ओबरा में अतिक्रमण के खिलाफ चला बुल्डोजर, लोगों में हड़कम्प

अजीत कुमार सिंह

ओबरा। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को स्थानीय नगर पंचायत के वीआईपी रोड़ पर बुल्डोजर चला तो हड़कम्प मच गया। हालांकि प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस देकर चेतावनी दी थी ।

Advertisement (विज्ञापन)

जानकारी के मुताबिक हनुमान मंदिर के पास किए गए अवैध अतिक्रमण हटाने की शुरुआत सोमवार से की गई।नगर पंचायत ओबरा सुबह से दलबल व पुलिस प्रशासन के साथ अवैध अतिक्रमण व नालियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को मुक्त कराने के लिए जुट गया। बतादें कि पटरियो के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण के कारण अक्सर रास्तों पर जाम लगता था। जिसकी शिकायत कई बार होती रही है लेकिन अतिक्रमण नहीं हटा।

वहीं नालियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के कारण बरसात का पानी चोक हो जाता था जिससे बरसात का पानी निकल नहीं पाता था व लोगों के घरों में जाने लगता था । जिसे लेकर नगर पंचायत को काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ता था। अभियान के दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल देखने कक मिला। बुल्डोजर का खौफ अतिक्रमण कारियों के भीतर साफ देखा जा सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

बाज़ार से अतिक्रमण हटाया जा रहा था तो कई सौ मीटर दूर तक लोगों ने पहले ही अपने दुकान के बाहर रखे सामानों को समेटना शुरू कर दिया।बताया गया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर के विभिन्न मार्गों पर जलजमाव की स्थिति बरसात में नगर को नारकीय बना देती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद जिला प्रशासन की सक्रियता दिख रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

स्थानीय प्रशासन भी चाह रहा है कि इसी अभियान के बहाने वह नगर की सभी गंदगी को साफ कर देना चाहता है ताकि नगर में विवाद भी खत्म हो जाय और नगर स्वच्छ व सुंदर भी दिखने लगे ।अवैध अतिक्रमण अभियान हटाने के दौरान ओबरा के नगर पंचायत अधिकारी अमित कुमार सिंह, ओबरा तहसीलदार सुनील कुमार, ओबरा थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, ओबरा नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

  • Advertisement

राष्ट्र, उद्योग और मजदूर” विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

अजीत कुमार सिंह

ओबरा, सोनभद्र। राष्ट्र, उद्योग और मजदूर एक दूसरे के पूरक हैं क्योकि देश के उत्पादन में वृद्धि और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जो उच्च मानक हासिल किये गये हैं वह हमारे श्रमिकों के अथक प्रयासों का ही नतीजा है। जब भी हम राष्ट्र निर्माण की बात करते हैं, तो उद्योगों की प्रगति आवश्यक हो जाती है। भले ही नित नई तकनीक का विकास हो रहा है, बिना मजदूर के कल-कारखानों का संचालन बेहतर तरीके से सम्भव नहीं है। किसी भी राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सैनिकों0 का अत्यधिक महत्त्व है तो अन्न के लिए किसानों का, वहीं उद्योगों के उत्थान में मजदूरों का खून-पसीना सना हुआ है।

Advertisement (विज्ञापन)

मजदूरों की जितनी भलाई होगी, उतना ही उद्योग फलेंगे और फूलेंगे और राष्ट्र विकसित हो सकेगा। उक्त बातें विद्युत मजदूर संघ कार्यालय पर आयोजित “राष्ट्र, उद्योग और मजदूर”संगोष्ठी विषयक पर वक्ताओं ने कही। इसके पूर्व नव निर्वाचित विद्युत मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव का स्मृति चिह्न, पुष्प गुच्छ और माल्यार्पण से अभिनन्दन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, मजदूरों के नायक और राष्ट्र निर्माण के शिल्पकार दत्तोपन्त ठेंगड़ी के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण करते हुए किया गया। भारत माता की जय, वन्देमातरम, राष्ट्र हित में करेंगे काम- काम का लेंगे पूरा दाम, आदि नारों से सभागार गूंजता रहा।

गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है। राष्ट्र है तभी हम हैं। बढ़ते निजीकरण से सार्वजनिक उपक्रम प्रभावित हो रहे हैं। बिजली परियोजनाएं सार्वजनिक क्षेत्र में ही रहें, जिससे राष्ट्र के निर्माण में अहम योगदान दिया जा सके। बिजली परियोजनाओं में संविदा श्रमिकों की पीड़ा किसी से छिपी नहीं है। समान कार्य के समान वेतन की नीति लागू करके मजदूरों की पीड़ा को कम करने की कोशिश की जानी चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)

किसी भी परियोजना को श्रम, कुशल प्रबंधन से लाभ में रखकर ही निरन्तर चलाया सकता है। भारत में मजदूरों की मजदूरी के बारे में बात की जाए तो यह भी एक बहुत बड़ी समस्या है, क्योकि आज भी देश में कम मजदूरी पर मजदूरों से काम कराया जाता है। यह भी मजदूरों का एक प्रकार से शोषण है। आज भी मजदूरों से फैक्ट्रियों या प्राइवेट कंपनियों द्वारा पूरा काम लिया जाता है लेकिन उन्हें मजदूरी के नाम पर बहुत कम मजदूरी पकड़ा दी जाती है।

जिससे मजदूरों को अपने परिवार का खर्चा चलाना मुश्किल हो जाता है। पैसों के अभाव से मजदूर के बच्चों को शिक्षा से वंचित रहना पड़ता है। भारत में अशिक्षा का एक कारण मजदूरों को कम मजदूरी दिया जाना भी है।

Advertisement (विज्ञापन)

गोष्ठी में महाप्रबंधक प्रशासन इं.जीके मिश्र, अधीक्षण अभियंता इं.एके राय, वीएमएस के नव नियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, इं.ओपी सिंह, इं.मनीष मिश्र, इं.सदानन्द यादव, धुरन्धर शर्मा, हरदेव नारायण तिवारी, योगेंद्र कुमार, प्रमोद त्रिपाठी, अनिल सिंह, रमेश सिंह यादव, भोला कनौजिया, अनुपम सिंह, उमेश सिंह, दिनेश यादव, भोला कनौजिया, बृजेश यादव, धर्मेंद्र सिंह नन्हें, योगेंद्र कुमार, शाहिद अख्तर आदि ने विचार रखा। संगोष्ठी में भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश पांडेय,एटक के प्रांतीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उमेश कुमार, अशोक पांडेय, अशोक यादव, अरुण भट्टाचार्य ,बलवंत राय, राजमणि ,अमृतलाल आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ शाखा ओबरा के अध्यक्ष प्रह्लाद शर्मा और संचालन सचिव अम्बुज कुमार ने किया।

  • Advertisement

हत्या की दोषी पत्नी व प्रेमी को उम्रकैद

HIGHLIGHTS

  • 8-8 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद
  • दलगजन हत्याकांड का मामला

राजेश पाठक

सोनभद्र। साढ़े चार वर्ष पूर्व हुए दलगजन हत्याकांड के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नम्बर-3 सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषियों प्रेमी रामनरायन व पत्नी संगीता को उम्रकैद एवं 8-8 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के असनहर टोला पिपरहवा निवासी गेनालाल खरवार पुत्र स्वर्गीय हरिकीसुन ने 28 अगस्त 2017 को हाथीनाला थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसके बेटे दलगजन की शादी मई 2017 में हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव निवासी संगीता पुत्री स्वर्गीय हीरालाल के साथ हुईं थी। 13 अगस्त 2017 को बेटा दलगजन संगीता को साथ लेकर ससुराल चला गया। उसके बाद उसका पता नहीं चला।

Advertisement (विज्ञापन)

इसीबीच चरवाहों के जरिए सूचना मिली कि कुल्हाड़ी से काटकर एक युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कपड़ों के जरिए दलगजन के रूप में हुई। जिससे पूर्ण विश्वास है कि रामनरायन व संगीता ने मिलकर हत्या कर दी है। इस तहरीर पर हाथीनाला पुलिस ने रामनरायन व संगीता के विरुद्ध हत्या की एफआईआर दर्ज किया था। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में रामनरायन व संगीता के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी रामनरायन व संगीता को उम्रकैद एवं 8-8 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद पाठक ने बहस की।

  • Advertisement

पॉक्सो एक्ट: दोषी संतोष को 10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 65 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद
  • 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को छह वर्ष पूर्व भगाने का मामला
  • अर्थदंड की समूची धनराशि 65 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी

राजेश पाठक

सोनभद्र। छह वर्ष पूर्व 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो सोनभद्र की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी संतोष उर्फ बच्चा को 10 वर्ष की कैद एवं 65 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि 65 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी जो कक्षा 7 की छात्रा है। 27 मई 2016 को रात्रि में राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के निपराज गांव निवासी संतोष उर्फ बच्चा पुत्र भुनेश्वर उर्फ सुंदर भगा ले गया था। करीब एक सप्ताह बाद उसकी नानी के घर छोड़ दिया था। पुनः 13 जुलाई 2016 को भगा कर ले जा रहा था तो चोपन में जीआरपी पुलिस ने पकड़ लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

पूछताछ के बाद उसे बुलाया गया और लड़की को सुपुर्द कर दिया गया। सूचना दे रहा हूं, आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर संतोष उर्फ बच्चा के विरुद्ध न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी संतोष उर्फ बच्चा को 10 वर्ष की कैद एवं 65 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement (विज्ञापन)

अर्थदंड अदा न करने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। वही अर्थदंड की समूची धनराशि 65 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह एडवोकेट ने बहस की।

  • Advertisement

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को नगर की समस्याओं से कराया अवगत
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल राबर्ट्सगंज के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि पिछले लगभग 1 वर्ष से जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में कोई बैठक नहीं हो पा रही है जिससे व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी से निवेदन किया कि प्रत्येक माह में एक बार उद्योग बंधु/ व्यापार बंधु की बैठक जिला अधिकारी की अध्यक्षता में जरूर कराई जानी चाहिए। जिससे व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण शीघ्र से शीघ्र किया जा सके।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने आगे कहा कि फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट एवं कैमरे की मांग पिछले 5 वर्षों से निरंतर की जा रही है। फ्लाईओवर पर अंधेरा होने के कारण कई घटनाएं एवं दुर्घटनाएं भी हो चुकी है परंतु आज तक स्ट्रीट लाइट एवं कैमरा नहीं लगाया जा सका जिससे व्यापारियों में रोष है श्री शर्मा ने बताया कि बारिश के दिनों में ऊपर से गंदा पानी राहगीरों पर पड़ता है जिससे दो पहिया वाहन आए दिन दुर्घटना में चुटैल हुआ करते हैं जगह-जगह फ्लाईओवर के नीचे ढलाई के कंक्रीट लटके हुए हैं कभी भी कोई भीषण हादसा हो सकता है।

उन्होंने आगे बताया कि अतिक्रमण हटाया जाए परंतु रेहड़ी पटरी वालों को जीविकोपार्जन हेतु कोई निश्चित स्थान आवंटित किया जाए नहीं तो उनके सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी।
वही नगर महामंत्री चंदन केसरी एवं जसकीरत ने संयुक्त रूप से कहा कि नगर में पार्किंग का स्थान निर्धारित किया जाए लोगों के सड़क पर गाड़ी खड़ी कर देने से एक ओर जहां जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है वही विवाद का कारण भी बनता है। आगे कहा कि नगर लगभग पूरा नजूल भूमि है व्यापारी वर्षों से मांग कर रहे है कि जमीनों को फ्री होल्ड कराया जाए पूर्व में फ्री होल्ड की प्रक्रिया भी हुई परंतु अज्ञात कारणों से बंद हो गई जमीन विवादित होते जा रहे हैं।

वक्ताओं ने कहा कि विंध्याचल मंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक के साथ पुलिस सभागार में व्यापारियों के साथ मीटिंग के आयोजन की सूचना उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल को नहीं दी गई। जिससे व्यापारी अपनी समस्याओं को डीआईजी के समक्ष नहीं रख सके। आगे कहा कि कलवारी खलियारी राजमार्ग 154 जिसकी लंबाई 104 किलोमीटर है रॉबर्ट्सगंज नगर के मुख्य मार्ग मेन चौक से धर्मशाला होते हुए गुजर रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

यदि बाईपास नहीं बनाया गया तो पूरे व्यापारी उजड़ जाएंगे क्योंकि मध्य सड़क से 60 फीट बाये और 60 फीट दायरे टूटने से व्यापारियों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से मिठाई लाल सोनी, प्रशांत जैन, प्रितपाल सिंह, शरद जायसवाल, विनोद जायसवाल, रवि जायसवाल, संदीप जयसवाल, राजेश जायसवाल, नरेंद्र, राधेश्याम बंका सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

कच्ची घानी सरसों तेल में हुई बड़ी ग‍िरावट

महंगाई के मोर्चे पर राहत म‍िलती नजर आ रही है. एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती के बाद अब सरसों के तेल में बड़ी ग‍िरावट आई है. सूत्रों के अनुसार कच्‍ची घानी सरसों का तेल 40 रुपये ग‍िरकर 2,405-2,515 रुपये ट‍िन पर आ गया है.

Mustard Oil Price: महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को कुछ राहत म‍िलती नजर आ रही है. दो द‍िन पहले सरकार की तरफ से पेट्रोल-डीजल पर एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती क‍िए जाने के बाद अब एक और राहत देने वाली खबर आ रही है. एक्‍साइज ड्यूटी कम क‍िए जाने से पेट्रोल का रेट 9.5 रुपये प्रत‍ि लीटर तक कम हो गया. अब कच्ची घानी तेल में बड़ी ग‍िरावट आई है. कीमत में कमी इंडोनेशिया के निर्यात खोलने के बाद से आई है.

इंडोनेशिया की तरफ से निर्यात खुला

व‍िदेशी बाजार में खाने के तेल में तेजी के बीच इंडोनेशिया की तरफ से निर्यात खोलने का असर देश के बाजार पर पड़ा है. प‍िछले हफ्ते अधिकांश तेल-तिलहन की कीमत में गिरावट का रुख देखने को मिला. इसका असर यह हुआ क‍ि कच्ची घानी सरसों का तेल 40 रुपये तक सस्ता हो गया है. यह खाने के तेल के रेट में बड़ी ग‍िरावट मानी जा रही है.

सरसों दाने के रेट में 100 रुपये की ग‍िरावट

सूत्रों ने बताया कि प‍िछले हफ्ते के मुकाबले इस सप्ताह सरसों दाने का भाव 100 रुपये टूटकर 7,515-7,565 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया. इससे सरसों दादरी तेल 250 रुपये की ग‍िरावट के साथ 15,050 रुपये प्रत‍ि क्‍व‍िंटल पर बंद हुआ. वहीं सरसों पक्की घानी और कच्ची घानी तेल के रेट क्रमश: 40-40 रुपये की ग‍िरावट के साथ क्रमश: 2,365-2,445 रुपये और 2,405-2,515 रुपये टिन (15 किलो) पर बंद हुईं.

सोयाबीन में भी ग‍िरावट

सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद सोयाबीन दाने और सोयाबीन लूज के भाव में भी ग‍िरावट आई और ये 7,025-7,125 रुपये (सोयाबीन दाना) और 6,725-6,825 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल (सोयाबीन लूज) पर बंद हुए. मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड का भाव भी 25 रुपये टूटकर 2,625-2,815 रुपये प्रति टिन पर बंद हुआ.

बीते सप्‍ताह विदेशी बाजारों में कीमत ज्‍यादा होने की वजह से कच्चे पाम तेल का भाव भी 500 रुपये टूटकर 14,850 रुपये क्‍व‍िंटल, पामोलीन दिल्ली का भाव 600 रुपये टूटकर 16,350 रुपये और पामोलीन कांडला का भाव 520 रुपये टूटकर 15,200 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल पर बंद हुआ.


सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाए बन रही है आत्मनिर्भर- संजीव कुमार गोड़

HIGHLIGHTS

  • समाज कल्याण मंत्री ने 136 पात्र व्यक्तियों को सिलाई मशीन सहित अन्य सामग्रियों का किया वितरण
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के गरीब व्यक्ति आत्मनिर्भर हो सके, इसके लिए अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम (समाज कल्याण विकास विभाग) द्वारा संचालित टेलरिंग शाप योजना के अन्तर्गत रविवार को पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय उरमौरा में कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के अनुसूचित जाति के 136 पात्र आवेदकों को सिलाई मशीन, फुट स्टैण्ड टेबल टाप सहित, कैंची, स्टूल, इलेक्ट्रीक आयरन एवं इत्यादि सामग्री का वितरण उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति राज्यमंत्री संजीव कुमार गोड़ द्वारा किगा गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान अपना विचार व्यक्त करते हुए राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़ ने कहा कि इस योजना के तहत जो सिलाई की मशीन प्रदेश सरकार द्वारा योजना का संचालन कर गरीब जनता में बांटने का काम किया जा रहा है। इससे उनके आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा और महिला खुद ही आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर सकती हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार गरीब, आदिवासी के उत्थान के साथ ही शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का प्रयास परस्पर कर रही है, बस जरूरत है कि आम लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें लाभान्वित किया जाये, जिससे उनके आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।

वही जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 मई को पूर्वान्ह 11.00 बजे अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम (समाज कल्याण विकास विभाग) द्वारा संचालित टेलरिंग शाप योजना के अन्तर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति के 136 आवेदकों को सिलाई-कढ़ाई के द्वारा उद्यमी बनाकर स्वावलम्बी बनाये जाने हेतु 1 उषा क्राप्ट मास्टर सिलाई मशीन फुट स्टैण्ड टेबल टाप सहित, 3 उषा आयुष हैण्ड मशीन बेस कवर सहित, कैंची, स्टूल, उषा इलेक्ट्रीक आयरन एवं इत्यादि सामग्री प्रदान की गयी। आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्र, समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, उमेश पटेल, राकेश पाण्डेय व विभागीय कर्मचारी सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

  • Advertisement

बार्डर के जंगलों में विंढमगंज पुलिस ने किया सघन काम्बिंग

HIGHLIGHTS

  • अनजान व्यक्ति को अपने घर गांव में शरण न दे- सूर्यभानअपरिचित व्यक्ति दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना पुलिस को दे

विंढमगंज, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नक्सली गतिविधियों की रोक थाम हेतु विन्ढमगंज थाना प्रभारी सूर्यभान ने पुलिस व पीएसी बल के साथ झारखंड बार्डर से सटे गांव धुमा व सुखडा के जंगलों में सघन कांबिंग किया। वही थाना प्रभारी ने आस-पास के गांवों में ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों के बारे में भी जानकारी लिया। ग्रामीणों से गांव में होने वाले गतिविधियों के बारे जानकारी ली।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं झारखंड में होने वाली पंचायत चुनाव के बारे भी जानकारी लिया। ग्रामीणों से कहा कि किसी अपरिचित व्यक्ति दिखे तो तत्काल पुलिस को सुचना दे। आप लोगों का सहयोग से घटनाओं दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सकता है। पुलिस आप लोगों का चौबीस घंटे मदद करने को तैयार हैं। आप लोगों की सहयोग से ही अपराधों को रोका जा सकता है। कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है, तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दें।

Advertisement (विज्ञापन)

जिससे समय रहते कारवाई किया जा सके। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने घर गांव में शरण न दे। पुलिस द्वारा क्षेत्र में भ्रमण करने से घटनाओं पर भी अंकुश लग रहा है। झारखंड में होने वाली पंचायत चुनाव को देखते हुए बार्डर क्षेत्रों के गांवों में पुलिस की चहलकदमी से झारखंड के लोग भी सुरक्षित महसूस करें रहे हैं।

  • Advertisement

शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन रोकने हेतु चला अभियान

HIGHLIGHTS

  • अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग करने वाले 40 गाड़ियों का किया गया चालानफर्जी परमिट के मामले में एक व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की, की गयी कार्यवाही

सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु चन्द्र विजय सिंह जिलाधिकारी के निर्देशन में श्री सहदेव मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के नेतृत्व में टीमों का गठन कर अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसमें तहसील राबर्ट्सगंज के अन्तर्गत लोढ़ी-मारकुण्डी सम्पर्क मार्ग पर उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार सिंह, सी0ओ0सी0टी0 राजकुमार तिवारी, ए0आर0टी0ओ0 एस0के0 राय, सी0टी0ओ0 बद्री विशाल, खान अधिकारी राहुल सिंह, खान निरीक्षक ईश्वर चन्द्र, सर्वेयर संतोष पाल के नेतृत्व में सड़क मार्ग मारकुण्डी पर अवैध परिवहन एवं ओवर लोडिंग वाहनों की संघन जाॅच की गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें 22 वाहन अवैध लोडिंग व परिवहन करते हुए पकड़े गये, इनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही की गयी। फर्जी परमिट के मामले में एक व्यक्ति के विरूद्ध राबर्ट्सगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही भी की गयी। इसी प्रकार से ओबरा तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत चोपन में उप जिलाधिकारी रमेश कुमार, तहसीलदार ओबरा, खनन विभाग के टीम ने संयुक्त रूप से अवैध लोडिंग व अवैध परिवहन करते हुए 7 वाहनों को पकड़ा, इनके मालिकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार से तहसील दुद्धी के अन्तर्गत हाथीनाला व अन्य स्थानों पर उप जिलाधिकारी दुद्धी शैलेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में अवैध परिवहन/ओवर लोडिंग करते हुए 11 वाहनों को पकड़ा गया, इनके मालिकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही की गयी।

  • Advertisement

निशुल्क मुख एवं दंत चिकित्सा शिविर का हुआ भव्य शुभारंभ

HIGHLIGHTS

  • निशुल्क मुख एवं दंत चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
  • हर महीने के आखिरी रविवार को शिविर का होगा आयोजन
  • शिविर में 50 से भी अधिक लोगों ने मुख एवं दातों का कराया जांच
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत संगठन मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र के तत्वाधान में रविवार को जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित आरटीएस क्लब मैदान के सामने नि:शुल्क मुख एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन कराया गया। जिसका उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मारवाड़ी युवा मंच के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार विमल अग्रवाल ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विमल अग्रवाल ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में पहली बार निशुल्क दंत एवं मुख चिकित्सा शिविर लगाया गया है। जो कि मंच की सराहनीय पहल है।
मारवाड़ी युवा मंच के महामंत्री शिखर केडिया ने कहा कि मंच द्वारा हर महीने एक नि:शुल्क मुख एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें लोगों की दांत एवं मुख की निशुल्क जांच की जाएगी।

शिविर का उद्घाटन करते मारवाड़ी युवा मंच के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार विमल अग्रवाल

वही दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रोहित केडिया ने कहा कि दांत मुख की सुंदरता होती है जैसे हम अपने शरीर का रख रखाव करते हैं उसी उसी प्रकार हमें अपने दांतों का भी ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने आगे कहां कि अधिक जंक फूड का सेवन करने से आजकल अधिकतर बच्चे दांतों की बीमारियों से परेशान होते हैं। उन्हें दातों में गलन, कैविटी, सूजन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। बच्चों के माता-पिता को भी ध्यान देना चाहिए कि बच्चे रात को सोने से पहले ब्रश करके सोए और समय-समय पर उनके दांतों की जांच करवानी चाहिए और उन्होंने भाषण के अंत में सभी नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि हर महीने के अंतिम रविवार को लगने वाले मुख एवं दंत चिकित्सा शिविर में आकर अपने मुख एवं दांत की निशुल्क जांच करवाएं।

मुख एवं दातों की जांच करते डॉक्टर रोहित केडिया
Advertisement (विज्ञापन)

वही प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित इस शिविर में 50 से भी अधिक लोगों ने मुख एवं दातों का जांच करवाया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल व पूर्व अध्यक्ष पंकज कनोडिया, कोषाध्यक्ष हिमांशु केजरीवाल, मोंटी थर्ड, विकास चौधरी, तरुण केडिया, रमेश गोयल, मुन्नी महेश शुक्ला, विनय सिंह, अमित मिश्रा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free