सुकृत, सोनभद्र। सोमवार को कर्मा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित विद्यालय शिवा एकेडमी में “सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट” के सौजन्य से बच्चों के कला कौशल को विकसित करने के लिए एक दिवसीय पेन्टिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन किया गया जिसमें बच्चों नें बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया।
Advertisement (विज्ञापन)
पेन्टिंग प्रतियोगिता में कक्षा 4 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों नें प्रतिभाग किया। बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के चित्र बनाये गये जैसे- राष्ट्रीय पुष्प, उगता हुआ सूरज, भारतीय रेल, हंसता हुआ बालक, घड़ा ली हुई महिला। प्रतियोगिता में अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करनें वाले छात्र- छात्राओं को प्रमाण- पत्र दिया गया। इस मौके पर ट्रस्ट की महिला जिला सचिव सोनभद्र राधिका यादव, विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम विश्वकर्मा, सहायक अध्यापक गण तथा बच्चे मौजूद रहे।
जिले में लोगों को योग से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं योग शिक्षक योगी संकट मोचन
योगी संकटमोचन द्वारा जिले में निशुल्क योग शिविर का कराया जा रहा है आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)
सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ सोनभद्र व युवा भारत जिला महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन द्वारा जिले के अलग-अलग स्थानों पर निशुल्क योग शिविर लगाकर आम जनमानस को योग से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है
Advertisement (विज्ञापन)
इसी क्रम में सोमवार को योग शिक्षक योगी संकट मोचन द्वारा चूर्क स्थित यूनिटी पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन कराया गया। जिसमें छात्र- छात्राओं एवं अध्यापकों को योगाभ्यास कराया गया। और वही योग शिक्षक द्वारा योगी संकट मोचन द्वारा जिले में 7 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव में सत प्रतिशत मतदान करने और कराने के लिए अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य रेशमा सहित अध्यापक गण एवं सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के नेता एवं नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज के पूर्व चेयरमैन विजय जैन ने सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में सपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी में शामिल हुए।
Advertisement (विज्ञापन)
पूर्व चेयरमैन विजय जैन ने काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव जिला प्रभारी अशोक चौरसिया व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण की। विजय जैन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सपा में इन्हें जो सम्मान मिलना चाहिए था,वह अब नहीं मिल रहा था। इसलिए पुन: अपने घर में वापस आकर पूर्ण संतुष्टि मिली है। भाजपा में वापसी करने के बाद नगर में अपने समर्थकों के साथ भ्रमण कर उत्साह दिखाया और जनता से मांग किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में पुनः भाजपा प्रत्याशी भूपेश चौबे को अपना अमूल्य मत देकर विजय बनाएं और योगी जी के हाथों को मजबूत करते हुए प्रदेश में योगी जी की सरकार को लाएं।
डाला, सोनभद्र। विधान सभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में मादक पदार्थों के व्यापार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की कार्ययोजना के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी के कुशल पर्यवेक्षक 26 फरवरी को क्राइम ब्रांच, थाना हाथीनाला पुलिस एवं एसएसटी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान हाथीनाला तिराहे के पास से हुंडई की कार से कुल 78 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद (जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख रुपए) करते हुए तीन अभियुक्त दुर्गा प्रसाद भुइया (27) पुत्र जदूमनी निवासी ग्राम बेरहमपुर, थाना हल्दिया प्रदर, जिला गंजम, उड़ीसा, अब्दुल नायक (28) पुत्र स्व0 मदन मोहन नायक निवासी कम्बरी साही, थाना रामगढ़ जिला गजपति, उड़ीसा, अरुण कुमार दुर्गा (30) पुत्र मार्कण्ड दुर्गा निवासी ग्राम मलकान गिरी कालोनी,थाना मलकान गिरी,जिला मलकान, उड़ीसा को गिरफ्तार किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसमें उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदी के सम्बंध में थाना हाथीनाला में मु0अ0सं0 9/2022 धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाले टीम में निरीक्षक साजिद सिद्धकी प्रभारी एसओजी सोनभद्र, उ0 नि0 रविन्द्र प्रसाद हाथीनाला थानाध्यक्ष, उ0नि0 अमित त्रिपाठी प्रभारी स्वात टीम सोनभद्र, हे0का शैलेन्द्र सिंह यादव, हे0का0 शंकर लाल एसएसटी टीम पिपरी, का0 कन्हैया लाल, का0 जालन्धर कुमार, का0 तेरसू यादव एसएसटी टीम हाथीनाला मौजूद रहे।
सोनभद्र। जिले के चेरुई गांव के डिबिया टोले में रविवार की सुबह घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। जिसके बाद गुस्साए पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर वार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Advertisement (विज्ञापन)
पुलिस भी वारदात का कारण प्रथमदृष्टया घरेलू विवाद को ही मानकर चल रही है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के बीच हमेशा घरेलू मसले को लेकर विवाद होता रहता था। दोनों के चार बच्चे हैं। रोज विवाद होने के कारण ग्रामीण उनके झगड़े पर उतना ध्यान नहीं देते थे। रविवार को भी सुबह दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ता देख पास-पड़ोस के लोगों ने हस्तक्षेप करना चाहा, लेकिन दोनों ने विवाद जारी रखा। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी पति ने अपना आपा खो दिया और घर में रखी कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। यह देख गांव के लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
Advertisement (विज्ञापन)
चेरुई चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव ने बताया कि घरेलू मामलों को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। उसी दौरान गुस्से में आकर पति ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी की तलाश की जा रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही इसी इलाके से जुड़े चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल में वृद्धा की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की छानबीन में पोता ही दादी का हत्यारा निकला था। यहां पर हत्या के पीछे कोई और मामला तो नहीं? इसको लेकर भी चर्चा जारी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डाला, सोनभद्र।उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थ व अवैध शराब की तस्करी के क्रम में थाना हाथीनाला ग्राम रानीतली बरियार बेलहत्थी से हे 0का0 सुरेंद्र सिंह यादव मय हमराही रीoकाo हरी श्याम यादव थाना हाथीनाला ने एक अभियुक्त सिकंदर पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम भवानी कटरिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र को 10 लीo अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारीगण रहेंगे मौजूद
हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2022 दिन सोमवार को एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन जिला कार्यालय पर दोपहर 12 बजे किया गया है जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का आगमन होगा।
Advertisement (विज्ञापन)
इस बैठक में मुख्य रुप से पार्टी के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला प्रवासी, जिला समन्वयक, विधानसभा प्रवासी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक की उपस्थिति अनिवार्य है। उक्त आशय की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने दिया।
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। रविवार को प्रकृति विधान फाउंडेशन के अध्यक्ष राज कुमार केसरी के नेतृत्व में नगर स्थित आरटीएस क्लब के पास श्रमिक चौराहे पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर श्रमिकों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष राज कुमार केसरी ने अपने कविता के माध्यम से मतदाताओं से कहां कि
Advertisement (विज्ञापन)
अगर भारत का प्रत्येक व्यक्ति पूर्ण मतदान करें व करवाने का हिस्सा हो जाए तो, संपूर्ण मतदान प्रतिशत प्रत्येक चुनाव का हिस्सा हो जाए। और श्रमिकों को सिर्फ काम चाहिए,वो चाहे जहां रहे उन्हें आराम चाहिए। श्रमिक के जीवन का आधार ही काम है, श्रमिक क्या हर किसी का जीवन काम के बिना निराधार है।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने श्रमिकों से अपील किया कि वह शत-प्रतिशत मतदान करें और अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करें। इस अवसर पर फाउंडेशन द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं श्रमिकों को एक पौधा उपहार स्वरूप दिया गया। इस दौरान फाउंडेशन के सचिव आशीष पाल कोषाध्यक्ष अजीत सिंह, संचार निदेशक विष्णु सेठ, वरिष्ठ सदस्य चंचल थरड, शमशाद अहमद, नातिक अहमद, ध्रुवकांत द्विवेदी सहित आदि लोग मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर भी जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के समय हमारी मृत्यु की कामना भी की गई थी.
HIGHLIGHTS
पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
ये जिंदा शहर बनारस है, परिवारवादी नहीं समझ सकते- पीएम
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वाराणसी में थे. पीएम मोदी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की. पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर भी जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के समय हमारी मृत्यु की कामना भी की गई थी.
पीएम मोदी ने नाम लिए बगैर विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि कुछ लोग इतना नीचे तक गिर गए थे. उन्होंने कहा कि मृत्यु की कामना पर भी मुझे बहुत आनंद आया. पीएम ने काशी के लोगों से भावनात्मक लगाव प्रदर्शित करते हुए कहा कि मेरी मृत्यु तक न काशी मुझे छोड़ेगी न काशी के लोग. अगर भक्तों की सेवा करते चला जाऊं तो उससे बढ़िया क्या होगा.
पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये जिंदा शहर बनारस है. परिवारवादी लोग इसे नहीं समझ सकते कि यहां से मुक्ति का मार्ग खुलता है. पीएम मोदी ने कहा कि मरते दम तक काशी की सेवा करता रहूंगा. काशी विश्वनाथ धाम भी पहुंचे और पूरे विधि-विधान के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना किया.
Advertisement
गौरतलब है कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के समय समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर तंज किया था. अखिलेश यादव ने तब कहा था कि अंतिम समय में लोगों को काशी में ही रहना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव की ओर से तब किए गए वार पर ही आज वाराणसी से पलटवार किया है.
राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। अधिवक्ता परिषद सोनभद्र इकाई द्वारा शनिवार को राष्ट्र निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका विषय पर अधिवक्ता गोष्ठी का आयोजन सोनभद्र बार सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिवक्ता परिषद के प्रदेश महामंत्री शीतल व विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री दुर्गा प्रसाद, अधिवक्ता परिषद सोनभद्र के संरक्षक अमरेश चंद्र पांडेय व अनुशासन समिति बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य राकेश शरण मिश्र का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
कार्यक्रम में अथितियो को अंग वस्त्रम एवम शिवद्वार स्थित भगवान शिव तथा माता पार्वती की प्रतिमा का चित्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शीतल ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में चुनाव अपना एक अहम महत्व रखता है। इसलिए हम अधिवक्ता समाज के सबसे प्रबुद्ध वर्ग होने के नाते समाज को चुनाव के महत्व से अवगत कराना चाहिए तथा लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए आग्रह करना चाहिए। ताकि लोकतंत्र में हर व्यक्ति के हिस्से की ईट के रूप में उसका मत एक स्वस्थ सरकार जो भयमुक्त समाज दे सके, शोषण मुक्त, दंगा मुक्त समाज दे सके। ऐसी सरकार का निर्माण हो जो देश को सुदृढ़ बना सके और यह कार्य अन्य वर्गों की तुलना में अधिवक्ता वर्ग सबसे ज्यादा आसानी और सफलतापूर्वक कर सकता है। तथा अधिकाधिक राष्ट्रवाद के पक्ष में मतदान के लिए लोगो को प्रेरित करना चाहिए, जिससे राष्ट्र संगठित व सुदृढ़ हो।
Advertisement (विज्ञापन)
विशिष्ठ अतिथि दुर्गा प्रसाद ने भारत माता की जयघोष के साथ अपना उद्बोधन शुरू किया तथा कहा कि अधिवक्ता ही वह वर्ग है जो स्वतंत्रता प्राप्ति के तत्काल बाद से ही देश मे व्यवस्थाओं के निर्माण व उसके उत्थान के लिए सदैव प्रयत्नशील रहा। अखिलेश मिश्र ने कहा कि, 7 मार्च को यह राष्ट्र निर्माण हेतु जो यज्ञ किया जा रहा है उसमें सभी जनों की वोट के रूप मे आहुति आवश्यक है। वही डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विंध्यवासिनी प्रसाद सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका को राष्ट्र की सबसे छोटी इकाई व्यक्ति से लेकर के अंतिम सबसे बड़ी इकाई राष्ट्र तक पहुंचने में एक-एक व्यक्ति द्वारा दिए जाने वाले योगदान को सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।
Advertisement (विज्ञापन)
अधिवक्ता परिषद सोनभद्र के अध्यक्ष शशांक शेखर ने समापन में सभी उपस्थित अतिथियों व अधिवक्ताओ का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज पूरे देश को एक दिशा देता है, इसी क्रम में मैं यह चाहूंगा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अधिवक्ता समाज राष्ट्र के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन एडवोकेट पवन मिश्र ने तथा सफल संचालन अधिवक्ता परिषद सोनभद्र इकाई के महामंत्री एडवोकेट नीरज कुमार सिंह ने किया।
Advertisement
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र शरण, कृष्ण प्रताप, राजीव सिंह गौतम, सर्वेश कुमार मिश्रा, सुनील कुमार मालवीय, सत्यारामण, सौरभ सिंह, बिजेंद्र, कुंवर वीर प्रताप, विनोद पाठक, उमेश मिश्र, दिनेश दत्त पाठक, सरिता सिंह, अंकित अग्रवाल, राजकुमार सिंह, शनि पाठक सहित आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।