कैराना से अमित शाह ने शुरू किया प्रचार, बोले- आज का माहौल देख मिलती है शांति

यूपी में होने जा रहे असेंबली चुनाव (UP Assembly Election 2022) में कैराना के बहाने बीजेपी (BJP)  ने प्रदेश की जनता को बड़ा संदेश देने की कोशिश की है. गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को कैराना में प्रचार कर कहा कि कैराना में शांति देखकर संतोष महसूस होता है. 
 

HIGHLIGHTS

  • माहौल देखकर शांति मिलती है- अमित शाह
  • चर्चा में रहा था हिंदुओं के पलायन का मुद्दा
  • अमित शाह ने घर-घर जाकर बांटे पर्चे

लखनऊ: यूपी में होने जा रहे असेंबली चुनाव (UP Assembly Election 2022) में प्रचार करने के लिए बीजेपी (BJP) के स्टार प्रचारक धीरे-धीरे मैदान में उतरने लगे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी शनिवार को पश्चिमी यूपी के कैराना (Kairana) कस्बे में पहुंचे और डोर टू डोर कैंपेनिंग करके पार्टी के उम्मीदवार के लिए वोट मांगा.

माहौल देखकर शांति मिलती है- अमित शाह
अमित शाह (Amit Shah) ने कहा, ‘कैराना में शांति का माहौल देखकर संतोष मिलता है. मोदी जी ने यूपी के विकास को अपने हाथ मे लिया. योगी जी ने यूपी में विकास को तेज किया है. कैराना को रोड, मेडिकल कालेज, गरीबों को रसोई गैस कनेक्शन, शौचालय, आयुष्मान कार्ड और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं को योगी जी ने ही लागू किया है.’

उन्होंने कहा, ‘कैराना (Kairana) में पहले लोग पलायन करते थे. अब जनता कह रही है कि पलायन करवाने वाले ही पलायन कर गए हैं. यूपी में तुष्टीकरण को खत्म करना है तो जाति की प्रथा को खत्म करना होगा. 10 फरवरी को बीजेपी को वोट करें. पूरे पश्चिमी यूपी मे सभी लोगो की एक ही आवाज सुनाई देती है और वो है इस बार भाजपा 300 सौ के पार.’

चर्चा में रहा था हिंदुओं के पलायन का मुद्दा
कैराना (Kairana) मुस्लिम बहुल क्षेत्र है. पिछले असेंबली चुनाव के दौरान बीजेपी (BJP) के तत्कालीन सांसद बाबू हुकुम सिंह ने इलाके से हिंदुओं के पलायन का मुद्दा उठाया था. जिस पर बीजेपी ने तत्कालीन अखिलेश यादव सरकार को जमकर घेरा था और बाद में वह चुनाव का प्रमुख मुद्दा बन गया था. ऐसे में पहले चुनावी दौरे के लिए कैराना का चयन अमित शाह और बीजेपी की चुनावी रणनीति का संदेश भी दे रहा है.

अमित शाह ने घर-घर जाकर बांटे पर्चे
शनिवार को कैराना पहुंचे अमित शाह (Amit Shah) ने घर-घर जाकर बच्चों को पार्टी के पर्चे बांटे और इलाके को दहशतगर्दी से बचाने के लिए बीजेपी (BJP) को मौका देने की अपील की. अपने बीच में देश के गृह मंत्री को पाकर लोग बहुत खुश दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि बीजेपी की योगी सरकार में इलाके में गुंडों की कमर टूटी है, इसलिए वे बीजेपी के ही साथ रहेंगे.

शामली, बागपत और मेरठ में भी प्रचार
सूत्रों के मुताबिक अपने पश्चिम यूपी के दौरे में अमित शाह (Amit Shah) शामली और बागपत भी जाएंगे. इस दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे. इसके बाद वे मेरठ रवाना होंगे और वहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के अलावा इलाके के प्रबुद्ध लोगों के साथ संवाद भी करेंगे.

7 चरणों में होंगे यूपी के असेंबली चुनाव
बताते चलें कि यूपी असेंबली (UP Assembly Election 2022) में इस बार 7 चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के चुनाव 10 फरवरी को डाले जाएंगे. वहीं वोटों की काउंटिंग 10 मार्च को होगी. उसके बाद ही पता चलेगा कि यूपी में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है.

UP में बीजेपी के साथ गठबंधन पर नहीं बनी बात, इन सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी जेडीयू

यूपी की सियासत कब किस करवट बैठ जाए, पता ही नहीं चलता. बिहार में बीजेपी और जनता दल (यूनाइटेड) का गठबंधन है लेकिन यूपी में अब ये दोनों पार्टियां आमने-सामने होंगी और वह भी पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में. इस मामले में जनता दल (यूनाइटेड) ने 26 सीटों की घोषणा कर दी हैं ज‍िन पर वह चुनाव लड़ेगी. 

HIGHLIGHTS

  • जनता दल (यूनाइटेड) ने यूपी चुनाव में अकेले उतरने का लिया फैसला, 26 सीटों पर जारी की लिस्‍ट
  • बीजेपी से गठबंधन का इंतजार कर रही थी जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए गठबंधन के प्रस्ताव पर भाजपा की ओर से कोई जवाब न मिलने पर जद (यू) ने शनिवार को 26 सीटों की सूची जारी की जिस पर वह चुनाव लड़ेगी. उसने कहा कि पार्टी कम से कम 51 निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारेगी.

बीजेपी का लंबे समय तक इंतजार करने को मान रहे भूल
एजेंसी की खबर के अनुसार, जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष ललन सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के नेता एवं केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने शुरू में गठबंधन के लिए भाजपा के राजी होने की बात कही थी और यदि जद (यू) ने इसके बाद इतने लंबे समय तक इंतजार नहीं किया होता तो वह उत्तर प्रदेश में अधिक ताकत के साथ और अधिक सीटों पर चुनाव लड़ता.

उन्होंने बार-बार उल्लेख किया कि यह आरसीपी सिंह थे जिन्हें जद (यू) नेतृत्व ने भाजपा नेताओं से बात करने के लिए अधिकृत किया था तथा कोई अन्य व्यक्ति इसका हिस्सा नहीं था.

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सार्वजनिक रूप से कही थी ये बात
ललन सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी ने केंद्रीय मंत्री के कहने पर इतने लंबे समय तक इंतजार किया और अब वह स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के निर्णय के साथ आगे बढ़ रही है क्योंकि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सार्वजनिक रूप से कहा कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी के सहयोगी अपना दल और निषाद पार्टी हैं तथा उन्होंने जद (यू) का कोई जिक्र नहीं किया.

सेंट्रल मिनिस्‍टर आरसीपी सिंह निभा रहे थे मध्‍यस्‍थ की भूमिका
आरसीपी सिंह को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है और वह जद (यू) के प्रमुख नेता हैं, लेकिन मोदी सरकार में जगह प्राप्त करने वाले पार्टी के एकमात्र सदस्य बनने के बाद पार्टी में उनके गिरते महत्व को लेकर अटकलें लगाई जाती रही हैं. वह जद (यू) के अध्यक्ष थे और उनके केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ललन सिंह के लिए इस पद का मार्ग प्रशस्त हुआ.

ललन सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी ने 51 से अधिक सीट पर लड़ने के लिए पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख अनूप पटेल को उम्मीदवारों के नाम इत्यादि तय करने के लिए अधिकृत किया है.

बिहार में साथ बीजेपी के साथ सरकार, यूपी में होगा विरोध
जद (यू) अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए जिन सीट की सूची जारी की है, उनमें रोहनिया भी शामिल है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधित्व वाले वाराणसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पड़ती है. हालांकि, जद (यू) अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी के उप्र में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के फैसले का बिहार में भाजपा के साथ उसके संबंधों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

जद (यू) ने कई राज्यों में भाजपा के साथ गठबंधन किए बिना चुनाव लड़ा है. ललन सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी ने पिछले विधान सभा चुनाव में अरुणाचल प्रदेश में सात सीट जीती थीं, लेकिन भाजपा ने बाद में उनमें से छह विधायकों को अपने पाले में कर लिया था.

यूपी में सात चरणों में हो रहा है मतदान
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधान सभा की 403 सीट के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा. 10 मार्च को इन चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे.

चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, यूपी में वोटिंग से पहले बदले गए 3 डीएम और 2 SP

UP में चुनावों से पहले इलेक्शन कमीशन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 जिलों के डीएम और 2 SP को बदल दिया गया है.
 

HIGHLIGHTS

  • एक्शन मोड में चुनाव आयोग
  • UP में 5 अधिकारी बदले गए3
  • DM और 2 SP को बदला गया

नई दिल्ली: चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है. ऐसे में इलेक्शन से पहले चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है. आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने UP के 3 जिलाधिकारी (DM) और 2 SP हटा दिए हैं.

इन शहरों में हुए बदलाव
गौरतलब है कि फिरोजाबाद, कानपुर और बरेली के डीएम बदल दिए गए हैं. साथ ही कौशांबी और फिरोजाबाद के SP भी बदले गए.

अब ये लोग संभालेंगे चार्च

फिरोजाबाद के नए डीएम होंगे सूर्यपाल गंगवार तो वहीं शिवपाल द्विवेदी बरेली के नए डीएम का चार्ज संभालेंगे. इसके अलावा कानपुर नगर के नई डीएम नेहा शर्मा होंगी.

इन 2 SP को मिला नया चार्ज
हेमराज मीणा कौशांबी के नए SP होंगे तो आशीष तिवारी SP फिरोजाबाद का चार्ज संभालेंगे.

राकेश शरण मिश्र हुए ‘सोन रत्न’ की मानद उपाधि से विभूषित

हर्षवर्धन केसरवानी

सोनभद्र। जनपद के ख्याति लब्ध साहित्यकार, कवि एवं सोन साहित्य संगम के संयोजक राकेश शरण मिश्र ‘गुरुजी’ की उल्लेखनीय साहित्यिक सेवाओं के लिए पत्रकारों की राष्ट्रीय संस्था मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास की ओर से ‘सोन रत्न’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान उन्हें बीते 17 जनवरी को जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी चाचा जी के 74 वें जन्मदिवस पर आयोजित राष्ट्रहित में पत्रकारों का दायित्व विषयक संगोष्ठी में समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति एवं यश भारती सम्मान से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय स्तंभकार राममोहन पाठक एवं अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी द्वारा प्रदान किया गया।

साहित्य के क्षेत्र में विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान जैसी कई अन्य अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्थाओं से भी पूर्व में अनेकों पुरस्कार प्राप्त कर चुके राकेश शरण मिश्र को मीडिया फोरम आफ इंडिया न्यास की ओर से पुष्पहार पहना व अंगवस्त्रम ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह और ‘सोन रत्न’ की मानद उपाधि सम्मान पत्र तथा लेखनी और डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर परंपरा अनुसार पत्रकारिता, चिकित्सा, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान करने वाले जनपद के चयनित एक-एक मनीषियों को भी ‘सोन रत्न’ की मानद उपाधि से विभूषित किया गया। इस मौके पर साहित्यकार मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ ओम प्रकाश त्रिपाठी, डॉ रचना तिवारी, डॉ जेएन तिवारी, रीना सिंह, भोलानाथ मिश्र, राजेश द्विवेदी, इंदु पांडेय, सुरसुरी पांडेय, राजेश पाठक, मनोज तिवारी, रामजी दुबे, विवेक पांडेय, अनिल मिश्रा, प्रभात सिंह चंदेल, राम अनुज धर द्विवेदी, चिंता पांडेय, नंदकिशोर विश्वकर्मा, ज्ञानदास कनौजिया, दिनेश पांडेय, संगम पांडेय, इमरान वख्शी, आलोक सिंह समेत दर्जनों बुद्धिजीवी मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

सपा अल्पसंख्यक सभा के ओबरा विधानसभा प्रभारी बने मुस्तफा रजा सिद्दीकी

ओबरा, सोनभद्र। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मो0 शकील नदवी द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 की घोषणा के अपने विधानसभा क्षेत्र में दौरान डोर टू डोर चुनाव संपन्न कराने व प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाने हेतु अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मुस्तफा रजा सिद्दीकी को ओबरा विधानसभा 402 के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।वही मुस्तफा रजा सिद्दीकी ने बताया कि अपने विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क करते हुए पार्टी की नीतियों का प्रचार घर घर जाकर टीम द्वारा किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

UP: 20 लाख लोगों को नौकरी, 1.5 शिक्षकों की भर्ती; जानें कांग्रेस के चुनावी वादे की बड़ी घोषणाएं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी का घोषणापत्र (Congress Manifesto) जारी किया और 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी दी.

नई दिल्ली/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव (UP Eleciton 2022) के लिए कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को अपना घोषणापत्र (Congress Manifesto) जारी किया. कांग्रेस के घोषणापत्र को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने दिल्ली में जारी किया.

20 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा
रोजगार के मुद्दे को उठाते हुए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने 20 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया और कहा कि यह हमारे खोखले शब्द नहीं, बल्कि कांग्रेस की पूरी रणनीति है. उन्होंने कहा कि हम रोजगार कैसे दिलाएंगे ये घोषणापत्र में लिखा है. राहुल गांधी ने कहा कि देश और यूपी की समस्या हिंदुस्तान के हर युवा को मालूम है. हमने यूपी के युवाओं से बात करके उनके विचार शामिल किए हैं.

कांग्रेस के घोषणापत्र की मुख्य घोषणाएं
– 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी
– 8 लाख महिलाओं को सरकारी नौकरी
– परीक्षा देने जाने वालों के लिए बस और रेल यात्रा मुफ्त
– शिक्षकों के 1.50 लाख खाली पद भरे जाएंगे

यूपी में सात चरणों में होगा विधान सभा चुनाव
बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस बार 403 विधान सभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी. यूपी में विधान सभा चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी. इसके बाद 14 फरवरी को दूसरे चरण में 55 सीटों पर, 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें तथा अंतिम चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा.

2017 विधान सभा चुनाव में कांग्रेस-सपा थी साथ
2017 में हुए विधान सभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से समझौता कर 311 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि सहयोगी कांग्रेस ने 114 सीटों पर किस्मत आजमाया था. चुनाव में सपा को केवल 47 सीटें ही मिलीं और उसको 21.82 फीसदी वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस केवल 7 सीटें ही जीत पाई थी और उसे 6.25 फीसद वोट मिले थे. साल 2017 में बीजेपी ने 384 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे 39.67 फीसदी वोट मिले थे. बीजेपी ने 312 सीटों पर जीत दर्ज कर प्रचंड बहुमत हासिल किया था. वहीं बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे केवल 19 सीटें और 22.23 फीसदी वोट मिले थे.

रीडर समेत 4 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

HIGHLIGHTS

  • जनपद न्यायालय परिसर 48 घण्टे रहेगा सील
  • वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी ऑनलाइन सुनवाई
  • अब 24 जनवरी को खुलेगा न्यायालय तब होगा कामकाज

सोनभद्र। जनपद न्यायालय में कार्यरत रीडर समेत 4 कर्मचारी वृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार यादव ने जनपद न्यायालय परिसर को 48 घण्टे के लिए सील कर उसे सेनेटाइजेशन करने का निर्देश सम्बन्धितों को दिया है। साथ ही मामलों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाइन होगी। अब न्यायालय 24 जनवरी को खुलेगा तब कामकाज शुरू हो सकेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

बता दें कि जनपद न्यायालय सोनभद्र में रीडर पद पर कार्यरत नंदकिशोर सिंह, जूनियर असिस्टेंट अभिषेक कुशवाहा व प्रवीण कुमार तथा चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी नीलम वृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार यादव ने जिलाधिकारी सोनभद्र एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र को पत्र भेजा है। जिसमें अवगत कराया गया है कि सोनभद्र बार एसोसिएशन द्वारा प्रस्ताव दिया गया है जिसमें 48 घण्टे के लिए जनपद न्यायालय परिसर को सील कर सेनेटाइजेशन कराने की मांग की गई है। आदेश के पत्र की प्रति इलाहाबाद हाईकोर्ट, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, जेल अधीक्षक, बार एसोसिएशन आदि को भेजी गई है।

Advertisement (विज्ञापन)

डीबीए का शपथग्रहण समारोह स्थगित

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष सुधाकर मिश्र ने बताया कि 21 जनवरी को आयोजित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का शपथग्रहण समारोह स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चार कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर राबर्ट्सगंज जनपद न्यायालय परिसर 48 घण्टे के लिए सील कर दिया गया है। इसी वजह से कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा है।

मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • मंच के स्थापना दिवस पर हर वर्ष कराया जाता है रक्तदान शिविर का आयोजन
  • आयोजित रक्तदान शिविर मे 42 रजिस्ट्रेशन हुए और 25 लोगों ने रक्तदान किया
  • मंच ने रक्तदान करने के लिए लोगों को किया जागरूक

हर्षवर्धन केसरवानी

सोनभद्र। बृहस्पतिवार को मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर विगत वर्षो की भाती इस वर्ष भी मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन रक्तकोष जिला संयुक्त चिकित्सालय सोनभद्र में किया गया। इस अवसर पर मंच के शाखा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कहा कि हर वर्ष मारवाड़ी युवा मंच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है और जरूरतमंदों की मदद की जाती है। उन्होने कहा की सभी को आगे बढ़ कर रक्तदान करना चाहिए। क्योंकि रक्त्कोष में निरंतर रूप से रक्त की आवश्यकता पड़ती रहती है।

शाखा सचिव शिखर केडिया ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान को लेकर सभी लोगों को जागरूक होना चाहिए और दूसरो को जागरूक करना चाहिए। उन्होने आगे कहा कि रक्तदान शिविर के माध्यम से हम ज्यादा से ज्यादा लोगो को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास करते आ रहे हैं। वही कार्यक्रम के संयोजक तरुण केडिया ने सभी नगर वासियों से अपील किया कि जिस प्रकार इस वर्ष रक्तदान किया गया। उसी प्रकार प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर में आए और अपना योगदान दें एवं दूसरो को भी रक्तदान करने हेतु प्रेरित करे।

मंच के पूर्व अध्यक्ष पंकज कनोडिया ने सफल कार्यक्रम हेतु मंच के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित कर सभी को शुभकामनाएं दिया और कहा कि आप लोग आगे भी इसी तरह समाज में कार्य करते रहे। वही मारवाड़ी युवा मंच के मीडिया प्रभारी हिमांशु केजरीवाल ने कहा कि मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन की देश – विदेश में फैली 772 शाखाओं में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों को अंजाम देगी और इससे 35 हजार से अधिक सक्रिय सदस्य देश भर में सम्मान समारोह का आयोजन करेंगे संगठन का राष्ट्रीय कार्यालय देश की राजधानी दिल्ली में है। मंच अपनी 15 प्रांतीय कार्यों के साथ जन सेवा के हर क्षेत्र में अपना कार्य कर रहा है। जिसके लिए इसमें रक्तदान एंबुलेंस, मुक्ति रथ सेवा, स्थाई प्याऊ, जांच शिविर, साहित्य प्रकाशन, विकलांगों को कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण, पोलियो करेक्टिव सर्जरी, कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान, कैंसर जांच व जागरूकता अभियान 20 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक चलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित जिला रक्तकोश में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 42 रजिस्ट्रेशन हुए और 25 लोगों ने रक्तदान किया।

Advertisement (विज्ञापन)

रक्त दाताओं में सचिन अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, राकेश जालान, शिखर केडिया, पंकज कनोडिया, राकेश कुमार सिंह, पृथ्वीराज चटर्जी, रवि सागर अग्रहरि, विकास चौधरी, सौरभ चौधरी, सक्षम जालान, अंकुर श्रीवास्तव, शुभम अग्रवाल, श्रेया अग्रवाल, संजय कुमार अग्रवाल, अमित कुमार, हिमांशु पांडे, कल्पना अग्रवाल, सानिया अग्रवाल, कृष्ण कुमार दहिया, गोपाल तिवारी, संदीप कुमार, तरुण केडिया, मोंटी थरद रहे। अयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच के संरक्षक विजय कनोडिया, राजस्थान समिति के सदस्य राधेश्याम बंका, रितेश अग्रवाल, ऋतिक जैन, सोनी गुप्ता, अर्पिता कनोडिया रहीं।

Advertisement (विज्ञापन)

बिना कानूनी प्रक्रिया के बच्चा गोद लेना कानूनन अपराध है : पुनीत टण्डन

हर्षवर्धन केसरवानी

सोनभद्र। बृहस्पतिवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टण्डन ने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि किसी भी जरूरतमंद अनाथ बच्चों के सम्बन्ध में किसी को कोई भी सूचना मिलती है, तो वह चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098, जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर सूचना दे सकता है। उन्होंने आगे कहा कि बच्चों की मदद करें उन्हें एक सुरक्षित वातावरण दिलाने में सहभागी बने, यह बच्चों का अधिकार है।

Advertisement (विज्ञापन)

बिना कानूनी प्रक्रिया के बच्चा गोद लेने पर हो सकती है 3 वर्ष की सजा और देना पड़ सकता है 1 लाख रुपए जुर्माना


सोनभद्र। जो बच्चे अनाथ हो गए है उनको कोई भी व्यक्ति व आस पास के लोग या उनके परिवार के लोग बिना कानूनी प्रक्रिया पूरी किए गोद नही ले सकते। और अगर गोद लेते है तो यह गैर कानूनी और अपराध है। जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टण्डन ने बताया कि बच्चों को सिर्फ कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से गोद लिया जा सकता है। बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण की वेबसाइट पर पंजीकरण करा कर और कानूनी रूप से कार्यवाही करते हुए की जाती है। व्यक्ति द्वारा सीधे बच्चा गोद लेना या गोद देना दोनों अवैध व कानूनन अपराध है एवं बच्चों के अधिकार का हनन है। उसके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्यवाही की जाएगी तथा किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 80 के अंतर्गत 3 वर्ष तक की कैद या 1 लाख रुपए का जुर्माना अथवा दोनों से दंडित करने का प्रावधान है।
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र के कवि प्रदुम्न त्रिपाठी हुए सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • मिला अंगवस्त्र, लेखनी, पुस्तिका,11 हजार रुपये नकद व सम्मान पत्र
  • साहित्यकारों एवं अधिवक्ताओं में हर्ष

सोनभद्र। सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि डॉ रणजीत सिंह के संचालन में रायपुर गौरी रायबरेली में संस्कृत शोध संस्थान के महानिदेशक डॉ प्रोफेसर शिव वरण शुक्ला ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के जन्म दिवस पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सोनभद्र के लोकप्रिय कवि व शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी के निदेशक प्रद्युम्न त्रिपाठी को अंगवस्त्रम, लेखनी, पुस्तिका तथा ₹11000 नगद व सम्मान पत्र देते हुए सम्मानित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त कवि सम्मेलन में देश के नामी-गिरामी कवि उपस्थित रहे।तो वही डोभाल के प्रतिनिधि के रूप में सरकारी अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा उक्त आयोजन से तथा सोनभद्र के लोकप्रिय कवि के सम्मान से बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ला, अशोक तिवारी एडवोकेट, विनोद कुमार चौबे एडवोकेट, ओम प्रकाश पाठक एडवोकेट तथा साहित्यकार रामनाथ शिवेंद्र, जगदीश पंथी, ईश्वर विरागी, दिवाकर द्विवेदी मेघ विजयगढ़, दिलीप सिंह दीपक, राकेश शरण मिश्र आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Advertisement (विज्ञापन)
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें