सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ

उमेश केशरी

अहरौरा, मिर्जापुर। मोहल्ला चौक बाजार स्थित सर्वेश अग्रहरी के कटरे में मानस मर्मज्ञ स्वर्गीय श्रीराम जायसवाल के पूर्ण स्मृति में उनके पुत्र राजेश जायसवाल एवं उनकी धर्मपत्नी निर्मला जायसवाल के सौजन्य से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन वृंदावन से आए प्रवचन कर्ता मृत्युंजयानंद के द्वारा प्रारंभ हुआ। कथा आरंभ होने से पूर्व श्री राधा कृष्ण मंदिर स्थल समिति प्रांगण से कलश यात्रा निकाली गई। जो कार्यक्रम स्थल पर जाकर सम्पन्न हुई उसके श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ हुआ।

कथा का आयोजन 19 दिसंबर तक अनवरत प्रत्येक दिन सायं 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक किया जायेगा। जिसमें आयोजक राजेश जायसवाल ने आग्रह किया है की समस्त क्षेत्रवासी उक्त कथा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद् भागवत कथा सुने एवं कथाका आनंद लें।

अहरौरा नगर में अलाव जलाने की मांग

उमेश केशरी

अहरौरा, मिर्जापुर। नगर में पड़ रही ठंड को देखते हुए सोमवार को सपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र मौर्या के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ अलाव जलाने हेतु एक मांग पत्र नगर पालिका कार्यालय जाकर सौंपा। इस दौरान नगर के मुख्य चौराहों पर अलाव जलाने की मांग करने वालो में प्रमोद केसरी, मुरारी यादव, फरजंद अली, संतोष मौर्य, शिव कुमार भारती सहित दर्जनभर सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा के जिला महामंत्री ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर किया पूजन अर्चन

सोनभद्र। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी में बाबा विश्वनाथ धाम के भव्य लोकार्पण पर सोमवार को जनपद मुख्यालय राबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भाजपा के जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने सपत्नीक देवों के देव महादेव के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चन किया और मंदिर में उपस्थित सभी भक्तजनों में प्रसाद वितरण किया।

तथा देश को परम वैभव व लोकहित में लगातार कार्य कर रहे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना किया। इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, प्रमिला त्रिपाठी,संगीता गुप्ता,धर्मवीर त्यागी,विजय केसरी, मनीष वर्मा,सत्यम सोनी,कृष्ण मोहन, दीपिका गुप्ता, गुड़िया, चंद्रकला सहित आदि लुक उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक

सोनभद्र। वाराणसी मे काशी बिश्वनाथ धाम लोकार्पण के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी द्वारा नगवां मंडल के सोमा सेक्टर में चिचलीक ग्राम स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक एवं पूजन अर्चन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्षो के बाद काशी में बाबा विश्वनाथ के अति प्राचीन मंदिर को दिव्यता एवं भव्यता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास के उपरांत प्राप्त हुई है।

उन्होंने ने आगे कहा कि पहले जहां बाबा के धाम में जाने के लिए तंग व सकरी गलियों से होकर जाना पड़ता था जिसमें दर्शनार्थियों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था वही आज इस धाम मे दर्शन हेतु जाने के लिए दिव्या भव्य द्वार बनाए गए हैं एवं अब हम सभी लोग मां गंगा स्नान के उपरांत जल लेकर सीधे बाबा के ऊपर चढ़ा सकते है। आयोजित जलाभिषेक कार्यक्रम में अरविंद पांडे, राहुल शर्मा,, जितेंद्र, नागेश्वर, राम जनम, छोटेलाल, अमित कुमार, धीरेन्द्र, राम जग, दया, करनअली, रामसुंदर, रामचंद्र, उपेंद्र, हरिहर प्रसाद, संतोषी या देवी, लीलावती देवी, कविता कुमारी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

भगवान शिव के जलाभिषेक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ओबरा, सोनभद्र। श्री काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण पर सोमवार को छोटी शारदा मंदिर स्थित शिव मंदिर पर भगवान शिव का जलाअभिषेक कार्यक्रम शक्ति केंद्र संयोजक अनिल गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। जलाभिषेक के बाद प्रधान पुजारी रमेश को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही भारतीय जनता युवा मोर्चा के ओबरा मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने एवं सभासद विकास सिंह ने बताया कि आज का दिन विशेष है क्योंकि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के कर कमलों के द्वारा विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। जैसा कि हम सभी जानते हैं मोदी सरकार ने संस्कृति और सभ्यता को बरकरार रखने के लिए निरंतर सृजनात्मक कदम उठाने का काम किया है जिससे ईश्वर के प्रति लोगों में और भी आस्था बढ़ी है। धर्म का प्रचार प्रसार शिखर स्तर पर करने का काम मोदी सरकार कर रही है, देश और प्रदेश से उनमाओवादियों का सफाया हो रहा है, मठ मंदिरों का कायाकल्प करके उनकी भव्यता बढ़ाने का काम अति सराहनीय है एवं स्मरणीय है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी, भाजपा के सभासद विकास सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष उषा शर्मा, प्रधान पुजारी रमेश, शक्ति केंद्र संयोजक सर्वेश दुबे, छात्र नेता नीरज गुप्ता, शिव प्रताप सिंह, रामचंद्र केसरी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

सेनानियों के गांव पहुंची तिरंगा यात्रा

  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित।
  • तिरंगा यात्रियों ने किया भारत माता की जय का गगनभेदी उद्घोष
  • सेनानी परिजनों ने किया अपना-अपना विचार व्यक्त।

हर्षवर्धन केसरवानी

सोनभद्र। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामनाथ पाठक, हरिहर राम पाठक, रघुवीर राम पाठक की जन्मभूमि जनपद मुख्यालय के पसही कला गांव में तिरंगा यात्रा पहुंची।
पसही कला गांव स्थित महादेव मंदिर में आयोजित संगोष्ठी में अपना विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवम मिर्जापुर के गांधी कहे जाने वाले पंडित महादेव चौबे के प्रपौत्र, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय शंकर चतुर्वेदी ने कहा कि-” आजादी का अमृत महोत्सव अपने पूर्वजों को जानने, सुनने, समझने और उनकी गाथाओं को एक दूसरे से परिचित कराने का शुभ अवसर है। 112 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती सोनभद्र जनपद में स्वाधीनता आंदोलन के दौरान इस गांव के सेनानीगणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सोनभद्र के सेनानियों ने अंग्रेजो के खिलाफ लोहा लिया था। जनपद सोनभद्र का पसही, परासी, तिलौली आदि ऐसे गांव हैं जहां पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों की संख्या अधिक रही है। देश पर अपना तन मन धन न्योछावर करने वाले सेनानियों को हमारा नमन है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामनाथ पाठक, हरिहर राम पाठक, रघुवीर राम पाठक (फाइल फोटो)

कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि रहे विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक एवं इतिहासकार व स्वतंत्र भारत के प्रथम नोटिफाइड एरिया रॉबर्ट्सगंज के अध्यक्ष, प्रख्यात क्रांतिकारी, सेनानी बलराम दास केसरवानी, वृंदा प्रसाद, जगरनाथ प्रसाद, बद्री प्रसाद “आजाद” ज्वाला प्रसाद, गौरी शंकर, श्री राम के प्रपौत्र दीपक कुमार केसरवानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-“आजादी का अमृत महोत्सव हमें स्वतंत्रता आंदोलन के काल का आभास कराता है। आज पूरे देश में तिरंगा ध्वज लेकर देशभक्तों, क्रांतिकारीयो, सेनानीयों की गौरव गाथा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य तिरंगा यात्रा के माध्यम से किया जा रहा है। भारत माता की जय का गगनभेदी उद्घोष, निरंतर जागरूकता ही स्वतंत्रता का मूल है इस मंत्र का प्रचार- प्रसार हमारे तिरंगा यात्री करते हुए समाज को देश भक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं, ऐसे में हर नागरिक का कर्तव्य है कि इनका तन- मन- धन से सहयोग करें और इतिहास के साक्षी बने।

Advertisement (विज्ञापन)

संगोष्ठी की अध्यक्षता सेनानी शारदा प्रसाद पाठक के पुत्र प्रकाश पाठक, हरिहर राम पाठक के प्रपौत्र सत्येंद्र पाठक ने अपना- अपना विचार व्यक्त किया। संगोष्ठी का विषय प्रवर्तन वरिष्ठ समाजसेवी ब्रजेश सिंह, अतिथियों का आभार कार्यक्रम के संयोजक सतेंद्र पाठक और संचालन अमृत महोत्सव समिति के जिला संयोजक भोलानाथ मिश्र ने किया। भारतमाता की आरती पूजन के बाद गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में पण्डित हरिहर राम पाठक, रघुबीर राम पाठक, शारदा प्रसाद पाठक और रामबचन सिंह के नाम का जयकारा लगाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रकाश पाठक, मुख्य अतिथि विजय शंकर चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि दीपक कुमार केसरवानी, पंकज पाठक, सत्येंद्र पाठक सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनों एवं आकाशवाणी केंद्र ओबरा के सुनील तिवारी, समाज सेवी योगेश को अंगवस्त्रम
माल्यार्पण कर नंदलाल शुक्ला, ब्रजेश सिंह , पंकज पाण्डेय द्वारा सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

तिरंगा यात्रा में संतोष पाठक, दिनेश पाठक,महेश, पंकज, जितेंद्र मिश्रा,राम बहादुर, महेश शुक्ला, अखिलेश, नीलेश,अनिल पांडेय,अंकित पाठक, शुभम पाठक,ओमप्रकाश मौर्य, सदानंद, शिवमंगल सिंह, मुन्ना, लालू, सूरज, संजीव पाठक सहित गांव के अन्य संभ्रांत नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

वाराणसी : संकीर्तन यात्रा में भक्तों का विशाल समूह हुआ शामिल

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण समारोह के अन्तर्गत रविवार को संस्कृति विभाग उ०प्र० द्वारा इस्कॉन मंदिर समूह द्वारा संकीर्तन प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। संकीर्तन प्रभातफेरी इस्कॉन मंदिर गुरूधाम वाराणसी से विजया चौराहा, भेलूपुर, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया, चौक होते हुए मंदिर परिसर में समाप्त हुई।

संकीर्तन प्रभातफेरी में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने सहभागिता किया। प्रभातफेरी इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष मनीष चौहान के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का संयोजन प्रभारी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र वाराणसी डॉ० सुभाष चन्द्र यादव ने किया। दिलीप सिंह, बलराम यादव सहित अनेक लोगों ने यात्रा में सहयोग प्रदान किया।

111 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई भव्य यात्रा

  • भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारे से गुजमान हो गया पूरा शहर।
  • यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए शामिल हुए सैकड़ों देश प्रेमी

हर्षवर्धन केसरवानी

सोनभद्र। स्वतंत्रता के 75 वें वर्षगांठ के अवसर पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष मनाया जा रहा है इसी के अंतर्गत रविवार को अमृत महोत्सव आयोजन समिति सोनभद्र द्वारा जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान से 111 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भव्य यात्रा निकाली गई।

यात्रा के दौरान डीजे पर मेरे देश की धरती ‘  व ‘ तेरी मिट्टी में मिल जावा ‘, गूंजे भारत मां की जय जैसे देशभक्ति गीत बज रहे थे और लोग भारत माता की जय वंदे मातरम का नारा लगा रहे थे। वही तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूली बच्चे भी राष्ट्रीय ध्वज के साथ उत्साह से चल रहे थे।

वक्ताओं ने इस मौके पर देश की आजादी में शहीद हुए देशभक्तों को स्मरण किया तथा वीर सपूत सेनानियों की शौर्य गाथाओं का भी वर्णन किया गया। नगर के मुख्य चौराहे पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा से तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया। तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए स्वर्णजयंती चौक , सिविल लाइन, कचहरी होते हुए पुन: हाइडिल मैदान पहुंची।

Advertisement (विज्ञापन)

तिरंगा यात्रा मे शामिल व बस्ती के लोगों ने भारत माता की आरती कर पूजन किया तथा प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में हर्ष अग्रवाल, नंदलाल, ब्रजेश सिंह, भोलानाथ मिश्रा, पंकज पांडेय, नीरज सिंह ,कीर्तन, योगेश, रजनीश, संतोष, सत्यारमण, ज्ञानेंद्र सरण राय, धर्मवीर तिवारी, संगम गुप्ता, महेश, अखिलेश, रूबी गुप्ता, जितेंद्र, सतेंद्र , नीतीश, रामलगन, हर्ष वर्धन केसरवानी, रामबहादुर समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
अमृत महोत्सव आयोजन समिति के जिला संयोजक भोलानाथ मिश्रा ने बताया कि जनपद सोनभद्र में अमृत महोत्सव का उद्घाटन 19 नवंबर को रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के साथ शुरू हुआ था तब से जनपद के सभी ग्राम, कस्बों तथा नगरों में तिरंगा यात्रा कर स्वतंत्रता के क्रांतिवीरो को नमन किया जा रहा है। सोनभद्र मे अमृत महोत्सव का समापन 18 दिसंबर को बहुत ही धूमधाम से किया जाएगा।
Advertisement (विज्ञापन)

सिविल न्यायालय द्वारा जारी उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, कई आंखों से छलके खुशी के आंसू

  • उत्तराधिकार के 23 मामलों का हुआ निस्तार
  • 2 करोड़ 70 लाख के धन राशि का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र हुआ जारी।

सोनभद्र। शनिवार को दीवानी न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी होने से कई वर्षों से मायूस चेहरे पर खुशी के आंसू छलक पड़े सिविल जज सीनियर डिविजन विनय कुमार सिंह द्वारा उत्तराधिकार के 23 मामलों का निस्तारण करते हुए 2 करोड़ 70 लाख धन राशि का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

विनय कुमार सिंह के प्रयास की सराहना करते हुए न्यायालय के अधिवक्ताओं द्वारा बताया गया कि पहली बार जनपद सोनभद्र में उत्तराधिकार के इतने मामलों में इतनी बड़ी धनराशि का उत्तराधिकार जारी हुआ इतना ही नहीं पिछली दो लोक अदालत में सिविल जज सीनियर डिविजन विनय कुमार सिंह ने कुल 35 मामलों का निस्तारण करते हुए 4 करोड़ 7 लाख रुपए की धनराशि पीड़ितों को दिलवाई।

Advertisement (विज्ञापन)

सीनियर डिवीजन द्वारा सिविल के अन्य मामलों को भी तीव्रता से निस्तारण किया जाना और साथ ही प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड सोनभद्र का भी समान रूप से कार्य देखते हुए किशोर हित में समुचित निर्णय लेना। जो कि सकारात्मक सोच का परिचायक है और हमारे जनपद के लिए गौरवमान व प्रेरणा के प्रतीक हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

कल होगा गोडवाना के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष का आगमन

सोनभद्र। रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने बताया कि अरविंद गोडवाना राष्ट्रीय महामंत्री एवं रामनाथ गॉड प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना उत्तर प्रदेश का आगमन दिनांक 13 दिसंबर 2021 को प्रातः 10:00 बजे जिले में होगा। उन्होने ने बताया कि समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बैठक लेंगे। वही बैठक में समाजवादी पार्टी के जिला पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, विधानसभा पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष गण, जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष गण, नगर पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी एवं सम्मानित नेताओं की उपस्थिति समय से अति आवश्यक है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें