पूर्वांचल नव निर्माण मंच के स्थापना दिवस पर साधू- सन्यासियों का लगा मेला

• धूमधाम से मनाया जा रहा है स्थापना दिवस

• श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का भंडारा आज

मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी

सोनभद्र। सामाजिक सरोकार तथा जन अधिकार और न्याय की लड़ाई लड़ने वाले गैर राजनीतिक संगठन पूर्वांचल नव निर्माण मंच के लोग मंच का पांचवां स्थापना दिवस मना रहे हैं। इसी क्रम मे 6 दिसंबर से चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का रविवार को समापन करते हुए हवन आदि किया गया ।

Advertisement (विज्ञापन)

मंच के संरक्षक प्रोफेसर कमला कान्त त्रिपाठी ने बताया कि सामाजिक सरोकार की बात मजबूती से करने वालों का प्रमुख हथियार धर्म काज ही होता है। धर्म न्याय तथा शतमार्ग की राह को आसन करने का श्रेष्ठ विकल्प है । छः दिसंबर से चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का श्रवण करने के लिए दूर दराज से दर्जनों साधू संन्यासी पूर्वांचल नव निर्माण मंच के चपईल स्थित कार्यालय पर दिन रात जमे हुए हैं । मंच के अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी तथा उपाध्याय गिरीश पाण्डेय ने बताया कि सोमवार को ब्राम्हण भोजन व विशाल भंडारे के साथ स्थापना दिवस के महोत्सव का समापन किया जायेगा ।

Advertisement (विज्ञापन)

बताया कि वर्ष में एक बार स्थापना दिवस पर मंच के सभी साथी एकत्रित होकर अगले एक वर्ष काम करने के लिए उर्जा अर्जित कर लेते हैं । जंगल पहाड़ के साथियों की सूचनाओं के आधार ही मंच जिले के जिम्मेदार लोगों तक जंगल पहाड़ की समस्या पहुंचा पाते हैं। कहा मंच की असली ताकत मंच का आखिरी सदस्य ही है । मंच के संस्थापक उमाशंकर त्रिपाठी मुख्य यजमान तो कथा वाचक भागवत भूषण महेश देव पाण्डेय सहित मंच के उदय प्रकाश, अभय पटेल, मनोज चौबे, पंकज, आलोक,
दामोदर, रमाकांत त्रिपाठी, लवकुश पाण्डेय, सत्यप्रकाश पाण्डेय, ओमप्रकाश पाण्डेय, मक्खू तिवारी, कृष्ण कुमार देव सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों ने कथा श्रवण का लाभ लिया ।

Advertisement (विज्ञापन)

वाराणसी: संस्कृति विभाग द्वारा भव्य शोभा यात्रा का हुआ आयोजन

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के अन्तर्गत संस्कृति विभाग द्वारा विगत 01 दिसम्बर, 2021 से कराये जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रृंखला में शनिवार को मैदागिन से बुलानाला, चौक, श्री काशी विश्वनाथ प्रवेश द्वार, गौदौलिया होते हुये डेढसी पुल तक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में सनातन परम्परा के सभी भाव पक्ष को दृश्यमान किया गया। इसके साथ ही काशी की सांस्कृतिक समृद्धि को समीकृत करते हुये सभी धर्मो, सम्प्रदायों के साथ-साथ विभिन्न ऐतिहासिक व्यक्तित्व पर आधारित झाकियाँ सम्मिलित रही।

काशी पुराधिपति के भव्य धाम के लोकार्पण के अवसर पर उत्सवयी माहौल में आयोजित इस शोभा यात्रा में भगवान शिव के विविध रूप, श्री राधाकृष्ण अन्य देवी-देवताओं के अतिरिक्त महारानी लक्ष्मी बाई, महाराणा प्रताप आदि के शौर्य पर आधारित झाकियाँ भी प्रदर्शित हुयी। इसके अतिरिक्त 51 लोगों द्वारा शंख घोष, 11 नदियों का पवित्र जल सहित अनेक बैण्ड बाजा, लॉग विमान, रथ, घोड़े, बग्धी, बैलगाड़ी, ट्रैक्टर आदि पर नृत्य, वादन एवं गायन करते हुये लगभग 3 किलोमीटर लम्बी इस शोभा यात्रा में काशी की गौरव शाली सांस्कृतिक समृद्धि की झलक प्रदर्शित हुई।

विशाल शोभा यात्रा का शुभारंभ डॉ० नीलकंठ तिवारी, मा० राज्य मंत्री, ( स्वतंत्र प्रभार), संस्कृति, पर्यटन, धर्मार्थ कार्य एवं प्रोटोकाल, उ०प्र० ने शिव स्वरूप पर पुष्पवर्षा कर किया। इस आयोजन में शहर के सभी सांस्कृतिक समितियों के विद्वानो ने सहयोग किया एवं स्थान-स्थान पर शोभा यात्रा में सम्मिलित लोगों का पुष्प वर्षा और जलपान से उनका स्वागत किया गया।

शोभायात्रा का संयोजन डॉ० सुभाष चन्द्र यादव, प्रभारी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र, वाराणसी एवं महासचिव शिव बारात समिति के दिलीप सिंह, जगदम्बा तुलस्यान, अध्यक्ष शिव बारात समिति ने किया। आयोजित शोभा यात्रा में डॉ० लवकुश द्विवेदी, निदेशक, अयोध्या शोध संस्थान, अयोध्या, श्री अनूप जायसवाल, सांड बनारसी, आर० के० चौधरी, बदरूद्दीन, मुकुन्द लाल टण्डन, पवन खन्ना, महेश माहेश्वरी, संदीप केशरी श्री राम जायसवाल सहित हजारों लोग सम्मिलित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

मारवाड़ी महिला मंच ने सीडीएस बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

सोनभद्र। मारवाड़ी महिला मंच सोन शाखा राबर्ट्सगंज परिवार ने शनिवार को सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित उनके 11 अन्य साथियों के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। सभा में मंच की अध्यक्ष निशा अग्रवाल ने सीडीएस बिपन रावत की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीपक जलाया। वही उपस्थित मंच के सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए कैंडल जलाकर ईश्वर से प्रार्थना किया और कहा कि बिपिन रावत ने सेना के आधुनिकीकरण में अहम भूमिका निभाई जिसे सदैव याद रखा जाएगा व उनके साथियों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका आकस्मिक निधन पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। वह हमारी यादों में हमेशा रहेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं सभी ने कैप्टन वरुण सिंह जिनका इलाज बेंगलुरु के एक सेना अस्पताल में चल रहा है उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना भी की । कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भारत माता की जय का नारा लगाते हुए सीडीएस रावत अमर रहे का भी नारा लगाया। इस अवसर पर निशा अग्रवाल पायल गोयल,चित्रा जालान, पूनम खेतान ,खुशबू खेतान, सुनीता सराफ ,उषा चौधरी, अनीता कनोडिया, सीमा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल,अनिता थर्ड, अंशिका झुनझुनवाला, उषा अग्रवाल, रीतू जालान, रंजना अग्रवाल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

वाराणसी: दुर्गा मंदिर व श्री राम जानकी मंदिर में हुआ भजन संध्या का आयोजन

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के उपलक्ष्य संस्कृति विभाग उ०प्र० द्वारा संस्कृति मंत्री के निर्देशन में भजन संध्या की श्रृंखला के आयोजन के ग्यारहवे दिन दुर्गा मंदिर, दुर्गाकुंड में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में गायक नीरज सिंह, पैड पर शुभ्रांतु, ढोलक पर वीरेंद्र वीर, बैंजो पर पप्पू, ऑर्गन पर राम आसरे एवं तबला वादक बलराम मिश्रा का माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर मंदिर से जुड़े लोगों के साथ बड़ी संख्या में भक्त जन भजनो के रस में डूबे रहे। गायक नीरज सिंह ने जगमग करे माई की मंदिरिया… भजन से का प्रारंभ किया। बम बम बोल रहा है काशी…….. जैसे कई भजनों से लोग भक्ति के रस में डूबे रहे। शंकर के डमरू बोले डम डम….. “से उन्होंने अपनी प्रस्तुति को विराम दिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ० कमलेश तिवारी, आनंद पाल, श्रीकृष्ण, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने भक्ति रस का आनंद लिया।

भजन संध्या श्रृंखला के इस क्रम में श्रीराम जानकी मंदिर, अस्सी में राजन तिवारी द्वारा भजन गायन किया गया। इनके साथ तबला पर गौरव केशरी, ढोलक पर अवनीश मिश्रा, बैंजो पर जियाराम वर्मा एवं पैड पर रिंकू ने साथ दिया। भजन गायन का आरम्भ राम भजन से आरम्भ हुआ जिसके बोल थे प्रभुश्रीराम आये है मनाओ आज दीवाली। इसी क्रम में दूसरी प्रस्तुति श्रीराम राम जानकी बैठे है मेरे सीने में की हुई। इसके उपरांत शिव भजन सुबह शाम आठो याम महादेव सगरी बड़ा पावन सुहावन बा काशी नगरी आदि विभिन्न भजनों की मनोहारी प्रस्तुति किया गया। भजन संध्या का संयोजन प्रभारी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र वाराणसी डॉ० सुभाष चन्द्र यादव के नेतृत्व में डॉ० हरेंद्र नारायण सिंह, अतुल कुमार सिंह आदि के द्वारा संपादित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष ने शक्ति विधान घोषणा पत्र की बताई खूबियां

घोरावल, सोनभद्र। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र  ‘महिला शक्ति विधान‘ जारी किया गया है। इसी क्रम में सोनभद्र कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक के नेतृत्व में शनिवार को घोरावल स्थित के० आर० पी० महाविद्यालय के छात्र छात्राओं में घोषणा पत्र वितरित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का यह मेनिफेस्टो शक्ति विधान देश का पहला महिला घोषणापत्र है जो भारत की आधी आबादी के हितों के लिए बनाई गई है, वर्तमान सरकार में जिस तरह से बेटी बचाओ का झूठा नारा देकर बहन बेटियों की अस्मिता को तार तार किया जा रहा है ऐसे में नारी सशक्तिकरण का का सबसे मजबूत विकल्प हैकांग्रेस का शक्ति विधान।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री पाठक ने शक्ति विधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही पचास प्रतिशत तक महिलाओं को नौकरी देने वाले व्यवसायों में कर की छूट व सहायता,महिलाओं द्वारा संचालित छोटे व्यवसायों को सस्ता ऋण व टैक्स रिफंड हेतु फंड की व्यवस्था कराई जाएगी, साथ ही प्रदेश की सभी सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा व साल में तीन रसोई गैस के सिलेंडर दिए जाएंगे, इण्टरमीडिएट पास छात्राओं को स्मार्टफोन व स्नातक स्तर की छात्राओं के लिए स्कूटी कांग्रेस कि सरकार देगी।कांग्रेस सदैव महिला शसक्तीकरण की पक्षधर रही है और समय – समय पर महिलाओं के हक की लड़ाई भी लड़ती रही है। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के शहर अध्यक्ष शैलेन्द्र चतुर्वेदी, चंद्रांशु धर द्विवेदी, जनार्दन पाठक, सौरभ सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

सड़क निर्माण नहीं हुआ, कहां गए 51 लाख 66 हजार रुपए

पुराने सड़क पर सिलापट्ट लगाने के खेल का जिम्मेदार कौन? जनप्रतिनिधि या कार्यदाई संस्था पूछते हैं बेलखरा ग्राम सभा के‌ वासियों से.

उमेश केशरी

अहरौरा, मिर्जापुर। थाना अहरौरा के अंतर्गत ग्राम सभा बेलखारा में राज्य सड़क निधि 5054 के अंतर्गत श्रीरामपुर में 400 मीटर लंबी सड़क निर्माण हेतु 14 लाख 83 हजार तथा खुतहा पहाड़ी बावन जी मंदिर के समीप से 1 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण हेतु 36लाख 83 हजार रुपए आवंटित की गई थी। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि उपरोक्त संपर्क मार्ग का निर्माण की बात तो छोड़िए 6 वर्ष पहले बने खरंजा वाली टूटी सड़क पर ही ठेकेदार द्वारा लगभग 2 माह पूर्व शिलान्यास का सिलापट्ट लगा दिया गया कि उक्त रोड 24 जून 2021 को राज्य सड़क निधि 5054 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कर कमलों द्वारा मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल एवं उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री रामाशंकर सिंह पटेल की गरिमामई उपस्थिति में कार्यदाई संस्था निर्माण खंड 2 लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर के द्वारा निर्माण कराया गया है।

बेलखरा गांव वासियों ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की योगी सरकार हर गांव को संपर्क मार्ग से जोड़ने का प्रयास कर रही है लेकिन हमारे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ऐसे निकलेंगे की मार्ग हेतु स्वीकृत की गई 51लाख 66 हजार रूपए उनकी देखरेख में ठेकेदार ढ़कार मार जाएंगे ऐसा कभी हम लोगों ने सोचा भी नहीं था।

कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग को क्या पूछना ठेका दे दिया निर्माण हुआ कि नहीं हुआ देखता कौन है खेल तो कागज पर ही होना है।
आखिर पूछते हैं बेलखरा वासी इस प्रकार जनता के पैसे का दुरुपयोग का जिम्मेदार कौन है जनप्रतिनिधि या लोक निर्माण विभाग। बेलखरा गांव वासी जितेंद्र चौहान, प्रभावती ,डॉक्टर दिनेश, मनोज कुमार, संजय, चिंता बनवासी, हीरामणि व पन्नालाल ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि उक्त मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए और अविलंब सड़क निर्माण किया जाए।

वाराणसी: आदि केशव मंदिर और महालक्ष्मी मंदिर में हुआ भव्य भजन संध्या का आयोजन

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के उपलक्ष्य में संस्कृति विभाग उ०प्र० द्वारा संस्कृति मंत्री के निर्देशन पर भजन संध्या की श्रृंखला का आयोजन के दसवे दिन आदि केशव मंदिर में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में गायक गौरव मिश्रा, सह गायिका नैना मिश्रा, पैड पर प्रदीप, सितार पर ध्रुव नाथ मिश्रा एवं तबला वादक मंगला प्रसाद का माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर मंदिर से जुड़े लोगों के साथ बड़ी संख्या भक्तजन भजनो के रस में डूबे रहे। गायक गौरव मिश्रा ने हे गोविंद राखो शरण… से प्रारंभ किया। दीनन दुख हरण देव, रघुवर तुमको मेरी लाज …….. जैसे कई भजनों से लोग भक्ति के रस में डूबे रहे। कौन ठगवा नगरिया लूटल हो…..”से उन्होंने अपनी प्रस्तुति को विराम दिया। कार्यक्रम के दौरान भावना, सोनी, आयुषी, राजन, संजय, विनय, मनोज, शनि, शिवम, वैभव, सर्वोत्तम, सहित बड़ी संख्या में पुरुष और महिला भक्तों ने भगवान शिव के भक्ति रस का आनंद लिया।

भजन संध्या श्रृंखला के इस क्रम में श्री महालक्ष्मी माता मंदिर, लक्ष्मी कुण्ड, लक्सा में गायिका सुमन अग्रहरि द्वारा भजन गायन की प्रस्तुति की गई। इनके साथ तबला पर मोती लाल, बैंजो पर दीनानाथ, पैड पर विवेक ने साथ दिया। भजन गायन का आरम्भ श्री गणेश बंदना से किया जिसके बोल थे गणपति राखो मेरी लाज…, इसके उपरांत शिव स्तुति, इसी क्रम में हे लक्ष्मी मा….,जय संतोषी मा…, निमिया की डार मईया.., जय काली जय काली….आदि विभिन भजनों का गायन किया गया। वही सभी कलाकारों को मंदिर के पुजारी पंकज द्वारा माला एवं माता की चुनरी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

भजन संध्या का संयोजन प्रभारी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र वाराणसी डॉ० सुभाष चन्द्र यादव के नेतृत्व में डॉ० हरेंद्र नारायण सिंह, श्री अतुल कुमार सिंह, विकास सिंह आदि के द्वारा संपादित किया गया।

व्यापार मंडल ने कैंडल मार्च निकालकर सीडीएस बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

हर्षवर्धन केसरवानी

सोनभद्र। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रॉबर्ट्सगंज द्वारा हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत पर नगर में कैंडल मार्च निकालकर स्वर्ण जयंती चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। व्यापारियों द्वारा स्वर्ण जयंती चौक पर 2 मिनट का मौन रखकर सीडीएस जनरल बिपिन रावत के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि बिपिन रावत सच्चे देशभक्त एवं एक बहादुर अफसर थे युद्ध की रणनीति में कार्यकुशलता एवं दूर दृष्टि के मामले में उनकी सूझबूझ असाधारण थी। दिसंबर 2019 को जनरल रावत को देश का पहला सी डी एस नियुक्त किया गया। आगे कहा कि जनरल रावत एक सैनिक ही नहीं बल्कि एक बहादुर योद्धा भी थे और हर सवाल का बेबाकी से उत्तर देते थे।

Advertisement (विज्ञापन)

वह अपने संबोधन में कहा करते थे कि देश सुरक्षित हाथों में है। कश्मीर घाटी में आतंकियों का सफाया, डोकलाम मुद्दे को सुलझाया पी ओ के में सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को शिकस्त दिया। वे कहा करते थे कि पहली गोली हमारी नहीं होगी लेकिन उसके बाद हम गोलियों की गिनती नहीं करेंगे। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने शौर्य के ऐसे पर्याय एवं प्रतीक सूर्यवीर को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान रतन लाल गर्ग, सत्यपाल जैन, कौशल शर्मा , विमल जालान, विमल अग्रवाल, प्रितपाल सिंह, जसकीरत सिंह, राजेश जायसवाल, शरद जायसवाल, चंदन केसरी, बलकार सिंह, यशपाल सिंह , मिठाई लाल सोनी, मोहन केसरी, कृष्णा सोनी, विनोद कुमार जायसवाल, दीप पटेल, विनोद जयसवाल, प्रशांत जैन, सिद्धार्थ सांवरिया सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

गौरवशाली अतीत की पुनर्स्थापना ही ‘अमृत’ : रमेश

नगर में निकाली गई भव्य तिरंगा  यात्रा
• पुष्पवर्षा के बीच बाइक सवारों की निकली तिरंगा यात्रा

हर्षवर्धन केसरवानी

सोनभद्र। हमारे लिए गौरवशाली, स्वाभिमानी भुलाये गये इतिहास की पुनर्स्थापना ही स्वतंत्रता का अमृत है। ‘स्व’ की तलाश और बलिदानियों के योगदान को प्रतिष्ठापित कराना है। स्वदेशी, स्वाभिमान और स्वावलंबन की अवधारणा एक बार फिर स्थापित करनी है। भारत को पुनः विश्व गुरु पद पर आसीन कराना है। राष्ट्र को परम वैभव तक पहुँचाने में हम घटक के रूप में सह भागी बनें इसकी आवश्यकता है। यह विचार काशी प्रान्त के जाने माने समाज सेवी रमेश ने शुक्रवार को जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित तहसील परिसर से ‘स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव’ अभियान के तृतीय चरण में तिरंगा यात्रा को रवाना करते हुए व्यक्त किया।

तिरंगा यात्रा के पश्चात कचहरी परिसर में भारत माता की आरती करते हैं काशी प्रान्त के जाने माने समाज सेवी रमेश

यात्रा के दौरान भारतमाता की भव्य झांकी के साथ सैकड़ो की संख्या में बाइक सवार नागरिक तिरंगा लिए नगर भ्रमण के लिए निकल पड़े। तिरंगा यात्रा सिविल लाइन रोड से होते हुए स्वर्णजयंती चौक, पिपरी रोड, मुख्य चौराहा से होते हुए पन्नूगंज सड़क तक शहर में तिरंगा यात्रा और भारत माता क जयकारे से लोग प्रभावित दिखे।

महिला थाने के पास से यात्रा पुनः कचहरी परिसर आई। यहाँ भारतमाता की आरती और पूजन के बाद आज का आयोजन पूर्ण हुआ। इसके पूर्व यात्रा में लोग ‘ भारत माता की जय ‘ और ‘वंदेमातरम’ के गगनभेदी नारे लगाते चल रहे थे। जगह – जगह भारतमाता की आरती उतारी गई और लोग पुष्पवर्षा कर यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किए।

Advertisement (विज्ञापन)

नगर में एक नई चेतना का संचार साफ नजर आया। व्यापारी दुकानों से बाहर निकल कर तिरंगा यात्रा देख रहे थे। नगर भ्रमण के दौरान सड़क की दोनों पटरियों पर लोग खड़े यात्रियों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। इसमें अधिवक्ता, अध्यापक, व्यापारी, किसान, मजदूर समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोग सहभागी बने। आयोजित तिरंगा यात्रा में प्रवेश, हर्ष अग्रवाल , नंदलाल जी , ब्रजेश सिंह, पंकज, आलोक, सत्या रमण, कीर्तन, योगेश, दयाशंकर, कृष्ण मुरारी गुप्ता, नीरज सिंह, हर्षवर्धन केसरवानी समेत सैकड़ो नागरिक उत्साह के साथ तिरंगा लिए हुए उदघोष के बीच भ्रमण किए। यात्रा के आगे आगे भारतमाता का भव्यता के साथ सजा हुआ रथ आकर्षण के केंद्र में था ।

Advertisement (विज्ञापन)

वही अमृत महोत्सव आयोजन समिति के जिला संयोजक भोलानाथ मिश्र ने बताया कि 18 दिसंबर को नगर स्थित हाइडिल मैदान में अमृत महोत्सव महाअभियान दिन में 12 बजे से 2 बजे तक सामूहिक वंदेमातरम गायन के साथ शानदार व भव्य समापन समारोह होगा जिसमें नगवां, चतरा, छपका, घोरावल और करमा खण्डो से नागरिक हजारों की संख्या में सहभागी बनेगें।

Advertisement (विज्ञापन)

दुष्कर्म के दोषी फिरोज को 7 वर्ष की कैद

  • 65 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद
  • छह वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म का मामला
  • अर्थदंड की समूची धनराशि पीड़िता को मिलेगी

राजेश पाठक

सोनभद्र। छह वर्ष पूर्व 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर भगाने एवं उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, सोनभद्र पंकज श्रीवास्तव की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी फिरोज खां उर्फ सोनू को 7 वर्ष की कैद एवं 65 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक कोन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने 21 जुलाई 2015 को कोन थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 19 जुलाई 2015 को उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी अपने चाचा के लड़के के साथ मामा के घर जा रही थी। शाम करीब 4 बजे तेलगुड़वा मोड़ के पास से कोन थाना क्षेत्र के मिटिहिनिया गांव निवासी फिरोज खां उर्फ सोनू पुत्र सोहराब खां बाइक से आ गया और बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। उसकी काफी तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चला। इस तहरीर पर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के साथ ही पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर लिया। विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी फिरोज उर्फ सोनू को 7 वर्ष की कैद एवं 65 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता दिनेश अग्रहरि एवं सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें