UP Election 2022: कांग्रेस के 61 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी, 24 महिला प्रत्याशियों को मिला टिकट

कांग्रेस (Congress) ने अपनी चौथी लिस्ट में हाथसर से कुलदीप कुमार सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं अयोध्या (Ayodhya) से रीता मौर्य बीसलपुर से शिखा पांडे को टिकट दिया है.

Congress UP Candidate List 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधानसभा चुनाव (UP Election2022) के लिए कांग्रेस ने 61 उम्मीदवारों (UP Congress Candidate List) की चौथी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कांग्रेस ने 24 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया . जहां कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 50 महिलाओं को टिकट दिया. वहीं 41 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में 16 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया था. इसके अलावा तीसरी लिस्ट में 37 महिलाओं को टिकट दिया गया. कांग्रेस ने अब अपनी चौथी लिस्ट में 24 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है.

कांग्रेस (Congress) ने अपनी चौथी लिस्ट में हाथसर से कुलदीप कुमार सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं अयोध्या (Ayodhya) से रीता मौर्य बीसलपुर से शिखा पांडे को टिकट दिया है. वहीं लखीमपुर से रवि शंकर त्रिवेदी, गौरीगंज से फतेह बहादुर, सुल्तानपुर से फिरोज़ अहमद खान, कन्नौज से विनीता देवी, गोविंद नगर से करिश्मा ठाकुर, हमीरपुर से राज कुमारी को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने चौथी लिस्ट में 24 महिला प्रत्याशियों (Women Candidate) को टिकट दिया है.

यहा देखे लिस्ट

भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की बैठक संपंन्न

सोनभद्र। रविवार को भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की बैठक जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित मोर्चा के जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए “जन अधिकार पार्टी” के मीरजापुर मण्डल अध्यक्ष भागीरथी सिंह मौर्य ने कहा कि आजादी के चौहत्तर साल बीत जाने के बाद भी पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक समाज को आज भी उनको उनका हक अधिकार प्राप्त नही हुआ जिसके चलते उपेक्षा का शिकार हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

भागीदारी परिवर्तन मोर्चा सत्ता में आने पर आरक्षण को सत प्रतिशत लागू करते हुए जिसकी जितनी संख्या होगी उसको जीवन के प्रत्येक क्षेत्रो में संख्या के अनुपात में हिस्सेदारी देने का काम करेगा जिससे समाज के अंतिम ब्यक्ति के होठों पर मुस्कान दिख सके। ए आई एम आई एम के जिलाध्यक्ष हाजी डा0 गयासुद्दीन ने कहा कि भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की चाहत है कि किसानों को बिजली पानी सिचाई मुफ्त में मिले , देश मे एक समान शिक्षा लागू करने की जरूरत है । जिससे गरीब का भी बच्चा अमीर के बच्चों के साथ पढ़ाई कर जीवन के हर क्षेत्रो में अमीरों के बच्चों का मुकाबला कर सम्मान भरा जीवन जी सके। जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने कहा कि जन अधिकार पार्टी एक आंदोलन का नाम है जो सत्ता के साथ देश मे ब्यवस्था परिवर्तन करना चाहता है। जब तक ब्यवस्था परिवर्तन नही होगा तब तक पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक वर्ग के साथ ही मजदूर, मजलूम मेहनतकस कमेरा समाज को हक़ अधिकार प्राप्त होना सम्भव नही है इसलिए देश मे ब्यवस्था परिवर्तन की सख्त जरूरत है।

Advertisement (विज्ञापन)

बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पटेल ने कहा कि भागीदारी परिवर्तन मोर्चा जनपद की सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी व जीतेगी। 2022 में बगैर भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के किसी की सरकार नही बनेगी। बैठक में जन अधिकार पार्टी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रानी सिंह, सभापति सिंह, रामनरायन प्रजापति, अयोध्या यादव, सद्दीम आलम , डा0 एस0 एम0 कादिर, श्रीपति विश्वकर्मा, अनिल कुमार वर्मा, विनोद कुमार मौर्य, अविनाश यादव, सन्दीप सन्दल, सन्दीप भारती, प्रदीप चौहान, बाबा शर्मा, सुबाष मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता ए आई एम आई एम के जिलाध्यक्ष हाजी डा. गयासुद्दीन एवं संचालन जन अधिकार पार्टी के जिला महामंत्री रविरंजन शाक्य ने किया। उपरोक्त आशय की जानकारी भागीरथी सिंह मौर्य मीरजापुर मण्डल अध्यक्ष “जन अधिकार पार्टी” ने दी।

  • Advertisement

मन की बात’ में PM मोदी का संबोधन, नेशनल वॉर मेमोरियल का किया जिक्र

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि इस तरह के प्रयास उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खासकर हमारी अलग-अलग IITs में निरंतर देखने को मिल रहे हैं. केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भी इस प्रकार के प्रेरक उदाहरणों की कमी नहीं है.

HIGHLIGHTS

  • पीएम मोदी ने भीकाजी कामा के योगदान को किया याद
  • मांडवी में बनवाया श्यामजी कृष्ण वर्मा का स्मारक
  • पीएम मोदी ने किया घोड़े विराट की विदाई का जिक्र

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज (30 जनवरी को) मन की बात (Mann Ki Baat) के 85वें संस्करण को संबोधित किया. आज का मन की बात का कार्यक्रम इस साल का पहला एपिसोड है. पीएम मोदी (PM Modi) ने आज कई अहम मुद्दों पर देशवासियों से चर्चा की.

पीएम मोदी ने बापू को किया याद
पीएम मोदी ने कहा कि ये 2022 की पहली ‘मन की बात’ है. आज हम फिर ऐसी चर्चाओं को आगे बढ़ाएंगे, जो हमारे देश और देशवासियों की सकारात्मक प्रेरणाओं और सामूहिक प्रयासों से जुड़ी होती हैं. आज हमारे पूज्य बापू महात्मा गांधी की पुण्यतिथि भी है. 30 जनवरी का ये दिन हमें बापू की शिक्षाओं की याद दिलाता है.

राजपथ पर दिखी देश के शौर्य की झांकी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही हमने गणतंत्र दिवस भी मनाया. दिल्ली में राजपथ पर हमने देश के शौर्य और सामर्थ्य की जो झांकी देखी, उसने सबको गर्व और उत्साह से भर दिया है. एक परिवर्तन जो आपने देखा होगा अब गणतंत्र दिवस समारोह 23 जनवरी यानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती से शुरू होगा और 30 जनवरी तक यानी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि तक चलेगा.

पीएम मोदी ने किया नेताजी की प्रतिमा का जिक्र
उन्होंने कहा कि इंडिया गेट पर नेताजी की डिजिटल प्रतिमा भी स्थापित की गई है. इस बात का जिस प्रकार से देश ने स्वागत किया, देश के हर कोने से आनंद की जो लहर उठी, हर देशवासी ने जिस प्रकार की भावनाएं प्रकट की उसे हम कभी भूल नहीं सकते हैं. हमने देखा कि इंडिया गेट के समीप ‘अमर जवान ज्योति’ और पास में ही ‘National War Memorial’ पर प्रज्जवलित ज्योति को एक किया गया. इस भावुक अवसर पर कितने ही देशवासियों और शहीद परिवारों की आंखों में आंसू थे.


‘अमर जवान ज्योति’ की तरह शहीदों का योगदान भी अमर
पीएम मोदी ने कहा कि सच में ‘अमर जवान ज्योति’ की ही तरह हमारे शहीद, उनकी प्रेरणा और उनके योगदान भी अमर हैं. मैं आप सभी से कहूंगा, जब भी अवसर मिले ‘National War Memorial’ जरूर जाएं. अमृत महोत्सव के इन आयोजनों के बीच देश में कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिए गए. एक है प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार. ये पुरस्कार उन बच्चों को मिले, जिन्होंने छोटी-सी उम्र में साहसिक और प्रेरणादायी काम किए हैं. हम सबको अपने घरों में इन बच्चों के बारे में जरूर बताना चाहिए. इनसे हमारे बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी और उनके भीतर देश का नाम रोशन करने का उत्साह जगेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में अभी पद्म सम्मान की भी घोषणा हुई है. पद्म पुरस्कार पाने वाले में कई ऐसे नाम भी हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. ये हमारे देश के Unsung Heroes हैं, जिन्होंने साधारण परिस्थितियों में असाधारण काम किए हैं. जैसे कि उत्तराखंड की बसंती देवी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. बसंती देवी ने अपना पूरा जीवन संघर्षों के बीच जिया.

उन्होंने कहा कि चेन्नई के मोहम्मद इब्राहिम 2047 में भारत को रक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी ताकत के रूप में देखना चाहते हैं. वो चाहते हैं कि चंद्रमा पर भारत का अपना Research Base हो और मंगल पर भारत मानव आबादी को बसाने का काम शुरू करे.

पीएम मोदी ने कहा कि निश्चित तौर पर भीकाजी कामा स्वाधीनता आंदोलन की सबसे जांबांज महिलाओं में से एक थीं. 1907 में उन्होंने Germany में तिरंगा फहराया था. इस तिरंगे को डिजाइन करने में जिस व्यक्ति ने उनका साथ दिया था, वो थे- श्यामजी कृष्ण वर्मा. शायद परमात्मा की इच्छा होगी ये काम मैं करूं और इस काम का सौभाग्य भी मुझे ही मिला. जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तो साल 2003 में उनकी अस्थियां भारत लाई गई थीं. श्यामजी कृष्ण वर्मा की स्मृति में उनके जन्म स्थान, कच्छ के मांडवी में एक स्मारक का निर्माण भी हुआ है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत शिक्षा और ज्ञान की तपो-भूमि रहा है. हमने शिक्षा को किताबी ज्ञान तक तक ही सीमित नहीं रखा बल्कि इसे जीवन के एक समग्र अनुभव के तौर पर देखा है. भारत शिक्षा और ज्ञान की तपो-भूमि रहा है. हमने शिक्षा को किताबी ज्ञान तक तक ही सीमित नहीं रखा बल्कि इसे जीवन के एक समग्र अनुभव के तौर पर देखा है. ऐसे ही महानुभावों की सूची में एक नाम राजा महेंद्र प्रताप सिंह का है. राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने एक Technical School की स्थापना के लिए अपना घर ही सौंप दिया था. उन्होंने अलीगढ़ और मथुरा में शिक्षा केंद्रों के निर्माण के लिए खूब आर्थिक मदद की.

उन्होंने कहा कि मुझे IIT BHU के एक Alumnus के इसी तरह के दान के बारे में भी पता चला है. BHU के पूर्व छात्र जय चौधरी ने IIT BHU Foundation को एक मिलियन डॉलर यानी करीब-करीब साढ़े सात करोड़ रुपये Donate किए. साथियों हमारे देश में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े बहुत सारे लोग हैं, जो दूसरों की मदद कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे हैं. मुझे बेहद खुशी है कि इस तरह के प्रयास उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खासकर हमारी अलग-अलग IITs में निरंतर देखने को मिल रहे हैं. केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भी इस प्रकार के प्रेरक उदाहरणों की कमी नहीं है.

पीएम मोदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस की परेड में President’s Bodyguards के चार्जर घोड़े विराट ने अपनी आखिरी परेड में हिस्सा लिया. घोड़ा विराट, 2003 में राष्ट्रपति भवन आया था और हर बार गणतंत्र दिवस पर Commandant Charger के तौर पर परेड को Lead करता था. जब किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का राष्ट्रपति भवन में स्वागत होता था, तब भी वो अपनी ये भूमिका निभाता था. इस साल Army Day पर घोड़े विराट को सेना प्रमुख द्वारा COAS Commendation Card भी दिया गया. विराट की विराट सेवाओं को देखते हुए, उसकी सेवा-निवृत्ति के बाद उतने ही भव्य तरीके से उसे विदाई दी गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारे लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक अनमोल धरोहर है. दुनियाभर के लोग उसे जानना चाहते हैं, समझना चाहते हैं, जीना चाहते हैं. Argentina में हमारी संस्कृति को बहुत पसंद किया जाता है.

Advertisement

160 लीटर कच्ची शराब सहित चढ़े 11 लोग पुलिस के हत्थे

सोनभद्र। पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद सोनभद्र में पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें शराब की दुकानों का निरीक्षण/चेकिंग सहित अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है ।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी क्रम में जनपदीय पुलिस के अभियान के तहत थाना पिपरी पुलिस द्वारा 01अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तगण के कब्जे से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण के कब्जे से 40 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना बभनी पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण के कब्जे से 20 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना दुद्धी पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों के कब्जे से 50 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, (कुल 11 अभियुक्तों के कब्जे से 160 लीटर अवैध कच्ची शराब) बरामद करते हुए उक्त के सम्बंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुट गयी है।

  • Advertisement

30 जनवरी 1948 को शोक में डूब गया था सोनभद्र

हर्षवर्धन के।सरवानी

सोनभद्र। 30 जनवरी 1948 को रात्रि में महात्मा गांधी की हत्या की समाचार रेडियो पर सुनकर सोनभद्र जनपद शोक में डूब गया था।
अविभाजित जनपद मिर्जापुर का भूभाग वर्तमान सोनभद्र उस समय मिर्जापुर का दक्षिणांचल कहा जाता था। 1921 से लेकर सन 1947 तक महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए स्वाधीनता आंदोलन में इस क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और स्वतंत्रता प्राप्ति का जश्न इस क्षेत्र के लोगों ने भी मनाया था। लेकिन 30 जनवरी 1948 को शाम को बिरला हाउस से प्रार्थना सभा से लौटते समय देश में स्वतंत्रता की अलख जगाने वाली राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे द्वारा गोली मारकर कर दी गई थी, रात्रि में इस समाचार का प्रसारण जब रेडियो पर हुआ तो स्थानीय जनता स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं आम नागरिकों ने नगर के टाउन एरिया अध्यक्ष, क्रांतिकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बलराम दास केसरवानी के घर रेडियो पर सुना था, इस समाचार को सुनकर उपस्थित लोग शोक संतप्त हो उठे थे और कुछ लोग फूट-फूटकर रोने लगे थे।

Advertisement (विज्ञापन)

नगर के दरोगा पुरुषोत्तम सिंह द्वारा नगर में सुरक्षा की बढ़ा दी गई थी, नगर वासियों को सख्त हिदायत के साथ दुकानें बंद करा दी गई थी ताकि कोई अहिंसात्मक कार्रवाई न होने पाए।
इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-“भारतीय इतिहास का 30 जनवरी 1948 का दिन काला दिन था, जब अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी हिंसा के शिकार हुए थे,
संपूर्ण देश में उहापोह की स्थिति थी और महात्मा गांधी की अंतिम क्रिया के पश्चात पूर्व टाउन एरिया अध्यक्ष बद्रीनारायण, तत्कालीन अध्यक्ष बलराम दास केसरवानी, समाजसेवी शिव शंकर केसरवानी, साहित्यकार विश्वनाथ प्रसाद खादिम, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर वैद्य, अली हुसैन उर्फ बेचू, मोहनलाल गुप्ता के नेतृत्व में 10 दिन तक सूतक रखा गया, इस अवसर पर स्थानीय नगर के वर्तमान राम सरोवर तालाब पर ब्राह्मणों ने महात्मा गांधी की आत्मा की शांति के लिए निशुल्क वेद पाठ, तिलांजलि एवं नाईयो ने सामूहिक रूप से लोगों मुंडन संस्कार किया था।
13 वी वाले दिन प्रातः काल गांधीजी का प्रिय राम धुन-“रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम।” का सामूहिक गायन एवं दोपहर में ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया था जिसमें ब्राह्मणों, गरीबों, विद्यार्थियों, साधुओ को भोजन कराया गया था। इस तरह का कार्यक्रम जनपद मुख्यालय मिर्जापुर, तहसील चुनार, रॉबर्ट्सगंज,दुद्धि आदि शहरी, कस्बाई, ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों द्वारा आयोजित किया गया था।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बलराम दास केसरवानी (फाइल फोटो)

महात्मा गांधी जी का अस्थि कलश मिर्जापुर के पक्के घाट पहुंचा तो अहरौरा नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बद्री प्रसाद “आजाद”, बिंदा प्रसाद, ज्वाला प्रसाद, गौरी शंकर, जगन्नाथ साहू, श्री राम, हीरालाल गुप्ता, सत्यनारायण साव, किशोरी लाल केसरवानी सहित सोनभद्र जनपद के रॉबर्ट्सगंज एवं दुद्धी तहसील के स्वाधीनता संग्राम सेनानी, समाजसेवी व अन्य लोग मिर्जापुर पहुंचे थे और इतिहास के साक्षी बने थे।महात्मा गांधी के आह्वान पर कफन बांध कर अंग्रेजों से मोर्चा लेने के लिए निकल पड़ते थे क्षेत्र के क्रांतिकारी, देशभक्त।

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र जनपद के रॉबर्ट्सगंज एवं दुद्धी तहसील की तमाम प्रकार की समस्याओं, ब्रिटिश अत्याचारों की सूचना यहां के नेता जनपद मुख्यालय के नेताओं को देते थे और यह लोग महात्मा गांधी तक सूचनाओं को पहुंचाने का कार्य करते थे।गांधीजी इस क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं से भी परिचित थे।
वर्ष 1921 में चलाए गए मीरजापुर के जिला काग्रेस कार्यालय में तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ स्वयंसेवकों का रजिस्टर लगा। इस रजिस्टर में राष्ट्रपिता ने खुद अपने हाथों से आजादी के दीवानों के नाम संदेश लिखा था।उन्होंने मीरजापुर के स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा था कि-” यह धरती काफी उर्जावान है। वाराणसी से सटे होने की वजह से इस जिले की भूमिका आजादी की लड़ाई में काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। वाराणसी से इलाहाबाद जाते समय राष्ट्रपिता ने मीरजापुर के पुरानी अंजही मुहल्ले में बैठक भी की थी।

Advertisement (विज्ञापन)

सन 1929 में महात्मा गांधी मिर्जापुर जनपद के तहसील चुनार, मिर्जापुर मुख्यालय पर आए थे और उन्होंने नगर के लाल डिग्गी मैदान (गांधी पार्क) ओजस्वी भाषण दिया था, उन्होंने जनपद वासियों से सत्य अहिंसा का पालन करते हुए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ने का आह्वान आम जनता से किया था।
वर्तमान समय में सोनभद्र जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के नगर पालिका परिषद के कार्यालय में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं कलेक्ट्रेट प्रांगण में पार्क में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा सहित जनपद के अन्य स्थल स्वाधीनता के इस महानायक की याद दिलाते हैं और देश के ऊपर तन- मन- धन न्योछावर करने की प्रेरणा भावी पीढ़ी को देते हैं।

  • Advertisement

38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विंढमगंज, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम पंचायत पतरिहा में उमेश भुइँया उम्र 38वर्ष ने फाँसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया सुचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने शव को कब्जे में कर पंचनामा कराने के बाद अंत्यपरीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

Advertisement (विज्ञापन)

मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने बताया कि बीती रात पतरिहा गांव निवासी सुमेर भुइया पुत्र स्वर्गीय चतुरी राम ग्राम पतरीहा ने लिखित सूचना दिया है कि मेरा लड़का उमेश कुमार उम्र करीब 38 वर्ष जो नशे का आदी था।वह अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर घर के अंदर बड़ेर में लटक रहा मृतक उमेश भुइँया को उतारा गया व मौके पर मौजूद लोगों के बीच पंचनामा कराने के पश्चात अंत्य परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया तथा मृतक के पिता के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • Advertisement

चोपन में पुलिस प्रशासन व सीआरपी के द्वारा नगर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया

चोपन, सोनभद्र। आगामी चुनाव के मद्देनजर स्थानीय पुलिस प्रशासन व सीआरपी के द्वारा नगर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया नगर के सिंदुरिया रोड ,बस स्टैंड वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर पुलिस नेसीआरपी के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष चोपन के० के० सिंह ,सीओ सदर राज कुमार त्रिपाठी, सीआरपी के कंपनी कमांडेंट समेंत डाला चौकी इंचार्ज मनोज ठाकुर समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

  • Advertisement

10 फरवरी से 7 मार्च तक यूपी चुनाव के EXIT POLL पर रोक, निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला

यूपी चुनाव में अब एग्जिट पोल पर रोक लगा दी गई है. निर्वाचन आयोग ने ये बड़ा फैसला लिया है. ये बैन 10 फरवरी से सात मार्च तक जारी रहने वाला है.

HIGHLIGHTS

  • पहले चरण की वोटिंग से सातवें चरण की वोटिंग तक रोक
  • नियम टूटने पर दो साल तक की सजा और जुर्माना का प्रावधान

लखनऊ। यूपी चुनाव में निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए एग्जिट पोल पर बैन लगा दिया है. ये बैन 10 फरवरी से सात मार्च तक जारी रहने वाला है. प्रिंट या फिर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर किसी भी तरह का एग्जिट पोल नहीं चलाया जाएगा.

यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने जारी बयान में कहा है कि एग्जिट पोल पर फरवरी 10 सुबह सात बजे से मार्च 7 को शाम साढ़े छह बजे तक बैन रहने वाला है. ना तो एग्जिट पोल प्रिंट मीडिया के जरिए छापा जाएगा और ना ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर इसे दिखाने की इजाजत रहेगी. जो भी इस नियम का पालन नहीं करेगा, उसे दो साल तक की जेल हो सकती है. उस पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है.



अब जानकारी के लिए बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार मांग कर रहे थे कि ओपिनियन पोल पर रोक लग जानी चाहिए. वे मान रहे थे कि इससे मतदाता प्रभावित हो सकते हैं. अब एक निर्धारित समय के लिए निर्वाचन आयोग ने यूपी चुनाव के एग्जिट पोल पर बैन लगा दिया है. नोटिस में निर्वाचन आयोग ने इस बात पर भी जोर दिया है कि मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाले 48 घंटों के दौरान भी किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या फिर सर्वेक्षण के परिणामों दिखाना वर्जित रहेगा.



निर्वाचन आयोग शुरुआत से ही ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल को लेकर सख्त रहा है. ऐसे में नियम के तहत पहले चरण की वोटिंग से लेकर आखिरी चरण की वोटिंग तक, कही भी किसी भी प्रकार का एग्जिट पोल नहीं चलाया जाएगा. इस दौरान किसी भी तरह का सर्वे करना भी मना रहने वाला है. यूपी चुनाव की बात करें तो सात चरणों में वोट पड़ने वाले हैं. पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होगी, वहीं आखिरी चरण के लिए 7 मार्च को वोट पड़ेंगे. नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे. यूपी के अलावा उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर के नतीजे भी 10 मार्च को ही सामने आएंगे.

Advertisement

रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने शराब और बीयर की दुकानों का किया निरीक्षण

नौगढ़, सोनभद्र शनिवार को नौगढ़ क्षेत्राधिकारी शेषमणि पाठक व प्रभारी निरीक्षक नौगढ़ राजेश सरोज के साथ हमराही गणों व पर्याप्त पुलिस बल के साथ नौगढ़ कस्बा और बाजार में रात्रि गश्त किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके दौरान चल रहे कोरोना वायरस से बचाव हेतु आदेश अनुपालन में शराब व बीयर की दुकानों को चेक किया गया तथा अनावश्यक भीड़ ना हो इसके लिए सख्त निर्देश भी दिए गए।

  • Advertisement

UP Election 2022 के लिए अपना दल कमेरावादी को मिली 7 सीटें, इन विधान सभाओं में पार्टी लड़ेगी चुनाव

UP Election 2022 : अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए इस बार पूरा जोर लगा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने RLD, SBSP, TMC, जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट), अपना दल (कमेरावादी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) और महान दल के साथ गठबंधन किया है। सपा ने गठबंधन में कृष्णा पटेल की पार्टी अपना दल (कमेरावादी) की को 7 सीटें दीं हैं। सपा की गठबंधन साथी अपना दल (कमेरावादी) रोहनिया, पिण्डरा, मड़िहान, मडियाहू,घोरावल, प्रतापगढ़ सदर और इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा सीटों पर अगामी चुनाव लड़ेगी।

बता दें‍ कि अपना दल (कमेरावादी), उत्तर प्रदेश की एक सक्रिय एक राजनीतिक पार्टी है और पार्टी को मुख्य रूप से वाराणसी क्षेत्र के कुर्मी समुदाय के बीच प्रभाव माना जाता है। अपना दल पार्टी की स्‍थापना नवंबर 1995 में डॉ. सोने लाल पटेल ने की थी और वर्तमान में पार्टी की प्रमुख कृष्णा पटेल हैं।

Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें