सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के मुख्य चौराहा के शीतला मंदिर रोड पर स्थित भगवान दूग्धेश्वर महादेव के नवनिर्मित मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर शिव भक्तों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा नवनिर्मित मंदिर से आरंभ हुई और संपूर्ण नगर में भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पर जाकर सम्पन हुई।
Advertisement (विज्ञापन)
इस कलश यात्रा में माताये एवं बहने सिर पर कलश धारण किए भगवान शिव के भक्तिमय गीत गाते हुए चल रही थी, दूसरी ओर डीजे के भक्तिमय धुन पर युवा और युवतियों के पैर थिरक रहे थे।
Advertisement (विज्ञापन)
कलश शोभायात्रा में नगर के सभी वर्ग के लोग भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए हाथों में भगवा ध्वज लिए गगनभेदी उद्घोष कर रहे थे। यात्रा में मुख्य रूप से बीजेपी के जिला महामंत्री व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी, केसरवानी वैश्य सभा के लवकुश प्रसाद केसरी, दीपक केसरी, रामजी मोदनवाल, मंगल केसरी, किशोरी केसरी,सचिन कुमार गुप्ता, पवन केसरी, गोविंद केसरी, चंदन केसरी, प्रियांशु केसरी, रिशु केसरी, हरिहर केसरी, संगम केसरी, उमेश केसरी, हर्ष केसरी, हर्षवर्धन केसरवानी, मनोज सोनकर, प्रकाश केसरी एवं सरोज केसरी, संगीता गुप्ता, शालू केसरी, मंजू गिरी, चंद्रकला, कलावती, गुड़िया, सावित्री देवी सहित आदि शिव भक्त कलश यात्रा में शामिल रहे।
सोनभद्र। अप्रैल माह के पहले पखवाड़े में तापमान तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है। लोगों को डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती है। इससे बचाव को लेकर सभी को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।
Advertisement (विज्ञापन)
डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि यात्रा करते समय पानी साथ रखें। निर्जलीकरण से बचने के लिए ओआरएस का प्रयोग करें। संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें। अधिक प्रोटीन वाले और बासी खाद्य पदार्थ खाने से बचें। हल्के रंग के सूती व ढीले कपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें। विशेष तौर पर 12 से 3 बजे अपराह्न के मध्य सूर्य के ताप से बचने के लिए बाहर न जाएं और कड़ी मेहनत से बचें।
Advertisement (विज्ञापन)
स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुनें और तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सतर्क रहें। बच्चों व पालतू जानवरों को कभी भी बंद गाड़ी में अकेला न छोड़ें। जहां तक संभव हो घर में ही रहें और सूर्य के संपर्क से बचें। सूर्य के ताप से बचने के लिए जहां तक संभव हो घर की निचली मंजिल पर ही रहें। जानवरों को छाया में रखें और उनको पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं। लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़ों से पोछें या सामान्य जल से नहलाएं और तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
Advertisement (विज्ञापन)
लू के लक्षणों को ऐसे पहचानें –
अगर कमजोरी लगे, सिर दर्द हो, उल्टी महसूस हो, तेज पसीना और झटका जैसे महसूस हो या चक्कर आए तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। बीमार और गर्भवती महिला कामगारों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें।
ग्रपाए ने महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट को सौंपा
सोनभद्र। बलिया में नकल माफियाओं की पोल खोलने वाले पत्रकारों के विरुद्ध दर्ज मुकदमा वापस लिए जाने एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर विरोध जताया साथ ही महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट रमेश कुमार को सौंपा।
Advertisement (विज्ञापन)
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा ने कहा कि बलिया जिला प्रशासन द्वारा नकल माफियाओं पर सीधी कार्रवाई करने के बजाय कलम के सिपाहियों के मुंह बंद करने और हाथ बाधने की कोशिश के साथ पत्रकारिता का गला घोटने का कार्य किया गया है। यह कृत्य निंदनीय है।
Advertisement (विज्ञापन)
दिए ज्ञापन पत्र में बलिया के डीएम व एसपी के विरुद्ध न्यायिक जांच कराए जाने एवं जब तक परिणाम न आए इन्हें निलंबित करने की मांग की गई है। पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने, पत्रकारों को शासन स्तर से सूचीबद्ध किए जाने, पत्रकारों की सुरक्षा की गारंटी दिलाए जाने, पत्रकार आयोग का गठन किए जाने, पत्रकारों की गिरफ्तारी राजपत्रित अधिकारी से जांच कराए बगैर नहीं किए जाने की मांग की गई है।
Advertisement (विज्ञापन)
ज्ञापन देने वालों में राजेश कुमार पाठक, रवि पांडेय, धर्मवीर सिंह, सुनील सिंह, संतोष सोनी, रामकेश यादव, दिनेश पांडेय, रामनरेश शुक्ला, बद्री प्रसाद गौतम, चिंता पांडेय, विवेक कुमार पांडेय, अंशुमान पांडेय, अरविंद तिवारी, सावित्री देवी, रविकांत उपाध्याय आदि शामिल रहे।
सोंनभद्र। दी सोंनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन सोंनभद्र की नई कार्यकारिणी सत्र 2022 का चुनाव तीन सदस्यी एल्डर कमेटी के देख रेख में बुधवार को सम्पन हो गया। पवन कुमार शर्मा को अध्यक्ष एवम श्रीप्रकाश यादव को सर्वसम्मति से निर्विरोध महामंत्री चुना गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर शिवाराम सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर भगत सिंह,सहसचिव पद पर विकास सिंह कुशवाहा, संगठन मंत्री पद पर सत्येंद्र सिंह,लेखा परीक्षक पद पर राजेश कुमार अग्रवाल एवं प्रवक्ता पद पर धर्मेंद्र ओझा का चुनाव भी सर्वसम्मति से किया गया। कार्यकारणीं सदस्य पद पर जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल, अशोक कुमार श्रीवास्तव, राकेश शरण मिश्र,राजेश देव पांडेय,उमापति पांडेय, मिथिलेश कुमार सिंह,विजय कुमार जायसवाल, प्रदीप धर द्विवेदी,मकसूद अली,विद्यावती देवी को चुना गया।
Advertisement (विज्ञापन)
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि वो अपने पद की जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से और बार के सदस्यों के सहयोग से करेंगे। इस मौके परअखिलेश कुमार पांडेय,शुभ्रम सिंह,जनार्दन पांडेय,फैजान अंसारी,राकेश पति त्रिपाठी, विमल कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।
सोनभद्र। महिला कल्याण विभाग ने प्रदेश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति फेज 4.0 के तहत 100 दिवसीय विशेष कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत अप्रैल से जून माह तक पूरे प्रदेश में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जायेंगी। इस सम्बन्ध में निदेशक महिला कल्याण मनोज कुमार राय ने सभी जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आयोजित होने वाली गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा के बारे में अवगत कराया है । मनोज राय के मुताबिक मिशन शक्ति 4.0 में जन जन तक पहुंच कर उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ देना हमारा मुख्य उदेश्य है।
Advertisement (विज्ञापन)
जिला प्रोबेशन अधिकारी सोनभद्र पुनीत टण्डन ने बताया कि गतिविधियों में 13 से 21 अप्रैल के बीच जनपदों द्वारा ब्लाक स्तर पर एक दिवसीय भव्य स्वावलम्बन कैम्प का आयोजन कर मिशन शक्ति 4.0 की विधिवत शुरुआत की जायेगी व प्रत्येक 15 दिवसों के अंतर पर ऐसे कैम्प आयोजित किये जायेंगे। कैम्प के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में जानकारी देने के साथ ही पात्र लोगों का चिन्हांकन करते हुए लाभ भी पहुंचाया जायेगा।
Advertisement (विज्ञापन)
इन कैम्पों के माध्यम से सरकारी योजनाओं के दायरे में आने वाले परिवारों, महिलाओं और बच्चों के आवेदनों की समस्त कार्यवाही ‘इन वन विंडो कैम्पस’ के माध्यम से पूरी की जायेगी। कैम्प में फार्म भरने से लेकर सत्यापित करने और स्वीकृत करने वाले सभी अधिकारी व कर्मचारी को उपस्थित रहना होगा ताकि पात्र लोगों को वहीँ पर लाभ दिलाने की कार्यवाही पूरी की जा सके । कैम्प के आयोजन के बारे में समुदाय को अवगत कराने के लिए प्रचार-प्रसार के माध्यमों का बेहतर इस्तेमाल किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो सकें और योजनाओं का लाभ ले सकें। हर ग्राम सभा के प्रधान व बाल संरक्ष्ण समिति को भी सक्रिय किया जाएगा ताकि हर ग्रामीण को कैम्प के आयोजन की जानकारी हो सके ।
Advertisement (विज्ञापन)
मेगा इवेंट – ‘जागरूक’ मीडिया एडवोकेसी वर्कशॉप :
मिशन शक्ति 4.0 के तहत 22 अप्रैल को मुख्यालय महिला कल्याण के तत्वावधान में सेंटर फार एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) संस्था के सहयोग से लखनऊ में मेगा इवेंट का आयोजन किया जायेगा । इसके तहत राज्यस्तरीय ‘जागरूक’ मीडिया एडवोकेसी वर्कशॉप का आयोजन किया जायेगा । इसी क्रम में 26 अप्रैल से 30 जून के मध्य सभी मंडलों में सीफार संस्था के सहयोग से मंडल स्तरीय ‘जागरूक’ मीडिया एडवोकेसी वर्कशॉप का आयोजन किया जायेगा । इन वर्कशॉप के माध्यम से विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने पर मीडिया के साथ विचार विमर्श होगा ।
Advertisement (विज्ञापन)
अन्य प्रमुख गतिविधियाँ :
एक मई को अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम दिवस और तीन मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर एक से सात मई तक बाल विवाह व बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता व रेस्क्यू के लिए ‘आपरेशन मुक्ति’ वृहद आयोजन किया जायेगा । 13 मई को प्रत्येक ग्राम सभा स्तर पर बच्चों और महिलाओं सम्बन्धी विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता व विचार-विमर्श हेतु प्रधान सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे । 26 से 28 मई के बीच लिंगानुपात पर जागरूकता के लिए समस्त ग्राम सभाओं में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गुड्डा-गुड्डी बोर्ड की स्थापना की जायेगी । दो जून को मेगा इवेंट ‘ हक़ की बात जिलाधिकारी के साथ’ का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन और दहेज़ हिंसा आदि के सम्बन्ध में संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझाव व सहायता के लिए दो घंटे का पारस्परिक संवाद आयोजित किया जाएगा । 30 जून को मेगा इवेंट ‘अनंता’ का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से प्रेरक महिलाओं और बालिकाओं की पहचान की जायेगी और सम्मान किया जाएगा
सोनभद्र। होम्योपैथ ऑर्गेनाइजेशन वाराणसी के द्वारा आयोजित हेनीमैन जयंती के अवसर पर वाराणसी में आयोजित सम्मान समारोह में होम्योपैथ चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में विगत चार दशकों से कार्यरत जय प्रभा होमियो सदन (डॉक्टर जय राम लाल श्रीवास्तव द्वारा स्थापित) के संचालक डॉक्टर कुसमाकर श्रीवास्तव को चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित मंत्री ने होम्योपैथ चिकित्सा पद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि-” होम्योपैथ लाइलाज मर्ज की दवा है और यह अन्य चिकित्सीय पद्धति से सस्ता और सुलभ है, इसके अंतर्गत गरीब से गरीब व्यक्ति अपना इलाज करा कर अपने रोगो का जड़ से समाप्त कर सकता है।होम्योपैथ चिकित्सा पद्धति के द्वारा कोरोना महामारी में लाभकारी रहा। सरकारी गैर सरकारी होम्योपैथ चिकित्सक विभिन्न ग्रामीण, शहरी, जंगली इलाकों में अपनी चिकित्सीय सेवा दे रहे हैं और लोगों के स्वास्थ्य का रक्षण कर रहे। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य, पदाधिकारी, समाजसेवी पत्रकारगण उपस्थित रहे।
सोनभद्र। नैसर्गिक सुषमा एवं वनस्पतियों आयुर्वेदिक औषधियों से भरपूर सोनभद्र जनपद केफोर एस होम्योपैथी फार्मेसी कॉलेज ,मुसही मे हैनीमैन जयंती सप्ताह के अंतर्गत “विंध्य क्षेत्र की जड़ी बूटियों की होम्योपैथी में उपयोगिता।” विषय पर दिनांक 14 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।
Advertisement (विज्ञापन)
कार्यक्रम के आयोजक कॉलेज के निदेशक डॉक्टर जय नारायण तिवारी ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती और सिख धर्मावलंबियों के पर्व वैशाखी बधाई देते हुए कहा कि-” होम्योपैथी चिकित्सा के जनक डॉ हैनिमैन के 267 वी जयंती सप्ताह के अंतर्गत संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
Advertisement (विज्ञापन)
इस कार्यक्रम में होम्योपैथिक से संबंधित जड़ी- बूटियां भी प्रदर्शित की जाएंगी, कैंपस में डॉक्टर हैनिमेन ने शोध प्रक्रिया के अंतर्गत होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति का प्रारंभ सिनकोना ऑफिशियलेनिस वृक्ष की छाल से किया था । इस दुर्लभ औषधीय वृक्ष का रोपण मुख्य अतिथि होम्योपैथिक ज़िला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार सोनी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में होम्योपैथ चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों, विशिष्ट जनों को सम्मानित किया जाएगा।
सोनभद्र। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड से सटे जंगलों से बेशकीमती लकड़ियों की कटान कर पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक तस्करी की जा रही है। ताजा नेटवर्क कानपुर और फिरोजाबाद से जुड़ा पाया गया है। मंगलवार की सुबह वन विभाग की टीम ने ट्रक पर लाद कर ले जाई जा रही कत्थे की लकड़ी पकड़ी तो सामने आए खुलासे ने हर किसी को हैरत में डाल दिया। तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Advertisement (विज्ञापन)
जबकि एक व्यक्ति भाग निकलने में सफल रहा। पकड़े गए व्यक्तियों ने सोनभद्र से लेकर कानपुर और फिरोजाबाद तक फैले लकड़ी तस्करी के रैकेट तथा उससे जुड़े कई नामों के बारे में जानकारी दी है। उसके आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी गई है। बताते हैं कि दुद्धी का एक व्यक्ति जहां जिले के रैकेट का संचालन कर रहा है। वहीं, उससे जुड़े अन्य जनपदों के रैकेट के लोग, सोनभद्र के जंगलों में काटी जाने वाली लकड़ियों को विभिन्न माध्यमों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ले जाकर खपा रहे हैं।
मंगलवार की भोर में वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि क्षेत्र के और फिरोजाबाद के कुछ लोगों ने म्योरपुर रेंज के काशीकुड़ इलाके में कत्थे की लकड़ियों की अवैध कटान करा रखी है और फिरोजाबाद के नंबर वाली ट्रक के जरिए उसे ले जाया जा रहा है। मिली जानकारी के आधार पर वन विभाग की एक टीम बताए गए रूट पर आने जाने वाले वाहनों की निगरानी में लग गई। बताते हैं कि कुछ देर बाद फिरोजाबाद के नंबर वाला एक ट्रक जंगल की तरफ से आता दिखाई दिया। उसे रोक कर देखा गया तो पीछे कत्थे की लकड़ी लदी हुई थी। वाहन चालक और उस पर बैठे लोग लकड़ी के बारे में कोई कागजात नहीं दिखा पाए। वन कर्मियों की सख्ती बढ़ती देख वहां मौजूद एक व्यक्ति, जिसका नाम शिवकुमार पुत्र बलियारी निवासी काशीकुड़ बताया जा रहा है, जंगल के रास्ते भाग निकला। जबकि धरमप्रकाश (25) पुत्र नान्हक निवासी काशीकुड़, फ़ाहिम (30) पुत्र तस्लीम निवासी फिरोजाबाद, निजामुद्दीन (45) पुत्र अलीशेक निवासी फिरोजाबाद को पकड़कर वाहन समेत म्योरपुर रेंज कार्यालय ले आ गया। वहां पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह लकड़ी मिर्जापुर तक ले जाई जानी थी।
Advertisement (विज्ञापन)
वहां से दूसरे ट्रक और वहां इसको लेकर तैयार किए गए कागजात के आधार पर कानपुर ले जा जाना था। शिवकुमार ने ट्रक वाले को मिर्जापुर तक लकड़ी पहुंचाने के बदले 11000 रुपये दिए जाने का वायदा किया था। मामले पर वन अधिकारी का बयान वन क्षेत्राधिकारी शहजादा इसलामुद्दीन ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है। फरार शिवकुमार और उसके अन्य साथियों के बारे में पता किया जा रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 5/27, 41, 42 के तहत कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में वन क्षेत्राधिकारी के अलावा वनकर्मी शिव कुमार यादव, विजेंद्र सिंह, गोविंद कुमार, सर्वेश यादव, चंद्रभान, सतेंद्र कुमार सिंह, ओम प्रकाश जायसवाल, विद्या पांडेय आदि शामिल रहे।
कोन, सोनभद्र। गर्मी के चढ़ते तेवर के साथ ही आगजनी की घटनाओं में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। सोमवार की शाम खेमपुर गाँव के टोला चतरखडिया में गेहूं के बोझा लादकर जा रहा ट्रैक्टर-ट्राली नीचे लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे गेहूं की फसल में अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते ट्राली में लदी फसल जलकर खाक हो गयी।
Advertisement (विज्ञापन)
हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रैक्टर को सौ मीटर आगे ले जाकर जैक उठाकर फसल को नीचे गिरा दिया जिससे ट्रैक्टर व चालक बाल बाल बच गये। वहीं पीड़ित किसान रामपति पुत्र महगु ने बताया कि दो बीघे की गेहूं की फसल काटकर थ्रैशरिंग के लिए ला रहे थे कि लटकता हाईटेंशन तार के संपर्क में आते ही पूरी फसल जलकर खाक हो गयी।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसकी सूचना संबधित लेखपाल को देते हुये मुवावजे की मांग किया है। ग्रामीणों ने बताया की क्षेत्र में लटकते हाईटेंशन तार से आये दिन खतरा होने की संभावना बनी रहती है। जबकि इसकी शिकायत कई बार अवर अभियंता से किया गया है। यदि विभाग जल्द कार्यवाही नहीं करती तो कभी भी बढ़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
दुद्धी,सोनभद्र। कारोना काल के बाद दोबारा से विद्यालय खुले तो अभिभावक बच्चों की पढ़ाई को लेकर काफी उत्साहित थे। जिसको लेकर सोनभद्र जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह स्कूल चलो अभियान के तहत पसिना बहा रहे हैं। पर दुद्धी ब्लांक क्षेत्र के स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं की आरामतलबी की आदत नहीं छूट रही है।
Advertisement (विज्ञापन)
मंगलवार को सुबह प्राथमिक विद्यालय वियार बस्ती पतरिहा व प्राथमिक विद्यालय डोमगड़ई टोला महुली में आठ बजे तक कोई भी शिक्षक के नहीं आने से बच्चे स्कूल खुलने का इंतजार कर रहे थे। हालात ये हैं कि शिक्षक-शिक्षिकाएं समय पर स्कूल नहीं पहुंचते हैं। दुद्धी ब्लांक के कुछ शिक्षको स्कूल से गायब रहना व समय से स्कूल नहीं आने को लेकर चर्चा बना रहता है। जिसकी जानकारी शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को भी है। अभिभावकों द्वारा बार बार शिकायत के बाद भी कोई शिक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं किया जाता। जिससे शिक्षकों का हौसला बुलंद हैं। कुछ वर्ष पहले भी इसी तरह शिक्षक लापरवाही करते थे। जिसके बाद कुछ शिक्षको पर कार्रवाई हुआ तो सुधार हुआ था। धिरे धिरे फिर से शिक्षक लापरवाह होते जा रहे हैं। अभिभावकों की माने तो विभाग गैरजिम्मेदाराना शिक्षक पर कार्रवाई करते तो शिक्षक स्कूल से गायब नहीं रहते। समय से स्कूल पहुंचते जिससे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होता।
Advertisement (विज्ञापन)
जहां एक ओर योगी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त के नाम पर दुबारा सरकार में आई है तो जनता के साथ खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई होती नजर आ रही है। वहीं दुद्धी ब्लांक में शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार का कोई भी कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। देखना यह है कि शिक्षा विभाग पर योगी सरकार का नजर कब पड़ती है। जहां सरकार शिक्षा पर पानी की तरह पैसा बहा रही है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण बच्चों का भविष्य अधर में लटका नजर आ रही है।
Advertisement (विज्ञापन)
अभिभावकों का कहना है कि स्कूल न तो समय से खुलता है और न ही समय पर बंद होता है। अधिकांश शिक्षक आठ बजे तक रास्ते में ही दिखाई देते हैं। इस सम्बन्ध में बेसिक शिक्षा अधिकारी हरीवंश कुमार ने बताया कि लापरवाह शिक्षको की जांच कर कार्रवाई किया जाएगा। बच्चों का भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।