अनपरा परियोजना पर अभियन्ता संघ एवं रा०वि०प० जूoइंo संगठन द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी

अनपरा, सोनभद्र। केंद्रीय कमेटी द्वारा पूरे प्रदेश में प्रदेश वापी भ्रमण किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को ओबरा एवं मिर्जापुर में इनका नंबर टोली पहुंची है एवं वहां पर गेट मीटिंग कर सभी अभिनेता साथियों को आंदोलन के लिए प्रेरित किया गया। इसमें मुख्य रूप से सीबी पटेल जी यूनियन संघ के केंद्रीय अध्यक्ष श्री पटेल एवं अभियंता संघ के महासचिव इंजीनियर प्रभात सिंह सम्मिलित हैं। संयुक्त रूप से सम्मिलित हैं। ऊर्जा प्रबंधन द्वारा की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में सविनय अवज्ञा आंदोलन के साथ अभियंता संघ एवं जूनियर इंजीनियर्स संगठन द्वारा संयुक्त रुप से विरोध सभा अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य द्वार पर शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

विगत कई वर्षों से इस भ्रष्टाचार में लिप्त उच्च प्रबंधन के इस भ्रष्टाचार का विरोध जूनियर इंजीनियर संगठन एवं अभियंता संघ ने मिलकर पुरजोर विरोध किया। उक्त कार्यक्रम में परियोजना मुख्य द्वार पर उच्च प्रबंधन स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार एवं संयुक्त संघर्ष समिति के घटक संघो द्वारा भी प्रतिभाग कर कार्यक्रम को प्रबल समर्थन देने की कटिबद्धता एवं सहमति प्रदान की गई है।

अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य गेट पर आक्रोशित जूनियर इंजीनियर संगठन के सदस्य एवं अभियंता संघ के सदस्यों ने उच्च प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं पदाधिकारियों नेताओं ने उनके खिलाफ अपनी-अपनी अभिव्यक्ति भी व्यक्त की। संगठन के अभियंताओं ने प्रबंधन एवं प्रशासन को चेताया कि हम अपनी लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़ रहे हैं। यदि हमारे लोकतांत्रिक आंदोलन का दमन करने का प्रयास भी किया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चलें कि ऊर्जा निगमों में प्रबंधन स्तर पर फैले भ्रष्टाचार एवं निचले स्तर पर उत्पन्न किये जा रहे भय के वातावरण, ईआरपी, बिजली खरीद में किये गये भ्रष्टाचार पर कार्यवाही न किये जाने, विगत वर्ष जन्माष्टमी पर लाखों उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति ठप्प करने की दोषी निजी कम्पनी के विरूद्ध कार्यवाही, विगत में मनमाने तरीके से किये गये नियम विरूद्ध उत्पीड़नात्मक ऊर्जा निगमों के अभियंता और जूनियर इंजीनियर उद्वेलित है तथा सकारात्मक कार्यवाही की मांग करते हुए दोनों संगठनों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही प्रतिगामी निर्देशों के द्वारा प्रदेश को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने वाले विद्युत उत्पादन गृहों को प्रबन्धन द्वारा ठप्प किये जाने की साजिश, ऊर्जा निगमों में संसाधनों की भारी कमी, 25 जनवरी 2000 को माननीय मंत्रिगण की समिति के साथ हुए समझौते का प्रबंधन द्वारा उल्लंघन, ऊर्जा प्रबन्धन द्वारा मनमानी और तानाशाहीपूर्ण तरीके से एकतरफा निर्णय कर कर्मचारी सेवा नियमावली में प्रतिगामी परिवर्तन, जिससे कर्मचारियों के सेवा शर्तां पर विपरीत प्रभाव पड़ा है, के विरोध में 15 मार्च से प्रदेश के समस्त बिजली अभियन्ता एवं जूनियर इंजीनियर संगठन प्रबन्धन के साथ पूर्ण असहयोग/सविनय अवज्ञा प्रारम्भ कर देगें और शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन के किसी भी आदेश का पालन नहीं करेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

सभी परियोजनाओं एवं लखनऊ मुख्यालय पर प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विरोध सभाएं की जा रही है। विरोध सभाओं में अभियंताओं ने ऊर्जा विभाग के इंटरप्रेन्योर रिसोर्स प्लानर मामले की सीबीआई जांच कराने की आवाज बुलंद की एवं आरोप लगाया गया कि इसमें अरबों रुपयों का घोटाला हुआ है। जिस पर प्रबंधक पर्दा डालने पर लगा हुआ है।

Advertisement (विज्ञापन)

विरोध कार्यक्रम में अभियंता संघ की तरफ से इं अभिषेक बरनवाल,इं इंजीनियर हेमंत कुमार यादव इंजीनियर गजेंद्र सिंह इंजीनियर आती मॉल इन इंजीनियर आनंद शंकर मिश्रा इंजीनियर अभिषेक सिंह एवं इंजीनियर शरद सिंह तथा जूनियर इंजीनियर संगठन से इं सचिन राज, इं सत्यम केंद्रीय महासचिव अनूप कुमार वर्मा,सचिन कनौजिया, इंजीनियर मनेंद्र कुमार इंजीनियर ज्ञानेंद्र पटेल इंजीनियर नित्यानंद सिंह इंजीनियर रमाकांत तिवारी ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। परियोजना जबके मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन में अभियंता संघ तथा राज्य विद्युत परिषद जूनियर संगठन के सैकड़ों सदस्य उपस्थित उपस्थित रहे।

  • Advertisement

पेड़ से लटका मिला वृद्धा का शव

Advertisement (विज्ञापन)

दुद्धी, सोनभद्र। विन्ढमगंज थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी रजमतिया देवी उम्र 60 वर्ष का घर से कुछ दूरी पर जंगल में पेड़ में साड़ी की फंदा के सहारे लटका हुआ मिला है। शव देखने से तीन चार दिन पहले का लग रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

परिजनों ने बताया कि होली के एक दिन पहले घर से निकल कर गई थी। जिसकी शव गुरुवार को मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ केंद्र दुद्धी भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई है।

  • Advertisement

बाल विवाह, बाल तस्करी व बाल श्रम के रोकथाम हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

सोनभद्र। जिला बाल संरक्षण अधिकारी/ जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन द्वारा बताया गया कि बृहस्पतिवार को विकास भवन कमरा नंबर 66 में सुबह 11:00 बजे से बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल श्रम रोकथाम हेतु जनपद स्तर पर गठित नोडल अधिकारियों/ महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्वैच्छिक संगठन/ संस्थाओं को सोनभद्र विकास समिति के अध्यक्ष राजेश चौबे,अजय कुमार दुबे द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया जिससे जनपद मे हो रहे बाल विवाह, बाल श्रम,बाल तस्करी पर रोकथाम लगाया जा सके।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही इस मौके पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में हो रहे बाल विवाह जैसे कुरीति को जड़ से खत्म किया जाना अति आवश्यक है। इस प्रकार की हो रहे घटनाओं की सूचना संबंधित थानों, जिला बाल संरक्षण इकाई, 181, 112 दिया जा सकता है साथ में ही संबंधित को निर्देशित किया कि ब्लॉक बाल संरक्षण समिति व ग्राम बाल संरक्षण समिति से समन्वय स्थापित कर बाल तस्करी, बाल श्रम रोकथाम हेतु योजना तैयार करते हुए तत्काल जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय को उपलब्ध कराएं जिससे अग्रिम कार्यवाही करते हुए बाल तस्करी, बाल श्रम पर रोक लगाई जा सके।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिल नारायण देव पांडे सदस्य अमित चंदेल, रंजना चौबे, अमरेश चंद्र पाठक, मांडवी सिंह, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता रोमी पाठक, वीणा राव, परामर्शदाता सुधीर शर्मा, आंकड़ा विश्लेषण विपिन कुमार कनौजिया, ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे, विजय कुमार, रविता मौर्या, महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी नीतू यति, जिला समन्वयक साधना मिश्रा, सीमा द्विवेदी, संस्था बाल गृह बालक अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, श्यामू यादव, परामर्श दाता नीरज सिंह आदि उपस्थित रहे।

  • Advertisement

कल शाम 4 बजे होगा योगी का ‘राजतिलक’, दूसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ

 Uttar Pradesh News: योगी आदित्यनाथ राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार शपथ लेंगे. योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा

HIGHLIGHTS

  • शपथ ग्रहण में शामिल होंगे 12 राज्यों के मुख्यमंत्री
  • शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी भी न्योता भेजा गया है

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर 25 मार्च को शपथ लेंगे. योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के लिए राजभवन से निमंत्रण भेजा गया है. निमंत्रण पत्र के मुताबिक योगी आदित्यनाथ नए सीएम पद की शपथ 25 मार्च को शाम 4 बजे लेंगे. योगी आदित्यनाथ दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

पिछले तीन दशकों में ऐसा पहली बार होगा कि कोई राजनेता लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के सीएम पद की कमान संभालेगा. योगी आदित्यनाथ साल 2017 में पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री बने थे. उनके नेतृत्व में बीजेपी ने इन विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है.

शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली में योगी
शपथ ग्रहण के पहले योगी आदित्यनाथ बुधवार देर शाम तक देहरादून से दिल्ली पहुंच रहे हैं. दिल्ली में देर रात एक बैठक होने वाली है. इस बैठक में योगी मंत्रिमंडल में कौन से चेहरों को शामिल किया जाएगा इस पर मुहर लगेगी. इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष और धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहेंगे.

योगी के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर
अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Stadium) में योगी के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरो-शोरों से की जा रही है.

इकाना स्टेडियम और उसके आसपास के क्षेत्र को फूलों से सजाया जा रहा है. इसके साथ ही लखनऊ के 130 चौराहों को भी सजाया जाएगा. सीएम योगी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए आने वाले मेहमानों का स्वागत अच्छे से हो इसके लिए अमौसी एयरपोर्ट से इकाना स्टेडियम और स्टेडियम से बीजेपी प्रदेश मुख्यालय तक मार्ग पर पार्टी के झंडे, बैनर, फूल मालाओं से सजाया जाएगा.

12 राज्यों के सीएम को भेजा गया आमंत्रण
योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं को भी आमंत्रण भेजा गया है. इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. शपथ समारोह में 12 राज्य के सीएम, 5 डिप्टी सीएम शिरकत करेंगे.

समारोह में गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, मणिपुर और गोवा के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. साथ ही बिहार, नागालैंड, मेघालय और पुडुचेरी में बीजेपी के समर्थन से चल रही सरकारों के मुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण दिया गया है.

काव्यांजलि से दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि

HIGHLIGHTS

  • उपस्थित अतिथियों ने शहीदों को किया नमन
  • विचार गोष्ठी/ काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन
  • सदर विधायक ने दिया साहित्यकार भवन के निर्माण, शहीद उद्यान के विकास का आश्वासन
  • सोनभद्र पर आधारित होगा साहित्य का प्रकाशन
  • सोन प्रवाह काव्य कृति का हुआ विमोचन
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी के तत्वावधान में शहीद दिवस (भगत सिंह सुखदेव राजगुरु के बलिदान दिवस) के अवसर पर करारी स्थित शहीद उद्यान कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस को पुष्पांजलि से श्रद्धांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात उपस्थित कवियों, विचारको, वक्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
साहित्यकार प्रदुम त्रिपाठी द्वारा संपादित काव्य कृति सोन प्रवाह का लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे,
अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर, विशिष्ट अतिथि कथाकार रामनाथ शिवेंद्र, विजय शंकर चतुर्वेदी सहित अन्य मंचासीन साहित्यकारों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में अपना विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि-हमारा सोनभद्र साहित्य, कला, संस्कृति, ऐतिहासिक, धार्मिक, प्राकृतिक स्थलों से भरपूर जनपद है और यहां पर पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं बनी हुई है, यहां के साहित्यकार, लेखक अपने साहित्यिक कृति के माध्यम से देश भर में धूम मचाए हुए हैं ऐसे में इनके साहित्यिक विचार विमर्श हेतु जनपद मुख्यालय पर एक सभागार का निर्माण एवं आज जिस पुण्य भूमि पर हम बैठे हुए हैं शहीद उद्यान करारी का विकास कराया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

विशिष्ट अतिथि एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर चतुर्वेदी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-” जनपद सोनभद्र अब 33 वर्ष का हो गया है, लेकिन इसकी सांस्कृतिक पहचान नहीं बन पायी है। उन्होंने साहित्यकारों से अपील किया कि वे लोग अन्य विषयों के साथ सोनभद्र की विविधता, लोक, सांस्कृतिक विशिष्टता को भी लेखन का विषय बनाकर मिट्टी का कर्ज अदा करें ।
उन्होंने यह भी घोषणा किया कि यदि सोनभद्र पर गीत, कविता संग्रहित कर ली जाती है इस साहित्य को हमारा संस्थान प्रकाशित करेगा।
विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक/ इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी ने अपने कहा कि-हमारे देश की आजादी में क्रांतिकारियों के बलिदानों महात्मा गांधी के आंदोलनों एवं आम जनमानस के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को ब्रिटिश सरकार द्वारा फांसी पर चढ़ाया गया जाना भारतीय इतिहास, राजनीति, समाज,एक दुखद दुखद पहलू रहा। क्योंकि अंग्रेज सरकार यह नहीं चाहती थी कि भगत सिंह और उनके साथी जीवित रहे और देश में चल रहे आंदोलनों का नेतृत्व करें। उनकी फांसी की तिथि 24 मार्च1931 मुकर्रर किया गया था, लेकिन देश में क्रांतिकारियों के समर्थन में चल रहे उग्रआंदोलनों को ध्यान में रखते हुए 23 मार्च की शाम को ही तीनों क्रांतिकारियों को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। ब्रिटिश पुलिस द्वारा शहीदों के शव के साथ दुर्व्यवहार की अमानुषिक घटना इतिहास दर्ज हो गई। शहीदी दिवस के अवसर पर हम सभी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। काव्य गोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के वंदना से सरोज कुमार सिंह द्वारा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही उपस्थित कवियों द्वारा शृंगार रस, वीर रस, हास्य रस, देश प्रेम, राष्ट्रवाद से ओतप्रोत कविता अजय चतुर्वेदी कक्का, पारसनाथ मिश्र, रामनाथ शिवेंद्र, जगदीश पंथी, कार्यक्रम के आयोजक प्रदुम त्रिपाठी,राकेश शरण मिश्रा, दिलीप सिंह दीपक,
राजकुमार केसरी, मदन चौबे, अशोक तिवारी विजय विनीत, जयश्री राय, कौशल्या देवी,ईश्वर वैरागी, दिवाकर दिवेदी मेघ विजयगढ़ी द्वारा सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सदर विधायक भूपेश चौबे को कार्यक्रम के अध्यक्ष अजय शेखर, अजय चतुर्वेदी कक्का को विशिष्ट अतिथि कथाकार रामनाथ शिवेंद्र, विजय शंकर चतुर्वेदी को विशिष्ट अतिथि पारसनाथ मिश्र ने अंगवस्त्रम, लेखनी, डायरी प्रदान कर सम्मानित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर आयोजन समिति के आत्मप्रकाश त्रिपाठी, वेद मणि त्रिपाठी, ठाकुर मौर्य, श्यामलाल, किशोरदेव, गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संयोजक रवि प्रकाश चौबे, समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार पांडे सहित स्थानीय साहित्य प्रेमी देर रात तक काव्य एवं विचार गोष्ठी का आनंद उठाया।

  • Advertisement

स्वर्ण जयंती चौक पर 551 दीप जलाकर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सोनभद्र। बुधवार को शहादत दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को 551 दीप को जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर हजारों की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल होंकर इस पंक्ति को चरितार्थ कर दिया कि – ” शहीदों की मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशा होगा “

Advertisement (विज्ञापन)

पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर जो नेता जी सुभाष चंद्र बोस व वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई प्रतिभा खोज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। वही विजेता प्रतिभागियों को संस्था की तरफ से पुरस्कृत भी किया गया। जिसमे बालिका वर्ग में सैजल सिंह ने प्रथम, उजाला सोनी ने द्वितीय, व ममता पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तथा बालक वर्ग में विशाल कुमार ने प्रथम, सिद्धार्थ मौर्य ने द्वितीय व रितिक देव पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का प्रथम दीप प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों द्वारा जलाया गया। वही आयोजन को सफल बनाने में योगेश पांडेय, इंदु प्रकाश सिंह, राजू चौबे, अनुपम तिवारी, देवानंद पाठक, राकेश चौधरी, बृजेश श्रीवास्तव, राजाराम दुबे , वकील खान , आशीष निरंजन, वर्षा वर्मा, वीणा श्रीवास्तव, अंजू कुमारी, पूनम तोमर, नमिता सिंह, कौसर जहां, शशिबाला सिंह, मनीष पटेल, पुण्डरीक पांडेय, गणेश पांडेय, राकेश शुक्ला, अवधेश विश्वकर्मा, अवधेश सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में संस्था के संयोजक अभिषेक मिश्रा व अध्यक्ष क्रांति सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया

  • Advertisement

पैसा निकालने आये शराबी युवक नें डाकपाल से किया मार पीट, सरकारी सम्पत्तियों को पहुंचाया नुकसान

Advertisement (विज्ञापन)

गौतम विश्वकर्मा

सुकृत, सोनभद्र। बुधवार को जनपद सोनभद्र के सुकृत चौकी अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित डाकघर पर तैनात डाकपाल गोरख नाथ चौहान पर शराब के नशे में धुत शमशेर पुत्र मंटू निवासी सुकृत, जनपद सोनभद्र नामक युवक ने अपने खाते से पैसा निकालने के बाद हाथा – पाईं व गाली गलौज देने हुए मार पीट करने लगा तथा डाकघर में रखा ( डिवाइस) मोबाइल फोन तोड़ दिया है। अन्य सरकारी सम्पत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया है।

Advertisement (विज्ञापन)

उसके परिवार के लोगों ने भी प्रार्थी पर मार पीट करने की कोशिश किए तथा जान से मारने की धमकी दी। डाकबाबू नें बताया कि मौके पर डायल 100 पुलिस पहुंची तब तक वह फरार हो गया था। उक्त घटना के बारे में लिखित FIR सुकृत चौकी प्रभारी को दी गई है। प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उक्त घटना आज दोपहर लगभग तीन बजे पैसा निकालने के बाद की है।

  • Advertisement

विकासखंड दुद्धी के सभी सचिव व सफाई कर्मी को हटाने की मांग

दुद्धी, सोनभद्र। विकासखंड अंतर्गत विकास का पहिया इन दिनों भारत के सपनों का गांव में थम सा गया है। ग्राम प्रधानों के अधिकारों का अतिक्रमण और ग्राम सचिव के लापरवाही के कारण व्यथित मन से बुधवार को प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना ब्लॉक परिसर में दर्जनों प्रधानों द्वारा किया गया। धरना प्रदर्शन में खुलेआम आरोप लगाया गया कि ग्राम पंचायत सचिव व सप्लायर के साठगांठ से मनमाना धन का बंदरबांट किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

जनता द्वारा चयनित ग्राम प्रधान ग्रामीण जन मानस के विकास के सपने को साकार नहीं कर पा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान एडीओ पंचायत से लेकर ग्राम सचिव, सप्लायर के कमीशन खोरी की खुलेआम चर्चा की गई। तत्पश्चात जिला पंचायत राज अधिकारी जनपद सोनभद्र को 8 सूत्री मांग पत्र एडीओ पंचायत दुद्धी समर बहादुर सिंह को दिया गया। जिसमें समस्त ग्राम पंचायतों में प्रधानों को चार्ज दिलाया जाए, परियोजना में निर्धारित सामग्री दर के सापेक्ष वर्तमान बाजार मूल्य प्रदान कराई जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

ग्राम प्रधान संगठन के साथ तकनीकी सहायक सचिव, सचिव सहायक विकास अधिकारी (पंo) व खंड विकास अधिकारी के बीच आपसी तालमेल हेतु समय-समय पर बैठक कराया जाना, ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक व सफाई कर्मी का स्थानांतरण अन्यत्र ब्लॉक किया जाए, मनरेगा में प्रधानों की अनदेखी पर रोक लगाई जाए, मनरेगा राज्य वित्तीय आदि का भुगतान वित्त आयोग द्वारा जल्द कराया जाए, ग्राम पंचायत सेक्रेटरी ग्राम पंचायत के सचिवालय में अपनी उपस्थिति निर्धारित करें।

Advertisement (विज्ञापन)

विकास खंड सभागार में बैठक की व्यवस्था कराई जाए मांग पत्र ज्ञापन के माध्यम से एडीओ पंचायत दुद्धी को सौंपा गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामप्रसाद, नकछेदी यादव, त्रिभुवन यादव, प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जयसवाल,भोला प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि सरजू प्रसाद यादव, बुंदेल चौबे व कृपा शंकर कुशवाहा सहित दर्जनों ग्राम प्रधान मौके पर मौजूद रहे।

  • Advertisement

एक वर्षीय कार्यालय प्रबन्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अगले माह से

सोनभद्र। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी, सोनभद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय से सम्बद्ध शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति व पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिये एक वर्षीय ’’कार्यालय प्रबन्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम’’ माह अप्रैल-2022 से मार्च, 2023 तक होगा। प्रशिक्षण पूर्णतया निःशुल्क है। प्रशिक्षण अवधि में आशुलिपि टंकण, सामान्य ज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सचिवीय पद्धति, बुक कीपिंग एवं एकाउन्टेंसी तथा कम्प्यूटर की जानकारी प्रदान कर लिपिकीय संवर्ग के स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कराने के प्रयास किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश पाने के लिए अर्हताएं निर्धारित की गयी है।

Advertisement (विज्ञापन)

जैसे अभ्यर्थी कम से कम इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण हो। अभ्यर्थी ने हाई स्कूल परीक्षा अंग्रेजी विषय से उत्तीर्ण की हो। आयु सीमा 01 अप्रैल, 2022 को 18 से 35 वर्ष, ऐसे अभ्यर्थियों को वरीयता दी जायेगी जो टंकण/कम्प्यूटर का ज्ञान रखते हो। अन्य बातों के समान रहने पर सेवायोजन कार्यालय में अभ्यर्थी के पंजीयन की ज्येष्ठतानुसार वरीयता आदि मानक को पूरा करना होगा।
प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन-पत्र जिला सेवयोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड, लोढ़ी सोनभद्र से प्राप्त कर 28 मार्च, 2022 तक भरकर जमा कर दें।

Advertisement (विज्ञापन)

आवेदन पत्र के साथ शैक्षिक योग्यता, पंजीयन कार्ड व जाति प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति अवश्य संलग्न करें, आवेदित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 30 मार्च, 2022 को प्रातः 10.00 बजे से जिला सेवयोजन कार्यालय, सोनभद्र में होगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी को अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र जॉच के लिए उपलब्ध कराने होंगें, इस कार्य हेतु कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

  • Advertisement

जू.इं.संगठन, अभियंता संघ व जू. इं.संगठन ने संयुक्त रूप से प्रदेश व्यापी दौरा की प्रारंभ

अनपरा, सोनभद्र। आंदोलन कार्यक्रम के दौरान बुधवार को केंद्रीय कमेटी द्वारा गठित भ्रमण टोली पूरे प्रदेश में प्रदेशव्यापी दौरा करेगी यह प्रदेश व्यापी दौरा अनपरा से शुरू होकर प्रदेश की सभी परियोजनाओं में 28.03.2022 तक लगातार चलेगा। जिसके तहत प्रथम दिन अनपरा तापीय परियोजना पर भ्रमण टोली का आगमन हुआ ।

Advertisement (विज्ञापन)

जूनियर इंजीनियर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष इंजीनियर जीबी पटेल, मध्यांचल सचिव इंजीनियर डी के प्रजापति  एवं अभियंता संघ के केंद्रीय महासचिव इंजीनियर प्रभात सिंह जी के साथ इंजीनियर अदालत वर्मा का प्रदेश व्यापी दौरा बीते बुधवार को अनपरा से शुरू हुआ है। जिसमें सर्वप्रथम अनपरा परियोजना के मुख्य द्वार पर उक्त दोनों पदाधिकारियों ने आंदोलन को गति प्रदान करने के लिए, सदस्यों में जोश भरने के लिए अपने ओजस्वी भाषण से सभी सदस्यों का आवाह्न किया एवं अपने संबोधन के साथ सभी सदस्यों से रूबरू हुए। इंजीनियर जी बी पटेल जी ने  कहा कि विगत कई वर्षों से इस भ्रष्टाचार में लिप्त उच्च प्रबंधन का विरोध जूनियर यह संगठन एवं अभियंता संघ मिलकर कर रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रबंधन द्वारा भय का वातावरण बनाकर लगातार की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाही के विरोध में पूरे बिजली घरों एवं परियोजनाओं पर अभियंता संघ एवं राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन  द्वारा संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन पिछले कई दिनों से लगातार चल रहा है। प्रबंधन में शीर्ष स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार पर अपनी आंख और कान दोनों बंद किए हुए हैं। बिना समुचित परीक्षण के अपने ही कार्यकाल में इआरपी लागू कर कमीशन खाने की हड़बड़ी में इआरपी गोलाइफ करने के विरुद्ध, संसाधनों की भारी कमी के बावजूद विद्युत और दुर्घटना में कार्मिकों पर आईपीसी की संगीन धाराओं में मुकदमा के विरुद्ध, विद्युत विभाग में बेसिक परिचालन के लिए दी जाने वाली धनराशि जिसे प्रिंटर, स्टेशनरी, इंटरनेट और आकस्मिक खर्च किए जाते थे, विगत 30 महीने से कोई धनराशि निर्गत न किए जाने के विरोध में, अव्यावहारिक लक्ष्य जैसे उपकेंद्र पर औसतन 200 से 400 संयोजन का विच्छेदन उसी दिन फीडिंग के विरोध में, पीपीएफ घोटाले के विरोध में, कार्मिकों से सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक लगातार कार्य कराये जाने के विरोध में, साप्ताहिक अवकाश/ सार्वजनिक अवकाश में भी काम कराए जाने के विरोध में, मूलभूत सुविधा तथा प्रत्येक उपकेंद्र पर शौचालय जल उपभोक्ता के बैठने की व्यवस्था न करने के विरोध में, संविदा कर्मी लाइनमैन को सुरक्षा कीट प्रदान न करने के विरोध में तथा विभागीय जर्जर कॉलोनी एवं उप केंद्रों की मरम्मत न कराए जाने के विरोध में संगठन लगातार कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहा हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रबंधन धरातल की स्थितियों को नजरअंदाज कर अव्यवहारिक लक्ष्य देकर सदस्यों का उत्पीड़न और शोषण कर रहा है। यह लड़ाई कारपोरेशन क्या स्थिति है और कल्चर को सुधारने की है, उपभोक्ता सेवा बेहतर करने की है, कार्मिकों के जीवन स्तर को सुधारने की है, सदस्यों को उत्पीड़न से बचाने की है। अभियंता संघ के केंद्रीय महासचिव इंजीनियर प्रभात सिंह ने कहा कि अगर प्रबंधन हमारे आंदोलन को नजरअंदाज करता है तो आगामी 4, 5 एवं 6 अप्रैल को सभी जूनियर इंजीनियर संगठन के सदस्य एवं अभियंता संघ के सदस्य 3 दिनों के लिए सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। जिससे उत्पन्न किसी भी तरह  का

Advertisement (विज्ञापन)

औद्योगिक अशांति का जिम्मेदार प्रबंधन स्वयं होगा।
  आंदोलन को और उग्र करने के लिए इंजीनियर जी बी पटेल एवं इंजीनियर प्रभात कुमार सिंह के समर्थन में अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य द्वार पर जूनियर इंजीनियर संगठन के केंद्रीय महासचिव इंजीनियर अनूप वर्मा, संरक्षक इंजीनियर हरिशंकर चौधरी, शाखा अध्यक्ष इंजीनियर सचिन राज, उपाध्यक्ष इंजीनियर सत्यम यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर नित्यानंद सिंह, शाखा सचिव इंजीनियर ज्ञानेंद्र पटेल आशुतोष द्विवेदी, लेखा अध्यक्ष इंजीनियर सुरेश सिंह, प्रचार सचिव इंजीनियर दीपक विंद, एवं अभियंता संघ की ओर से इंजीनियर अभिषेक बरनवाल, इंजीनियर विनोद कुमार, इंजीनियर राणा प्रताप मल्ल, इंजीनियर मनोज यादव,  इंजीनियर अभिषेक त्रिपाठी जी के साथ सैकड़ों की संख्या में अवर अभियंता, प्रोन्नत अभियंता एवं अभियंता संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें