अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Advertisement (विज्ञापन)

डाला, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र में सोमवार को भोर में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
चोपन थाने से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सहित तीन लोग रजखड़ थाना दुध्दी से राम लखन के घर शादी समारोह में आए थे, जो भोर में ट्रैक्टर से कहीं जाते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गई।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें चालक अर्जुन गोंड़ पुत्र वासुदेव गोंड़ उम्र 20 वर्ष निवासी रजखड़ की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर चोपन व डाला पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गए।

  • Advertisement

स्कूटी और बुलेट में हुई सीधी टक्कर

बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय सिरसोती के नकटू जंगल में सोमवार की सुबह स्कूटी और बुलेट में सीधी टक्कर हो गई, जिसमें स्कूटी सवार बुरी तरह से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूटी से शिवप्रसाद जायसवाल पुत्र रामनारायण जायसवाल उम्र लगभग 70 वर्ष निवासी बीजपुर पुनर्वास प्रथम कहीं निमंत्रण पूरा करने जा रहे

Advertisement (विज्ञापन)

थे,तभी सामने से आ रही बुलेट से टक्कर हो गई। जिसमे दोनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा तत्काल एनटीपीसी के धन्वंतरि चिकित्सालय ले जाया गया जहां इलाज के दौरान सिर पर ज्यादा चोट लगने के कारण शिवप्रसाद की मौत हो गई।

  • Advertisement

लापरवाह शिक्षकों की वजह से छात्र प्राइवेट स्कूलों की तरफ जाने को मजबूर

HIGHLIGHTS

  • अभिभावकों पर पड़ रहा अतिरिक्त भार

महुली, सोनभद्र। सरकार द्वारा शिक्षा को हर तरह से बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन कुछ ऐसे विद्यालय है, जहां शिक्षकों कि लापरवाही से ग्रामीण इलाके के बच्चों का भविष्य अंघेरे में लटका हुआ है । दुद्धी ब्लांक क्षेत्र में आने वाले कई विद्यालय के शिक्षक ऐसे हैं, जो अनियमितता बरतने से गुरेज नहीं कर रहे। अध्यापकों द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही लगातार बरती जा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं सोमवार को प्राथमिक विद्यालय परासपानी में शिक्षक नहीं आने से स्कूल में बच्चे खेल रहे थे। ग्राम प्रधान विमल यादव ने बताया कि स्कूल में दो शिक्षक हैं, पर दोनों शिक्षकों ने आप में समझौता कर एक सप्ताह में एक शिक्षक स्कूल आएगा, तो दूसरे सप्ताह दूसरा शिक्षक इसी तरह स्कूल चला रहे हैं। जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी किया गया, पर कोई सुधार नहीं हैं। जिसके कारण अभिभावक अपने बच्चों का प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन करा रहे हैं। सरकारी स्कूलों से लोगों का मोह भंग होता जा रहा है। अधिकांश शिक्षक शिक्षिकाओं को आठ बजे तक स्कूल से दूर रास्ते में स्कूल जाते देखें जातें हैं। जहां योगी सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

दुद्धी ब्लांक के कुछ शिक्षको का स्कूल से गायब रहना व समय से स्कूल नहीं आने को लेकर चर्चा बना रहता है। जिसकी जानकारी शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को भी है। अभिभावकों द्वारा बार बार शिकायत के बाद भी कोई शिक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं किया जाता। जिससे शिक्षकों का हौसला बुलंद हैं। अभिभावकों का कहना है उच्चाधिकारियों की मिली भगत से ही शिक्षक स्कूल से गायब रहते हैं। जिसके कारण बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना पढ़ रहा है। जिसमें काफी खर्च पड़ता है। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई होती तो प्राइवेट स्कूल में नहीं पढ़ाना पढ़ता।

Advertisement (विज्ञापन)

योगी सरकार लापरवाह अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई करते हैं, पर शिक्षा विभाग पर इसका असर नहीं हो रहा है।जहां सरकार शिक्षा पर पानी की तरह पैसा बहा रही है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण बच्चों का भविष्य अधर में लटका नजर आ रही है। इस सम्बन्ध में खंड शिक्षा अधिकारी दुद्धी आलोक कुमार ने बताया कि लापरवाह शिक्षको पर कार्रवाई किया जा रहा है। गायब रहने व देर पहुंचन वाले शिक्षकों के बारे जानकारी होती है, तो कार्रवाई किया जाता है।

  • Advertisement

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जनपद के ब्लॉकों में हुआ स्वास्थ्य मेलों का आयोजन

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप सोनभद्र में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विकास खण्ड करमा व चतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केकराही व चतरा ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चतरा ब्लाक में श्री पकौड़ी लाल कोल (सासद) ने फीता काटकर व दीप प्रज्जवलन करके किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केकराही में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चैबे ने स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ फीता काटकर व दीप प्रज्जवलन करके किया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0 एस0 ठाकुर भी उपस्थित रहें। ब्लाक चतरा में आयोजित स्वास्थ्य मेले के दौरान श्री पकौड़ी लाल कोल (सांसद) ने लोगों से अपील किया कि वह स्वास्थ्य मेलों में सम्मिलित होकर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य से सम्बन्धित योजनाओं से लाभान्वित हों। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेलों में अन्य सहयोगी विभाग डिपार्टमेंट ऑफ फूड सेफ्टी, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग, आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, संस्कृति विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्रामीण एवं शहरी विकास विभाग, विकलांग कल्याण विभाग तथा आयुष्मान भारत साचीज विभाग के द्वारा स्टॉल लगाये गये हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

आम जनमानस जन कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित स्टालों पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हों। आयोजित स्वास्थ्य मेले के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केकराही में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये थे, जिसमें स्वास्थ्य विभाग से जुड़े स्वास्थ्य सम्बन्धी विभागों में 736 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें 68 लोगोें ने आयुष्मान कार्ड, 146 लोगों ने डिजिटल कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया, विभागों में लोगों द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन कराया गया। इसी प्रकार से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चतरा में भी 917 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें 25 लोगोें ने आयुष्मान कार्ड, 05 लोगों ने डिजिटल कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया।

  • Advertisement

वाराणसी: विश्व धरोहर दिवस पर छाया प्रदर्शनी एवं पुस्तक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

वाराणसी। विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर सोमवार को वाराणसी स्थित सरंक्षित स्मारक गुरुधाम मंदिर परिसर गुरुधाम में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई, वाराणसी, इन्टैक, वाराणसी अध्याय तथा होटेलियर्स ऐसोसिएशन, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

इसके अन्तर्गत वाराणसी के धरोहरों की 1950 एवं 60 के दशक में रिचर्ड लियोनॉय द्वारा लिये गये लगभग 60 चित्र, जिसमें काशी की प्राचीन इमारतें, मन्दिर, पर्व-त्यौहार, जीवन, परिधान, रहन-सहन आदि से सम्बन्धित छायाचित्र प्रमुख रहे।

वही प्रदर्शनी का उद्घाटन शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ० शलभ गुप्ता ने किया। इस अवसर पर आलवरो एंतोरिया ने रिचर्ड लियोनॉय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा काशी को आत्ममुखी धार्मिक तीर्थ बताया तथा मुख्य अतिथि डॉ० शलभ गुप्ता ने भी काशी के धरोहर को संरक्षित किये जाने पर विशेष बल दिया। अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का संयोजन डॉ० सुभाष चन्द्र यादव, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी ने किया तथा अशोक कपूर, संयोजन इन्टैक, वाराणसी अध्याय ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष, वाराणसी होटेलियर्स एसोसिएशन, अरविन्द अग्रवाल, अभिजित अग्रवाल, निर्मल जोशी, अदिती गुलाटी, मुदित कपूर, गौरव कपूर, वन्दना गुप्ता, तापस दास, दिलीप सिंह, प्रशान्त राय, डॉ० ज्योति सिंह, मनोज कुमार, पंच बहादुर कुमार आनन्द पाल, सोहन मौर्या, सरस्वती देवी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे सहित आदि लोग उपस्थित हैं।

समय के अनुसार चुनौतियों का सामना करें पत्रकार : मिथिलेश द्विवेदी

—संगठित कलमकार ही एक
दूसरे के लिए लड़ सकते हैं
लोकतांत्रिक लड़ाई : सर्वेश श्रीवास्तव

सोनभद्र। मीडिया फोरम ऑफ इंडिया (न्यास) के बैनर जिला अध्यक्ष सर्वेश कुमार श्रीवास्तव की सदारत में जनपद के पत्रकारों ने रविवार को सायं पत्रकारिता में मिल रही चुनौतियों को लेकर गहन चिन्तन मंथन किया । संस्था के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार व विचार मंथन के मुख्य अतिथि मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने पत्रकारों के बढ़ते उत्पीड़न पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार से मांग किया कि पत्रकारों के ऊपर चलाये जा रहे मुकदमों को वापस लें और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वतंत्रता में बाधा न उत्पन्न करें । उन्होंने कलमकारों को एक जुट रहने और निष्पक्ष पत्रकारिता करने के लिये कहा ।

Advertisement (विज्ञापन)

विशिष्ट अतिथि आईएफडब्लूजे के राष्ट्रीय पार्षद पत्रकार राजेश द्विवेदी और दिल्ली से प्रकाशित एक राष्ट्रीय मासिक पत्रिका के यूपी ब्यूरो राकेश शरण मिश्र ने राष्ट्रहित में मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता करने का आह्वान किया । अध्यक्षता कर रहे जिला
अध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है । इसलिये हमें एक जुट रहते हुए सत्य के साथ खड़ा रहना होगा ।

Advertisement (विज्ञापन)

गोष्ठी में ज्ञानदास कनौजिया, पंकज देव पांडेय, रमेश कुमार कुशवाहा , संजय सिंह , संतोष सिंह और आशुतोष कुमार सिंह आदि ने पत्रकारों के खिलाफ की जा रही कार्यवाई की निंदा की और मुकदमों में फँसाये गए पत्रकारों को अविलंब जेल से रिहा करने की पुरजोर मांग की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास से जुड़े पत्रकार सदस्यों को परिचय पत्र वितरित किया गया । कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पत्रकार चन्द्र कांत देव पाण्डेय के पूज्य पिता जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि व्यक्त की गई । कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार भोलानाथ मिश्र ने किया । आगामी 30 मई को पत्रकारिता दिवस पर एक प्रभावी आयोजन रॉबर्ट्सगंज में किए जाने पर पत्रकारों ने अपनी सहमति व्यक्त की इस मौके पर दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे ।

  • Advertisement

बीजेपी ने चलाया स्वच्छता अभियान, सम्मानित हुए स्वच्छता वीर

HIGHLIGHTS

  • राम सरोवर तालाब के किनारे स्वच्छता अभियान चलाकर दिया गया जन जागरण का संदेश
  • जिलाध्यक्ष अजीत चौबे द्वारा स्वच्छता वीरो को किया गया सम्मानित
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। सामाजिक न्याय पखवारे के अन्तर्गत सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के मार्गदर्शन में एवम नगर अध्यक्ष बलराम सोनी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित रामसरोवर तालाब के किनारे सुबह पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर जन जागरण का संदेश दिया गया और इसके पश्चात बीजेपी जिला अध्यक्ष अजीत चौबे द्वारा नगर के स्वच्छता वीरों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी जब सुबह सोकर उठते हैं और घर के बाहर निकलते हैं तो हम सभी के गली और मोहल्लें स्वच्छ और सुन्दर नजर आते हैं तो इसके पीछे इन सभी स्वच्छता वीरों का अथक व नि:स्वार्थ प्रयास व परिश्रम के कारण ही नजर आते हैं,
और हम लोग गंदगीयों से होने वाले कई बहुत ही घातक बीमारियों से सुरक्षित हो पाते हैं जिसमें की कोरोना रुपी घातक बिमारी भी शामिल है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मुख्य रुप से बीजेपी के पुर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा,सदर ब्लॉक प्रमुख अजित रावत, राकेश मेहता, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, मिठाई लाल सोनी, प्रकाश केशरी, राजेश सोनी, विजय केशरी, दिलीप चौबे, रूबी गुप्ता, धर्मवीर त्यागी,सन्तोष भारती, अशोक भारती, धीरेन्द्र पांडेय, बिनोद सोनी, अमन वर्मा, अभिषेक गुप्ता, आफताब अंसारी, राहुल शर्मा, अमरनाथ वर्मा, अंकित पांडेय सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

बभनडीहा गांव में हुए बस हादसे में के खिलाफ म्योरपुर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

म्योरपुर, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के बभनडीहा गांव में
मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर यात्रियों से भरी बस पलटने से 19 लोग लोग गम्भीर घायल हो गए थे। जबकि एक रेफर युवक की जिला अस्पताल पँहुचते समय रास्ते मे ही मौत हो गई थी।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले में शनिवार को म्योरपुर पुलिस ने मृतक 25 वर्षीय दयाराम के भाई अयोध्या यादव के तहरीर पर उक्त बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यात्रियों ने लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार बस चलाने का आरोप लगाया है।एसआई ओपी सिंह ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

बतादें कि शुक्रवार को बस दुर्घटना में लगभग दो दर्जन यात्री घायल हो गए थे, जिसमें छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इस दौरान दयाराम की रास्ते में ही मौत हो गयी थी। पुलिस ने बताया है कि बस दुर्घटना की हर पहलू पर विधिवत जांच की जा रही है।

  • Advertisement

भजन संध्या में झूमे भक्त

HIGHLIGHTS

  • संकट मोचन मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा की गई
  • हनुमान जी की हुई भव्य जन्म उत्सव आरती
  • श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)



रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। हनुमान जन्म उत्सव के अवसर पर शनिवार को सीएमओ ऑफिस के पास स्थित संकट मोचन मंदिर पर पुजारी राजकुमार पांडे के संयोजकत्व देर शाम भव्य भजन संध्या का आयोजन कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें की पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध भजन गायक सूरज गुप्ता और वाराणसी से पधारे गायक छोटू शुक्ला एवं गायिका निशा मल्होत्रा ने बजरंगबली के एक से बढ़कर एक भजनों को गाया। जिसे सुनकर वहां उपस्थित भक्त जय श्री राम जय बजरंगबली के नारे लगाते हुए झूमने लगे। भजन गायकों के साथ आर्गन पर नागेंद्र दुबे, ढोलक पर प्रिंस व रोहित, पैड पर शानु ने संगत किया। वही जय मां गायत्री झांकी ग्रुप द्वारा प्रो० आकाश गुप्ता के नेतृत्व में मां काली, भोलेनाथ के पात्र में बने कलाकारो द्वारा भव्य झांकियां प्रस्तुत की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके पूर्व संकट मोचन मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा द्वारा शाम 7:00 बजे श्री बजरंगबली की जन्म उत्सव आरती भव्यता के साथ की गई। जिसमें की भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। वही मंदिर प्रांगण में लक्ष्मण केसरी के संयोजन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें कि सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर मंदिर के व्यवस्थापक डूंगरमल एमअग्रवाल, सचिन जयसवाल, गया प्रसाद ई सिंह, संतोष कुमार सिंह, दिनेश शुक्ला, संतोष चौबे, अजीत शुक्ला, शिवा पांडे, आत्माराम पांडे दीपू केसरी, अभिषेक सिंह, राहुल केसरी, लक्ष्मण, निखिल चौबे, दादे चौबे, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

हनुमान भक्तों ने निकाली भव्य निशान यात्रा, हुआ बधाई उत्सव का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • निशान यात्रा में हाथों में भगवा ध्वज लिए शामिल हुए हनुमान भक्त
  • निशान यात्रा में खूब लगे जय श्री राम जय हनुमान के जय कारे
  • बधाई उत्सव में संजीव शर्मा ने बजरंगबली के एक से बढ़कर एक भजनों को गाया
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के मेन रोड पर स्थित अवतार उपवन के हनुमान मंदिर द्वारा हनुमान जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में रविवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन हनुमान मंदिर द्वारा भव्य निशान यात्रा निर्मल कुमार केडिया के नेतृत्व में शीतला मंदिर चौराहे से निकाला गया। जिसमें की हनुमान भक्त हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्री राम हनुमान के जयकारा लगाते हुए चल रहे थे तो वही यात्रा में बैंड बाजे की धुन पर युवक युवतिया थिरक रहे थे। यह निशान यात्रा शीतला मंदिर चौराहे से प्रारंभ हुई और नगर का भ्रमण करते हुए अवतार उपवन में स्थित हनुमान मंदिर पर जाकर संपन्न हुई।

Advertisement (विज्ञापन)

जहां पर बजरंगबली की भव्य आरती अनूज केडिया व हरीकिशोर केडिया द्वारा की गई और उपस्थित सभी भक्तजनों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया इसके पश्चात बधाई उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें की सुप्रसिद्ध गायक संजीव शर्मा व उनके टीम द्वारा हनुमान जन्म उत्सव से संबंधित एक से बढ़कर एक भजनों को गाया गया। जिसे सुनकर भक्त झूम उठे। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को हनुमान जन्म उत्सव का प्रसाद वितरण किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक निर्मल केडिया, अनुज केडिया, हरिकिशोर केडिया, विजय जैन, दीपक कुमार केसरवानी, संगम गुप्ता, शिखर केडिया, संकल्प, तरुण, राघव, अंजू केडिया, सीमा, दीप्ति, साची बजाज, निताची अग्रवाल, स्तुति केडिया सहित आदि श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें