विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार प्रथम के निर्देशन पर शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन झारखण्ड बॉर्डर से सटे कल्याण मंडम विंढमगंज में आयोजित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव पंकज कुमार ने बताया कि जिस समाज में महिला जितनी सुरक्षित एव स्वतंत्र होंगी, उस समाज में महिला उतनी ही सशक्त होंगी।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा महिलाओं को बहुत से अधिकार प्रदान किये गए है, परंतु उनका महत्व तभी है, जब वह जागरूक हो, हमें अपने अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की भी नितांत आवश्यकता है, तभी एक जीवंत समाज की परिकल्पना सम्भव है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य खुशहाल परिवार समृद्ध भारत है।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं उपजिलाधिकारी दुद्धी प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा कि महिला पुरुषों से अधिक शक्तिशाली है, आवश्यकता है तो केवल उसे अपने भीतर छिपी हुई शक्ति को पहचानने की। इस मौके पर तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, विंढमगंज एसओ सूर्यभान सिंह, ग्राम प्रधान तारा देवी व वरिष्ठ लिपिक जहिरुल हसन ज़ैदी, पीएलवी राजन चौबे, ओम प्रकाश,पुनीत चौबे, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

  • Advertisement

33.120 किग्रा अवैध गांजा व वाहन सहित चार तश्कर गिरफ्तार

डाला, सोनभद्र। अपर पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी आशीष मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को अन्तर्राज्जीय गांजा तस्करों को 33.120 किग्रा अवैध गांजा व बोलेरो के साथ मालोघाट टोल प्लाजा के पास से चार तस्करों को गिरफ्तार किया।

Advertisement (विज्ञापन)

गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उड़ीसा के जनपद जगदलपुर से बस द्वारा गांजा अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ ले आया जाता है तथा छत्तीसगढ़ से बोलेरो वाहन उपरोक्त से बैग में भरकर मीरजापुर के थोक एवं खुदरा अवैध गांजा विक्रेताओं को बेचा जाता है। तस्करो द्वारा पूछताछ के दौरान दी गयी जानकारी के आधार पर गांजा तस्करी में शामिल अन्य तस्करो के विरूद्ध सुरागरसी पतारसी कर अवैध गांजा तस्करी की रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान एसएचओ मनोज कुमार सिंह थाना बभनी, एसआई संतोष कुमार यादव थाना हाथीनाला, हे० का० भरत यादव थाना बभनी, हे० का० अक्षय कुमार यादव बभनी, का० विनोद यादव बभनी, का० शिवम सिंह थाना बभनी, हे० का०विनोद यादव हाथीनाला, का० तेरसू यादव थाना हाथीनाला शामिल रहें।

  • Advertisement

कायस्थ महासभा के होली मिलन हुआ सम्पन्न

अनपरा, सोनभद्र। अनपरा कालोनी परिसर स्थित अवर अभियन्ता मनोरंजन क्लब में कायस्थ महासभा की जिला काई ऊर्जान्चल का होली मिलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम शुक्रवार की शाम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परियोजना प्रमुख, मुख्य अभियंता आर सी श्रीवास्तव व प्रदेश अध्यक्ष इन्दु शेखर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर भगवान चित्रांशु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में ऊर्जान्चल के

Advertisement (विज्ञापन)

शक्तिनगर,बीना,ककरी,रेनुसकगर,रेनुकूट के लगभग 500 चित्रांशु भाइयो ने अपनी उपस्थित दर्ज करायी। कार्यक्रम में चारचांद लगाते हुए प्रियंका श्रीवास्तव ने अपनी नृत्य द्वारा सबका मनमोह लिया। वही छोटे-छोटे बच्चों द्वारा नृत्य-नाटिका प्रस्4.तुत कर उपस्थित लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला प्रकोष्ठ की को कहा। साथ ही उन्होंने अपनी तरफ से सभी तरह से सहायता की बात कही।

सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री श्याम जी श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव एस के श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष मनदीप श्रीवास्तव,महामंत्री अभय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष योगेश सक्सेना,वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश भटनागर,महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अलका भटनागर,महामंत्री नीरू सक्सेना,जिला उपाध्यक्ष बबिता श्रीवास्तव इत्यादि लोगों ने संबोधित किया तथा पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन धनन्जय उर्फ बबलू श्रीवास्तव ने किया।

  • Advertisement

गायत्री परिवार प्रज्ञा मंडल दुद्धी ने नव संवत्सर पर पांच दीपक सायंकाल जलाने की अपील की

Advertisement (विज्ञापन)

दुद्धी, सोनभद्र। वेदमाता गायत्री ट्रस्ट द्वारा जारी निर्देश के क्रम में गायत्री परिवार प्रज्ञा मंडल दुद्धी द्वारा नव संवत्सर वर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2079 के अवसर पर नौ दिन विशेष गायत्री मंत्र होम जाप साधना दान, आम का पल्लव दरवाजे पर लगाने रंगोली बनाए जाने, दानपुण्य किए जाने साथ ही अपने घरों के मुख्य द्वार पर सायं कालीन सूर्यास्त उपरांत द्वार पर आस्था पूर्वक पांच दीपक जलाने की अपील किया है।

Advertisement (विज्ञापन)

गायत्री प्रज्ञा मंडल दुद्धी शिव शंकर प्रसाद कुशवाहा, शिवकुमार , जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, डॉ हर्षवर्धन प्रजापति, जीवन राम चंद्रवंशी, पन्ना लाल कुशवाहा आदि गायत्री परिवार के लोगों द्वारा भक्तों से यह अपील की गई है।

  • Advertisement

भैंस से लदी अवैध दर्जनों पशुओं से भरी ट्रक को बजरंगी समर्थकों ने पकड़ा, आक्रोश

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली के समीप भैंस से लदी दर्जनों पशुओं को देर रात्रि बजरंगी समर्थक लोगों ने देर रात्रि मुख्य मार्ग से गुजरती ट्रक से पशुओं की आवाज सुनकर ट्रक को रोकना चाहा, परंतु वाहन चालक तेज गति कर भागना चाहा। परंतु स्थानीय बजरंगी झंडा लगा रहें समर्थकों की सूझबूझ से पशुओं से लदी ट्रक को युवाओं द्वारा पकड़ लिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

ट्रक पर लदी दर्जनों भैंस को देख सब हैरान और आवाक थे। युवाओं द्वारा तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी राघवेंद्र कुमार सिंह को इसकी सूचना दी गई और उक्त ट्रक को अपने कब्जे में मय चालक लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ग्राम बघाडू कल्पना स्कूल विद्यालय सड़क मार्ग से अयूब खान नामक व्यक्ति द्वारा भैंस ट्रक द्वारा भेजा जा रहा था।

Advertisement (विज्ञापन)

वाहन चालक वाहिद नामक व्यक्ति दर्जनों भैंस से लदी ट्रक को चला रहा था। ट्रक को कृषि मंडी दुद्धी पुलिस की सुरक्षा में भेज, पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी। ऐसे पशु तस्करों पर बजरंगी समर्थकों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की।

  • Advertisement

वर्ष प्रतिपदा उत्सव पर पथ संचलन का हुआ भव्य आयोजन

HIGHLIGHTS

  • आद्य सरसंघचालक प्रणाम व बौद्धिक समेलन किया गया आयोजन।
  • पथ संचलन में भारी संख्या में शामिल हुए स्वयंसेवी
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र द्वारा जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर के रामलीला मैदान में वर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर आद्य सरसंघचालक प्रणाम व बौद्धिक समेलन के बाद नगर मे पथ संचलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी, होम्योपैथ चिकित्सक डॉक्टर कुसुमाकर व मुख्य वक्ता क्षेत्रीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख मिथिलेश नारायण व मंचासीन विशिष्ट अतिथिगण सह प्रांत संघचालक अंगराज व जिला संघचालक हर्ष अग्रवाल रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

मुख्य वक्ता मिथिलेश नारायण ने अपने पाथेय में कहा कि- “संघ के संस्थापक केशवराव बलिराम हेडगेवार द्वारा 1925 में विजयादशमी के दिन स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक,सांस्कृतिक संगठन है । इसके छः उत्सवों में से वर्ष का प्रथम उत्सव है। उन्होंने डॉक्टर हेडगेवार के बाल्यकाल का वर्णन करते हुए कहा कि डा0 हेडगेवार जी का जन्म विक्रम संवत्‌ 1946 की वर्ष प्रतिपदा (1/4/1889) के पावन दिन नागपुर में एक निर्धन ब्राह्मण कुल में हुआ। इनके पूर्वज कर्नाटक से यहाँ आये थे।

Advertisement (विज्ञापन)

इनके पिता का नाम बलिराम पंत और माता का नाम रेवतीबाई था। इनके दो अग्रज महादेव, सीताराम थे। इनकी तीन बहनें थीं सरु, तंजु और रंगु। कुल परम्परा के अनुसार श्री बलिराम पंत उपजीविका के लिए पौरोहित्य तथा कर्तव्य समझकर विद्यादान, दोनों ही करते थे। कुछ काल पश्चात्‌ उन्होंने भोजन के लिए यजमानों के घरों में जाना छोड़ दिया। हाँ, कुछ निश्चित घरों से ‘सीधा’ (आमान्न) ये स्वीकार करते थे।
यथा समय बालक केशव की विधिवत्‌ पाठशाला शिक्षा प्रारम्भ हुई । घर पर उन्हें अनेक स्तोत्र, श्लोक, रामरक्षा आदि के मंत्र सीखने को मिले। यज्ञोपवीत संस्कार होने पर संध्या, पूजा, रुद्रीपाठ आदि ब्रह्मकर्म का दैनिक शिक्षण आरम्भ हुआ।
जन्मजात देशभक्ति की भावना उनमें
उनमें जन्मजात थी और विदेशी शासन की पीड़ा उन्हें बचपन से ही ग्रस्त करने लगी।

Advertisement (विज्ञापन)

22 जून, 1897 को महारानी विक्टोरिया के राज्यारोहण के साठवें वर्ष के दिन पर स्कूल में मिली मिठाई न खाकर उन्होंने कूड़े के ढेर में यह कहकर फेंक दी, “भौंसले के राज्य को जीतने वाले राजा के समारोह का आनन्द कैसा ?” इसी प्रकार एडवर्ड सप्तम के राज्यारोहण के अवसर पर ‘एम्प्रेस मिल’ की ओर से की गई विशाल आतिशबाजी देखने से उन्होंने इसलिए इंकार कर दिया कि, “विदेशी राजा का राज्यारोहण उत्सव मनाना हमारे लिए लज्जा का विषय है।”

Advertisement (विज्ञापन)

वही अयोजित कार्यक्रम में प्रार्थना के बाद जनपद सोनभद्र के स्वयंसेवक बहुत ही हर्षोल्लास के साथ सोनभद्र नगर में घोष के साथ कदम से कदम मिलाकर पथ संचलन किया। प्रार्थना के बाद घोष पर पथ संचलन। शुरू होकर पहले चण्डी तिराहा से बाईपास रोड होते हुए धर्मशाला चौक से मुख्य चौराहा ( शीतला मंदिर ) होते हुए महिलाशथाना , सिविल लाइन, स्वर्ण जयंती चौराहा (बढ़ौली चौक) से वापस रामलीला मैदान मे कार्यक्रम का समापन हुआ।

पथ संचलन में उपस्थित स्वयंसेवकों पर सोनभद्र नगर के कई स्थानों पर पुष्प से वर्षा किया गया वह भारत माता के उद्घोष से पूरे नगर गूंज उठा।
कार्यक्रम में सह जिला संघचालक नंदलाल ,विभाग प्रचारक प्रवेश, जिला कार्यवाह बृजेश सिंह ,सह जिला कार्यवाह पंकज पांडेय, अवध, नीरज सिंह, कीर्तन, संतोष , सत्यारमन, शशांक, संगम, महेश, अखिलेश सहित सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे व पथ संचलन में पूर्ण गणवेश में भाग लिया।

  • Advertisement

कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के शाम्बकों न्यू कॉलोनी वरिष्ठ कवि, गीतकार दिवाकर द्विवेदी “मेघ विजयगढी” के जन्मदिन के अवसर पर कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ कथाकार रामनाथ “शिवेंद्र” सहित विशिष्ट अतिथियों के दीप प्रज्वलन एवं कवि सरोज सिंह के वाणी वंदना-“
शारदे वर दे, मईया वर दे-

अंधकार मय इस जीवन को तू जगमग कर दे। से हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

साहित्य संगम के संयोजक राकेश शरण मिश्र अपने काव्य पाठ किया-
“एक अक्लमंद ने महामूर्ख कवि सम्मेलन का आयोजन कराया।
अक्लमंद कवि सम्मेलन क्यों नही कराते।”

अधिवक्ता वृजमोहन तिवारी ने भोजपुरी बोली में काव्य पाठ करते हुए सोनभद्र जनपद के ग्रामीण परिवेश को दर्शाया-
“पूरब के पश्चिम गइल बेटी,
गंगा मइया गइलीन कगार।”

कवि सरोज कुमार सिंह ने “न हो साथ कोई गम न करना,
सफर में मुसाफ़िर अकेला चला-चल।
गीत सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी।

कवि दयानंद “दयालु” ने
कइसे लिखी गीत लिखहु न आवे।
भोजपुरी गीत सुनाया।

Advertisement (विज्ञापन)

कवित्री कौशल्या कुमारी चौहान नेताओं पर कटाक्ष करते हुए-
कौन कहता है नेता ईमानदार होते हैं,
इनके तरह तरह के किरदार होते हैं।
वर्तमान राजनीतिक परिवेश को रेखांकित किया।
गीताकार दिवाकर दिवेदी मेघ विजयगढी ने-
मैन- दिया था दिल, दिल लगाने के लिए,
इस आस में की उसको पाने के लिए।

कवि/ अधिवक्ता प्रद्युम्न त्रिपाठी ने सोनभद्र के दर्शनीय स्थलों पर आधारित काव्य पाठ किया-
“सोमनाथ का गुड़गान मेरा सोनभद्र है,
वंशरा देवी पहचान मेरा सोनभद्र है।”

गीतकार ईश्वर विरागी अपनी रचना सुनाया-

“सामने मंजिल तुम्हारे चुम लो आगे बढ़ो।”

भोजपुरी के जाने-माने गीतकार जगदीश पंथी कवियों के दर्द को बयां किया-
“कभी कबि जाने क्या होता है?
मन अपना बार-बार रोटा है।”

Advertisement (विज्ञापन)

युवा कवि दिलीप सिंह “दीपक” ने कश्मीर पर आधारित काव्य पाठ किया-
“आज़ाद भारत मे अब तक बन्धित हूँ मैं,
हाँ हाँ पंडित हूँ मैं, कश्मीरी पंडित हूँ मैं।”

शायर अशोक तिवारी ने अपनी गजल सुना कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया-
“जिंदगी मुफ़्लिशि से उबारने नजी देती,
जीने भी नही देती ,मरने भी नही देती।”

हास्य कवि सुशील “राही” हास्य व्यंग पर आधारित कविता-
मैं राही हूँ कही भी जाऊं,
तेरे बाप का क्या?

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामनाथ “शिवेंद्र”अपनी कविता के माध्यम से कवि दिवाकर द्विवेदी में विजय गढ़ी को बधाई दिया-
“बधाई हो जन्म दिन की,
जियो हज़ारों साल…।”
कार्यक्रम का सफल संचालन दिलीप सिंह दीपक ने किया। इस अवसर पर वेदमणि त्रिपाठी, आत्मप्रकाश तिवारी, शिखा, ममता, ऋषभ, उमाशंकर मिश्रा, प्रभु जायसवाल आदि कवि गोष्ठी का भरपूर आनंद उठाया।

  • Advertisement

स्वस्थ रहकर संस्थान व देश का नाम रोशन कर सकते – एन नागेश

HIGHLIGHTS

  • आपरेशन ए टीम 6 विकेट से विजयी

अनपरा, सोनभद्र। हिण्डालको रेणुसागर पावर डिवीजन, रेनूपावर स्टाफ क्लब के तत्वाधान में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज के प्रांगण में गुरुवार देर रात दूधिया से नहायी रोशनी में रेनूसागर प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट कैनवास बाल मैच के कड़े मुकाबले में कप्तान निशांत सिंह के नेतृत्व में आपरेशन ए टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुये सीएचएम के टीम को 6 विकेट से पराजित किया। रेनुपावर प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का मुकाबला आपरेशन ए और सीएचएम टीम के बीच में था।

Advertisement (विज्ञापन)

आपरेशन ए टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। सीएचएम की टीम ने कप्तान शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 10 ओवर में तेज तर्रार बल्लेबाज मिथिलेश कुमार सिंह के शानदार 39 रन राजकुमार के 9 रनों के बदौलत 7 विकेट खोकर 71 रन बनायी। वही आपरेशन ए टीम के मनीष त्रिपाठी ने 2 ओवर में 21 रन देकर अपने टीम के लिए महत्वपूर्ण 2 विकेट चटकाये। रोमांचक मैच में जवाब में खेलने के लिये उतरी आपरेशन ए टीम के दीपेश श्रीवास्तव बेहतरीन बैटिंग करते हुए 23 रन एवं अजीत सिंह के 22 रनों के बदौलत 8 ओवर 2 गेंद में ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर 72 रन बनाया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही सीएचएम टीम के सफल गेंदबाज अंकित चक्रवर्ती ने 2 ओवर में 23 रन देकर महत्वपूर्ण 2 विकेट चटकाये। इस तरह आपरेशन ए टीम 6 विकेट से विजयी रहीं। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि हिण्डालको के सी ओ ओ एन नागेश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर रेनूपावर प्रीमियर लीग कैनवास बाल फ्रेडली नाईट क्रिकेट टूनाॅमेन्ट का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के साथ क्लस्टर एच आर हेड जसवीर सिंह, रेनुपावर के अध्यक्ष ऊर्जा के पी यादव, हिण्डालको महान के हेड सेंथिल नाथ,सीएस सिंह एवं शैलेश विक्रम सिंह हेड एच आर रेनुपावर मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

बतौर मुख्य अतिथि एन नागेश ने अपने सम्बोधन में इस हाई टेक टेक्नालाॅजी की सराहना करते हुए आयोजन मंडल को धन्यवाद दिया तथा कहा कि इन लोगों के सफल प्रयास से ही रात्रिकालीन प्रीमियर लीग कैनवास बाल क्रिकेट टूर्नामेंट मुकाबला देखने को मिला तथा कहा कि हम लोग स्वस्थ रहकर ही अपने संस्थान व देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उपस्थित प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार जीत मायने नहीं रखता बल्कि प्रतिस्पर्धा में भाग लेना महत्वपूर्ण होता है। खिलाड़ियों में जो खेल के प्रति उत्साह था वह काबिले तारीफ है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर संजय सिंह, सी.एस. सिंह, मयंक श्रीवास्तव, परेश ढोले, मन्नू अरोरा ,कुमार हर्षवर्धन, संजय श्रीमाली, मनीष सिंह, हितेन्दर झा, विनय वाजपेयी सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। मैच का आंखो देखा हाल दारा सिंह ने सुनाई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये गोपाल मुखर्जी एवं रेनुपावर स्टाफ क्लब का सहयोग रहा।

  • Advertisement

कोरगी कनहर नदी में अवैध खनन मामले में मुकदमा दर्ज

HIGHLIGHTS

  • कोरगी अबैध बालू खनन मामले में वाहन चालको व स्वामियों सहित पट्टेधारक जमुना प्रसाद व सहयोगियों पर हुआ कार्रवाई
  • आखिर किसके सह पर परमिट के निर्गम बंद होने के बाद भी साइट पर तीन दिनों से चल रही थी ट्रकों की अवैध लोडिंग
  • वाहनों के रेजिस्ट्रेशन नम्बर, चेचिस नम्बर पर ओवरराइटिंग व टेम्परिंग करके चोरी से बाहर भेजी जा रही थी रेत

विंढमगंज, सोनभद्र। गरुवार की शाम कोरगी बालू साइट पर एकाएक प्रशासनिक टीम के धमकने से हड़कंप मच गया। जांच में अवैध खनन पाकर उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी ने खनन विभाग को तत्काल कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। देर रात कोरगी बालू साइट पहुँची खनन विभाग की टीम के सर्वेयर संतोष पाल की तहरीर पर विंढमगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। शुक्रवार को विंढमगंज एसओ सूर्यभान ने सेलफोन पर बताया कि नदी बालू लेने आये 10 ट्रकों को जब्त करते हुए उनके चालकों व स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं 1 पोकलेन की भी जब्ती के साथ चालक व स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पट्टेधारक़ जमुना प्रसाद के साथ सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
खनन विभाग का आरोप है कि एमएम 11 परमिट का निर्गमन बंद होने के बावजूद उक्त साइट पर अनुज्ञा क्षेत्र के बाहर नदी तल से भारी भरकम मशीनों ने अवैध खनन का अंजाम पट्टेधारक अपने सहयोगियों के साथ दे रहा था।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही वाहन के रेजिस्ट्रेशन नम्बर व चेचिस नंबर पर ओवरराइटिंग व टेम्परिंग कर वाहनों को साइट से बाहर निकाला जा रहा था। सूचना पर प्रशासनिक टीम ने जब छापा मारा तो मामले का खुलासा हुआ। उक्त खनन में लेखपाल समेत अन्य जिम्मेदारो की भी भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। खान अधिकारी जेपी द्विवेदी ने बताया कि नदी व्यापक पैमाने पर हुए खनन की नाप जोख भी कराई जाएगी।

  • Advertisement

कोरगी बालू साइट पर एसडीएम ने मारा छापा,खेत के नाम पर बीच धारा में हो रहा था खनन

HIGHLIGHTS

  • धारा को मोड़ कर दिन रात खनन करने से नदी का बिगड़ गया स्वरूप
  • नियम कानून को ताख पर रख कर हो रहा था रेत की खनन

विंढमगंज, सोनभद्र। दुद्धी तहसील मुख्यालय से करीब 4 किलोमीटर दूर ग्राम कोरगी के कनहर नदी में हो रहे खनन की जांच करने गुरुवार की शाम उपजिलाधिकारी दुद्धी प्रमोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस विभाग की टीम ने छापेमारी की। साथ ही खनन क्षेत्र का लेखपालों की टीम द्वारा नापी की गई। इस दौरान राजस्व टीम ने नदी के बीच धारा में लंबे चौड़े एरिया में अवैध खनन पाया, जबकि उक्त लीज रेत खेत के नाम पर पट्टा है। जो तीन माह के लिए स्वीकृत है।

Advertisement (विज्ञापन)

कास्तकारी भूमि की सीमांकन से बहुत ज्यादा क्षेत्र में खनन पाकर टीम के होश उड़ गए। छापेमारी के दौरान मौके पर दो डंपर बालू लोड पाए गए। शेष करीब दर्जनों ट्रक खाली थे। मौके की नजाकत देख वाहनों के चालक फरार हो गए। बालू साईट पर बकायदा ऑफिस बनी हुई थी। बीते एक पखवारे से साईट बन्द थी। लेकिन पिछले दो दिनों से चालू किया गया था। बालू साइड पर परिवहन विंढमगंज थाना क्षेत्र से होते हुए दुद्धी की ओर जाती थी।

Advertisement (विज्ञापन)

उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि शिकायत पर जांच चल रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा ,तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ,दुद्धी इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ,विंढमगंज थाना प्रभारी सूर्यभान मय फोर्स उपस्थित रहे। उधर प्रबुद्ध जनों की माने तो अवैध खनन पर डीएम सोनभद्र के सस्पेंड की खबर मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गई।

Advertisement (विज्ञापन)

अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में खनन को लेकर सख्त अख्तियार अपना रहे है। उधर प्रशासन की कार्रवाई से खननकर्ताओ में हड़कंप व्याप्त है। पर्यावरण कार्यकताओं की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है कि कोरगी बालू साइट पर लंबे चौड़े एरिया में नियमों के तार तार कर अवैध खनन मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करती है। प्रशासनिक अधिकारी ज्यादा कुछ बताने से बचते दिखे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें