अकीकद के साथ पढ़ी गई जुमे की नमाज

दुद्धी, सोनभद्र। रमजान महीने का अंतिम जुमे की नमाज मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा अकीकद के साथ मुस्लिम बंधुओं को नमाज पढ़ाई गईं। देश में अमन चैन और खुशहाली को लेकर मुस्लिम बंधुओं द्वारा दुआ मांगी गई। शासन के निर्देश के क्रम में तय स्थान जामा मस्जिद दुद्धी, मख्तब जब्बारिया स्कूल दुद्धी व मुस्लिम गर्ल्स कॉलेज मल्देवा में पवित्र रमजान महीने के जुमे की नमाज हर्ष और उल्लास के माहौल में अदा की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

शासन के निर्देश अनुसार इस बार सड़क पर नमाज जनहित के मद्देनजर तयशुदा स्थान पर ही पढ़ी गईं। जिससे आवागमन सुचारू रूप से जारी रहे। शांति और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एडिशनल एसपी नक्सल विजय शंकर मिश्रा ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा क्षेत्राधिकारी दुद्धी आशीष कुमार मिश्र संग लिया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी राघवेंद्र सिंह सहित उपनिरीक्षकगण एवं पुलिस के जवान मौके पर मौजूद रहे।

  • Advertisement

लाइफ केयर हॉस्पिटल का हुआ भव्य उद्घाटन

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। लाइफ केयर हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर का उद्घाटन गुरूवार को विधि विधान एवं पूजा पाठ कर रामायण पाठ के साथ वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर जिला अस्पताल के निकट हुआ। हॉस्पिटल का उद्घाटन डॉ प्रमोद कुमार प्रजापति के पिता कैलाश नाथ प्रजापति, माता उर्मिला देवी व डॉक्टर रेखा प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया।

Advertisement (विज्ञापन)

हड्डी रोग विशेषज्ञ एवम जिला अस्पताल सोनभद्र में पूर्व में आर्थोपेडिक सर्जन रह चुके एमबीबीएस (आर्थो) डॉक्टर प्रमोद कुमार प्रजापति ने उक्त अवसर पर कहा कि लाइफ केयर हॉस्पिटल उरमौरा से अब अपने अस्पताल में स्थापित हो गया है।

  • Advertisement

सलखन के पी एच सी पर हाइजीन किट का किया गया वितरण

राबर्टसगंज (सोनभद्र) : सलखन स्थित पीएचसी केन्द्र पर बृहस्पतिवार को 35 आशा एवम 4 आशा संगनी को हाइजीन किट देकर उन्हें साफ सफाई की जानकारी दी गई, और साथ ही टी0 बी0 के बच्चों को गोद लेने की जानकारी भी दीया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्हें बताया गया कि अगर आपको टी0 बी0 से बीमार बच्चों के बारे में पता चलता है तो तत्काल रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सोनभद्र संस्था को उनके नम्बर पर काॅल करके सूचित करें। रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सोनभद्र उन बच्चों को गोद लेके उनकी देखभाल की जिम्मेदारी उनकी टी0 बी0 बीमारी सही होने तक लेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी शाखा सोनभद्र कमेटी के सदस्य रूपेश कुमार गुप्ता, विनय कुमार श्रीवास्तव, सचिव डॉ सुमन कुमार जायसवाल के साथ चिकित्सालय के चिकित्सक एवम अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Advertisement

एनटीपीसी शक्तिनगर आवासीय परिसर स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 55 विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित

Advertisement (विज्ञापन)

सिंगरौली, सोनभद्र। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी के निर्देशानुसार ,उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टेबलेट वितरण का कार्यक्रम 2021-22 गुरुवार समय 11:00 बजे से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर एनटीपीसी शक्तिनगर के मुख्य महाप्रबंधक बसुराज गोस्वामी, जनप्रतिनिधि बीडीसी सदस्य, रंजीत कुशवाहा एवं माननीय आनंद भाई जी कार्यकारी निदेशक तथा नोडल अधिकारी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, एनटीपीसी कैंपस शक्तिनगर के द्वारा, 55 विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

बसुराज गोस्वामी टेबलेट के बारे में छात्रों को निर्देशित किया कि यह उपकरण आपको अपने घर में संपूर्ण विश्व के बारे में अवगत करा सकता है। इसके माध्यम से प्रशिक्षित किया जा सकता है। कार्यकारी निदेशक ने छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं इस उपकरण की भूमिका के बारे में बताया, जिससे छात्र अपने को विकसित कर सके और सभ्य समाज में सभ्य नागरिक बने।

  • Advertisement

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisement (विज्ञापन)

डाला, सोनभद्र। उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को थाना हाथीनाला पर पूर्व में पजीकृत मु.अ.सं.15 / 2022 धारा 419,420, 467, 468,471 भादवी व खान खनिज, अधिनियम व नियमावली से संबंधित वांछित अभियुक्त नीतू मौर्या उर्फ अमरजीत सिंह मौर्य पुत्र रामजीत मौर्या निवासी ग्राम ढुटेर थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र को ग्राम ढुटेर पोखरे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव, आरक्षी रवि शंकर यादव, आरक्षी जसवंत कुमार यादव शामिल रहे।

  • Advertisement

थाना प्रभारी ने पीएससी बल के साथ बार्डर व सटे जंगलों में की सघन काम्बिंग

दुद्धी, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नक्सली गतिविधियों की रोक थाम हेतु गुरुवार को विन्ढमगंज थाना प्रभारी सूर्यभान ने पुलिस व पीएसी बल के साथ झारखंड बार्डर से सटे गांव मुडिसेमर व मेदनीखाड़ के जंगलों में कांबिंग किया। वही आस-पास के गांवों में ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों के बारे में भी जानकारी लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से गांव में होने वाले गतिविधियों के बारे जानकारी ली और आपसी भाईचारा कायम रखने को कहा। ग्रामीणों से कहा कि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दें। जिससे समय रहते कारवाई किया जा सके। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने घर व गांव में शरण न दे।

Advertisement (विज्ञापन)

पुलिस द्वारा क्षेत्र में भ्रमण करने से घटनाओं पर भी अंकुश लग रहा है। वहीं झारखंड में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस पुरी तरह सतर्क हैं। बार्डर क्षेत्रों के गांवों पर हमेशा नज़र बनाए हुए हैं। ग्रामीणों से बात करते हुए कहा कि किसी अपरिचित व्यक्ति दिखे तो तत्काल सूचना दे। आप लोगों के सहयोग से ही दुर्घटना पर रोक लगाया जा सकता है। पुलिस चौबीस घंटे आप की मदद करने को तैयार हैं।

  • Advertisement

मिशन शक्ति फेज 4.0 के तहत सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर आम जनमानस को किया गया जागरूक

HIGHLIGHTS

  • आंगनबाड़ी केंद्र पर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की दी गई जानकारिया
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के न्यू कालोनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर मिशन शक्ति फेज 4.0 के अंतर्गत सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं योजनाओं का प्रचार प्रसार कर आम जनमानस को जागरूक किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा बताया कि जन्म से लेकर बारहवीं तक के बच्चियों के पढाई लिखाई के लिए सरकार के द्वारा पन्द्रह हजार रुपये का अनुदान राशि कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत दिया जा रहा है। साथ ही घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न के बारे में भी जानकारी दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता रोमी पाठक व ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा मुख्यमंत्री बालसेवा सामान्य व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड 19 के बारे में व वृद्धा विधवा दिव्यांग पेंशन के बारे में विस्तार से बताया। तथा महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी द्वारा उपस्थित लोगो को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवम महिला हित में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के अंत में बाल विकास परियोजना अधिकारी रामचंद्र द्वारा उपस्थित महिलाओं से अपील किया गया की ज्यादा से ज्यादा फार्म भरवाकर लोगो को योजनाओं से लाभान्वित कराएं। इस दौरान आशा,आंगनवाड़ी कार्यकर्ती महिलाएं और बच्चे सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

जिलाधिकारी ने आपूर्ति व विपणन शाखा के अधिकारियों- कर्मचारियों के साथ की बैठक

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बुधवार को भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से उठान कर सीधे उचित दर विक्रेताओं तक खाद्यान्न की डोर स्टेप डिलीवरी के लिए सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था लागू करने के लिए कैम्प कार्यालय पर आपूर्ति एवं विपणन शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ एक आवश्यक बैठक की।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सिंगल स्टेप परिवहन व्यवस्था 01 मई, 2022 से लागू किया जायेगा। इस योजना के तहत एफ0सी0आई0 गोदाम से चयनित परिवहन ठेकेदार के माध्यम से सीधे उचित दर की दुकान पर पहुंचाये जाने की व्यवस्था है। जिससे कोटेदारों की ढुलाई में खर्च होने वाली धनराशि की बचत होगी और घटतौली की शिकायत भी दूर होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि खाद्य तथा रसद विभाग के आपूर्ति एवं विपणन शाखा के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित चयनित परिवहन ठेकेदारों के साथ संयुक्त बैठक कर सिंगल स्टेप डिलिवरी व्यवस्था पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया, जो 01 मई से अनिवार्य रूप से लागू किये जाने पर विस्तृत रूप से दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी, आपूर्ति एवं विपणन शाखा के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, चयनित परिवहन ठेकेदारगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

  • Advertisement

श्री ज्वालामुखी मंदिर परिसर मेला के सफलतापूर्ण संपन्न होने पर सम्मान समारोहब का हुआ आयोजन

शक्तिनगर, सोनभद्र। शक्तिनगर क्षेत्र स्थित ज्वालामुखी कॉलोनी में नवरात्रि से शुरू एक माह तक मां ज्वालामुखी मन्दिर परिसर में ज्वालामुखी मेला के सफलतापूर्वक एवं नो हार्म नो क्राइम मेला समापन होने पर श्री ज्वालामुखी मेला सेवा समिति के सदस्यों के अभिनन्दन हेतु एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कर रहे थाना शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र ने सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान श्री ज्वालामुखी मेला सेवा समिति के अध्यक्ष आशीष चौबे व सदस्यगण कुंदन झा, संदीप मिश्र, पवन सोनी, अमित चंद्रवंशी, कृष्ण गोपाल, उमेश सागर, रवि चंद्रवंशी, सतीश कुमार, सुभाष कुमार, आकाश कुमार, चंदन कुमार, राजधन कुमार, संदीप कुमार, रितेश शर्मा, रवि गुप्ता, महानंद गिरी, मनोज चन्द्रवंशी व प्रीतम उपस्थित थे।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से बीना चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार राय, ग्राम प्रधान कोटा बस्ती प्रमोद तिवारी, ग्राम प्रधान चिलकटांड़ हीरालाल, ग्राम प्रधान खड़िया लाल बाबू गुप्ता, ग्राम प्रधान परसवार राजा अविनाश कुमार, शक्तिनगर बस स्टैंड व्यापार मंडल अध्यक्ष रविन्द्र यादव, एनटीपीसी स्थित संगम शॉपिंग काम्प्लेक्स व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राकेश खत्री, मोहन गुप्ता, विजय दुबे, सच्चिदानंद सिंह, अजय गुप्ता, यश बंसल के अलावा पत्रकार सुल्तान शहरयार खान, दीपक सिंह, मनोज सोनी, रंजीत राय, राज गिरी, आनंद गुप्ता, संजय द्विवेदी, नौशाद अंसारी, चंद्रमौली मिश्र, चंद्र प्रकाश उपाध्याय, चिंतामणि जायसवाल, हेमंत मिश्र, वी के त्रिपाठी, वेद प्रकाश मिश्रा, उमेश सागर, सर्वजीत चौबे, प्रवीण पटेल, राजेन्द्र गुप्ता व समाज के अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शक्तिनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र ने समाज के सभी वर्गों, मेला सेवा समिति के सदस्यों व पत्रकार बन्धुओं के उपस्थिति पर धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश सिंह ने किया।

  • Advertisement

एनटीपीसी सिंगरौली में कोविड बूस्टर डोज कैंप का विशेष आयोजन

सिंगरौली, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर द्वारा देश में कोविड के बढ़ते मामलों के बीच निरंतर विद्युत उत्पादन जारी रखने हेतु कोविड-19 बूस्टर डोज़ का दो दिवसीय विशेष टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। एनटीपीसी सिंगरौली, संजीवनी अस्पताल द्वारा हेरिटेज अस्पताल, वाराणसी के सहयोग से एनटीपीसी सिंगरौली के कर्मचारियों, सीआईएसएफ़, संविदा कर्मी और उनके परिवारजनों हेतु आवासीय परिसर में बूस्टर डोज टीकाकरण विशेष शिविर आयोजित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दो दिवसीय मेगा कैंप का उद्घाटन एनटीपीसी सिंगरौली के मुख्य महाप्रबंधक बसुराज गोस्वामी ने किया। उन्होंने कोरोना की चौथी लहर से बचाव हेतु दो दिवसीय बूस्टर डोज कैंप का आयोजन करने हेतु संजीवनी अस्पताल को बधाई दी। यह कैंप विद्युत उत्पादन की निरंतरता को बनाए रखने के लिए एक अहम कदम साबित होगा। उन्होंने कर्मचारियों और उनके आश्रितों को समय पर बूस्टर डोज़ लेकर देश को कोरोना से लड़ने में मदद करने का आग्रह किया।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री गोस्वामी ने कर्मचारियों को प्रेरित करने हेतु शिविर में सबसे पहला बूस्टर डोज स्वयं लिया। तदुपरांत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बूस्टर डोज लिया। विशेष शिविर के अलावा भी संजीवनी अस्पताल द्वारा नियमित रूप से कोविड टीकाकरण कराया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दो दिवसीय कोविड बूस्टर डोज टीकाकरण मेगा कैंप से 171 कर्मचारी, सीआईएसएफ़ कर्मी, संविदा कर्मी एवं उनके परिवारजनों आदि लाभान्वित हुए। भविष्य में एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा कोविड से बचाव हेतु नियमित कैंप एवं अन्य प्रभावी कदम भी उठाए जाएंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर बी एन झा, महाप्रबंधक (मैंटेनेंस), ए के सिंह, महाप्रबंधक (ऑपरेशन), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (ईएमडी एवं सी एंड आई), जोसेफ बास्टियन,महाप्रबंधक (ऐश डाइक मैनेजमेंट) एवं अन्य एनटीपीसी वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित हुए। कैंप आयोजन में डा एस के खरे, महाप्रबंधक(चिकित्सा सेवाएँ) एवं उनकी टीम का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें