भक्तों की आस्था का केंद्र शक्तिपीठ मां शीतला धाम

HIGHLIGHTS

  • लाला रामदेव ने स्थापित कराई थी मां शीतला की मूर्ति।
  • आदिवासी जन देवी धाम में आकर करते हैं देवी नृत्य।
  • भक्त कर रहे हैं 100 वर्षों से मां की पूजा और आराधना।
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर के मुख्य चौराहे पर अवस्थित शक्ति पीठ मां शीतला का धाम वर्ष भर श्रद्धालुओं, भक्तों के आस्था का केंद्र बना रहता है। लेकिन श्रावण मास, नवरात्रि, शादी ब्याह के मौसम में इस धाम में हजारों भक्तों की प्रतिदिन भीड़ लगी रहती है श्रद्धालु मां का दर्शन- पूजन- अर्चन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

दीपक कुमार केसरवानी
इतिहासकार

मंदिर के इतिहास के बारे में इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी बताते है कि-“ऐतिहासिक शोध और अध्ययन से यह ज्ञात हुआ है कि सन 1846 में रॉबर्ट्सगंज नगर की स्थापना मिर्जापुर जनपद के अंग्रेज उप जिला अधिकारी डब्ल्यूबी रॉबर्ट्स ने किया था, इसके पश्चात इस नगर में वैश्य व्यापारियों का आगमन शुरू हो गया था उनमें एक थे लाला रामदेव जिन्होंने अपनी भूमि पर स्थित नीम के पेड़ के नीचे मां शीतला की मूर्ति स्थापित कराया था, तभी से इस देवी को लोकदेवी, कुलदेवी के रूप में मान्यता प्राप्त हुई। नगर के आसपास के कस्बों से भक्तजनों का मां की आराधना हेतु आगमन शुरू हो गया था। इसके पश्चात इनके सुपुत्र रॉबर्ट्सगंज टाउन एरिया के ।चेयरमैन भोला सेठ के कार्यकाल में स्थानीय नागरिकों के सहयोग से सन 1971 मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। वर्तमान समय में शक्तिपीठ मां शीतला धाम का भव्य स्वरूप श्रद्धालुओं भक्तों के आगाध श्रद्धा, विश्वास के कारण देश भर में प्रसिद्ध हो चुका है, इस धाम में दूर-दूर से भक्त जन दर्शन, पूजन, अर्चन के लिए आते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र जनपद में निवास करने वाली आदिवासी जातियों के लोगों का भी आस्था और विश्वास का केंद्र है, यहां पर प्रत्येक नवरात्र के अष्टमी वाले दिन आदिवासी श्रद्धालु बुढ़िया माई, जई लेकर, गुरदम भाजते हुए ढोलक की थाप पर देवी गीत गाते हुए स्त्री पुरुष देवी नृत्य करते हैं। इस नृत्य में आदिवासी श्रद्धालु, नर्तक इतने विभोर हो जाते हैं कि वे सांगा से अपनी जिह्वा, बांह को छेद लेते हैं आश्चर्य है कि खून की एक बूंद भी नहीं टपकती अपने घाव को ठीक करने के लिए नींबू के रस में सिंदूर मिलाकर लेप लगाते हैं। आज के इस वैज्ञानिक युग में भी एक महान आश्चर्य का विषय है अथवा इसे मां के शक्ति का प्रभाव कहा जा सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

वैसे तो शक्तिपीठ मां शीतला के धाम में वर्ष भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है, लेकिन श्रावण मास, विवाह- शादी के अवसरों पर इस स्थान पर बच्चों का मुंडन संस्कार, विवाह संस्कार के पश्चात वर वधु के बनवार छुड़ाने, सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की परंपरा आज भी कायम है। नगर वासियों के प्रत्येक मांगलिक कार्यों का शुभारंभ मां शीतला के दर्शन पूजन अर्चन से ही आरंभ होता है।
मां के धाम में कीर्तन करने की परंपरा नगर के राजकुमार केसरी (कुमार साव) रामकृष्ण तिवारी, सोबरन साव,गोपाल केसरी सहित अन्य भक्तों ने आरंभ किया था यह परंपरा आज भी कायम है, नवरात्र में मां के पचरा गाने की परंपरा चमेली देवी, फुल्ला देवी आदि स्त्रियों ने शुरू किया था, इस परंपरा का निर्वहन आज भी मंदिर के आसपास की निवास करने वाली महिलाएं करती हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

शक्तिपीठ मां शीतला देवी धाम में पूजा- अर्चना का आरंभ ममुआ गांव के पुजारी सरजू राम शुक्ला, केदारनाथ शुक्ला, अक्षैबर नाथ शुक्ला द्वारा परंपरागत रूप से किया जाता रहा। वर्तमान समय में इस मंदिर के प्रधान पुजारी प्रशांत कुमार शुक्ला एवं पुजारी राहुल शुक्ला मां की सेवा कर रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

नव दिवसीय भक्तिमय पर्व के अवसर पर शक्तिपीठ मां शीतला के धाम में शाम को होने वाली भव्य आरती में स्थानीय भक्तजन भाग लेते हैं और जिला प्रशासन सोनभद्र द्वारा भक्तों की सुरक्षा, यातायात की व्यवस्था पुलिस प्रशासन द्वारा सुनिश्चित कराई जाती है।

  • Advertisement

शीतला धाम पर कल होगा विशाल भंडारे का आयोजन

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के मुख्य चौराहे पर स्थित मां शीतला देवी धाम पर 10 अप्रैल 2022 दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

संतोष केसरी
(अध्यक्ष आयोजन समिति)

आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष केसरी ने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि विशाल भंडारे में आकर प्रसाद ग्रहण करें और पुण्य के भागी बने।

  • Advertisement

ग्राम हिनौती तिलया में शार्टसर्किट से लगी आग

HIGHLIGHTS

  • 10 बकरियां संघ घर की सामग्री जल कर खाक, ग्रामीणों के सहयोग से बुझी आग

करमा, सोनभद्र। स्थानीय क्षेत्र के विकास खण्ड राबर्ट्सगंज के ग्राम पंचायत हिनौता तिलया में शॉर्टसर्किट से लगी आग। बाड़े में बन्द बकरियां व भूसा जल कर खाक हो गई। पास पड़ोसी के शोर मचाने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिनौता, तिलया निवासी राजेश पुत्र मिठाई लाल पटेल अपने परिवार के साथ गेहूँ की कटाई करने खेत पर गये थे।

Advertisement (विज्ञापन)

घर में गई एलटी लाइन केवल कही कट जाने से स्पार्किंग हुई, जिससे बाड़े व भूषा घर में आग लग गई। उठता धुँआ व लौ देख कर पड़ोसी शोर गुल करने लगे और सभी भाग कर बाल्टी पानी लेकर दौड़े। परन्तु विकराल रूप की आग देखते ही देखते 10 बकरियों व भूसा घर व घरों के कुछ हिस्से को जला कर राख कर दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

पास में गड्ढे से पानी निकाल कर आग पर काबू पाया गया। हवा नहीं थीं, तेज रही होती तो पास पड़ोस के घर भी जल सकते थे।भुक्तभोगी के अनुसार शुक्रवार को सुबह की घटना बताई जा रही है। घर में गयी लाइन केबल तार स्पार्किंग कर घर में आग लगी। जिससे बकरी का बाड़े में 10 बकरियां, भरा हुआ भूसा घर, 7 बोरी चावल, बक्से में रखा कपड़ा, 50 किलो लहसुन, किचन की पूरी सामग्री, चारपाई बिस्तर सहित अन्य सामान जल कर खाक हो गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

ग्रामीणों ने बाल्टी पानी से आग को बुझाने में सफल रहे। संयोग अच्छा था कि कटाई कर रहे मजदूर देख कर शोर मचाने लगे, नहीं तो सैकड़ों विघा गेहू की फसलों के साथ बस्ती भी जल कर खाक हो जाती। भुक्तभोगी द्वारा हल्का लेखपाल को सूचना दे दी गई है। खेती हर मजदूर किसान के सामने रोजीरोटी की समस्या हो गई है। क्योंकि बकरियां ही उसके जीवन यापन की सुविधाएं मुहैया कराती थी।

  • Advertisement

पूर्ण कालिक सचिव ने नक्सल प्रभावित गांव में चैपाल लगाकर लोगों को किये जागरूक

सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार प्रथम के आदेशानुसार शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव पंकज कुमार के द्वारा नगवा ब्लॉक के बिहार सीमा से सटे नक्सल प्रभावित गांव सरईगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

पूर्ण कालिक सचिव पंकज कुमार ने ग्रामीणों को उनके अधिकार व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी व पम्पलेट देकर जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश लोग को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी नही है, इसलिए वह आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इसलिए विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य न्याय सबके लिए है। अपने अधिकारों को स्वयं जाने।

Advertisement (विज्ञापन)

वही सदर तहसीलदार बृजेश वर्मा ने भी लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। इस मौके पर अमित कुमार दुबे( खण्ड शिक्षा अधिकारी ), प्रीतम कुमार तिवारी(पूर्ति निरीक्षक), अजय सिंह(एडीओ पंचायत, मान सिंह(राजस्व निरीक्षक), शम्भू यादव(ग्राम प्रधान), जहिरुल हसन जैदी,  राजन चौबे(पीएलवी), बिरहा गायक परसुराम यादव आदि लोग उपस्थित थे।

  • Advertisement

जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण

सोनभद्र। नवागत जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय का निरीक्षण किया। शुक्रवार की सुबह जिलाधिकारी अपने कार्यालय पहुँच कर जिले से आये फरियादियों की समस्याओं को सुनने के बाद अपने कार्यालय के निरीक्षण के लिए निकल पड़े।

Advertisement (विज्ञापन)

निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों व उनसे सम्बंधित पटल की जानकारी प्राप्त कर पटल सहायकों व उनके अधिनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिये गए।

Advertisement (विज्ञापन)

भूलेख कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अभिलेखागार व अभिलेखों के निरीक्षण हेतु बने अधिवक्ता व उनके क्लाइंटों के बैठने के लिए टेबल की दूरी कम होने तथा वहां पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था न होने पर असंतोष जताते हुए तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। नजारत का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था पर संतोष जताया तथा कुछ अन्य निर्देश जारी किए।

  • Advertisement

शासन की प्राथमिकता वाले निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में किया जाये पूर्ण – जिलाधिकारी

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की, की समीक्षा
  • जिलाधिकारी ने कहा, गोल्डेन कार्ड को बनाने में लाये तेजी, शिथिलता बरतने पर सम्बन्धित के विरूद्ध होगी कार्यवाही

सोनभद्र। जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने बीते बृहस्पतिवार की सायं को विकास कार्यक्रमों व मुख्यमंत्री के प्राथमिकता से सम्बन्धित बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी ने विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी से दवा की उपलब्धता, गोल्डेन कार्ड बनाने की प्रगति, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य का निरीक्षण के सम्बन्ध में बिन्दुवार समीक्षा की।  

Advertisement (विज्ञापन)

समीक्षा के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया कि गोल्डेन कार्ड बनाने की प्रगति, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का ए0सी0एम0ओ0 व डिप्टी सी0एम0ओ0 द्वारा निरीक्षण आदि की कार्यवाही बेहतर ढंग से नहीं की जा रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दियें और गोल्डेन कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाने हेतु सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारियों को निर्देशित करने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को कहा। उन्होंने कहा कि गोल्डेन कार्ड की प्रगति यदि धीमी/ठीक नहीं पायी जायेगी, तो सम्बन्धित एम0वाई0सी0 व कम्प्यूटर आपरेटर के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से पशुओं के टीकाकरण, गोवंश आश्रय स्थल आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गोवंश आश्रय में रहने वाले स्वस्थ्य पशुओं का चयन करते हुए आस-पास गांवों के लोग, जो पशु पालने के इच्छुक हो, को सौंप दिया जाये, इसके लिए एक महाअभियान चलाकर लोगों को इसके सम्बन्ध में जानकारी दी जाये और निर्धारित तिथि पर लोगों को पशु उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने कहा कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सभी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि छुट्टा आवारा पशु सड़कों पर या ग्रामीण क्षेत्रों में टहलते हुए दिखायी न पड़ें, यदि कोई पशु घूमता हुआ दिखता है, तो उसको तत्काल नजदीक के गोवंश आश्रय स्थल पर पहुंचाया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर जिलाधिकारी ने आईजीआरएस, मुख्य मंत्री शिकायती पोर्टल, जन शिकायती आदि का निस्तारण ससमय गुणवत्ता पूर्वक किया जाय। जिलाधिकारी ने शहरी आवास योजना के अन्तर्गत जनपद में निर्मित होने वाले भवनों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की तथा मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि शहरी आवास योजना के अन्तर्गत निर्मित भवनों के जाॅच हेतु एक कमेटी गठित कर उसका सत्यापन अनिवार्य रूप से करा लिया जाये। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने 50 लाख से अधिक की लागत से निर्मित होने वाले निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में निर्माण एजेन्सियों के प्रोजेक्ट मैनेजर से जानकारी प्राप्त की और सम्बन्धित प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन भी निर्माण कार्यों हेतु शासन द्वारा जो तिथि निर्धारित की गयी है, उसके अन्तर्गत निर्माण कार्य गुणवत्ता व पारदर्शिता ढंग से पूर्ण करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाये। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्य में तेजी लाने में किसी प्रकार की समस्या हो, तो आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य को पूरा किया जाये। उन्होंने कहा कि यह शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाली योजना है, इसे निर्धारित समयान्तर्गत पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाये। समीक्षा में जिन विभागों व अधिकारियों को जो भी दिशा-निर्देश दिये गये हैं, वह इसका अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगें।

Advertisement (विज्ञापन)

समीक्षा बैठक में सौभाग्य (प्रधान मंत्री सहज बिजली हर घर योजना), आयुष्मान भारत, प्रधान मंत्री जन धन योजना, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, निवेश मित्र झट-पट पोर्टल, कृषि बीज उर्वरक, रसायन, गौवंश, पशु टीकाकरण, कोविड-19 के संक्रमण से बचाव, स्वच्छ भारत मिशन, शहरी व ग्रामीण, अपशिष्टों का निस्तारण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, मिशन इन्द्र धनुष, स्टार्ट-अप इण्डिया, स्टैण्ड अप इण्डिया, पेेंशन योजना (पति के मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला,वृद्धावस्था, दिव्यांगजन सशक्तीकरण आदि), प्रधान मंत्री आवास योजना, पेयजल (हैण्डपम्पों का अधिष्ठान एवं रिबोर), राशन कार्ड, अनुसूचित जाति/जन जाति हेतु शादी योजना, अनुसूचित जाति/जनजाति हेतु निःशुल्क बोरिंग योजनाओं आदि का लाभ पहुंचाने का कार्य शत्-प्रतिशत किया जाय।

उन्होंने कहा कि पात्र ग्रामीणों के घरों तक संचालित योजना को पहुंचना, वर्तमान में चल रहे विकास कार्यक्रमों का फीड बैक लेना, नई पहलुओं को अपनाना आदि महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा करते हुए लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश सम्बन्धितों को दियें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 अमित पाल शर्मा, जिला विकास अधिकारी डाॅ0 रामबाबू त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री हरिवंश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री विशाल सिंह, परियोजना निदेशक आर0एस0 मौर्या, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Advertisement

इनोवा, ट्रक व मोटरसाइकल की आमने सामने टक्कर में दो घायल, एक की मौत,एक रेफर

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरी गांव में गुरुवार की शाम इनोवा, मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर में तीनों मोटसाइकिल सवार युवक गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा तुरन्त म्योरपुर थाने को सूचना दिया गया। सूचना पर पहुचे प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी तीनो घायलों को अपने गाड़ी में लाद आनन फानन में सीएचसी म्योरपुर ले आये, जहाँ दो लोगों को प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जब कि एक युवक का इलाज के दौरान सीएचसी में ही मौत हो गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित प्रजा पति पुत्र गेना लाल 23 वर्ष, अजय कुमार राम प्रसाद 25 वर्ष ये दोनों थाना क्षेत्र के डडीहरा गांव में अपनी बहन के घर मिलने गए थे। बहन के घर से वापस अपने गांव आ रहे थे, इसी दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार थाना क्षेत्र के देवरी गांव स्थित कठबनवा मोड़ से पहले तीनों मोटरसाइकिल सवार युवक ट्रक से ओवर टेक कर जैसे ही आगे बढ़े सामने से आ रही इनोवा कार से आमने सामने बुरी तरह टक्कर हो गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

जिस कारण दोनों बाइक सवार रोड़ पर गिर गए। गिरते ही पीछे से आ रही ट्रक के भी चपेट में आ गए।म्योरपुर सी एच सी अधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन ने बताया कि एक की हालत गम्भीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अजय पुत्र राम प्रसाद गोड़ की इलाज के दौरान मौत हो गयी। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना का कारण बनी इनोवा कार को पकड़ लिया गया है, जबकि ट्रक मौके का फायदा उठा कर फरार हो गया।

  • Advertisement

दहेज हत्या के दोषी पति व सास को 10-10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 26-26 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर एक-एक वर्ष की अतिरिक्त कैद होगी
  • भुगतनी साक्ष्य के अभाव में आरोपी देवर दोषमुक्त
  • मामला गंगोत्री हत्याकांड का

सोनभद्र। नौ वर्ष पूर्व हुई गंगोत्री हत्याकांड  के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय राहुल मिश्रा की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी पति नंदलाल गुप्ता एवं सास दुर्गावती देवी को 10-10 वर्ष की कैद एवं 26-26 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं अर्थदंड न देने पर एक-एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जबकि आरोपी देवर संजय गुप्ता को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक चोपन थाने में 17 मई 2013 को दी तहरीर में करमा थाना क्षेत्र के सिलहटा गांव की बिमल देवी पत्नी स्वर्गीय बच्चेलाल गुप्ता ने आरोप लगाया था कि उसने अपनी बेटी गंगोत्री उर्फ सरोजा की शादी 29 फरवरी 2012 में चोपन थाना क्षेत्र के मीनाबाजार गांव निवासी नंदलाल गुप्ता पुत्र स्वर्गीय मेवालाल गुप्ता के साथ किया था। शादी के दूसरे दिन सुबह बेटी विदा होकर अपनी ससुराल गई।

Advertisement (विज्ञापन)

चार दिन तक पहली बार वहां पर रही। पुनः एक माह बाद विदा होकर ससुराल गई तो पति नन्दलाल गुप्ता, सास दुर्गावती देवी व देवर संजय गुप्ता के द्वारा दहेज में बाइक व सिकड़ी  की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे, जबकि शादी में एक लाख रुपये नकद, सिकड़ी, अंगूठी, बर्तन आदि उपहार स्वरूप अपनी सामर्थ्य के अनुरूप दिया गया था। बेटी ने मोबाईल से इस वाकये की जानकारी दी थी। जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो 30 अप्रैल 2013 को सभी लोगों ने बेटी को जलाकर मार डाला। बेटी की मौत के बाद सदमा लग गया था जिसकी वजह से ठीक होने पर तहरीर दे रही हूं।

Advertisement (विज्ञापन)

इस तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या में एफआईआर दर्ज कर लिया और पुलिस विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत पाए जाने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी पति नंदलाल गुप्ता एवं सास दुर्गावती देवी को 10-10 वर्ष की कैद एवं  26-26 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं अर्थदंड न देने पर एक-एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं आरोपी देवर संजय गुप्ता को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से अभियोजन अधिकारी विजय यादव ने बहस की।

  • Advertisement

पुलिस ने दबिश देकर वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Advertisement (विज्ञापन)

डाला,सोनभद्र। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी ओबरा के निकट प्रवेक्षण में थाना हाथीनाला पर पंजीकृत मु.अ.सं.13/2022 धारा3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त जमशेर अहमद पुत्र स्वर्गीय हैदर अली निवासी ग्राम पड़रक्ष टोला कुड़वा थाना कोन जनपद सोनभद्र को दबिश देकर अभियुक्त के ससुराल ग्राम देवाटन थाना कोन से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

Advertisement (विज्ञापन)

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, कांस्टेबल तेरसू यादव, कांस्टेबल जसवंत कुमार शामिल रहे।

  • Advertisement

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में डाला नगर में किया गया, फ्लैग मार्च

डाला, सोनभद्र। पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशन व नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। जनपदीय पुलिस द्वारा मय फोर्स के डाला चौकी क्षेत्रों में पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

बृहस्पतिवार की शाम पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के द्वारा आगामी त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अकुंश लगाने के दृष्टिगत डाला नगर में पैदल गश्त किए, वहीं फ्लैग मार्च के दौरान डाला नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए बाजार के दुकानदारों को कहां और नगर में अवैध कब्जाधारियों को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही नगर में नशा मुक्ति व चोरी जैसी घटनाओं के रोकथाम पर भी विशेष ध्यान देने के साथ डाला चौकी परिसर के स्वच्छता पर ध्यान आकर्षित करते हुए डाला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर का सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने डाला नगर में भ्रमण किया। इस दौरान चोपन थानाध्यक्ष के के सिंह, हाथी नाला थानाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद व डाला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर अपने मय फोर्स के साथ फ्लैग मार्च में शामिल रहे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें