पत्रकार जिस दिन जनता की आवाज बन जाएगा उस दिन एक क्या हजारों हुकूमतें सत्य के आगे नतमस्तक होंगी – अजय शेखर

दुद्धी, सोनभद्र। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कटरा शिवाजी तालाब रोड दुद्धी की पावन धरती पर दुद्धी का पहला प्रेस कार्यालय प्रबंधक जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी के संयोजन में वयोवृद्ध साहित्यकार, पत्रकार, बनवासी सेवा आश्रम के अध्यक्ष व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय शेखर द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा पत्रकारिता महाभारतकालीन के संजय जैसा पारदर्शी और सत्य पर आधारित समाज का दर्पण प्रस्तुत करने की बड़ी जिम्मेदारी कलमकार के कंधों पर है। गलत लेखन से पूरे समाज पर दुष्प्रभाव पड़ता है और पत्रकार सीधे तौर पर दोषी होता है। इससे सदा बचे, जो देखें उसे ही लिखें, जिस दिन पत्रकार खुद को समझ लेगा और जनता की आवाज बन जाएगा उस दिन सैकड़ों क्या हजारों हुकूमतें सत्य के आगे नतमस्तक होगी। परिणाम चाहे जो कुछ भी हो सत्य को समाज के सामने पत्रकारों को लाना आवश्यक, सच को वर्तमान कभी स्वीकार नहीं करता, इसलिए आभाव गरीबी मुफलिस की जिंदगी मिलेगा, आज वर्तमान की इज्जत है और सत्य को सूली पर चढ़ा दिया जाता है। ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार यीशु को सत्य के लिए सूली पर चढ़ा दिया गया। परन्तु समाज के लिए आज भी वो पूजनीय है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार सुकरात के वर्तमान सत्य को स्वीकार नहीं कर जहर देकर मारा गया। परंतु वही सुकरातकालांतर में महान कहलाए। अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी को उन दिनों वर्तमान में गोली मारी गई। परंतु कालांतर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कहलाए। ज्ञात रहे वर्तमान जिसे माला पहन आएगा उसे भविष्य कुचल देगा। वर्तमान की चिंता मत करिए, भविष्य आपके लिए जयमाल लिए खड़ा है। अतीत की यादों को नौकरी के समय को याद करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दुद्धी का परम वैभव मुफलिस, ईमानदारी, त्याग को गरीब, अति पिछड़ा का उपमा देकर परम वैभव संपन्नता क्षेत्र का अपमान किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जबकि आज भी इस क्षेत्र जैसा ईमानदारी सादगी दुर्लभ है। भौतिकवादी जीवन का सुख चाहने की लालसा में प्रकृति का मानव नाश कर रहा है। नदियां सिकुड़ रही है और नदीयों के पाट पर कब्जा मानव द्वारा किया जा रहा है। जीवनदायिनी नदी, प्रकृति, पेड़ -पौधे, पशु – पक्षी का भौतिक सुख की चाह में समूल नाश करने पर मानव आमादा हो रहा। वाराणसी के अस्सी घाट के गंगा नदी, लौआ और अन्य छोटी छोटी नदियां गायब, जिसे समझना होगा। हमारी संस्कृति परंपरा धारण करने की रही है। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में दुद्धी के निष्पक्ष पत्रकारिता से आलोकित देश समाज होगा, ऐसी शुभकामनाएं प्रेस कार्यालय के उद्घाटन में ज्ञापित किया।

इस मौके पर सिविल बार एसोसिएशन के संरक्षक रामलोचन तिवारी एडवोकेट,अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट, सचिव मनोज कुमार मिश्रा एडवोकेट, विवेक कुमार पांडेय एडवोकेट, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार,उपेन्द्र तिवारी,अमरनाथ जायसवाल,इब्राहिम खान, दीपक कुमार जयसवाल, रवि सिंह,राकेश गुप्ता,राफे खान,मकसूद आलम,सेराज खान, श्याम अग्रहरी, जवाहरलाल एडवोकेट, डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र कुमार अग्रहरि, डीसी डायरेक्टर संजू तिवारी,

Advertisement (विज्ञापन)

पूर्व भाजपा जिला महामंत्री ईश्वरी प्रसाद निराला, अरुणोदय जौहरी एडवोकेट, शिव शंकर एडवोकेट, राकेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, अंजनी सिंह, संजय मिश्रा,पीयूष अग्रहरी एडवोकेट,दयाशंकर सिंह एडवोकेट,मनोज तिवारी एडवोकेट, दया हॉस्पिटल के प्रबंधक ममता मौर्या,नान्हू राम,राजेन्द्र सिंह चंद्रवंशी, धीरेंद्र कुमार सिंह,लियाकत खान और गोरख ट्रेलर, आशीष कुमार गुप्ता एडवोकेट राकेश कुमार अग्रहरी एडवोकेट सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन सरकार के अपेक्षा के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध

अनपरा,सोनभद्र। केंद्रीय संगठन राज्य विद्युत पारिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष इंजीनियर जी बी पटेल का अपने संगठनात्मक दौरे पर अनपरा तापीय परियोजना में आगमन हुआ। आपने बताया कि सरकार की अपेक्षा के अनुरूप अवर अभियंता /प्रोन्नत अभियंता पूरी शिद्दत एवं लगन से काम करने के लिए कटिबद्ध है।

Advertisement (विज्ञापन)

ऊर्जा क्षेत्र की बेहतरी के लिए साथ ही अच्छे परफॉर्मेंस के लिए संगठन सरकार व प्रबंधन का सकारात्मक सहयोग करने के लिए कटिबद्ध है। प्रबंधन से अपेक्षा है कि न्यूनतम आवश्यक संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करें एवं कार्य की बेहतरी के लिए ऊर्जा कार्मिकों के अनुरूप वातावरण देने हेतु सकारात्मक पहल करें। जिससे संगठन के अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंता को सरकार के अनुरूप कार्य करने में कोई बाधा उत्पन्न न हो सके।

Advertisement (विज्ञापन)

उत्पादन निगम के अनपरा परियोजना में बेहतर उत्पादन बनाए रखने के लिए कार्मिकों के वास्तविक एवं जायज समस्याओं का ससमय समाधान करें, जिससे अवर अभियंता एवं सहायक अभियंता उत्पादन निगमों में अपने कार्य को पूरी निष्ठा ईमानदारी व लगन से सम्पादित कर सके, जिससे उत्पादन निगम का उत्पादन बेहतर हो सके। आप ने यह भी कहा कि कई कई वर्षों से मशीनों की ओवरहालिंग ना होने की वजह से मशीनों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। जिससे बेहतर उत्पादन करना कार्मिकों के लिए चुनौती पैदा कर रहा है, बावजूद इसके कार्मिक अपनी पूरी लगन, निष्ठा व ईमानदारी से अपने कार्य को बेहतर से बेहतर अपने कार्य का बेहतर से बेहतर योगदान करते हुए निगम में उत्पादन को उच्च स्तर तक बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाते जा रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

सरकार से अपील है कि निगमों के रखरखाव एवं अनुरक्षण के लिए समय पर धन की उपलब्धता कराते हुए मशीनों का ओवरहालिंग कराएं जाने की पहल करे जिससे कार्मिक निगम को एक नए कीर्तिमान देने में समर्थ हो सके। इस मौके पर इंजीनियर आशुतोष त्रिवेदी, इंजीनियर नित्यानंद सिंह, इंजीनियर अनुपमा, इंजीनियर सत्यम यादव, इंजीनियर सुरेश सिंह, इंजीनियर मनोज दुबे इंजीनियर गिरिजेश सिंह इंजीनियर ज्ञानेंद्र पटेल, डीएस यादव एवं परमेंद्र चौधरी जी एवं भारी संख्या में अवर अभियंता व प्रोन्नत अभियंता मौजूद रहे।

  • Advertisement

सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का जनता को मिले पूरा लाभ – दुद्धी विधायक

दुद्धी, सोनभद्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामदुलार सिंह गोंड ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा लोक कल्याणकारी योजनाओं का जन-जन तक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में लाभ मिलें। माइक लगा कर ग्रामीण जनता को स्वास्थ्य विभाग सूचना दें, जो लोग स्वास्थ्य मेले में नहीं आ सके हैं, उन्हें भी लाभ मिले। घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण संबंधी जानकारी के लिए जनता को जागरूक करें।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला स्वास्थ्य समिति सदस्य अभय सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी चिकित्सकों व कर्मचारियों द्वारा मरीजों से सम्मानजनक तरीके से बात नहीं करने, कुकुरमुत्ता की तरह प्राइवेट अस्पतालों का संचालन क्षेत्र में होने, अति पिछड़े गरीब क्षेत्र के मरीजों को जबरन प्राइवेट अस्पतालों में रेफर कर कमीशन खोरी करने आदि पर तल्ख और तीखे सवाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र के समक्ष रख स्वास्थ्य विभाग की मानों पोल खोल दिए और रवैया में सुधार लाने की नसीहत दी। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक को पक्षी स्वरूप पिंजडा स्मृति चिन्ह खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार यादव द्वारा भेंट की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र को कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह भेंट नवागत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी द्वारा किया गया। स्वास्थ्य मेले में विभिन्न स्टाल बाल विकास पुष्टाहार, शिक्षा विभाग, आयुष विभाग, होम्योपैथ , स्मार्ट गोल्डन कार्ड, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, औषधि पौधों के गुण, स्वास्थ्य पोषण, कुष्ठ रोग, टेलीमेडिसिन सहित विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर मुख्य अतिथि द्वारा प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात योगमुनी द्वारा सूर्यनमस्कार कर निरोग काया के गुर सिखाए गए।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर मंचासीन भाजपा जिला मंत्री दिलीप कुमार पांडेय, डॉक्टर गिरधारी लाल, अभय सिंह, विंढमगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक ने ब्लड बैंक का भी औचक निरीक्षण कर दुर्व्यवस्थाओं पर कड़ी फटकार ब्लड बैंक कर्मी को लगाया और प्राइवेट पैथोलॉजी संचालन की जांच अधीक्षक को सीएमओ के समक्ष दी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री मनीष कुमार जयसवाल, भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष कुंदन कुमार, देवेंद्र प्रताप सिंह, सूरज देव सेठ सहित स्टॉल मेले में डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ आलोक कुमार, डॉ संजय कुमार, डॉ गौरव सिंह सहित बड़ी संख्या में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्मी मौके पर मौजूद रहे। इस मौके पर लगभग 300 मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श व दवा दी गई।

  • Advertisement

श्याम बिहारी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उद्योग व्यापार मंडल ने श्रद्धांजलि अर्पित की

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। श्याम बिहारी मिश्रा जी के प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र द्वारा आनंद कटरा मैन चौक पर स्मृति दिवस के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 पंडित श्याम बिहारी मिश्रा जी को सृष्टि की नियति व व्यवस्था ने 20 अप्रैल 2021 के कूर दिन ने हम सब से छीन लिया। जीवन यात्रा जन्म और मृत्यु दो तट है इनके बीच में जीवन की धारा बहती है पंडित जी की जीवनधारा निर्मलता -गतिमता और उपयोगिता के संघ जीवन पर्यंत इन्हीं दो तटों के मध्य जीवन यात्रा बहती रही उन्होने आगे कहा कि पंडित जी प्रेम ,स्नेह, ममता ,करुणा के प्रतिमूर्ति थे। विलक्षणता एवं विनम्रता के महानायक थे आज एक साल होने को आ गया यह विश्वास भी नहीं होता कि हमारे मार्गदर्शक पंडित जी हमारे मध्य में अब नहीं है आध्यात्मिक के तेज से आलोकित उनका मुखारविंद आज भी हम सबके स्म्रति पटेल पर व नयनों में चलचित्र की भांति चलता रहता है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल ने कहा कि व्यापार मंडल के लिए उनके मन में जीवन पर्यत तक सपने हिलोरे लिया करते थे सदैव वह व्यापारियों के लिए व उनके सम्मान के लिए ताने-बाने बुनते रहते थे। बहुत कुछ सपने उन्होंने अपने जीवन में पूर्ण किए और कुछ सपने अधूरे रह गए नियति ने कुछ और ही लिखा था 20 अप्रैल की उस क्रूर घड़ी ने हम सब के प्रिय पंडित जी को हमसे छीन लिया ।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाध्यक्ष युवा रमेश जायसवाल ने कहा कि पंडित जी ने हर व्यक्ति को वात्सल्य दिया उनका जीवन कर्मठता व पुरुषार्थ की गौरव गाथा है ।हम उनके प्रति सदैव ऋणी रहेंगे । उन्होंने व्यापारियों के सम्मान के लिए पूरा जीवन निचछावर कर दिया ।व्यापारियों के भीतर छिपी हुई संभावनाओं और क्षमताओं को उन्होंने जगाया और ऊर्जावान बनाया। इस दौरान जिला महामंत्री राजेश बंशल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केशरी, जिला संगठन मंत्री व जिला उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता, अजित जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनद प्रताप जायसवाल, अंशु अग्रहरि, महेश सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

जिले मे मिशन शक्ति 4.0 का हुआ आगाज, लगे समस्त विकास खंडों में स्वावलंबन कैंप

दुद्धी,सोनभद्र। महिला कल्याण विभाग ने प्रदेश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति फेज 4.0 के तहत 100 दिवसीय विशेष कार्ययोजना तैयार की है। इसी योजना के तहत अप्रैल माह से 30 जून तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जााएंगी। मिशन शक्ति 4.0 में जन जन तक पहुंच कर उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी क्रम में मगंलवार को दुद्धी ब्लॉक के सभागार कक्ष में स्वालम्बन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें नोडल अधिकारी शेषमणि दूबे ओ.आर.डब्ल्यू द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं (मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना) के बारे में जानकारी देने के साथ ही पात्र लोगों का चिह्नाकन करते हुए लाभ भी पहुंचाया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

कैम्प में के माध्यम से सरकारी योजनाओं के दायरे में आने वाले परिवारों, महिलाओं और बच्चों के लिए आवेदनों की समस्त कार्यवाही ‘कैम्पस’ के माध्यम से पूरी की जायेगी अभी तक उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19 के अंतर्गत तीन आवेदन पत्र कैंप में प्राप्त हुए हैं जिसका सत्यापन करते हुए जिला स्तरीय कमेटी को प्रेषित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें खंड विकास अधिकारी दुद्धी मनीष मिश्रा एवं ब्लाक संबंधित अधिकारीगण तथा युवक मंगल दल के प्रभारी अजय गुप्ता समाज सेवी सीएसी संचालक ओम प्रकाश कुमार ,धीरज कुमार रहे। वही मौके पर ही सीएसी संचालक द्वारा ऑनलाइन आवेदन एवं केवाईसी भरा गया इस दौरान में आंगनबाड़ी शीला देवी, मंजू देवी, संध्या देवी, सावित्री देवी, संगीता देवी, गीता देवी, पुनम देवी, नीलम देवी आदि मौजूद रही।

  • Advertisement

जिलाधिकारी ने विकास खण्ड राबर्ट्सगंज, ए0आर0टी0ओ0 कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कार्मिको के स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेतु किये निर्देशित
  • ए0आर0टी0ओ0 कार्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर न होने पर सम्बन्धित कार्मिकों के वेतन भुगतान पर लगायी रोेकः-

सोनभद्र। जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने मंगलवार की सुबह ए0आर0टी0ओ0 कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ए0आर0टी0ओ0 कार्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं पायी गयी। जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था में शिथिलता बरतने वाले चतुर्थण श्रेणी के कर्मचारी- आशा देवी, रामसूरत, सुधाकर के वेतन भुगतान पर रोक लगाने व स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेतु ए0आर0टी0ओ0 को निर्देशित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर ठंग से कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गाड़ियों के फिटनेस टेस्टिंग, ड्राइवर टेस्टिंग ट्रैक के सम्बन्ध में ए0आर0टी0ओ0 से जानकारी ली, तो उनके द्वारा बताया गया फिटनेस टेस्टिंग, ड्राइवर टेस्टिंग ट्रैक अभी जनपद में नहीं बना है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने ए0आर0टी0ओ0 निर्देशित किया कि फिटनेस टेस्टिंग, ड्राइवर टेस्टिंग, ट्रैक को बनने के सम्बन्ध में प्रस्ताव शासन को भेजा जाय। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने विकास खण्ड राबर्ट्सगंज का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में पारसनाथ भारती (जे0ई0), निप्पी सिंह कनिष्ठ सहायक, अशोक कुमार स्वीपर/चैकीदार अनुपस्थित पाये गये। जिसपर जिलाधिकारी महोदय ने अनुपस्थित कार्मिकों से स्पष्टी करण प्राप्त करने हेतु खण्ड विकास अधिकारी राबर्ट्सगंज को निर्देशित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिलाधिकारी महोदय ने निर्माण कार्यो से सम्बन्धित पत्रावली का भी अवलोकन किया। जिसमें नाली निर्माण, ग्रामीण सड़क निर्माण और तालाब-पोखरे के निर्माण से सम्बन्धित पत्रावली सम्मलित थी। पत्रावलियों में लगाये गये कार्यस्थल के फोटो ग्राफ सामुचित ढंग से नहीं लगाये गये थे। जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने नाराजगी व्यक्त की और खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यस्थलों के फोटो ग्राफ पत्रावलियों में समुचित ढंग से लगाना सुनिश्चित किया जाय, सुधार न होने की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। किसी भी प्रकार का लापरवाही करने पर सम्बंधित को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Advertisement

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव का हुआ भव्य स्वागत

हर्षवर्धन केसरवानी

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह के जनपद में प्रथम आगमन पर मंगलवार को जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के शीतला माता मंदिर चौक पर भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष बलराम सोनी के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान भाजपा के नगर उपाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी व धर्मवीर त्यागी, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता, किसान मोर्चा के जिला मंत्री अखिलेश कश्यप, अनुसूचित जन मोर्चा के जिला मंत्री अतुल कनौजिया, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रूबी गुप्ता, महिला मोर्चा की नगर उपाध्यक्ष मंजू, आशा,

Advertisement (विज्ञापन)

अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर महामंत्री अलाउद्दीन अंसारी, बीजेपी के नगर मंत्री सुरेंद्र पांडे, किसान मोर्चा के कार्यालय प्रभारी ध्रुवकांत द्विवेदी, भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक अजय श्रीवास्तव, शुभम सोनी, अनमोल सोनी, राहुल शर्मा, विनोद सोनी, सहित आदि पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Advertisement

हाथीनाला पुलिस ने पीएसी बल के साथ किया जंगलों में सघन काम्बिंग

Advertisement (विज्ञापन)

डाला, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार व क्षेत्रधिकारी के नेतृत्व में नक्सल संचरण गतिविधियों की रोकथाम हेतु हाथीनाला थाना अंतर्गत ग्राम चक गर्दरवा व गर्दरवा के जंगलों में पर्याप्त पुलिस पीएससी बल के साथ हाथीनाला थानाध्यक्ष ने जंगलों में सघन कांबिंग करते हुए जंगल में मिले चरवाहों आदि से नक्सल गतिविधियों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी लिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

हाथीनाला थाना प्रभारी रविन्द्र प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के जंगल में पीएसी के साथ नक्सल विरोधी गतिविधियों की रोकथाम हेतु सघन कांबिंग की गई और जंगल में मिले व्यक्तियों, लकड़ी बीनने वाले तथा वन रक्षकों एवं जानवर चराने वालों से नक्सली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही गांव में किसी अंजान लोगों के रहने या आने जाने पर नजर रखकर संदिग्ध लोगों की सूचना तत्काल थाने को देने की अपील की गई।

  • Advertisement

केशव संस्थान की बाल सेवा आदर्श है – विनीत सिंह

HIGHLIGHTS

  • केशव बाल कल्याण केंद्र घुरमा परिसर में आयोजित हुआ बाल संगम कार्यक्रम
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। सोनभद्र जिले में केशव बाल कल्याण केंद्र समेकित बच्चों के लिए अच्छा कार्य कर रहा है। इस क्षेत्र में यह केंद्र एक माडल के रूप में दूसरो के लिए आदर्श बनेगा। निराश्रित सेवा से बढकर अन्य कोई सेवा नहीं हो सकती। बच्चे आने वाले कल के भविष्य है। मुझसे जो भी सहयोग बन सकेगा बच्चों के लिए समर्पित रहूंगा। उक्त विचार विनीत सिंह, एम एल सी, प्राधिकारी क्षेत्र ने बतौर मुख्य अतिथि केशव बाल कल्याण केंद्र घुरमा परिसर में आयोजित बाल संगम कार्यक्रम में व्यक्त किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ हेडगेवर और गुरु गोलवरकर के चित्र पर तिलक लगाकर माल्यार्पण कर किया। वही इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत केंद्र के संरक्षक सत्यप्रताप सिंह, प्रान्त संयोजक बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया।

Advertisement (विज्ञापन)

आयोजित कार्यक्रम में दुद्धी क्षेत्र के विधायक राम दुलार गोंड, सदर ब्लोक प्रमुख अजित दरावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख घोरावल, मधुसदन सिंह, ब्लाक प्रमुख नगवा प्रवीण सिंह, अनुसूचित जाति,अनुे जनजाति के सदस्य, श्रवण गोंड, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, प्रधान संघ अध्यक्ष, पिंटू सिंह, कौशल चौहान, मुन्ना राय, राजन सिंह, प्रदीप, शम्भू, सावित्री, विशाल जयप्रकाश, सोनू , अरुण आदि प्रबुद्धजन उपस्थित रहे धन्यवाद ज्ञापन संस्था के संस्थापक डॉ सत्यप्रकाश ने किया।

  • Advertisement

कोन क्षेत्र में हुए लूट का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार


कोन, सोनभद्र। कोन क्षेत्र में गत 13 अप्रैल को एक व्यापारी से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बताते चले कि विष्णु प्रसाद पुत्र स्व0 दशरथ साव नि0 ग्राम सोहपचड़वा थाना गढ़वा जनपद गढ़वा झारखण्ड द्वारा सूचना दी गयी कि अज्ञात मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा कोन से वसूली कर वापस जाते समय कोन विंढमगंज मार्ग पर तमंचा दिखा कर उनसे वसूली कर रखे पैसो का झोला लूट कर भाग गये है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस सूचना पर थाना कोन में अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध मु0अ0सं0 39/2022 धारा 392 गादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना में संलिप्त अज्ञात अभियक्तो को प्रकाश में लाने व शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, पुलिस
उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्याo), अपर पुलिस अधीक्षक (आप०) तथाक्षेत्राधिकारी ओबरा को विशेष निर्देश दिये गये थे। क्षेत्राधिकारी ओबरा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध शाखा की स्वाट/एसओजी/सर्विलांस टीम, थाना विंढमगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना कोन की टीमो का गठन किया गया।
17 अप्रैल को स्वाट/एसओजी/ सर्विलांस टीम तथा थाना विण्डमगंज व कोन पुलिस को जरिये मुखबीर खास के सूचना प्राप्त हुयी कि विंढमगंज से कोन जाने वाले मार्ग पर कुडवा जंगल में उपरोक्त घटना से सम्बन्धि अभियुक्त उपस्थित हैं तथा किसी घटना को कारित करने के लिए रेकी कर रहें हैं, यदि जल्दी चला जाये तो पकड़े जा सकते हैं। इस सूचना पर स्वाट टीम/एसओजी/सर्विलांस प्रभारी व विंढमगंज पुलिस प्रभारी निरीक्षक कोन के नेतृत्व में विण्डमगंज से कोन जाने वाले मार्ग पर कुडवा जंगल में कोन 16 किमी के माइल स्टोन के पास से 02 नफर अभियुक्तो को पकड़ लिया। कड़ाई से पुछताछ करने पर पकड़े गये पहले व्यक्ति सत्येन्द्र कुमार मेहता पुत्र स्व० रामआशीष मेहता निवासी ग्राम मदुमा थाना गढ़वा जनपद गढ़वा झारखण्ड द्वारा बताया गया कि वह विनय कुमार गुप्ता की दुकान पर काम करता था। दो माह पूर्व विनय कुमार गुप्ता व उनके लड़के ने मुझे गाली गुप्ता दे कर दुकान से भगा दिया था और तनखाह भी नही दिये थे। तब मै इनसे बदला लेने की ठान लिया था। जिसके लिए मैने अपने दोस्त जितेन्द्र रजक के जरिये विकास कुमार पुत्र नन्दु रजक निवासी कल्याणपुर थाना गढ़वा जनपद गढ़वा व जितेन्द्र कुशवाहा उर्फ छोटु पुत्र श्रीनाथ महतो निवासी ग्राम जाटा थाना गढ़वा जनपद गढ़वा से मिल कर लूट की योजना बनायी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस काम में वसूली के लिए जाने वाले तरिक को बुला कर विकास को पहचान कराया व एक अप्रैल को जितेन्द्र रजक व विकास के साथ घटना करित करने हेतु घटना स्थल व भागने के लिए रास्ते की रेकी किया गया। जिसके उपरान्त 6 अप्रैल को विकास रजक व जितेन्द्र कुशवाहा उर्फ छोटु द्वारा अपने साथीयों के साथ घटना करित करने का प्रयास किया गया। परन्तु घटना नही हो सकी जिसके उपरान्त अगले टर्म पर 13 अप्रैल को इनके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। लूट के पैसो में से सत्येन्द्र कुमार मेहता को 50,000 तथा जितेन्द्र रजक को 20,000 मिले थे। जिसमें से सत्येन्द्र के पास से 30,000 व जितेन्द्र रजक के पास से 5,000 रूपये मिले हैं। शेष के विषय में पूछने पर बता रहे हैं की खर्च हो गये हैं। साथ ही एक अदद मोटर सायकिल टीवीएस आपाचे इनके पास से मिला है।

Advertisement (विज्ञापन)

उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संदर्भ में थाना कोन में मु0अ0सं0 39/2022 धारा 392 भादवि में धारा 120बी,411 की बढोतरी की गयी तथा विवेचना प्रचलित है इसके अतिरिक्त शेष अभियुक्तो की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 रमेश यादव थाना कोन, उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह प्रभारी एसओजी/सर्विलांस जनपद सोनभद्र, उ0नि0 शशि गूषण प्रमारी स्वाट टीम जनपद सोनभद्र, उ0नि0 अरशद थाना विण्डमगंज, हे0का0 अरविन्द सिंह, हे0का0 अमर सिंह, हे0का0 जगदीश मौर्या, हे0का0 अतुल सिंह . हे0का0 शशि प्रताप सिंह, हे0का0 चन्द्रमान यादव का0 हरिकेश यादव, का0 रितेश पटेल स्वाट/एसओजी टीम जनपद सोनभद्र, का0 सौरम राय, का0 प्रकाश सिंह, का0 दिलीप कुमार कश्यप, का0 अमित कुमार सिंह सर्विलान्स सेल अपराध शाखा, हे0का0 त्रिगुवन प्रसाद, हे0का0 अजलग सुल्तान, हे0का0अख्तर फिरोज, हे0का0 मनोज सिंह, का0 प्रदुम्न राय, काoयोगेश मिश्रा, का0 सचिन यादव थाना कोन सोनभद्र शामिल रहे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें