दोषी गुलाब को गैंगेस्टर एक्ट के तहत 3 वर्ष 6 माह की कैद की सजा

  • 5 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 10 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
  • जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी

राजेश पाठक

सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी)/ विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट आसुतोष कुमार सिंह की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए गैंगेस्टर एक्ट के मामले में दोषसिद्ध पाकर दोषी गुलाब को 3 वर्ष 6 माह की कैद एवं 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 10 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाल 23 मई 2018 को पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र में निकले थे कि पता चला कि गैंग लीडर महेश का सक्रिय गिरोह कार्य कर रहा है। गिरोह का सक्रिय सदस्य जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के झबुआ परासी गांव निवासी गुलाब है जो इस क्षेत्र में कार्य करता है। अपने लाभ के लिए एवं सक्रिय सदस्यों के लाभ के लिए गैर कानूनी कार्य करता रहता है। इनका क्षेत्र में वर्चस्व कायम है। इनके विरुद्ध कोई भी शिकायत करने एवं गवाही देने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। डीएम से अनुमोदन कराने के बाद गैंग चार्ट दाखिल किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी गुलाब को 3 वर्ष 6 माह की कैद एवं 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 10 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता धनंजय शुक्ला ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)

सात वर्ष पूर्व हुई मारपीट के मामले में चार दोषियों को 4-4 वर्ष की कैद की सजा

  • प्रत्येक पर साढ़े नौ हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर एक-एक वर्ष की अतिरिक्त कैद
  • भूतप्रेत को लेकर 7 वर्ष पूर्व हुई मारपीट का मामला

राजेश पाठक

सोनभद्र। भूतप्रेत को लेकर सात वर्ष पूर्व हुई मारपीट के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय राहुल मिश्रा की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर चार दोषियों सुरेश, पतिराम, शांति देवी व गुड्डी देवी को 4-4 वर्ष की कैद एवं प्रत्येक को साढ़े नौ हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बिसुंधरी गांव निवासी अमरदेव पुत्र स्वर्गीय पलटु ने 25 अगस्त 2014 को दी तहरीर में आरोप लगाया गया था कि 25 अगस्त 2014 की सुबह 6 बजे घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बिसुंधरी गांव निवासी सुरेश, पतिराम, शांति व गुड्डी भूतप्रेत को लेकर गाली देने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सभीलोगों ने लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं उसका पड़ोसी व भाई जब छुड़ाने के लिए आए तो उन्हें भी मारापीटा। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था। पुलिस विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत पाए जाने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषियों सुरेश, पतिराम, शांति व गुड्डी को 4-4 वर्ष की कैद एवं प्रत्येक पर साढ़े नौ हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अभियोजन अधिकारी विजय यादव ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मरीजो में वितरित किया कंबल


ओबरा, सोनभद्र। शुक्रवार को नगर स्थित राम मंदिर के पास गुप्ता हॉस्पिटल एंड आई केयर सेंटर में भारत सरकार की आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कंबल वितरित किया गया। वही डॉ० आरके गुप्ता एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ अमित गुप्ता द्वारा 18 मरीजों के नेत्रों का ऑपरेशन किया गया, सभी मरीजों को आयुष्मान योजना के अंतर्गत निशुल्क इलाज प्रदत कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष एवं सभासद मनीष विश्वकर्मा के नेतृत्व में बढ़ती हुए ठंड के मद्देनजर सभी नेत्र रोगियों को नि: शुल्क कंबल दिया गया। श्री विश्वकर्मा ने बताया कि केंद्र की योजना के तहत गरीबों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है, चिकित्सा क्षेत्र में आयुष्मान योजना रामबाण साबित हो रही है। नियमित रूप से इसका लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सतीश पांडे, भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश सिंह पटेल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी, सभासद सुनीता पांडे, मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक सेठ, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामलाल जयसवाल, बूथ अध्यक्ष आशीष तिवारी सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

प्रधानमंत्री कौशल केंद्र पर प्रशिक्षुओं को मिला सर्टिफिकेट

  • महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा
  • सिलाई-कढ़ाई समेत 12 कार्यक्रमों की दिलाई जा रही ट्रेनिंगर
  • रोजगार प्राप्त कर महिलाएं सवारेंगी अपना भविष्य

राजेश पाठक

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज सिविल लाइन रोड स्थित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र पर वृहस्पतिवार को राजकीय महिला महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉक्टर वंदना द्वारा स्टडीज मैटेरियल और प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षुओं को सर्टिफिकेट वितरित किया गया। जिसे पाकर प्रशिक्षुओं के चेहरे खिल उठे।

Advertisement (विज्ञापन)

बता दें कि प्रधानमंत्री कौशल प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही प्रशिक्षुओं को निःशुल्क रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाया जाना है। जिससे परीक्षार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार हासिल करते हुए अपना भविष्य उज्जवल बना सकें।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रांधानमंत्री कौशल केंद्र में प्रमुख रूप से 12 प्रकार के कोर्स की ट्रेनिंग दी जा रही है। जिसमें प्रमुख रूप से सिलाई, कढ़ाई , मोबाइल रिपेयरिंग, फील्ड तकनीशियन, कस्टमर केयर एग्जिक्यूटिव, सीसी टीवी, हाउस कीपर कम, कोरियर डिलीवरी बॉय, टेलिकॉम इन स्टोर प्रमोटर, कुक, कंप्यूटर, ब्यूटीशियन, प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की गयी। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समाज में समानता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन अभिनव शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर मैनेजर अंकित तिवारी ,सुषमा, विजय, अरविन्द आदि मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

वाराणसी: संस्कृति विभाग द्वारा अयोजित भजन संध्या के नवें दिन हुआ भव्य आयोजन

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के उपलक्ष्य में संस्कृति विभाग उ०प्र० द्वारा संस्कृति मंत्री के निर्देशन भजन संध्या की श्रृंखला का आयोजन के नवें दिन गैबीश्वर नाथ मंदिर, छोटी गैबी में भजन संध्या के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में गायक गीतांजलि मौर्या, पैड पर अमन मौर्या, कीबोर्ड पर संतोष मौर्या एवं तबला वादक रामाशीष पाठक का माल्यार्पण यश भारती विष्णु यादव एवम राजीव गौड़ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मंदिर जुड़े लोगों के साथ बड़ी संख्या में भक्त जन भजनो के रस में डूबे रहे। गायिका गीतांजलि ने शिवकांत शम्भू वंदना… से प्रारंभ किया। ओम नमः शिवाय, हरि ओम नमः शिवाय …, ऐसी सुबह न आये, आये न ऐसी शाम……… , शंकर प्रलयंकर तुझसे ये गुहार है….. जैसे कई भजनों से लोग भक्ति के रस में डूबे रहे। राम का गुणगान करे…..”से उन्होंने अपनी प्रस्तुति को विराम दिया। कार्यक्रम के दौरान अजय गुप्ता, श्रीकृष्ण, राहुल, प्रदीप सहित बड़ी संख्या में पुरुष और महिला भक्तों ने भगवान शिव के भक्ति रस का आनंद लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

भजन संध्या के इस क्रम में कर्दमेश्वर मंदिर कंदवा में गायिका सरोज वर्मा द्वारा भजन गायन की प्रस्तुति किया गया। इनके साथ तबला पर बृजेश प्रजापति, हारमोनियम पर अरुण अस्थाना, साइड रिदम पर सूरज ने साथ दिया। गायन का आरम्भ शिव भजन से किया जिसके बोल थे डिमिक डिमिक डमरू कर बाजे। इसके उपरांत राम भजन जिनके बोल थे राम लखन दोनों भैया अवध के रहवईया….। इसी क्रम में देखो राजा बने महाराज राम आज राजा बने… , गंगा द्वारे बधइया बाजे…. सहित आदि भजनो की प्रस्तुति किया गया।
भजन संध्या का संयोजन प्रभारी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र वाराणसी डॉ० सुभाष चन्द्र यादव के नेतृत्व में डॉ० हरेंद्र नारायण सिंह, श्री अतुल कुमार सिंह, विकास सहित आदि के द्वारा संपादित किया गया।

साहित्यकार सिद्धनाथ गुप्त हुए सम्मानित

हर्षवर्धन केसरवानी

सोनभद्र। विंध्याचल मंडल के प्रख्यात साहित्यकार सिद्धनाथ गुप्त को आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत साहित्य, कला, संस्कृति के क्षेत्र में अनवरत रूप से कार्यरत विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी द्वारा साहित्य, समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उनके निज आवास पर अंगवस्त्रम एवं साहित्यकार प्रतिभा देवी द्वारा रचित, केंद्रीय हिंदी निदेशालय भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित आदिवासी जीवन पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री गुप्त प्रख्यात साहित्यकार,जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अहरौरा के पूर्व हिंदी एवं कला के प्रवक्ता, वनस्थली महाविद्यालय अहरौरा मिर्जापुर के पूर्व प्राचार्य ऐसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। इस अवसर पर ट्रस्ट के निदेशक ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि- “अहरौरा नगर पुरातात्विक, ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक स्थलों से भरपूर नगरी रही है और इस क्षेत्र का आदिकाल से देश में महत्वपूर्ण स्थान रहा है।
इस नगर का संबंध प्रख्यात हिंदी के उपन्यासकार देवकीनंदन खत्री, जय शंकर प्रसाद जैसे महान साहित्यकारों से रहा है।
इस नगर में अनेकों विद्वान, साहित्यकार पैदा हुए हैं जिनमें वर्तमान समय में सिद्धनाथ गुप्त का महत्वपूर्ण स्थान रहा है इनकी प्रकाशित कृति अहरौरा का श्री कृष्ण राधा मंदिर (पर्यटन एवं इतिहास के झरोखे से) नानक गुरु गोविंद सिंह, वनस्थली महाविद्यालय उद्भव एवं विकास आदि कृतियां अहरौरा के साहित्य, कला, धर्म, संस्कृति पर प्रकाश डालती हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का संचालन पत्रकार हर्षवर्धन केसरवानी ने किया। इस अवसर पर डॉ० चंद्रभान गुप्ता, डॉ० संजय श्रीवास्तव, मनोज कुमार, उमेश केसरी, दिलीप कुमार, कीर्ति कुमार, कृष्ण कुमार, आदर्श कुमार मोदनवाल, सौरभ कुमार मोदनवाल, सोनू कुमार मोदनवाल, सुमित कुमार मोदनवाल, मीरा गुप्ता, राधा गुप्ता, वैशाली, कल्याणी, साक्षी सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

भाजयुमो ने विस्तारित क्षेत्र में विकास को लेकर सौंपा ज्ञापन

ओबरा, सोनभद्र। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमति देवी एवं अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह को संयुक्त रुप से ज्ञापन सौंपा गया। मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने बताया कि ज्ञापन में नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र श्रीराम नगर में सड़क व नाली निर्माण कार्य कराने की मांग की गई। साथ ही पर्याप्त प्रकाशीय व्यवस्था समेत नियमित साफ सफाई करने की व्यवस्ता सुनिश्चित कराए जाने की माँग की गई है। वही अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह द्वारा जनहित में त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री समीर माली, मंडल मंत्री रिजवान अहमद सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

भाजपाइयों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

हर्षवर्धन केसरवानी

सोनभद्र। बृहस्पतिवार को जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित चाचा नेहरू पार्क में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई एवं 2 मिनट का मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ० धर्मवीर तिवारी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत जी ने अपने जीवन में सेनाध्यक्ष के रूप में सेना को नई ऊंचाइयां प्रदान की उनके प्रोत्साहन के कारण सेना का मनोबल सदैव उच्च स्तर का बना रहा चाहे वह सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में रहा हो। उनके इसी अदम्य साहस एवं क्षमता को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें प्रथम सीडीएस के रूप में नियुक्त किया जिससे कि तीनों सेनाओं में एकरूपता बनी रहे। उनके निधन से देश ने एक साहसी योद्धा को खो दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

भाजपा अनुसूचित मोर्चा काशी क्षेत्र के छेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत एवं किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के पूर्व महामंत्री गोविंद यादव ने कहा कि यह समय देश के लिए बड़े ही संकट का समय है हमारी सेना ने एवं देश ने एक ऐसे योद्धा को खो दिया जिसने अपनी क्षमता की अमिट छाप देश एवं विश्व पर छोडी। इतना ही नहीं उन्होंने भारतीय सेना के तीनों अंगों को अत्याधुनिक बनाने का एक बड़ा कदम उठाया जिससे हमारी सेनाएं विश्व की समस्त चुनौतियों का बहादुरी के साथ सामना कर सके। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं उन्हें पुनः भारत भूमि पर भेजे जिससे वह अपने अगले जन्म में भी भारत भूमि की रक्षा कर सकें। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रकाश केशरी, उत्तकर्ष पांडेय, सभासद अमन वर्मा, अरविंद पांडेय, आलोक रावत, तन्मय त्रिपाठी, योगेश सिंह, राहुल शर्मा, अखिलेश कस्यप सहित आदि मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

श्री राम विवाह पंचमी के अवसर पर हुआ भजन संध्या का आयोजन

हर्षवर्धन केसरवानी

सोनभद्र। श्री राम विवाह पंचमी पर बुधवार को जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित श्री राम जानकी मंदिर में श्री राम सीता विवाह उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को फूलों और मालाओ से बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया। मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा श्री राम जानकी की संध्या आरती भव्यता के साथ की गई। वही मंदिर परिसर में शाम 7:00 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ।

भजन संध्या में चंदौली जिले से आए गायक रंगीले मिश्र ने एक से बढ़कर एक श्री सीताराम विवाह उत्सव के गीत गाए। वाद्य यंत्रों पर उनका साथ देने वालों में कौशल कुमार मिश्र, राजेंद्र उपाध्याय ओम प्रकाश त्रिपाठी रहे। मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे ने बताया कि हर साल इस दिन को भगवान राम और माता सीता विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। विवाह पंचमी का त्योहार भारत और नेपाल में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा करने से वैवाहित जीवन की परेशानियां समाप्त होती हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होने ने बताया कि मान्यताओं के अनुसार इस दिन प्रभु श्रीराम और माता जनकनंदिनी की पूजा करने से सारी बाधाएं दूर होती हैं। कुंवारी लड़कियों को माता सीता की पूजा करनी चाहिए। इससे उन्हें मनचाहा वर मिलता है। इस दिन घर में पूजा-पाठ और हवन करने से दांपत्य जीवन में सुख आता है। वह परिवार में शांति और प्रेम की वृद्धि होती है। इस अवसर पर आत्मा देव पांडे, शिव पूजन, हर्षवर्धन केसरवानी, संतोष चौबे, अवधेश चौबे, बबलू, संजय वर्मा, राजेश गुप्ता, संतोष केसरी सहित आदि भक्त गण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष ने डिग्री कॉलेज की छात्राओं के साथ किया संवाद


• राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा जारी शक्ति विधान घोषणा पत्र की बताई खूबियां

मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी

सोनभद्र। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र  ‘महिला शक्ति विधान’ जारी किया गया है। इसी क्रम में सोनभद्र कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक ने गुरुवार को एक डिग्री कॉलेज में पहुंच छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनको बताया कि कांग्रेस का उक्त मेनिफेस्टो ‘महिला शक्ति विधान’ देश का पहला महिला घोषणा पत्र है जो भारत की आधी आबादी के हितों के लिए बनाई गई है।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री पाठक ने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार में जिस तरह से बेटी बचाओ का झूठा नारा देकर बहन बेटियों की अस्मिता को तार- तार किया जा रहा है, ऐसे में नारी सशक्तिकरण का सबसे मजबूत विकल्प है कांग्रेस का महिला शक्ति विधान घोषणा पत्र। उन्होंने शक्ति विधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही पचास प्रतिशत महिलाओं को नौकरी देने, व्यवसायों में कर की छूट व सहायता,
महिलाओं द्वारा संचालित छोटे व्यवसायों को सस्ता ऋण व टैक्स रिफंड हेतु फंड की व्यवस्था कराई जाएगी।साथ ही प्रदेश की सभी सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा व साल में तीन रसोई गैस के सिलेंडर दिए जाएंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

इण्टरमीडिएट पास छात्राओं को स्मार्टफोन व स्नातक स्तर की छात्राओं के लिए स्कूटी कांग्रेस सरकार देगी। आगे कहा कि कांग्रेस सदैव महिला शसक्तीकरण की पक्षधर रही है और सदैव महिलाओं के हक़ की लड़ाई भी लड़ती रही है।
महिलाओं व क्षत्राओं में प्रियंका गांधी जी के घोषणा पत्र से काफी उत्साह देखने को मिला और सभी ने प्रियंका गांधी जी के साथ साथ चलते हुए कांग्रेस को मजबूत करने का वादा किया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष सेवादल शैलेन्द्र चतुर्वेदी ,चंद्रांशु धर द्विवेदी ,
सौरभ, बुल्लू आदिवासी, के साथ ही सैकड़ो छात्राए उपिस्थित रही ।

Advertisement (विज्ञापन)
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें