वाराणसी: बुद्ध पूर्णिमा पर पुष्पांजलि एवं छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

वाराणसी। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई व लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय रामनगर (संस्कृति विभाग) के संयुक्त तत्वावधान में पुष्पांजलि एवम बौद्ध स्थलों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। पुष्पांजलि व छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि डॉ ज्ञान प्रकाश यादव, अपर उप जिलाधिकारी वाराणसी ने किया।

इस अवसर पर गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों यथा-लुम्बिनी, कपिलवस्तु, बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर, राजगृह, वैशाली, कौशांबी, श्रावस्ती, सांची, लौरियानन्दनगढ़, लौरियाअरेराज, रामपुरवा के कुल 55 छायाचित्र प्रदर्शित किए गए हैं। यह प्रदर्शनी 31मई तक आम जनता के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में ” बौद्ध संगितियों की ऐतिहासिकता एवं महत्व” विषय पर डॉ अर्पिता चटर्जी, एसोसिएट प्रोफेसर, प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी का व्याख्यान हुआ।

डॉ चटर्जी ने अपने व्याख्यान में बौद्ध संगितियों की ऐतिहासिकता, प्रमाणिकता, उनके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। बौद्ध धर्म एवं दर्शन के विकास व विस्तार में बौद्ध संगितियों का विषेश महत्त्व है। भारत के इतिहास तथा बुद्ध के तिथि निर्धारण में भी संगितियों से विशेष सूचना प्राप्त होती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ ज्ञान प्रकाश यादव ने भी अपना विचार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन क्षेत्रीय पुरातत्त्व अधिकारी वाराणसी डॉ सुभाष चन्द्र यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ हरेंद्र नारायण सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर दिनेश कुमार ओझा, डॉ विराग सोनटके, डॉ प्राची कुशवाहा, डॉ स्वतंत्र सिंह, डॉ ज्योति सिंह, डॉ राजेश कनौजिया, डॉ सुजीत कुमार चौबे, डॉ अफजल खान, डॉ रविशंकर बिरेंद्र मौर्य, विनय मौर्य,,शशिभान सिंह, डॉ अवनीश उपाध्याय, विवेक यादव, संध्या, वंदना गुप्ता, प्रशान्त राय, मनोज कुमार, पंचबहादुर, कुमार आनंद पाल, सोहन, संतोष, रविकांत, महेंद्र कुमार लाल सहित आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

गीत संग्रह ‘खिलखिलाती वेदना’ का हुआ लोकार्पण

HIGHLIGHTS

  • अद्भुत एवं सराहनीय गीत संग्रह है खिलखिलाती वेदना – डॉ अनिल मिश्र
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। सोनांचल की माटी में पली बढी कवयित्री रेनू द्विवेदी ‘प्रणीत’ की ‘खिलखिलाती वेदना’ गीत संग्रह युवा कवियों के लिए प्रेरणा प्रद होगा। पुस्तक की रचनाकार रेनू दिवेदी ने अपने गीत संग्रह खिलखिलाती वेदना में मानव जीवन की हर वेदना को अपने सुंदर शब्दों में पिरोने का काम किया है जो साहित्य की दृष्टि से अद्भुत और सराहनीय है। यह बातें संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं ख्याति लब्ध साहित्यकार डॉक्टर अनिल मिश्र ने बतौर मुख्य अतिथि सोनभद्र बार एसोसिएशन सभा कक्ष में आयोजित ‘खिलखिलाती वेदना: गीत संग्रह के लोकार्पण अवसर पर शनिवार को देर शाम कही।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने अपने 50 मिनट के सारगर्भित साहित्यिक संबोधन में पुस्तक की रचनाकार के शब्द संयोजन और गीतों की आंतरिक मन से बृहद समीक्षा की और सराहा। लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर ने करते हुए कहा कि खिलखिलाती वेदना पढ़ कर यह एहसास होता है कि पुस्तक में उल्लेखित रचनाएं कुशल वह परिपक्व रचनाकार द्वारा लिखी गई हैं। श्रेष्ठ और परिपक्व रचनाओं के लिए रचनाकार को साधुवाद देता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

Advertisement (विज्ञापन)

चारु काव्यांगन संस्था के बैनर तले आयोजित इस लोकार्पण समारोह के विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद व साहित्यकार पंडित पारसनाथ मिश्र, राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत सेवानिवृत्त शिक्षक व किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य डॉक्टर ओम प्रकाश त्रिपाठी, ख्याति लब्ध्य गीतकार डॉक्टर रचना तिवारी, जगदीश पंथी, सोन साहित्य संगम के उपनिदेशक सुशील कुमार राही आदि ने जहां चिलचिलाती धूप और उमस भरी प्रचंड गर्मी में पसीने बहाकर खिलखिलाती वेदना गीत संग्रह लोकार्पण समारोह को भव्यता प्रदान की वही उपन्यासकार रामनाथ शिवेंद्र ने मुख्य वक्ता के हैसियत से पुस्तक की पंक्तियों का उद्धरण देते हुए इसे एक उत्कृष्ट कृति की संज्ञा दी।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके पूर्व मुख्य अतिथि एवं समारोह के अध्यक्ष द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया और लोकप्रिय गीतकार डॉक्टर रचना तिवारी द्वारा मां की वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पुस्तक की रचनाकार रेनू द्विवेदी ने सभी मंचस्थ अतिथियों का तहे दिल से स्वागत किया और अपनी रचनाएं सुनाकर लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। इस दौरान चारु काब्यांगन संस्था की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्रम ओढ़ाकर अभिवादन किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षाविद एवं पत्रकार भोलानाथ मिश्र ने किया और आभार ज्ञापन सोन साहित्य संगम के संयोजक राकेश शरण मिश्र ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रख्यात समाजसेवी डॉ बी सिंह, सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र कुमार शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, कमलेश ओझा, जनप्रिय गीतकार ईश्वर विरागी, प्रदुम्न कुमार, अशोक तिवारी, दिवाकर द्विवेदी मेघ, सरोज कुमार सिंह, दीपक कुमार केसरवानी, प्रभात सिंह चंदेल, कमल नयन तिवारी, धर्मेश चौहान, दयानंद दयालु, चंद्रकांत शर्मा, अमरनाथ मिश्र, नागेंद्र मिश्र, सुनील मिश्र, वंशीधर देव पांडेय, कृष्ण कुमार देव पांडेय, पानमती देवी, विनोद कुमार द्विवेदी, प्रमोद चौबे,आशुतोष पांडेय मुन्ना समेत दर्जनों साहित्यानुरागी मौजूद रहे।

  • Advertisement

पुलिस चौकी चुर्क में एक दिवसीय योग शिविर का हुआ आयोजन

चुर्क, सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ युवा भारत के जिला महामंत्री योगी संकट मोचन द्वारा जिले में लगातार निशुल्क योग शिविर लगाकर लोगों को योग से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को चुर्क स्थित पुलिस चौकी में एक दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन कराया गया। इस अवसर पर योग शिक्षक योगी संकटमोचन ने कहा गया कि समाज के तमाम समस्याओं को सुलझाने का कार्य आप सुरक्षाकर्मियों के द्वारा किया जाता है जिससे 24 घंटे आप निरंतर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए ड्यूटी करते हैं और आपका दिनचर्या ठीक ढंग से नहीं हो पाता न सोने का सही समय और न जगने का सही समय और न सही समय पर भोजन कर पाते हैं। सिर्फ अपनी जिम्मेदारियों को निभाते निभाते समाज के हर कार्य को सुलभ संचालित करने का प्रयास आप सब के द्वारा किया जाता है। और इसकी जिम्मेदारी हम सभी की बनती है कि आप भी निरोग बने रहें स्वस्थ रहें ताकि समाज हित में जो कार्य आपके द्वारा किए जाते हैं उस कार्य में कोई विघ्न और बाधा न उत्पन्न हो और हमारा समाज हंसता खेलता हुआ सुंदर सा बना रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

आयोजित योग शिविर में योग आसन तथा प्राणायाम करके सिखाया और उसके बारे में एक एक योगासन के महत्व को समझाया गया जैसे माइग्रेन के लिए प्राणायामो में भ्रामरी प्राणायाम तथा एलर्जी के लिए भस्त्रिका प्राणायाम और वही आसनों में सर्वांगासन कमर व बालों के लिए तथा मंडूक आसन शुगर के लिए, एक पाद वृत्त आसन पेट के लिए तथा शीर्षासन, हलासन इसी प्रकार से मयूरासन सहित तमाम समस्याओं को दूर करने के लिए बहुत सारे आसनों को बताया गया और उनका हर एक लाभ भी समझाया गया तथा यह संकल्प दिलाया गया कि आप सभी अपने दिनचर्या में योग को एक घंटा शामिल अवश्य करेंगे और समाज को सुधारते हुए अपने स्वास्थ्य को भी सुधार करते चलेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

वही चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने योग करने का संकल्प लेते हुए कहा कि हम सभी प्रतिदिन तनाव में रहते हुए कार्य करते है और अब इन प्राणायाम को करेंगे ताकि हमें तनाव से मुक्ति मिल सके। कार्यक्रम का समापन हास्य आसन, भजन कीर्तन और फिर शांति पाठ के साथ किया गया। इस दौरान गुड्डू सोनकर, अवनीश, गौरव सिंह, वकील कुमार, वीरेंद्र कुमार यादव, कोमल कांत सिंह, विजय कुमार, बब्बन रावत, बलराम श्रीवास्तव सहित आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

  • Advertisement

राष्ट्रीय लोक अदालत का तहसील प्रांगण में हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • बैंक आफ इंडिया दुद्धी ने जमा कराए दो लाख तिरपन हजार

दुद्धी, सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन तहसील प्रांगण में किया गया। बकाया ऋण दाताओं द्वारा बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न खातों में दो लाख 53 हजार रुपए की वसूली बैंक ऑफ इंडिया शाखा दुद्धी द्वारा की गई, अन्य बैंक शाखाओं के वसूली की अधिकृत जानकारी समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सकी थी।

Advertisement (विज्ञापन)

लोक अदालत के माध्यम से एकमुश्त समाधान योजना के तहत विशेष छूट प्रदान कर ऋण दाताओं को कर्ज से मुक्ति का समाधान शासन के निर्देश पर किया जा रहा है। इस मौके पर बैंक ऑफ इंडिया शाखा दुद्धी मैनेजर विनोद कुमार यादव, राजीव रंजन शाखा प्रबंधक इंडियन बैंक शाखा अमवार, चंद्रसेन कुमार शाखा प्रबंधक रेणुकूट, राकेश कुमार शाखा प्रबंधक दुद्धी, अनिमेष सिंह अमवार वरिष्ठ प्रबंधक, रविंद्र कुमार शाखा प्रबंधक विंढमगंज, शंकर कुमार शाखा प्रबंधक दुद्धी, मनोज कुमार शाखा प्रबंधक अनपरा, पवन कुमार शाखा प्रबंधक चपकी, बैंक ऑफ इंडिया आलोक कुमार सोनी, विनोद कुमार, संजय कुमार, शेखर कुमार, प्रमोद कुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों से बैंक के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

  • Advertisement

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति व प्रशानिक अधिकारी सोनभद्र ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का किया शुभारंभ

सोनभद्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन पर जनपद न्यायालय सोनभद्र के परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। न्यायमूर्ति डॉ गौतम चौधरी माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद /प्रशाशनिक अधिकारी सोनभद्र ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जिले के न्यायालयों में मुकदमों की संख्या इस कदर बढ़ गयी है कि लोगों को समय से न्याय मिलने में दिक्कत आती है। उन्होंने आगे कहा कि बैंक/राजस्व अधिकारी सकरात्मक सोच के साथ वादकारियों को सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक लाभ दे सकते है। लोक अदालतों का सबसे बड़ा गुण निःशुल्क तथा त्वरित न्याय है। यह विवादों के निपटारे का वैकल्पिक माध्यम है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश का कोई भी नागरिक आर्थिक या किसी अक्षमता के कारण न्याय पाने से वंचित न रह जाए।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने लोक अदालत को सफल बनाने के लिए समस्त विद्वान अधिवक्ताओं से अपील की उनके द्वारा न्यायिक अधिकारीगण एव विद्वान अधिवक्ताओं को लोक अदालत में अधिक मामले निस्तारित करने हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित किया।
जिले के विभिन्न न्यायालयों में कुल 37940 वाद निस्तारित किये गए और जिसमें 108080136/ रुपये की धनराशि वसूला गया।
नोडल अधिकारी निहारिका सिंह चौहान ने
कहा कि लोकतंत्र के महापर्व राष्ट्रीय लोक अदालत है। इस पर्व में बिना किसी श्रम और धन के आपसी सौहार्दपूर्ण तरीके से वादों का निस्तारण भी होता है व किसी भी पक्षकारो की हार-जीत नही होती है।

इस मौके पर जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार प्रथम(अध्यक्ष)जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व नोडल अधिकारी (राष्ट्रीय लोक अदालत)अपर जनपद न्यायाधीश, संजीव कुमार त्यागी प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय व एमएसिटी के पीठासीन अधिकारी संजय हरि शुक्ला, पंकज कुमार(पूर्णकालिक सचिव)के साथ कई न्यायिक अधिकारी व विद्वान अधिवक्ता उपस्थित रहे।

  • Advertisement

नाबालिक लड़की भगाने के आरोप में युवक पर मुकदमा हुआ दर्ज

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली अंतर्गत पुनर्वास महुअरिया निवासी रिया उम्र 17 वर्ष काल्पनिक नाम का उसी ग्राम के निवासी गोविंदा उर्फ विवेक पुत्र सुदामा के विरुद्ध स्थानीय कोतवाली में तहरीर नाबालिग पुत्री के पिता द्वारा दिया है कि दिनांक 9 मई 2022 से गांव के ही उपरोक्त व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर कहीं गायब कर दिया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

लड़की के परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन तलाश की गई परंतु लड़की का कहीं कोई अता पता नहीं चला। थक हार कर लड़की के पिता ने स्थानीय कोतवाली दुद्धी में लिखित प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस दुद्धी ने गोविंदा उर्फ विवेक पुत्र सुदामा निवासी पुनर्वास महुअरिया दुद्धी सोनभद्र के विरुद्ध आईपीसी की धारा 363, 366 के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए नाबालिक लड़की की तलाश में युद्ध स्तर पर जुट गई है।

  • Advertisement

18 मई को सोनभद्र दौरे पर आएंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह

HIGHLIGHTS

  • सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लगाया जाएगा कैंप
  • जिला महिला चिकित्सालय तथा प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जनपद में संचालित संस्थाओं का करेंगी निरीक्षण

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

सोनभद्र। मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत 18 मई 2022 दिन बुधवार को सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कैंप / चौपाल का आयोजन किया जाना है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह का आगमन होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य जनसुनवाई के साथ साथ महिलाओं की चिकित्सकीय स्थिति को भी जमीनी हकीकत से परखेगी व जिला महिला चिकित्सालय तथा प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जनपद में संचालित संस्थाओं का निरीक्षण करेंगी। आयोजित कैंप में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, के पात्र लाभार्थियों का पंजीयन भी तत्काल कराया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी जिला प्रोवेशन अधिकारी पुनीत टण्डन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

  • Advertisement

बाल विवाह की जानकारी प्राप्त होते ही एक्शन में आए जिला बाल संरक्षण अधिकारी

सोनभद्र। शनिवार को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रामपुर बरकोनिया ग्राम कारोदिया के मदरहवा टोला सोनभद्र में नाबालिग लड़की की शादी भरौली ग्राम के रहने वाले ब्यक्ति के साथ शादी किये जाने की तैयारी हो रही थी।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त सूचना के आधार पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टण्डन द्वारा महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा, सीमा द्विवेदी, जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे, टीम का गठन करते हुए। निर्देशित किए की तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करते हुए कृत कार्यवाही से अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराना सुनिश्चित करे।

Advertisement (विज्ञापन)

थाना रामपुर बरकोनियां से टीम ने समन्वय स्थापित करते हुए विवाह स्थान पर पहुंची जहां पर शादी करने की तैयारी चल रही थी। टीम द्वारा बालिका के माता, पिता से बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया। बालिका के उम्र के संबंध में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर बालिका की उम्र 16 वर्ष पाया गया। टीम द्वारा बालिका के माता, पिता व अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया गया तथा बालिका के माता-पिता के परामर्श के उपरांत भी बालिका की पुनः एक, दो दिवस व्यतीत होने के उपरांत शादी किए जाने की संभावना प्रतीत हो रही थी जिसके दृष्टिगत टीम द्वारा नाबालिग बालिका को अपने अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु ले जाया गया।

  • Advertisement

सकारात्मक परिस्थितियों से निपटने के लिए सी आई एस एफ इकाई ओबरा की क्युआरटी टीम द्वारा बचाव कि तैयारी

अजीत कुमार सिंह

ओबरा, सोनभद्र। ओबरा तापीय विद्युत संयंत्र में होने वाली किसी सकारात्मक परिस्थितियों से निपटने के लिए ओबरा एवं सोनभद्र जिले में कार्यरत विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर उत्पन्न आकास्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए एक संयुक्त प्रभाव कारी मैकेनिज्म उत्पन्न करना है

Advertisement (विज्ञापन)

जिससे किसी भी आपदा में त्वरित एवं प्रभावकारी प्रणाली विकसित की जा सके तथा जन धन की हानि को बचाया जा सके इसी क्रम के साथ एक संयुक्त माक ड्रिल का आयोजन होगा जिसमें निम्नलिखित आकस्मिक आपदाएं शामिल होंगी जहां पर आपदा प्रबंधन के लिए एक विशेष कार्य बल एनडीआरएफ एसडीआरएफ का गठन किया गया है माक ड्रिल वास्तविक परिस्थितियों में होने वाली घटनाओं से प्रभावी तरीके से निपटने में मदद करती है तथा ऑपरेशन के दौरान होने वाली कमियों को दूर करती है यहां पर इसी प्रकार के माक ड्रिल को प्रस्तुत करने जा रहे हैं किसी भी आपदा के साथ एरिया का कार्डन किया जाता है

Advertisement (विज्ञापन)

जिसे आप देख रहे हैं सी आई एस एफ इकाई ओबरा की क्युआरटी टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है मौके पर उपस्थित कमांडेंट एचआर शर्मा, एनडीआरएफ सहायक कमांडेंट स्वराजकमल ,जी एम जी के मिश्रा ,एसडीएम ओबरा रमेश कुमार, सी ओ ओबरा, ओबरा थाना प्रभारी,परिजन हॉस्पिटल सीजीएम, गौतम जी, मनीष कुमार,बी पी तिवारी, बीएस गोरे, राहुल सिंह, कुलदीप कुमार,इत्यादि लोग मौजूद रहे। ‌

  • Advertisement

किशोरी ने सोन पुल से नदी में लगाई छलांग, हालत गंभीर

चोपन, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोन पुल पर शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे उस समय कौतूहल मच गया जब एक 18 वर्षीय किशोरी ने चोपन पुल से सोन नदी में छलांग लगा दिया। यह मंजर देख सुबह टहलने गए लोग देख दंग रह गए और लोगों द्वारा तत्काल इस घटना की जानकारी 112 पीआरबी वैन को दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके मौके पर पहुंची 3088 पीआरबी व 4218 के जवानों ने लोगों की मदद से किशोरी को सोन नदी से बाहर निकालकर तत्काल समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमन भारती पुत्री पप्पू भारती उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी जमुअल थाना जुगैल अपनी चाची के घर लालगंज आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो किशोरी किसी से मोबाइल फोन पर बात करते करते पुल से छलांग लगा दी, वहीं पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है। चिकित्सकों के मुताबिक लड़की को कमर में काफी चोट आई है।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें