समाज के संवर्धन में मीडिया की है अहम भूमिका: पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी

HIGHLIGHTS

  • सम्मान समारोह में डिजिटल मीडिया की भूमिका विषय पर बोले पूर्व राज्यपाल
  • मीडिया फोरम आफ इंडिया न्यास और विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान ने आयोजित किया था कार्यक्रम
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। समाज के संवर्धन और राष्ट्रहित में मीडिया और हिंदी साहित्य की अग्रणी भूमिका सदैव रही है इसीलिए आज हम स्वतंत्र रूप से जीवन निर्वाह कर पा रहे हैं। यह बातें रविवार को प्रयागराज स्थित एक होटल सभाकक्ष में मीडिया फोरम आफ इंडिया न्यास और विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान के संयुक्त बैनर तले आयोजित वेबसाइट लोकार्पण, सम्मान समारोह एवं वर्तमान में डिजिटल मीडिया की भूमिका विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रहे पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी ने बतौर मुख्य अतिथि कहीं।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने यह भी कहा कि अस्वस्थ होने के बावजूद पत्रकारों और साहित्यकारों से संवाद स्थापित करने की प्रबल इच्छाशक्ति ने मुझे यहां आने पर मजबूर किया जिससे मुझे अत्यंत स्फूर्ति तो मिली है मैं बुद्धिजीवियों के बीच अपने आपको पाकर आह्लादित भी हुआ क्योंकि ऐसा अवसर जीवन में बार-बार नहीं मिलता।
इस दौरान हाईटेक बिरला कार्बन रेणुकूट, सोनभद्र के यूनिट हेड रविंद्र रघुवंशी, जय कोकाटे और निवेदिता मुखर्जी और शशि त्रिपाठी प्रयागराज को समाज सेवा के क्षेत्र में समाजश्री तथा पत्रकारिता व साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सोनभद्र से पंडित ओम प्रकाश त्रिपाठी, भोलानाथ मिश्र, राकेश शरण मिश्र, चंद्रमणि शुक्ला, राजेंद्र कुमार ‘मानव’, सर्वेश श्रीवास्तव, विवेक कुमार पांडेय, राजकुमार सिंह, राम अनुज धर द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, वाराणसी के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं प्राध्यापक आचार्य धीरेंद्र पांडेय ‘मनीषी’, गाजीपुर के पत्रकार ब्रज भूषण दुबे, दिल्ली से चलकर प्रयागराज आए वरिष्ठ संपादक विरेंद्र प्रसाद सैनी, समेत प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर आदि जनपदों के दर्जनो पत्रकारों को पत्रकार श्री सम्मान से अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह सम्मान पत्र और अंग वस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार शुक्ला ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मीडिया फोरम आफ इंडिया न्यास के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी और बिरला कार्बन इंडस्ट्री के मानव संसाधन अधिकारी जय कोकाटे ने उपस्थित होकर विषय पर अपने प्रकाश डालें। इसके पूर्व सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी एवं अन्य अतिथियों द्वारा संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि ने संस्थान के वेबसाइट का माउथ दबाकर लोकार्पण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का सफल संचालन चित्रांशी श्रीवास्तव ने किया । इस मौके पर प्रियांशु कुमार, संजय सिंह, सत्यदेव पांडेय, पंकज सिंह, रोहित कुमार त्रिपाठी, रमेश कुमार कुशवाहा, आशुतोष कुमार सिंह सुमित दर्जनों पत्रकारों को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें समाज हित में अपनी लेखनी का निष्पक्ष और निर्भीक तरीके से प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न अंचलों से सैकड़ों पत्रकार और साहित्यकार समारोह के साक्षी बनें।

  • Advertisement

प्रकृति विधान फाउंडेशन की महिला मंडल टीम का हुआ गठन

Advertisement (विज्ञापन)

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य प्रकृति विधान फाउंडेशन के तत्वाधान में रविवार को जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के नई बस्ती स्थित कार्यालय पर ”प्रकृति विस्तार पर संपूर्ण संरक्षण के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के उपस्थित सभी सदस्यों के सर्वसम्मति से प्रकृति सेवाओं के रूप में महिला मंडल का गठन किया गया। जिसमें सुधा जयसवाल को अध्यक्ष, प्रीति शा को मुख्य सलाहकार, रूबी केसरी को सलाहकार नियुक्त किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही महिला मंडल की अध्यक्ष सुधा जायसवाल ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अब हम सब किसी भी उत्सव त्योहारों को प्रकृति के साथ जोड़कर मनाने का प्रयास करेंगे व होली जैसे बड़े त्यौहार पर प्रकृति होली मनाने का चलन चलाएंगे। कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन के अध्यक्ष राजकुमार केसरी ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि किसी बहाने से प्रकृति को पृथ्वी से मिलाने का सहयोग बनाएंगे ग्लोबल वार्मिंग से पृथ्वी के साथ अपने वह अपनों के जीवन को बचाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशीष पाल, अजीत सिंह, आशीष शर्मा, लालमन जायसवाल, राजेश केसरी, प्रशांत शुक्ला, विनोद केसरी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

बीजेपी कार्यकर्ताओं सहित आम नागरिकों ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। रविवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने भाजपा नगर अध्यक्ष बलराम सोनी के नेतृत्व में नगर स्थित जोगियावीर शक्ति केन्द्र के बूथ संख्या 48 पर कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात रेडियो पर सुनी।
प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में कहा कि देश, विराट कदम तब उठाता है जब सपनों से बड़े संकल्प होते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

जब संकल्पों के लिये दिन-रात ईमानदारी से प्रयास होता है, तो वो संकल्प, सिद्ध भी होते हैं, और आप देखिये, किसी व्यक्ति के जीवन में भी तो ऐसा ही होता है। पीएम मोदी ने कहा कि आयुष उद्योग का बाजार भी लगातार बड़ा हो रहा है। छह साल पहले आयुर्वेद से जुड़ी दवाइयों का बाजार 22 हजार करोड़ रुपये के आसपास का था। आज यह एक लाख चालीस हजार करोड़ रुपये के आसपास पहुंच रही है। पीएम मोदी ने जल की समस्या पर भी बात कि उन्होने कहा कि मैं तो उस राज्य से आता हूं, जहां पानी की हमेशा बहुत कमी रही है। गुजरात में कुएं को वाव कहते हैं। गुजरात जैसे राज्य में वाव की बड़ी भूमिका रही है। इन कुओं या वावड़ियों के संरक्षण के लिए ‘जल मंदिर योजना’ ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होने आगे कहा कि स्वच्छता, योग,आयुर्वेद भारत के मुख्य धरोहर हैं। और इन सभी को आप लोग आत्मसात करें। शिक्षा पर बल देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ज्योतिबा राव फुले के समर्पण और योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है, तथा अपनी मातृभाषा के महत्व को भी बनाये रखने के लिए कहा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल, संयोजक सन्तोष भारती, बूथ अध्यक्ष ब्रिजेश त्रिपाठी, निखिल पांडेय,आफताब अंसारी, अशोक भारती, दुर्गेश केडिया, अतुल, राजेन्द्र प्रजापिता, अनुपम, नीरज विश्वकर्मा, हनुमानजी सहित आदि कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनी।

  • Advertisement

वाराणसी : दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ भव्य शुभारंभ

वाराणसी। शनिवार को डी. एल. डब्ल्यू स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में संस्कृति विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन व इतिहास विभाग एवं राजकीय महिला महाविद्यालय, डी.एल.डब्ल्यू. वाराणसी के संयुक्त तत्त्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठीभारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन, समाज, संस्कृति और साहित्य के सन्दर्भ का शुभारंभ हुआ। वही समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो० अवधेश प्रधान, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय द्वारा हुआ। साथ ही कार्यक्रम में मुख्य रूप से इतिहास विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रो० डॉ० प्रवेश भारद्वाज ने संगोष्ठी की गरिमा बढ़ाई।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा स्वतंत्रता आन्दोलन पर आधारित मौलिक दस्तावेजों की एक प्रदर्शनी क्षेत्रीय अभिलेखागार के डॉ० हरेन्द्र नारायन सिंह एवं उनकी टीम के द्वारा आयोजित की गयी। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत संस्कृति विभाग उ.प्र. के प्रभारी डॉ० सुभाषचन्द्र यादव एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० राज किशोर ने किया।

वही मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में उपस्थित विदुषियों, स्कालर एवं छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलनः समाज, संस्कृति और साहित्य के सन्दर्भ विषयक इस दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में स्वतन्त्रता आन्दोलन में आम जन की भूमिका को रेखांकित करते हुए बताया कि किस प्रकार से हर समाज के व्यक्ति ने राष्ट्रीय स्वतन्त्रता आन्दोलन में अपनी सहभागिता दी एवं अपना सहयोग दिया। स्वतन्त्रता सेनानियों तथा आम जन के लम्बे संघर्ष पश्चात् भारत एक स्वतन्त्र देश घोषित हुआ जिसने लोकतांत्रिक मूल्यों को सहेज कर रखा जबकि दुनिया के अन्य देशों में इस प्रकार के मूल्य आज खतरे में पड़े हुए हैं।

सारस्वत अतिथि के रूप में उपस्थित इतिहास विभाग के डॉ० प्रवेश भारद्वाज नें संगोष्ठी के सफलता की बधाई देते हुए अपनेे सम्बोधित में कहा स्वतन्त्रता के मूल्य भारत में प्राचीन काल से रहे हैं। उन्होंने यवनों, शकों, पहलवों आदि के समय चन्द्रगुप्त मौर्य के विशेष सन्दर्भ में बताया कि स्वतन्त्रता के मूल्य उस समय से भारतीयों में रहे हैं और जब देश अंग्रेजों के द्वारा पराधीन किया गया तब प्राचीन कालखण्ड के स्वतन्त्रता के इन मूल्यों नें, इन पुस्तकों नें, इन विचारों में वर्तमान समय के स्वतन्त्रता के आन्दोलन को पुनः प्रज्ज्वलित किया।

भोजनावकाश के बाद तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता इतिहास विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष प्रो० बिन्दा परांजपे एवं प्रो० घनश्याम ने किया। सभी तकनीकी सत्रों में अतिथि व्याख्यान प्रो० पूनम पाण्डेय, वसन्त कन्या महाविद्यालय, वाराणसी एवं प्रो० जयलक्ष्मी कौल इतिहास विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी प्रस्तुत किया। इन तकनीकी सत्रो में प्रदेश व देश के अनेक इतिहासकारों, शोध छात्र-छात्राओं एवं अध्येताओं ने भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक परिप्रेक्ष्य में गम्भीर एवं शोधपरक शोधपत्रों का वाचन किया।

साथ ही हात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय और देश-प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालय से आए हुए प्रतिभागीयों ने अपना शोध-पत्र अलग-अलग तकनीकी सत्रों में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ० कमलेश कुमार तिवारी ने उपस्थित सभी आगन्तुक अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

आयोजित कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ० राजकिशोर, डॉ० शुभलक्ष्मी त्रिपाठी, डॉ० उमा श्रीवास्तव, डॉ० रचना शर्मा, डॉ० कमलेश कुमार तिवारी, डॉ० रजनीशचन्द्र तिवारी, डॉ० आनन्द कुमार तिवारी, डॉ० गोमतेश्वर पाल, डॉ० स्मिता, डॉ० साधना अग्रवाल, डॉ० संजय खरवार, डॉ० मृत्युंजय सिंह, डॉ० अनुज सिंह, निरंजर कुमार पाण्डेय, सरोजलता प्रभाकर, अरविन्द कुमार तिवारी, प्रबोध कुमार सिंह, दुर्गा प्रसाद, सरद दूबे सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट की मासिक बैठक में बालिकाओं की शिक्षा व पेय जल की समस्या पर हुई चर्चा

गौतम विश्वकर्मा

सुकृत, सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के करमा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित “सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट” के केंद्रीय कार्यालय पर ट्रस्ट की मासिक बैठक शनिवार को समय दोपहर 2 बजे से ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पिछले माह के कार्यों की समीक्षा की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निम्नलिखित प्रस्ताव रखा-
1- वे बालिकाएं जिनकी उम्र लगभग 6 वर्ष हो चुकी है यदि वे स्कूल नहीं जाती हैं तो उनके अभिभावकों से मिलकर स्कूल में प्रवेश कराने हेतु जागरूक करना तथा सर्वे रिपोर्ट तैयार करना।
2- जो बालिकाएं किशोरावस्था में प्रवेश कर रहीं हैं उन्हें घर- घर जाकर जागरूक करना तथा उपलब्ध होने पर सेनेटरी पैड का नि:शुल्क वितरण करना तथा इसके सही प्रयोग के बारे में संस्था द्वारा प्रयुक्त महिला कार्यकर्ती द्वारा अच्छी तरह से समझाया जाना।

Advertisement (विज्ञापन)

3- जो बालिकाएं सिलाई – कढ़ाई प्रशिक्षण लेना चाहती हैं उन्हें फार्म भरवा कर सिलाई- कढ़ाई केन्द्र तक पहुँचने में मदद करना ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं को योजना का लाभ मिल सके।

4- गर्मी के मौसम में आस- पास के इलाके में पेय जल की समस्या न हो इसके लिए टैंकर द्वारा पानी का निशुल्क वितरण किया जाना।
5- संस्था की मजबूती व प्रचार-प्रसार हेतु जिला व प्रदेश स्तर पर पदाधिकारियों का समय- समय पर नियुक्ति करना तथा उन्हें जिम्मेदारी सौंपना।

उपरोक्त प्रस्तावों पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से पारित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

अंत में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ प्रधान ट्रस्टी गौतम विश्वकर्मा के द्वारा बैठक के समापन की घोषणा की गई।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला सचिव सोनभद्र दिनेश कुमार, जिला सचिव सोनभद्र महिला मंच राधिका यादव, सदस्य गण मदन लाल यादव, सूरज मणि तथा सरवरे अख्तर मौजूद रहे।

  • Advertisement

पति समेत पांच दोषियों को 2 वर्ष 6 माह की कैद

HIGHLIGHTS

  • प्रत्येक पर 3 हजार 600 रुपये अर्थदंड, न देने पर 2-2 माह की अतिरिक्त कैद
  • अर्थदंड की 75 प्रतिशत धनराशि 13 हजार 500 रुपये पीड़िता को मिलेगी
  • दहेज प्रताड़ना का मामला

राजेश पाठक

सोनभद्र। दहेज प्रताड़ना के मामले में सीजेएम सूरज मिश्र की अदालत ने शनिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर पति समेत पांच दोषियों को 2 वर्ष 6 माह की कैद एवं 3 हजार 600 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न जमा करने पर प्रत्येक को 2-2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की 75 प्रतिशत धनराशि 13 हजार 500 रुपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक 9 मई 2015 को ओबरा थाने में दी तहरीर में थाना क्षेत्र के भलुआ टोला निवासिनी रानी साहनी पत्नी त्रिभुवन साहनी हाल पता बस स्टैंड शक्तिनगर ने दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी शादी 28 फरवरी 2009 को ओबरा थाना क्षेत्र के भलुआ टोला निवासी त्रिभुवन साहनी के साथ हुई थी। शादी के दो माह बाद ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग की जाने लगी। दहेज न मिलने पर मारपीट कर प्रताड़ित किया जाने लगा। इतना ही नहीं मारपीट कर घर से भगा दिया गया। तब सिविल जज जूनियर डिवीजन दुद्धी की अदालत में मुकदमा दायर किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

अदालत ने सुलह-समझौता कराकर पुनः एक साथ भेज दिया। किंतु पुनः पति त्रिभुवन साहनी समेत अन्य ससुराल वालों ने 8 मई 2015 को गाली गलौज करते हुए मारने-पीटने लगे तथा बाल पकड़ कर पटक दिया। किसी तरह अपनी जान बचाकर भागी और फोन से अपने मायके सूचना दी। पति अपने मित्रों के साथ बार-बार नाजायज संबंध बनाने के लिए विवश कर रहा था। इस तहरीर पर पति त्रिभुवन साहनी , उसका भाई बांकेलाल व भाई की पत्नी चंदा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस विवेचना के दौरान ससुर हिंछलाल व सास अनारकली का नाम प्रकाश में आया।

Advertisement (विज्ञापन)

विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषियों त्रिभुवन साहनी, हिंछलाल, अनारकली, बांकेलाल व चंदा को 2 वर्ष 6 माह की कैद एवं प्रत्येक पर 3 हजार 600 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर प्रत्येक को 2-2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। वहीं अर्थदंड की 75 प्रतिशत धनराशि 13 हजार 500 रुपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से एपीओ के साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता एसएन दीक्षित एवं रवि प्रकाश त्रिपाठी ने बहस की।

  • Advertisement

दूसरी बार राज्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त

डाला, सोनभद्र। जनपद के चारों विधान सभा में ओबरा विधान सभा से लगातार दूसरी बार सबसे अधिक मतो के अन्तर से जीत हासिल करने वाले संजीव कुमार गोंड को दूसरी बार राज्यमंत्री बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है। उनके शपथ लेने के बाद बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के बाड़ी स्थित उनके आवास पर पहुच कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त किया।

Advertisement (विज्ञापन)

उनके दूसरी बार राज्यमंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका सरल स्वभाव और सकारात्मक सोच ही उनके लोकप्रियता का कारण है। ओबरा विधान सभा ही नहीं अपितु जनपद के कार्यकर्ताओं के समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहा करते हैं। संजीव कुमार गोंड का मंत्री बनना जनपदवासियो के हित में है।आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र के आदिवासियों समेत क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। लोगों ने कहा कि अपने निधि का पूरा उपयोग विकास के क्षेत्र में खर्च किया।सड़क,पेयजल,बिजली आदि कार्यो को करने का कार्य किया।

Advertisement (विज्ञापन)

भाजपा के बूथ प्रभारी अरूण चन्द्र प्रभाकर के नेतृत्व में विधायक व राज्यमंत्री के आवास पर हंसराज चौधरी,अनिकेत श्रीवास्तव,विवेक सिन्हा,हरिराम चौरसिया,राजेश साहनी,बजरंगी सेठ,मुकेश चौधरी,पप्पू पाण्डेय,राजेन्द्र,गोविन्द आदि लोगों ने मिठाई खिलाई कर जय श्रीराम के नारे लगाए।

  • Advertisement

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव ने कई सालो से कारागार में निरुद्ध बन्दियों का जेल अधीक्षक से मांगा आख्या

सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व मा.जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार यादव प्रथम के आदेशानुसार बृहस्पतिवार को डीएलएसए के पूर्ण कालिक सचिव पंकज कुमार ने जिला कारागार गुरमा का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरकों, पाकशाला एवं चिकित्सालय की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव पंकज कुमार ने जिला जेल में दश वर्षो से अधिक निरुद्ध बंदियों को जेल अधीक्षक जेपी दुबे से बन्दियों के नामो की सूची की आख्या मांगी गई। महिला बंदियों को पौष्टिक भोजन, साथ रह रहे बच्चों के लिए दूध और शिक्षा की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। जेल में स्थापित लीगल ऐड क्लीनिक का निरीक्षण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

विधिक जागरुकता शिविर में कहा कि यदि किसी बंदी को विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकता है। यदि किसी बंदी को अपने मामले में पैरवी की आवश्यकता हो तो वह निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते है। इस दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक जेपी द्विवेदी पीएलवी राजन चौबे, सहित जिला कारागार कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Advertisement

अभियन्ता संघ एवं राज्य विद्युत परिषद जू.इं. संगठन द्वारा सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन रहा जारी

अनपरा, सोनभद्र। ऊर्जा प्रबंधन द्वारा की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में सविनय अवज्ञा आंदोलन के साथ अभियंता संघ एवं जूनियर इंजीनियर्स संगठन द्वारा संयुक्त रुप से विरोध सभा अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य द्वार पर शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक किया गया।
विगत कई वर्षों से इस भ्रष्टाचार में लिप्त उच्च प्रबंधन के इस भ्रष्टाचार का विरोध जूनियर इंजीनियर संगठन एवं अभियंता संघ ने मिलकर पुरजोर विरोध किया।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त कार्यक्रम में परियोजना मुख्य द्वार पर उच्च प्रबंधन स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार एवं संयुक्त संघर्ष समिति के घटक संघो द्वारा भी प्रतिभाग कर कार्यक्रम को प्रबल समर्थन देने की कटिबद्धता एवं सहमति प्रदान की गई है। अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य गेट पर आक्रोशित जूनियर इंजीनियर संगठन के सदस्य एवं अभियंता संघ के सदस्यों ने उच्च प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं पदाधिकारियों नेताओं ने उनके खिलाफ अपनी-अपनी अभिव्यक्ति भी व्यक्त की। संगठन के अभियंताओं ने प्रबंधन एवं प्रशासन को चेताया कि हम अपनी लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़ रहे हैं। यदि हमारे लोकतांत्रिक आंदोलन का दमन करने का प्रयास भी किया गया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चलें कि ऊर्जा निगमों में प्रबंधन स्तर पर फैले भ्रष्टाचार एवं निचले स्तर पर उत्पन्न किये जा रहे भय के वातावरण, ईआरपी, बिजली खरीद में किये गये भ्रष्टाचार पर कार्यवाही न किये जाने, विगत वर्ष जन्माष्टमी पर लाखों उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति ठप्प करने की दोषी निजी कम्पनी के विरूद्ध कार्यवाही, विगत में मनमाने तरीके से किये गये नियम विरूद्ध उत्पीड़नात्मक ऊर्जा निगमों के अभियंता और जूनियर इंजीनियर उद्वेलित है तथा सकारात्मक कार्यवाही की मांग करते हुए दोनों संगठनों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही प्रतिगामी निर्देशों के द्वारा प्रदेश को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने वाले विद्युत उत्पादन गृहों को प्रबन्धन द्वारा ठप्प किये जाने की साजिश, ऊर्जा निगमों में संसाधनों की भारी कमी,

Advertisement (विज्ञापन)

25 जनवरी 2000 को माननीय मंत्रिगण की समिति के साथ हुए समझौते का प्रबंधन द्वारा उल्लंघन, ऊर्जा प्रबन्धन द्वारा मनमानी और तानाशाहीपूर्ण तरीके से एकतरफा निर्णय कर कर्मचारी सेवा नियमावली में प्रतिगामी परिवर्तन, जिससे कर्मचारियों के सेवा शर्तां पर विपरीत प्रभाव पड़ा है, के विरोध में 15 मार्च से प्रदेश के समस्त बिजली अभियन्ता एवं जूनियर इंजीनियर संगठन प्रबन्धन के साथ पूर्ण असहयोग/सविनय अवज्ञा प्रारम्भ कर देगें और शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन के किसी भी आदेश का पालन नहीं करेंगे। सभी परियोजनाओं एवं लखनऊ मुख्यालय पर प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विरोध सभाएं की जा रही है। विरोध सभाओं में अभियंताओं ने ऊर्जा विभाग के इंटरप्रेन्योर रिसोर्स प्लानर मामले की सीबीआई जांच कराने की आवाज बुलंद की एवं आरोप लगाया गया कि इसमें अरबों रुपयों का घोटाला हुआ है। जिस पर प्रबंधक पर्दा डालने पर लगा हुआ है।

Advertisement (विज्ञापन)

विरोध कार्यक्रम में अभियंता संघ की तरफ से क्षेत्रीय सचिव इं० रोहित राय, इं अभिषेक बरनवाल,इं इंजीनियर इंजीनियर गजेंद्र सिंह इंजीनियर राकेश कुमार सिंह, इंजीनियर आनंद शंकर मिश्रा इंजीनियर अभिषेक सिंह एवं इंजीनियर शरद सिंह तथा जूनियर इंजीनियर संगठन से इं सचिन राज, इं सत्यम यादव, अनूप कुमार वर्मा,सचिन कनौजिया, इंजीनियर मनेंद्र कुमार इंजीनियर ज्ञानेंद्र पटेल इंजीनियर नित्यानंद सिंह इंजीनियर अमरकांत तिवारी, पुष्पेंद्र कुमार ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। परियोजना के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन में अभियंता संघ तथा राज्य विद्युत परिषद जूनियर संगठन के सैकड़ों सदस्य उपस्थित उपस्थित रहे।

  • Advertisement

योगी सरकार में संजीव कुमार गौड़ को फिर से राज्य मंत्री बनाए जाने पर स्वर्ण जयंती चौक पर किया गया मिष्ठान का वितरण

रॉबर्ट्सगंज,सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर और ओबरा संजीव कुमार गौड़ को पुनः राज्य मंत्री बनाए जाने पर शुक्रवार को युवा मोर्चा के पूर्व जिला संयोजक मनीष अग्रहरी के नेतृत्व में स्वर्ण जयंती चौक पर आम जनमानस में मिष्ठान वितरण किया गया और वही चौक पर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष संजय जयसवाल, मनीष मिश्रा, नीटू मेहता, गोपाल चौबे, प्रशांत चौबे, अल्ताफ कादरी, योगेश सिंह, शुभम सोनी, बाबू खान, अभिषेक गुप्ता, विनोद जयसवाल, संतोष यादव, विद्यानंद तिवारी उर्फ बब्बल, राम मूरत पासवान सहित आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें