क्षेत्र में नही चलेगी अवैध कबाड़ की दुकान, सभी कबाड़ दुकानों की होगी जांच – मिथिलेश मिश्रा

HIGHLIGHTS

  • एनसीएल और पुलिस की छापेमारी में माल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

शक्तिनगर, सोनभद्र। गुरूवार को एनसीएल खड़िया सुरक्षा प्रभारी व शक्तिनगर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र में स्थित कबाड़ियों के दुकानों पर छापेमारी की गयी। छापेमारी से कबाड़ियों में हड़कम मच गया। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर एनसीएल परियोजना माइंस से सटे रेलवे लाईन पर भी पहुँची, जहाँ पर सयुक्त टीम को दो रोलर एक पाईप को साथ देख उन्हें घरदबोचा गया।

Advertisement (विज्ञापन)

दोनों आरोपियों के पास से पाए दो रोलर एक पाईप को एनसीएल के अधिकारियों ने एनसीएल का ही बताया। जिसके बाद पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों समेत चोरी के माल को थाना लाया गया। उक्त संबंध में दोनों अभियुक्तों ने अपना नाम राजू बसोर पुत्र जीतलाल बसोर निवासी अम्बेडकर नगर, थाना शक्तिनगर व रामावतार बसोर पुत्र लाले बसोर निवासी अम्बेडकर नगर थाना, शक्तिनगर बताया। जाँच कर मुकदमा 0045 / 2022 धारा 41/411/ 414 पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में अवैध कबाड़ दुकान, डीज़ल व कोयला समेत मादक पदार्थों का कारोबार करने वालो की खैर नही, अब या तो वो अपना अवैध कारोबार बंद कर सही रास्ते पर आ जाये या फिर जेल जाने के लिए तैयार हो जाये। क्योंकि पूर्ण रूप से अभियान चलाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही होगी। विशेष तौर पर क्षेत्र में अवैध रूप से फैलाये कबाड़ के कारोबार को बंद करे और जिनके पास कबाड़ दुकान चलाने का लाइसेंस है, वो पूर्ण रूप से दस्तावेज दिखाने के साथ अपने कबाड़ दुकानों व गोदामों में सीसीटीवी कैमरा लगा कर सही ढंग से कार्य करें।

  • Advertisement

दो किग्रा 900 ग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर प्रभारी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों के गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को शक्तिनगर पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तों जावेद खान पुत्र पप्पू खान निवासी पीडब्लूडी मोड़, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र व विजय सोनी पुत्र राधेश्याम सोनी निवासी निमियांटाड़ बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र के कब्जे से क्रमशः 01 किग्रा 500 ग्राम गांजा व 01 किग्रा 400 ग्राम गांजा तथा कुल 02 किग्रा 900 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया

Advertisement (विज्ञापन)

तथा उपरोक्त  बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0- 46/2022, 47/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राजेश कुमार मौर्या, हे0का0 शोभानाथ, का0 सौरभ यादव, का0 सुमित पटेल शामिल रहे।

  • Advertisement

ओवरटेक के चक्कर में ट्रक ने कर को मारी टक्कर, बाल बाल बचे स्कूली बच्चें

डाला, सोनभद्र। स्थानीय चौकी क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को ट्रक द्वारा बच्चों को ओबरा स्कूल से लेकर आ रही मारुति कार को ओवरटेक करते हुए वैष्णो मंदिर के पास टक्कर मार दिया, जिससे वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो गई। बैठे स्कूली बच्चें व ड्राइवर बाल-बाल बचे।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चलें कि वैष्णो मंदिर के पास वाहन का आवागमन एक रोड बंद हो जाने के कारण काफी दिनों से एक ही तरफ से हो रहा है। जिसके कारण काफी जाम की स्थिति लग जाती है। छोटे छोट वाहनों को बड़े वाहन ओवरटेक करने में कई बार क्षतिग्रस्त कर चुके हैं। स्थानीय प्रशासन को भी आवागमन को लेकर कई बार अवगत कराया जा चुका है। पर अभी भी स्थिति ज्यों का त्यों बनी हुई हैं।

  • Advertisement

दोषी गैंग लीडर निर्भय सिंह समेत चार को 2-2 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 5-5 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 10-10 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी

राजेश पाठक

सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी)/ विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट आसुतोष कुमार सिंह की अदालत ने शनिवार को सुनवाई करते हुए गैंगेस्टर एक्ट के मामले में दोषसिद्ध पाकर दोषी गैंग लीडर निर्भय सिंह, सक्रिय सदस्यों राम सिंह, गुलाब सिंह व दीनानाथ सिंह को 2-2 वर्ष की कैद एवं 5-5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं अर्थदंड न देने पर 10-10 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक करमा कोतवाल 6 नवम्बर 2002 को पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र में निकले थे कि पता चला कि गैंग लीडर निर्भय सिंह का सक्रिय गिरोह क्षेत्र में कार्य कर रहा है। गिरोह के सक्रिय सदस्य करमा कोतवाली क्षेत्र के खैरी गांव निवासी राम सिंह, गुलाब सिंह व दीनानाथ सिंह हैं। ये लोग अपने लाभ के लिए एवं सक्रिय सदस्यों के लाभ के लिए गैर कानूनी कार्य करते हैं। इनका क्षेत्र में वर्चस्व कायम है। इनके विरुद्ध कोई भी शिकायत करने एवं गवाही देने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

डीएम से अनुमोदन कराने के बाद गैंग चार्ट दाखिल किया गया है। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी गैंग लीडर निर्भय सिंह, सक्रिय सदस्यों राम सिंह, गुलाब सिंह व दीनानाथ सिंह को 2-2 वर्ष की कैद एवं 5-5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 10-10 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता धनंजय शुक्ला ने बहस की।

  • Advertisement

मिशन शक्ति 4.0 के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर कैंप का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • ग्राम पंचायत खजूरी के आंगनवाड़ी केन्द्र पर हुआ कैंप का आयोजन
  • मिशन शक्ति 4.0 के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का किया जा रहा है प्रचार- प्रसार
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत शनिवार को ब्लॉक दुद्धी के नगर पालिका, ग्राम पंचायत खजूरी में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पर कैम्प का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी महिला शक्ति केंद्र से नीतू यति सिंह द्वारा कैम्प में उपस्थित लोगों को बताया गया कि इस कैम्प के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित सरकार द्वारा चलाए जा रहे आदि योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने का उद्देश्य है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे,परामर्शदाता सुधीर शर्मा , आंगनवाड़ी कार्यकर्ती रजनी देवी, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विपिन कुमार कनौजिया द्वारा किया गया।

  • Advertisement

सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट की बैठक संपन्न

सुकृत, सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के करमा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित “सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट” के केंद्रीय कार्यालय पर ट्रस्ट की मासिक बैठक शुक्रवार को समय शाम 5 बजे से ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पिछले माह के कार्यों की समीक्षा की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रस्ताव रखा कि गर्मी के मौसम में जहाँ पर आवागमन अधिक है जैसे बस स्टैंड, चौराहा, धार्मिक स्थल, घर पर, समरसेबुल के आस-पास के स्थानों पर नि:शुल्क प्याऊँ की ब्यवस्था की जाय जिससे राहगीरों को मई- जून के महीने में प्यास लगने पर पानी पी सकें। बैठक के दौरान महिला जिला सचिव सोनभद्र राधिका यादव ने प्रस्ताव रखा कि महिलाओं व ग्रामीण बालिकाओं को जागरूक किया जाय ताकि वे अपने अधिकारों व हक की लड़ाई लड़ सकें तथा शिक्षित हो कर समाज की सेवा नि: स्वार्थ भाव से करती रहें। ट्रस्ट में जिला व ग्राम स्तर पर अधिक से अधिक महिलाओं जोड़ना तथा जिम्मेदारी सौंपी जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक को आगे बढ़ाते हुए जिला सचिव चंदौली मदन मोहन जी ने यह प्रस्ताव रखा कि सदस्यों व पदाधिकारी गणों द्वारा ट्रस्ट के कोष में नियमित मासिक सहयोग राशि जमा करते रहें तथा समाज सेवी बंधुओं से भी सहयोग प्राप्त करते रहें।
उपरोक्त प्रस्तावों पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से पारित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

अंत में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ प्रधान ट्रस्टी गौतम विश्वकर्मा के द्वारा बैठक के समापन की घोषणा की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला सचिव सोनभद्र डाक्टर दिनेश कुमार, जिला सचिव चंदौली मदन मोहन, जिला सचिव सोनभद्र महिला मंच राधिका यादव, सदस्य गण मदन लाल यादव, सूरज मणि तथा सरवरे अख्तर मौजूद रहे।

  • Advertisement

माइक्रो डोनेशन व स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं सभी कार्यकर्ता : भूपेश चौबे

डाला, सोनभद्र। शुक्रवार को स्थानीय नगर क्षेत्र में सदर विधायक भुपेश चौबे के नेतृत्व में भाजपा माइक्रो डोनेशन अभियान का कैंप व स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की गई। इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता माइक्रो डोनेशन व स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होने कहा कि नमो एप के जरिए पांच रुपए से लेकर अधिकतम एक हजार रुपये का सहयोग किया जा सकता है। पार्टी को डोनेशन देने पर ईमेल के जरिए रसीद भी मिलेगी। हर बूथ में संपर्क कर कम से कम 10 लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

वही शुक्रवार की सुबह विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में सेक्टर बी स्थित काली मंदिर परिसर, समेत आसपास के स्थानों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर झाड़ू व फावड़ा से सड़क किनारे झाड़ियों सहित आने जाने वाले मार्ग की साफ,सफाई की गई। इस दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह (सोनू), पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार (बबलू), मंडल उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, महेश सोनी, रमाशंकर, शिवकुमार आदि लोग मौजूद रहे।

  • Advertisement

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की हुई 26 वीं बैठक

सिंगरौली, सोनभद्र। बीते शुक्रवार को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति,सोनभद्र की 26वीं बैठक का ऑनलाइन आयोजन किया गया। बैठक में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, सोनभद्र के सदस्य कार्यालयों के प्रमुख एवं राजभाषा अधिकारी सम्मिलित हुए।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक की अध्यक्षता करते हुए बसुराज गोस्वामी ने कहा कि ‘राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुपालन में एवं राजभाषा हिंदी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए नियमानुसार नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की छमाही बैठक आयोजित की गई है। श्री गोस्वामी ने कहा कि ‘नराकास’ सोनभद्र द्वारा राजभाषा नियम, अधिनियम का पालन करते हुए हिंदी के विकास के लिए सभा, संगोष्ठी, कवि सम्मेलन सहित अन्य प्रशंसनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने हिंदी भाषा को अपने जीवनयापन की प्रमुख भाषा बनाए रखने पर ज़ोर दिया और अपने हिंदी कार्यों से अन्य व्यक्तियों को भी प्रेरित करते रहने पर बल दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए निर्मल कुमार दूबे, उप निदेशक (कार्यान्वयन), राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय ने भारत सरकार के राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम 2022-23 के अनुरूप कार्य योजना बनाकर राजभाषा लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में सभी कार्यालयों के राजभाषा कार्यों की समीक्षा की गई। सदस्य कार्यालयों से हिन्दी साफ्टवेयर के अधिकाधिक प्रयोग की अपेक्षा की गई। राजभाषा कार्यशाला के माध्यम से सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने पर बल दिया गया। बैठक के दौरान राजभाषा नियमों, अधिनियमों से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया गया। बैठक का संयोजन ओम प्रकाश,वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) एवं सदस्य सचिव, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, सोनभद्र द्वारा किया गया।

  • Advertisement

हिण्डालको ने ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य व्यक्तियों को किया सम्मानित

अनपरा, सोनभद्र। हिण्डालको रेनूसागर पावर डिवीजन रेनूसागर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अतिथि गृह में ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम प्रधानों एवं सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों के साथ स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस कार्यक्रम के अंतर्गत बतौर मुख्य अतिथि रेनूसागर पावर डिवीजन के अध्यक्ष ऊर्जा के.पी.यादव ने स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा व रोजगार बढ़ाने सम्बन्धी हुनर और जीविकोपार्जन जैसे बिन्दु पर सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यो पर क्षेत्र के ग्रामीणों के उत्थान के लिए ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ विचार विमर्श कर रूपरेखा तय किया।

Advertisement (विज्ञापन)

अध्यक्ष ऊर्जा ने अपने उदबोधन में कहा कि सीएसआर के तहत गाॅव के जीवनस्तर में सुधार लाने के लिए ग्रामीण स्तर पर शिक्षा का प्रसार एवं प्रचार करना अति आवश्यक है। साथ ही नवयुवको के विकास के लिए विभिन्न पहलू पर विचार विमर्श किया गया। इसके पूर्व मानव संसाधन शैलेश विक्रम सिंह ने अतिथियों के प्रति अपना अभार प्रकट करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे की भावना से ही हम एक सौर्हादपुर्ण वातावरण विकसित कर हम विकास की ओर आगे बढ़ सकते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर हेड मेन्टीनेस संजय सिंह, हितेन्द्र झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सी एस आर हेड अनिल झा ने स्नेह मिलन में आए ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा ग्राम प्रधानों को शाल भेंट करके उन्हे सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

आयोजित कार्यक्रम में अनपरा, परासी, गरबन्धा, बिछरी, रेहटा, बाॅसी, कुलडोमरी, मकरा व रणहोर के ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा ग्राम पंचायत में निवास कर रहे ग्रामीणों का जीवन स्तर उठाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिये। साथ ही सी एस आर के द्वारा किये गये इस कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रसंशा की।

  • Advertisement

रमजान के अलविदा जुमा की नमाज की अदा कर दुआ में मांगी मुल्क की तरक्की

डाला, सोनभद्र। स्थानीय डाला नगर में स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार को रमजान माह के अलविदा जुमा पर नमाजियों ने मस्जिद में नमाज अदा की। डाला मस्जिद के पेश इमाम जुबेर आलम ने मस्जिद में तकरीरों में रमजान के पवित्र महीने की अहमियत बताई तथा मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं मांगी।

Advertisement (विज्ञापन)

नमाज़ में लोगों ने खुदा से भारत में आपसी भाईचारा कायम रखने तथा हर बुरी नजर से हिफाजत के लिए भी दुआएं मांगी गई। इस मौके पर शहनवाज,फिरोज, इब्राहिम,दिलकुम अंसारी,गोलू, इमरान, मोहम्मद युसूफ, दानिश आदि लोग मौजूद रहे। अलविदा जुमा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था में स्वयं डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर मय फोर्स के साथ मौजूद रहे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें