डाला, सोनभद्र। शनिवार को देर शाम चोपन थाना क्षेत्र के मालोघाट टोलप्लाजा के पहले डिवाइडर कटिंग के पास किसी अज्ञात वाहन के धक्के से एक बाइक सवार की मौत और बाइक चालक घायल हो गया। वहीं अज्ञान वाहन मौके से फरार हो गई।
Advertisement (विज्ञापन)
घायल बाइक चालक अनिल कुमार केवट (30) पुत्र स्व0 बुद्धू प्रसाद केवट निवासी नवजीवन बिहार सेक्टर 04 विन्ध्यनगर सोनभद्र ने बताया कि हमलोग मिर्जापुर से विन्ध्यनगर जा रहे थे कि डिवाइडर कटिंग के पास एक कार एकाएक घुमा दिया जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर टक्कर लगने पर रोड पर घिसटते हुए गिर गया। जिसमें मेरे साथ बैठा श्याम बिंद (छोटू) (22) पुत्र स्व0 मुकुंद लाल निवासी एसडीएम बंगला के पीछे रेनुकूट की मौके पर मौत हो गई।
Advertisement (विज्ञापन)
घटना की सूचना टोलप्लाजा इंचार्ज ने चोपन थाने को दिया। सूचना मिलते ही डाला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर एवं चोपन थानाध्यक्ष के.के सिंह अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवा दिये।
डाला, सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित बाड़ी में एक खड़ी हाइवा में पीछे से एक अनियंत्रित बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें चालक सहित तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
Advertisement (विज्ञापन)
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को रात्रि चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर खड़ी हाईवा में राबर्ट्सगंज की ओर जा रही अनियंत्रित बोलेरो पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो सवार पीडब्ल्यूडी जेई सुनील कुमार (36) पुत्र सुरेश प्रसाद निवासी ह्रदयपुर चंदौली, शिक्षामित्र गुलाब प्रसाद (43) पुत्र लुलू निवासी सरईगढ़ राबर्ट्सगंज एवं चालक मुनेश्वर (45) पुत्र फेकू निवासी सिकरीया कला पन्नूगंज फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
Advertisement (विज्ञापन)
स्थानीयों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर हमराहियों संग पहुंचे चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाल कर खुद के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गए। जहाँ डाक्टरों ने घायलों की हालत देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया।जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने घायलों की गम्भीर हालत देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
डाला, सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित बाड़ी में एक खड़ी हाइवा में पीछे से एक अनियंत्रित बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें चालक सहित तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को रात्रि चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर खड़ी हाईवा में राबर्ट्सगंज की ओर जा रही अनियंत्रित बोलेरो पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसमें बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो सवार पीडब्ल्यूडी जेई सुनील कुमार (36) पुत्र सुरेश प्रसाद निवासी ह्रदयपुर चंदौली, शिक्षामित्र गुलाब प्रसाद (43) पुत्र लुलू निवासी सरईगढ़ राबर्ट्सगंज एवं चालक मुनेश्वर (45) पुत्र फेकू निवासी सिकरीया कला पन्नूगंज फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीयों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया।
Advertisement (विज्ञापन)
सूचना मिलते ही मौके पर हमराहियों संग पहुंचे चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाल कर खुद के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गए। जहाँ डाक्टरों ने घायलों की हालत देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया।जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने घायलों की गम्भीर हालत देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
डाला, सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के अल्ट्राटेक सुपर ट्रक पार्किंग में अचानक एक बालू लदे खड़े सीज ट्रक में आग लग जाने से हड़कंप मच गया।
Advertisement (विज्ञापन)
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर बाद उस समय हड़कंप मच गया जब अल्ट्राटेक सुपर ट्रक पार्किंग में एक बालू लदे खड़े सीज ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक से तेज लपटें देखकर आस-पास के लोगों समेत सुरक्षा गार्ड ने शोर मचाकर पुलिस व अल्ट्राटेक दमकल विभाग को सूचना दी।जानकारी पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
Advertisement (विज्ञापन)
अल्ट्राटेक सुपर ट्रक पार्किंग में करीब दो माह पूर्व से खनन विभाग द्वारा सीज किए गए बालू लदे चौदह चक्का ट्रक में दोपहर के बाद अबूझ हाल में अचानक ट्रक के केबिन से आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। यह देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी होने पर पहुंचे चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने मौजूद लोगों को दूर रहने की हिदायत देकर तत्काल अल्ट्राटेक कंपनी से फायर ब्रिगेड वाहन को बुलाया।
Advertisement (विज्ञापन)
एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने से ट्रक का केबिन जलकर राख हो गया। वंही आग की तेज लपटों से आसपास के छोटे छोटे पौधे भी जल गए।
दुद्धी, सोनभद्र। तहसील के विंढमगंज थाना में गत दिनों विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या प्रकरण में पिता की तहरीर पर धारा 306 (3/2)5 एसीएसटी के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त एजाज पुत्र सादिक हुसैन निवासी ग्राम सुंदरी को दुद्धी कोतवाली में तैनात एसआई विमलेश सिंह द्वारा अभियुक्त को निवास स्थान अमवार से रविवार की प्रातः अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
जहां माननीय न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। आपको बताते चलें कि उक्त अभियुक्त एजाज के द्वारा एक महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या करने हेतु बाध्य कर दिया। जिससे वह आहत होकर अपने जीवनलीला को समाप्त कर लिया। इस घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
सोनभद्र। कलजिले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का आगमन हो रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
प्रदेश अध्यक्ष जनपद में चल रहे तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन 25 अप्रैल 2022 के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेंगे। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने दी।
सोनभद्र। प्रदेश के युवा अधिवक्ता अधिक से अधिक संख्या में अनुदान राशि का फार्म भरकर अनुदान राशि रुपये पाँच हजार बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से प्राप्त करें। यह बातें सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने शनिवार को प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में कहीं है।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने बताया कि जो युवा अधिवक्ता साथी 9 मार्च 2018 से लेकर 9 मार्च 2019 तक एआईबीई की परीक्षा पास कर लिए हो और साथ ही उनकी आयु 9 मार्च 2019 को 28 वर्ष या उससे अधिक ना हो, तो वे इस फार्म को सभी आवश्यक संलग्नकों के साथ भरकर एवम बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के किसी सदस्य से अनुमोदित करवाकर बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश प्रयागराज के कार्यालय में जमा करवा दे ताकि उन्हें अनुदान राशि प्राप्त हो सके। श्री मिश्र के अनुसार युवा अधिवक्ताओ को कानून की किताबो को खरीदने के लिए इस अनुदान हेतु ये माँग प्रदेश सरकार एवम बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ परिवार एवम अन्य अधिवक्ता संघो द्वारा वर्षो से की जा रही थी जिसको प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने बताया कि इस अनुदान से प्रदेश के उन हजारो युवा अधिवक्ताओ को लाभ पहुँचेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण कानून की महंगी किताबो को नहीं खरीद पाते थे और ना ही पढ़ पाते थे। श्री मिश्र ने इस योजना को लागू करने के लिए सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ परिवार एवं प्रदेश के युवा अधिवक्ताओ की तरफ से उत्तर प्रदेश सरकार तथा बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को धन्यवाद ज्ञापित किया है ।
डाला, सोनभद्र। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना “सर्व शिक्षा अभियान” के क्रम में शनिवार को सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के सौजन्य से जनपद सोनभद्र के डाला में बच्चों द्वारा “स्कूल चलो अभियान” जागरूकता रैली निकाली गई।
Advertisement (विज्ञापन)
यह अभियान ग्रामीणों व ड्राप्ट आउट बच्चों को जागरूक करने के लिए निकाला गया। तथा बच्चों द्वारा नारा भी लगाया गया कि- आधी रोटी खाएंगे, बच्चों को पढ़ाएंगे, सब पढ़ें- सब बढ़ें। पापा – मम्मी, मेरा नाम लिखा दो, मैं भी पढ़ने जाउँगी।
Advertisement (विज्ञापन)
अंत में ट्रस्ट के जिला उपाध्यक्ष सोनभद्र- मनोज कुमार अग्रहरि द्वारा 21 गरीब बच्चों में नि:शुल्क स्कूल बैग का वितरण किया गया । बैग पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। श्री अग्रहरि द्वारा बच्चों को समझाया गया कि लड़का हो या लड़की सभी को शिक्षित होना बहुत जरुरी है, दोनों का समान अधिकार है। कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। नया सत्र शुरू हो चुका है।
Advertisement (विज्ञापन)
इस लिए सभी बच्चे कल से स्कूल जाने की तैयारी करो। इस वितरण कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सोनभद्र मनोज कुमार अग्रहरि, ग्रामीण लोग तथा बच्चे सम्मिलित रहे।
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। किसानों के जागरूकता हेतु सोनभद्र ज़िले के सभी ग्राम पंचायत में कल दिनांक 24 अप्रैल दिन रविवार को राष्ट्रीय ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है, सीएससी के जिला प्रबंधक आशीष पांडेय ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जनपद सोनभद्र में भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में बताया एवम जागरूक किया जाएगा।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसमें कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा भारत सरकार की विभिन योजनाए किसान KYC, प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का पंजीकरण के साथ-साथ इन से होने वाले लाभ के बारे में किसानों को जागरूक किया जाएगा।
Advertisement (विज्ञापन)
साथ ही जिला प्रबंधक ने बताया कि कल ग्राम पंचायत भवन में डिफेंस से रिटायर कर्मचारी का जीवन प्रमाण पत्र डिफेन्स पेंशनर KYC भी किया जाएगा जिसमे गांव का कोइ भी डिफेंस से रिटायर सैनिक अपना जीवन प्रमाण का KYC भी अब सीएससी केंद्र से करा सकते है, साथ ही कैम्प में आयुष्मान कार्ड भी बिल्कुल निःशुल्क बनाया जाएगा।
अनपरा, सोनभद्र। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा अनपरा के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक के रूप में इंजीनियर साहू राम चौहान का संगठनात्मक दौरा अनपरा तापीय परियोजना में हुआ। आपने संगठन कार्यालय में पदाधिकारियों की मीटिंग कर उनके समस्याओं को सुना एवं संरक्षक ने संगठन के साथियों की महत्वपूर्ण समस्याओं के निराकरण हेतु सरकार एवं प्रबंधन से अपील की।
Advertisement (विज्ञापन)
अनुरक्षण का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है, सिविल अनुरक्षण में काफी लेटलतीफी होते हुए देखा जा रहा है। टेंडर समय से पहले समाप्त हो जा रहा है। जिससे अनुरक्षण का कार्य बाधित हो रहा है। नए आवंटित आवासों का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है, अक्सर यह सुनने में आता है कि टेंडर समाप्त हो चुका है। एक कक्षीय फील्ड हॉस्टल के कमरों की स्थिति बहुत जर्जर हो चुकी है। फिर भी हमारे अवर अभियंता साथी बद से बदतर स्थिति में रहने को मजबूर हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
हॉस्पिटल के मुद्दों पर आपने कहा की अनपरा तापीय परियोजना हॉस्पिटल से अन्यत्र रिफर होने पर मरीजों का पैकेज के नाम पर उनके वास्तविक खर्च की कटौती की जा रही है, जो कहीं से भी उचित नहीं है। प्रबंधन को इस पर ध्यान देना चाहिए और मरीजों के बाहरी हॉस्पिटल के खर्चों की पूरी प्रतिपूर्ति दिया जाना चाहिए।
Advertisement (विज्ञापन)
आपने यह भी बताया कि यह देखा गया है कि उत्पादन निगम के मशीनों का वार्षिक अनुरक्षण समय से नहीं कराया जा रहा है। जिससे कार्मिकों को मशीनों के संचालन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे कार्मिक आहत है और चुनौती भरे परिवेश में भी अपने कार्य को पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं लगन से संपादित कर रहे हैं। मौजूदा स्थिति कर्मचारियों एवं निगम की मशीनों के लिए कतई हितकारी नहीं है।
Advertisement (विज्ञापन)
सरकार से एवं उच्च प्रबंधन से अपील है कि अभियंता के सभी जायद समस्याओं का समय से निराकरण करें। जिससे कार्मिक पूरी लगन एवं निष्ठा से अपने कार्य को संपादित हो सके। आपने सरकार व प्रबंधन को जूनियर इंजीनियर संगठन की तरफ से पूरी तरह से आश्वस्त किया कि हमारे साथी अवर अभियंता, प्रोन्नत अभियंता उत्पादन निगम के उत्पादन को शीर्ष स्तर तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान करते रहेंगे। इस अवसर पर इंजीनियर आशुतोष द्विवेदी, इंजीनियर के के पांडे, इंजीनियर सुरेश सिंह, इंजीनियर नित्यानंद सिंह, इंजीनियर सत्यम यादव, इंजीनियर डीएस यादव, इंजीनियर समून अहमद इत्यादि उपस्थित रहे।