सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी का हरियाणा के अधेड़ व्यक्ति से सौदा कर दिया। अधेड़ पर आरोप है कि उसने मासूम के साथ मारपीट कर कई बार दुष्कर्म किया। इस मामले में शनिवार को पुलिस ने पीड़िता की दादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
Advertisement (विज्ञापन)
बताते चलें कि कुछ माह पूर्व ओबरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 14 वर्ष की बेटी का 45 वर्ष के व्यक्ति से सौदा कर दिया। इसके बाद मासूम को शादी के बहाने हरियाणा ले जाया गया। आरोप है कि वहां उसके साथ अधेड़ ने मारपीट कर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता को लगभग दो माह तक घर में बंधक बनाकर रखा,मौका मिलने पर पिछले माह किसी तरह पीड़िता वहां से भाग निकली। इसके बाद पुलिस को तहरीर देने के साथ ही पीड़िता दादी के साथ जाकर एसपी से भी कार्रवाई की गुहार लगाई। इसको लेकर पीड़िता का एक वीडियो भी शनिवार को दोपहर बाद वायरल हुआ।
Advertisement (विज्ञापन)
उक्त मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टण्डन द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई को निर्देशित किया कि संबंधित थाने से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिला बाल संरक्षण इकाई टीम द्वारा संबंधित थाने से समन्वय स्थापित करते हुए अपहरण व दुष्कर्म की धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू करायी गई है। ओबरा थानाध्यक्ष अभय सिंह का कहना है कि दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
सोनभद्र। जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से फार्मर- साइंटिस्ट कनेक्ट मीट द्वारा आयोजित किसान मेले में देश विदेश में ख्याति प्राप्त कृषि वैज्ञानिकों ने बायोटेक किसान परियोजना से सच हो रहे किसानों के सपनों को तर्क संगत तरीके से समझाया। आकांक्षी जिला सोनभद्र व चंदौली के दस-दस प्रगतिशील किसानों को 10- 10 हजार रुपए का पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र तथा अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया ।
Advertisement (विज्ञापन)
जाने माने कृषि वैज्ञानिक और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो पंजाब सिंह ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में किसानों का आह्वान किया कि किसान बाजार व इंडस्ट्रीज से जुड़े । कहां हमसे जुड़िए या आप हमें जोड़िए । किसानों की आय दो गुनी करने के लिए उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के नजदीक जाइये ।
Advertisement (विज्ञापन)
‘फॉर्ड फाउंडेशन’ से जुड़ने के फायदे गिनाते हुए प्रोफेसर सिंह ने 2017 से अब तक की हुई प्रगति को उदाहरण देकर समझाया । किसानों को वैज्ञानिकों के नजदीक लाने के उद्देश्य को पूरा होते देखने वाले प्रो पंजाब सिंह ने कहा कि ऐसे युवा तैयार करने है जो खेती से सम्मान जनक आय अर्जित करने लगें। आकर्षक स्टाल …………………… मेले के आकर्षण में कुल 17स्टालों पर जनपद के उत्पाद व मशीनें सजी थीं । प्रो पंजाब सिंह ने रीबन काटकर मेले में लगे स्टालों का बारीकी से निरीक्षण किया । पसही गांव के डॉ मार्कण्डेय राम पाठक , ऊँचडीह गांव के राज्यपाल व राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत पूर्व प्रधानाचार्य व किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य डॉ ओम प्रकाश त्रिपाठी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष कौशलेश पाठक , वरिष्ठ पत्रकार भोलानाथ मिश्र आदि स्टाल निरीक्षण के समय वैज्ञानिकों के साथ रहे। पूर्व कुलपति की अगवानी व माल्यार्पण से प्रथम स्वागत डॉ एमआर पाठक ने किया ।
Advertisement (विज्ञापन)
विचार मंथन ………………. वैज्ञानिकों ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी की मंशा के अनुरूप किसानों की आय दो गुनी करने के लिए अनाज , सब्जी , मछली , बकरी समेत अन्य परियोजनों पर काम चल रहा है । देश के कुल 169 जिलों के लगभग 60 लाख किसान बहुआयामी विकास परियोजना का लाभ उठा रहे हैं। चावल अनुसंधान में फलिपिन्स से हम आगे निकल जाएंगे। वाराणसी , गाजीपुर समेत दो महत्वाकांक्षी जिला सोनभद्र व चंदौली में बायोटेक किसान परियोजना के अंतर्गत कार्य प्रगति पर है । सोनभद्र में होना, हिनौती, विरधी, पसही, बकौली, गौरही में फाउंडेशन बीज उत्पादन हो रहा है। इस जिले में दलहनी फसल के बीज के साथ साथ गेंहू जौ का भी आधारीय बीज उत्पादन हो रहा है। रामनाथ पाठक – रघुनाथ पाठक फाउंडेशन के डायरेक्टर कौशलेश पाठक से जुड़े किसान रमाकांत देव पाण्डेय को सम्मानित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
विचार व्यक्त किये ………………….. अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारत सरकार के सलाहकार वैज्ञानिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे डॉ मोहम्मद असलम , विशिष्ट अतिथि डॉ सुधांशु सिंह , प्रो आरएम सिंह , डॉ टीके बहेरा , प्रो एसआर सिंह , प्रो आरएन सिंह ,डिप्टी डायरेक्टर सोनभद्र डॉ दिनेश गुप्ता , डॉ उमेश सिंह और डॉ संतोष सिंह आदि ने वैज्ञानिक ढंग से खेती करने से मिलने वाले लाभ गिनाए । संचालन प्रो नीरज सिंह ने प्रभावी ढंग से किया ।
किसान मेले में ऊँचडीह के श्रीप्रकाश त्रिपाठी गोपाल जी , पसही के छोटे पाठक , अंतर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक नरेंद्र देव कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली , वाराणसी और सोनभद्र के वैज्ञानिक विज्ञान को कृषि क्षेत्र तक ले जाने और कृषि को वाणिज्य की ओर ले जाने के लिए प्रेरणा देने वाले स्टाल लगाए थे और डेमो भी दे रहे थे। लोकल को वोकल बनाने वाले यहाँ के उत्पाद आकर्षण के केंद्र में थे । इस मौके पर बीबीसी की इंदु पांडेय व आकाशवाणी ओबरा की सुरसरी पांडेय समेत भारी संख्या में किसान एवं बुद्धिजीवी जुटे थे।
रॉबर्टसगंज, सोनभद्र। कोविड महामारी जन जागरूकता अभियान के तहत ग्राहकों व कैशपार इंडिया समूह की महिलाओं के सामने आ रहे संकट के लिए अभियान चलाकर जागरूक किया गया। वही शाखा रॉबर्टसगंज स्थित ऑफिस पर आयोजित कैंप में सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिलाओं को कोविड महामारी से बचाव के लिए कोविड किट का वितरण कर बचत योजना एवं बीमा योजना व स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई।
Advertisement (विज्ञापन)
ताकी आम जनमानस तक सभी योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैशपर माइक्रो क्रेडिट के एरिया कलस्टर हेड बिहारी लाल मौर्य, शाखा प्रबंधक- हरिकेश सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
सोनभद्र। ओबरा नगर पंचायत के वार्ड 6 के युवा सभासद व भाजपा युवा मोर्चा के सोशल मीडिया जिला प्रमुख राहुल श्रीवास्तव ने रविवार को अपने जन्मदिवस के मौके पर अपने वार्ड में दो पानी की टंकी का अलग अलग जगहों पर उद्घाटन कर वार्ड वासियों को बढ़ती गर्मी और पानी की कमी से राहत पहुचाने का छोटा सा प्रयास किया पानी की टंकी का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी ने किया।
Advertisement (विज्ञापन)
वहीं राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि इस भीषण गर्मी में पानी की व्यवस्था करना और पानी को हर एक व्यक्ति तक पहुंचाना बहुत बड़ी चुनौती हम सभी के सामने हर वर्ष रहती है। लेकिन मेरे कार्यकाल में हर वर्ष जरूरत होने पर वार्ड के सभी हिस्सों में पानी भेजवा कर जनता को राहत पहुंचाने का प्रयास लगातार किया जाता रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
टैंकर से भी पानी की कमी को हर वर्ष पूरा कीया जा सकता था लेकिन मेरा मकसद था कि कि अपने वार्ड वासियों को बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराया जाए तभी मैंने पानी की टंकी का प्रस्ताव बनाकर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित सिंह और अध्यक्ष प्रानमती देवी के पास रखा जिसके बाद उन्होंने उस पर हरी झंडी दिखाकर इस योजना में मेरा साथ दिया आज मेरे लिए खुशी की बात है कि अपने जन्मदिवस पर अपने वार्ड वासियों को पानी की टंकी का सौगात दे पाया।
Advertisement (विज्ञापन)
हमे उम्मीद है कि इस छोटे प्रयास से वार्ड की जनता को इस भीषण गर्मी में थोड़ा राहत जरूर मिलेगा और मेरा पूरा प्रयास है कि अपने कार्यकाल में वार्ड में बचे कार्यो को जल्द से जल्द पूरा कराया जा सके। और इस टंकी के उद्घाटन से वार्ड वासियों में खुशी थी और सभी ने हमें आशीर्वाद दिया इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता धुरंधर शर्मा, उमेश पटेल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, विनय सिंह ,वरिष्ठ समाजसेवी सौरभ अग्रवाल,मनोज सिंह, भाजपा कार्यकर्तागण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए।
60वें जन्मदिन पर केक काट आयोजित किया मिलन समारोह, दी बधाई
सोनभद्र। ऊर्जा के क्षेत्र में विख्यात सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कहीं जाने वाली एनटीपीसी औद्योगिक संस्थान में सेवारत रहे उप प्रबंधक मानव संसाधन डॉ मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने पर उनके 60वें जन्मदिन पर सोनभद्र के साहित्यकारों की प्रमुख संस्था सोन साहित्य संगम परिवार की ओर से अभिनंदन किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान संस्था के निदेशक एवं वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में संरक्षक डॉ ओम प्रकाश त्रिपाठी और संयोजक राकेश शरण मिश्र द्वारा डॉ श्रीवास्तव द्वारा साहित्य के क्षेत्र में किए गए अमूल्य योगदान की चर्चा करते हुए उनकी भूरि-भूरि सराहना की गई। संस्था के निदेशक द्वारा अभिनंदन पत्र पढ़कर सुनाया गया और उनका माल्यार्पण कर तथा उन्हें बुके, स्मृति चिन्ह, अभिनंदन पत्र, लेखनी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
संस्था के संयोजक राकेश शरण मिश्र ने इस अवसर पर विदाई गीत और एक उनके जीवन पर केंद्रित भावपूर्ण रचना सुना कर उपस्थितों की जमकर तालियां बटोरी। वही डॉ ओम प्रकाश त्रिपाठी ने उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके दीर्घ जीवन की कामना की।
Advertisement (विज्ञापन)
इस मौके पर प्रोफेसर राजकुमार सिंह, डॉ आनंद कुमार श्रीवास्तव, डॉ निशा यादव, डॉ अंजू राय, आशीष कुमार श्रीवास्तव, बीबी लाल, प्रमोद कुमार , सुशील कुमार, अनुराग श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार, बृजेश कुमार, आलोक रंजन, गीतकार प्रशांत श्रीवास्तव, भरत गुप्ता, रुपेश नागवंशी, लालमणि पांडेय, सुजीत दुबे, अवध बिहारी, अशोक विश्वकर्मा, दया शंकर लाल, उपेंद्र कुमार समय भारी संख्या में साहित्यकार, पत्रकार, शिक्षाविद, समाजसेवी और डॉ श्रीवास्तव के परिजन आदि मौजूद रहे।
सोनभद्र। पतंजलि योग परिवार सोनभद्र के तत्वाधान में सोनभद्र बार में विगत 6 वर्षों से बिना रुके, बिना थके लगातार योग कक्षा कर रहे योग साधकों द्वारा रविवार को प्रातः 5:00 से 7:00 के बीच योग कक्षा का वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा चयनित विंध्याचल मंडल प्रभारी/ राज्य कार्यकारिणी सदस्य धीरज तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के चेयरमैन कृपा नारायण मिश्र व नव निर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ल महामंत्री चंद्रपाल शुक्ला सम्मिलित रहे।
Advertisement (विज्ञापन)
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व शंख ध्वनि के साथ प्रारंभ हुआ। वही पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी ने उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व सभी सम्मानित अधिवक्ता बंधुओं, मिडिया के भाइयों तथा उपस्थित योग साधकों को रोली व चंदन लगाया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी द्वारा सभी योग साधकों को योगाभ्यास कराया गया तथा योग से होने वाले लाभ और हानि के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया भी गया। मंडल प्रभारी के स्वागत में पूनम, दयानंद मौर्य द्वारा बहुत ही सुंदर गीत प्रस्तुत की गई।
Advertisement (विज्ञापन)
मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी धीरज को एल्डर कमेटी के चेयरमैन कृपा नारायण मिश्रा,नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ला, महामंत्री चंद्रपाल शुक्ल तथा शेष नारायण दीक्षित व सम्मानित अधिवक्ता ,पतंजलि परिवार के पदाधिकारियों द्वारा सरताज (पगड़ी) व अंग वस्त्र प्रधान कर सम्मानित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
मुख्य अतिथि द्वारा जनपद सोनभद्र के समस्त योग साधक परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा खासकर सोनभद्र बार एसोसिएशन के सम्मानित अधिवक्ताओं को हृदय से प्रणाम करते हुए आभार प्रकट किया गया ,बार सभागार में नियमित योगाभ्यास कर रहे हैं योग साधकों को वार्षिकोत्सव प्रतिवर्ष मनाने के लिए शुभकामना भी दी गयी।
Advertisement (विज्ञापन)
इस मौके पर सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ला,महामंत्री चंद्रपाल शुक्ल, एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश राम पाठक, विनोद कुमार चौबे, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, सुरेंद्र कुमार पांडे ,आत्म प्रकाश त्रिपाठी, गुलाब प्रसाद मिश्र, शशी मिश्रा,
सुरेश कुमार सिंह, उमेश कांत श्रीवास्तव, उमाकांत सिंह, पतंजलि परिवार से किसान सेवा समिति जिला प्रभारी अरुण कुमार यादव, जिला योग संरक्षक पतंजलि योग समिति समिति शिव पूजन झा, भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, भारत स्वाभिमान के जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, महिला पतंजलि योग समिति जिला संगठन मंत्री पूनम, मुख्य शिक्षक ओमप्रकाश यादव, प्रमुख शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री किसान सेवा समिति, देव पांडे, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य /राष्ट्रपति सम्मान से पुरस्कृत ओम प्रकाश त्रिपाठी,
दिनेश कुमार श्रीवास्तव, राजू सोनी, संतोष गिरी, अमृतसर त्रिपाठी, पंकज श्रीवास्तव, राकेश सिंह, गोपालदास केसरी, पूर्व जिला संयोजक, बद्री सिंह, न्नपटेल, राकेश साहनी, मनोज कुमार सिंह, युवा भारत जिला महामंत्री संकट मोचन, चंद्र बहादुर सिंह ,रूप नारायण सिंह ,छविंद्र सिंह, धनंजय कुमार मिश्रा विनोद कुमार मिश्रा युवा भारत सोशल मीडिया प्रभारी, सुबोध कुमार मिश्र, रवि पांडे, तारा शूक्ला, विकास दिवेदी, अमित मिश्रा, दीपक केसरी, चिंतामणि, पुरुषोत्तम, डॉ मनोज चौधरी, रामसेवक पांडे, दिलीप कुमार सिंह, सोहनलाल समेत तमाम योग साधक उपस्थित रहें
केसरवानी जाति के कुल गोत्र ऋषि महर्षि कश्यप जी हैं
सुबह 8:30 बजे शुरू होगी शोभायात्रा
हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)
सोनभद्र। समाज सेवा के क्षेत्र में अनवरत रूप से कार्यरत केसरवानी वैश्य सभा रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र की एक बैठक राधा कृष्ण मंदिर (राजा विजयगढ़ कटरा के सामने) जिला अध्यक्ष सुरेश केसरी की अध्यक्षता, अधिवक्ता दीपक केसरी के संचालन में आयोजित हुई।
Advertisement (विज्ञापन)
इस बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि केसरवानी जाति के गोत्र ऋषि महर्षि कश्यप की भव्य शोभा यात्रा 5 अप्रैल 2022 दिन मंगलवार को धूमधाम के साथ प्रातः 8:30 बजे रॉबर्ट्सगंज नगर के उत्तर मोहाल स्थित हनुमान मंदिर (केडिया जी का बगीचा) से निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए धर्मशाला चौराहा स्थित सूर्य गंगा वाटिका में समाप्त होगी।
Advertisement (विज्ञापन)
केसरवानी वैश्य सभा, तरुण महिला केसरवानी क्लब के पदाधिकारियों ने समस्त केसरवानी बंधुओं का आह्वान करते हुए कहा कि-” इस पुनीत, पुण्य अवसर पर सभी केसरवानी बंधु सपरिवार पुरुष श्वेत वस्त्र, स्त्रियां पीत वस्त्र धारण कर यात्रा में सम्मिलित हो।”
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक में सोहनलाल केसरी, राजाराम केसरी, हनुमान दास केसरी, शंकरलाल केसरी, रविंद्र केसरी, राधेश्याम केसरी, संतोष केसरी पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश केसरी, अनूप केसरी, राजेश केसरी, रविंद्र केसरी, नगर अध्यक्ष चंदन केसरी, विजय केसरी, उमेश केसरी हर्ष केसरी, रिशु केसरी, अमित केसरी, विक्की केसरी, दिनेश केसरी संतोष केसरी सहित अन्य सजातीय बंधु उपस्थित रहे।
विहिप और बजरंग दल ने संयुक्त रूप से आयोजित किया दीपोत्सव कार्यक्रम
सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर वितरित किया गया प्रसाद
जय श्री राम के जय उद्घोष से गूंज उठा मंदिर प्रांगण
हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। भारतीय नववर्ष पर शनिवार को सीएमओ ऑफिस के पास स्थित संकट मोचन, राम जानकी मंदिर प्रांगण में बजरंग दल के प्रांत संयोजक सत्य प्रताप सिंह व विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र शरण राय के संयोजन में देर शाम को विक्रम संवत 2079 नव संवत्सर कार्यक्रम का भव्य आयोजन कराया गया। आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा 2079 दीप प्रज्वलन कर हिंदू नव वर्ष मनाया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान मंदिर प्रांगण में दीपो द्वारा हिंदू नव संवत 2079 मंगलमय हो लिखकर तथा ओम व स्वास्तिक के मंगल चिन्ह के माध्यम से भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई। वही दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बजरंग दल के प्रांत संयोजक सत्य प्रताप सिंह ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-” विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल का कार्य देश में अपनी सभ्यता संस्कृति और धर्म को बचाने का ही है जिसको विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल लगातार अपने निस्वार्थ कार्यकर्ताओं के माध्यम से कर रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र शरण राय ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज में उसकी प्राचीन काल गणना पद्धति पर गौरव की अनुभूति के लिये है हिंदू समाज की काल गणना पद्धति अत्यंत वैज्ञानिक, सटीक और प्राचीनतम है आज नव वर्ष का मतलब 1 जनवरी समझने वाली अपनी नई पीढ़ी अपने भारतीय संस्कृति काल गणना और नव संवत्सर की भावना को जगाए रखना है जो विशुद्ध वैज्ञानिक है।
Advertisement (विज्ञापन)
कार्यक्रम के अंत में नगर कार्याध्यक्ष मदन चौबे द्वारा उपस्थित अतिथियों, आयोजन समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण जय श्री राम के गगनभेदी जय उद्घोष से गूंज उठा। इस अवसर पर प्रांत मिलन प्रमुख देव आनंद, नगर सह संयोजक गौरव गुप्ता, पूर्व संयोजक अनुराग पांडे, सुखदेव, विश्व हिंदू परिषद के नगर उपाध्यक्ष जीतेंद्र, सी एन अग्रवाल, मिठाई लाल सोनी, अंकित, अभिषेक, लवकुश, राजू, रोहित, मोहित, हर्ष करण, नगर मंत्री राहुल, आर पी सिंह, राकेश, प्रतिक, एके त्रिपाठी, कमलेश सिंह, राम केसरी, अशोक शुक्ला, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, आरएसएस के राजेंद्र सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
डाला, सोनभद्र। शनिवार से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो गया हैं और मां वैष्णो मंदिर परिषर में भव्य तरीके से तैयारियां भी की गईं। दुकानें भी सजी हुई हैं। लेकिन भक्तों की भीड़ देखने को नहीं मिली। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। नवरात्रि में घटस्थापना का विशेष महत्व होता है।
Advertisement (विज्ञापन)
नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री का होता है। मां दुर्गा के 9 स्वरूपों में मां शैलपुत्री पहला रूप हैं। शनिवार को डाला वैष्णो मंदिर में माँ वैष्णों देवी का कपाट भोर में चार बजे खोलकर माँ की आरती व घण्टियाँ गूँजने लगी और मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण एवं माला फूल अन्य दुकानें भी सजी हुई हैं। लेकिन पहले की अपेक्षा भक्तों की भीड़ देखने को नही मिली।
Advertisement (विज्ञापन)
वहा के दुकानदारों द्वारा बताया जा रहा हैं कि पहले भोर में ही माँ का कपाट खुलने से पहले भक्तों का तांता लग जाता था। लेकिन जब से कोरोना काल चला धीरे-धीरे भक्तों की भीड़ कम हुई हैं। हालांकि अब कोरोना का असर जिले में समाप्त की ओर हैं और सरकार की गाइड लाइन भी कोई नही आई हैं। ऐसे में दुकानदार ये आस लगाए हैं कि चैत्र नवरात्रि का पहला दिन हैं, आगे दर्शनार्थियों की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ेगी।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली कोे हरी झंडी दिखा कर सदर विधायक भूपेश चैबे ने किया रवाना
यू 02 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान आम जन को किया जायेगा जागरूक
सोनभद्र। भूपेश चैबे सदर विधायक प्रदेश सरकार के निर्देशन में जनपद में शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ सदर विधायक श्री भूपेश चैबे द्वारा किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली गई।
Advertisement (विज्ञापन)
रैली को सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आर0 एस0 ठाकुर की अध्यक्षता में विविध कार्यक्रम सम्पन्न हुए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर संचारी रोग के नियंत्रण के लिए शपथ भी ली गई। इस दौरान सदर विधायक भूपेश चैबे ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत लोगों के घर-घर जाकर आशा बहुओं द्वारा उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया जायेगा और लोगों को संचारी रोग के माध्यम से होने वाली विभिन्न बिमारीयों से बचाव हेतु जागरूक भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी अभियान है। इस अभियान में सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनायें।
Advertisement (विज्ञापन)
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान का शुभारंभ रैली निकालकर किया गया है। साथ ही जागरूकता के उद्देश्य से जिले में गोष्ठी, परिचर्चा और प्रतियोगिता आदि भी हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान 30 अप्रैल चलेगा। इस दौरान वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा।
Advertisement (विज्ञापन)
आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। लक्षण मिलने वाले व्यक्ति का पूरा नाम व पता और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय तक भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत ही जनपद में 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बीमार लोगों के बारे में जानकारी लेगी और 12 साल से अधिक आयु के जिन लोगों को कोविड टीका नहीं लगा है, उन्हें कोविड टीका से प्रतिरक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर आर जी यादव, डॉक्टर प्रेमनाथ, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सूबेदार, जिला मलेरिया अधिकारी डी एन श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव एवं आर के सिंह, शुभम, राम सिंह, मनीष सिंह, डी पी एम रिपुंजय समस्त आशा, आंगनबाड़ी तथा सफाईकर्मी उपस्थित रहे।
Advertisement (विज्ञापन)
कुपोषित भी होंगे चिन्हित …….. अभियान के दौरान आशा, आंगनवाड़ी और संगिनी कार्यकर्ता घर-घर जाकर कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की सूची बनाएंगी। फिर यह सूची ए.एन.एम के जरिए ब्लॉक मुख्यालय पर भेजी जाएगी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से पोषण पुनर्वास केंद्रों पर उपचार एवं पोषण उपलब्ध कराता है।
अन्य विभाग भी करेंगे मदद…….. जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन विभाग, कृषि एवं सिचाई विभाग, सूचना और उद्यान विभाग की सहभागिता रहेगी। सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। जहां भी मच्छर पनपने की संभावना होगी, वहां निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।