बारात लगाने के बाद पलटी दूल्हे की कार, दो घायल

HIGHLIGHTS

  • जोरुखाड़ गाँव में रींवा-रांची राजमार्ग पर हुआ हादसा

विंढमगंज, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में शुक्रवार को भोर में दूल्हे की कार पलट गई। जिसमें ड्राइवर सहित दो लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को विंढमगंज थाना क्षेत्र के जाताजुआ गांव में पुरुषोत्तम बियार के घर में झारखंड के रमना गांव से बारात आई थी। बारात लगाने के बाद कार चालक दूल्हे की गाड़ी लेकर विंढमगंज कस्बा स्थित रिश्तेदारी में चला गया।

Advertisement (विज्ञापन)

शुक्रवार को भोर में बारातियों के पास लौटने के दौरान रींवा रांची राजमार्ग पर जोरुखाड़ गांव में टेढ़ी पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई और कई बार पलटी खाते हुए करीब डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में जा पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जोरुखाड़ ग्राम प्रधान विमल यादव ने ग्रामीणों के सहयोग से हादसे में घायल चालक रिषि बैठा (20 वर्ष) पुत्र संजय बैठा निवासी नगर ऊंटारी एवं उसके साथी शिव कुमार (22 वर्ष) पुत्र कुट्टू बियार निवासी रमना को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया।

Advertisement (विज्ञापन)

जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के कहने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए झारखंड के गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।

  • Advertisement

एनटीपीसी सिंगरौली में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु हुई बैठक

सिंगरौली, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में बसुराज गोस्वामी, मुख्य महाप्रबंधक, प्रदीप कुमार चंदेल, सीओ, पिपरी, सोनभद्र की अध्यक्षता में सुरक्षा एवं जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य टाउनशिप और प्लांट के सभी निवासियों के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान करना था।

Advertisement (विज्ञापन)

इस बैठक के दौरान बसुराज गोस्वामी ने टाउनशिप निवासियों, सीआईएसएफ, निजी एजेंसी सुरक्षा गार्डों और स्थानीय पुलिस प्रशासन के बीच आपसी सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला एवं सुरक्षा के प्रमुख पहलुओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर ज़ोर दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रदीप कुमार चंदेल ने कहा की विशेष रूप से किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा बनाए रखने के सभी को चौबीसों घंटे सतर्क, चौकस और चुस्त रहने की सलाह दी एवं आश्वासन दिया कि स्थानीय पुलिस प्रशासन सभी टाउनशिप निवासियों को सुरक्षित रखने हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक के दौरान सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर गहन चर्चा हुई एवं सभी संबंधित सदस्यों द्वारा प्लांट और टाउनशिप की सुरक्षा से संबन्धित बहुमूल्य सुझाव दिए गए। इस बैठक में बिजॉय कुमार सिकदर,विभागाद्यक्ष (मानव संसाधन विभाग) पुरषोत्तम लाल, उप महाप्रबंधक( मानव संसाधन ) मिथिलेश मिश्रा, थाना प्रभारी, शक्तिनगर, यूनियन एवं एसोशिएशन के प्रतिनिधिगण , सीआईएसएफ कर्मी, निजी टौंशिप सुरक्षा एजेंसी अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहें।

  • Advertisement

पॉक्सो एक्ट: दोषी राजेश पासवान को 20 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 65 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद
  • 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को ढाई वर्ष पूर्व भगाने का मामला
  • अर्थदंड की समूची धनराशि 65 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी

सोनभद्र। ढाई वर्ष पूर्व 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो सोनभद्र की अदालत ने वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी राजेश पासवान को 20 वर्ष की कैद एवं 65 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि 65 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी जो कक्षा 8 की छात्रा है। 21 अक्तूबर 2019 को सुबह 7 बजे अपने विद्यालय राबर्ट्सगंज स्थित एमवीएमजी कालेज में परीक्षा देने आई थी। दोपहर 12 बजे के बाद परीक्षा समाप्त होने पर घर नहीं आई। जब विद्यालय पर जाकर पता किया गया तो बताया गया कि दोपहर 12 बजे ही छुट्टी हो गई।

Advertisement (विज्ञापन)

उसके बाद नात रिश्तेदारों के साथ ही हर संभावित जगहों पर बेटी की तलाश की गई तो पता चला कि राजेश पासवान पुत्र अमरनाथ पासवान निवासी सलैया, थाना राबर्ट्सगंज बेटी को लोभ दिखाकर बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। सूचना दे रहा हूं, आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर 23 अक्तूबर 2019 को पुलिस ने अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। दिनांक 27 अक्तूबर 2019 को पुलिस ने बेटी को बरामद कर लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर राजेश पासवान के विरुद्ध न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी राजेश पासवान को 20 वर्ष की कैद एवं 65 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

अर्थदंड अदा न करने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। वही अर्थदंड की समूची धनराशि 65 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह एडवोकेट ने बहस की।

  • Advertisement

व्यापारियों को विश्वास में लेकर ही हटवाया जाए अतिक्रमण: राजेश गुप्ता

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

सोनभद्र। जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों संग बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल से मुलाकात की गई। मुलाकात के दौरान जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि शहर में शुरू होने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान में ऐसी कोई भी कार्रवाई व्यापारियों को विश्वास में लेकर ही की जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

जिस भी क्षेत्र में अतिक्रमण की शिकायत हो और वहां से अतिक्रमण हटवाया जाना हो, वहां के बारे में व्यापार मंडल को कार्रवाई से पूर्व ही अवगत कराया जाए। व्यापार मंडल नगर को अतिक्रमण मुक्त और साफ-सुथरा रखने की हर मुहिम के साथ खड़ा है लेकिन इसकी आड़ में किसी भी तरह व्यापारियों को परेशान करने या उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने आगे कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त और साफ-सुथरा बनाए रखने के ऐसे किसी भी अभियान की सफलता और सार्थकता तभी है जब व्यापारियों को विश्वास में लेकर ही कोई कदम उठाया जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

व्यापार मंडल ऐसे किसी अभियान का विरोधी नहीं है लेकिन जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन को चाहिए कि वो ऐसी कोई भी कार्रवाई न करे जिससे व्यापारियों को नुकसान पहुंचे। यदि कहीं अतिक्रमण है तो उसे हटाया जाना जाए लेकिन ऐसे किसी भी अभियान से पहले उसकी पूर्व सूचना व्यापार मंडल को दी जाए ताकि किसी तरह के गतिरोध की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। अभियान के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को साथ लिया जाए और उनकी मौजूदगी में ही ऐसी कोई भी कार्रवाई चलाई जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

यदि व्यापार मंडल को विश्वास में लिए बिना ऐसा कोई कदम उठाया गया तो इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान जिला उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी गण उपस्थित रहे।

  • Advertisement

अयोध्या में मंदिरों को किया गया टैक्स फ्री, CM योगी के आदेश के बाद लिया फैसला

Tax Relief for Ayodhya Temples: अयोध्या के मंदिरों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. नगर निगम नें मठों, मंदिरों और आश्रमों को टैक्स फ्री कर दिया है. इसके साथ ही मंदिरों का बकाया टैक्स भी माफ कर दिया है.

Tax Relief for Ayodhya Temples: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर अयोध्या में मंदिरों को लेकर बड़ा फैसला किया गया है. अयोध्या के मठ-मंदिरों में टैक्स माफ कर दिया गया है. अयोध्या नगर निगम ने इसके लिए प्रस्ताव पारित कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी के मठ मंदिरों को टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा पर नगर निगम ने प्रस्ताव पास किया. मठ मंदिरों को अब केवल प्रतीकात्मक टैक्स ही देना होगा. उन सभी मठ,मंदिर और आश्रमों को टैक्स फ्री किया गया है, जो व्यावसायिक उपयोग नहीं कर रहे हैं.

इसका साथ ही CM योगी के निर्देशानुसार अयोध्या में उदया चौराहे का नाम लता मंगेशकर के नाम पर और टेढ़ी बाजार चौराहे का नाम निषादराज के नाम पर किए जाने के प्रस्ताव पर भी नगर निगम ने मोहर लगा दी है.

सात बाल श्रमिकों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त

घोरावल, सोनभद्र। मिशन शक्ति फेज 4.0 के अंतर्गत मई माह के ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश के क्रम में निर्धारित अभियान के तहत बुधवार घोरावल मार्केट से सात नाबालिग बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें श्रम परिवर्तन अधिकारी श्री सुयश पाण्डेय, जिला समन्वयक साधना मिश्रा, जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र शेषमणि दुबे ओआरडब्ल्यू व मानव तस्करी रोधी इकाई सोनभद्र से निरीक्षक रामजी यादव उप निरीक्षक सुजीत सेठ, कांस्टेबल धनंजय द्वारा घोरावल मार्केट में किंग फैमिली रेस्टोरेंट ,त्रिपाठी रेस्टोरेंट ,लक्ष्मी शंकर श्यामा शंकर क्लॉथ हाउस, आदि दुकानों ,बस स्टैंड का चेकिंग किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

चेकिंग के दौरान घोरावल मार्केट मे नाबालिग बालकों द्वारा दुकानो पर बाल श्रम कराते हुए पाए गए। बाल श्रमिकों के संबंध में मौके पर उपस्थित मालिकों से बालकों के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया परंतु उनके द्वारा कोई भी साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया। जिसमें प्रथम दृष्टया देखने पर उक्त सभी बालक नाबालिक प्रतीत हो रहे थे जिसके कारण टीम द्वारा सभी बाल श्रमिकों को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया।

  • Advertisement

शिवकुमार शर्मा का निधन संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है – दीपक कुमार केसरवानी

HIGHLIGHTS

  • बनारस संगीत घराने से उनका गहरा ताल्लुक था
  • गंगा महोत्सव, संकट मोचन संगीत समारोह में 25 वर्षों तक संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया
  • कठिन संगीत साधना के थे पक्षधर।
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। सुप्रसिद्ध संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन से संपूर्ण भारतीय संगीत जगत स्तब्ध और निशब्द है।पडित शिवकुमार शर्मा का बनारस संगीत घराने से गहरा ताल्लुक रहा बनारस में आयोजित गंगा महोत्सव,संकट मोचन संगीत समारोह अथवा अन्य कार्यक्रमों में वे अवश्य भाग लेते थे, संकट मोचन संगीत समारोह में उनके उपस्थिति का सिलसिला लगभग 25 वर्षों तक चला।

Advertisement (विज्ञापन)

उपरोक्त विचार विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी ने व्यक्त करते हुए कहा कि-,”पंडित शिवकुमार शर्मा प्रख्यात संतूर वादक थे और इन्होंने शास्त्रीय संगीत की दुनिया में एक कीर्तिमान स्थापित किया, इस महान संगीतकार से मेरी मुलाकात वर्ष 2017 में संकट मोचन संगीत समारोह में भोजपुरी काव्य के सशक्त हस्ताक्षर पंडित हरिराम द्विवेदी के साथ हुआ था, मैं इनका साक्षात्कार लेना चाहता था परंतु उसी दिन इन्हें वापस लौटना था जिसके कारण साक्षात्कार संभव नहीं हो पाया।

Advertisement (विज्ञापन)

लेकिन शास्त्रीय संगीत पर चर्चा हुई थी. अगले वर्ष साक्षात्कार देने का वायदा किया था, उस दिन मंच पर पंडित शिवकुमार शर्मा, सोनल मानसिंह, अनूप जलोटा जैसे दिग्गज संगीतज्ञो ने संकट मोचन धाम के मंच पर अपनी प्रस्तुति दिया था।
मेरी मुलाकात कुछ देर की भले रही हो लेकिन आकर्षक व्यक्तित्व, वार्तालाप की विशिष्ट शैली आज भी मुझे याद है। विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट कार्यालय में आयोजित शोक सभा में उपस्थित संगीत प्रेमियों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

  • Advertisement

जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास की कैम्प कार्यालय में की समीक्षा बैठक

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह द्वारा मंगलवार को कैम्प कार्यालय में जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास की समीक्षा बैठक किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास फण्ड में जमा धनराशि का सदुपयोग खनन क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों के विकास के लिए किया जाय।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक के दौरान उन्होंने कार्य में शिथिलता/धीमी प्रगति बरतने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला पंचायत के लेखाकार के वेतन रोकने के निर्देश सम्बन्धित को देते हुए कहा कि समयावधि के अन्दर हर हाल में कार्य पूर्ण कराया जाय अन्यथा की दशा में सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार से जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास फण्ड से विभिन्न प्रकार के कराये जा रहे निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दियेे। जिन एजेन्सी/विभाग को धनराशि प्राप्त हो चुकी है, वो बरसात होने के पहले कार्य पूर्ण करें। अधिक लागत की धनराशि से जो निर्माण कार्य किये जा रहे हैं, उसे जल्द से जल्द पूरा करायें, जरूरत पड़ने पर माशीनों/संसाधनों को बढ़ाया जाये, जिससे कार्य में तेजी लायी जाये। जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें सम्बन्धित विभाग को हैण्डओवर की कार्यवाही की जाये, कराये जा रहे। निर्माण कार्यों की फोटोग्राफी कर रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं के लिए धन उपलब्ध कराये गये हैं, उन कार्यों में तेजी लाया जाय। जरूरत के मुताबिक समय से सम्पादित करने के लिए पूरी कार्य योजना बनायी जाय और जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास फण्ड में उपलब्ध फण्ड सेे प्राप्त होने वाली रकम से खनन क्षेत्रों के सुनियोजित विकास की कार्य योजना बनायी जाय। पुराने कार्यों को पूरा किया जाय और नये कार्यों को जरूरी-जरूरत के मुताबिक शामिल किया जाय।

  • Advertisement

30 जून तक राजस्व न्यायालयों में भी चलेगी मार्निंग कोर्ट

सोनभद्र। जिले में इन दिनों पड़ रही प्रचंड गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने मई और जून माह में मार्निंग कोर्ट चलाए जाने का निर्देश राजस्व न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों को दिया है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसकी वजह से अब 30 जून तक जनपद एवं सत्र न्यायालय तथा अधिनस्त न्यायालयों की तरह राजस्व न्यायालय में मार्निंग कोर्ट चलेगी। सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने बताया कि यह मांग जिलाधिकारी महोदय से 13 अप्रैल से ही की जा रही थी, लेकिन यह मांग अब पूरी हुई। इससे अब वादकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों को गर्मी से राहत मिलेगी।

  • Advertisement

दरवाजे पर आई बारात लड़के पक्ष ने मांगा दहेज तो लड़की ने लौटाई बारात

HIGHLIGHTS

  • ढेड़ वर्ष पूर्व बीना कुछ मांगे शर्त पर विवाह हुआ था ‌तय

गुरमा, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत में सोमवार की रात लड़की के दरवाजे पर आई बारात, लड़कें पक्ष ने दहेज में ज्यादा सामान मागंने पर दरवाज़े पर लेन-देन की बात विवाद सुन घर के अंदर से निकली दुल्हन ने दहेज लोभी दुल्हा से शादी से इंकार कर बारात को वापस कर दिया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लड़की द्वारा दहेज प्रथा का विरोध करने का उसकी साहसिक कार्य को लोगों ने सराहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

जानकारी के अनुसार ढेड़ वर्ष पूर्व मु0 आमीन की पुत्री आफरीन बानो निवासी मुनगा टोला सलखन, का विवाह जनाब मुल्ली के पुत्र मोहम्मद मोईन निवासी जमगांव सिकरी, सोनभद्र से बीते 9 मई को तय था। सोमवार की रात बारात आयी जिसमें लड़के पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग करने लगे, जब की विवाह बिना लेन-देन शर्त पर तय हुआ था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार की रात दरवाजे पर बारात भी आ गई थी, रात भर दोनों पक्षो के बीच पंचायत चली, किंतु लड़की अपने बात पर अड़ गयी। तब मंगलवार की भोर में बारात वापस लौट गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

वही लड़की के पिता ने अपने सामर्थ के हिसाब से उपहार में सभी समान देने के साथ हीरो मोटर साइकिल भी खरीद कर रखा था। इसके पश्चात भी लड़कें की तरफ से और लेन-देन मांगने के साथ मोटरसाइकिल अपाची का डिमांड करने लगे, तो मामला दरवाजे पर चर्चा का विषय बनने लगा, जिसकी जानकारी लड़की को होने पर लड़की विवाह से साफ इंकार करते हुए बरात को जल्द वापस लौटने को कह दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस विवाद की जानकारी किसी ने पीआरबी 112 को दे दी। मौके पर पीआरबी पुलिस भी मामले को शांत करते हुए लड़की को शादी के लिए कहा, लेकिन साहसिक लड़की ने दहेज लोबी दुल्हे से शादी से साफ़ इंकार कर दिया।आखिरकार दरवाजे पर आई बारात वापस लौट गयी। क्षेत्र में लड़की की इस साहसिक कार्य की सभी लोगों ने प्रशंसा की है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें