ऊर्जा निगमों में शीर्ष प्रबन्धन स्तर पर अवज्ञा आन्दोलन 10वें दिन भी जारी

HIGHLIGHTS

  • दिनांक 04, 05 एवं 06 अप्रैल को सामूहिक अवकाश हेतु लगभग 4500 प्रार्थना पत्र हुए एकत्र, जल्द ही प्रबन्धन को सौंपेगें प्रार्थना पत्र
  • बैठकों/वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आदि का हो रहा है बहिष्कार
  • उप्र ऊर्जा नियमों में टकराव व औद्यौगिक अशान्ति समाप्त करने हेतु मा0 मुख्यमंत्री जी से हस्तक्षेप की अपील

अनपरा, सोनभद्र। उप्र के ऊर्जा निगमों में शीर्ष स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में, प्रबन्धन द्वारा तानाशाहीपूर्ण ढंग से अन्याय व उत्पीड़न किये जाने, कारपोरेशन में उत्पन्न किये गये भय के वातावरण में बगैर संसाधनों के तथा अत्यन्त मानसिक कष्ट में कार्य कर रहे सभी अभियन्ताओं व अवर अभियन्ताओं ने समस्याओं का अब तक समाधान न होने जैसे मुद्दों को लेकर चलाये जा रहे आन्दोलन के 10वें दिन भी असहयोग आन्दोलन जारी रखते हुए पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किये गए।

Advertisement (विज्ञापन)

आगामी 04, 05 एवं 06 अप्रैल को सभी जूनियर इंजीनियर एवं अभियन्ता सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे। जिसके लिए प्रार्थना पत्रों को एकत्र किये जाने का सिलसिला जारी है एवं लगभग 4500 प्रार्थना पत्र एकत्र हो चुके हैं। जिन्हें जल्द ही प्रबन्धन को सौंपा जायेगा। उप्र के बिजली अभियन्ताओं एवं जूनियर इंजीनियरों ने प्रदेश में मा0 योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली नई सरकार से प्रदेश की जनता को बेहतर उपभोक्ता सेवा एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति प्रदान करने हेतु ऊर्जा निगमों में व्याप्त नकारात्मक, दण्डात्मक, उत्पीड़नात्मक कार्य प्रणाली को समाप्त कर मनोबल बढ़ाने वाली प्रोत्साहनात्मक व स्वस्थ कार्य प्रणाली प्रदान करने हेतु सार्थक हस्तक्षेप किये जाने की अपील की है।

Advertisement (विज्ञापन)

संगठनद्वय के पदाधिकारियों वी0पी0 सिंह, जी0बी0 पटेल, प्रभात सिंह, जय प्रकाश ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि बिजली अभियन्ता एवं जूनियर इंजीनियर प्रबन्धन द्वारा की जा रही समीक्षा बैठकों/वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का बहिष्कार कर रहे हैं। यदि समस्याओं के निस्तारण हेतु सार्थक कार्यवाही न हुई तो सविनय अवज्ञा आन्दोलन एवं प्रबन्धन के साथ पूर्ण असहयोग के क्रम में आगामी 04, 05 एवं 06 अप्रैल 2022 को घोषित सामूहिक अवकाश हेतु बाध्य होना पड़ेगा। जिसके लिए बड़े पैमाने पर आवेदन एकत्र हो रहे हैं। जिन्हें जल्द ही प्रबन्धन को सौंपा जायेगा। उ0प्र0 के ऊर्जा निगमों के प्रबन्धन द्वारा ईआरपी प्रणाली खरीद एवं बिजली क्रय करने में उच्च स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। ईआरपी प्रणाली पर अरबों रूपये खर्च करने के बाद भी विभागीय कार्यप्रणाली अनुरूप नहीं है, ना ही इसका समुचित प्रशिक्षण दिया गया है और न ही इसके क्रियान्वयन हेतु आवश्यक मूलभूत इंफ्रास्ट्रक्चर एवं मैन पावर दी गयी है। इसके बावजूद निजी कम्पनी द्वारा कारपोरेशन को दिये गये सॉफ्टवेयर के अनुरूप ही दबाव डालकर अभियन्ताओं को कार्य करने हेतु बाध्य किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

पदाधिकारियों ने आगे बताया कि ऊर्जा निगमों में विद्युत उत्पादन एवं विद्युत आपूर्ति के लिए आवश्यक न्यूनतम मैन, मनी, मैटीरियल उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने में ऊर्जा निगम प्रबन्धन पूर्ण रूप से विफल रहा है एवं अपनी विफलता छुपाने के लिए व संसाधनों की मांग करने वालों व विरोध करने वालों पर दण्डात्मक कार्यवाही की जा रही है। इससे जहां प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप सबको बिजली हरदम बिजली के लक्ष्य को पूर्ण कर पाने में बिजली कर्मियों को काफी दिक्कतें आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर ऊर्जा निगमों में भययुक्त वातावरण एवं नकारात्मक कार्य प्रणाली स्थापित हो रही है। ऊर्जा निगमों में शीर्ष प्रबन्धन की इस प्रकार की कार्य प्रणाली से समस्त बिजली कर्मियों का मनोबल गिरा हुआ है। यह न तो प्रदेश हित में है और न ही ऊर्जा निगमों के हित में है।

Advertisement (विज्ञापन)

संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मा0 श्री योगी आदित्यनाथ जी से सार्थक हस्तक्षेप की अपील करते हुए मांग की है कि प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेन्स नीति की खुलेआम धज्जियां उड़ाने वाले अरबों रूपये के इस घोटाले एवं ऊर्जा निगमों में शीर्ष स्तर पर व्याप्त कुप्रबन्धन के लिए दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाये।
आंदोलन को सफल बनाने के लिए फ्री योजना के मुख्य द्वार पर अभियंता संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष रोहित राय, अभिषेक बरनवाल, विनोद कुमार, मनोज यादव, अभिषेक त्रिपाठी एवं राजेश एवं जूनियर इंजीनियर संगठन से के शाखा अध्यक्ष इंजीनियर सचिन राज नित्यानंद सिंह, सत्यम यादव, लालचंद कुशवाहा, राकेश सिंह, गिरजेश सिंह यादव, मनेद्र प्रसाद, ज्ञानेंद्र पटेल, इंद्रजीत सिंह एवं मीडिया प्रभारी सुरेश सिंह के साथ सैकड़ों की संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

  • Advertisement

डीएलएसए के पूर्णकालिक सचिव ने किया शिशु बाल गृह का किया निरक्षण

Advertisement (विज्ञापन)



सोनभद्र। सोनभद्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व माननीय जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार प्रथम के आदेशानुसार डीएलएसए के पूर्ण कालिक सचिव पंकज कुमार ने बुधवार को बाल गृह बालिका, बालगृह बालक,स्वधारगृह,महिला व सर्वोदय बाल गृह शिशु का निरीक्षण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

निरीक्षण के दौरान आवासित बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार व दूध उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ कहा कि गर्भवती महिलाओं को समय समय से आयरन, कैलिशयम के साथ पोषक आहार देकर समय समय से चिकित्सीय परीक्षण किया जाए। स्वाधार गृह में महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए सिलाई व ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर सर्वोदय संस्था के प्रबंधक पवन सिंह, पीएलवी राजन चौबे, ज्ञान प्रकाश,मनोक दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

क्षेत्राधिकारी दुद्धी बनें आशीष मिश्रा



दुद्धी, सोनभद्र। उप महानिरीक्षक /पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में अपराध एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने व नक्सली गतिविधियों पर नियंत्रण के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव को क्षेत्राधिकारी चुनाव सेल जनपद सोनभद्र बनाया गया। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी आशीष कुमार मिश्रा को बनाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

ज्ञात कराना है कि आशीष कुमार मिश्रा जनपद सोनभद्र सदर क्षेत्राधिकारी के पद पर थे,वहीं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव को क्षेत्राधिकारी चुनाव जनपद सोनभद्र बनाया गया है।

  • Advertisement

महावीरी महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब

अनपरा, सोनभद्र। महाबीरी शोभायात्रा में भगवान महावीर/हनुमान जी की अनुपम छटा को देखने व जनसैलाब का हिस्सा बनने को अनपरा परिक्षेत्र का हर जनमानस व्याकुल दिखा। लगभग छः से सात किलोमीटर तक चलने वाली इस यात्रा में तरह-तरह की वेश-भूषा में शोभायात्रा में शामिल होने के लिए अनपरा बाजार, अनपरा कालोनी, औड़ी मोड, बजरंग नगर, डिबुलगंज, कहुआ नाला, परासी, रेनुसागर, ककरी समेत भाठ क्षेत्र के लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए शोभायात्रा को जनसैलाब के रूप में परिवर्तित कर दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

जय श्री राम का नारा लगाते हुए भक्तगण शोभायात्रा में मुख्य झांकी के साथ चलते रहे। मुख्य झाँकी के साथ हजारों महिलाओं का हुजूम चल रहा था और बड़े मन से सभी महिलाएं जय श्री राम, जय बजरंग बली का उदघोष करती रही।बुढ़वा मंगलवार को प्रतिवर्ष निकलने वाली इस शोभायात्रा में प्रतिवर्ष लोगों का रुझान व आस्था बढ़ती ही जा रही है। अनपरा बाजार के पहाड़ी वाले मंदिर/दुर्गा मंदिर सोनारी गली से प्रारम्भ होकर अनपरा बाजार, डीह बाबा मंदिर से होकर महावीरी चौक, अनपरा परियोजना कालोनी, काशी मोड़, नेहरू चौक औड़ी मोड़, कहुआनाला, अनपरा मोड़, ककरी कालोनी, परासी, कोलगेट रेनुसागर होते हुए यात्रा दुर्गा मंदिर पर रंग भारी होली के साथ पूर्ण हुई। इस पूरी यात्रा के दौरान केंद्रीय कमेटी के दो सौ से ज्यादा वालिंटियर भी यात्रा को सफल व बिना बिघ्न-बाधा के पूर्ण कराने हेतु तत्पर दिखे। पूरी यात्रा के दौरान लोग तरह-तरह के करतब दिखाते नजर आ रहे थे। कोई तलवार बाजी, तो कोई गड़ासा-फरसा भाजता नजर आ रहा था, तो कोई गदा व तीर धनुष का मुजायरा कर रहा था।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रशासन ने की थी सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था
छः थानों की पुलिस दल के साथ क्षेत्राधिकारी प्रदीप चन्देल स्वयं अनपरा थानाध्यक्ष श्रीकान्त राय के साथ पूरे यात्रा के दौरान चहलकदमी करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन ने छः इंस्पेक्टर,पन्द्रह सब इंस्पेक्टर,पच्चीस हेड कांस्टेबल,बारह महिला कांस्टेबल के साथ-साथ छः थानों के लगभग दो सौ की संख्या में पुलिस दल को तैनात कर रखा गया था।उपजिलाधिकारी दुद्धी स्वयं पूरी यात्रा के दौरान मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी पिपरी चन्देल जी ने बताया कि अनपरा थाना के अलावा थाना शक्तिनगर,थाना पिपरी,थाना हाथीनाला थाना जुगैल व थाना विंढमगंज की पुलिस मौके पर मौजूद रही।साथ ही उन्होंने बताया कि दस की संख्या में सादे ड्रेस में भी पुलिस कर्मी यात्रा में घूमते रहे। *दिखी गंगा-जमुनी तहजीब* इस वर्ष भी शोभायात्रा में प्रतिवर्ष की भांति गंगा-जमुनी तहजीब देखने को मिली। तेज धूप में लोगों को सरबत व पानी पिलाने हेतु हमारे मुस्लिम भाईयों ने शहजाद भाई, नायला भाई के नेर्तृत्व में स्टाल लगाकर यात्रा में शामिल लोगों को पानी व नास्ता कराते रहे।यात्रा में सम्मिलित हजारों लोगों जिसमें महिलाये-बच्चे भी मौजूद थे, पानी-नास्ते की व्यवस्था करना व सभी को खिलाते-पिलाते रहना, ये इन मुस्लिम भाईयों के कार्य काबिले तारीफ रहा।

Advertisement (विज्ञापन)

झांकियां रही आकर्षण का केंद्र* इस महावीरी शोभायात्रा के दौरान कुल चालीस की संख्या में तरह-तरह की झांकियां अपने साथ डी जे साउंड के साथ चलती रही। कोई झांकी बड़े ट्रेलर पर, तो कोई ट्रैक्टर ट्राली पर, तो कोई पिकअप पर नजर आई। किसी झांकी में बृन्दाबन की प्रस्तुति, तो किसी में अवघड़दानी भगवान शंकर की झांकी, तो कोई भगवान राम दरबार में आते हुए पूरी शोभायात्रा को चार चांद लगती नजर आयी। प्रमुख रूप से केंद्रीय कमेटी के अलावा अनपरा कालोनी,डिबुलगंज, काशी मोड़,व्यापार मण्डल अनपरा,परासी, ककरी इत्यादि स्थानों की कमेटियों ने भी अपनी अपनी झाकियों को सजाधजा कर यात्रा का हिस्सा बनाया था।

  • Advertisement

केन्द्र/राज्य सरकारों की निजीकरण की नीतियों एवं इलेक्ट्रिसिटी बिल के विरोध में दूसरे दिन भी किया कार्य बहिष्कार एवं विरोध सभा

अनपरा, सोनभद्र। केंद्र एवं राज्य सरकार की निजीकरण की नीतियों एवं इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021 के विरोध में देश के सभी प्रांतों के बिजली कर्मियों द्वारा किये जा रहे कार्य बहिष्कार के साथ प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों के तमाम बिजली कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों एवं अभियन्ताओं ने दो दिवसीय कार्य बहिष्कार प्रारम्भ करते हुए मंगलवार दूसरे दिन भी पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार किया गया एवं प्रदेश में जोरदार विरोध सभायें तथा अनपरा परियोजना के मुख्य द्वार पर बिजली कर्मियों ने जोरदार तरीके से विरोध प्रकट किया।

Advertisement (विज्ञापन)

संघर्ष समिति के प्रमुख पदाधिकारियो इं रोहित राय, इं अभिषेक बरनवाल, इं नित्यानंद सिंह, अनूप वर्मा, रविन्द्र जायसवाल, सुशील कुमार श्रीवास्तव, विवेक सिंह सिंह, विसम्भर सिंह ओमब़त सिंह, राजीव यादव, सचिन राज यादव, शैलेन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह, कालिका प्रजापति, राजकुमार सिंह, सुनील यादव, लालचंद कुशवाहा, दिवाकर सिंह इत्यादि ने जारी संयुक्त बयान में कहा कि केंद्र सरकार निजीकरण की दृष्टि से इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021 को संसद में पारित कराने जा रही है। जिसका बिजली कर्मियों और बिजली उपभोक्ताओं पर व्यापक प्रतिगामी प्रभाव पड़ने वाला है।

Advertisement (विज्ञापन)

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021 पर बिजली कर्मचारियों और बिजली उपभोक्ताओं से कोई राय नहीं ली गई है। केवल औद्योगिक घरानों से ही विचार विमर्श किया गया है। इस प्रकार केंद्र सरकार की इस एकतरफा कार्यवाही से बिजली कर्मियों में भारी रोष एवं गुस्सा है। बिजली कर्मियों की मांग है कि इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021 को जल्दबाजी में संसद से पारित कराने के बजाय इसे बिजली मामलों की लोकसभा की स्टैंडिंग कमेटी को भेजा जाए। जिससे स्टैंडिंग कमेटी के समक्ष बिजली कर्मी और उपभोक्ता अपना पक्ष रख सकें। मुख्य माँगें क्रमशः इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2021 वापस लिया जाए व विद्युत वितरण क्षेत्र के निजीकरण हेतु जारी किये गए स्टैण्डर्ड बिडिंग डॉक्यूमेंट तत्काल वापस लिया जाए, ग्रेटर नोएडा के निजीकरण और आगरा का फ्रेंचाइजी करार रद्द किया जाए, केरल के केएसईबी लिमिटेड और हिमाचल प्रदेश के एचपीएसईबी लिमिटेड की तरह उत्तर प्रदेश में भी सभी बिजली निगम का एकीकरण कर यूपीएसईबी लिमिटेड का गठन किया जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

सभी बिजली कर्मियों को पूरानी पेंशन दी जाए, शांतिपूर्ण आंदोलन के कारण प्राविधिक कर्मचारी संघ के सदस्यों की वेतन कटौती व अन्य दमनात्मक कार्यवाहियाँ वापस लिया जाए,संघर्ष समिति और मंत्रिमंडलीय उप समिति के मध्य हुए 6 अक्टूबर 2020 के समझौते का पालन करते हुए विगत वर्ष आंदोलन के फलस्वरूप वाराणसी, प्रयागराज और अन्य स्थानों पर बिजली कर्मियों पर की गई एफ0आई0आर0 वापस ली जाए,
सभी रिक्त पदों पर भर्ती की जाए और तेलंगाना सरकार के आदेश की तरह सभी निविदा/संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए, बिजली कर्मचारियों की सभी वेतन विसंगतियां दूर की जाएं और पूर्व की तरह सभी बिजली कर्मियों को न्यूनतम तीन पदोन्नत पदों का समयबद्ध वेतनमान पूर्व की भाँति दिया जाए।
इस सभा की अध्यक्षता इं रोहित राय (संयोजक संघर्ष समिति) तथा संचालन सुशील कुमार श्रीवास्तव ने किया।

  • Advertisement

श्री श्याम महोत्सव का आज होगा भव्य आयोजन

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में आज शाम 7:00 बजे से चतुर्थ श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में श्री श्याम कला भवन, कोलकाता के सानिध्य में प्रतीक मिश्रा,कृष्णा दाधीच वाराणसी, संजीव शर्मा, राजेंद्र अग्रहरि, नीरज केजरीवाल, आदित्य मोदी “सोनू”, अभिषेक शर्मा “माधव” संजू शर्मा, संजय मित्तल कोलकाता आदि शहरों से आए हुए प्रसिद्ध भजन गायक श्याम महोत्सव में प्रतिभाग करते हुए आकर्षक भक्तिमय भजन गीत प्रस्तुत करेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

श्याम भक्त मंडल के प्रमुख ने सभी श्याम प्रेमियों को सादर आमंत्रित करते हुए कहा कि नगर के सभी लोग अपने परिवार एवं ईस्ट मित्रों सहित कार्यक्रम में पधारे और बाबा श्याम को रिझाये और मीठे- मीठे भजनों का आनंद लें।

  • Advertisement

मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने विकास खंड दुद्धी क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण

विंढमगंज,सोनभद्र। विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत सोमवार को ग्राम पंचायत सलैयाडीह में दोपहर के बाद पहुंचे जिले के मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी मनीष मिश्रा, डीपीओ अजित कुमार ने मनरेगा से संबंधित विकास कार्यों व ग्राम पंचायत में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के द्वारा कुपोषित बच्चों को दिए जाने वाले पुष्टाहार के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
उत्तर प्रदेश में नए सरकार के गठन के बाद जहां मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे ग्रामीणों को रोजगार दिए जाने के बाबत सख्त आदेश व निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी के क्रम में मनरेगा में हुए गड़बड़ झाले को देखते हुए सोमवार दोपहर के बाद सलैयाडीह ग्राम पंचायत में पहुंचे जिले से मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी मनीष मिश्रा, डीपीओ अजित कुमार ने ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान सचिव, ग्राम रोजगार सेवक के द्वारा कराए जा रहे मनरेगा के कार्य जो सुखड़ा बंधा के पास बैरियाखाड़ी टोले में नावाबंधा के नाम से जाना जाता है। वर्तमान समय में लगभग 300000 की लागत से उक्त बंधे का निर्माण कार्य कराया गया है। जिस का स्थलीय निरीक्षण आए हुए अधिकारियों ने किया। तत्पश्चात पंचायत में स्थित कल्याण मंडप जो बीते कई वर्षों से जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच गया था, जिसकी मरम्मत व जीर्णोद्धार कराकर सुंदर बनाया गया है, उसका भी निरीक्षण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

तत्पश्चात ग्राम पंचायत में बीते दिनों अमित प्रजापति का 8 माह का पुत्र अनूप प्रजापति काफी कुपोषित व पीलिया से ग्रसित हो गया था। जिसे आनन-फानन में परिजनों के द्वारा जिले पर प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर उपचार कराने के बाद बच्चे की कुपोषित व पीलिया बीमारी को ठीक कराया गया था। उक्त अमित प्रजापति के घर पर ही बच्चे की हालात के बारे में जाना तथा पूछताछ किया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के द्वारा कुपोषित बच्चा जो काफी गंभीर हो गया था, उसे पोषक तत्व मिलता है या नहीं, जिस पर कुपोषित बच्चे की मां सरिता देवी ने कहा कि बच्चे को जब हम जिले पर प्राइवेट अस्पताल से उपचार करा कर के आए हैं, तब से आंगनबाड़ी केंद्र के द्वारा पुष्टाहार व दलिया मिल रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

अधिकारियों के गांव में भ्रमण के दौरान ग्रामीणों में इस बात की चर्चा रही कि अब नए सरकार बनने के बाद विकास कार्यों की बाढ़ सी आ जाएगी तथा मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों का भुगतान जो रुका हुआ है तत्काल मिलना प्रारंभ हो जाएगा। इस मौके पर जितेंद्र कुमार, रुपेश प्रजापति, सुदेश्वर प्रजापति, प्रमोद कुशवाहा, फुलमतिया देवी, आशा देवी समेत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ किंशू सिंह, पंचायत सेवक अनिल यादव, सचिव चांदनी गुप्ता व तकनीकी सहायक निरंजन प्रसाद अधिकारियों के साथ विकास कार्य हुए स्थलों का निरीक्षण करा रहे थे

  • Advertisement

होली मिलन समारोह से आपस में सौहार्द व भाईचारा बढ़ता है : के पी यादव

HIGHLIGHTS

  • दिशिता महिला मंडल ने धूमधाम मनाया होली मिलन समारोह

अनपरा, सोनभद्र। दिशिता महिला मंडल रेनूसागर की अध्यक्षा श्रीमती इंदू यादव के दिशा निर्देशन में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।स्थानीय रेनूसागर प्रेक्षागृह में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रेनूसागर के ऊर्जा अध्यक्ष के पी यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि होली जहां सारे गिले-शिकवे भुलाने व आपसी एकता का संदेश देता है, होली मिलन समारोह से आपस में सौहार्द व भाईचारा बढ़ता है। दिशिता महिला मंडल की सभी सदस्याओं के मनोबल व उनके इस तरह किये गये प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें होली की शुभकामनाऐं दी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मानव संसाधन प्रमुख शैलेश विक्रम सिंह व हेड मेन्टेनेंश संजय सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे, उन्होंने दिशिता महिला मंडल के बीच सौहार्द रिश्ते की प्रशंशा करते हुए धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम का संचालन दिशिता महिला मंडल की सचिव रितु हर्षवर्धन सभी का स्वागत करते हुए किया। महिलाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए हाउजीगेम और नृत्य, गायन बच्चों व सदस्याओं द्वारा अन्य सांस्कृतिक रंगारग कार्यक्रमों का आयोजन कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। साथ ही स्वादिष्ट मिठान व पकवान भी इस कार्यक्रम का मुख्य आर्कषण रहा।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के अन्त में सहसचिव मनीषा पाण्डेय ने उपस्थित सभी अतिथि आगन्तुकों व सदस्याओं को सहर्ष धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में दिशिता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमति इन्दु यादव ने सभी सदस्याओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सरहना करते हुए सभी को बधाई दिया। इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्याएं विभा शैलेश सिंह,बबिता सिंह, सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालक आशा सैनी, तपस्वनी नायक, संगीता सिंघानिया, विभा सिंह व अन्य सभी सदस्याएं आदि उपस्थित रहीं। सभी सदस्याओं में अपार हर्ष था।

  • Advertisement

भ्रष्टाचार और अन्याय के विरुद्ध इं0 अभियंता संघ का संघर्ष जारी

अनपरा, सोनभद्र। अनपरा तापीय परियोजना शाखा प्रतिदिन कार्यक्रम की समीक्षा कर कमियों को दूर कर रहा है। सदस्यों का मनोबल बढ़ाने के साथ साथ शीर्ष प्रबंधन के भ्रष्टाचार, उत्पीड़न को प्रेस – मीडिया के माध्यम से प्रचारित प्रसारित भी कर रहा है। इस कार्य को क्षेत्र / अंचल / निगम की शाखाएं भी नियमित रूप से कर रहा है। 28- 29 मार्च को NCCOEEE / राष्ट्रीय संगठन द्वारा घोषित कार्यक्रम को सफल बनाना हमारी ज़िम्मेदारी है। पूरी निष्ठा के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा रहा है ।

Advertisement (विज्ञापन)

जैसा कि आप सभी को विदित है कि 4,5, व 6 अप्रैल को सभी अभियंताओं, जूनियर इंजीनियर्स को तीन दिन के आकस्मिक अवकाश पर जाना है। सोमवार से विशेष अभियान चलाकर अगले दो दिवस में सभी सदस्यों के आकस्मिक अवकाश सम्बन्धी प्रार्थना पत्र जनपद / परियोजना के अध्यक्ष / सचिव अपने पास एकत्र कर चुके हैं। संगठन का मानना है कि यह संघर्ष का कठिन समय और करो या मरो की स्थिति है। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के सभी पदाधिकारियों , केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ,सम्मानित अग्रजों से विशेष आग्रह किया गया है कि सभी क्रांति के अग्रदूत है और अपने अपने स्तर से प्रयास / सहभागिता सुनिश्चित कर भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के विरुद्ध जारी निर्णायक संघर्ष को सफल बनाए।

Advertisement (विज्ञापन)

जिससे संगठन सभी सदस्य बड़े पैमाने पर हो रहे उत्पीड़न से बच कर तथा भयमुक्त होकर प्रदेश की लोकप्रिय सरकार की नीतियों का शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित कर सके।
28 और 29 मार्च को कार्य बहिष्कार के दौरान सोमवार को कार्य बहिष्कार के समर्थन में अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य द्वार पर सभी साथियों के साथ एकत्र होकर ऐलान हुआ एवं सरकार के गलत नीतियों का जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। अपराहन 3 बजे से 5 बजे तक विरोध सभाएं व प्रदर्शन आयोजित किए गए एवं परियोजनाओं पर संघर्ष समिति के वपदाधिकारी स्थानीय स्तर पर समय निर्धारित कर गेट मीटिंग भी किए।

Advertisement (विज्ञापन)

राजधानी लखनऊ में 28 मार्च को शक्ति भवन मुख्यालय पर अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया गया तथा 29 मार्च को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किए जाएंगे। मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए इंजीनियर अभियंता संघ के रोहित राय, इंजीनियर प्रकाश, इंजीनियर जगदीश साहू, इंजीनियर सिद्धार्थ यादव, इंजीनियर अखिलेश, इंजीनियर सुनील गंगवार, इंजीनियर अब्दुल निशात,जूनियर इंजीनियर संगठन के केंद्रीय उप महासचिव इंजीनियर अनूप वर्मा, शाखा अध्यक्ष इंजीनियर सचिन राज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर नित्यानंद सिंह, इंजीनियर मनोज पाल, इंजीनियर रियाजुद्दीन एवं सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

  • Advertisement

केसरवानी कश्मीरी ब्राह्मण है : दीपक कुमार केसरवानी

HIGHLIGHTS

  • केसरवानी परिवार द्वारा आयोजित किया गया भव्य होली मिलन समारोह
  • आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, समाज सेवा सहित अन्य क्षेत्रों में कार्यरत युवाओं एवं मेधावी छात्र- छात्राओं को किया गया सम्मानित

उमेश केशरी

अहरौरा, मिर्जापुर। पृथ्वी का स्वर्ग कश्मीर को केसरवानी गोत्र की महर्षि कश्यप जी ने झेलम झील को काटकर स्थापित किया था। जिसके कारण इसका नाम कश्मीर पड़ा।
देश में रहने वाले सभी वैश्य कश्मीर राज्य के बनियार क्षेत्र, तहसील रामबाग के निवासी हैं, इसलिए हमें वैश्य जाति के सभी उपजातियों में रोटी- बेटी का संबंध स्थापित कर जातिगत एकता का परिचय देते हुए एक सूत्र में बधना चाहिए।
केसरवानी मूल रूप से कश्मीरी ब्राह्मण है और केसर की खेती के कारण इस समाज को केसरवानी के नाम से संबोधित किया जाता रहा है।
14 वीं शताब्दी में मुस्लिम आतंक के कारण केसरवानी समाज के लोग कश्मीर छोड़कर दिल्ली, हरियाणा, कोलकाता, बिहार,झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित उत्तर भारत के अन्य राज्यों में बस गए और स्थानीय सरनेम जैसे केसरी, गुप्ता, जायसवाल, अग्रहरि, उमर, साहू, आदि को लगाना शुरू कर दिया।

दूसरी ओर केसरवानी समाज के लोगों के केसर के खेतों, जमीनो, जायजातो पर मुस्लिम आतंकियों का कब्जा हो गया।
इस प्रकार कश्मीर से हिंदुओं के पलायन की घटना लगभग 700 वर्ष पूर्व घटित हुई थी, आज द फाइल्स कश्मीर फिल्म मे कश्मीर में दिखाई गई आतंकी घटना कश्मीरी ब्राह्मणों पर हुए अत्याचारो का एकमात्र नमूना है। उपरोक्त विचार विंध्याचल मंडल के मिर्जापुर जनपद के अहरौरा नगर में केसरवानी परिवार द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक/इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी ने व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि के रूप में अपना विचार व्यक्त करते हुए समाजसेवी, राजनेता ओंकार केसरी ने कहा कि-” केसरवानी परिवार द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह आपसी भाईचारा, प्रेम- सौहार्द का प्रतीक है और स्वजातीय बंधुओं का परिचयात्मक कार्यक्रम है, विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिजनों का मेल मिलाप कराना, प्रतिभावान युवक-युवतियों को सम्मान-पुरस्कार माध्यम से प्रोत्साहित करना हमारा उद्देश्य है।
सोनघाटी पत्रिका की साहित्य संपादक, साहित्यकार प्रतिभा देवी कहा कि-“होली का स्वरूप आज भले ही बदल चुका है, लेकिन प्राचीन काल में इस त्यौहार को मनाने का उद्देश्य स्वास्थ्य रक्षण था। हमारे पुरखे होली के महीनों पूर्व टेसू के फूल, पेड़ की पत्तियों अन्य वनस्पतियों से महीनों पहले प्राकृतिक विधि से रंग तैयार करते थे, उसी से होली खेलते थे साल भर तक स्वस्थ रहते थे। होली का पर्व रंग चिकित्सा विज्ञान का एक विशेष आयोजन है।

प्रकृति विधान फाउंडेशन के संस्थापक, प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में अनवरत रूप से कार्यरत राजकुमार केसरी ने इस अवसर पर प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि-” प्रकृति ही हमारे जीवन की रक्षक है, उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान है अगर आपने एक वृक्षारोपण कर दिया तो यह पौधे कालांतर में सौ पुत्रों के समान समाजसेवा करेंगे। श्री केसरी ने महामंत्री उमेश केसरी, मीडिया प्रभारी अनिल केसरी सहित अन्य पदाधिकारियों को एक- एक वृक्ष फाउंडेशन की ओर से उपहार स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि कश्यप के चित्र के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण विविध प्रकार के आकर्षक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ।
इस अवसर पर केसरवानी परिवार के अध्यक्ष- कमलेश केसरी, महामंत्री/कार्यक्रम संचालक उमेश केसरी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, आदि उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में संरक्षक- महेंद्र केसरी, सतीश चंद्र केसरी, ओमप्रकाश केसरी, हनुमान दास केसरी, विनय केसरी, कमलेशकेसरी,उपाध्यक्ष-कुश केसरी, मनोज केसरी, सुजीत केसरी,अनिलकेसरी,
कोषाध्यक्ष- उत्कर्ष केसरी,आय व्यय निरीक्षक-दीपक केसरी,संस्कृति मंत्री-परमजीत केसरी,संगठन मंत्री-धीरज केसरी आदि सदस्यो एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शिक्षा, समाज सेवा, चिकित्सा, सरकारी क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले युवक-युवतियों, मेधावी छात्र- छात्राओं, कोरोना संक्रमण काल में अपनी बेटियों और बेटों विवाह संपन्न कराने वाले परिजनों को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह, उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर रेखा केसरी, नंदिनी केसरी, इंद्रावती केसरी, प्रीति केसरी, संजीव केसरी, त्रिलोकी केसरी, संजय केसरी, शिवम केसरी, अवधेश केसरी, प्रीतम केसरी, नीतीश केसरी, मनोज केसरी, लक्ष्मण केसरी सहित काफी संख्या में केसरवानी परिवार के लोग अबीर- गुलाल खेलख, एक दूसरे से गले मिलकर, ठंडाई, लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाते हुए एक दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और ईश्वर से प्रार्थना किया कि अगले वर्ष पुनः हम एक दूसरे से मिले।

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें