मिर्जापुर : संत एग्नेस कॉन्वेंट स्कूल में लगाया गया कोवीड -19 वैक्सीनेशन कैंप

HIGHLIGHTS

  • साथ इंडिया फाउंडेशन एनजीओ के नेतृत्व में लगाया गया कैंप
उमेश केशरी (संवाददाता)

मिर्जापुर। साथ इंडिया फाउंडेशन एनजीओ के नेतृत्व में अहरौरा महुली गांव में स्थित संत एग्नेस कॉन्वेंट स्कूल में 12 वर्ष आयु से 18 वर्ष आयु के बच्चो के लिए तथा बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए दिन सोमवार को दूसरी डोज के साथ कोविड -19 वैक्सिनेशन कैंप लगाया गया। संत एग्नेस स्कूल के साथ साथ संत शाई स्कूल तथा विंध्य पब्लिक स्कूल, डिवाइन स्कूल व अन्य स्कूली बच्चो सहित आदि लोगो को स्वास्थ्य विभाग टीम मिर्जापुर द्वारा कोरोना वैक्सिन लगाया गया।

वही एनजीओ के डायरेक्टर एसके श्याम ने बताया कि हमारी संस्था इस तरह के सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा ही तत्पर तथा बच्चो तथा बुजुर्गो के सेहत प्रति सतर्क रहती है और आगे भी इस तरह के कैंप अन्य स्कूलों तथा गांवों में बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए अयोजित कराएगी। और आगे भी लोगो को इसके प्रति जागरूक करने के साथ वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करेगी।

संत एग्नेस स्कूल के प्रीसिपल लोकपति सिंह ने बच्चो के वैक्सिनेशन कैंप के सहयोग के लिए पूरी एनजीओ टीम को धन्यवाद दिया। और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के लिए आगे भी एनजीओ को पूरा सहयोग देते रहेंगे। इस दौरान एनजीओ के डायरेक्टर एसके श्याम, ज्वाइंट डायरेक्टर हरिश्चंद्र सिंह, एनजीओ के ऑपरेशन मैनेजर सरोज सिंह, प्रोग्राम मैनेजर सुनील कुमार सिंह, धीरज केशरी एनजीओ सदस्यों तथा संत एग्नेस के प्रबन्धक विजय सिंह, प्रिंसिपल लोकपति सिंह, वॉइस प्रिंसिपल अमित श्रीवास्तव, अकाउंटेंट सोनी देवी, तथा अन्य स्टाफ चादनी देवी, सुरेश जी, सलाम सर, जितेंद्र सर, माधुरी मैडम, अर्चना, साखिब, साधना सुनीता उपस्थित रहे।

आज स्मृति शेष कलमकारों को नमन करने का दिन है: मिथिलेश द्विवेदी

सोनभद्र। अगर हम समाधान का हिस्सा नहीं हैं , तो हम ही समस्या हैं। इस लिए पत्रकार अपनी कलम के दम पर अपने आपको शक्तिशाली बनाये और ज़ुल्म का शिकार होने से तुरंत अपने आप को रोकें। यह बातें मंगलवार को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने कहीं।
उनका मानना है कि आज प्रेस की स्वतंत्रता पर बाहरी तत्वों के हमले से बचाव और प्रेस की सेवा करते हुए दिवंगत हुए पत्रकारों को श्रद्धांजलि देने का दिन है ।
चढ गए पुण्य वेदी पर ,
लिए बिना गर्दन की मोल ,
कलम आज उनकी जय बोल

Advertisement (विज्ञापन)

नमन है ! सोनभद्र के स्मृति शेष उन कलमकारों को जिनकी कलम की नोंक से हाकिम- हुक्काम की बंद पलकें उघड़ी थी ..।
शब्द-शिल्पी निरंजन लाल जालान, महाबीर प्रसाद जालान, सत्यनारायण जालान, डॉ रघुबीर चंद जिंदल, हंस नाथ पांडेय ‘हंस’
श्याम नारायण लाल श्रीवास्तव, कृपा शंकर द्विवेदी,दुर्गा प्रसाद अग्रहरि , अमरनाथ चौबे , डॉ पशुपति
नाथ द्विवेदी , हरि शंकर सिंह , कामरेड एमए खां
विश्वनाथ केडिया , हीरा लाल गुप्त , सारनाथ सिंह, आरके शाही, ब्रह्मचारी दुबे, ब्रज भूषण मिश्र ‘ग्रामवासी’
यह सब अपने जमाने के ऐसे कलमकार थे जिन पर यह बात सटीक बैठती है-
सेठ का कुत्ता अगर बीमार है, पत्रकारों की कलम तैयार है।

Advertisement (विज्ञापन)

परंतु आज की पत्रकारिता और पत्रकारों की कलम देश काल और समाज हित में कम स्वहित में ज्यादा ही तेज चलती है , जो निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के लिए कलंक साबित होती नजर आ रही है।

  • Advertisement

पंडित जगत नारायण शुक्ल इंटर कॉलेज में मना परशुराम जन्मोत्सव

रेणुकूट, सोनभद्र। भक्ति एवं शक्ति के प्रतीक, भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव परंपरानुसार शंखनाद के बीच मनाया गया। मुर्धवां के समीप खाड़पाथर स्थित पंडित जगत नारायण शुक्ल इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में मंगलवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पूरे मनोयोग के साथ विधि विधान से मनाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया गया और भारतीय संस्कृति के अनुसार पूजनोत्सव कर उपस्थित विप्र बंधुओं ने उनके आचरण को अपने अंदर आत्मसात करने की प्रतिबद्धता प्रगट की। कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार मस्तराम मिश्रा ने

Advertisement (विज्ञापन)

तथा जन्मोत्सव संगोष्ठी की अध्यक्षता उमेश ओझा ने किया। कॉलेज के प्रबंधक एवं परशुराम जन्मोत्सव के आयोजक चंद्रमणि शुक्ला ने कहा कि आज हम वित्त समाज के लोग कहीं ना कहीं भगवान परशुराम के आचार्य विचार और संस्कार से दूर होते जा रहे हैं जिसका दुष्परिणाम हमें भुगतना पड़ रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने समुदाय के सभी सम्मानित जनों से अपील करते हुए कहा कि हमें यदि अपने गौरव को इस समाज में बनाए रखना है तो आज हम सभी को भगवान परशुराम के आचरण को अपने अंदर आत्मसात करने का संकल्प लेना होगा। कई अन्य वक्ताओं ने भी श्री शुक्ला जी के विचारों से अपनी सहमति प्रकट करते हुए उसे आचरण में ढालने की बात कही। इस अवसर पर लोगों ने शंखनाद कर भगवान परशुराम की जय कारे भी लगाए। इस मौके पर अरुण कुमार तिवारी, घनश्याम तिवारी, राकेश पांडेय, शैलेश तिवारी, राजेश पांडेय, महेश पांडेय समेत दर्जनों गणमान्य विप्र गण मौजूद रहे।

  • Advertisement

8वां ओबरा कप का दूसरा दिन

अजीत कुमार सिंह

सोनभद्र। आठवें ओबरा कप प्रतियोगिता के दूसरे दिन का मुकाबला हंशवाहिनी क्रिकेट क्लब ओबरा बनाम दूषान स्ट्राइकर के बीच निर्धारित 10 – 10 ओवरों का मुकाबला खेला गया, हंशवाहिनी क्रिकेट क्लब ओबरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए हंशवाहिनी क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 10 ओवरों में ताबड़तोड़ 103 रनो का लक्ष्य रखा, जिसमे बल्लेबाज प्रेम ने 23 रन , करण ने 19 रन और अशोक ने 17 रनो का योगदान दिया, दूषान स्ट्राइकर के सबसे सफल गेंदबाज संतोष और अजय ने क्रमश एक एक विकेट लिया, जवाब में उतरी दुषान स्ट्राइकर की पूरी टीम 42 रनो पर 8.5 ओवर में ही ढेर हो गई।

Advertisement (विज्ञापन)

दूषान टीम k एकमात्र बल्लेबाज जगन्नाथ ही रहे जो दहाई का आंकड़ा पार कर सके, हंशवाहीनी क्रिकेट क्लब के सबसे सफल गेंदबाज जैनुल 3 विकेट व कार्तिकेय ने 2 विकेट लिए , यह मुकाबला हंशवाहिनी क्रिकेट क्लब ने 61 रनो से अपने नाम कर लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच हंशवाहिनी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज प्रेम को इं अजय शर्मा जी के द्वारा देकर पुरस्कृत किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही दूषान स्ट्राइकर के बल्लेबाज जगन्नाथ को हरफनमौला प्रदर्शन हेतु नंदू यादव जी द्वारा 500 रुपए का पुरस्कार भी दिया गया, मैच में निर्णायक की भूमिका में सोनू राय व रोशन सिंह रहे, स्कोरर की भूमिका में अक्षय पटेल रहे, कॉमेंटेटर की भूमिका में संकट मोचन झा रहे, आज प्रतियोगिता में आयोजन के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह,आयोजन सचिव प्रदीप शर्मा, आशुतोष सिंह, बृजेश शर्मा, संदीप सिंह, सोनल, सूरज मिश्रा, दीपू, प्रदीप कनौजिया, आदि लोग उपस्थित हुए।

  • Advertisement

बुधवार को दो घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद

अजीत कुमार सिंह

ओबरा, सोनभद्र। 4 मई बुधवार को ओबरा डाला चोपन आदि जगहों की 2 घण्टे बिजली कटौती रहेगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए विद्युत उपखंड अधिकारी ओबरा इं विमलेश सिंह ने बताया कि डाला से ओबरा सम्पर्क मार्ग पर अल्ट्राटेक फैक्ट्री रेलवे लाईन गई है।

Advertisement (विज्ञापन)

रेलवे लाइन से लगा अल्ट्राटेक प्रबंधन द्वारा ओएलबीसी कनवेयर बेल्ट का निर्माण कार्य किया जा रहा है रोड क्रासिंग के समीप 33 केवी लाइन जा रही है ऐसी दशा में कनवेयर हाईट पर शिफ्ट करने पर बिजली लाइन टच होने से बचने के लिए दोपहर 2.55 से 4.55 तक दो घण्टे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

  • Advertisement

बाल विवाह की जानकारी प्राप्त होते ही एक्शन में आए जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टंडन

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

सोनभद्र। मंगलवार को चाइल्ड लाइन 1098 से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बभनी के ग्राम मचबंधवा सोनभद्र में नाबालिग लड़की की शादी अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के रहने वाले ब्यक्ति के साथ शादी किये जाने की तैयारी हो रही थी।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त सूचना के आधार पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टण्डन द्वारा महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा, जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे,ओर आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे के टीम का गठन करते हुए निर्देशित किए की तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करते हुए कृत कार्यवाही से अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराना सुनिश्चित करे। साथ में ही डॉ० राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ के बाल संरक्षण विशेषज्ञ / यूनिसेफ से सत्यवान द्वारा थाना बभनी से समन्वय स्थापित करते हुए विवाह स्थान पर पहुंचे। जहां पर बीते मंगलवार को जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ से बारात आ रही थी, जहा पर शादी करने की तैयारी चल रही थी, तभी टीम द्वारा बालिका के माता, पिता से बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया।

Advertisement (विज्ञापन)

बालिका के उम्र के संबंध में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर बालिका की उम्र 17 वर्ष पाया गया। टीम द्वारा बालिका के माता, पिता व अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है। बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया गया बालिका के माता-पिता के परामर्श के उपरांत भी बालिका की पुनः एक, दो दिवस व्यतीत होने के उपरांत शादी किए जाने की संभावना प्रतीत हो रही थी। जिसके दृष्टिगत टीम द्वारा नाबालिग बालिका को अपने अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु ले जाया गया।

  • Advertisement

नाको गांव में मना भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

HIGHLIGHTS

  • गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे द्वारा आयोजित किया गया था कार्यक्रम

सोनभद्र। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मंगलवार को महादेव के अनन्य भक्त श्रीहरि नारायण के छठवें अवतार अजर, अमर, अविनाशी और धर्म रक्षक भगवान परशुराम जी का प्राकट्य दिवस मनाया गया। गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में नाको गाँव मे आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सर्वप्रथम आचार्य पंडित अमरेश चन्द मिश्र द्वारा विधि विधान से पूजन कराया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे भगवान परशुराम को याद करते हुए धर्म की रक्षा के लिए संकल्प बध्य हो कार्य करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि आज हम सभी को भगवान परशुराम के आदर्श को अपने अंदर आत्मसात करने की जरूरत है तभी हम सभी मानव जीवन का कल्याण सम्भव हो सकेगा ।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर आचार्य पीडी पाण्डेय, गोबिंद चौबे, आलोक चौबे, रमेश चौबे, रमाशंकर चौबे, कुंअर चौबे, सच्चिदानन्द मिश्र, प्रशांत मिश्र, मनोज देव पाण्डेय, विजय कान्त देव पाण्डेय, पंडित आलोक पाण्डेय प्रभाशंकर चतुर्वेदी, मोहन चौबे, गड्डु तिवारी, प्रियांशु चतुर्वेदी इत्यादि विप्र समुदाय के लोग मौजूद रहे ।

  • Advertisement

उपखंड अधिकारी ने जवारीडाँड़ उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण

अजीत सिंह

ओबरा, सोनभद्र। बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर पीसीएल ओबरा उपखंड अधिकारी ने सोमवार की शाम विद्युत सब स्टेशनो का औचक निरीक्षण किया। देर शाम विद्युत उपकेंद्रों पर उपखंड अधिकारी को देख कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही जवारीडाॅंड़ उपकेंद्र का औचक निरीक्षण के दौरान उन्होने ड्यूटी व रोस्टिंग रजिस्टर चेक किया।

Advertisement (विज्ञापन)

उपखंड अधिकारी इं विमलेश सिंह ने बताया कि सब स्टेशन पर तैनात विद्युत कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर औचक निरीक्षण किया गया है रोस्टिंग की सूचना सभी उपभोक्ताओं को देने के लिए कर्मचारियों को दिशा निर्देश भी दिया गया है उन्होंने बताया सब स्टेशन पर कोई भी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

  • Advertisement

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की कृपा के लिए रखें इन बातों का ध्यान

Akshaya Tritiya Upay: धार्मिक दृष्टि से अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है. लेकिन इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी.

Akshaya Tritiya 2022 : सनातन धर्म में हर तिथि का अपना महत्व है. हर माह की तिथि के दिन कोई न कोई पर्व या व्रत होता है. ऐसे ही वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है. इस साल ये पर्व 3 मई, बुधवार के दिन मनाया जाएगा. इस दिन पूजा-पाठ, जप-तप और दान-पुण्य का बहुत महत्व बताया गया है. अक्षय तृतीया का दिन मां लक्ष्मी की पूजा को समर्पित है. इस दिन सच्चे मन और पूरी श्रद्धा से मां लक्ष्मी की पूजा-पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

अक्षय तृतीया के दिन परशुराम जंयती भी मनाई जाती है. मान्यता है कि इस शुभ दिन कोई भी मांगलिक कार्य किया जा सकता है. इस बार पूरा दिन शुभ मुहूर्त है तो आप इस शुभ मुहूर्त में विवाह, मुंहन, गृह प्रवेश आदि कुछ भी कर सकते हैं. इस दिन व्रत भी रखा जाता है. शास्त्रों में कुछ ऐसे कामों के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें अक्षय तृतीया के दिन करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती है और घर में दरिद्रता का वास होता है. आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों को करने से परहेज करना चाहिए.


अक्षय तृतीया के दिन भूलकर भी न करें ये काम

घर में भूलकर भी न करें अंधेरा

ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन घर के किसी भी कमरे या कोने में भूलकर भू अंधेरा नहीं करना चाहिए. घर के उन हिस्सों में जहां पर रोशनी की सुविधा नहीं या फिर वे अकसर बंद रहते हैं उन्हें भी दीयों से रोशन करें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी घर में हमेशा के लिए वास करती है. और भक्तों पर हमेशा कृपा बरसती रहती है.

मां लक्ष्मी के साथ इनकी पूजा भी जरूरी

अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सिर्फ उनकी पूजा ही नहीं की जाती, बल्कि मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करने से वे जल्द प्रसन्न होती हैं. इसके साथ ही इस दिन भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल का प्रयोग जरूरी माना गया है. इसके साथ ही, इस बात का ध्यान रखें कि अक्षय तृतीया के दिन स्नान करने से पहले तुलसी के पौधे या पत्तियों को हाथ न लगाएं. ऐसा करने से देवी-देवता रुष्ट हो जाते हैं.

अक्षय तृतीया के दिन इन चीजों की करें खरीददारी

अक्षय तृतीया के दिन खरीददारी करना भी शुभ माना गया है. इस दिन शुभ मुहूर्त में सोना, चांदी या फिर किसी अन्य चीज की शॉपिंग से घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती. अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी या फिर किसी आभूषण की खरीददारी कर सकते हैं. अगर किसी व्यक्ति के लिए सोना-चांदी खरीदना संभव न हो तो छोटी-मोटी धातु की चीज भी खरीद सकते हैं. ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदा बना रहता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Sanskriti LIVE इसकी पुष्टि नहीं करता है.)


श्रमिक दिवस पर सेवानिवृत कर्मचारियों का हुआ सम्मान

HIGHLIGHTS

  • सभासद अजीत गुप्ता के योगदान को सभी ने सराहा

सोनभद्र। समाजसेवी एवं नगर पंचायत पिपरी के सभासद अजीत गुप्ता उर्फ मंटू के द्वारा सोनांचल में पहली बार सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह रविवार को देर शाम मजदूर दिवस पर आयोजित किया गया। इस दौरान पिपरी में निवास करने वाले समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी लगभग 250 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माला पहना एवम साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के उप जिलाधिकारी दुद्धी शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि रिटायर्ड होने के बाद भी हमें टायर्ड नहीं होना है और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल देश के विकास के लिए करना है। वही अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अधिवक्ता व साहित्यकार राकेश शरण मिश्र ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का शानदार ऐतिहासिक सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए युवा समाज सेवी सभासद अजीत गुप्ता जी को साधुवाद प्रेषित करता हूँ और आप सभी से इनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद की अपेक्षा करता हूँ। प्रथम वक्ता के रूप में झारखंडी मैडम ने अवकाश प्राप्त जन समूह का हौसला बढ़ाया तो सुप्रसिद्ध कवि व टीवी पत्रकार मनोज भावुक ने उन्हें अनुभव का खजाना बताते हुए मानवता के विकास में उनकी जरूरत को रेखांकित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके अलावा विशिष्ट अतिथि विद्युत पेंशनर परिषद उत्तर प्रदेश संघ के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, हिंडालको हॉस्पिटल की डॉक्टर प्रेमलता यादव, संगीतकार शंभू पाठक एवं लायंस क्लब के सचिव मुकुंद श्रीवास्तव, कनौड़िया केमिकल्स के वीरेंद्र सिंह ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा गड़पति एवम माँ सरस्वती के चित्र पर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
तत्पश्चात सभासद व कार्यक्रम के आयोजक अजीत गुप्ता द्वारा मंचासीन अतिथियों को माला पहना एवं साल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अंत मे आयोजक श्री गुप्ता द्वारा आये हुए सभी अतिथियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पत्रकारों को अंगवस्त्रम प्रदान कर यथोचित सम्मान किया एवं सभी की गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का सफल संचालन राजकीय इंटर कालेज की शिक्षिका प्रमिला मैडम ने किया।अंत मे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ सभी सम्मानितों ने सहभोज में मधुर प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से महेश पांडेय,रणधीर सिंह मुन्नू, सुनील गिरी,गजेंद्र चौधरी,मंडल महामंत्री भाजपा प्रदीप सिंह रानू,पत्रकार मस्तराम मिश्र, जलालुदीन, मणिशंकर सिन्हा, सभासद सुरेश चौरसिया, जितेंद्र कुमार,कृष्णा जायसवाल,मनीष सिंह,गुरु कृपा आश्रम के अध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय एवं मुकेश ठाकुर सहित सैकड़ों गणमान्य नगरवासी मौजूद रहे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें