शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन रोकने हेतु चला अभियान

HIGHLIGHTS

  • अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग करने वाले 40 गाड़ियों का किया गया चालानफर्जी परमिट के मामले में एक व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की, की गयी कार्यवाही

सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु चन्द्र विजय सिंह जिलाधिकारी के निर्देशन में श्री सहदेव मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के नेतृत्व में टीमों का गठन कर अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसमें तहसील राबर्ट्सगंज के अन्तर्गत लोढ़ी-मारकुण्डी सम्पर्क मार्ग पर उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार सिंह, सी0ओ0सी0टी0 राजकुमार तिवारी, ए0आर0टी0ओ0 एस0के0 राय, सी0टी0ओ0 बद्री विशाल, खान अधिकारी राहुल सिंह, खान निरीक्षक ईश्वर चन्द्र, सर्वेयर संतोष पाल के नेतृत्व में सड़क मार्ग मारकुण्डी पर अवैध परिवहन एवं ओवर लोडिंग वाहनों की संघन जाॅच की गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें 22 वाहन अवैध लोडिंग व परिवहन करते हुए पकड़े गये, इनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही की गयी। फर्जी परमिट के मामले में एक व्यक्ति के विरूद्ध राबर्ट्सगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही भी की गयी। इसी प्रकार से ओबरा तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत चोपन में उप जिलाधिकारी रमेश कुमार, तहसीलदार ओबरा, खनन विभाग के टीम ने संयुक्त रूप से अवैध लोडिंग व अवैध परिवहन करते हुए 7 वाहनों को पकड़ा, इनके मालिकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार से तहसील दुद्धी के अन्तर्गत हाथीनाला व अन्य स्थानों पर उप जिलाधिकारी दुद्धी शैलेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में अवैध परिवहन/ओवर लोडिंग करते हुए 11 वाहनों को पकड़ा गया, इनके मालिकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही की गयी।

  • Advertisement

निशुल्क मुख एवं दंत चिकित्सा शिविर का हुआ भव्य शुभारंभ

HIGHLIGHTS

  • निशुल्क मुख एवं दंत चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
  • हर महीने के आखिरी रविवार को शिविर का होगा आयोजन
  • शिविर में 50 से भी अधिक लोगों ने मुख एवं दातों का कराया जांच
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत संगठन मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र के तत्वाधान में रविवार को जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित आरटीएस क्लब मैदान के सामने नि:शुल्क मुख एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन कराया गया। जिसका उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मारवाड़ी युवा मंच के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार विमल अग्रवाल ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विमल अग्रवाल ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में पहली बार निशुल्क दंत एवं मुख चिकित्सा शिविर लगाया गया है। जो कि मंच की सराहनीय पहल है।
मारवाड़ी युवा मंच के महामंत्री शिखर केडिया ने कहा कि मंच द्वारा हर महीने एक नि:शुल्क मुख एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें लोगों की दांत एवं मुख की निशुल्क जांच की जाएगी।

शिविर का उद्घाटन करते मारवाड़ी युवा मंच के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार विमल अग्रवाल

वही दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रोहित केडिया ने कहा कि दांत मुख की सुंदरता होती है जैसे हम अपने शरीर का रख रखाव करते हैं उसी उसी प्रकार हमें अपने दांतों का भी ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने आगे कहां कि अधिक जंक फूड का सेवन करने से आजकल अधिकतर बच्चे दांतों की बीमारियों से परेशान होते हैं। उन्हें दातों में गलन, कैविटी, सूजन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। बच्चों के माता-पिता को भी ध्यान देना चाहिए कि बच्चे रात को सोने से पहले ब्रश करके सोए और समय-समय पर उनके दांतों की जांच करवानी चाहिए और उन्होंने भाषण के अंत में सभी नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि हर महीने के अंतिम रविवार को लगने वाले मुख एवं दंत चिकित्सा शिविर में आकर अपने मुख एवं दांत की निशुल्क जांच करवाएं।

मुख एवं दातों की जांच करते डॉक्टर रोहित केडिया
Advertisement (विज्ञापन)

वही प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित इस शिविर में 50 से भी अधिक लोगों ने मुख एवं दातों का जांच करवाया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल व पूर्व अध्यक्ष पंकज कनोडिया, कोषाध्यक्ष हिमांशु केजरीवाल, मोंटी थर्ड, विकास चौधरी, तरुण केडिया, रमेश गोयल, मुन्नी महेश शुक्ला, विनय सिंह, अमित मिश्रा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

जिला कारागार में निशुल्क योग शिविर का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • जेलर जगदंबा प्रसाद दुबे सहित सैकड़ों बंदियों ने किया योगाभ्यास
  • योग संदेश पत्रिका देकर किया गया सम्मानित
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ सोनभद्र युवा भारत द्वारा रविवार को गुरमा स्थित जिला कारागार में एक दिवसीय निशुल्क योग शिविर लगाया गया। जिसमें पतंजलि योगपीठ के कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, पूनम व युवा भारत के जिला महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन द्वारा योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर जिला कारागार के जेलर जगदंबा प्रसाद दुबे सहित सैकड़ों बंदियों ने योगा अभ्यास किया। वही जितेंद्र सिंह द्वारा एक्यूप्रेशर चिकित्सा संबंधी जानकारी दी गई तथा पूनम द्वारा भजन कीर्तन के माध्यम से सभी बंदियों को प्रसन्न रहने का उपाय बताया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर योगी संकटमोचन ने बंदियों को बताया कि आप सभी निरंतर अपने शरीर पर एक घंटे देंगे तो आप सभी स्वस्थ्य और निरोग होने के साथ ही तनाव मुक्त होंगे उन्होंने आगे कहा कि आने वाला 21जून 2022 के लिए तैयारी भी करिए क्योंकि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है जिसमें आप सभी सहभागिता प्रदान करेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के अंत में जेलर जगदंबा प्रसाद दुबे को योग संदेश पत्रिका देकर सम्मानित किया गया। वही शिविर का समापन हास्य आसन और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ हुआ।

  • Advertisement

LPG सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती, इन लोगों को मिलेगा फायदा

LPG cylinder prices: गैस सिलेंडर के दामों की बात की जाए तो इसमें आम लोगों को बड़ी राहत मिली है. प्रति सिलेंडर 200 रुपये कम हुए हैं. इसे लेकर जानकारी दी गई है कि ये 200 रुपये सरकार ने सब्सिडी के तौर पर देने का फैसला लिया है. लेकिन सरकार के इस फैसले का फायदा उज्ज्वला योजना के लाभार्थी ही उठा पाएंगे.

LPG cylinder, petrol and diesel prices: लगातार बढ़ते दामों के बाद अब अचानक सरकार ने लोगों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Cylinder Price), पेट्रोल और डीजल के दामों (Petrol and Diesel prices) में भारी कटौती की गई है. गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी, डीजल 7 रुपये और पेट्रोल 9.50 रुपये की कटौती की गई है.

वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बात का ऐलान किया है कि शनिवार रात से पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर के नए दाम लागू हो जाएंगे. बीते लंबे समय से लोगों को सरकार से ईंधन (पेट्रोल, डीजल, गैस) की महंगाई को लेकर शिकायत थी. लेकिन अब सरकार ने इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए ये फैसला लिया है.

एक्साइज ड्यूटी में कमी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जयपुर में कहा था कि आम आदमी की भलाई के बारे में सोचना है. जिसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये फैसला लिया है. उन्होंने नवंबर के बाद दूसरी बार एक्साइज ड्यूटी कम करके बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने का काम किया है. जाहिर है कि इस फैसले से लोगों के लिए बड़ी राहत मिल गई है.

सरकार दे रही 200 की सब्सिडी

गैस सिलेंडर के दामों की बात की जाए तो इसमें आम लोगों को बड़ी राहत मिली है. प्रति सिलेंडर 200 रुपये कम हुए हैं. इसे लेकर जानकारी दी गई है कि ये 200 रुपये सरकार ने सब्सिडी के तौर पर देने का फैसला लिया है. लेकिन सरकार के इस फैसले का फायदा उज्ज्वला योजना के लाभार्थी ही उठा पाएंगे. साथ ही 200 रुपये की सब्सिडी साल में सिर्फ 12 सिलेंडर के लिए मिलेगी.

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित – जिलाधिकारी

HIGHLIGHTS

  • कुल आवेदन पत्र 236, निस्तारित 47, लम्बित मामले 189

सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन मई महीने के तीसरे शनिवार को किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह व तहसीलदार आदि ने 95 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 15 मामलें निस्तारित किये गये और 06 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 12 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 27 मामले निस्तारित हुए, बाकी 68 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0एस0 ठाकुर, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार, परियोजना निदेशका आर0एस0 मौर्या, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

  • Advertisement

कल होगा नि:शुल्क मुख एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र द्वारा 22 मई दिन रविवार को जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित आरटीएस क्लब के सामने पशु अस्पताल के बगल में नि:शुल्क मुख एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रातः 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। वही शिविर में जांच मुख एवं दांत रोग विशेषज्ञ डॉ रोहित केडिया द्वारा किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र शाखा के महामंत्री शेखर केडिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि मंच द्वारा हर महीने एक नि:शुल्क मुख एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें लोगों की मुख एवं दांत की निशुल्क जांच की जाएगी। उन्होंने सभी नगर वासियों से अपील है की शिविर में अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज कराएं।

  • Advertisement

रामचंद्र हत्याकांड मामले में दो को 10-10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 50-50 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर एक-एक वर्ष की अतिरिक्त कैद
  • साढ़े चार वर्ष पूर्व टोना-भूत की रंजिश में हुई थी हत्या
  • अर्थदंड में से 40 हजार रुपये की धनराशि वादिनी को मिलेगी

सोनभद्र। साढ़े चार वर्ष पूर्व टोना- भूत की रंजिश को लेकर हुई रामचंद्र की हत्या के मामले में सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार यादव की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषियों ओमप्रकाश व राजकुमार को 10-10 वर्ष की कैद एवं 50-50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक-एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। वहीं अर्थदंड में से 40 हजार रुपये वादिनी को मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक चोपन थाने में 14 दिसंबर 2017 को दी तहरीर में बहेरा खाड़ी गांव की इंद्रमनी पत्नी रामचंद्र ने आरोप लगाया था कि उसके पति रामचंद्र बाहर से घर आए और जंगल लकड़ी लेने के लिए चले गए। तभी देवर सहदेव का बेटा ओमप्रकाश व भांजा राजकुमार पुत्र बासदेव भी जंगल की ओर चले गए और घर से थोड़ी दूर पहुंचे ही थे कि दोनों उसके पति को टोना-भूत के रंजिश को लेकर बेरहमी से मारने-पीटने लगे।

Advertisement (विज्ञापन)

चिल्लाने की आवाज सुनकर जब मौके पर गई तो पति गिरे हुए थे। मौके से दोनों उसे देखकर भाग गए। जब दवा-इलाज के लिए पति को ले जा रही थी तो उनकी मौत हो गई। इस तहरीर के आधार पर अभियुक्त गण ओम प्रकाश और राजकुमार के विरुद्ध धारा 304 आईपीसी में मुकदमा अपराध संख्या 273 सन 2017 पंजीकृत किया गया। विवेचना के उपरांत अभियुक्तगणों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रेषित किए जाने के उपरांत सत्र परीक्षण संख्या 49 सन 2018 रूप में विचारण सत्र न्यायालय सोनभद्र द्वारा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन द्वारा कुल 9 साक्षियों को परीक्षित किया गया और अभियोजन की तरफ से अभियुक्त गण के विरुद्ध न्यायालय द्वारा धारा 304 भाग 2 में अपराध सिद्ध पाते हुए 10-10 वर्ष के कठोर कारावास तथा 50-50 हजार रुपये प्रत्येक पर अर्थदंड लगाया गया। अर्थदंड न देने पर एक-एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड जमा किए जाने के उपरांत उसमें से 40 हजार रुपये वादिनी को बतौर प्रतिकर मिलेगा। जिला शासकीय अधिवक्ता ज्ञानेंद्र शरण राय राज्य सरकार की ओर से अपने तर्क रखे।

  • Advertisement

विशेष सचिव के अमर्यादित टिप्पणी पर वकीलों ने जताया विरोध

HIGHLIGHTS

  • मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगों का ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा

राजेश पाठक

सोनभद्र। यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल द्वारा अधिवक्ताओं पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर वकीलों ने शुक्रवार को सदर तहसील गेट पर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन सदर एसडीएम राजेश कुमार सिंह को सौंपा।

Advertisement (विज्ञापन)

वकीलों के के कार्य बहिष्कार की वजह से कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे।
बता दें कि पहले प्रफुल्ल कमल विशेष सचिव उत्तर प्रदेश सरकार दिनाँक 14 मई 2022 को ,फिर
अवनीश अवस्थी अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार दिनाँक 15 मई 2022 को अधिवक्ता विरोधी पत्र लिख कर प्रदेश भर के अधिवक्ताओ का अपमान किया है जो अत्यंत निदनीय है।

Advertisement (विज्ञापन)

इन दोनों पत्रों के विरोधस्वरूप सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश, सोनभद्र बार एसोसिएशन व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन एवम प्रदेश भर के अधिवक्ता साथी बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार को न्यायायिक/कार्यालयीय कार्यो से पूर्ण रूप से विरत रहे। वकीलों के कार्य बहिष्कार की वजह से कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे। सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओ के विरुद्ध अपमानजनक एवम अमर्यादित पत्र लिखने के कारण प्रफुल्ल कमल विशेष सचिव उत्तर प्रदेश सरकार एवम अवनीश अवस्थी अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकार दंडात्मक कारवाई करे। यह गैर जिम्मेदाराना पत्र लिखने के कारण उक्त दोनों अधिकारी अधिवक्ता समाज से लिखित माफी माँगे। उन्होने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार इस बात का ध्यान रखे कि भविष्य में दोबारा उत्तर प्रदेश सरकार का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस प्रकार पत्र लिखने की पुनरावृत्ति ना करें।

Advertisement (विज्ञापन)

राकेश शरण मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष
सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश ने कहा कि प्रदेश सरकार विशेष सचिव एवं अपर मुख्य सचिव के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाए ताकि भविष्य में इसकी दुबारा पुनरावृत्ति न हो। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि वकीलों के विरुद अमर्यादित टिप्पणी निंदनीय है इसकी चाहे जितनी भी निंदा की जाए कम होगी। विरोध-प्रदर्शन करने वालो में चंद्रपाल शुक्ला, रामजियावन सिंह यादव, मनोज धर, मुन्ना सिंह, राजकुमार, सुरेश सिंह, श्रवण पांडेय, मुहम्मद असलम आदि शामिल रहे।

  • Advertisement

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई चोपन का हुआ गठन

ओबरा, सोनभद्र। शुक्रवार को समता भवन ओबरा में उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई चोपन का गठन हुआ। वही पर्यवेक्षक मनीष कुमार श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष व सह पर्यवेक्षक श्रवण कुमार, जिला उपाध्यक्ष और जनार्दन त्रिपाठी जिला अध्यक्ष व अमरजीत यादव जिला महामंत्री के निर्देशन में विभिन्न पदों पर निम्न पदाधिकारी निर्वाचित हुए।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें अध्यक्ष सुरेश राम, उपाध्यक्ष सन्तोष कुमार, रोहित कुमार, रविन्द्र कुमार, किरन राही, मंत्री संजय कुमार यादव, संयुक्त मंत्री बलन्दर सिंह, कीर्ति प्रकाश सिंह, हिंस पतिराम, सविता, कोषाध्यक्ष सन्तोष कुमार, लेखाकार बेबी कुमारी, आय व्यय निरीक्षक उदय कुमार शर्मा बनाए गए।

Advertisement (विज्ञापन)

निर्वाचन में विशेष अतिथि के रूप में उमेश श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष (वरि०) , पंकज कुमार ठाकुर जिला मंत्री, सुरेश मिश्रा, अनिरुद्ध यादव, अमरनारायण बाजपेयी, सुनीता, सन्तोष कुमार, मनोज पाल, अमरजीत सिद्धू सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

  • Advertisement

विशेष सचिव के अमर्यादित टिप्पणी पर ओबरा में वकीलों ने जताया विरोध

अजीत कुमार सिंह

सोनभद्र, ओबरा। यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल द्वारा अधिवक्ताओं पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर वकीलों ने शुक्रवार को ओबरा तहसील गेट पर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन ओबरा एसडीएम / तहसीलदार सूनील कुमार को सौंपा।

Advertisement (विज्ञापन)

वही वकीलों के कार्य बहिष्कार की वजह से कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे।बता दें कि पहले प्रफुल्ल कमल विशेष सचिव उत्तर प्रदेश सरकार दिनाँक 14 मई 2022 को फिर अवनीश अवस्थी अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार दिनाँक 15 मई 2022 को अधिवक्ता विरोधी पत्र लिख कर प्रदेश भर के अधिवक्ताओ का अपमान किया है जो अत्यंत निदनीय है।

Advertisement (विज्ञापन)

इन दोनों पत्रों के विरोधस्वरूप अधिवक्ता सोनाचंल बार एसोसिएशन एवम प्रदेश भर के अधिवक्ता साथी बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार को न्यायायिक/कार्यालयीय कार्यो से पूर्ण रूप से विरत रहे। वकीलों के कार्य बहिष्कार की वजह से कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे। सोनाचंल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश मिश्रा एडवोकेट ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओ के विरुद्ध अपमानजनक एवम अमर्यादित पत्र लिखने के कारण प्रफुल्ल कमल विशेष सचिव उत्तर प्रदेश सरकार एवम अवनीश अवस्थी अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकार दंडात्मक कारवाई करे। यह गैर जिम्मेदाराना पत्र लिखने के कारण उक्त दोनों अधिकारी अधिवक्ता समाज से लिखित माफी माँगे। उन्होने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार इस बात का ध्यान रखे कि भविष्य में दोबारा उत्तर प्रदेश सरकार का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस प्रकार पत्र लिखने की पुनरावृत्ति ना करें।

सोनाचंल बार के महामंत्री अनिल मिश्रा ने कहा कि आगे जो भी आदेश बार कौंसिल उत्तर प्रदेश का होगा हम न्याय के लिए लड़ते रहेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

वही सोनाचंल बार के चुनाव अधिकारी पुष्पराज पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार विशेष सचिव एवं अपर मुख्य सचिव के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाए ताकि भविष्य में इसकी दुबारा पुनरावृत्ति न हो। सोनाचंल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमा शंकर यादव ने कहा कि वकीलों के विरुद अमर्यादित टिप्पणी निंदनीय है इसकी चाहे जितनी भी निंदा की जाए कम होगी। विरोध प्रदर्शन करने वालो में कपूर चन्द्र पाण्डेय, धर्मेद्र सिंह ,गजेन्दर यादव, मनोज पाठक ,ईश्वर जायसवाल, अनुज, अनील राय,दिनेश दुबे, संजय, अमीत श्रीवास्तव ब्रहम कुमार, कमलेश यादव, बुद्धि नरायन, ललन सिंह, सुनील चौबे हरेनदर सिंह मिथिलेश तिवारी सहित आदि लोग रहे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें