सामाजिक न्याय सेवा सप्ताह के अंतर्गत चलाया गया स्वच्छता अभियान और मरीजों में वितरित किया गया फल

HIGHLIGHTS

  • स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को किया गया जागरूक
  • जिला अस्पताल के मरीजों में वितरित किया गया फल और बिस्किट
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। 14 अप्रैल भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के जयन्ती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 7 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत बृहस्पतिवार की सुबह जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित श्री संकट मोचन मन्दिर के पास भाजपा के नगर मण्डल अध्यक्ष बलराम सोनी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

मरीज को फल देकर हाल जानते बीजेपी जिला अध्यक्ष अजीत चौबे, साथ में पार्टी के अन्य पदाधिकारी गण
Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे सहित नगर के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का संदेश देकर जागरुकता का कार्य किया और उसके बाद दोपहर में भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला अस्पताल लोढ़ी में मरीजों में फल व बिस्किट वितरित कर मरीजों का हाल जाना गया।

स्वच्छता अभियान चलाते बीजेपी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण
Advertisement (विज्ञापन)
स्वच्छता अभियान चलाते बीजेपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण

इस दौरान पर मुख्य रूप से बीजेपी के जिलामहामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, राकेश मेहता, उदय नाथ मौर्य, शम्भूनारायण सिंह, संदीप सिंह, रमेश जायसवाल, विनय श्रीवास्तव, अनुप तिवारी, विजय केशरी, दिलिप चौबे, आशीष केशरी, सन्तोष भारती, सरोज केशरी, अनुपम त्रिपाठी, ध्रुवकान्त दूबे, ब्रिजेश त्रिपाठी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

  • Advertisement

75 ग्राम हेरोईन के साथ तीन अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

सोनभद्र। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विनोद कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में स्वाट टीम सोनभद्र व थाना राबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान पुलिस लाइन चुर्क मोड़ के पास से तीन नफर अभियुक्तगण रवि जायसवाल पुत्र राजेन्द्र जायसवाल निवासी ग्राम भटवा, पोखरी, थाना कोतवाली शहर, जनपद मीरजापुर, रवि मौर्य पुत्र सुरेश सिंह निवासी झकाही, थाना करमा, जनपद सोनभद्र व दीपू उर्फ पवन मौर्या पुत्र मोतीलाल मौर्य निवासी झकाही, थाना करमा, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से क्रमशः 40 ग्राम हेरोइन व जामा तलाशी में 500 रुपये नगद, 20 ग्राम हेरोइन व जामा तलाशी में 400 रुपये नगद तथा 15 ग्राम हेरोइन व जामा तलाशी में 500 रुपये नगद, कुल 75 ग्राम हेरोइन अनुमानित कीमत 7.5 लाख रुपये तथा एक अदद मोटरसाइकिल वाहन बरामद किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना राबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 249/2022, 250/2022 व 251/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 जितेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी चुर्क, उ0नि0 विनय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी अस्पताल, उ0नि0 अमित कुमार त्रिपाठी, प्रभारी स्वाट टीम, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, हे0का0 अरविन्द सिंह, हे0का0 चन्द्रभान यादव, हे0का0 अमर सिंह स्वाट टीम, का0 शिवचन्द पटेल, जनपद सोनभद्र शामिल रहे।

  • Advertisement

शौच के लिये घर से बाहर गयी युवती ने दुपट्टे के साहारे लगाई फांसी, मौत

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुंडाडीह ग्राम पंचायत के चन्द्रभान नगर टोले में बुधवार की सुबह एक युवती अशोक व रामशंकर के खेत स्थित अमरूद के पेड़ में दुप्पटे के साहारे फांसी लगा अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

Advertisement (विज्ञापन)

सुबह होने पर काफी देर तक जब युवती घर नही आई तो घर वाले खोजने लगे। इसी दौरान युवती को पेड़ से लटकता देख घर वाले दाहाड़ मार कर रोने लगे। ग्राम प्रधान की सूचना पर लीलासी चौकी इंचार्ज कुमार संतोष व प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने पंचनामा भर शव को अपने कब्जे में ले अंत्यपरीक्षण के लिये दुद्धी भेज दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

थाना प्रभारी श्री त्रिपाठी ने बताया मृतिका की पहचान सुनीता पुत्री रमेश उर्फ गुड्डू बियार उम्र लगभग 18 वर्ष के रूप में हुई है। मौत के कारणों का पता पी.एम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मृतिका के पिता रमेश ने बताया कि बेटी की शादी इसी माह के 21 तारीख को बभनी थाना क्षेत्र के असहर गांव में होनी थी।

  • Advertisement

वरिष्ठ नागरिकों के लिए एल्डर हेल्पलाइन टोल फ्री 14567 सेवा शुरू : अभिषेक पाठक

गौतम विश्वकर्मा

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के एल्डर हेल्पलाइन 14567 के फील्ड रिस्पांस अधिकारी अभिषेक पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल हेल्पलाइन भारत सरकार द्वारा निकाली गई है

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें बुजुर्गों के लिए कानूनी मसला, राशन का और उनकी पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, स्वास्थ्य संबंधित कानूनी मसला, घर, घरेलू हिंसा, परिजनों की किसी भी प्रकार की समस्या को निवारण करने हेतु भारत सरकार द्वारा एल्डर हेल्पलाइन टोल फ्री- 14567 सेवा निकाली गई है

Advertisement (विज्ञापन)

जो सुचारू रूप से चालू है बुजुर्गों को जागरूक करने के लिए अभियान भी जगह- जगह पर चलाए जा रहे हैं और बुजुर्गों को इससे लाभ भी मिल रहा है। इसका 14567 हेल्पलाइन पर कंप्लेंन दर्ज करवाने के बाद 72 घंटे के अंदर वरिष्ठ अधिकारी जो जिले में तैनाती है। वह बुजुर्गों की समस्या का समाधान करते हैं और सहायता प्रदान करते हैं।

  • Advertisement

जाली नोट के कारोबारी भारत भूषण मौर्य को 10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 20 हजार 100 रुपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद
  • 15 वर्ष पूर्व घोरावल पुलिस ने जाली नोटों के साथ किया था गिरफ्तार

सोनभद्र। 15 वर्ष पूर्व जाली नोटों के साथ पकड़े गए भारत भूषण मौर्य को दोषसिद्ध पाकर बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्ज्मा की अदालत ने 10 वर्ष की कैद एवं 20 हजार100 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक 3 जुलाई 2005 को तत्कालीन घोरावल एसओ रहे प्रेम शंकर दुबे पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र में निकले थे तभी मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नकली जाली नोट लेकर क्षेत्र में घूम रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

सूचना पर विश्वास करके पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से 14 हजार 500 रुपये जाली नोट बरामद कर लिया। ज्यादातर नोट एक ही नम्बर के थे। पूछताछ के बाद पकड़े गए युवक ने अपना नाम पता भारत भूषण मौर्य पुत्र रामनिहोर मौर्य निवासी घुवास कालोनी थाना घोरावल, जिला सोनभद्र बताया। जिसपर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की और पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी भारत भूषण मौर्य को 10 वर्ष की कैद एवं 20 हजार 100 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर वीर प्रताप सिंह ने बहस की।

  • Advertisement

शिवा एकेडमी सुकृत विद्यालय पर 12 वर्ष से 14 वर्ष तक के स्कूली बच्चों को लगाये गए कोविड – 19 के टीके

Advertisement (विज्ञापन)

गौतम विश्वकर्मा

सुकृत, सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के करमा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित विद्यालय शिवा एकेडमी, सुकृत सोनभद्र में मंगलवार को स्कूल के 12 वर्ष से 14 वर्ष तक के स्कूली बच्चों तथा नागरिकों को कोविड-19 के टीके लगाये गए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम विश्वकर्मा ने छात्र एवं छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा कि डरना नहीं है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोविड-19 के टीके की दोनों खुराक लगवाना बहुत जरूरी है। तभी इस विश्व व्यापी कोरोना महामारी के संक्रमण से बचा जा सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम में एनम रेनू देवी, शिवा एकेडमी विद्यालय के प्रबंधक भूपेन्द्र कुमार पाठक, प्रधानाचार्य गौतम विश्वकर्मा, सहायक अध्यापक, अभिषेक कुमार मौर्य, अरुण कुमार गुप्ता, अनिल कुमार, दीपक कुमार, सहायक अध्यापिका कृति पाठक, सावित्री तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Advertisement

केसरवानी गोत्र के महर्षि कश्यप की निकाली गई भव्य शोभायात्रा

HIGHLIGHTS

  • महर्षि कश्यप के जयकारों से गूंज उठा पूरा नगर
  • शोभायात्रा में भारी संख्या में शामिल हुए केशरवानी समाज के लोग
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। केसरवानी वैश्य सभा सोनभद्र द्वारा मंगलवार को जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में केशरवानी जाति के कुल गोत्र ऋषि महर्षि कश्यप की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में डीजे की धुन पर महिलाएं पुरुष थिरकते हुए हाथों में भगवा ध्वज लिए कश्यप ऋषि के जयकारा लगाया। इस शोभायात्रा में पुरुष श्वेत वस्त्र स्त्रियां पीत वस्त्र धारण कर पूरे नगर का भ्रमण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

यह शोभायात्रा उत्तर मोहाल के हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई और नगर का भ्रमण करते हुए धर्मशाला रोड पर स्थित सूर्य गंगा वाटिका में पहुंची। यहां पर आयोजित विचार गोष्ठी में केसरवानी वैश्य सभा उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री रविंद्र केसरी, जिला अध्यक्ष सुरेश केसरी, नगर अध्यक्ष चंदन केसरी ने संयुक्त रुप से अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-“हमारा केशरवानी समाज देश की आर्थिक रीढ़ है और देश के विकास में हमारे समाज का महत्वपूर्ण योगदान है, हमें एकजुट होकर अपने समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए।”

Advertisement (विज्ञापन)

वरिष्ठ समाजसेवी दीपक कुमार केसरवानी ने इस अवसर पर केसरवानी वैश्य सभा के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि-” आज की शोभायात्रा हमारे केसरवानी जाति के संगठित होने का उदाहरण है और हमें इसी तरह से मिलजुल कर समाज सेवा का कार्य करना चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी मोहनलाल केसरी, लवकुश प्रसाद केसरी, सोहनलाल केसरी, राजाराम केसरी, हनुमान दास केसरी, अनूप चंद केसरी, रिशु केसरी, विजय केसरी, मंगल केसरी, हर्ष केसरी, अमित केसरी, विक्की केसरी, विक्रम केसरी, संतोष केसरी, दीपक केसरी, मनीष केसरी, गोविंद केसरी, केसरवानी वैश्य सभा की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन केसरी एवं तरुण महिला केसवानी क्लब सोनभद्र से श्वेता केसरी, शालू केसरी, बिना केसरी, शालनी केसरी, प्रीति केसरी, पूजा केसरी सहित केसरवानी समाज के आदि पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

  • Advertisement

बाल विवाह की जानकारी प्राप्त होते ही जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने मामले को तत्काल लिया संज्ञान में

सोनभद्र। सोमवार को विशेष सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जुगैल के ग्राम जुगैल बेलगडी सोनभद्र में नाबालिग लड़की की शादी दिनांक 29/04/ 2022 को मध्य प्रदेश के रहने वाले ब्यक्ति के साथ शादी किये जाने की तैयारी हो रही थी, जब की बालिका की उम्र लगभग 14 वर्ष है जो नाबालिग है उक्त सूचना के आधार पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टण्डन द्वारा महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा, सीमा द्विवेदी, जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से सामाजिक कार्यकर्ता रोमी पाठक, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे के टीम का गठन करते हुए निर्देशित किए की तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करते हुए कृत कार्यवाही से अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराना सुनिश्चित करे।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके क्रम में टीम द्वारा बेलगड़ी जुगैल पहुंचे जहां पर दिनांक 29/04/2022 को शादी करने की तैयारी चल रही थी तभी टीम द्वारा बालिका के माता व चाचा से बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया परंतु बालिका के उम्र के संबंध में कोई भी साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया जिससे कि यह ज्ञात हो सके कि बालिका की उम्र कितनी है प्रथम दृष्टया देखने पर बालिका का उम्र लगभग 14 वर्ष की ही था उक्त के संबंध में बालिका के माता द्वारा बताया गया कि बालिका एक भी कक्षा तक पढ़ी नहीं है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके पश्चात टीम द्वारा बालिका के माता, चाचा व अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया गया व बाल विवाह न करने हेतु परामर्श दिया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि यदि नाबालिग बालिका की शादी कराई जाएगी तो वह शादी शून्य मानी जाएगी एवं संबंधित तो पर विधिक कार्यवाही भी की जाएगी बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य जिला प्रोवेशन कार्यालय सोनभद्र के समक्ष दो दिवस के अंदर प्रस्तुत करने हेतु टीम द्वारा कहा गया

  • Advertisement

गणगौर पर्व पर भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • नवविवाहित स्त्रियों ने किया पति की दीर्घायु के लिए भगवान शिव और माता की पूजा
  • कार्यक्रम का आयोजन मारवाड़ी महिला मंच सोन रॉबर्ट्सगंज द्वारा कराया गया
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)



सोनभद्र। मारवाड़ी महिला मंच सोन राबर्ट्सगंज द्वारा सोमवार को नगर स्थित शीतला माता मंदिर पर गणगौर पर्व पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नवविवाहित महिलाओं द्वारा पति की दीर्घायु के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूरे विधि विधान के साथ पूजन अर्चन की गई। इस अवसर पर मारवाड़ी महिला मंच के सदस्यों द्वारा सभी नवविवाहित स्त्रियों को गणगौर पर्व की शुभकामनाएं दी गई। ताकि उनका दांपत्य जीवन सुखी हो। वही नवविवाहित स्त्रियों में पूजा सांवरिया, विशाखा केडिया, विनल अग्रवाल आदि रही।

Advertisement (विज्ञापन)

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्ष अंकिता केजरीवाल और सदस्य गणों में सुनीता सर्राफ, रिंकी जालान, रितु जालान, सुमन केजरीवाल, प्रियंका जालान, सुनीता शर्मा, रितु अग्रवाल, पूनम केडिया, रंजना अग्रवाल, एकता केजरीवाल, भारती अग्रवाल, दीप्ति केडिया, बबली केजरीवाल, निक्की कानोडिया, पूनम खेतान, सुचिता, सुशीला कनोडिया, अनीता कनोडिया, प्रतिभा कनोडिया, दीपशिखा कनोडिया, पायल गोयल, निशा अग्रवाल, पूजा शर्मा उपस्थित रही

Advertisement (विज्ञापन)

वही मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों में अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, महामंत्री शिखर केडिया, कोषाध्यक्ष हिमांशु केजरीवाल, मंच के सदस्य रितेश अग्रवाल, संजीव शर्मा, राकेश जालान, मोंटी थर्ड, रवि केजरीवाल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

योगी संकटमोचन हुए सम्मानित

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। युवा भारत के जिला महामंत्री सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकट मोचन को पतंजलि परिवार द्वारा रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा चयनित विंध्याचल मंडल प्रभारी एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य धीरज द्वारा अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चलें कि योगी संकट मोचन कई वर्षों से योग के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। इनके द्वारा जिले में निशुल्क योग शिविर लगाकर लोगों को योगाभ्यास कराया जा रहा है। जो एक सराहनीय कार्य है योगी संकट मोचन के सम्मानित होने पर जिले के योग प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें