बेहतर चिकित्सा व्यवस्था हेतु एनटीपीसी सिंगरौली का प्रभावी कदम

सिंगरौली, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर संजीवनी चिकित्सालय में बेहतर चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने हेतु एडवांस्ड कार्डियोवास्कुलर लाइफ सपोर्ट (एसीएलएस) एम्बुलेंस की शुरूआत की गयी। एसीएलएस एम्बुलेंस का उद्घाटन मुख्य अतिथि बसुराज गोस्वामी, मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री गोस्वामी, मुख्य महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में संजीवनी चिकित्सालय की पहल का स्वागत किया और चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने हेतु अस्पताल को बधाई दी। यह इस क्षेत्र में अपनी तरह की पहली एम्बुलेंस है, जो हृदय और आघात रोगीयों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने में मदद करेगी ।

Advertisement (विज्ञापन)

एम्बुलेंस को दो आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन और चौबीसों घंटे तीन ड्राइवरों के साथ हृदय रोगी, आघात और अत्यधिक रोगी के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह एम्बुलेंस उन्नत मोनिट्रिंग सिस्टम, ऑक्सीजन सिलेंडर, जीवन रक्षक दवा, अग्निशामक यंत्र से सुसज्जित है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर सोमनाथ चट्टोपाध्याय, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं प्रचालन), बी एन झा, महाप्रबंधक (मैंटेनेंस), डॉ एसके खरे, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं), भीभास घटक, महाप्रबंधक (परियोजना, टीएस एवं एफजीडी), एके सिंह, महाप्रबंधक (ऑपरेशन), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (ईएमडी एवं सी एंड आई), जोसेफ बास्टियन,महाप्रबंधक (ऐश डाइक मैनेजमेंट) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित हुए।

  • Advertisement

हैनीमैन जयंती पर हुआ संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन

हर्षवर्धन केसरवानी

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। प्रांतीय होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा संघ सोनभद्र द्वारा 267 वें हैनीमैन जयंती के अवसर पर संगोष्ठी एवं सम्मान का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि-“होम्योपैथ चिकित्सा आज के समय में चिकित्सा जगत के लिए वरदान बनी हुई है और आज इस पैरी में असाध्य रोगों का इलाज संभव है, जब विश्व में कोरोना ने तांडव मचाया था तब उस समय होम्योपैथ दवा के माध्यम से कोरोनावायरस से आम जनमानस का बचाव हुआ जनता ने राहत महसूस किया। यह पैथी आज भी अन्य पैथी के तुलना में सस्ता और सुलभ चिकित्सा पद्धति है जिसमें मीठी गोलियों के माध्यम से इलाज डॉक्टर करता है।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में अध्यक्ष वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर को कुसुमाकर श्रीवास्तव ने कहा कि-“होम्योपैथ चिकित्सा के जनक संत हेनीमैन ने संपूर्ण दुनिया को होम्योपैथ चिकित्सा का वरदान दिया इन्होंने पूरे विश्व को सस्ती सुलभ चिकित्सा पैथी देकर समाज सेवा का कार्य किया इसलिए इन्हें महात्मा की उपाधि दी गई. होम्योपैथ का डॉक्टर रोगियों के लक्षण, मनोविज्ञान के अनुसार इलाज करता है होम्योपैथिक औषधियां में वो ताकत है जो किसी भी रोग को जड़ से समाप्त कर सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में डॉक्टर संजय सिंह, आनंद नारायण सिंह डॉ रश्मि सिंह सहित अन्य चिकित्सकों ने होम्योपैथ चिकित्सा पद्धति पर अपना- अपना विचार व्यक्त किया और इस विधा शोध किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष होमियोपैथ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार सोनी ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि-“इस कार्यक्रम का उद्देश्य होम्योपैथ चिकित्सा पद्धति का प्रचार- प्रसार एवं इस पद्धति से आम जनता को जोड़ना है पुनीत कार्य में हमारे अतिथिगण, चिकित्सक, पत्रकार बंधु सहायक सिद्ध होंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर जनपद के होमियोपैथ चिकित्सक डॉ सुधा यादव, आनंद नारायण सिंह, राहुल तिवारी, डॉक्टर कांति कुमार, डॉ महिपाल, गणेश शंकर, डॉक्टर ओम प्रकाश शर्मा, डॉ राजीव पांडे, डॉक्टर संजय सिंह, डॉक्टर अमित कुशवाहा, डॉक्टर जेएन तिवारी, डॉक्टर संजय सिंह, डॉक्टर सुधीर पाल, डॉक्टर चंद्रेश चौधरी,डॉक्टर चन्द्र भूषण पाण्डेय, डॉक्टर संजय सिंह, डॉक्टर मार्कण्डेय होम्योपैथ चिकित्सक उपस्थित है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर उपस्थित समस्त चिकित्सकों, समाजसेवियों, पत्रकारों साहित्यकारों को इसके पीछे नाम असलम एवं एवं होम्योपैथ दवाओं का किड्स प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ हैनीमैन की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा माल्यार्पण दीप प्रज्वलन से किया गया।

  • Advertisement

रामनवमी के अवसर पर भव्य भजन संध्या का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा श्री राम की गई भव्य संध्या आरती
  • भजन संध्या में झूमे भक्त

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। चैत्र रामनवमी पर रविवार को जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के सीएमओ कार्यालय के पास स्थित श्री राम जानकी मंदिर में श्री राम जन्म उत्सव के अवसर पर शाम 7:00 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसके पूर्व मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा श्री राम की भव्य संध्या आरती की गई। जिसमें कि भक्तजन काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

वही भजन संध्या में वाराणसी से आए कौशल कुमार मिश्र वह दिलकश भारती ने श्री राम के जन्म उत्सव के अवसर पर सोहर, गीत और सुंदर भजन प्रस्तुत किया। इनके साथ हारमोनियम पर नित्यानंद पांडे, ढोलक पर परमानंद त्रिपाठी, नाल पर राजेंद्र उपाध्याय ने संगत किया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में भारी संख्या में भक्त उपस्थित रहे और भजन संध्या का आनंद लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान मंदिर के व्यवस्थापक डूंगरमल अग्रवाल, सचिन जयसवाल, गया प्रसाद सिंह, संतोष कुमार सिंह, दिनेश शुक्ला, संतोष चौबे, अजीत शुक्ला, आत्माराम पांडे, दीपू केसरी, अभिषेक सिंह, राहुल केसरी, लक्ष्मण, निखिल चौबे, दादे चौबे, शिवा पाण्डेय, प्रदुम्न चौबे सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

बड़े ही धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्म उत्सव

HIGHLIGHTS

  • मंदिर प्रांगण जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा
  • मंदिर प्रांगण में दिखी श्रद्धालुओं की भीड़
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। चैत्र रामनवमी पर रविवार को जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के सीएमओ कार्यालय के पास स्थित श्री राम जानकी मंदिर में श्री राम जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। दोपहर 12:00 बजते ही मंदिर में घंटी बजने लगे और भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी। हर्षित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप निहारी।। छंद के साथ स्वर गुजने लगे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा श्री राम की भव्य पूजन आरती की गई। वही श्री राम का जन्म होते ही मंदिर प्रांगण जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा। इस अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ मंदिर प्रांगण में देखने को मिली।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान मंदिर के व्यवस्थापक डूंगरमल अग्रवाल, सचिन जयसवाल, गया प्रसाद सिंह, संतोष कुमार सिंह, दिनेश शुक्ला संतोष चौबे अजीत शुक्ला आत्माराम पांडे दीपू केसरी अभिषेक सिंह, शिवा पांडेय, राहुल केसरी, लक्ष्मण, निखिल चौबे, दादे चौबे, प्रदुम्न चौबे सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

मां शीतला धाम में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद किया ग्रहण
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के मुख्य चौराहे पर स्थित मां शीतला देवी धाम पर रविवार को नवमी के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कि सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार केसरी ने बताया कि हर वर्ष विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है, और लगभग 2 वर्षों से कोरोना काल के कारण इसका आयोजन नहीं हुआ। लेकिन इस बार मां शीतला की कृपा से आयोजन समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें कि सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष राहुल पांडेय, महामंत्री अमित सोनकर, पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय जैन, आयुष केशरवानी, दीपक केशरी, ईश्वर केशरी, लक्ष्मण सोनकर, राजन सोनी, संसार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

जंगल से भटकर धौठवा गांव में घुसा चीतल, ग्रामीणों ने कुत्तों से बचाई चीतल की जान

सुकृत, सोनभद्र। इन दिनों प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है, इससे इंसानों के साथ ही जानवर भी परेशान हैं। खासकर पानी की कमी ने सबको बेहल कर रखा है। कई जानवर अपनी प्यास बुझाने ग्रामीण इलाकों में पहुंच जाते हैं और इसी दौरान वे कई तरह की परेशानियों में फंस रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

ताजा मामला चंदौली,सोनभद्र सीमा से सटे चंद्रप्रभा वन्य जीव क्षेत्र के चंदौली जिले के धौठवा में शनिवार की सुबह एक चीतल प्रजाति के नर हिरन पहुँच गया। जहां गांव के कुत्तों ने उसे खदेडक़र पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान ग्रामीणों ने कुत्तों को भगा कर चीतल को अपनी पास रख घटना की सूचना वन विभाग को दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

सूचना पाकर जयमोहनी वन विभाग की टीम अपने कैंपर के साथ मौके पर पहुँची। निरीक्षण करने पर हिरन के एक पैर पर पुराना घांव मिला। जिसमें कीड़े पड़ गए थे। वन विभाग की टीम ने बताया कि हिरन के झांक का इलाज कर पुनः जंगल में छोड़ दिया जाएगा। वन विभाग की टीम हिरन को सुरक्षित अपने साथ ले गई।

  • Advertisement

दुद्धी स्टेट राज्य की संपत्ति के कब्जा धारियों पर बुलडोजर चलाने की मांग

Advertisement (विज्ञापन)

दुद्धी, सोनभद्र। स्टेट राज्य का दर्जा प्राप्त दुद्धी में कृषि विभाग / राजस्व विभाग व सराय एवं सरकारी बाउंड्री मवेशी खाना ( हाता ) आबादी खसरा 296 /30 , 297/35 सहित स्टेट राज्य की संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों ने कहां कि सरकारी संपत्ति पर सफेदपोश किस्म के लोग कब्जा निर्माण कर लाखों रुपए कमा रहे हैं, वही यहां का मूल बसींदा भूमिहीन और बेरोजगार होकर सड़कों की धूल फांक रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में आजादी के 76 वर्षों के बाद भी बड़ा तबका भूमिहीन है और किसी तरीके से गुजर बसर कर रहा है, जबकि कतिपय लोग सरकारी भूमि पर किरायादारी चला रहें, सरकारी भीठा / तालाब आदि पर भी भूमाफिया किस्म के लोगों कब्जा है, जिस पर बुलडोजर चलाकर सरकारी संपत्ति कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग तहसील दिवस में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष राफे खान द्वारा किया गया था।

Advertisement (विज्ञापन)

जिस पर शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण फर्जी कर दिया गया, वही समाजसेवी श्याम बिहारी द्वारा प्राचीन शिवाजी तालाब की जमीन पर कब्जा धारियों पर बुलडोजर चलाने की मांग किया है।

  • Advertisement

दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक बने डॉ0 शाह आलम अंसारी

Advertisement (विज्ञापन)



दुद्धी, सोनभद्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन की मंशा के अनुरूप कार्य में शिथिलता बरतने आदि को संज्ञान में लेकर समीक्षा बैठक में नवागत जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह सोनभद्र द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक दुद्धी डॉ0 मनोज कुमार एक्का के स्थान पर डॉक्टर शाह आलम अंसारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक दुद्धी बनाया गया, वहीं डॉ मनोज कुमार एक्का को स्थानीय चिकित्सा अधिकारी दुद्धी बनाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

अब शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने की बड़ी जिम्मेदारी नवागत अधीक्षक डॉ0 शाह अलम अंसारी के कंधों पर होगी। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र, कई प्रांतों से घिरा, अति पिछड़ा क्षेत्र के लोगों को सूत्रों की माने तो पूर्ण दवा की अस्पताल में उपलब्धता, जांच के नाम पर मरीजों से पर्दे के पीछे वसूली, बाहर का जांच, बाहर की मनमाना मेडिकल से दवाइयां, इमरजेंसी केयर, हॉस्पिटल मैनेजमेंट आदि को लेकर जन शिकायत को पूर्ण रूप से दूर करते हुए, स्वच्छ और सुंदर सद्भाव के बीच मरीजों के समस्या का निराकरण कर निष्ठा पूर्वक कार्य करने की नवागत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

क्योंकि काम बोलता है। इस आशय की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र के आदेश पत्रांक संख्या 02 दिनांक 8 अप्रैल 2022 द्वारा जारी की गई है।

  • Advertisement

सिविल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह 11 अप्रैल को

Advertisement (विज्ञापन)

दुद्धी, सोनभद्र। नवनिर्वाचित सिविल बार एसोसिएशन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह, डॉ राजेंद्र प्रसाद पुस्तकालय /भवन में दिनांक 11 अप्रैल को दोपहर में होना सुनिश्चित है।

Advertisement (विज्ञापन)

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य/पूर्व अध्यक्ष होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि विधायक रामदुलार सिंह गौड़ विधानसभा क्षेत्र दुद्धी व जिला जज सोनभद्र होंगे। इस आशय की जानकारी नवनिर्वाचित सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट व सचिव मनोज कुमार मिश्रा एडवोकेट द्वारा दी गई है।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

डाला मां वैष्णों मंदिर में किया गया भंडारे का आयोजन

Advertisement (विज्ञापन)



डाला सोनभद्र। स्थानीय डाला बारी में स्थित शक्ति पीठ धाम मां वैष्णों माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के अष्टमी के दिन कोयले के व्यवसाईयों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से आए हुए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां वैष्णों देवी के दर्शन के बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

चैत्र नवरात्र के अष्टमी के दिन सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत डाला चौकी इंचार्ज मनोज ठाकुर चुस्त दुरुस्त नजर आए और वहीं अपने सभी सहयोगियों के साथ मिलकर आयोजित भंडारे में भंडारे का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया।
इस दौरान कैलाश मित्तल, राकेश गर्ग, सुभाष मित्तल, का० रविकांत यादव, का ०आलोक पांडेय के साथ अन्य मां के सेवक मौजूद रहे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें