30 मई से 15 जून तक भाजपा चलाएगी सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा – अशोक चौरसिया

HIGHLIGHTS

  • 75 घंटे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथों पर रहकर घर-घर देंगे दस्तक
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी की आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्यअतिथि के रुप में काशी क्षेत्र के महामंत्री/जिला प्रभारी अशोक चौरसिया उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्यअतिथि अशोक चौरसिया व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने पुष्प अर्पित कर किया। आयोजित बैठक में मोदी सरकार के 30 मई को 8 साल पूरे होने पर भाजपा 8 अभियानों व कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच में जाएगी तथा स्थानीय निकाय चुनाव व 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

वही बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री काशी व जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 30 मई को 8 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं। जिसके उपलक्ष्य में पार्टी 30 मई से 15 जून तक सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा का आयोजन करेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके साथ पार्टी के मंडल और उसके ऊपर के पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी 75 घंटे अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग किसानों युवाओं महिलाओं अल्पसंख्यकों के बीच जाकर के केंद्र सरकार की ओर से जनहित में किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों की चर्चा करेंगे व बताया कि 8 अभियानों में रिपोर्ट टू नेशन, बूथ संपर्क अभियान, विकास तीर्थ बाइक रैली, गरीब कल्याण जनसभा, विश्व योग दिवस, बूथ सशक्तिकरण अभियान, स्थानीय निकाय चुनाव सहित अनेको कार्यक्रम किये जायेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने पर पार्टी 8 अभियानों व कार्यक्रमों के माध्यम से 30 मई से 15 जून तक बूथों पर घर- घर जाकर दस्तक देगी केंद्र सरकार की उपलब्धियों का पत्रक कार्यकर्ताओं द्वारा बांटा जाएगा। बैठक में मुख्यरुप से जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण गोंड, अनूसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, प्रदेश कार्यसमिती सदस्य चांदप्रकाश जैन, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा गोविन्द यादव, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, ओमप्रकाश दूबे, अभिषेक सिंह चन्देल, अशोक मौर्य, रंजना सिंह, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, दुद्धी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी, जिला मंत्री कन्हैया जायसवाल, संतोष शुक्ला, शंम्भूनारायण सिंह, कैलास बैसवार, गुडिया वर्मा, अनूप तिवारी, विनोद पटेल, राकेश मेहता सहित सभी मण्डल अध्यक्ष महामंत्री, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, महामंत्री व सभी अभियानों के प्रमुख उपस्थित रहे।

  • Advertisement

महामहिम राज्यपाल से मिले युवक मंगल दल एवं गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के कार्यकर्ता

सोनभद्र। युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के संगठन युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार की रात उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाक़ात कर संगठन के कार्यो से अवगत कराया। बता दें कि बुधवार की शाम को राज्यपाल से मिलने की आस लेकर युवक मंगल दल के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। लेकिन काफी देर मसक्कत करने के बाद भी राज्यपाल से मुलाकात न होने पर कार्यकर्ता निराश हो गए और गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे एंव उनके सहयोगियों के साथ बाहर मिलने की प्रतीक्षा कर रहे थे।

Advertisement (विज्ञापन)

काफी देर बीत जाने के बाद राज्यपाल महोदया टहलने के लिए बाहर निकली और संगठन के कार्यकर्ताओं को बाहर खड़ा देख खुद चलकर कार्यकर्ताओ के पास पहुंची और वहां खड़े होने का कारण पूछी इतने में गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे एंव उत्तर प्रदेश सरकार के यूथ आइकॉन/युवक मंगल दल के जिलाध्यक्ष सौरभ कांत पति तिवारी ने बताया कि वो उनसे मिलने की प्रतीक्षा कर रहे है। इतने में वो सम्बन्धित अधिकारियों पर नाराज हुई और मिलने का कारण पूछा। तब संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक मंगल दल द्वारा चलाये जा रहे सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजनाओ के प्रचार-प्रसार एंव रचनात्मक कार्यों की जानकारी दी साथ ही जनपद की विभिन्न समस्याओं से भी राज्यपाल महोदया को अवगत कराया।

Advertisement (विज्ञापन)

संगठन के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दीक्षित ने कहा कि राज्यपाल महोदया की शालीनता से हम बहुत प्रभवित है और उनके द्वारा दिया गया यह सम्मान हमे आजीवन याद रहेगा। वही गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट एंव युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं ने स्मृति चिन्ह देकर महामहिम को सम्मानित भी किया। इस दौरान राजू पाण्डेय, अनुपम तिवारी, अमित पाण्डेय, ओम प्रकाश पटेल सहित लोग उपस्थित आदि रहे।

  • Advertisement

बीजेपी के जिला कार्यालय पर बैठक कल

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की बैठक जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर कल दिनांक 20 मई दिन शुक्रवार को प्रातः 10 बजें से बैठक रखी गई है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में काशी क्षेत्र के महामंत्री/जिला प्रभारी अशोक चौरसिया व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे होगें।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में मुख्य रूप से जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल के प्रभारी व सभी जनप्रतिनिधि, नगर पालिका अध्यक्ष व मोर्चा के जिलाध्यक्ष व महामंत्री की उपस्तिथि अनिवार्य हाेगी। उक्त आशय की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अनूप कुमार तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

  • Advertisement

प्रवक्ता एवं एल.टी. की वरिष्ठता सूची निर्गत की जाए – अशोक कुमार त्रिपाठी

HIGHLIGHTS

  • अशोक कुमार त्रिपाठी ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश (मूल संघ) के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार त्रिपाठी ने माध्यमिक शिक्षा मन्त्री गुलाब देवी जी को पत्र लिखकर के प्रवक्ता एवं एल.टी. (महिला एवं पुरुष संवर्ग) की अद्यतन पृथक-पृथक वरिष्ठता सूची निर्गत कराने की मांग की है।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यकारी महामंत्री अशोक कुमार त्रिपाठी का कहना है कि विगत कई वर्षों से महिला एवं पुरुष संवर्ग -प्रवक्ता एवं एल.टी. की वरिष्ठता सूची विभाग से जारी नहीं की गई है। राजकीय सेवा में आने के उपरान्त प्रत्येक शिक्षक/शिक्षिका यह अभिलाषा रखता है कि आगामी वर्षों में वह प्रोन्नत होकर उच्च पदों पर सेवा कार्य करने का सुअवसर प्राप्त करेगा। यह बात और है कि विभागीय शिथिलता के कारण वर्षों से पुरुष एवं महिला संवर्ग दोनों में पदोन्नति विभिन्न अड़चनों के कारण बाधित है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके परिणाम स्वरूप राजकीय माध्यमिक शिक्षक/शिक्षिकाओं में घोर निराशा एवं अवसाद की स्थिति व्याप्त है,जो विभिन्न मंचों से राजकीय शिक्षक संघ के संज्ञान में है। आज जब हमारी माध्यमिक शिक्षा मंत्री शिक्षा, शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) एवं अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय)तीनों पर शक्तिपुंज महिलाएं आसीन हैं, शिक्षक-समाज में वर्षों से निष्क्रिय पड़ी व्यवस्था में अनुकूल सकारात्मक परिवर्तन की आशा जागृत हुई है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके प्रथम चरण में कार्यकारी महामंत्री की मांग है कि प्रवक्ता एवं एल.टी. महिला पुरुष संवर्ग दोनों की 20 मई, 2022 तक की स्थिति के अनुसार पृथक-पृथक वरिष्ठता सूची निर्गत की जानी चाहिए। जिससे शिक्षक साथी अपनी भावी पदोन्नतियों का समुचित आकलन कर सकें।

  • Advertisement

आगे बढ़ने के लिए शास्त्र ही सबसे बड़ा शस्त्र है – महामहिम राज्यपाल

HIGHLIGHTS

  • आदिवासी बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देने की किया अपील
  • टीवी मुफ्त एवं कुपोषण मिटाने का दिलाया संकल्प
  • उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्वयंसेवी संगठनों को किया सम्मानित
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। जनपद में दो दिवसीय दौरे पर आई उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनपद के आदिवासी बाहुल्य ब्लाक बभनी स्थित सेवा समर्पण संस्थान सेवा कुंज आश्रम चपकी में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आगे बढ़ने का सबसे उपयोगी शस्त्र है आदिवासी परिवारों को बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए। सरकारी योजनाएं हमें बुनियादी जरूरतों के लिए आश्वस्त करती हैं, लेकिन सिर्फ उसके सहारे हम आगे नहीं बढ़ सकते। अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हर आदिवासी-वनवासी परिवार उन्हें बेहतर शिक्षा देने का संकल्प लें।

वही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सात आदिवासी परिवारों को वनाधिकार कानून के तहत पट्टे का प्रमाण पत्र वितरित किया। इस दौरान 123 आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विभिन्न संस्थाओं को गोद दिया गया तथा सफाई कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बेहतर कार्य करने वाली सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
राज्यपाल ने वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने, कुपोषण मिटाने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लोगों से अपील किया।

कार्यक्रम के अंत में राज्य सभा सांसद रामशकल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद त्यागी, आचार्य नरेंद्र देव विश्वविद्यालय के कुलपति बिजेंद्र सिंह, समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव गोंड, दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड, सेवा समर्पण संस्थान के अध्यक्ष श्रीराम पाठक, संगठन मंत्री आनंद, डीएम चंद्र विजय सिंह, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

ग्रीष्मकालीन योग शिविर का तीसरा दिन

सोनभद्र। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में आयोजित ग्रीष्म कालीन योग शिविर के तीसरे दिन पतंजलि योग शिक्षक योगी संकट मोचन ने बच्चों को योग की छोटी सी छोटी बारीकियों को बताया।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि किसी को खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए खाना खाने के बाद तुरंत बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए और सुबह सूर्योदय के समय से पूर्व जग जाना चाहिए। शिविर का समापन हास्य आसन की साथ हुआ। इस दौरान भारी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे और योगासन किया।

  • Advertisement

महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह द्वारा ग्रामीण स्तर पर जन चौपाल लगाकर की गई जन सुनवाई

HIGHLIGHTS

  • महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज 4.0 तहत जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
  • महिला आयोग की सदस्य द्वारा स्वास्थ्य केंद्रो एवं वृद्ध आश्रम का किया गया औचक निरीक्षण
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के कुरा ग्राम पंचायत व मारकुंडी ग्राम पंचायत पर मिशन शक्ति फेज 4.0 के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन प्रातः 9:00 बजे से किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

Advertisement (विज्ञापन)

जागरूकता शिविर में अनीता सिंह द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि तत्काल अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं से वंचित लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित करने हेतु ग्राम पंचायत वार कैंप का आयोजन करवाते हुए व पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित करते हुए आयोग को अवगत कराएं।

Advertisement (विज्ञापन)

महिला आयोग की सदस्य द्वारा सलखन स्थिति वृद्धा आश्रम, का औचक निरिक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान आश्रम में पाई गई कमियों के संबंध में संबंधित अधिकारी से आख्या तलब की गई है। इसके बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता सिंह पुराने जिला अस्पताल स्थित प्रसवोत्तर केंद्र पहुंच गईं। उन्होंने प्रसवोत्तर केंद्र की दयनीय दशा देख नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित को तत्काल व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। उन्होंने इलाज कराने आए मरीजों से प्रसवोत्तर केंद्र में मिलने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की। उन्होंने प्रसवोत्तर केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सम्बन्धितों को निर्देश दिए उसके बाद स्वधार गृह का निरिक्षण किया गया। जिसमें साफ सफाई, व महिलाओं के मूल भूत सुविधाओं को नियमानुसार उपलब्ध कराये जाने हेतु सम्बंधित को निर्देशीत किया।

Advertisement (विज्ञापन)

जनपद में महिला उत्पीड़न की नवीन घटनाओं का संज्ञान लेकर जनसुनवाई समीक्षा बैठक भी किया गया प्राप्त प्रकरणों के संबंध में शिक्षा विभाग, अधिकारी, समाज कल्याण विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि को निर्देशित किया गया कि तत्काल कार्यवाही करते हुए जिला प्रोबेशन कार्यालय को 3 दिवस के अंदर उपलब्ध कराएं। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन, महिला थाना अध्यक्ष संतु सरोज, खंड विकास अधिकारी उमेश सिंह, महिला शक्ति केंद्र से नीतू सिंह,साधना मिश्रा, सीमा द्विवेदी जिला बाल संरक्षण इकाई से शेषमणि दुबे सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

सोनभद्र के पर्यटन केंद्रों का महामहिम राज्यपाल ने किया दौरा

HIGHLIGHTS

  • महामहिम राज्यपाल ने डेढ़ अरब वर्ष प्राचीन फॉसिल्स का किया अवलोकन
  • इको पॉइंट से सोनघाटी का विहंगम नजारा देखकर रोमांचित हुई राज्यपाल
  • राज्यपाल के भ्रमण कार्यक्रम में उपस्थित रहे विंध्याचल मंडल के आलाकमान अधिकारी
  • महामहिम राज्यपाल के दौरे से पर्यटन के विकसित होने की बढी संभावना
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में बुधवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का प्रथम आगमन हुआ। महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सर्वप्रथम शाम लगभग 6:00 बजे
विश्व के सबसे प्राचीन (150 करोड वर्ष) एवं विस्तृत भूभाग पर अवस्थित फॉसिल का अवलोकन कर रोमांचित हुई।

फॉसिल्स का अवलोकन करती हुई महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

बताते चले कि सन 1933 में अंग्रेज भूवैज्ञानिक जान आर्डन ने प्राउड ऑफ सलखन के नाम से संबोधित किया था। तभी से भू- वैज्ञानिकों के शोध और अध्ययन का केंद्र यह स्थल बना बन चुका था।
4 मार्च 1989 को जनपद सोनभद्र के उद्घाटन के पश्चात 8 अगस्त 2002 को जनपद में प्रथम पर्यटन केंद्र के रूप में तत्कालीन जिलाधिकारी भगवान शंकर द्वारा फॉसिल पार्क का उद्घाटन किया था।
भूतात्विक पुरातात्विक प्राकृतिक स्थलों के संरक्षण, संवर्धन, पर्यटन विकास के क्षेत्र में अनवरत रूप से कार्यरत विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी द्वारा जनपद के पुरातात्विक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, प्राकृतिक स्थलों, गुफाचित्रों, आदिवासी, संस्कृति, साहित्य, कला पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।

सोन इको पॉइंट के बारे मे अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करती हुई महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

5 दिसंबर 2002 को देश-विदेश के 34 देशों के भू- वैज्ञानिकों ने शोध और अध्ययन के माध्यम से यह साबित कर दिया कि सलखन फॉसिल की भूवैज्ञानिक आयु डेढ़ अरब वर्ष है और यह एक बड़े क्षेत्रफल पर स्थापित है। इसके पश्चात सलखन फॉसिल पार्क वैश्विक पटल पर छा गया।
फॉसिल पार्क के भ्रमण के दौरान जिला अधिकारी सोनभद्र द्वारा महामहिम राज्यपाल को फॉसिल्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
तत्पश्चात पश्चात महामहिम का काफिला इको पॉइंट पर पहुंचा महामहिम राज्यपाल ने सोन इको पॉइंट से सोन घाटी का नैसर्गिक सौंदर्य देखकर रोमांचित हुई और सोनभद्र की प्राकृतिक संपदा से परिचित हुई।

Advertisement (विज्ञापन)

महामहिम राज्यपाल के आगमन से जनपद सोनभद्र में पर्यटन स्थलों के विकसित होने की असीम संभावना बढ़ गई है और निश्चित रूप से भविष्य में सोनभद्र जनपद के भूतात्विक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, प्राकृतिक स्थल पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होंगा और इस क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा और राष्ट्रीय आय में वृद्धि होगी सोनभद्र का आर्थिक विकास होगा।
महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के भ्रमण के अवसर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और भ्रमण कार्यक्रम में विंध्याचल मंडल के आलाकमान अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Advertisement

युवाओ के माध्यम से योग को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही लक्ष्य हैं – बृजमोहन

सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार मे रहकर विश्व के सबसे बड़े वैलनेस सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके मुख्य अतिथि युवा भारत राज्य प्रभारी भ्राता बृजमोहन को 18 मई को चिल्ड्रन पार्क ओबरा में भारत स्वाभिमान के जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह द्वारा चलाए जा रहे नियमित योग कक्षा में पतंजलि परिवार सोनभद्र के सभी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि गण को पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा सभी उपस्थित योग साधक भाई बहनों को योगाभ्यास कराया तथा उससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत बतलाया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि युवा भारत जिला प्रभारी मिर्जापुर योगी ज्वाला जी, सोशल मीडिया प्रभारी मिर्जापुर योगी प्रवीण आर्य जी रहे। कार्यक्रम पश्चात जिले के सभी पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ एक अति आवश्यक बैठक कर संगठनात्मक चर्चा करते हुए कहे कि युवाओं के माध्यम से योग को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य स्वामी जी द्वारा रखा गया है, जिसमें आप सभी पदाधिकारी योग साधक भाई-बहनो की भूमिका अहम होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी वीरेंद्र जी, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश जी, नेतृत्व युवा भारत जिला प्रभारी आशीष जी, भारत स्वाभिमान नगर संरक्षक राबर्ट्सगंज शेषमणि तिवारी , डॉ आर सी मौर्या नगर प्रभारी पतंजलि योग समिति ओबरा, महिला पतंजलि योग समिति जिला संगठन मंत्री बहन पूनम , आदित्य मिश्रा , धनराज सिंह , राजाराम उर्मिला राकेश साहनी, हीरा लाल वर्मा, युवा सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकट मोचन, नागेश सिंह, मनी सेठ ,केदारनाथ ,श्रीनिवास , नीरज ,झलन शर्मा, प्रेमलता ,पिंकी, वीरेंद्र, प्रवीण, अजय कुमार शर्मा समेत तमाम योग साधक भाई बंधु उपस्थित रहे। बहन पूनम जी द्वारा बहुत ही सुंदर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। अंत में राष्ट्रगान व शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

  • Advertisement

केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों व निजीकरण के विरुद्ध मे विशाल विरोध प्रदर्शन

अजीत कुमार सिंह

ओबरा, सोनभद्र। भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ का 17 वां तीन दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन नासिक महाराष्ट्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष आर मुरलीकृष्णन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आपको बता दे कि अधिवेशन में देश के कोने कोने से ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल एवं महामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव के साथ संघ के 62 प्रतिनिधियो की मौजूदगी रही। इस दौरान अध्यक्ष मुरली कृष्णन ने केंद्र सरकार के विभाग के निजीकरण से देश के आम विद्युत उपभोक्ताओं और विद्युत मजदूरों के लिए हानिकारक बताया। कहा की सरकार के निजीकरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

स्वर्ण जयंती अधिवेशन के माध्यम से उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों को कटघरे में खड़ा करते हुए सीधे तौर पर कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने विद्युत क्षेत्र को राजनीतिक अखाड़ा बना दिया गया है। सरकारें आपस में हाइड एंड सीक गेम खेल रही हैं, जिसका नतीजा कर्मियों और गरीब बिजली उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है बिजली कानून 2003 पारित होने के बाद विद्युत एक प्रकार की वस्तु बनकर रह गई है। लेकिन राज्य सरकारें इसे उद्योग सेवा के दायरे में रखते हुए सब्सिडी तो देती हैं और अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए मुफ्त बिजली देने का काम करती है। अब सब्सिडी और मुफ्त बिजली देने से जो विभाग को घाटा होता है उसकी भरपाई राज्य सरकारों का ही दायित्व बनाता है लेकिन ऐसा नहीं होता है। वोट बैंक की राजनीति के लिए सब्सिडी और मुक्त बिजली का ऐलान नतीजन निजी कंपनियों से बिजली खरीद जारी है। जिससे हानि बढ़ता ही जाता है और भरपाई होती ही नही है।

Advertisement (विज्ञापन)

अधिवेशन के माध्यम से संघ प्रतिनिधियों का आह्वान करते हुए निर्णय लिया गया कि आगामी माह नवंबर 2022 में अखिल भारतीय विद्युत मजदूर संघ के तत्वाधान में केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों और निजीकरण के विरुद्ध मे विशाल विरोध प्रदर्शन दिल्ली में किया जाएगा । विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया ।

Advertisement (विज्ञापन)

अखिल भारतीय विद्युत मजदूर संघ नई कार्यसमिति चुनाव में उत्तर प्रदेश से शशि कांत श्रीवास्तव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विवेक सिंह राष्ट्रीय मंत्री , राजेश कुमार कार्यसमिति सदस्य , एवं विजय त्रिपाठी को कार्यसमिति सदस्य चुना गया।
शशिकांत श्रीवास्तव के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में ओबरा प्रथम आगमन पर उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ओबरा इकाई द्वारा भव्य स्वागत किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धुरंधर शर्मा, प्रहलाद शर्मा,अंबुज कुमार,श्रीजीत,श्रीकांत गुप्ता, दीपू गोपीनाथन,श्याम कुमार गुप्ता,गोपाल गिरी,दिनेश चौरसिया,शाहिद अख्तर,रामप्रसाद,मुमताज अहमद,आफताब,पारस,कन्हैया लाल, इत्यादि अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें