डाला, सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के पिपरी बॉर्डर रेणुकूट मार्ग पर ट्रक और हाईवा के बीच आमने सामने सो जोरदार टक्कर हो जाने से एक चालक की मौत दूसरा चालक घायल हो गया। हाथीनाला थानाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद ने बताया कि लगभग 4:30 बजे एक ट्रक व हाइवा में आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें हाईवा का चालक चंद्रशेखर पुत्र सोती चौहान निवासी ग्राम महूआव थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 40 वर्ष की हिंडालको हॉस्पिटल ले जाते समय मौत हो गई तथा खलासी सुरक्षित है।
Advertisement (विज्ञापन)
वही ट्रक के चालक अरविंद कुमार पुत्र कमलेश गौड़ उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम गोझवा थाना मुंगरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर को घायल अवस्था में पीआरबी 3091 द्वारा सीएचसी दुद्धी भिजवाया गया हाईवा एवं ट्रक को क्रेन द्वारा सड़क के किनारे करा कर यातायात सुचारु रूप से बहाल किया गया। मृतक के शव को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु हिंडालको हॉस्पिटल रेणुकूट मोर्चरी में तथा रखवाया गया तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है।
डाला सोनभद्र। सोमवार को आगामी होली व शबे ए बरात त्योहार के मद्देनजर डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई।
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक में चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया। और उन्होंने कहा कि होली के त्यौहार व शबे ए बरात के त्यौहार व उसी रोज शुक्रवार यानी जुम्मे का दिन होने के कारण विशेष सतर्कता को देखते हुए संभ्रांत नागरिक के साथ होली और शबे ए बरात के त्यौहार को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लोगों से अपील की।
Advertisement (विज्ञापन)
चौकी इचार्ज ने यह भी कहा कि त्यौहार मे किसी तरह से खलल डालने वालो बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही लोगों से आश्वस्त किया गया कि त्योहारों में अगर किसी भी तरह के अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही कि जाएगी। साथ ही त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाऐ और होली त्यौहार आपसी प्रेम व सौहार्द प्रतीक है।
Advertisement (विज्ञापन)
साथ उन्होंने कहा कई स्थान पर होलिका दहन कि जाएगी और उन्होंने कहा कि होलिका दहन के स्थान पर किसी प्रकार का समस्या उत्पन्न हो रही हो तो तत्काल पुलिस को सूचना करें। त्योहारों को परंपरागत व हर्षोल्लास से मनाए।पुलिस फोर्स क्षेत्रों में चक्रमण करती रहेगी। इस दौरान , मुकेश जैन,श्रीकांत तिवारी ,सुभाष पाल,राणा सुभाष राव अंबेडकर, भैरव बाबा ,राजू शुक्ला,मनीष तिवारी,अनिकेत निषाद,शाहनवाज शाह,हनुमान सिंह,अवधेश कुमार,नागेंद्र पासवान के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।
दुद्धी, सोनभद्र। संकट मोचन मंदिर पर सोमवार को हिन्दू समाज के सभी धार्मिक संगठनों व ब्रह्मण संगठनों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि होली 18 मार्च दिन शुक्रवार को बड़े उत्साहपूर्वक मनाई जाएगी। साथ ही 17 मार्च को फाग उत्सव कार्यक्रम संकट मोचन मंदिर पर आयोजित की जाएगी।जबकि होलिका दहन का कार्यक्रम 17 मार्च को रात्रि 12 बजे के बाद होगा। इस बैठक में धार्मिक संगठनों की ओर से नंदलाल एडवोकेट भोला नाथ, आरती, आलोक अग्रहरि, संदीप गुप्ता, कल्याण मिश्रा, ऋषभ मिश्रा, प्रेमचंद्र मिश्रा, मोनू सिंह, मनीष जायसवाल, कुंदन कुमार सहित तमाम धार्मिक संगठन के लोग जुड़े उपस्थित रहे।
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। रंगभरी एकादशी के उपलक्ष्य में 15 मार्च दिन मंगलवार को जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित ब्लड बैंक के सामने राम जानकी मंदिर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया किया गया है।
Advertisement (विज्ञापन)
वही भजन संध्या में गायन करने वाराणसी से भैयालाल पाठक एवं उनकी टीम आ रही है। उक्त आशय की जानकारी राम जानकी मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया।
राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के गिरिया शिवगढ़ शीतला माता मंदिर प्रांगण में चल रहा आयोजन
Advertisement (विज्ञापन)
राजेश पाठक
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के गिरिया शिवगढ़ स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में चल रहे विराट रुद्र महायज्ञ में सोमवार को भक्तगणों ने हवन-पूजन किया एवं यज्ञ मंडप की परिक्रमा को भक्तगणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं भक्तगणों ने माता शीतला, दुर्गा माता, गणेश जी एवं हनुमानजी महाराज की मूर्तियों की विधिवत पूजा-अर्चना भी की।
Advertisement (विज्ञापन)
कार्यक्रम के संयोजक भिक्षु भिखारी बाबा जंगली दास महाराज ने बताया कि राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के गिरिया शिवगढ़ स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में चल रहे विराट रुद्र महायज्ञ में विंध्याचल से आए आचार्य गोपाल धर द्विवेदी, आचार्य राधाकृष्ण तिवारी,आचार्य राधेश्याम तिवारी, आचार्य रेवती तिवारी, कौशल तिवारी समेत सात आचार्य लगे हुए हैं। प्रतिदिन जहां यज्ञ मंडप में भक्तगण हवन-पूजन कर रहे हैं, वहीं यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए भक्तगणों की भीड़ उमड़ रही है। दोपहर एक बजे से सायं 7 बजे तक दिल्ली वृंदावन से आए आचार्य कृष्ण बिहारी तिवारी जी महाराज, वाराणसी से आयी प्रियंका पांडेय एवं विजयगढ़ के चन्द्रबली जी महाराज द्वारा श्री राम कथा एवं श्रीमद्भागवत कथा सुनाई जा रही है। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक विशाल भंडारा चलाया जा रहा है, जिसमें भक्तगण प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। वहीं प्रतिदिन अनिल बृजवासी वृंदावन की टीम द्वारा सायं 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक रासलीला का मंचन किया जा रहा है। बाबा जंगली दास जी महाराज ने यह भी बताया कि कार्यक्रम के अध्यक्ष रामधीर सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष रामखेलावन मौर्य एवं सचिव प्रहलाद मौर्य की देखरेख में आयोजन चल रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
सोमवार को वीर प्रताप शर्मा गिरिया की ओर से भंडारा कराया गया है। वहीं मंगलवार को समाजसेविका ऊषा देवी की तरफ से भंडारा चलाया जाएगा। कैलाशी, निर्मला, रामप्रवेश शर्मा, रामनिवास शर्मा, आकाश शर्मा,हरिगोविंद सिंह अइलकर, नागेश्वर सिंह कबरी, जनकदुलारी, उर्मिला देवी, विमला देवी, कालो देवी, हीरा, रमेश, विफ़न देवी, वृजलाल उर्फ बिरजू पुजारी राबर्ट्सगंज, राजेश, रामवृक्ष विश्वकर्मा, ताराचंद महात्मा,रामगति जी महाराज, रामदुलारे, अलिहारी देवी, अजय कुमार मौर्या, राहुल कुमार, परमानन्द, रामधीन पटेल, फूलचंद, पुष्पा सिंह, कन्हैया सिंह, रविता देवी, पूनम, ऊदल दास, कुंदल दास, जानेश्वर महाराज, लालबिहारी विश्वकर्मा के साथ ही गिरिया गांव के लोग तथा दान दाता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
पन्द्रह साल से अपने परिवार से बिछड़ा युवक पहुंचा घरबेटे को देखकर छलके माता-पिता के आंसू
मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी
सोनभद्र। आज जहां लोग काम धंधे के दबाव में एक दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाते वहीं पंजाब पुलिस के एएसआई सुखविंदर सिंह बदेसा ने मानवता की एक बड़ी मिशाल पेश कर महान कार्य किया है। बताते हैं कि लगभग 15 वर्षों से अपने घर वालों से बिछड़े एक युवक को उसके परिजनों से रविवार को मिलवाया है।
Advertisement (विज्ञापन)
मामला जनपद सोनभद्र की ग्राम पंचायत बहुआर के चरघरवा टोला निवासी अमर सिंह गोंड़ के बड़े बेटा मुलायम सिंह गोंड़ का है। जानकारी के अनुसार पन्द्रह साल पहले मानसिक संतुलन खोने की वजह से मुलायम घर छोड़ कर कहीं चला गया और ना जाने कैसे पंजाब के अमृतसर शहर पहुंच गया था। वह ठेकेदार के अंडर में रहकर दिहाड़ी पर मजदूरी करता था ।
Advertisement (विज्ञापन)
पंजाब से अपने साथ मुलायम सिंह गोंड़ को सोनभद्र लेकर आए एएसआई सुखविंदर सिंह बदेसा ने रविवार को बताया कि 10 फरवरी को मुलायम सिंह ठेकेदार के माध्यम से उनके अमृतसर घर पर काम करने आया था, इसी दौरान वह काम करते हुए मोबाइल पर सैड सांग सुन रहा था। इस पर सुखविंदर सिंह ने मुलायम से उसकी तकलीफ जानने की कोशिश की तो युवा मजदूर ने बताया कि उसके पिता का नाम अमर सिंह है और सोनभद्र , झारखंड बताया इसके अलावा गांव का नाम उसे नहीं मालूम था परंतु टोला चरघरवा का नाम याद था। इसी आधार पर सुखविंदर सिंह ने सोशलमिडीया का सहारा लेकर कई लोगों से बात किया लेकिन बेहतर रिस्पॉन्स नहीं मिला ।
सुखविंदर सिंह बदेसा ने हिम्मत नहीं हारी और सोनभद्र मे चरघरवा की तलाश करते हुए पूर्वांचल नव निर्माण मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय का नंबर निकालकर उनसे बात की और पूरा वाकया बताया। जिसे गंभीरता से लेते हुए मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने मुलायम सिंह के घर की तलाश शुरु की जिसमें पत्रकार विनय सिंह चंदेल की भूमिका महत्वपूर्ण रही। दोनों ने पहले नगवां ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह के माध्यम से नगवां क्षेत्र में पड़ताल की लेकिन सफलता ना मिलने पर मुलायम सिंह से फोन पर बात की।
वार्ता के दौरान मुलायम से उसके घर के आसपास की लोकेशन पूछने पर पहाड़ी पर शंकर जी का मंदिर तथा मेला लगने की बात जब मुलायम ने बताया तो समझते देर ना लगा कि मामला कन्डाकोट पहाड़ी क्षेत्र का है। श्री पांडेय ने अमौली के प्रधान सुरेश शुक्ला तथा बसौली के प्रधान अवधेश गुप्ता से बात की तो पता चला कि बहुआर गांव में चरघरवा टोला है। फिर क्या था प्रधान सुरेश शुक्ला मुलायम के घर पहुंचे और मुलायम के गायब होने की पुष्टी की।
Advertisement (विज्ञापन)
तदोपरांत सुखविंदर सिंह बदेसा अपने साथ मुलायम सिंह को लेकर हाय और रविवार दोपहर जब मुलायम सिंह अपने गांव घर पहुंचा तो भावुक माता-पिता की आंखें छलक पड़ी । इस मौके पर पूर्वांचल नव निर्माण मंच के महासचिव सूर्यकांत चौबे तथा पटवध के प्रधान मनोज दूबे ने कहा जो सुखविंदर सिंह बदेसा ने किया है वह मानवता की बड़ी मिशाल है।
Advertisement (विज्ञापन)
पंजाब से आये सुखविंदर सिंह बदेसा ने कहा मुलायम की घर वापसी में गिरीश पाण्डेय तथा विनय सिंह जी का बड़ा योगदान सोनभद्र से रहा है । यदि इनसे संपर्क ना होता तो पता नहीं मुलायम घर ना पहुंच पाता । वही 15 वर्षों से लापता युवक मुलायम को देखने के लिए उसके घर दिनभर बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहा।
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी के धार्मिक संगठनों से वार्ता कर प्रशासनिक टीम ने होलिका स्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगो व जेसीबी के माध्यम से हिन्दू धर्म संस्कृति के सरंक्षण हेतु अवरोध को अवमुक्त कराया।
Advertisement (विज्ञापन)
होलिका दहन स्थल पर कब्जे को लेकर करीब छ माह से चल रहे विवाद को सुलझाने के क्रम में शनिवार को धार्मिक संगठनों की मांग पर उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी ने एक बैठक किया। घंटो बैठक में उपरांत उपजिलाधिकारी ने होलिका स्थल का निरीक्षण किया।कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी का हिन्दू संगठनों द्वारा बहिष्कार करने पर प्रशासन चेता और मामलों को गंभीरता से लेते हुए होली का स्थल जाने वाले रास्ते पर बनी सीमेंटेड दीवार को खुलवाया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान जेसीबी के माध्यम से निर्माण स्थल की साफ सफाई कराई और प्रशासन ने होलिका दहन को पूर्व से नियत स्थल पर ही आयोजित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की। प्रशासन के कार्यों की धार्मिक संगठनों ने सराहना की।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान नन्दलाल अग्रहरि, जितेंद्र श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंह राकेश श्रीवास्तव, कुलभूषण पांडेय, कन्हैया लाल अग्रहरि, सुरेन्द्र गुप्ता, आंनद कुमार, आलोक अग्रहरि, धीरज जायसवाल, कल्याण मिश्रा, संदीप गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। इस दौरान इंस्पेक्टर राघवेन्द्र सिंह, कस्बा प्रभारी विमलेश सिंह सहित सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।
डाला,सोनभद्र। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 13 / 2022 धारा3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना हाथीनाला से संबंधित वांछित इश्तियाक (30) पुत्र जाकिर, नूर मोहम्मद पुत्र जाकिर निवासी गढ़ ग्राम पड़रच टोला कुड़वा थाना कोन को मुखबिर की सूचना पर रानी ताली मोड़ पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव थाना हाथीनाला व वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनीष द्विवेदी थाना ओबरा मय हम राह हे0का0 विनोद कुमार यादव, कांस्टेबल कैलाश सिंह के साथ दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भिसुर के जंगल में रविवार की दोपहर एक युवती का शव अर्धनग्न हालत में पाए जाने से सनसनी फैल गई। जंगल के जिस हिस्से में युवती का शव पाया गया, वह इलाका छत्तीसगढ़ की सीमा से सटा हुआ है। वह एक महीने पहले से लापता थी।
Advertisement (विज्ञापन)
चरवाहों के जरिए मिली सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूची भेज दिया। युवती किन हालातों में जंगल में पहुंची, उसकी मौत कैसे हुई? इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतका को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। वहीं, मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
बताते हैं कि रविवार की दोपहर मवेशियों को लेकर कुछ चरवाहे छत्तीसगढ़ से सटे अमवार इलाके के भिसुर के जंगल में गए तो वहां 20 वर्षीय युवती का अर्धनग्न हालत में शव पड़ा देख सन्न रह गए। चरवाहों ने भागकर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों के जरिए मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिस जगह शव मिला उस इलाके से सड़क की दूरी लगभग तीन किलोमीटर बताई जा रही है। युवती खुद चलकर यहां आई या किसी द्वारा उसे यहां लाया गया या फिर उसका शव लाकर यहां फेंक दिया गया, इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
Advertisement (विज्ञापन)
पुलिस ने मृतका की पहचान कर ली है। मौत के कारणों को लेकर पुलिस अभी कुछ कहने से बच रही है। इसकी सही वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं युवती को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। उधर, करीब घंटे भर की मेहनत के बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने में कामयाबी पा ली। मृतका की पहचान मूड़ीसेमर गांव निवासी चंद्रमा की पुत्री मालती के रूप में की गई है। इसकी जानकारी पाकर परिवार के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हुए हैं। विंढमगंज से करीब 35 किलोमीटर दूरी पर शव मिलने को लेकर भी चर्चाएं बनी हुई हैं।
सोनभद्र। पतंजलि परिवार सोनभद्र द्वारा रविवार को वरिष्ठ योग साधक जिला योग संरक्षक शिवपूजन झा सम्मानित किया गया। बतादे कि शिवपूजन झा हिंडालको रेनू सागर तापीय विद्युत परियोजना में नौकरी करते हुए पतंजलि परिवार सोनभद्र को अपने सराहनीय कार्य एवम भाषा- शैली से सभी योग साधकों के बीच आपसी सामंजस्य बनाकर पतंजलि परिवार सोनभद को एक नया आयाम दिया है।
Advertisement (विज्ञापन)
कार्यक्रम का आयोजन मां वैष्णो देवी डाला मंदिर पर वरिष्ठ समाजसेवी व मंदिर के अध्यक्ष बृषभान अग्रवाल व समिति के संरक्षक सुभाष मित्तल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। पतंजलि योग समिति कै राज्य प्रभारी संदेश योगी द्वारा पतंजलि योग परिवार सोनभद्र व पतंजलि परिवार वाराणसी के योग साधक भाई -बहनों के उपस्थिति में शिवपूजन झां को सम्मानित किया गया इस दौरान इनके परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
Advertisement (विज्ञापन)
इसके पुर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ यज्ञ हवन करते हुए योग पर चर्चा करते हुए किया गया। संगठन को आगे कैसे मजबूत किया जाए योग कक्षा अधिक से अधिक कैसे बढ़ाया जाए इस पर राज्य प्रभारी संदेश योगी जी के द्वारा विस्तारपूर्वक सभी योग साधको बताया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी उषा कोमलन, किसान सेवा समिति जिला प्रभारी अरुण, युवा भारत जिला प्रभारी आशीष पाठक, भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, भारत स्वाभिमान जिला कोषाध्यक्ष, जितेंद्र सिंह, जिला महामंत्री पतंजलि योग समिति विनोद शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष पतंजलि योग समिति दिनेश पाठक, जिला संगठन मंत्री पतंजलि योग समिति योगेंद्र प्रताप सिंह, युवा महामंत्री संकट मोचन, बलराम मौर्या, राम नारायण गुप्ता ,, सुनीता अग्रहरि, रश्मि बरनवाल दयानंद मौर्य सहित आदि लोग उपस्थित रहे।