रुद्र महायज्ञ में यज्ञ मंडप की परिक्रमा को उमड़ा भक्तो का जन सैलाब

HIGHLIGHTS

  • भक्तगणों ने की मां शीतला, दुर्गा मां, गणेश जी व हनुमानजी महाराज की पूजा- अर्चना- भंडारे में भक्तगणों ने किया प्रसाद ग्रहण
  • राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के गिरिया शिवगढ़ शीतला माता मंदिर प्रांगण में चल रहा आयोजन

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के गिरिया शिवगढ़ स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में चल रहे विराट रुद्र महायज्ञ में रविवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा को भक्तगणों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्भक्तगणों ने माता शीतला, दुर्गा माता, गणेश जी एवं हनुमानजी महाराज की मूर्तियों की विधिवत पूजा-अर्चना की।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के संयोजक भिक्षु भिखारी बाबा जंगली दास महाराज ने बताया कि राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के गिरिया शिवगढ़ स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में कलश स्थापना के साथ ही विराट रुद्र महायज्ञ शुरू हो गई है।विंध्याचल से आए आचार्य गोपाल धर द्विवेदी, आचार्य राधाकृष्ण तिवारी,आचार्य राधेश्याम तिवारी, आचार्य रेवती तिवारी, कौशल तिवारी समेत सात आचार्यो के जरिए विराट रुद्र महायज्ञ चल रही है। प्रतिदिन जहां यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए भक्तगणों की भीड़ उमड़ रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं दोपहर एक बजे से सायं 7 बजे तक दिल्ली वृंदावन से आए आचार्य कृष्ण बिहारी तिवारी जी महाराज, वाराणसी से प्रियंका पांडेय एवं विजयगढ़ के चन्द्रबली जी महाराज द्वारा श्री राम कथा एवं श्रीमद्भागवत कथा सुनाई जा रही है। इसके अलावा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक विशाल भंडारा चलाया जा रहा है, जिसमें भक्तगण प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इसके अलावा प्रतिदिन अनिल बृजवासी वृंदावन की टीम द्वारा सायं 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक रासलीला का मंचन किया जा रहा है। बाबा जंगली दास जी महाराज ने यह भी बताया कि कार्यक्रम के अध्यक्ष रामधीर सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष रामखेलावन मौर्य एवं सचिव प्रहलाद मौर्य हैं। वहीं कृष्ण कुमार मिश्र गिरिया की तरफ से रविवार को विशाल भंडारा कराया गया। सोमवार को वीर प्रताप शर्मा गिरिया की ओर से भंडारा कराया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर कैलाशी, निर्मला, रामप्रवेश शर्मा, रामनिवास शर्मा, आकाश शर्मा, हरिगोविंद सिंह अइलकर, नागेश्वर सिंह कबरी, जनकदुलारी, उर्मिला देवी, विमला देवी, कालो देवी, हीरा, रमेश, विफ़न देवी, वृजलाल उर्फ बिरजू पुजारी राबर्ट्सगंज, राजेश, सुशीला, अनुभव, अनुराधा, अनुपमा, आराध्या, रामवृक्ष विश्वकर्मा, ताराचंद महात्मा,रामगति जी महाराज, रामदुलारे, अलिहारी देवी, अजय कुमार मौर्या, राहुल कुमार, परमानन्द, रामधीन पटेल, फूलचंद, पुष्पा सिंह, कन्हैया सिंह, रविता देवी, पूनम, उषा, ऊदल दास, कुंदल दास, जानेश्वर महाराज, लालबिहारी विश्वकर्मा के साथ ही गिरिया गांव के सभी लोग तथा दान दाता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

  • Advertisement

अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

डाला, सोनभद्र। पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर प्रभारी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों के गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को चौकी डाला पुलिस द्वारा दो अभियुक्त मुरारी वंशल पुत्र स्व0 रामखेलावन निवासी मलीन बस्ती डाला, नान्हक वंशल पुत्र मुरारी निवासी मलीन बस्ती डाला को गिरफ्तार कर

Advertisement (विज्ञापन)

उनके कब्जे से कुल 03 किग्रा 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया तथा उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0-65,66/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मनोज सिंह ठाकुर चौकी प्रभारी डाला,का0 रविकान्त यादव,
का0 दीपक कुमार वर्मा शामिल रहे।

  • Advertisement

चोपन रांची एक्सप्रेस से प्लेटफार्म पर गिरी महिला, रेफर

विंढमगंज, सोनभद्र। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह चोपन रांची एक्सप्रेस गुजर रही थी। इसी बीच उक्त ट्रेन से एक महिला प्लेटफार्म पर गिर गई और गंभीर चोट के कारण बेहोश हो गई। आनन-फानन में स्टेशन पर तैनात आर पी एफ सुरेंद्र नाथ यादव ने 108 नंबर पर डायल करके उक्त बेहोश पड़ी महिला को एंबुलेंस के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पर पहुंचा।

Advertisement (विज्ञापन)

जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालात चिंताजनक होने की बात कहते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर मौजूद आरपीएफ सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि चोपन जंक्शन की ओर से झारखंड की ओर जा रही चोपन रांची एक्सप्रेस का विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके कारण उक्त ट्रेन लगभग 11:00 बजे स्टेशन को क्राश कर रही थी। इसी बीच उक्त ट्रेन से अज्ञात महिला प्लेटफार्म पर गिर पड़ी। जिससे उसके सर व शरीर के अन्य भाग में चोट लगे हैं तथा मुंह व नाक से ब्लड निकल रहे हैं। 108 नंबर एंबुलेंस पर फोन करने के पश्चात इसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पर लाया हूं। यहां मौजूद डॉक्टर साहब के द्वारा इलाज के उपरांत अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक उक्त महिला का पहचान नहीं हो सका था।

  • Advertisement

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा नमूने जांच हेतु किए गए संग्रहित

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। आयुक्त महोदया खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र के निर्देश के क्रम में आगामी होली त्यौहार पर आम जनमानस को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सोनभद्र द्वारा अभिहित अधिकारी श्री सुशील कुमार सिंह के निर्देशन में शनिवार को कुल 4 नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।

Advertisement (विज्ञापन)

घोरावल से किशमिश ,शाहगंज से बर्फी, घोरावल रोड कम्हारी रॉबर्ट्सगंज से नमकीन तथा नगरपालिका रॉबर्ट्सगंज से सोन हलवा का नमूना लेकर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक को भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अनुसार नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी गण श्री मयंक शंकर दुबे ,श्री प्रमोद कुमार सोनकर, श्री शरद पाल शामिल रहे। आगे भी अभियान जारी रहेगा।

  • Advertisement

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सीएसआर कार्यक्रम का आयोजन

सिंगरौली, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर द्वारा दिनांक 10-03-2022 से 16-03-2022 तक आज़ादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शनिवार को विवेकानन्द वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शक्तिनगर में बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम द्वारा अध्ययनरत 20 बालिकाओं को अध्ययन में सुविधा हेतु श्रीमती जयिता गोस्वामी, अध्यक्षा, वनिता समाज एवं श्री सोमनाथ चट्टोपाध्याय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण ) के कर- कमलों द्वारा इलेक्ट्रानिक टबलेट वितरित किए गए।

Advertisement (विज्ञापन)

आज़ादी का अमृत महोत्सव के इस अवसर पर शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय, शक्तिनगर, ग्राम चिल्काडांड में एनटीपीसी सिंगरौली सीएसआर योजना के माध्यम से स्मार्ट क्लास का स्थापन एवं शुभारंभ भी किया गया। एनटीपीसी के इस सीएसआर कार्य से बच्चों को अध्ययन में काफी सुविधा होगी। इस अवसर पर श्री सोमनाथ चट्टोपाध्याय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण ) ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, आगामी दिनों में एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा कम्पोजिट विद्यालय तारा पुर एवं राजकीय इंटर कॉलेज में भी स्मार्ट क्लास प्रारंभ करने की योजना है।

Advertisement (विज्ञापन)

यह पोर्टेबल स्मार्ट डिवाइस किट पहली बार स्थानीय स्कूलों में वितरित की जा रही है, जिससे स्कूली बच्चों को आधुनिक एवं तकनीकी ज्ञान से समृद्ध किया जा सके।
कार्यक्रम में वनिता समाज की उपाध्यक्षा, जन प्रतिनिधि गण, वरिष्ठ अधिकारी गण, विद्यालय के प्राचार्य,शिक्षक सम्मिलित हुए।

  • Advertisement

श्री कृष्ण जन्म की कथा सुन लोग हुए भावुक

HIGHLIGHTS

  • विराट रुद्र महायज्ञ में परिक्रमा को लगा रहा तांता
  • राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के गिरिया शिवगढ़ शीतला माता मंदिर प्रांगण में चल रहा आयोजन

राजेश पाठक

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के गिरिया शिवगढ़ स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में चल रहे विराट रुद्र महायज्ञ में शनिवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए भक्तगणों का तांता लगा रहा। वहीं दिल्ली से आए कथा वाचक आचार्य कृष्णविहारी जी महाराज ने श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनाया जिसे सुनकर भक्तगण भावुक हो गए।
आचार्य जी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म जब जेल में हुआ तो सभी पहरेदार सो गए और जेल का फाटक अपनेआप खुल गया, देवकी और वासुदेव जी के हाथ और पैर में डाली गई जंजीर भी टूट गई।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसका नतीजा रहा कि वासुदेव जी भगवान श्री कृष्ण को सुप में लेकर गोकुल में पहुचाने चले गए और माता जसोदा के यहां सुलाकर और वहां से कन्या को उठाकर पुनः जेल में आ गए। उनके जेल में आते ही सभी गेट बंद हो गए और बेड़ियां फिर से देवकी और वासुदेव जी को लग गई। जब कन्या रोने लगी तो सभी पहरेदार जग गए और कंस को जाकर सूचना दिया। कंस आया और कन्या देखकर अवाक रह गया। फिर भी कन्या को मारने के लिए गया तभी कन्या हाथ से छूट गई और यह आकाशवाणी हुई कि रे कंस तेरा काल जन्म ले चुका है।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के संयोजक भिक्षु भिखारी बाबा जंगली दास महाराज ने बताया कि विंध्याचल से आए आचार्य गोपाल धर द्विवेदी, आचार्य राधाकृष्ण तिवारी,आचार्य राधेश्याम तिवारी, आचार्य रेवती तिवारी, कौशल तिवारी समेत सात आचार्यो के जरिए विराट रुद्र महायज्ञ चल रही है। प्रतिदिन जहां यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए भक्तगणों की भीड़ उमड़ रही है, वहीं दोपहर एक बजे से सायं 7 बजे तक दिल्ली वृंदावन से आए आचार्य कृष्ण बिहारी तिवारी जी महाराज, वाराणसी से प्रियंका पांडेय एवं विजयगढ़ के चन्द्रबली जी महाराज द्वारा श्री राम कथा एवं श्रीमद्भागवत कथा सुनाई जा रही है। इसके अलावा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक विशाल भंडारा चलाया जा रहा है, जिसमें भक्तगण प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इसके अलावा प्रतिदिन अनिल बृजवासी वृंदावन की टीम द्वारा सायं 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक रासलीला का मंचन किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

बाबा जंगली दास जी महाराज ने यह भी बताया कि कार्यक्रम के अध्यक्ष रामधीर सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष रामखेलावन मौर्य एवं सचिव प्रहलाद मौर्य हैं। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विमला देवी, रामलखन, आशा देवी, रामधन पटेल, सत्यनारायण, कुंदन दास, देवी राम, राम वृज, राम झूला, प्रहलाद विश्वकर्मा, श्रीराम बाबा, रामवृक्ष विश्वकर्मा, ताराचंद महात्मा,रामगति जी महाराज, रामदुलारे, अलिहारी देवी, अजय कुमार मौर्या, राहुल कुमार, परमानन्द, कालो देवी, रामधीन पटेल, फूलचंद, पुष्पा सिंह, कन्हैया सिंह, रविता देवी, पूनम, उषा, ऊदल दास, कुंदल दास, जानेश्वर महाराज, लालबिहारी विश्वकर्मा के साथ ही गिरिया गांव के सभी लोग तथा दान दाता एवं श्रद्धालु शामिल हैं।

  • Advertisement

सोनभद्र में खिला कमल का फूल

HIGHLIGHTS

  • रॉबर्ट्सगंज, दुद्धी, घोरावल, ओबरा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रहे विजयी
  • मतदाताओं ने अपने- अपने हितों के मुद्दों पर किया मतदान
  • सकुशल संपन्न हुआ मतगणना का कार्य
  • जिला निर्वाचन अधिकारी सोनभद्र ने विजयी प्रत्याशियों, कर्मचारियों एवं मतदाताओं का जताया आभार
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश विधानसभा के सातवें चरण में संपन्न चुनाव में सोनभद्र जनपद के 4 विधानसभा क्षेत्र रॉबर्ट्सगंज, दुद्धी,घोरावल, ओबरा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने अपनी जीत दर्ज करा कर जनपद और प्रदेश में वर्चस्व कायम किया है।

रॉबर्ट्सगंज विधानसभा के (भारतीय जनता पार्टी) प्रत्याशी भूपेश चौबे 84,354
मत प्राप्त कर विजयी रहे।

1- रॉबर्ट्सगंज विधानसभा के (भारतीय जनता पार्टी) प्रत्याशी भूपेश चौबे 84,354
मत प्राप्त कर विजयी रहे।
वहीं इनके प्रतिद्वंदी अविनाश कुशवाहा (समाजवादी पार्टी) 78449 मत प्राप्त कर द्वितीय स्थान, अविनाश शुक्ला (बहुजन समाज पार्टी) 32799 मत प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे।

दुद्बी विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राम दुलारे गोड 84295 मत प्राप्त कर विजयी रहे।

2- दुद्बी विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राम दुलारे गोड 84295 मत प्राप्त कर विजयी रहे। इनके प्रतिद्वंदी विजय सिंह गोड (समाजवादी पार्टी) 77572 प्राप्त कर द्वितीय स्थान हरिराम चेरो (बहुजन समाज पार्टी) 23825 मत प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
घोरावल विधानसभा के डॉ अनिल मौर्य (भारतीय जनता पार्टी)

3- घोरावल विधानसभा के डॉ अनिल मौर्य (भारतीय जनता पार्टी) 101120 मत प्राप्त कर विजयी रहे। इनके प्रतिद्वंदी रमेश चंद दुबे (समाजवादी पार्टी) 76775 प्राप्त कर द्वितीय एवं मोहन कुशवाहा (बहुजन समाज पार्टी) 46814 मत प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे।

ओबरा विधानसभा क्षेत्र के संजीव गोड (भारतीय जनता पार्टी) 78243 मत प्राप्त कर विजयी रहे

4- ओबरा विधानसभा क्षेत्र के संजीव गोड (भारतीय जनता पार्टी) 78243 मत प्राप्त कर विजयी रहे। इनके पप्रतिद्वंदी अरविंद कुमार (समाजवादी पार्टी) 51526 मत प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं सुभाष खरवार (बहुजन समाज पार्टी) 2096 मत प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

मतदाताओं के अनुसार चारों विधानसभा में विजयी प्रत्याशियों को मतदाताओं ने राष्ट्रवाद, विकासवाद, नारी सुरक्षा, आदि मुद्दों पर मतदान किया था। इस चुनाव मेंआधी आबादी की महत्वपूर्ण भूमिका रही और महिलाओं ने नारी सुरक्षा, हर महीने निशुल्क प्राप्त राशन, बालिका सुरक्षा योजना आदि मुद्दों पर आपका साइलेंट वोटिंग कर प्रत्याशियों को विजयी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
18 वर्ष के युवाओं ने इस उम्मीद और विश्वास के साथ मतदान किया कि नई सरकार आने पर पूर्व घोषणा के अनुसार उन्हें शिक्षण कार्य के लिए लैपटॉप, टेबलेट, रोजगार मिलेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

वृद्ध,विकलांग, विधवा, परित्यक्ता महिलाओं ने सरकार के पेंशन वृद्धि से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना मतदान किया।
मतदाताओं के चुनाव मे बहुत से ऐसे मुद्दे थे जिनके आधार पर अपना अमूल्य वोट देकर चारों विधानसभा के प्रत्याशियों को विजयी बनाया इसमें आयुष्मान योजना के अंतर्गत ₹5,00000 तक के चिकित्सा कराने की योजना जो सरकार द्वारा चलाई जा रही थी वह भी सभी वर्ग के मतदाताओं को प्रभावित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

चारों विधानसभा क्षेत्र में हुए चुनाव में विजयी प्रत्याशियों से विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को आशा और विश्वास है कि जिन मुद्दों पर उन्होंने अपना अमूल्य मतदान किया है उस पर निश्चित रूप से विजयी प्रत्याशी खरे उतरेंगे और जनपद सोनभद्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
सकुशल मतदान एवं मतगणना संपन्न होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने विजयी प्रत्याशियों, मतदाताओं एवं मतगणना में लगे कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।

  • Advertisement

14 मार्च से संविदा कर्मी करेंगे हड़ताल

Advertisement (विज्ञापन)

अनपरा, सोनभद्र। अनपरा परियोजना में कार्यरत संविदाकर्मी आगामी 14 मार्च से हड़ताल करेंगे। गुरुवार को थर्मल कांट्रेक्टर एसोसिएशन की एक बैठक के बाद इसकी चेतावनी प्रबंधन को दी गयी है। लगभग दो साल से प्राथमिकता ब की सूची के कार्य का भुगतान न किया जाना और स्थाीनय स्तर पर कार्य को क्लब कर बड़े ठेके देने की उत्पादन निगम प्रबंधन की योजना का विरोध इसकी वजह बताया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

थर्मल कांट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष सलीम खान और सचिव राजा जी पांडेय ने आरोप लगाया कि प्रबंधन ने भरोसा दिया था कि स्थानीय स्तर पर टेंडर आमंत्रित करने की पुरानी प्रक्रिया ही जारी रखी जायेगी लेकिन संज्ञान में आया है कि वर्तमान में किये गये अनुबंधों को लगभग छ: माह पूर्व ही निरस्त कर सभी कार्य क्लब कर एक बड़ा टेंडर आमंत्रित किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

इससे एक वर्ष के लिये कार्य की योजना बना कर टीएंडपी से लेकर श्रम व्यवस्था आदि पर व्यय करने से संविदाकारों को बुरी तरह नुकसान होगा। यह भी आरोप लगाया कि प्रबंधन ने लगभग 25 माह से कोई भुगतान नही किया है। प्रबंधन को आगाह किया गया है कि यदि 13 मार्च तक भुगतान नही किये गये तो 14 मार्च से समस्त ठेकेदार हड़ताल पर चले जायेंगे और इसके लिये प्रबंधन जिम्मेदार होगी।

  • Advertisement

नि:शुल्क स्वास्थ शिविर व दवा वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Advertisement (विज्ञापन)

अनपरा, सोनभद्र। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आगामी 13 मार्च तक मनाये जा रहे आईकॉनिक सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस क्रम में अमलोरी कोयला परियोजना क्षेत्र के ग्राम कचनी वार्ड क्रमांक 28 मे नि:शुल्क स्वास्थ शिविर व दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस शिविर में कुल 202 स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया और उन्हे रोगों के अनुसार आवश्यक दवाइयाँ दी गईं। अलमोरी क्षेत्र द्वारा समय समय पर स्थानीय नागरिकों के लिए स्वास्थ्य व राहत सामग्री वितरण शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। इस चिकित्सा शिविर को आयोजित करने में अमलोरी क्षेत्र कि सीएसआर व चिकित्सा टीम का विशेष योगदान रहा।

  • Advertisement

सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज: राउंड 3 में जिले की चारों सीटों पर बीजेपी आगे

रॉबर्ट्सगंज
Advertisement (विज्ञापन)
ओबरा
घोरावल
Advertisement (विज्ञापन)
दुद्धी
  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें