आयुर्वेद प्रोडेक्ट के बाद स्वामी रामदेव ने लॉन्च किया क्रेडिट कार्ड, यहां जानें इसके फायदे

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (PAL) ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की पार्टनरशिप में एक क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है. इस क्रेडिट कार्ड के कई फायदे हैं.

HIGHLIGHTS

  • पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने पीएनबी के साथ लॉन्च किया क्रेडिट कार्डये
  • दो वेरियंट्स- PNB RuPay प्लैटिनम और PNB RuPay सेलेक्ट में उपलब्ध हैं
  • कैश बैक, लॉयल्टी पॉइंट, बीमा कवर जैसी सुविधाओं के साथ मिलेगा क्रेडिट कार्ड

नई दिल्ली: योग और आयुर्वेद से दुनियाभर में पहचान बनाने के बाद पतंजलि ने अब अपना क्रेडिट कार्ड लॉन्च कर दिया है. ये क्रेडिट कार्ड पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (PAL) ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की पार्टनरशिप में लॉन्च किए हैं. को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के RuPay प्लेटफॉर्म पर ऑफर किया गया है और ये दो वेरियंट्स- PNB RuPay प्लैटिनम और PNB RuPay सेलेक्ट में उपलब्ध हैं.

कैश बैक, लॉयल्टी पॉइंट जैसी सुविधाएं मिलेंगी
दोनों सह-ब्रांडेड कार्ड कैश बैक, लॉयल्टी पॉइंट, बीमा कवर और कुछ अन्य सुविधाओं के साथ-साथ पतंजलि उत्पादों को खरीदने के लिए परेशानी मुक्त क्रेडिट सेवा प्रदान करते हैं. इसमें कहा गया है कि कार्ड लॉन्च से तीन महीने के लिए कार्डधारक पतंजलि स्टोर्स पर 50 रुपये प्रति लेनदेन की सीमा के अधीन 2500 रुपये से अधिक के लेनदेन के लिए उपयुक्त कैशबैक 2 फीसदी का आनंद ले सकते हैं. प्रति ट्रांजैक्शन कैशबैक की लिमिट 50 रुपये होगी.

300 रिवॉर्ड प्वाइंट्स का मिलेगा वेलकम बोनस
इसके अलावा PNB RuPay प्लैटिनम और PNB RuPay सेलेक्ट कार्डहोल्डर्स को एक्टिवेशन पर 300 रिवॉर्ड प्वाइंट्स का वेलकम बोनस मिलेगा. साथ ही कस्टमर्स को डोमेस्टिक एंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, कार्ड मैनेजमेंट के लिए PNB Genie मोबाइल एप्लीकेशन, ऐड-ऑन कार्ड फैसिलिटी, खर्च पर आकर्षक रिवॉर्ड प्वाइंट्स, EMI और ऑटो-डेबिट की सुविधा मिलेगी.

10 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट
प्लैटिनम और सेलेक्ट कार्ड्स पर एक्सीडेंटल डेथ और पर्सनल टोटल डिसएबिलिटी के लिए क्रमशः 2 लाख और 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलेगा. प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड पर 25,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट मिलेगी. वहीं, सेलेक्ट कार्ड पर 50,000 रुपये से 10 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट मिलेगी. प्लैटिनम कार्ड पर जीरो ज्वाइनिंग फीस लगेगी. हालांकि, इसमें 500 रुपये की सालाना फीस होगी. वहीं, सेलेक्ट कार्ड पर 500 रुपये की ज्वाइनिंग फीस और 750 रुपये की एनुअल फीस लगेगी.

UP: CM योगी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, गिनाई सरकार की 5 साल की उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार को अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया और अपनी सरकार की 5 साल की उपलब्धियां गिनाई.

HIGHLIGHTS

  • सीएम योगी ने पेश किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड
  • 70 साल में जो नहीं हुआ वो कर दिखाया: सीएम योगी
  • यूपी की प्रतिव्यक्ति आय 94 हजार वार्षिक हो गई है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार को अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया और अपनी सरकार की 5 साल की उपलब्धियां गिनाई. इस दौरान बीजेपी ने यूपी चुनाव के लिए पार्टी का थीम सॉन्ग (BJP Theme Song for UP Election) ‘यूपी में योगी…’ रिलीज किया और यूपी सरकार के 5 साल के कामकाज को प्रस्तुत करती एक फिल्म (Yogi Govt Report Card) भी दिखाई.

70 साल में जो नहीं हुआ वो कर दिखाया:

सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया, ‘बीते 5 साल में भाजपा सरकार ने क्या किया है, ये बताना मेरा परम दायित्व है.’ उन्होंने कहा, ‘बीते 5 साल में यूपी ने कुछ मील के पत्थर भी गढ़े हैं. यूपी की अर्थव्यवस्था सातवें स्थान पर थी और 70 सालों में जो काम नहीं हुआ, उसे हमने 5 साल में 2 नंबर पर लाने में सफलता प्राप्त की. यूपी की प्रतिव्यक्ति आय 45 हजार वार्षिक थी, ये बढ़कर अब 94 हजार हो गई है. 2015-18 में वार्षिक बजट 2 लाख करोड़ था, ये अब 6 लाख करोड़ हो गया है.’

कोरोना काल के काम को दुनिया ने सराहा: यूपी सीएम

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि कोरोना काल में जीवन और जीविका को बचाने के लिए हमने जो किया, उसे दुनिया ने सराहा. उन्होंने कहा,’हमारे यहां के छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने राजस्थान के कोटा गए थे, हमने उन्हें लॉकडाउन के दौरान उन्हें सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया. यूपी के 40 लाख प्रवासी श्रमिकों को सफलतापूर्वक उनके घर तक पहुंचाने और खाने-पीने की व्यवस्था की.

’18 साल से ज्यादा उम्र के सभी को लगी वैक्सीन’


कोरोना काल की चुनौतियों का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार लगातार मरीजों को हर सुविधा उपलब्‍ध कराने में जुटी रही है. कोरोना वैक्‍सीन की पहली और दूसरी डोज ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को लगाई जा चुकी है. सीएम योगी ने कहा, ‘यूपी के 18 साल के सभी पात्र व्यक्तियों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज ले ली है. 70 प्रतिशत से अधिक लोगों ने कोरोना की दोनों डोज लगवा ली है. 60 साल से ऊपर के 15 लाख 38 हजार 992 लोगों ने प्रीकॉशन डोज लगवा ली है.’

तीसरी लहर को कर चुके हैं नियंत्रित: योगी आदित्यनाथ

कोरोना की तीसरी लहर पर बात करते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘हम कोविड-19 की तीसरी लहर को भी नियंत्रित कर चुके हैं. एक्टिव केस की संख्या 1 लाख के पार थी, जो अब घटकर 41 हजार रह गई है. देशभर में सबसे ज्यादा कोविड टेस्ट करने वाला राज्य भी उत्तरप्रदेश है.


‘1.5 लाख पुलिसकर्मियों की पारदर्शी तरीके से भर्ती’


योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा, ‘हमारी सरकार में 1.50 लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती पारदर्शी तरीके से हुई और 86 हजार पुलिसकर्मियों को प्रमोशन दिया गया. महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 5 साल में 3 गुना बढ़ी है. इसके साथ ही हमने पुलिस के आधुनिकीकरण पर काम किया.’ सीएम योगी ने कहा, ‘पहले यूपी के 75 जनपदों में 2 सायबर थाने थे. इसके अलावा एफएसएल की लैब नहीं थी और फॉरेंसिक जांच के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना होता था. आज यूपी में 6 एफएसएल लैब कार्यशील हैं और 18 बन रहे हैं.’

5 साल में नहीं हुई कोई दंगा: योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि बसपा सरकार में 364 दंगे प्रदेश में हुए. सपा सरकार में 2012 से 2017 के बीच 700 से ज्यादा दंगे हुए. बीते 5 साल में कोई दंगा या आतंकी घटना नहीं हुई. उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जहां पिछले 5 साल में कोई दंगा नहीं हुआ और यह हमारी सरकार में हुआ है. इसके अलावा कोई आतंकी घटना नहीं हुई है.’ उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में एंटी रोमियो डेस्क सफलतापूर्वक काम कर रही हैं.’

5 साल में अपराधिक मामलों में आई कमी

सीएम योगी ने कहा, ‘यूपी में एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार डकैती 58 फीसदी, हत्या 23 फीसदी, फिरौती 53 फीसदी और बलात्कार के मामलों में 45 फीसदी की कमी आई है. पिछले 5 साल में 694 पेशेवर अपराधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई हुई.’ उन्होंने आगे कहा, ‘माफिया जो बेटी-बहनों की सुरक्षा के लिए खतरे थे, उनकी 2046 करोड़ की प्रॉपर्टी को ध्वस्त किया गया.’

निवेश के लिए यूपी पसंदीदा स्थान: सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा, ‘पिछले 5 साल में हमने 4 लाख 68 हजार करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू किए. उत्तर प्रदेश आज निवेश के लिए पसंदीदा स्थान बन गया है. 2.17 लाख करोड़ रुपये का कर्ज एमएसएमई सेक्टर को मिला है.’

यूपी में सात चरणों में होगा विधान सभा चुनाव

बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस बार 403 विधान सभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी. यूपी में विधान सभा चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी. इसके बाद 14 फरवरी को दूसरे चरण में 55 सीटों पर, 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें तथा अंतिम चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा.

Union Budget 2022: राहुल गांधी ने संसद में दिया बजट पर रिएक्शन, जानिए भाषण के दौरान क्या-क्या कहा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार के बजट को दिशाहीन बताया है. उन्होंने कहा कि बजट पर राष्ट्रपति का भाषण वादों की एक लंबी लिस्ट थी. उसमें भविष्य का कोई विजन नहीं बताया गया है.

Union Budget 2022: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार के बजट को दिशाहीन बताया है. उन्होंने कहा कि बजट पर राष्ट्रपति का भाषण वादों की एक लंबी लिस्ट थी. सरकार को जो करना था, उसमें से वे अब तक कुछ नहीं कर पाए हैं.

राहुल गांधी ने कहा, ‘राष्ट्रपति का भाषण सिर्फ एक BUREAUTIC IDEA था, ना कि कोई VISION. देश को कैसे आगे बढ़ाना है, भाषण में उसका कोई जिक्र ही नहीं था.’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘दुनिया में अब दो भारत हैं. एक भारत जो कि सिर्फ अमीरों के लिए है. वहीं दूसरा भारत उन गरीबों के लिए है, जिसमें देश की 90 प्रतिशत से ज्यादा आबादी रहती है. इन दोनों के बीच में खाई बढ़ रही है लेकिन सरकार की ओर से उस खाई को पाटने का कोई प्रयास होता नहीं दिख रहा.’

नगर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा, आज से प्रारम्भ हुआ विराट रुद्रमहायज्ञ

HIGHLIGHTS

  • शिव सरोवर से कलश में जल लेकर कलश यात्रा एवं शिवजी की भव्य झांकी
  • निकलीसंतजनों के शंखनाद एवं जयकारे से समूचा नगर गुंजायमान रहा
  • राबर्ट्सगंज के अम्बेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में बुधवार को कलश यात्रा के साथ विराट रुद्र महायज्ञ शुरू हो गया। कलश यात्रा राबर्ट्सगंज नगर में शिव झांकी के साथ भ्रमण करते हुए पुनः वापस आकर यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया गया। उसके बाद विराट रुद्र महायज्ञ शुरू हो गया। जहां पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के आयोजक भिक्षु भिखारी बाबा जंगली दास महाराज ने बताया कि राबर्ट्सगंज के अम्बेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में आचार्य हरेराम मिश्र एवं संतजनों व भक्तों की मौजूदगी में 108 कलश में शिव सरोवर से जल लेकर कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा राबर्ट्सगंज नगर का शिवजी की झांकी के साथ भ्रमण किया गया। इस दौरान संतजनों द्वारा शंखनाद एवं जयकारे से समूचा नगर गुंजायमान हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि सायं 6 बजे से श्री राम कथा एवं श्रीमद्भागवत कथा आचार्य दिल्ली से आए कृष्ण गोपाल जी, भदोही से संतराम रघुराई एवं सोनभद्र से चन्द्रबली जी महाराज द्वारा बारी-बारी से कथा सुनाई गई। जिसे श्रद्धालुओं ने श्रवण किया। उन्होंने यह भी बताया कि 4 फरवरी को काशी अन्नपूर्णा मंदिर वाराणसी के महंत परमपूज्य स्वामी शंकर पूरी जी महाराज व श्री राम जन्मभूमि शिलान्यास उत्तराधिकारी कमल नयन दास जी महाराज का आगमन होगा।

प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। बाबा जंगली दास जी महाराज ने यह भी बताया कि वृहस्पतिवार को श्री शिव परिवार एवं हनुमान जी मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अग्नि मंथन सुबह 8:15 बजे होगा। अंतिम दिन 10 फरवरी को विराट महायज्ञ का समापन होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के संयोजक बृजलाल सरोज(बिरजू दास) हैं। वहीं यजमान के रूप में रेवती नाथ तिवारी, बच्चालाल, विजय, रंजीत,रामबाबू(अभिषेक), श्यामबाबू, संगम, राज शामिल हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रंजीत लाल, कन्हैया, गुलाब दास, परमानन्द महाराज एवं अजय कुमार के साथ ही अम्बेडकर नगर राबर्ट्सगंज के लोग तथा दान दाता एवं श्रद्धालु शामिल रहे।

  • Advertisement

ममता बनर्जी ने राष्ट्रगान का किया अपमान, कोर्ट ने जारी किया समन

राष्ट्रगान के अपमान के आरोप में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कोर्ट ने समन जारी किया है. उन्हें दो मार्च को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है.

HIGHLIGHTS

  • ममता बनर्जी ने किया राष्ट्रगान का अपमान
  • शिकायत पर कोर्ट ने जारी किया समन
  • भाजपा नेता ने की सीएम ममता के खिलाफ शिकायत

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राष्ट्रगान के अपमान के आरोप में कार्रवाई हो सकती है. मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने ममता बनर्जी को आगामी दो मार्च को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है. ममता पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप एक भाजपा कार्यकर्ता ने लगाया है. जिसमें कहा गया है कि ममता बनर्जी ने सार्वजनिक समारोह में राष्ट्रगान का अपमान किया था.

मुंबई दौरे पर ममता ने गाया था अधूरा राष्ट्रगान?
यह पूरा मामला लगभग दो माह पुराना है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीते साल दिसंबर में दो दिन के दौरे पर मुंबई पहुंची थीं. तब बताया गया था कि आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने बॉलीवुड हस्तियों के साथ बैठक की थी.

भाजपा नेता ने सीएम ममता पर लगाया आरोप
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने राष्ट्रगान की कुछ पंक्यतियां ही पढ़ीं. भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने राष्ट्रगान का अपमान किया. ममता ने बैठकर राष्ट्रगान की 4-5 लाइन ही पढ़ी और फिर खड़े होकर राष्ट्रगान गाने लगीं. इस पूरे प्रकरण का एक वीडियो भी वायरल हुआ था.

शत्रुंजय मिश्रा और आकृति निर्भया को नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेसी हर्षित

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन, यूपी सरकार के पूर्व मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी द्वारा सोनभद्र के कद्दावर कांग्रेसी नेता शत्रुंजय मिश्रा को जिले का मीडिया प्रवक्ता और आकृति निर्भया को मीडिया क्वाडिनेटर नियुक्त किया है।

बताते चले की शत्रुंजय मिश्रा काफी लंबे समय से पार्टी में सक्रिय रूप से पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं। इसके पहले वे युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष, जिला सचिव, लोकसभा महासचिव, के अलावा असम,जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए जिम्मेदारियों को निभा चुके है। ऐसे में इनको मीडिया प्रवक्ता नियुक्त किए जाने से से जिले के पदाधिकारियों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई है।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं आकृति निर्भया भी पार्टी में सक्रिय रूप से संगठन के कार्यों को निभा रही हैं और पार्टी को मजबूत करने में लगी हुई हैं जिसको देखते हुए उन्हें भी मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित स्वागत सम्मान के दौरान दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रति हर्ष व्यक्त करते हुए कार्यवाहक जिलाध्यक्ष फरीद अहमद, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, वरिष्ठ व कद्दावर कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी, अरविंद सिंह, जगदीश मिश्रा, जितेंद्र पासवान, उषा चौबे, मुस्ताक अहमद, प्रदीप चौबे, सूरज यादव,निगम मिश्रा सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है।

  • Advertisement

युवा पत्रकार विनय मिश्रा हुए सम्मानित

सोनभद्र। जनपद के ग्रामीण अंचल में पत्रकारिता के माध्यम से जनसेवा कर अपनी अलग पहचान बना चुके पइका,अदलगंज के युवा पत्रकार विनय प्रकाश मिश्रा को मीडिया फोरम आफ इंडिया न्यास की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

न्यास के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने बुधवार को अखाड़ा मुहाल, राबर्ट्सगंज स्थित अपने आवास पर युवा पत्रकार विनय मिश्रा को उनकी पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए माला पहना, अंगवस्त्रम ओढा, लेखनी, पुस्तिका और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करने हेतु शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • Advertisement

चेकिंग के दौरान 17 लाख का गांजा सहित 6 तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के व्यापार में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की कार्य योजना प्रचलित है, इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी घोरावल के निकट पर्यवेक्षण में स्वाट, एसओजी, सर्विलांस टीम तथा थाना करमा पुलिस की सयुंक्त टीम गठित की गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त टीम द्वारा अथक लगन व परिश्रम से अपना आसूचना संजाल तैयार किया गया । इसी क्रम में बीते मंगलवार की रात्रि में उक्त टीम द्वारा थाना करमा गेट पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान दो लक्सरी वाहनों से क्रमशः सी ० जी ० 04 एच 0 एन 0 6699 व यू 0 पी 070 एफ 0 जे 0 3659 भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया , साथ ही मौके से 06 नफर अभियुक्तों को पकड़ लिया गया ।

Advertisement (विज्ञापन)

क्षेत्राधिकारी घोरावल की उपस्थिति में पकड़े गये अभियुक्तो की निशानदेही पर दोनो वाहनो से कुल 1 कुन्तल 70.54 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया । पकड़े गए मादक पदार्थ की कीमत लगभग 17 लाख बताई गई।पकड़े गए अभियुक्तो ने अपना नाम सत्यम केशरवानी पुत्र राजकुमार केशरवानी निवासी सरायअकिल थाना सरायअकिल जनपद कौशाम्बी , संजय केशरवानी पुत्र सज्जन लाल केशरवानी निवासी सदर बजार रामचरन रोड थाना कोतवाली जनपद प्रतापगढ़ , मु ० नसीम पुत्र अलीरजा निवासी मोहल्ला अकबरपुर थाना करैली जनपद प्रयागराज, आशीष कुमार ताम्रकार पुत्र रमेश चन्द्र ताम्रकार निवासी सरायअकिल थाना सरायअकिल जनपद कौशाम्बी, अनिकेत तिवारी उर्फ छोटू पुत्र सुशील तिवारी निवासी सरायअकिल थाना सरायअकिल जनपद कौशाम्बी व मु ० शरीफ उर्फ राजू पुत्र स्व ० सलीम निवासी करैली थाना करैली जनपद प्रयागराज बताया ।

  • Advertisement

PM मोदी का BJP कार्यकर्ताओं से संवाद, कहा- 3 करोड़ गरीबों को बनाया लखपति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (बुधवार को) बजट 2022 पर बीजेपी कार्यकर्ताओं से संवाद किया. पीएम मोदी ने इस दौरान बजट की उपलब्धियां गिनाईं. बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को देश का आम बजट लोक सभा में पेश किया था

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज (बुधवार को) बजट 2022 पर बीजेपी कार्यकर्ताओं (BJP Workers) से संवाद किया. पीएम मोदी (PM Modi) ने इस दौरान बजट की उपलब्धियां गिनाईं. बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को देश का आम बजट (Budget) लोक सभा में पेश किया था.

100 साल की सबसे बड़ी महामारी से लड़ रहा देश
पीएम मोदी ने कहा कि देश 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी से लड़ रहा है. कोरोना वायरस (Coronavirus) का ये कालखंड दुनिया के लिए अनेक चुनौतियां लेकर आया है. दुनिया उस चौराहे पर आकर खड़ी हो गई है, जहां टर्निंग प्वाइंट निश्चित है. आगे जो दुनिया जो हम देखने वाले हैं वो वैसी नहीं होगी जैसी कोरोना से पहले थी.

दुनिया में बदल रहा भारत को देखने का नजरिया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना के बाद एक नया वर्ल्ड ऑर्डर बनेगा. इसके संकेत भी नजर आने लगे हैं. आज भारत की तरफ देखने के विश्व के नजरिए में बड़ा बदलाव आ रहा है. अब दुनिया के लोग भारत को अधिक मजबूत रूप में देखना चाहते हैं इसलिए पूरा विश्व जब भारत को नए सिरे से देख रहा है तो हमारे लिए भी जरूरी है कि देश को तेज गति से आगे बढ़ाएं. ये समय नए अवसरों और नए संकल्पों की सिद्धि का है.

तेजी से बढ़ा भारत का विदेशी मुद्रा रिजर्व
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की जीडीपी 2 लाख 30 हजार करोड़ के आस-पास है. आज भारत का विदेशी मुद्रा रिजर्व 630 बिलियन डॉलर को पार कर गया है. साल 2013-14 में भारत का एक्सपोर्ट 2 लाख 85 हजार करोड़ रुपये होता था. आज भारत का एक्सपोर्ट 4 लाख 70 हजार करोड़ रुपये का आसपास पहुंचा है. कोरोना के इस काल में भी भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था की मजबूती से दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है. इस बजट का फोकस गरीब और युवाओं पर है. मूलभूत सुविधाओं को देना हमारा लक्ष्य है.

3 करोड़ गरीबों को बनाया लखपति
उन्होंने कहा कि पिछले 7 साल में हमारी सरकार ने 3 करोड़ गरीबों को पक्का घर देकर उन्हें लखपति बनाया है. अब करीब 9 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचने लगा है. इसमें से करीब 5 करोड़ से ज्यादा पानी के कनेक्शन जल जीवन मिशन के तहत पिछले 2 साल में दिए गए हैं. बजट में घोषणा की गई है कि इस साल करीब 4 करोड़ ग्रामीण घरों को पानी का कनेक्शन दिया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो गरीब थे झोपड़पट्टी में रहते थे, अब उनके पास अपना घर है. पहले के मुकाबले इन घरों के लिए राशि भी बढ़ाई और घरों का साइज भी बढ़ाया है ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए जगह मिल जाए. बड़ी बात ये भी है कि इसमें से ज्यादातर घर महिलाओं के नाम पर है यानी हमने महिलाओं को घर की मालकिन भी बनाया.

पीएम मोदी ने कहा कि विशेष रूप से केन-बेतवा को लिंक करने के लिए जो हजारों-करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, उससे यूपी और एमपी के बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर भी बदलने वाली है. अब बुंदेलखंड के खेतों में और हरियाली आएगी, घरों में पीने का पानी आएगा, खेतों में पानी आएगा.

उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश में कोई क्षेत्र पिछड़ा रहे, ये ठीक नहीं. इसलिए हमने आकांक्षी जिला- Aspirational Districts अभियान शुरू किया था. इन जिलों में गरीब की शिक्षा के लिए, स्वास्थ्य के लिए, सड़कों के लिए, बिजली-पानी के लिए जो काम हुए, उसकी प्रशंसा संयुक्त राष्ट्र ने भी की है. भारत जैसे देश में कोई क्षेत्र पिछड़ा रहे, कोई इलाका पीछे रह जाए, ये ठीक नहीं है. इसलिए हमने आकांक्षी जिला अभियान शुरू किया था. इन जिलों में गरीब की शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए, बिजली पानी के लिए, जो काम हुए, उसकी प्रशंसा संयुक्त राष्ट्र ने भी की है.

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हमारी सेनाएं, हमारे जवान दिन-रात जुटे रहते हैं, जान की बाजी भी लगा देते हैं. लेकिन सीमा पर जो जवान तैनात हैं, उनके लिए सीमावर्ती गांव भी किले का काम करते हैं इसलिए उन सीमावर्ती गांवों की देशभक्ति का जज्बा भी अद्भुत होता है.

Advertisement

सोनभद्र के गौरव, बीरेंद्र मिश्र एचडीएफसी में एडवाइजर बने

सोनभद्र: जिले के भरहरी गांव के बीरेंद्र मिश्र का सुंदर प्लेसमेंट हो गया है। दुनिया की मशहूर बैंकिंग एंड फाइनेंस कम्पनी एचडीएफसी ने आईआईएम लखनऊ में चल रहे कैम्पस प्लेसमेंट के बतौर इन्वेस्टमेंट बैंकर (पोर्ट फोलियो एडवाइजर) पद के लिए चयन किया है।

Advertisement (विज्ञापन)

बीरेंद्र के बड़े भाई सुखेन्द्र मिश्र प्रयागराज में सब इंस्पेक्टर हैं। बीरेंद्र 8 लाख करोड़ से अधिक के बाजार पूंजीकरण वाले बैंक के फंड को अपनी टीम के साथ मैनेज करेंगे जिससे ग्राहकों और देश की अर्थव्यवस्था को अधिकतम फायदा हो सके।
महज 23 वर्ष की उम्र में एचडीएफसी जैसे बड़े संगठन के उच्च पद पर पहुंचना हम सबके लिए ही नहीं बल्कि पूर्वाचंल के लिए गर्व का विषय है। बीरेंद्र का नक्सल प्रभावित ज़िले के अति साधारण स्कूलों से विश्व प्रसिद्ध संस्थानों में शुमार आईआईएम लखनऊ तक का सफ़र बहुत संघर्ष मय रहा। बीरेन्द्र की लगन और अथक परिश्रम से परिणाम शानदार आया। देशभर के, विशेषकर सोनभद्र के विद्यार्थियों को बीरेन्द्र मिश्र जी के बारे में बता दें कि कैट की परीक्षा उत्तीर्ण कर सोनभद्र का मान पहले ही बढ़ा चुके थे।

भारत सहित दुनिया के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान भारतीय प्रबंधन संस्थान का रिजल्ट आया और इनका चयन आईआईएम लखनऊ, आईआईएम इंदौर, आईआईएम शिलांग में हुआ था। इससे पहले बीरेन्द्र उत्तरप्रदेश के इंजीनियरिंग संस्थान आईईटी (इंस्टीयूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) से मैकिनीकल इंजीनियरिंग से बी टेक कर रहे थे। फिर कैट की परीक्षा के लिए तैयारी की और प्रथम प्रयास में ही इस प्रतिष्ठित परीक्षा को उत्तीर्ण किया था।
सोनभद्र नक्सल प्रभावित जिला है और भरहरी जैसे गाँव की प्राथमिक शिक्षा प्रणाली से हम सभी वाकिफ़ हैं। बीरेंद्र की 8 तक पढ़ाई गांव के साधारण स्कूल से ही हुई। सोनभद्र के गांव, समाज, क्षेत्र और नक्सल प्रभावित ज़िले के लिए खुशी और गर्व की बात है। इससे पहले श्री बीरेन्द्र मिश्र जी ने 2013 में ओबरा इंटर कॉलेज से 86 फीसद के साथ हाईस्कूल और 2015 में जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर ( राबर्ट्सगंज) से 95 फीसद अंक के साथ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

इंटरमीडिएट में बीरेन्द्र की सफलता से प्रभावित होकर तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने इन्हें लेटर ऑफ इंस्पिरेशन देकर सम्मानित किया था। पिता श्री दयाशंकर मिश्र साधारण किसान, माँ श्रीमती दुर्गावती मिश्र गृहणी हैं। बीरेंद्र के चयन से सोनभद्र के लोगों में खुशी है। हम बता दें बीरेंद्र कुमार मिश्र के चयन से अत्यंत पिछड़े सोनभद्र के विद्यार्थियों में नई आशा के साथ ही विद्यार्थियों में कुछ कर गुजरने का जज्बा जगेगा।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें