सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के ब्रह्म बाबा मंदिर रोड पर स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर चंचल थर्ड के संयोजन में मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा का भव्य श्रृंगार व आरती, पूजन किया। इस अवसर पर चंचल थर्ड, मोंटी थर्ड, रमेश थर्ड, मनीष काजल, निशि, प्रीति, बंटी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। सामाजिक न्याय पखवाड़े के अन्तर्गत शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के मुख्य आतिथ्य में और नगर अध्यक्ष बलराम सोनी के नेतृत्व में संकट मोचन मन्दिर के पास स्थित श्रमिक चौराहे पर उपस्तिथ श्रमिकों को भगवा गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों को मुख्यधारा से जोड़ने का यह एक बहुत ही प्रेरक प्रयास संगठन के निर्देश पर किया जा रहा है, ताकि समाज के प्रत्येक तबके के लोग एक साथ सम्मान व समरसतापुर्ण रह सके।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान मुख्य रूप से सदर ब्लॉक प्रमुख अजित रावत, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, राम सुन्दर निसाद, ओम प्रकाश दूबे, भाजपा नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, अशोक मौर्या, सरोज केशरी,विजय केशरी, आशीष केशरी, अभिषेक गुप्ता, वरुण तिवारी सहित आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
हनुमान मंदिरों पर हुआ भव्य श्रृंगार, मंगला आरती एवं पूजन
संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर द्वारा निकाली गई भव्य ध्वज यात्रा
डमरू वादक कर रहे थे ध्वजा जुलूस का नेतृत्व
हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)
सोनभद्र। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को नगर के हनुमान मंदिरों पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर नगर के मेन रोड पर रामअवतार उपवन में अवस्थित बाल हनुमान मंदिर में निर्मल केडिया के संयोजन में एवं सीएमओ ऑफिस के पास स्थित संकट मोचन मंदिर में पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार, मंगला आरती व पूजन किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
और शीतला मंदिर के पास मेन रोड पर स्थित संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से राम जी मोदनवाल के संयोजकत्व में ध्वज यात्रा निकाला गया, इस यात्रा का नेतृत्व काशी से आए डमरु वादक कर रहे थे। डमरुवादको की डमरू की डमडमाहट से सारा नगर गुंजायमान हो गया। डमरु इस ध्वज यात्रा का आकर्षण मुख्य केंद्र रहा।
वही यात्रा के दौरान भक्तजन हाथ में भगवा ध्वज लिए प्रभु श्री राम, बजरंगबली, हनुमान जी का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे तथा दूसरी ओर भक्तिमय भजन की धुन पर स्त्रियां युवतिया,युवक थिरक रहे थे, ध्वज यात्रा के दौरान रथ पर बैठे हुए मर्यादा पुरुषोत्तम राम, माता जानकी एवं राम भक्त हनुमान के स्वरूप का दर्शन जहां नगर वासियों ने किया वहीं कुछ लोगों ने उनकी आरती भी उतारी। यह ध्वज यात्रा संपूर्ण नगर में भ्रमण करते हुए पुनः संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पर जाकर संपन्न हुई।
Advertisement (विज्ञापन)
इस ध्वज यात्रा में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी कृष्ण मुरारी गुप्ता, दीपक कुमार केसरवानी, धर्मवीर तिवारी, अजीत रावत, रामजी मोदनवाल, संगम गुप्ता, प्रदीप मोदनवाल, सचिन, सानू, राजाराम केसरी, नीरज केसरी, मनोज, दिलीप, शुभम, ऋषभ केसरी साहिल, सत्यम, स्वयं, अशोक, माया देवी, पूनम, ऋषि, गोविंद, उमेश, कमलेश
घोरावल, सोनभद्र। हनुमान जयंती के पूर्व संध्या पर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर महुआंव पाण्डेय पर रविवार को रितेश तिवारी द्वारा दर्शन पूजन कर श्री सत्यनारायण भगवान के कथा का श्रवण किया गया। हनुमान जी महाराज संपूर्ण अपनो की सदैव रक्षा करते हैं व संकटमोचन महाराज संकटों से मुक्त रखें सभी के जीवन में खुशियां ही खुशियां प्रदान करें।इसी कामना के साथ रितेश अपने पूज्य माता पिता के साथ श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान जी का विधिवत पूजन कर कथा का श्रवण किया।
Advertisement (विज्ञापन)
पूजन के क्रम में सर्व प्रथम मुसरधारा स्थित श्री ब्रह्मा बाबा के परम धाम में पूजारी नारायण धर द्विवेदी द्वारा विधिवत पूजन कराया गया। तत्पश्चात यजमान रितेश तिवारी द्वारा आचार्य पवन धर द्विवेदी द्वारा कथा का श्रवण कर हवन व आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आचार्य द्वय द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए सभी पूजन का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिससे पूरा वातावरण मंत्रमुग्ध हो गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर राकेश चन्द्र तिवारी,विजय प्रताप शुक्ल, राम अनुज धर द्विवेदी, शिवम् शुक्ल, प्रेरित धर द्विवेदी, प्रज्वल धर द्विवेदी के साथ विराट व अनन्या के साथ लड्डू पाण्डेय व पूजन, पारूल आदि श्रद्धालु व भक्तगण शामिल रहे।
अनपरा,सोनभद्र। अनपरा तापीय परियोजना के सीआईएसएफ फायर स्टेशन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक राकेश चन्द्र श्रीवास्तव ने जय जवान स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन 66 शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने 14 अप्रैल 1944 को बंबई बंदरगाह में जहाज में रखे रूई आदि को बचाने में अपनी जान गंवा दी थी।
Advertisement (विज्ञापन)
मुख्य अतिथि श्री श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस मनाने का उद्देश्य उन 66 अग्निशामकों को श्रद्धांजलि देना, जिन्होंने बंबई बंदरगाह पर अपनी जान गंवा दी तथा आग से बचाव की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सिलेंडर के रख रखाव की जानकारी भी दी जाती है।
Advertisement (विज्ञापन)
उक्त अवसर पर अ ताप के महाप्रबंधक अजय कुमार, ब ताप के महाप्रबंधक जे पी कटियार, डी ताप के महाप्रबंधक आर के अग्रवाल, महाप्रबंधक प्रशासन राधे मोहन, महाप्रबंधक जनपद प्रतुल गुप्ता, कमांडेंट सीआईएसएफ जोग राज, उप कमांडेंट बउवा झा, सहायक कमांडेंट सीआईएसएफ के जी सोमवंशी आदि मौजूद रहे।
वकीलों का प्रतिनिधि मंडल मिला, मांगों का ज्ञापन सौंपा
राजेश पाठक
सोनभद्र। इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने शुक्रवार को जनपद न्यायालय, अधिनस्त न्यायालयों, केंद्रीय कम्प्यूटर कक्ष, अभिलेखागार कार्यालय, एडीआर भवन एवं न्यायालय परिसर का बारी-बारी जायजा लिया। इस दौरान प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।
Advertisement (विज्ञापन)
प्रशासनिक न्यायमूर्ति गौतम चौधरी सबसे पहले जनपद न्यायालय पहुंचे और न्यायालय एवं कार्यालय का जायजा लिया। उसके बाद बारी-बारी से अधिनस्त न्यायालयों, कार्यालयों, अभिलेखागार कार्यालय, केंद्रीय कम्प्यूटर कक्ष का जायजा लिया। इस दौरान संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। इतना ही नहीं एडीआर भवन में पहुंचने पर वहां पर मौजूद पति-पत्नी के मामलों को सुलह समझौता के आधार पर सुलझाने के लिए बारीकी से समझाया, जिसे सुनकर मौके पर मौजूद लोग प्रभावित हुए। सीजेएम कोर्ट के बगल में स्थित शौचालय की साफ-सफाई न होने पर कोर्ट मैनेजर को कड़ी फटकार लगाई।
Advertisement (विज्ञापन)
इसके बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिबक्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान सोनभद्र बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल प्रशासनिक न्यायमूर्ति से मिला और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रमुख मांग जनपद न्यायालय का निर्माण कराए जाने, रिक्त न्यायलयों में अधिकारियों की तैनाती किए जाने, किशोर न्यायालय में अधिकारी की नई तैनाती किए जाने आदि मांगें शामिल हैं। जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार यादव ने मई और जून माह में प्रचंड धूप की वजह से मार्निंग कोर्ट सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक चलाए जाने की मांग प्रशासनिक न्यायमूर्ति से की जिसे उन्होंने मंजूरी दे दी।
Advertisement (विज्ञापन)
वकीलों के प्रतिनिधि मंडल में सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ल, एल्डर कमेटी चेयरमैन केएन मिश्र, पूर्व अध्यक्ष राजबली चौबे, महामंत्री सीपी शुक्ला, पवन मिश्र शामिल रहे। इस मौके पर एमएसीटी जिला जज संजय हरि शुक्ला, परिवार न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी, एडीजे प्रथम खलीकुज्ज्मा, सीजेएम एसके मिश्र, कोर्ट मैनेजर लीना, कौशल कुमार अस्थाना, सुरेश कुमार मिश्र, राजेश कुमार मिश्र, सतेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।
सोनभद्र। मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रख्यात पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी जी की स्वर्गवासी धर्म पत्नी पार्वती द्विवेदी की प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उनके अखाड़ा मुहाल, राबर्ट्सगंज स्थित आवास पर स्मरण कार्यक्रम के माध्यम से याद किया गया ।
Advertisement (विज्ञापन)
साहित्यकारों- पत्रकारों के जुटान में कवि हृदय पत्रकारों के चाचाजी कहे जाने वाले मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने अपनी गोलोकवासी पत्नी के 56 साल के साथ को याद करते हुए उन्हें सुख दुःख में साथ निभाने वाला ऐसा जीवन साथी बताया जिसे वे अगले जन्म में भी साथ रहने की प्रबल अभिलाषा जाहिर की ।
Advertisement (विज्ञापन)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला कार्यवाह बृजेश सिंह ने ढांढस बढ़ाते हुए श्रीराम- सीता लव व कुश के प्रसंग का उल्लेख किया और कहा कि जीवन नश्वर है।
Advertisement (विज्ञापन)
सोन साहित्य संगम के संयोजक राकेश शरण मिश्र ने पार्वती जी के वात्सल्य स्नेह और आत्मीयता को याद किया । दिवाकर द्विवेदी मेघ विजयगढ़ी , कवि सरोज सिंह ने अपनी रचना के माध्यम से उन्हें नमन किया। वही प्रसिद्ध गीतकार डॉ रचना तिवारी ने रुँधे गले से स्वर्गीय पार्वती के जीवन के संघर्षों और उनके अपनत्व को रेखांकित किया और किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य एवं साहित्यकार पंडित ओम प्रकाश त्रिपाठी ने स्मृति शेष पार्वती द्विवेदी को सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक तथा सनातन संस्कृति की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहां की जीवनसंगिनी के जाने के बाद आदमी को जीवन अधूरा महसूस होने लगता है।
Advertisement (विज्ञापन)
राजेश द्विवेदी राज, अनिल कुमार मिश्रा, उमापति पांडेय, राकेश सिंह, प्रभात सिंह चंदेल, अशोक कुमार पांडेय, प्रमोद दुबे, दुर्गेश आनंद द्विवेदी, श्रृंगेश आनंद द्विवेदी और अभिनव ज्योति आदि ने प्रथम वर्षी पर स्वर्गीय पार्वती जी के कृतित्व व्यक्तित्व को अनुकरणीय बताया और कहा कि वे गृहस्थ जीवन के लिए एक उदाहरण छोड़ कर गई है। उन्हें उनकी पहली पुण्यतिथि पर नमन करने वालो मे बहुएं ,पोते -पोतियां, बेटियां दामाद नाती नतिनी और पड़ोसी समेत इष्ट मित्र शामिल थे ।
स्मरण गोष्ठी के पूर्व बड़े बेटे एवं बहू ने श्री सत्यनारायण ब्रत कथा का श्रवण किये । आरती हवन के पश्चात स्मृति शेष पार्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दीगई । गोष्ठी का संचालन पत्रकार भोलानाथ मिश्र ने किया ।
सोनभद्र। मऊ कला स्थित ऐतिहासिक विजयगढ़ दुर्ग पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर कल दिनांक 16 अप्रैल दिन शनिवार को विराट हिंदू मेले का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर प्रात काल हवन पूजन के साथ दोपहर में शिव चर्चा का आयोजन किया गया है,
Advertisement (विज्ञापन)
और वही श्री राम सरोवर व श्री हनुमान जी की आरती धर्म सभा अखंड भंडारा व सांस्कृतिक कार्यक्रम बिरहा एवम दंगल का आयोजन भी किया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में रामानंद सिंह, मुख्य अतिथि के रुप में भूपेश चौबे विधायक रॉबर्ट्सगंज व विशिष्ट अतिथि के रूप में आलोक सिंह ब्लॉक प्रमुख नगवां, सुरेन्द्र सिंह, श्रवण पासीवान, बालेश्वर सिंह, नवल किशोर सिंह, शर्मा बाबू, राम नरेश श्रीवास्तव, बल्लु मौर्या प्रधान मऊ सहित आदि लोग उपस्थित रहेंगे। उक्त आशय की जानकारी रामानन्द सिंह रघुवंशी केन्द्रीय अध्यक्ष विजयगढ़ दुर्गं विन्ध्यक्षेत्र कल्याण समिति सोनभद्र ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है।
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। रांची से एक श्याम प्रेमी बाबा का निशान लेके खाटू तक पदयात्रा पे जा रहे है। उनका आगमन बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज में हुआ। मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र द्वारा उनके जल पान एवं विश्राम की व्यवस्था मंच के पूर्व अध्यक्ष रवि अग्रवाल के निवास पे की गई। जिसके पश्चात शाम 6बजे मारवाड़ी युवा मंच एवं सोन महिला शाखा द्वारा निशान की पूजा एवं आरती की गई और श्याम प्रेमी का सम्मान किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
शाखा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया कि एक श्याम प्रेमी जिसका नाम मुन्ना शर्मा है रांची से 3अप्रैल को बाबा का निशान लेके पदयात्रा करके खाटू तक जाने का प्रण लेके निकले है। इसके पहले वह 5 बार विभिन्न जगहों से निशान लेके खाटू तक जा चुके है। सोन महिला की शाखा अध्यक्षा अंकिता केजरीवाल ने बताया कि रवि अग्रवाल के निवास पर मारवाड़ी युवा मंच और सोन महिला के सदस्यों द्वारा निशान की पूजा आरती की गई और भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसके पश्चात श्याम प्रेमी को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर मुख्य रूप से पंकज कनोडिया, शिखर केडिया, रितेश अग्रवाल, रविन्द्र अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, सुनीता सर्राफ, सुनीता सांवरिया, निशा अग्रवाल, पायल गोयल, खुशबू खैतान, निधि चौधरी, ऋतु अग्रवाल, नीलू अग्रवाल, उमा चौधरी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
चुर्क, सोनभद्र। बृहस्पतिवार को चुर्क के मुसही गांव में अंबेडकर सेवा समिति मुसही द्वारा अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सत्यनारायण जैसल रहे।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष जगन्नाथ ने बाबा साहब अंबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार ने बाबा साहेब अंबेडकर की हर एक बात को अपने बिरहा गायन के माध्यम से सभी के सामने प्रस्तुत किया।
Advertisement (विज्ञापन)
वही पूर्व विधायक सत्यनारायण जैसल ने बाबा साहेब की मूल मंत्र के बारे में वहां उपस्थित सभी लोगों को बताया और कार्यक्रम के अंत में पतंजलि योग शिक्षक योगी संकट मोचन ने बाबा साहब अंबेडकर के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हर घर में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को शारीरिक शिक्षा का ज्ञान भी देना चाहिए जिससे कि बच्चे मानसिक रूप से तैयार हो। इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान जितेन्द्र वाल्मीकि, रामधनी, मदन लाल,मुकेश कुमार ,गोर्वधन, तेजू प्रसाद व इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र उपस्थित रहे।