सड़क हादसा में पति-पत्नी व बेटी की मौत, एक मासूम गम्भीर

कोन, सोनभद्र। स्थानीय क्षेत्र के कोन-विंढमगंज मार्ग पर कुड़वा मोड पर बाइक व कार की टक्कर भीषण टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी व एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि ढाई साल का बेटा गम्भीर रुप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाडिह के टोला कोलडिहवा निवासी मुस्तकीम अंसारी पुत्र रेयाज अपने पत्नी व दो बच्चों के साथ विंढमगंज की ओर बाइक से जा रहा था कि विंढमगंज की ओर से क्रेटा कार से जोरदार टक्कर हो गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें बाइक सवार मुस्तकीम समेत पत्नी व एक बच्चे की मौके पर मौत हो गयी जबकि ढाई वर्ष का बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज हेतु बाहर के लिए रेफर कर दिया गया है। बच्चे की स्थिति भी नाजुक बनी हुयी है। घटना के बाद परिजनों को सूचना दे दिया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर घायल बच्चे को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजवा दिया गया है। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों गाड़ियों को भी कब्जे में लिया गया है। त्योहार के दिन इस तरह की घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया।

  • Advertisement

छत्तीसगढ़ से घर लौट रहे परिवार की पेड़ से टकराई कार, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत

Advertisement (विज्ञापन)

बभनी, सोनभद्र। होली पर की जाने वाली पारंपरिक पूजा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से अपने मूल निवास बभनी आ रहा एक परिवार शनिवार को दुर्घटना का शिकार हो गया। बभनी थाना क्षेत्र के मद्धुघुटरा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। इससे मां बेटा सहित तीन की मौत हो गई। वहीं परिवार के मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। घटना के बाद जहां मौके पर देर तक अफरातफरी मची रही। वहीं पर्व की खुशियां गम में तब्दील होने के कारण उनके मूल निवास राजा सरई में मातम की स्थिति बनी रही।

Advertisement (विज्ञापन)

बभनी क्षेत्र के राजासरई गांव निवासी उपेंद्र दुबे पूरे परिवार के साथ इन दिनों छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में निवास करते हैं। वहां सुबह अपनी पत्नी, बेटा श्याम परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार से अपने मूल निवास राजासरई होली पर्व पर होने वाली पारंपरिक पूजा में शामिल होने के लिए कार से आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार वाराणसी-अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) मार्ग पर स्थित मद्धुघुटरा गाव के समीप पहुंची, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। इससे मानमती दुबे (70) पत्नी केशव प्रसाद दुबे, देव रूपी दुबे (55) पत्नी उपेंद्र दुबे, उनका पुत्र नवीन दुबे (24) की मौत हो गई। इसमें दो की मौके पर मौत हुई जबकि एक ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

परिवार के मुखिया उपेंद्र दुबे (56) पुत्र केशव प्रसाद दुबे को घायल अवस्था में उपचार के लिए बबनी पीएचसी ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के इच्छा अनुसार बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया। उधर इस घटना की जानकारी जैसे ही राजासरई गांव में पहुंची, होली के रंग में डूबे लोग अवाक रह गए। जो जहां जिस हालत में था मौके के लिए दौड़ पड़ा। मृतकों की हालत देख संबंधित परिवार से जुड़े लोगों से रुलाई फूट पड़ी। हादसे के चलते पूरे गांव में मातम की स्थिति बनी रही। दूसरे लोग भी विधि की इस विडंबना के प्रति भौंचक नजर आए।

  • Advertisement

सौहार्द एवं भाई चारे का प्रतीक है होली पर्व – केपी यादव

Advertisement (विज्ञापन)

अनपरा, सोनेभद्र। हिण्डालको रेनूसागर पावर डिवीजन रामलीला मैदान स्थित होलिका दहन से पूर्व मुख्य अतिथि रेनूसागर पावर डिवीजन के अध्यक्ष ऊर्जा के.पी.यादव सप्तनीक द्वारा विधि विधान से हवन पूजन व अर्चन की गई। तत्पश्चात बुराई की प्रतीक होलिका का दहन किया गया। होलिका दहन होते ही आतिशबाजी के साथ ढोलक, झाल, मजीरे की थाप पर देर तक कर्मचारियों, युवाओं ने होली के गीत गाए।

Advertisement (विज्ञापन)

होली के दिन प्रेक्षागृह स्थित रेनूपावर क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह शुभारम्भ के पूर्व क्लब के सचिव निशान्त सिंह द्वारा मुख्य अतिथि के.पी.यादव अध्यक्ष ऊर्जा एवं सभी आगन्तुकों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली मिलन समारोह के बहाने हम सभी लोग आज यहां उपस्थित हुए हैं। हम सभी को ऐसे कार्यक्रम से यह सीख लेनी चाहिए कि जिस प्रकार हम सभी ऐसे पर्व को मिल-जुलकर मनाने के बहाने आपसी सौहार्द एवं प्रेमभाव से पहुंचते हैं। इसी तरह जीवन में भी एक दूसरे के साथ भाई-चारे की भावना को और अधिक मजबूत बनाते हुए परस्पर एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशियों का इजहार करें।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर कमोवेश सभी विभागाध्यक्षों एवं सहकर्मियों ने भी एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली खेली तथा ढोल मजीरे की थाप पर होली के दिवानों, मस्तानों ने फाग गीत गाकर खूब थिरके व क्लब द्वारा आयोजित ठंडई, लड्डू व गोझिया का लुत्फ उठाया तथा एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन क्लब सचिव निशान्त सिंह ने किया। इस अवसर पर संजय कुमार सिंह, शैलेश विक्रम सिंह, अनिल सिंघानिया, परेश ढोले, राजेश सैनी, राम जतन गुप्ता, सुनील कान्त पाण्डेय आदि के अलावा सभी विभागाघ्यक्ष मौजूद थे।

  • Advertisement

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी होली की बधाई

सोनभद्र। जिलाधिकारी टी0के0 शिबु ने जनपदवासियों को रंग और गुलाल के पर्व होली की शुभकामनाएं देते हुये उनके सुख व समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि रंगों का त्योहार होली सभी को आपसी मेल-जोल एवं सद्भाव की प्रेरणा देता है। होली यानि रंगों का त्योहार, प्यार का त्योहार है। इसे सभी लोग मिल जुलकर सौहार्द्रपूर्ण ढंग से मनाये।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने जनपद के नागरिकों से अपील भी किया है कि होली पर्व को शान्ति एवं खुशी के वातावरण में मनाये। कोई भी व्यक्ति या वर्ग ऐसा कार्य न करें जिससे किसी की धार्मिक भावना को अघात पहुँचे और कानून एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो। कीचड़ आदि किसी पर न फेंके, साथ ही मादक पदार्थो का सेवन भी न करें।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में कोरोना का खतरा टला नहीं है। अतः सभी जनपदवासी होली का त्योहार मनाते हुये कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन आवश्यक रूप से सुनिश्चित करें, ताकि सभी जनपदवासी कोरोना संक्रमण से सुरक्षित बने रहें और सभी स्वस्थ्य रहें।

  • Advertisement

सोन नदी में डूबे बालक का शव अगले दिन उतराया मिला

चोपन, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के करगरा स्थित सोन नदी में बुधवार की दोपहर स्नान करने गये बालक गहरे पानी में डूब जाने से हड़कंप की स्थित बन गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस डूबे बालक को गोताखोरों के माध्यम से खोजने में जुट रहीं। किंतु काफी प्रयास के बाद भी डूबे बालक का कोई अता पता नही चल सका। लेकिन अगले दिन गुरूवार की सुबह सोननदी में शव उतराया मिला। उसके बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।

Advertisement (विज्ञापन)

चोपन पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मृत शव को पंचनामा कर अपने कब्जे में लेकर अंत परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। बताते चले की बुधवार की दोपहर करगरा निवासी छोटे लाल केवट का 13 वर्षीय पुत्र राकेश सोननदी में नहाने गया था। इसी दौरान उसके गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। यह देख लोगों ने तुरंत चोपन पुलिस को सूचना दी।

Advertisement (विज्ञापन)

पुलिस खोताखोरों को लेकर घटना स्थल के सोन नदी के इर्द-गिर्द काफी खोजबीन की, किंतु डूबे बालक का कोई अता पता नही चल सका। आखिरकार गुरुवार की सुबह डूबे बालक का शव सोन नदी में उतराया मिला। उधर घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

  • Advertisement

हर घर जल योजना के ठेकेदारों ने सड़क पर मिट्टी पाटकर लोगों का चलना किया दुश्वार, आक्रोश

HIGHLIGHTS

  • ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत कर लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ किया कार्रवाई की मांग पीडब्लूडी सड़क पर मिट्टी छोड़ना व जगह जगह गड्ढा खोदकर कर छोड़ देना दे रहा बड़ी दुर्घटना को दावत
Advertisement (विज्ञापन)

विंढमगंज, सोनभद्र। विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत विंढमगंज क्षेत्र के दर्जनों गांवों में सरकार की बड़ी योजना हर घर जल योजना पर तेजी से काम चल रहा हैं। जहाँ सरकार तरह तरह के योजना चला कर जनता की समस्याओं का समाधान करने में लगा है, वही कार्यदायी संस्था के लापरवाही ने ग्रामीणों के बीच तरह तरह के समस्या खड़ा करके जीना हराम कर दिया हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

विंढमगंज थाना क्षेत्र के फुलवार ग्राम पंचायत में कार्य कर रहे ठेकेदार के कारण अभी सड़के मिट्टी युक्त हो गई हैं। जिससे ग्रामीणों को चलना दुस्वार हो गया हैं, वही मोटरसाइकिल सवार गिर गिर कर चोटिल हो रहे हैं। कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती हैं। ग्रामीण बिहारी,दीपक,नंदू,संजय,दसई यादव,बीरबल,बाबूलाल ने बताया कि ठेकेदार द्वारा घोर लापरवाही किया जा रहा है। जिससे हम सभी ग्रामीणों को समस्या झेलना पड़ रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

इन्होंने कहा कि होलीका दहन फूलवार विद्यालय के प्रांगण में किया जाता हैं। जहाँ रात में हजारों के संख्या में लोग गाते बजाते व नाचते वहाँ तक जाते हैं। होलिका दहन स्थल पर जाने के लिये एकमात्र सड़क हैं। अगर समय रहते सड़क साफ नही हुआ तो कोई अनहोनी हो सकता हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग किया है।

  • Advertisement

योग साधकों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की दी शुभकामनाएं

राजेश पाठक

सोनभद्र। पतंजलि परिवार सोनभद्र के नियमित योग कक्षाओं में बृहस्पतिवार को योग साधको द्वारा एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामना दी गई। इस मौके पर अमरेश चंद्र त्रिपाठी द्वारा बहुत ही सुंदर होली गीत प्रस्तुत की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान सभी कक्षाओं में प्रमुख योग शिक्षक के अलावा सभी योग साधक भाई -बहन उपस्थित रहे। जिसमें से पुरुषों के कक्षा में सोनभद्र बार सभागार में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान के नगर संरक्षक शेषमणि तिवारी, किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडे, अमरेश त्रिपाठी, चंद्र बहादुर सिंह, विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्तव, उमाकांत सिंह, रूप नारायण सिंह ,गोविंद नारायण सिंह, दिलीप कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राजू सोनी, सोहन लाल आदि रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं महिलाओं के कक्षा में महिला पतंजलि योग समिति जिला महामंत्री अनीता गुप्ता महिला पतंजलि योग समिति तहसील प्रभारी रावटसगंज प्रतिभा सोनी, अर्चना जायसवाल, रिंकी अग्रहरि, रजनी श्रीवास्तव, उर्मिला, माधुरी, शैलेश उपाध्याय, सरोज द्विवेदी, मंजू जायसवाल, ममता गुप्ता, पूनम प्रजापति, नवज्योति, कोमल, मनोरमा पांडे, संगीता सोनी समेत तमाम योग साधक भाई- बहने उपस्थित रहे।

  • Advertisement

खूबसूरत शिवाजी तालाब नगर पंचायत दुद्धी की उपेक्षा का शिकार

दुद्धी, सोनभद्र। नगर पंचायत अंतर्गत मनोरम प्राचीन शिवाजी तालाब आम लोगों के लिए नयनाभिराम घूमने देखने योग्य तालाब जो महाराज शिवाजी के जमाने से निर्मित होने की मान्यता के रूप में ऐतिहासिक धरोहर है, जो नगर पंचायत दुद्धी की उपेक्षा का शिकार हो रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

शिवाजी की प्रतिमा रंग रोगन प्रतिमा लगाने के बाद आज तक नहीं किया जा सका और ऐतिहासिक हिंदू सम्राट के प्रतिमा से लगा भाला वर्षों से गायब है, जो महापुरुषों के अपमान को दर्शाता है। तालाब के रेलिंग की पाइप कई जगह से टूटी और गायब है,

Advertisement (विज्ञापन)

लोगों के बैठने का यात्री शेड टूट चुका है, रेलिंग की पाइपे जंक खा रही है, लाखों का हाई मास्क लाइट दोनों शो पीस बना हैं, रंग बिरंगी मछलियों से पटा तालाब गंदगी से पट गया हैं और नगर पंचायत दुद्धी कुंभकरणीय निद्रा में सो रहा हैं। गैर जिम्मेदार नगर पंचायत की उपेक्षा के कारण प्राचीन शिवाजी तालाब की सूरत बिगड़ रही है, जिसे प्रशासन संज्ञान ले और नगर पंचायत को कर्तव्यों का बोध कराएं।

  • Advertisement

दुद्धी सोनांचल इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र का विदाई समारोह सम्पन्न

दुद्धी ,सोनभद्र सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज में होली के पूर्व 12 वीं के छात्र- छात्राओं का विदाई समारोह अबीर गुलाल के बीच सकुशल संपन्न हुआ। एक ओर जहां छात्र-छात्राएं विद्यालय से अन्यत्र शिक्षण कार्य को लेकर विद्यालय से बिछड़ने को लेकर उदास थे, वही उच्च शिक्षा की संभावनाओं को लेकर उत्साहित देखे गए।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के प्रबंधक आर पी श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य दीपक कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। उक्त कार्यक्रम के शुभ अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जो सामाजिक व सांस्कृतिक भावनाओं से ओतप्रोत रहा।

Advertisement (विज्ञापन)

विभिन्न छात्र-छात्राओं ने अपने वक्तव्य के माध्यम से विचार प्रस्तुत किए तथा विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने आशीर्वाद स्वरुप दिव्य ज्ञान से छात्र-छात्राओं को अभीसिंचित किया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान फाइनल ईयर के छात्र भावविभोर रहे।कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता श्री संतोष यादव जी ने किया। इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षक विजय कुमार, आदर्श तिवारी, कृपा शंकर तिवारी, संतोष पांडे, राकेश तिवारी ,जगदंबा प्रसाद, शीत कुमार, संजय कुमार, गणेश प्रसाद रत्ना तिवारी, तृप्ति उपस्थित रहें।

  • Advertisement

व्यय अनुवीक्षण व आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु उड़न दस्ता टीम का किया गया गठन

सोनभद्र। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राकेश सिंह ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद मीरजापुर/सोनभद्र स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन 2022 में व्यय अनुवीक्षण व आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु उड़न दस्ता टीम का तहसीलवार गठन किया गया है। उड़न दस्ता टीम द्वारा अवैध नगदी का आदान-प्रदान, शराब वितरण, मतदाताओं को उद्कोच एवं अन्य संदेहात्मक वस्तुओं, शस्त्रों आदि पर कड़ी नजर रखने हेतु जनपद में तहसीलवार उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि घोरावल तहसील के लिए उप जिलाधिकारी घोरावल-9454416847, क्षेत्राधिकारी घोरावल-9454404303 व नायब तहसीलदार घोरावल-9473579410 को को जिम्मेदारी दी गयी है। इसी प्रकार से राबर्ट्सगंज तहसील के लिए उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज-9454416845, क्षेत्राधिकारी नगर-9454401595 व नायब तहसीलदार राबर्ट्सगंज-9454416852 को जिम्मेदारी दी गयी है। ओबरा तहसील के लिए उप जिलाधिकारी ओबरा-9870961942, क्षेत्राधिकारी ओबरा-9454401596 व नायब तहसीलदार ओबरा-7827221920 को जिम्मेदारी दी गयी है।

Advertisement (विज्ञापन)

दुद्धी तहसील के लिए उप जिलाधिकारी दुद्धी-9454416846, क्षेत्राधिकारी दुद्धी/पिपरी-9454401598 व नायब तहसीलदार दुद्धी-9873273013 को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उन्होंने बताया कि गठित टीमों के पास नगदी/समान के अधिग्रहण के लिए वाहन, मोबाइल, फोन, वीडियों, कैमरा एवं आवश्यक पंचनामा प्रपत्र का होना आवश्यक है। निर्वाचन व्यय उल्लंघन तथा आदर्श आचार संहिता सम्बन्धित शिकायतों की निगरानी आदि का कार्य देखेंगें। जब भी नगद, शराब या अन्य किसी वस्तु के वितरण से सम्बन्धित कोई शिकायत प्राप्त होगी, उड़नदस्ता टीम तुरन्त उस स्थान पर पहुंच जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उड़नदस्ता आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करेगा, रिश्वत की वस्तुए जब्त करेगा, व्यक्तियों और गवाहों से साक्ष्य एकत्रित करेगा और बयान रिकार्ड करेगा। टीम सहायक रिटर्निंग आफिसर को एक रिपोर्ट भेजेगा, जिसकी एक प्रति पुलिस अधीक्षक और प्रेक्षक को भेजा जायेगा। इस सम्बन्ध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त बुकलेट का भली-भाॅत अध्ययन करते हुए तद्नुसार अनुपालन करेंगें।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें