अधिकारी व कार्मिकगण नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न करायें – जिलाधिकारी

सोनभद्र। राष्ट्र निर्माण के लिए, लिये गये संकल्प को निभाने हेतु केन्द्र व्यवस्थापक के साथ ही यू0पी0 बोर्ड परीक्षा से जुड़े अधिकारी व कार्मिकगण जिले में नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न करायें। पुलिस महकमा सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था व कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनिश्चित करते हुए इम्तेहान की पाकीजगी को बनाये रखने के लिए सभी प्रभावी कदम उठायें।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त निर्देश जिलाधिकारी श्री टी0के0 शिबु ने माध्यमिक शिक्षा परिशद द्वारा हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट वर्ष-2022 के सम्बन्ध में इम्तेहान के इन्तेजामात, प्रश्नपत्र- उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की मुकम्मल तैयारियों सम्बन्धी परीक्षा व्यवस्था से जुड़े केन्द्र व्यवस्थापकों के समीक्षा बैठक में दिये। जिलाधिकारी ने जिले के सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को दायित्वबोध कराते हुए कहा कि वे अपने-अपने निर्धारित परीक्षा केन्द्रों के लिए बखूबी जिम्मेदारी निभाते हुए हर हाल में नकल विहीन परीक्षा करायें।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे जिला विद्यालय निरीक्षक के मांग के मुताबिक कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था के साथ ही रिजर्व कक्ष निरीक्षकों की भी व्यवस्था सुनिश्चित करायें। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थाओं के साथ पूरी सतर्कता के साथ परीक्षा को नकल विहीन कराने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी हाल में प्रश्नपत्र लीक न होने पायें। इम्तेहान के सेन्टरों में आवासीय व्यवस्था नहीं होेगी। सी0सी0टी0बी0 की रिकार्डिंग शत-प्रतिशत सुरक्षित रखी जाय। एक महीने की क्षमता का डीवीडी सी0सी0 टी0बी0 की व्यवस्था रखी जाय।

Advertisement (विज्ञापन)

बोर्ड परीक्षा के तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्री टी0के0 शिबु ने बताया कि जिले में 24 मार्च, 2022 से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा जो 12 अप्रैल, 2022 तक चलेगी, में जिले के 77 स्कूलों के इम्तेहान देने वाले 42 हजार 600 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें 11 राजकीय कालेज , 10 अशासकीय सहायता प्राप्त व 56 वित्त विहीन मान्यता प्राप्त स्कूलों के बच्चें शामिल होंगे। जिले में 77 एग्जाम सेन्टर बनाये गये हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी श्री टी0के0 शिबु के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी घोरावल श्री श्याम प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा श्री जैनेन्द्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री रविशंकर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री हरिवंश, विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेटगण, जिले के सभी केन्द्र व्यवस्थापकगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कार्मिकगण आदि मौजूद रहें।

  • Advertisement

ऊर्जा निगमों के ई आर पी भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग जारी रहेगी

HIGHLIGHTS

  • अनपरा तापीय परियोजना पर हुई विरोध सभा में अभियन्ताओं एवं जूनियर इंजीनियरों ने प्रबन्धन की निगम के प्रति जताया विरोध

अनपरा, सोनेभद्र। उप्र ऊर्जा निगमों के अभियन्ताओं एवं जूनियर इंजीनियरों द्वारा भ्रष्टाचार एवं भय का वातावरण के विरोध में चलाये जा रहे शान्तिपूर्ण ध्यानाकर्षण कार्यक्रम का दमन करने हेतु ऊर्जा विभागों के प्रबन्धन द्वारा जारी प्रेस नोट को झूठ का पुलिन्दा बताते हुए संगठन के पदाधिकारियों अभिषेक बरनवाल, सचिन राज, सत्यम यादव ने जारी वक्तव्य में सदस्यों को बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील के साथ प्रबंधन को चेतावनी दी है कि एस्मा एवं पुलिस बल के जरिये आन्दोलन को दबाये जाने की कोशिश हुई तो उसके गम्भीर परिणाम होंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

उ0प्र0 के ऊर्जा निगमों के प्रबन्धन द्वारा ई0आर0पी0 खरीद एवं कोयले का समय से भुगतान न किये जाने के कारण 20 रुपये प्रति यूनिट तक बिजली खरीद के मामले में प्रेस में जारी किये गये बयान को पूरी तरह असत्य बताते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने पुनः यह आरोप दोहराया है कि ईआरपी प्रणाली खरीद एवं बिजली क्रय करने में उच्च स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है जिस पर पर्दा डालने के लिए प्रबन्धन कर्मचारी संगठनों के शान्तिपूर्ण ध्यानाकर्षण आन्दोलन को एस्मा लगाकर अलोकतांत्रिक ढंग से दमन करने की कोशिश कर रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा0 श्री योगी आदित्यनाथ जी से अपील की है कि प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेन्स नीति की खुलेआम धज्जियां उड़ाने वाले अरबों रूपये के इस घोटाले की सी0बी0आई0 से उच्च स्तरीय जांच करायी जाये एवं घोटाले के दोषी शीर्ष प्रबन्धन पर कठोर कार्यवाही की जाये। संगठन के पदाधिकारियों ने ऊर्जा निगमों के प्रबन्धन द्वारा जारी आदेशों का हवाला देते हुए बताया कि उप्र पाकालि ने 29 दिसम्बर 2018 को मे0 एसेन्चर सोल्यूशन प्रालि को 244.49 करोड़, उप्र राविउनिलि0 द्वारा 21 सितम्बर 2019 को मे0 लार्सन एवं एल एण्ड टी इन्फोटेक लि0 को 122 करोड़, एक जनवरी 2021 को मे0 ओडिसी कम्प्यूटर्स को 38.49 करोड़ एवं उप्र पाट्राकालि ने 4 दिसम्बर 2020 को मे0 एसेन्चर सोल्यूशन प्रा लि को 52.98 करोड़ का आदेश किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

यह कुल धनराशि 457.97 करोड़ रूपये होती है, जिस पर 18 प्रतिशत जीएसटी जोड़ने पर कुल खर्च 511.52 करोड़ का होता है। जबकि ऊर्जा निगमों के प्रबन्धन ने मात्र 244 करोड़ रूपये का हवाला दिया है, जो कि पूरी तरह असत्य है। उक्त सभी आदेशों की प्रतिलिपि संगठनों के पास है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह लगभग 511.52 करोड़ रूपए ईआरपी लागू करने की प्रारम्भिक आदेश है। जबकि ईआरपी की पूरी प्रणाली लागू होने तक खर्च लगभग 700 करोड़ रूपये तक पहुंच जायेगा। जबकि देश के अधिक कर्मचारी एवं सबसे अधिक विद्युत उपभोक्ता वाले प्रदेश महाराष्ट्र में विद्युत वितरण कम्पनी मात्र 25 करोड़ रूपये में ईआरपी प्रणाली के कार्य हेतु आदेश दिया है। उसकी तुलना में उप्र में 20 गुना से अधिक की धनराशि खर्च की गयी जो कि सरासर भ्रष्टाचार है।

Advertisement (विज्ञापन)

विगत वर्ष माह सितम्बर-अक्टूबर में विद्युत उत्पादन निगम के ताप बिजली घरों में कोयले संकट का मुख्य कारण कोयले खरीद का समय से भुगतान न कर पाना है। जिसके लिए शीर्ष ऊर्जा प्रबन्धन सीधे जिम्मेदार है। उल्लेखनीय है कि उप्र राविउनिलि लगातार मुनाफा देने वाली विद्युत उत्पादन कम्पनी है एवं प्रदेश को सबसे सस्ती बिजली देने वाली कम्पनी है। ऐसे में शीर्ष ऊर्जा प्रबन्धन द्वारा उनिलि को कोयले के भुगतान की अदायगी समय न कर मंहगी बिजली 20 रुपए प्रति यूनिट एनर्जी एक्सचेंज से खरीदा जाना शीर्ष ऊर्जा प्रबन्धन की विफलता एवं भ्रष्टाचार भी है। आज की विरोध सभा में अभियंता संघ से इं अभिषेक बरनवाल, , इं अभिषेक त्रिपाठी, इं गजानन श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार तथा जूनियर इंजीनियर संगठन से इं० हरिशंकर चौधरी, अध्यक्ष इं सचिन राज, इं आशुतोष द्विवेदी, इं सत्यम यादव, ज्ञानेंद्र पटेल, इं० सुरेश सिंह,मनोज पाल, अनूप वर्मा, सचिन कन्नौजिया, अनमेश शुक्ला, आर एन दीक्षित, विजय कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में अभियंता और जूनियर इंजीनियर ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

  • Advertisement

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा होली मिलन समारोह का कराया गया आयोजन

HIGHLIGHTS

  • होली मिलन समारोह में श्याम बाबा के कीर्तन का कराया गया आयोजन
  • कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक भूपेश चौबे रहे उपस्थित

सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र द्वारा रविवार को शाम 7:00 बजे से नगर स्थित राजस्थान भवन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन श्याम बाबा का कीर्तन करवा कर किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक भूपेश चौबे उपस्थित रहे। साथ ही साथ कार्यक्रम में मंच के सदस्यों और उनके परिवार वालों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने मंच के कार्यों की सराहना किया और भविष्य में भी इसी तरह कार्यक्रम को आयोजित करने हेतु मंच के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रोत्साहित कर धन्यवाद दिया कि मारवाड़ी युवा मंच हमेशा से अच्छे कार्यों को करता रहा है और हमेशा करता रहेगा। वही मंच के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने भी मंच के सभी सदस्यों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे ही कार्यों को करने की शपथ ली।

Advertisement (विज्ञापन)

मंच के महामंत्री शिखर केडिया व कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल ने भी वहां उपस्थित सभी सदस्यों को सभी को होली की बधाई दी। मंच के मीडिया प्रभारी हिमांशु केजरीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच के संरक्षक विजय कनोडिया, विमल अग्रवाल व विनोद झुनझुनवाला उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

वही मंच के सदस्यों में रवि अग्रवाल, हर्षित चौधरी, सुमित चौधरी, भरत चौधरी, रवि केजरीवाल, मनोज केजरीवाल, मनोज, परशुराम पुरिया, विवेक अग्रवाल, विनय अग्रवाल, मोंटी थर्ड, संजय अग्रवाल, चंद्र कुमार केजरीवाल, विक्की चौधरी, रमेश गोयल, अनुज केडिया, किशोर केडिया, राकेश जालान, देवांशु अग्रवाल, आशु झुनझुनवाला, पंकज कनोडिया, रमेश केडिया, रमेश थर्ड, आयुष कनोडिया, आयुष बगड़िया सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

लायन्स क्लब प्रागंण में लगाया गया पल्सपोलियो कैम्प

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। रविवार को लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा लायंस क्लब प्रांगण में पल्स पोलियो कैंप लगाया गया। जिसमे लायन अध्यक्ष किशोरी सिंह, पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल ,जोन चेयरपर्सन दया सिंह व सचिव विमल अग्रवाल ने पल्स पोलियो ड्राप पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर लायन अध्यक्ष किशोर सिंह ने कहा कि आज भारत पोलियो मुक्त है, पड़ोसी राज्यों से पोलियो अपने देश में वापस ना आए ,इसके लिए भारत सरकार ऐतिहातन 0 से 5 वर्ष के बच्चों को लगातार पोलियो की खुराक दे रहा है। हर परिवार को चाहिए, जिनके जीरो से 5 वर्ष के बच्चे हैं उनको पोलियो ड्रॉप अवश्य पिलाएं।

  • Advertisement

महिला ने घर के बरेड़ में लगाई फांसी, सनसनी

डाला, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र में एक महिला ने घर के बरेड़ में फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर लिया। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर के बाद ग्राम पंचायत कोटा के टोला पतगड़ी की वार्ड नौ सदस्या मानकुंवर पत्नी रामदयाल गोड़ निवासी पतगड़ी ने घर के अन्दर बरेड़ से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली।

Advertisement (विज्ञापन)

मृतिका की लड़की ने बताया कि हमलोग घर में ही थे और माँ किसी कार्य से घर के अंदर गई और कुछ ही देर बाद मैं भी गई, तो देख कर दंग रह गई और शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर मेरे पिताजी भी आ गए और तत्काल मां को फांसी के फंदे से उतारा उस समय सांसे चल रही थी। मृतिका के पति रामदयाल ने बताया कि जब फांसी के फंदे से उतारा तो उस समय सांसे चल रही थी और तत्काल हमने डॉयल 108 न0 एम्बुलेंस को सूचित किया और एम्बुलेंस के द्वारा चोपन अस्तपताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

फिर हमलोग शव को लेकर घर आ गए, चूंकि देर शाम हो जाने के कारण डॉयल 112 न0 को सूचना रविवार को सुबह लगभग नौ बजे किया गया। सूचना पाते ही पीआरबी चोपन मौके पर पहुंच गई और डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर एवं एएसआई त्रिभुवन रॉय मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिए।

Advertisement (विज्ञापन)

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका के चार बड़े बच्चे भी हैं। जिसमें दो लड़का व दो लड़की हैं। मृतिका किस कारणवश फांसी लगाई यह पता नही चल सका है। मौके पर ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो, वार्ड सदस्य गौरव कुमार, नन्दलाल गोड़, मुन्ना गोड़, सदस्य प्रतिनिधि, भागवत, राजाराम, मिठाई लाल एवं गांव के ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Advertisement

लायंस क्लब द्वारा लगवाए गए आरों प्लांट से स्कूली छात्रों को मिल रहा है लाभ

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा आरो फिल्टर प्लांट हरीश अग्रवाल के शोरूम के बाहर लगाया गया है। जिसका आते जाते स्कूल के बच्चे राहगीर प्रतिदिन लगभग 500 बच्चे पानी पीकर लाभ उठाते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

स्कूली बच्चों से बात किया गया उन्होंने बताया कि विगत वर्ष से आरों पानी का स्कूल आते-जाते, घर आते जाते लाभ उठाते हैं। यह जानकारी सचिव विमल अग्रवाल ने दी। पूर्व मण्डलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने बताया कि 24 घंटे आरों पानी की मशीन चालू रहता हैं। बिजली न रहने पर जनरेटर से भी ठंडा पानी उपलब्ध रहता हैं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

दही हांडी की मटकी फोड़ने का कार्यक्रम हुआ आयोजित

डाला, सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के मलिन बस्ती में बीते शाम को मटका सेवा कमेटी ने दही हांडी मटकी फोड़ने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को देर शाम डाला मलिन बस्ती में मटका सेवा कमेटी के द्वारा दही हांडी फोड़ने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर जी रहें। मुख्य अतिथि के द्वारा कार्यक्रम शुभारंभ फिता काटकर किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस कार्यक्रम में भाग लेने डाला नगर के लगभग सभी युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं दही हांडी फोड़ने में चौथी बार बहुत ही कठिन परिश्रम कर गोविंदाओं के मेहनत रंग लाई और वे मटकी फोड़ने में सफल हो गए। हंडिया फोड़कर जहां गोविंदाओ ने त्योहार मनाया, वहीं हजारों रुपये के पुरस्कार भी जीते। गली मुहल्लों में दही हांडी के फिल्मी गानों की धुन और ‘जय श्री राम के गोविंदा आला रे आला’ की धुन का उद्घोष हो रहे थे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान मटका सेवा कमेटी अध्यक्ष प्रदीप शाह, गणेश जयसवाल, विजय जयसवाल, रमन जयसवाल, प्रकाश जायसवाल, राजकुमार, कुंदन पांडेय, अजय दिवाना, संदीप, अरविंद केजरीवाल, रोहित, संदीप गुप्ता, बटखरी पटेल, गोपाल पटेल, मोहन, दिनेश, लड्डू आदि सैकड़ों युवा शामिल रहें।

  • Advertisement

होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • विंध्य संस्कृति शोध समिति के प्रधान कार्यालय पर हुआ विचार गोष्ठी एवं कवि गोष्ठी का आयोजन
  • इस अवसर पर कवियों ने अपनी एक से बढ़कर एक रचनाओं को सुनाया
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। साहित्य कला संस्कृति के क्षेत्र में अनवरत रूप से स्वागत बंसल 30 और समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट की ओर से प्रधान कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर विचार गोष्ठी/ काव्य गोष्ठी के आयोजक एवं ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-प्रेम सौहार्द भाईचारे का त्यौहार होली के अवसर पर आदिकाल से हम एक दूसरे को बधाई संदेश देकर गले मिलने रंगों की होली खेलने की परंपरा आज भी कायम है रंग हमारे जीवन को उत्साहित कर नव स्फूर्ति प्रदान कर सफलता के डगर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं मात्र त्यौहार ही नहीं बल्कि कलर थेरेपी का सिद्धांत यहां पर लागू होता है रंगों के माध्यम से मनुष्य अपने आप को स्वस्थ रख सकता है इसी उद्देश्य हमारे प्राचीन ऋषि यों मनीषियों ने होली रंगो की होली खेलने की विधा बनाया और प्राचीन काल में टेसू के फूलों सब्जियों अन्य फूलों के रस से रंग तैयार किया जाता था और इस रंग में सराबोर होकर मनुष्य अपने स्वास्थ्य का रक्षण किया करता था आज भी यह प्रथा कायम है कलर थेरेपी के माध्यम से मनुष्य के जटिल से जटिल रोगों का इलाज भी होता है मेहंदी महावर गोदना आदि कलर थेरेपी के सिद्धांत पर संचालित है।

Advertisement (विज्ञापन)

विचार गोष्ठी में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हुए करते हुए रामनाथ शिवेंद्र ने कहा कि हमारे भारतीय साहित्य में होली का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है और इस त्यौहार के पीछे आध्यात्मिक धार्मिक सामाजिक तथ्य छिपे हुए हैं होली से संबंधित लोक कथाएं लोक गीतों का वाचन गायन हमारे भारतीय संस्कृति का प्रतीक है आज भी ढोलक के हाथों पर गाए जाने वाली गाए जाने वाला फगुआ आज के गीतों में जीवन की हंसी खुशी मौज मस्ती का पुट देखने को मिलता है।
काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध गजलकार शिवनारायण “शिव” ने गीत के माध्यम से फगुवा का संदेश दिया-

Advertisement (विज्ञापन)

रामनाथ “शिवेंद्र” ने कहा कि-” हमारे भारतीय साहित्य में होली का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है, इस त्यौहार के पीछे आध्यात्मिक, धार्मिक, संस्कृति, सामाजिक तथ्य छिपे हुए हैं। होली त्योहार से संबंधित लोक कथाएं, लोक गीतों का वाचन- गायन हमारे भारतीय संस्कृति का प्रतीक है, आज भी ढोलक की थाप पर गाए जाने वाला फगुआ गीत मानव जीवन में हर्ष उल्लास भर देता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध गजलकार शिवनारायण “शिव”ने फगुआ गीत गायक कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया-
फागुन कअ रंग निराला बा,
फागुन क रंग निराला बा। केहू पीए केहू पिलावे,
केहूं घूम-घूम होली गावे।

Advertisement (विज्ञापन)

कवि गोष्ठी में कवि सुशील राही, डॉक्टर बी पी सिंगला, अमरनाथ अजेय, सरोज सिंह, हास्य व्यंग रचनाकार जयराम सोनी, सोन साहित्य संगम के संस्थापक राकेश शरण मिश्र, प्रकृति विधान फाउंडेशन के संस्थापक राजकुमार केसरी आदि कवियों ने एक से एक अपनी फागुनी रचना सुनाकर श्रोताओं को फागुन के रंग में भिगो दिया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन केसरवानी, प्रतिभा देवी कुमारी तृप्ति, विजय कुमार केसरी सहित अन्य श्रोतागण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी साहित्यकारों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।

  • Advertisement

सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के कार्यालय पर होली मिलन समारोह हुआ संपंन्न

Advertisement (विज्ञापन)

गौतम विश्वकर्मा

सुकृत, सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के करमा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित “सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट” के केंद्रीय कार्यालय पर शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक- दूसरे को मिठाई खिला कर तथा अवीर लगाकर होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। अंत में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा ने भी समस्त देशवासियों को रंगों के त्यौहार होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर अतिथिगण के रूप में जेई विनोद कुमार शर्मा, ई. संजय विश्वकर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला सचिव सोनभद्र दिनेश कुमार, सदस्य गण मदन लाल यादव, सूरज मणि, पंकज कुमार, सरवरे अख्तर व पंचायत मित्र सुकृत कसमुद्दीन मौजूद रहे।

  • Advertisement

साउडीह के जंगल में पेड़ लटकता मिला युवती का शव

Advertisement (विज्ञापन)

डाला,सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के साउडीह के जंगल में एक युवती का शव पेड़ लटकते हुए मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
हाथीनाला थानाध्यक्ष ने बताया कि बाल देव खरवार पुत्र सुखदेव निवासी ग्राम साउडीह, थाना हाथीनाला सोनभद्र ने सूचना दिया कि मेरी पुत्री देविका कुमारी उम्र करीब 18 वर्ष जो शुक्रवार को दोपहर में घर से गाय चराने जंगल गई थी।

Advertisement (विज्ञापन)

शाम को घर नहीं आई तो खोजबीन करते हुए शनिवार की सुबह में जंगल में पेड़ से अपनी साड़ी से गले में फंदा बनाकर लटकी हुई पाए जाने पर सूचना दिया। सूचना पर मैं मय फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को उतरवा कर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेजवा दिया।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें