भाजयुमो के पूर्व जिला संयोजक ने कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

सोनभद्र। जिल में बालू खनन के नाम पर हो रहे अवैध खनन एवम ओवरलोड परिवहन व बिना परमिट के गाड़ियों के संचालन तथा राजस्व चोरी के सम्बंध में जनपद में आए कैबिनेट मंत्री पंचायती राज मंडल प्रभारी भूपेन्द्र सिंह चौधरी को साक्ष्यों के साथ भाजयुमो के पूर्व जिला संयोजक मनीष अग्रहरि ने ज्ञापन दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान मनीष अग्रहरि ने कहा कि अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है और सरकार की छवि को धूमिल किया जा रहा है। उन्होंने अपने ज्ञापन के माध्यम से मंत्री जी को अवगत कराया कि जिले में ई टेंडर के आधार पर लीज आवंटित है जहां पर भारी पैमाने पर अवैध बालू का खनन नदी में नाव लगाकर किया जा रहा है। निर्धारित मात्रा से अधिक बालू का खनन बड़ी-बड़ी मशीनों को लगाकर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि mm11 किसी भी लीज धारकों के पास नहीं है अभी मध्य प्रदेश का mm11 लेकर अवैध परिवहन कर रहे हैं। इससे राजस्व को बड़ी क्षति हो रही है आए दिन बालू के साइडों पर अधिक जाम के कारण आम जनमानस को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

जनपद सोनभद्र में ओवरलोड वाहनों के परिवहन के कारण सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रहा है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही है खनन विभाग द्वारा चेकिंग के नाम पर जो भी अवैध एवं ओवरलोड गाड़ियों को पकड़ते भी हैं तो उन पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती। बल्कि उनसे मोटी रकम लेकर छोड़ दिया जाता है। जिससे राजस्व का बड़ी मात्रा में चोरी कर यह अधिकारी अपनी जेबें भर रहे हैं। और राजस्व को चूना लगा रहे हैं इन अधिकारियों के इस कृत्य से लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त हो रहा है और सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने आगे बताया कि बालू खनन से नदी के जलीय जीव जंतुओं पर भी भारी असर पड़ रहा है। तथा खनन अधिकारी का बड़ा सिंडिकेट आजकल चर्चा है। जो अवैध खनन का अर्थ दंड करोड़ों रुपये लगाए है लीज धारकों द्वारा न जमाकर खुलेआम भारी पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। उन्होंने अपने ज्ञापन में आगे लिखा है कि तत्काल अवैध खनन अवैध परिवहन व ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाते हुए जांच करे और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया है। जिससे कि मोदी योगी जी की भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश की नीति जनपद सोनभद्र में सार्थक हो सके।

भाजयुमो के पूर्व जिला संयोजक मनीष अग्रहरी ने ज्ञापन के साथ ओवरलोड परिवहन की फोटो की छाया, प्रति अवैध वसूली की वीडियोग्राफी और समाचार पत्रों में अवैध खनन व बिना परमिट की चल रही गाड़ियों के प्रकाशित हुए समाचारों के कटिंग की छाया प्रति भी दिया गया है।

  • Advertisement

जिले में बाल संरक्षण इकाई एक्शन में, आज भी मुक्त कराए गए तीन बालश्रमिक

सोनभद्र। मिशन शक्ति फेज 4.0 के अंतर्गत मई माह के ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को पन्नूगज मार्केट से तीन नाबालिग बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया। जिसमें जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से सामाजिक कार्यकर्ता वीणा राव, शेषमणि दुबे ओआरडब्ल्यू व मानव तस्करी विरोधी इकाई सोनभद्र से निरीक्षक रामजी यादव उप निरीक्षक सुजीत सेठ कांस्टेबल धनंजय द्वारा पन्नूगज मार्केट में होटलों दुकानों बस स्टैंड का चेकिंग किया गया चेकिंग के दौरान पन्नूगज मार्केट विधान बसेरा मिष्ठान भंडार व अन्य स्थानों से तीन नाबालिग बालकों को बाल श्रम करते हुए पाए गए।

Advertisement (विज्ञापन)

बाल श्रमिकों के संबंध में मौके पर उपस्थित होटल मालिकों से बालकों के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया परंतु उनके द्वारा साथ उपलब्ध नहीं कराया गया प्रथम दृष्टया नाबालिक प्रतीत हो रहे थे जिसके कारण टीम द्वारा सभी बाल श्रमिकों को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया

  • Advertisement

अमित दुबे को शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई

सोनभद्र। कभी नक्सल प्रभावित व भौगौलिक दृष्टि से दुरूह समझे जाने वाले जनपद के नगवां ब्लॉक में मिशन कायाकल्प को सफल बनाकर कोरोनकाल में ऑनलाइन टीचिंग लर्निंग से आदिवासी बच्चों को जागरूक करने वाले खण्ड शिक्षाधिकारी अमित दुबे को शिक्षकों ने गुरुवार को बीआरसी सभागार में भावभीनी विदाई दी ।

Advertisement (विज्ञापन)

चेरो , बैगा , खरवार , कोल , मुसहर समेत अनुसूचित और अनुसूचित जनजाति के बच्चों को परिषदीय विद्यालय से जोड़ कर आदिवासी समाज में सामाजिक चेतना विकसित करने वाले एबीएसए श्री दुबे का स्थानांतरण वाराणसी में हो गया है ।

Advertisement (विज्ञापन)

शिक्षक नेता अरुणेश पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि विदाई समारोह लगभग 5 घण्टे तक चला जिसमें शिक्षकों ने अश्रुपूरित नेत्रों और भरे हुए गले से खण्ड शिक्षा अधिकारी के नवाचारों , प्रेरक के रूप में उनकी भूमिका को लेकर उनके योगदान को याद किया। विदाई समारोह में कम्पोजिट विद्यालय गोटीबाँध के सहायक

Advertisement (विज्ञापन)

अध्यापक प्रवीण कुमार मिश्र ने शिवद्वार के विश्व के अद्वितीय उमा माहेश्वर के कलात्मक विग्रह की तस्वीर स्मृतिचिह्न के रूप में भेंट की। समारोह का सफल संचालन जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक अरुणेश पाण्डेय ने किया ।

  • Advertisement

आठ बाल श्रमिकों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त

सोनभद्र। मिशन शक्ति फेज 4.0 के अंतर्गत मई माह के ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज मार्केट से आठ नाबालिग बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया जिसमें महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से शेषमणि दुबे ओआरडब्ल्यू व मानव तस्करी विरोधी इकाई सोनभद्र से निरीक्षक रामजी यादव उप निरीक्षक सुजीत सेठ कांस्टेबल धनंजय द्वारा राबर्ट्सगंज मार्केट में नीलकंठ रेस्टोरेंट ,होटलों, ओम साईं राम ढाबा दुकानों रोडवेज बस स्टैंड का चेकिंग किया गया चेकिंग के दौरान नीलकंठ रेस्टोरेंट, बढहर ढाबा,यादव मिस्ठान भंडार मार्केट के रेस्टोरेंट से आठ नाबालिग बालकों को बाल श्रम करते हुए पाए गए बाल श्रमिकों के संबंध में मौके पर उपस्थित होटल मालिकों से बालकों के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया।

Advertisement (विज्ञापन)

परंतु उनके द्वारा साथ उपलब्ध नहीं कराया गया प्रथम दृष्टया नाबालिक प्रतीत हो रहे थे जिसके कारण टीम द्वारा सभी बाल श्रमिकों को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया

  • Advertisement

सोनभद्र : बाबा का बुलडोजर एक्शन में, सावधान हो जाएं भू माफिया

  • शक्ति नगर स्थित राहुल पैलेस पर चला बाबा का बुलडोजर

शक्तिनगर, सोनभद्र। शक्तिनगर बस स्टैंड स्थित अवैध रुप से कब्जा कर एनसीएल खड़िया की भूमि पर बनाये होटल पर बुधवार सुबह बाबा का बुलडोजर चल गया। क्षेत्र में सुबह से ही बाबा के बुलडोजर की आवाज गुंजने लगी और देखते ही देखते प्रशासन की मौजूदगी में होटल जेसीबी से जमींदोज कर दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कोटा न्याय पंचायत से पूर्व मे दो बार जिला पंचायत सदस्य रहे मुनीब गुप्ता का राहुल पैलेस व उसके समीप ही पप्पू यादव द्वारा एनसीएल खड़िया परियोजना की भूमि अराजी नंबर 441 पर अवैध रुप से धन के बल पर बनाये होटल पर पूर्व निर्धारित योजना के तहत बुधवार सुबह दुद्धी उपजिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्र पिपरी, क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल, शक्तिनगर थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा, एनसीएल खड़िया के अधिकारी व काफी संख्या में पुलिस फोर्स सुरक्षा के मद्देनजर मौजूद रही।

Advertisement (विज्ञापन)

30 अप्रैल को प्रशासन द्वारा पहले ही नोटिस देकर अतिक्रमणकारी को होटल हटाना का फरमान जारी कर दिया गया था। पिछले चार दिनों से क्षेत्र में जिस बात की चर्चा जोरो शोर से हो रही थी, वह दिन आज आ ही गया और बाबा का बुलडोजर चला तो अवैध अतिक्रमणकारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। नोटिस देने के बाद स्थानीय प्रशासन पर्याप्त सुरक्षाबल मुहैया कराने में जुट गई थी।

Advertisement (विज्ञापन)

बुधवार सुबह दुद्धी उपजिलाधिकारी पिपरी क्षेत्राधिकारी शक्तिनगर थाना प्रभारी भारी फोर्स के साथ पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया था, ताकि होटल जमींदोज करने के दौरान कोई खलल न डाल सके। ध्वस्तीकरण के दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोग एवं मार्निंग वाक पर निकले लोग भी बाबा का बुलडोजर चलते हुए देखने के लिए मौजूद रहे। देखते ही देखते चंद मिनटों मे होटल धराशायी हो गया।

अतिक्रमणकारियों को दोबारा निर्माण न कराने की हिदायत प्रशासन द्वारा दिया गया है। कुछ महिने पूर्व ही मुनीब गुप्ता ने शायद यह सोचकर भाजपा का दामन थामा होगा की शायद होटल कार्यवाही से बच जाये, लेकिन वह भी होटल को बचाने में नाकाम रहा। अब देखना है की खड़िया बाजार तिराहे से दाहिने मार्ग पर रेलवे पटरी के निकट एनसीएल व रेलवे की भूमि पर हुए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलता है या नही।

  • Advertisement

8वां ओबरा कप का तीसरा दिन

अजीत कुमार सिंह

ओबरा, सोनभद्र। आठवें ओबरा कप प्रतियोगिता के तीसरे दिन का पहला मुकाबला लॉयड लायंस ओबरा बनाम ओबरा राइजर्स के बीच निर्धारित 10 – 10 ओवरों का मुकाबला खेला गया, लॉयड लायंस ओबरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए लॉयड लायंस ने निर्धारित 10 ओवरों में 40 रनो का लक्ष्य रखा, कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार न कर सका, ओबरा राइजर्स के सबसे सफल गेंदबाज धीरज रहे जिन्होंने 4 विकेट लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

जवाब में उतरी ओबरा रोजर्स की टीम अच्छा प्रदर्शन करते हुए 6 ओवर में ही यह मैच अपने नाम कर लिया, ओबरा राईजर्स के सबसे सफल बल्लेबाज ध्रुव रहे जिन्होंने 23 रनो की सफल पारी खेली व 1 बहुमूल्य विकेट भी लिए, इस मैच का मैन ऑफ द मैच ओबरा रोजर्स के खिलाड़ी ध्रुव धीमान को इं अंकित प्रकाश के द्वारा पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया, दूसरा मुकाबला फीट इलेवन बनाम रेड ब्लैक ओबरा के बीच खेला गया, निर्धारित 10 ओवरों के मुकाबले में फिट ईलेवेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, बल्लेबाजी करते हुए फीट इलेवन ने 10 ओवरों में 5विकेट खोकर 69 रनो का लक्ष्य रखा।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमे अविनाश पाल के 33 रन सर्वाधिक रहे, रेड ब्लैक के सबसे सफल गेंदबाजा आशीष रहे जिन्होंने 2 विकेट लिए जवाब में उतरी रेड ब्लैक की पूरी टीम 56 रनो पर सिमट गई रोमांचक मैच में फीट ईलेवन ओबरा विजेता हूई रेड ब्लैक ओबरा के सबसे सफल बल्लेबाज सद्दाम रहे जिन्होंने 14 रनो का योगदान दिया फीट एलेवन के सबसे सफल गेंदबाज विजय यादव रहे जिन्होंने 3 विकट लिए इस मैच का मैन ऑफ द मैच अविनाश पाल को दिया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका में प्रदीप शर्मा व रोशन सिंह रहे, स्कोरर की भूमिका में बबलू मिश्रा रहे, कॉमेंटेटर की भूमिका में संकट मोचन झा रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रतियोगिता में आयोजन के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह,आयोजन सचिव प्रदीप शर्मा, आशुतोष सिंह , बृजेश शर्मा, संदीप सिंह, सोनल, सूरज मिश्रा, दीपू , प्रदीप कनौजिया, आदि लोग उपस्थित हुए।

  • Advertisement

बाल संरक्षण इकाई एक्शन में, नाबालिको से श्रम करवाने पर होगी कार्यवाही

HIGHLIGHTS

  • ऑपरेशन मुक्ति के तहत पाँच नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त
  • नाबालिक श्रमिकों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु ले जाएगा

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

सोनभद्र। मिशन शक्ति फेज 4.0 के अंतर्गत मई माह के ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को दुद्धी मार्केट से पांच नाबालिक बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया। जिसमें जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से शेषमणि दुबे ओआरडब्ल्यू व मानव तस्करी विरोधी इकाई सोनभद्र से निरीक्षक रामजी यादव, उप निरीक्षक सुजीत सेठ, कांस्टेबल धनंजय द्वारा दुद्धी मार्केट में होटलों ढाबों दुकानों रोडवेज बस स्टैंड का चेकिंग किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

चेकिंग के दौरान दुद्धी मार्केट के अलबेला मिष्ठान भंडार, वाह न्यू फैमिली रेस्टोरेंट से पांच नाबालिक बालकों को बाल श्रम करते हुए पाया गया। इस दौरान बाल श्रमिकों के संबंध में मौके पर उपस्थित होटल मालिकों से बालकों के उम्र के संबंध में साक्ष्य मांगा गया। परंतु वह साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा पाए। प्रथम दृष्टया नाबालिक प्रतीत हो रहे थे जिसके कारण टीम द्वारा सभी बाल श्रमिकों को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया।

  • Advertisement

मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र को मिला अति विशिष्ट शाखा का पुरस्कार

HIGHLIGHTS

  • लखनऊ में आयोजित प्रांतीय सभा अनुगूंज कार्यक्रम में भाग लिया मायुम सोनभद्र के सदस्यों ने
  • कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रहे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा लखनऊ में आयोजित प्रांतीय सभा अनुगूंज कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र को अति विशिष्ट शाखा के सम्मान से सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष अनुराग चाँदवासिया ने किया। कार्यक्रम में सोनभद्र से मारवाड़ी युवा मंच के शाखा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल एवं संगठन के प्रांतीय रक्तदान संयोजक व शाखा सचिव शिखर केडिया एवं प्रांतीय मारवाड़ी भाषा संयोजक पंकज कनोडिया ने व मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला की शाखा अध्यक्ष अंकिता केजरीवाल ने भाग लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चलें कि मारवाड़ी युवा मंच द्वारा वर्ष पर्यंत समाजसेवी कार्यक्रम जैसे रक्तदान व कैंसर जांच शिविर एवं जागरूकता, जल संरक्षण, अमृतधारा प्याऊ, कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण, नेत्रदान, देहदान, गौसेवा, एम्बुलेंस सेवा सहित आदि समाज सेवा से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन कराती रहती है।

Advertisement (विज्ञापन)

आयोजित कार्यक्रम मंच परिचर्चा, संगठन विस्तार, आगामी सेवा कार्यक्रम सहित भव्य पुरस्कार वितरण समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर संस्था के मुखपत्र “म्हारी यात्रा अनुगूंज अंक” का विमोचन सम्पादक संदीप अग्रवाल व मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। इस दौरान पूरे प्रदेश भर में संगठन की 68 शाखाओं के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।

  • Advertisement

अमृतधारा के तहत प्याऊ का हुआ शुभारंभ

HIGHLIGHTS

  • मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र द्वारा नगर में नि: शुल्क प्याऊ की व्यवस्था की जा रही है
  • प्याऊ के कारण गर्मी से मिल रहा है राहगीरों को राहत
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)


सोनभद्र। अत्यधिक गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र द्वारा जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर में स्थाई व अस्थाई प्याऊ जल की व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार की सुबह मंच के सदस्य रमेश गोयल के आवास पर एक अस्थाई प्याऊ जल का शुभारंभ किया गया

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया कि मंच के राष्ट्रीय प्रकल्प अमृत धारा के अंतर्गत पूरे राष्ट्र की शाखाओं द्वारा स्थाई व अस्थाई नि:शुल्क प्याऊ की व्यस्था विभिन्न रूप में करता आ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि गर्मी के मौसम में राह चलते राहगीरों को मंच द्वारा लगाए गए स्थाई व अस्थाई प्याऊ जल की व्यवस्था से बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

शाखा सचिव शिखर केडिया ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा की भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र द्वारा सदस्य रमेश गोयल के आवास पर एक अस्थाई निशुल्क प्याऊ जल की व्यवस्था की गई जोकि पूरी गर्मी के मौसम भर राहगीरों को पीने के लिए पानी उपलब्ध कराएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

शाखा कोषाध्यक्ष हिमांशु केजरीवाल ने बताया कि नगर के विभिन्न स्थानों पर मंच द्वारा प्याऊ की व्यवस्था की जा रही है उन्होंने आगे कहा कि नगर स्थित शीतला मंदिर पर एक स्थाई निशुल्क प्याऊ जल की व्यवस्था वाटर कूलर के रूप में की गई थी जो विगत वर्षों से चली आ रही है। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष पंकज कनोडिया, मोंटी थर्ड, हर्षित चौधरी, तरुण केडिया, रमेश गोयल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

400 छात्र छात्राओं को वितरित किया गया टैबलेट एवं स्मार्टफोन

HIGHLIGHTS

  • टेबलेट स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे
उमेश केशरी (संवाददाता)

मिर्जापुर। अहरौरा मिर्जापुर विकासखंड जमालपुर अंतर्गत श्री कुबेर सिंह महाविद्यालय भाईपुर कला शेरवा मिर्ज़ापुर के छात्र छात्राओं को महाविद्यालय प्रांगण में विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित टेबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में बीए बीएससी थर्ड ईयर एवं m.a. के 400 छात्र छात्राओं को टेबलेट एवं स्मार्टफोन वितरित किया गया।

वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्रबंधक नागेश सिंह एडवोकेट ने छात्र छात्राओं कोसंबोधित करते हुए कहां कि प्रदेश सरकार की मनसा है टेबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण से घर बैठे छात्र छात्राओं को उच्च श्रेणी की शिक्षा प्राप्त हो पाएगी जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं समेत अन्य परीक्षाओं में छात्र छात्राओं को लाभ मिलेगा कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में महाविद्यालय के अध्यक्ष एडवोकेट बलवंत सिंह, अशोक दीक्षित ,डॉ अनुराग सिंह, हिमांशु सिंह एवं महाविद्यालय के प्राचार्य आलोक सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें