वित्तीय वर्ष 2021-2022 के बोनस/अनुग्रह धनराषि के संबंध में हुए समझौते से श्रमिकों के बीच सहभागिता की प्रगाढ़ता और बढ़ी – के.पी.यादव

अनपरा, सोनभद्र। रेणुसागर पावर डिवीजन प्रबन्धन एवं संस्थान के मान्यता प्राप्त श्रम संगठनों  के मध्य गहन वार्ता के उपरान्त गत शनिवार को वित्तीय वर्ष 2021- 2022 का बोनस/अनुग्रह धनराषि के संबंध मे समझौता सौहार्दपूर्ण माहौल में रेणुसागर के टीटीएमडीसी सभागार में सम्पन्न हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रबन्धन की ओर से रेणुसागर पावर डिवीजन के अध्यक्ष  ऊर्जा के पी यादव, मानव संसाधन विभाग के हेड शैलेश विक्रम सिंह एवं वित्त एवं वाणिज्य विभाग के अनिल सिंघानियां तथा कर्मचारी संबंध प्रमुख परेश ढ़ोले, विनय कुमार बाजपेयी, प्रदीप चैहान एवं मान्यता प्राप्त श्रम संगठनों की ओर से रेणुपावर श्रमिक संघ, थर्मल पावर श्रमिक संघ एवं विद्युत मजदूर संघ के पदाधिकारी किशोरी सिंह, विजय कुमार झा, शैलेन्द्र यादव, गीता प्रसाद वैश्य सन्तोष तिवारी, जे. एन. त्रिपाठी, निर्दोष सिंह, अरून कुमार, धर्मेन्द्र झा, राम झा, अजय कुमार झा एवं उनके अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की मौजूदगी में समझौते पर हस्ताक्षर किये।

Advertisement (विज्ञापन)

मान्यता प्राप्त श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों ने समय पर सम्पन्न हुए समझौते एवं समय पर भुगतान करने हेतु प्रबंधन का आभार व्यक्त किया तथा मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि इस समझौते से श्रमिको में हर्ष ब्याप्त है। इस दौरान श्रम संगठनों के पदाधिकारियों ने पूर्ण निष्ठा एवं कर्तब्य परायणता के साथ संस्थान की उत्तरोत्तर उन्नति एवं समृद्धि के प्रति प्रतिबद्धता प्रकट की।

Advertisement (विज्ञापन)

सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में समझौता सम्पन्न हो जाने पर प्रबन्धन की ओर से अध्यक्ष ऊर्जा ने सभी मान्यता प्राप्त श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया तथा कहा कि आज के औद्योगिक परिवेश में यह समझौता बहुत सराहनीय है। जिसमें प्रबन्धन मण्डल एवं श्रम सगंठनों ने श्रमिकों के हितो का ध्यान रखते हुए अपनी सहभागिता का परिचय दिया है। इस तरह के समझौते से प्रबंधन एवं श्रमिकों के बीच सहभागिता की प्रगाढ़ता और बढ़ी है।

  • Advertisement

मुख्य विकास अधिकारी ने दो ग्राम पंचायतों का किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र। बीते सोमवार को डाॅ0 अमित पाल शर्मा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत भरहरी विकास खण्ड चोपन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय श्री शेषनाथ चैहान उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी चोपन उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त श्रीराम अवतार सिंह ग्राम प्रधान भरहरी, सहायक विकास अधिकारी(पं0), ग्राम पंचायत अधिकारी, भरहरी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement (विज्ञापन)

निरीक्षण आख्या क्रमशः
प्राथमिक पाठशाला भरहरी-यह विद्यालय जर्जर अवस्था में है, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करायें। इस विद्यालय में अजीत सिंह, प्रधानाध्यापक तथा उमा सिंह सहायक अध्यापक उपस्थित थे, सरोज कुमारी शिक्षामित्र अनुपस्थित थी। पंजीकृत 97 के सापेक्ष 20 बच्चे उपस्थित थे, कम उपस्थिति होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि बिना मेरी अनुमति के इस विद्यालय के अध्यापकों का वेतन आहरित न किया जाय। रसोईघर बना है, परन्तु शौचालय काफी जर्जर अवस्था में देखा गया। इस विद्यालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य नहीं कराया गया है। उच्च प्राथमिक पाठशाला भरहरी-विद्यालय में 142 पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष मात्र 12 बच्चे उपस्थित थे, परन्तु विद्यालय में मात्र एक अध्यापक सुरेश कुमार मिश्र तैनात हैं, जबकि कम से कम एक अध्यापक की तैनाती और होनी चाहिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि इस विद्यालय में दो और अध्यापकों की तैनाती यथाशीघ्र सुनिश्चित कराये।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके अतिरिक्त उन्हे यह भी निर्देशित किया गया कि जिन-जिन विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति का प्रतिशत मानक से कम है, वहां के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश देना सुनिश्चित करें। विद्यालय तथा आंगनबाड़ी भवन के पानी निकासी हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य कराया जा रहा है। मौके पर कार्य चल रहा था, परन्तु कितने प्रधानमंत्री आवास/मुख्यमंत्री आवासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य कराया जा रहा है, इसका विवरण प्रस्तुत नहीं किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं आंगनबाड़ी केन्द्र भरहरी-आंगनबाड़ी केन्द्र विद्यालय परिसर में ही बना है, परन्तु निरीक्षण के समय बन्द पाया गया। बरामदे में संतोषी देवी, प्रभारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सहायिका उपस्थित थीं, जो कोई भी अभिलेख आदि प्रस्तुत नहीं कर सकी। उच्चाधिकारियों के निरीक्षण के समय आंगनबाड़ी केन्द्र बन्द पाया जाना सम्बन्धित विभाग के कार्मिकों/अधिकारियों की लापरवाही का द्योतक है। तत्क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि वे रवीन्द्र प्रसाद द्विवेदी बाल विकास परियोजना अधिकारी चोपन को उक्त आंगनबाड़ी केन्द्र बन्द होने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर उनका स्पष्टीकरण प्राप्त कर अवगत कराना सुनिश्चित करें। संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की दशा में सम्बन्धित बाल विकास परियोजना अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाय। इसके बाद पंचायत भरहरी-पुराने पंचायत भवन का जीर्णोंद्धार कर उसका सुदृढीकरण किया गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक पाण्डेय द्वारा बताया गया कि इस पर रू0 5.50 लाख की धनराशि व्यय की गयी है।

भ्रमण के दौरान रास्ते में पड़ने वाले अधिकांश विद्यालयों, पंचायत भवनों तथा प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री आवासों में देखा गया कि कहीं पर भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग का काम नहीं हो रहा है, जबकि समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को पांच दिन के भीतर यह कार्य पूर्ण कराकर अवगत कराने के निर्देश दिये गये था। परन्तु अभी तक रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य पूरा न कराया जाना सम्बन्धित कार्मिकों एवं अधिकारियों की लापरवाही का द्योतक है। अतः निर्देशित किया जाता है कि यथाशीघ्र पांच दिवस के भीतर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
अन्य-वाराणसी शक्तिनगर मार्ग के अन्तर्गत मारकुण्डी मोड़ पर आये दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है, इसे रोकने हेतु स्पीडब्रेकर/साईनेजेज लगाने की आवश्यकता है। तत्क्रम में मनीष कुमार तकनीकी अभियन्ता, उपसा, लखनऊ को दूरभाष पर अवगत कराया गया कि तत्काल इस मार्ग के मारकुण्डी मोड़ पर स्पीडब्रेकर/साईनेजेज लगाने की कार्यवाही आज सुनिश्चित करा दें। इस कार्य के अनुश्रवण हेतु उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज को निर्देशित किया गया।

  • Advertisement

बोलेरों व मैजिक की आमने सामने जोरदार टक्कर, चालक सहित पांच लोग घायल


Advertisement (विज्ञापन)

डाला, सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र में एक बोलेरो व मैजिक में आमने सामने से जोरदार टक्कर हो जाने से दोनों वाहनों के चालक सहित पांच लोग घायल हो गए ।हाथीनाला थाना के अनुसार हाथीनाला दुद्धी मार्ग पर गरदरवा मोड़ के पास बोलेरो और टाटा मैजिक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टाटा मैजिक पर चालक सहित सवार 4 व्यक्ति घायल हो गए। जिसमें चालक अर्जुन कुमार गुप्ता (35) पुत्र राजेश्वर उम्र निवासी कनकपुर थाना रमना, गढ़वा झारखंड, राम लखन पुत्र शिव प्रसाद निवासी ग्राम बहेरा डोल हाथीनाला सोनभद्र, राम जन्म पुत्र शेष मन निवासी रजखड़ थाना दुद्धी सोनभद्र,

Advertisement (विज्ञापन)

वही बोलेरो में सवार चालक सहित दो व्यक्ति घायल हो गए। जिनमें चालक रोहित पटेल (22) पुत्र स्वर्गीय सदानंद पटेल उम्र निवासी बीडर थाना दुद्धी, इंद्रदेव पटेल पुत्र धनराज पटेल निवासी बिडर दुद्धी सोनभद्र घायल हो गए। घायल सभी व्यक्तियों को सीएचसी दुद्धी भेजवा दिया गया और घायल व्यक्तियों के सभी परिजनों को सूचना दे दी गई है।

  • Advertisement

वनवासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों में वितरण किया गया टैबलेट

डाला, सोनभद्र। स्थानीय वनवासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सम्बद्ध महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी डाला में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन पर तृतीय सेमेस्टर के सभी छात्र, छात्राओं को फ्री स्मार्टफोन टेबलेट वितरण योजना के तहत छात्रों में स्मार्ट फोन टेबलेट वितरित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

सोमवार को वनवासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित श्री निवास दुबे के अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य के एन ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भुपेश चौबे रहें और विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे, ओम प्रकाश तिवारी, हनुमान सिंह के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री चौबे ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए काम कर रही है और उनके लिए रोजगार के क्षेत्र में काम करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश लगाकर भ्रष्टाचार मुक्त भर्तियां कर रहे है।योगी सरकार छात्र छात्राओं को टेक्निकल शिक्षा देकर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने का कार्य कर रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

संबोधित करने के पश्चात मुख्य अतिथि सदर विधायक भुपेश चौबे के द्वारा परास्नातक में अध्यनरत तृतीय सेमेस्टर के चयनित तीस छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। जिसमें तीन छात्र व 27 छात्रा शामिल रहीं।
इस दौरान हनुमान सिंह,भैरों बाबा, शिव प्रकाश शुक्ला उर्फ धारे शुक्ला, शिव कुमार, रामू दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबलू, धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू, राजू शुक्ला, संदीप कुमार सिंह, मोनू, विशाल कुमार, महेश सोनी,रमाशंकर, अविनाश कुमार, रजत एवं डाला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर मौजूद रहे।

  • Advertisement

डाला पुलिस ने राहगीरों को शर्बत पिलाकर, गर्मी से दिलाई राहत

डाला, सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी के गेट पर चौकी प्रभारी ने स्टाल लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाकर तपती गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास किया। सोमवार को सुबह डाला सीमेंट वर्क्स के सौजन्य से डाला पुलिस चौकी के गेट पर स्टाल लगाकर राहगीर व आम नागरिक, मजदूर एवं स्कूल के बच्चों को गर्मी से राहत दिलवाने के लिए रूवाबजा युक्त शर्बत पिलाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान डाला सीमेंट वर्क्स के रूप में रमेश पाण्डेय एवं डाला पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर अपने सभी स्टाफ के साथ मिलकर इस आयोजित कार्यक्रम में राहगीर व नागरिकों स्कूली बच्चों को बुला-बुला कर शर्बत पिलाया और कहा कि बिना आवश्यक कार्य के आप लोग कड़कड़ाती धूप में बाहर ना निकले। धूप से बचने का प्रयास करें। इस दौरान डाला पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर, डाला सीमेंट वर्क्स रमेश पाण्डेय, रिशु जायसवाल, सोनू आदि मौजूद रहें।

  • Advertisement

क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

अजीत सिंह

ओबरा, सोनभद्र। स्थानीय गांधी मैदान में जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में रविवार की देर शाम 8वां ओबरा कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री संजीव कुमार गौड़ तथा विशिष्ट अतिथि अधीक्षण अभियंता सिविल इं एके राय ने संयुक्त रुप से फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रतियोगिता का पहला मैच ओबरा ब्वॉयज तथा सेक्टर 10 के बीच खेला गया टॉस जीतकर सेक्टर दस की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओबरा ब्वॉयज की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 72 रन बनाई। सर्वाधिक सद्दाम ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए ओबरा ब्वॉयज के अक्षय ने 4 विकेट चटकाए।

Advertisement (विज्ञापन)

जवाबी पारी खेलने उतरी सेक्टर 10 की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 60 रनों पर सिमट गई। सर्वाधिक आफताब में 26 तथा बसर ने 28 रन बनाए गेंदबाजी करते हुए ओबरा ब्वॉयज के विमलेश ने चार विकेट चटकाया। ओबरा ब्वॉयज 12 रनों से यह मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर गई। इस मैच में मैन ऑफ द मैच अक्षय यादव रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक प्रशांत त्रिवेदी तथा रोशन सिंह व उद्घोषक व संचालन संकट मोचन झा तथा बृजेश शर्मा रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके पूर्व मुख्य अतिथि मंत्री श्री गौड़ ने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने तथा आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ाने का संदेश दिया। वही इंजीनियर सि पी चौरसिया द्वारा बच्चों को शिक्षित कर सरकारी नौकरी में सफलता दिलाए जाने पर मंत्री श्री गौड़ द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजन अध्यक्ष समाजसेवी रमेश सिंह,आयोजन सचिव प्रदीप शर्मा, संरक्षक देव प्रकाश मौर्या, अजय कुमार सिंह, मिंटू राय,नीरज श्रीवास्तव,बृजेश शर्मा, सुशील सिंह, अंसारी, दलबीर सिंह, सौरभ अग्रवाल, रमेश सिंह यादव, भोला कनौजिया, के के माली, विष्णु देव झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश पांडेय, चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, संजीव शास्त्री, सूरज मिश्रा ,सोनू राय, गंगा, संदीप सिंह ,आशुतोष सिंह, सोनल, आफताब अहमद ,सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

  • Advertisement

वर्षों से बंद पड़े स्थलीय संग्रहालय का अस्तित्व खतरे में

HIGHLIGHTS

  • ऐतिहासिक अवशेषों के संरक्षण के लिए हुआ था संग्रहालय का निर्माण
  • शिवद्वार और मऊ में अवस्थित संग्रहालय वर्षो से बंद पड़े हैं
  • उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग ने कराया था इसका निर्माण
  • बंद ताला देखकर मायूस होते है पर्यटक
  • संग्रहित कलाकृतियों के चोरी चले जाने का बना हुआ है भय।
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। भूतात्विक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक स्थलों से भरपूर जनपद सोनभद्र के घोरावल तहसील के शिवद्वार एवं रॉबर्ट्सगंज तहसील के मऊ गांव में उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग लखनऊ द्वारा निर्मित स्थलीय संग्रहालय बंद होने के कारण इसके अस्तित्व पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)
घोरावल तहसील के शिवद्वार में स्थित संग्रहालय

इन संग्रहालयो में ऐतिहासिक अवशेषों का खजाना कहे जाने वाले घोरावल क्षेत्र एवं ऐतिहासिक मऊ गांव के आसपास बिखरे हुए मंदिरों, मूर्तियों व अन्य कलात्मक अवशेषों को संग्रहित किया गया है। स्थापना के कुछ वर्षों तक इन संग्रहालयो का संचालन उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग लखनऊ द्वारा किया जाता रहा, परंतु अज्ञात कारणों से यह संग्रहालय वर्षो से बंद हैं। संरक्षण और सुरक्षा के अभाव में मूर्तियों के चोरी चले जाने का भी भय भी बना हुआ है।

दीपक कुमार केसरवानी
(इतिहासकार)

इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार- “4 मार्च 1989 को जब जनपद सोनभद्र का अस्तित्व उत्तर प्रदेश के मानचित्र पर कायम हुआ तभी से जनपद में ऐतिहासिक अवशेषों के संरक्षण, संवर्धन एवं पर्यटन विकास हेतु विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट द्वारा स्थानीय संग्रहालय निर्माण की बात उठाई गई थी और संग्रहालय का निर्माण हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

शिवद्वार संग्रहालय का उद्घाटन 3 अक्टूबर 2009 एवं मऊ संग्रहालय का उद्घाटन 15 नवंबर 2009 को सूबे के संस्कृति मंत्री द्वारा किया गया था। इसके निर्माण के पश्चात मूर्तियों के संग्रहण आदि का कार्य भी उत्तर प्रदेश पुरातत्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय जनों द्वारा कराया गया था।

रॉबर्ट्सगंज तहसील के मऊ गांव में स्थित संग्रहालय

निर्माण के पश्चात उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा इन संग्रहालयो का संचालन बखूबी किया जाता रहा और पर्यटक, छात्र-छात्राएं एवं जिज्ञासु लोग इन संग्रहालयो में आकर अपना ज्ञान वर्धन करते थे। परंतु अज्ञात कारणों से यह संग्रहालय वर्षों पूर्व बंद कर दिया गया, जिसके कारण संग्रहालय के गेट पर ताला देखकर पर्यटक मायूस होकर लौट जाते हैं। संरक्षण और सुरक्षा के अभाव में इन दोनों संग्रहालयों मे जगह-जगह दरारें आ गई है, खिड़की दरवाजे के शीशे टूट चुके हैं। बेशकीमती मूर्तियां, प्रस्तर कलाकृतियां की चोरी चले जाने का भी भय बना हुआ है।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त परिपेक्ष में स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन से मांग किया कि इन दोनों संग्रहालयो को सुव्यवस्थित करा कर आम जनता के लिए खोला जाना चाहिए ताकि शोधार्थियों, विद्यार्थियों, पर्यटको, स्थानीय नागरिकों को संग्रहालय में संग्रहित कलाकृतियों के बारे में जानकारी मिल सके और लोग सोनभद्र के इतिहास से परिचित हो सकें।

  • Advertisement

बाबा भूतेश्वर दरबार मंदिर में भव्य रासलीला का होगा आयोजन

अजीत सिंह

ओबरा, सोनभद्र। ओबरा नगर के बाबा भूतेश्वर दरबार मंदिर सेक्टर 3 के प्रांगण में महारूद्र सेवा समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह (टीपू) की देखरेख में एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें भव्य रासलीला वृंदावन के रासाचार्य स्वामी श्री ईश्वरचंद्र महाराज के मुखारविंद से श्री श्याम बिहारी रासलीला मंडल के द्वारा होना सुनिश्चित हुआ है।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम दिनांक 6 मई 2022 से 11 माई 2022 तक सायं समय 7:00 से 10:00 बजे तक बाबा भूतेश्वर दरबार के प्रांगण में कार्यक्रम आरंभ होना है। यह कार्यक्रम श्री श्री बम बम लहरी ब्रतधारी महाराज के सानिध्य में होगा। जिसमें की दूरदराज से बड़े-बड़े संतो समाजों का आगमन निश्चित हुआ है जो रासलीला की शोभा बढ़ाएंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

आयोजन समिति ने रासलीला के पांच दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ओबरा नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि समय से उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद ले और पुण्य के भागी बने।

  • Advertisement

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 8 पशु जलकर खाक

सोनभद्र। जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा लोहरा में दया पुत्र रामधनी के घर में शनिवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें घरेलू सामान सहित कुल 8 पशु जल गये। जिनमें तीन गाय, 3 बछिया व दो बकरियां झुलस कर मर गई । इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में है।

Advertisement (विज्ञापन)

आपको बताते चलें कि परिवार झाड़ू बनाने का कारोबार करता था तथा मजदूरी करके किसी तरह जीवनोपार्जन करते था और इस हादसे में उनके द्वारा बनाए गए तीन-चार गट्ठर झाड़ू सहित उसका सारा सामान भी जलकर राख हो गया। घटना के वक्त परिवार का कोई भी व्यक्ति घर पर नहीं था। सभी लोग काम पर गए हुए थे।

Advertisement (विज्ञापन)

लोगों ने उन्हें फोन के द्वारा सूचित किये। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया तथा ग्रामीणों के द्वारा डायल 112 को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही डायल 112 सहित सुकृत पुलिस चौकी की पूरी टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई

  • Advertisement

रोजगार मेले का हुआ आयोजन

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी सच्चिदानन्द ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 अप्रैल, 2022 को जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 250 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें निजी क्षेत्र की टाटा मोटर्स में 26, एक्स-जेन्ट एक्वा प्रा0लि0 में 25, इंडियन एसोसिएट्स में 04, वर्धमान यार्नस में 20, निशान्त समाज कल्याण में 10 एवं नव भारत फर्टिलाइजर्स लि0 में 10 कुल 06 कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से 95 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

रोजगार मेले का आयोजन प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी सच्चिदानन्द की अध्यक्षता में किया गया। मेला प्रभारी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, हरिनाथ, पवन कुमार सोनकर एवं प्रदीप सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें