब की विवाह बिना लेन-देन शर्त पर तय हुआ था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार की रात दरवाजे पर बारात भी आ गई थी, रात भर दोनों पक्षो के बीच पंचायत चली, किंतु लड़की अपने बात पर अड़ गयी। तब मंगलवार की भोर में बारात वापस लौट गयी।
Advertisement (विज्ञापन)
वही लड़की के पिता ने अपने सामर्थ के हिसाब से उपहार में सभी समान देने के साथ हीरो मोटर साइकिल भी खरीद कर रखा था। इसके पश्चात भी लड़कें की तरफ से और लेन-देन मांगने के साथ मोटरसाइकिल अपाची का डिमांड करने लगे, तो मामला दरवाजे पर चर्चा का विषय बनने लगा, जिसकी जानकारी लड़की को होने पर लड़की विवाह से साफ इंकार करते हुए बरात को जल्द वापस लौटने को कह दिया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस विवाद की जानकारी किसी ने पीआरबी 112 को दे दी। मौके पर पीआरबी पुलिस भी मामले को शांत करते हुए लड़की को शादी के लिए कहा, लेकिन साहसिक लड़की ने दहेज लोबी दुल्हे से शादी से साफ़ इंकार कर दिया।आखिरकार दरवाजे पर आई बारात वापस लौट गयी। क्षेत्र में लड़की की इस साहसिक कार्य की सभी लोगों ने प्रशंसा की है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सोनभद्र। जिला प्रोवेशन अधिकारी/ जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टण्डन द्वारा मंगलवार को बताया गया की जनपद सोनभद्र में मिशन शक्ति फेज 4.0 के अंतर्गत मई माह के ऑपरेशन मुक्ति अभियान के अन्तर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, मानव तस्करी विरोधी इकाई, श्रम विभाग व महिला शक्ति केंद्र, के संयुक्त टीम द्वारा जनपद स्तर पर बालकों द्वारा बाल श्रम कराए जा रहे हैं 22 श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बताया गया कि पिछले कुछ सालों से बाल श्रमिकों की दर में कमी आई है। इसके बावजूद बच्चों को कुछ कठिन कार्यों में अभी भी लगाया जा रहा है, जैसे बंधुआ मजदूरी, बाल सैनिक (चाइल्ड सोल्जर) और देह व्यापार व विभिन्न उद्योगों में बाल मजदूरों को काम करते हुए पाया जा रहा है, जैसे ईंट भट्टों पर काम करना, गलीचा बुनना, कपड़े तैयार करना, घरेलू कामकाज, खानपान सेवाएं (जैसे होटल, ढाबा, चाय की दुकान पर) खेतीबाड़ी, मछली पालन और खानों में काम करना आदि। इसके अलावा बच्चों का और भी कई तरह के शोषण का शिकार होने का खतरा बना रहता है जिसमें यौन उत्पीड़न तथा ऑनलाइन एवं अन्य चाइल्ड पोर्नोग्राफी शामिल है।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने आगे बताया कि बाल मजदूरी और शोषण के अनेक कारण हैं जिनमें गरीबी, सामाजिक मापदंड, वयस्कों तथा किशोरों के लिए अच्छे कार्य करने के अवसरों की कमी, प्रवास और इमरजेंसी शामिल हैं। ये सब वजहें सिर्फ कारण नहीं बल्कि भेदभाव से पैदा होने वाली सामाजिक असमानताओं के परिणाम हैं। बच्चों का काम स्कूल जाना है न कि मजदूरी करना। बाल मजदूरी बच्चों से स्कूल जाने का अधिकार छीन लेती है और वे पीढ़ी दर पीढ़ी गरीबी के चक्रव्यूह से बाहर नहीं निकल पाते हैं ।
Advertisement (विज्ञापन)
बाल मजदूरी शिक्षा में बहुत बड़ी रुकावट है, जिससे बच्चों के स्कूल जाने में उनकी उपस्थिति और प्रदर्शन पर खराब प्रभाव पड़ता है। बाल मजदूरी तथा शोषण की निरंतर मौजूदगी से देश की अर्थव्यवस्था को खतरा होता है और इसके बच्चों पर गंभीर अल्पकालीन और दीर्घकालीन दुष्परिणाम होते हैं जैसे शिक्षा से वंचित हो जाना और उनका शारीरिक व मानसिक विकास ना होने देना। बाल तस्करी भी बाल मजदूरी से ही जुड़ी है जिसमें हमेशा ही बच्चों का शोषण होता है। ऐसे बच्चों को शारीरिक, मानसिक, यौन तथा भावनात्मक सभी प्रकार के उत्पीड़न सहने पड़ते हैं जैसे बच्चों को वेश्यावृति की ओर जबरदस्ती धकेला जाता है, शादी के लिए मजबूर किया जाता है या गैर-कानूनी तरीके से गोद लिया जाता है, इनसे कम और बिना पैसे के मजदूरी कराना, घरों में नौकर या भिखारी बनाने पर मजबूर किया जाता है और यहां तक कि इनके हाथों में हथियार भी थमा दिए जाते हैं। बाल तस्करी बच्चों के लिए हिंसा, यौन उत्पीड़न तथा एच आई वी संक्रमण (इंफेक्शन) का खतरा पैदा करती है।
Advertisement (विज्ञापन)
बाल मजदूरी तथा शोषण एकीकृत दृष्टिकोण के माध्यम से रोके जा सकते हैं जो बाल सुरक्षा प्रणाली को मज़बूत बनाने के साथ-साथ गरीबी तथा असमानता जैसे मुद्दों, गुणात्मक शिक्षा के बेहतर अवसरों, और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए जन सहयोग जुटाने में मदद करते हैं। उन्होंने आगे बताया किअध्यापक तथा शिक्षा व्यवसाय से जुड़े अन्य लोग भी बच्चों के हितों की रक्षा के लिए आगे आ सकते हैं और सामाजिक कार्यकर्ताओं जैसे समाज के हितधारकों को बच्चों की उस दयनीय स्थिति से अवगत करा सकते हैं जहां बच्चों में निराशा के साथ-साथ देर तक काम करने के संकेत दिखाई देते हैं। बच्चों को काम से बाहर निकाल कर उन्हें स्कूल भेजने के लिए शोषित परिवारों को जागरूक करने के लिए सरकारी नीतियों में व्यापक बदलाव करने की जरूरत है।
जिले में गीता के प्रचार- प्रसार का चल रहा है अभियान
हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)
सोनभद्र। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत विश्व को शांति का पाठ पढ़ाने वाली ग्रंथ गीता की टीका यथार्थ गीता के प्रचार- प्रसार का अभियान सोनभद्र में जारी है। इस अभियान के अंतर्गत जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में संचालित इंडसइंड बैंक में विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी द्वारा परमहंस आश्रम शक्तेषगढ़ चुनार के मठाधीश स्वामी अड़गड़ानंद महाराज द्वारा रचित गीता की टीका यथार्थ गीता का वितरण बैंक के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद शुक्ला सहित अन्य कर्मचारियों को किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
और वही बताया गया कि आध्यात्मिक ग्रंथ का प्रतिदिन पाठ कर जीवन में खुशहाली, शांति प्राप्त करें। इस अवसर पर हर्षवर्धन,भैरव पांडे, अंजेश कुमार त्रिपाठी, सुमित गोस्वामी, रजत चौबे,अंकित पांडे, सर्वेश सिंह, जुबैदा खातून सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
सोनभद्र। देश काल और समाज हित में एक जागरूक नागरिक के उत्तर दायित्व का निर्वहन करते हुए सोनांचल के वरिष्ठ अधिवक्ता, साहित्यकार और पत्रकार राकेश शरण मिश्र प्रायः शासन प्रशासन को पत्र लिखकर वास्तविकता से अवगत कराने का कार्य लंबे समय से करते चले आ रहे हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
इसी कड़ी में उन्होंने मंगलवार को जनप्रतिनिधियों के बारे में एक पत्र देश के प्रधानमंत्री को लिखा है। श्री मिश्र ने उक्त पत्र में अपनी अभिव्यक्ति प्रकट करते हुए कहा है कि घर घर पैर पकड़ कर हाथ जोड़कर जनता से वोट माँग कर चुनाव जीतने वाले अधिकांश जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन नही किया जा रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
चुनाव जीतने के बाद अधिकांश जनप्रतिनिधि अगले 5 साल में कभी भी अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं को दूर करने के लिए जनता से जनसंवाद नही करते, इतना ही नहीं पद पर आसीन होने के बाद कभी भी जनता के दरवाजे या मोहल्ले में नुक्कड़ सभा करके उनकी जनसमस्याओं को नही सुनते। और तो और जब कोई जागरूक नागरिक जनसमस्याओं से इन्हें अवगत कराता है तो उसका संज्ञान भी नही लेते।
Advertisement (विज्ञापन)
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को लिखे पत्र में संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं यूपी बार काउंसिल के अनुशासन समिति के सदस्य राकेश शरण मिश्र ने कहा है कि आप जनता द्वारा जनता के लिए चुने गए जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी तय करे, प्रतिवर्ष उनके कार्यो और संपत्तियों का मूल्यांकन जनता से करवाए और संतोषजनक ना पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कदम उठाकर इन्हें पद मुक्त करने की कार्रवाई करें।
श्री मिश्र ने प्रधानमंत्री से यह भी अपेक्षा की है कि जनता के लिए जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि पद ग्रहण करते समय भारत के संविधान की, अपने पद की शपथ तो लेते है पर कुछ दिन बाद ही राजनैतिक ग्लैमर, गाड़ी बंगला पाकर जनता से किए गए वादे भूल जाते और निज स्वार्थ में अधिकाधिक धन कमाने के चक्कर मे जनसमस्याओं से पूरी तरह मुख मोड़ लेते हैं । उन्होंने ऐसे जनप्रतिनिधियों को उनके उत्तरदायित्व का निर्वहन कराने का प्रयास जनहित में कराते हुए देश, काल और समाज का भला करने काम करें।
घोरावल, सोनभद्र। महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में सोमवार को घोरावल ब्लॉक में मिशन शक्ति फेज 4.0 के तहत महिला स्वावलम्बन कैम्प का आयोजन कर जागरूक किया गया। त्वरित लाभ पहुंचाने की श्रेणी में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 28 आवेदन फार्म बी. एल. ई. प्रशांत कुमार पाठक द्वारा मौके पर ही भरा गया।
Advertisement (विज्ञापन)
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ए. बी. एस. ए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जन्म से लेकर बारहवीं तक के बच्चियों के पढाई लिखाई के लिए सरकार के द्वारा पन्द्रह हजार रुपये का अनुदान राशि कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत दिया जा रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
वही घोरावल ब्लाक की नोडल अधिकारी साधना मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री बालसेवा सामान्य व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड 19 के बारे में व वृद्धा विधवा दिव्यांग पेंशन के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी चंद्रदेव पाण्डेय, वरिष्ठ सहायक विंध्यवासिनी मिश्र (लहरी) महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी, जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता रोमी पाठक व रेखा देवी, सुनीता देवी, संजू मौर्या, सुमन सहित आशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ती सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
ओबरा, सोनभद्र। ओबरा नगर पंचायत में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत ओबरा बिल्ली मारकुंडी में प्रधानमंत्री शहरी आवास निर्माण को लेकर पात्र व्यक्तियों का जांच लेखपाल गामा लाल, डूडा जेई जोगिंदर व नगर पंचायत कर्मी सन्तलाल यादव के द्वारा क्षेत्र के प्रधानमंत्री शहरी आवास निर्माण हेतु पात्र व्यक्तियों का आवास लाभ दिलाने के लिए पात्रों का निरीक्षण किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण हेतु लोगों की पात्रता की जांच की जा रही है जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजा जाएगा। ताकि गरीब आदिवासियों व पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री के इस प्रमुख योजना का लाभ पात्रों तक पहुँच सके।