ओबरा, सोनभद्र। योगी सरकार के अतिक्रमण हटाओ अभियान के क्रम में नगर पंचायत चोपन रोड पर पीडब्ल्यूडी के जेई और नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा चोपन रोड स्थल का निरीक्षण करते हुए आदेश के अनुसार दाई एवम बाई दोनो तरफ नापी की गई।
Advertisement (विज्ञापन)
बताते चले की करीब 3 दिन पहले नगर के वीआईपी रोड एवम आर्य समाज पर अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर नापी हुई जिसमे अतिक्रमण की जड़ में आने वाली दुकानें जो की रोड से 7 मीटर तक नापी कर के उन पर ध्वस्तीकरण का कार्य किया जा चुका है।
Advertisement (विज्ञापन)
इसी अभियान में चोपन रोड स्थित सड़क से दोनो तरफ नापी हुई है और संबंधित आदेश दिए गए है कि लोग अतिक्रमण स्वयं ही हटा ले। अन्यथा जद में आने वाले दुकानों व मकानों पर ध्वस्तीकरण का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। नगर के मुख्य मार्ग चोपन रोड पर इस नापी से लोगो में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
Advertisement (विज्ञापन)
मुख्य मार्ग पर आने वाली कई दुकानें अतिक्रमण के दायरे में आ रही है जिनकी वजह से चोपन रोड पर अकसर जाम की स्थिति बनी रहती है। अभी तक की कारवाई में वीआईपी रोड व आर्य समाज के अतिक्रमण के निशान पर पूरी तरीके से कारवाई नही की जा सकी है ।
सोनभद्र। शहर में शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाई को लेकर जिला उद्योग व्यापार मंडल ने प्रशासन को आगाह किया है। व्यापार मंडल ने कहा है कि अतिक्रमण हटाने की आड़ में व्यापारियों की रोजी-रोटी को नुकसान पहुंचाया गया तो इसे कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले पटरी-फुटपाथ व्यापारियों के लिए जगह निर्धारित करने की मांग भी व्यापार मंडल ने उठाई है।
Advertisement (विज्ञापन)
शनिवार को व्यापार मंडल की ओर से इस सिलसिले में नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। व्यापार मंडल ने ज्ञापन के जरिए कहा है कि सड़कों से अतिक्रमण हटवाए जाएं लेकिन उसकी आड़ में न तो व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाए और न ही अनावश्यक रूप से उनके दुकान-प्रतिष्ठान को क्षति पहुंचाई जाए। व्यापारियों को विश्वास में लेकर ही अतिक्रमण हटाने की कोई कार्रवाई संचालित की जाए।
Advertisement (विज्ञापन)
ज्ञापन सौंपने के बाद नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवाल ने कहा कि शहर में सैकड़ों की तादाद में छोटे व्यापारी हैं, जो किसी तरह अपना रोजी-रोजगार चला रहे हैं। कोरोना काल के दौरान पिछले दो सालों में इनकी रोजी-रोटी सर्वाधिक प्रभावित हुई। किसी तरह से अब वे छोटे-छोटे शेड या दुकान लगाकर अपना भरण पोषण कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में उनकी समस्याओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। व्यापार मंडल शहर को साफ-सुथरा और अतिक्रमण मुक्त बनाने की प्रशासन की हर कोशिशों में साथ है लेकिन जरूरी यह भी है कि कोरोना काल की तंगहाली के बाद किसी तरह अपना रोजी-रोजगार संभालने में जुटे व्यापारियों की समस्याओं पर भी गंभीरता बरती जाए। प्रशासन की कार्रवाई से व्यापारी घबराए हुए हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
फेरी-पटरी व्यापारियों को किसी तरह का नुकसान पहुंचाने के बजाए प्रशासन को चाहिए कि उनके लिए स्थायी तौर पर एक जगह निर्धारित करे। यह सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी से जुड़ा मसला है, लिहाजा इसका ठोस समाधान निकाला जाना बहुत जरूरी है। व्यापार मंडल जल्द ही इस मसले पर अपनी आगे की रणनीति तय करेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में विजय केसरी, आशीष केसरी, प्रकाश केसरी, दिनेश गुप्ता सहित आदि।
सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार प्रथम के आदेश पर शुक्रवार को डीएलएसए के पूर्ण कालिक सचिव पंकज कुमार ने जिला कारागार घुरमा में महिला बैरक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला बन्दियों से उनका हाल-चाल जाना।
साथ ही महिला बन्दियों के साथ रह रहे उनके बच्चो को व जेल मेन्यू के अनुसार पौष्टिक आहार का भी निरक्षण कर उन्होंने बताया कि जेल में निरुद्ध महिला बन्दियों को उनके अधिकार व विधिक साक्षरता के बारे में जागरूक भी किया। उन्होंने कारागार में चल रहे विभन्न कार्यक्रमो जैसे योगा, आर्ट ऑफ लिविंग की जानकारी लेकर जिला कारागार में स्थित लीगल एड क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के लिए निर्देश दिए ताकि जेल में निरुद्ध बन्दियों को समय से समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक जेपी दुबे, डिप्टीजेलर सुरेश कुमार सिद्धार्थ , चिकित्सक डॉएपी सिंह पीएलवी राजन चौबे उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर राजस्व न्यायालय में जन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की
हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)
सोनभद्र। राजस्व वसूली मामले में सुधाकर दुबे की राजस्व हवालात में हुई मौत के मामले में प्रशासन की बड़ी लापरवाही से न सिर्फ सरकार की छवि खराब हुई है बल्कि अभी भी प्रशासन लापरवाही कर रहा है। यह कहना है भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी का। उनका कहना है कि जिस तरीके से राजस्व बंदी गृह में सुधाकर दुबे की मौत हुई है उस मामले में अब तक तहसीलदार के ऊपर कोई कार्यवाही न होना और उसे सिर्फ रावर्ट्सगंज तहसील से हटा कर दुद्धी का तहसीलदार बना देना यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने कहा कि सुधाकर दुबे के मामले में प्रशासन शुरू से लापरवाही कर रहा है । जिस तरह से मौत की घटना के बाद प्रशासन द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया यह इस बात का प्रमाण है कि प्रशासन किस तरह शुरू से अपनी मनमानी कर रहा है । और अब तक जिम्मेदार पर कार्यवाही न करना इस बात को और भी पुख्ता करता है कि मृतक के साथ न्याय को लेकर प्रशासन कितना गंभीर है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट आदेश है कि किसी गरीब को परेशान न किया जाय लेकिन इस मामले में जिस तरह से गरीब को पकड़कर हवालात में डाला गया यह कदापि न्यायसंगत नहीं है।
श्री तिवारी ने कहा कि प्रशासन जब भी किसी बकायेदार को राजस्व हवालात में रखता है तो उसके पहले उसका स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराया जाता, जबकि यह प्रशासन की सबसे बड़ी चूक है । यदि मृतक सुधाकर दुबे का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ होता तो शायद वह मेडिकल ग्राउंड पर बन्दी गृह में रखता और शायद उसकी जान नहीं जाती।
पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ने आगे कहा कि जिलाधिकारी ने भले ही मजिस्ट्रियल जांच बिठा दी हो मगर उनकी मंशा पर सवाल खड़ा होना शुरू हो गया है। जिस तहसील के मालिक एसडीएम होता है, उसकी जांच भी एसडीएम को देना इस बात का प्रमाण है कि सरकार को बदनाम करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से लगा हुआ है। धर्मवीर तिवारी द्वारा इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा गया है। ताकि मृतक परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने इस मामले में न्यायिक जांच की मांग की है।
UP Budget 2022: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट विधान सभा में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पेश किया. इस बार के बजट में युवा, किसान और महिलाओं का खासा ध्यान रखा गया है
HIGHLIGHTS
यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट6 लाख 15 हजार करोड़ का बजट
रामपुर-आजमगढ़ में खुलेगा ATS सेंटर
वृद्धावस्था पेंशन 500 से बढ़ाकर 1000 की गई
UP Budget 2022-23: सदन में यूपी सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश किया. इस दौरान सदन में 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया.
आबकारी शुल्क से 49 हजार करोड़ प्राप्ति का लक्ष्य
यूपी सरकार का इस बार का बजट 6,15,518.97 करोड़ रुपये का है. वहीं, 81,177 करोड़ रुपये के राजकोषीय घाटे का अनुमान है, जो सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) का 3.96 फीसदी है. इस बार के बजट में आबकारी शुल्क से राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य 49,152 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है.
2.55 करोड़ किसानों को लाभ
वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से 2.55 करोड़ किसानों को 6 हजार रुपये सालाना दिया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में राशन की नेशनल पोर्टिबिल्टी लागू है. राज्य के 15 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिल रहा है.
42 लाख से अधिक दिए घर
उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में पीएम आवास योजना के तहत 42 लाख 50 हजार घर दिए गए. सौभाग्य योजना में 1 करोड़ 41 लाख लाभार्थियों को लाभ मिला. प्रदेश में उद्योग धंधे को बढ़ावा दिया गया है. सरकार के पिछले कार्यकाल के पहले वर्ष में प्रदेश के 86 लाख लघु और सीमांत किसानों के फसली ऋण का मोचन कराया गया.
राज्य में होंगे 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट
वित्त मंत्री ने कहा कि वर्तमान में लखनऊ और वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं. इसके साथ ही कुशीनगर और अयोध्या में में नवीन अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ जेवर में अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा तैयार हो रहा है. इसके साथ ही राज्य में कुल 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हो जाएंगे.
सुरक्षा बल का गठन
उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट, डिस्ट्रक्टि कोर्ट समेत राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित अन्य न्यायालय, मेट्रो रेल, धार्मिक स्थल, ऐतिहासिक स्थल, एयरपोर्ट, बैंक, अन्य वित्तीय संस्थान, औद्योगिक उपक्रमों, सामरिक एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के लिए यूपी विशेष सुरक्षा बल का गठन किया गया है, जिसके लिये 276 करोड़ 66 लाख रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है.
प्रदेश बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी
प्रदेश बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी वित्त मंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री ने भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के YOU Iरूप में विकसित करने का लक्ष्य घोषित किया. उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक मानव संपदा वाला प्रदेश है. ऐसे में देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा. प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित करने का लक्ष्य लेकर सरकार कार्य कर रही है.
सिंचाई के लिए 1 हजार करोड़
बजट में मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के लिये 1,000 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है. इसके अलावा 15,000 सोलर पंपो की स्थापना और 60.20 लाख क्विन्टल बीजों का वितरण किया जाना प्रस्तावित है.
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए 20 करोड़ रूपये
महिला उत्थान के लिये सूक्ष्म एवं लघु उद्योग क्षेत्र में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण तथा कौशल विकास के लिये 20 करोड़ रूपये का प्रावधान प्रस्तावित है. स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 2022-2023 के लिये 1500 करोड़ रुपये की बजटीय व्यवस्था प्रस्तावित है.
छात्रों की कोचिंग के लिए 30 करोड़
प्रतियोगी छात्रों को उनके घर के पास ही कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा सभी मंडल मुख्यालयों में चलाई जा रही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का विस्तार प्रदेश के सभी जिलों में करने के लिये 30 करोड़ रूपये के प्रावधान का प्रस्ताव किया गया है.
मेरठ में बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
बजट में, वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की स्थापना के लिए जमीन खरीदने के लिए 95 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है. खेल के विकास एवं उत्कृष्ट कोटि के खिलाड़ी तैयार करने के लिये मेरठ में मेजर ध्यानचन्द खेल विश्वविद्यालय के निर्माण पर 700 करोड़ रूपये की धनराशि व्यय की जाएगी. वहीं, विश्वविद्यालयों के लिये 50 करोड़ रूपये की व्यवस्था का प्रावधान प्रस्तावित है.
कोरोना से किया मुकाबला
इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि कोरोना महामारी से मजबूती से लड़े हैं. अपराध के लिए जीरो टोलरेंस नीति अपनाई गई है. गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान किया गया. यूपी किसानों को भुगतान करने के मामले में देश मे पहले नंबर पर है.
3 जून को इन्वेस्टर्स समिट
वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य में जनता को 1 करोड़ 41 लाख बिजली के मुफ्त कनेक्शन दिए गए हैं. यूपी में 3 जून को इन्वेस्टर्स समिट होने जा रहा है.
पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मानित होंगे पत्रकार मीडिया फोरम ऑफ इण्डिया न्यास के बैनर तले होगा आयोजन
सोनभद्र। मीडिया फोरम ऑफ इण्डिया न्यास जिला इकाई सोनभद्र के तत्वाधान में 30 मई पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर 29 मई, रविवार को सायं काल 3:30 बजे से रेणुकूट स्थित पंडित जगत नारायण शुक्ल इंटरमीडिएट कॉलेज, मुर्धवा के सभागार में ‘बदलते परिवेश में पत्रकारों की भूमिका’ विषयक संगोष्ठी होगी । यह जानकारी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष पंडित चन्द्रमणि शुक्ल एवं जिला अध्यक्ष सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से गुरुवार को दी। बताया कि समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, मीडिया फोरम आफ इंडिया न्यास, प्रयागराज करेंगें ।
Advertisement (विज्ञापन)
वही बतौर मुख्य अतिथि दुद्धी के उप जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र, उपस्थित होंगे।अति विशिष्ट अतिथि लोकप्रिय गीतकार एवं रेणुकूट वन प्रभाग के डीएफओ मनमोहन मिश्रा और विशिष्ट अतिथियों में किशोर न्याय बोर्ड के सम्मानित सदस्य एवं साहित्यकार डॉक्टर ओम प्रकाश त्रिपाठी, ऑल प्रेस एंड रायटर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव राकेश शरण मिश्र, ख्याति लब्ध गीतकार डॉक्टर रचना तिवारी, व चेयर पर्सन ऊर्जांचल वाणी न्यूज़ रीना सिंह की गरिमा मयी मौजूदगी रहेंगी ।
Advertisement (विज्ञापन)
संचालन पत्रकार एवं शिक्षाविद भोलानाथ मिश्र करेंगे। मीडिया फोरम ऑफ इंडिया जिला इकाई सोनभद्र के आयोजकत्व में होने वाले समारोह को सफल बनाने में फोरम के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमणि शुक्ला और जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार श्रीवास्तव एवं उनकी टीम पूरी तन्मयता के साथ लगी हुई है । आयोजकों ने बताया है कि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए पांच विभूतियों का जहां सारस्वत सम्मान किया जाएगा वहीं जिले के 21 वरिष्ठ पत्रकार भी सम्मानित किए जाएंगे।
अवसर था उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद का 16वॉ वार्षिकोत्सव होटल किंग्स वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के सैकड़ों पत्रकार बने साक्षी
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के 16 वें वार्षिकोत्सव समारोह में आयोजित सुरों की शाम व यू.पी.गौरव अलंकरण सम्मान समारोह में पत्रकारों के कर्तव्य और दायित्व पर जमकर चर्चा हुई। इस दौरान पत्रकारिता, साहित्य शिक्षा चिकित्सा समाज सेवा ज्ञान विज्ञान कला और पर्यावरण के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले 21 विभूतियों को यूपी गौरव अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी मुक्ति आंदोलन के अध्यक्ष सुधीर सिंह, विशिष्ट अतिथि राजभाषा सलाहकार सदस्य गृह मंत्रालय भारत सरकार विजय जायसवाल, व साहित्यकार नूतन सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
Advertisement (विज्ञापन)
अध्यक्षता भारद्वाज एसोसिएट के निदेशक एवं प्रखर समाजसेवी विक्रम भारद्वाज ने किया। अतिथियों का स्वागत पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश मिश्रा व संपादक, द ट्रू मिरर काली शंकर उपाध्याय ने पुष्प गुच्छ , अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का सम्मान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम सुरों की शाम की शुरुआत लोकगायक चंद्रमोहन ‘मस्ताना’ ने देवी गीत से किया उसके बाद भजन गायक सर्वेश लाल यादव ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया। युवा गिटार वादक यश पवार ने भी अपनी कला का जौहर दिखाया।
Advertisement (विज्ञापन)
मुख्य अतिथि सुधीर सिंह ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता संमाज का प्रमुख अंग हैं। वही विशिष्ट अतिथि विक्रम भारद्वाज और विजय जायसवाल ने कहा कि पत्रकारों को अपनी भूमिका का निर्वहन बिना किसी दबाव के करना चाहिए। वार्षिकोत्सव समारोह में यू.पी.गौरव अलंकरण सम्मान से सम्मानित होने वालों में डॉ कैलाश सिंह विकास, मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी (पत्रकारिता), राजेश अग्रवाल (उद्योग), डॉ एम. के.गुप्ता (चिकित्सा), अंकिता (वास्तु शास्त्र), प्रोo ओम प्रकाश शर्मा (चिकित्सा), यश पवार (गिटार), राम नरेश नरेश (साहित्य), मोहिनी मिश्रा (संगीत), शिवानी सिंह (समाज सेवा), अंकिता वर्मा (चित्र लेखा), शशि कुमार (शिक्षा),चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव (समाजसेवा), चंदू अग्रवाल (फोटोग्राफी),डॉ मो.जफरुल्लाह (शिक्षा),लखन शर्मा पापे (संमाज सेवा), दिनमणि पांडये (ज्योतिष) प्रमुख रहे। जिन्हें उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए माल्यार्पण, अंगवस्त्रम, स्मृतिचिन्ह और यूपी गौरव अलंकरण सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
संस्था का परिचय डॉ दशरथ पवार तथा संचालन चक्रवर्ती विजय नावड़ ने किया। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन हास्य शिरोमणि डॉ चकाचौंध ज्ञानपुरी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी, चंद्र मोहन शुक्ला, रवि कांत तिवारी, विनोद मिश्रा, रामपति पटेल, अजय कुमार, संजय कुमार, मनोज कुमार पाठक, रमेश चंद्र पांडेय, रघुवीर सिंह, संतोष कुमार सिंह, राजीव गौतम, मुन्ना कसेरा, दिनेश यादव, राणा शेरू सिंह, सहित पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से अन्यान्य गणमान्य कलमकार उपस्थित रहे।
1000 रुपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद
13 वर्ष पूर्व दिनदहाड़े चाकू घोपकर हुई थी हत्या
राजेश पाठक
सोनभद्र। 13 वर्ष पूर्व दिनदहाड़े चाकू घोपकर हुई बबलू हत्याकांड के मामले विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र अशोक कुमार की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी संजय विश्वकर्मा को उम्रकैद एव 1000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
Advertisement (विज्ञापन)
अभियोजन पक्ष के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हर्ष नगर राबर्ट्सगंज निवासी संजय पुत्र स्वर्गीय शंकर ने 8 सितंबर 2009 को राबर्ट्सगंज कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसका बड़ा भाई बबलू शौच के लिए सुबह करीब 8 बजे घर से बाहर निकला था। जब राजा लाखन बाबा मंदिर के पास स्थित तालाब के पास सुबह करीब 8:30 बजे शौच करने जा रहा था तभी हाथ में चाकू लेकर राबर्ट्सगंज के वार्ड नम्बर 10 हमीदनगर निवासी संजय विश्वकर्मा पुत्र मंगलदास ने भाई को चाकू से मारने लगा। शोर करने पर ओमप्रकाश, हरिदास समेत आसपास के तमाम लोग आ गए। इतने में लोगों को देखकर चाकू लहराते हुए रेलवे स्टेशन की ओर भागने लगा। तब तक लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
Advertisement (विज्ञापन)
उसके कब्जे से चाकू भी बरामद हो गया। उधर चाकू से गम्भीर चोट लगने की वजह से भाई बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। इस तहरीर पर पुलिस ने हत्या एव एससी/एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया और पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी संजय विश्वकर्मा को उम्रकैद एवं 1000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील शशांक शेखर कात्यायन ने बहस की।
राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। भाजपा नगर अध्यक्ष बलराम सोनी के अध्यक्षता में मंगलवार की देर शाम को सोनभद्र नगर मण्डल की संगठनात्मक बैठक जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान के हाल में संपन्न हुई।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रहे भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार के 8 वर्ष पुर्ण होने के अवसर पर 30 मई से 15 जून तक चलने पखवाड़े के दौरान होने वाले कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत रुप से चर्चा कर कार्यकर्ताओं को बताया।
Advertisement (विज्ञापन)
वही जिलाध्यक्ष ने कहा की सभी कार्यकर्ता 30 मई से चलने वाले पखवाड़े के दौरान प्रत्येक बूथ पर प्रतिदिन 8 घण्टे समय देकर प्रवास कर घर घर जाकर मोदी सरकार के जन कल्याणकारी उपलब्धियों व अब तक किये गये सभी जनहितकारी कार्यों के बारे में लोगों को सहज भाव से बतायें, ताकि पात्र आम जनमानस सभी योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकें।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर मुख्य रूप से के रूप से जिला कोषाध्यक्ष राकेश, पुष्पा सिंह, बि एन गुप्ता, संजय जायसवाल, रविन्द्र केशरी, दिलिप चौबे, विजय केशरी, अंशु अग्रहरि, अभिषेक श्रीवास्तव, अनुपम तिवारी, सन्तोष भारती, सरोज केशरी, रूबी गुप्ता, प्रमिला त्रिपाठी, नर्मदा केशरी, प्रकाश केशरी, धिरेन्द्र पाण्डेय, महेश सोनी, विजय विश्वकर्मा, राजबहादूर पटेल, नीरज विश्वकर्मा, राहुल शर्मा, अनमोल सोनी, श्रीवास्तव, अशोक भारती, अतुल, बिनोद सोनी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
चुनार, मिर्जापुर। निष्ठावान कार्यकर्ता तैयार करना ही वर्ग का ध्येय होता है। सूचना का अक्षरश: पालन करना ही श्रेष्ठ कार्यकर्ता बनने का मार्ग है। जो कार्यकर्ता वर्ग की दिनचर्या तथा अनुशासन एवं व्यवस्था का पालन करते हुए अपना प्रशिक्षण पूरा करते हैं, वह समाज तथा अपने विविध कार्य क्षेत्रों में भी अग्रणी भूमिका निभाने में अवश्य सफल होते हैं। संघ प्रखर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत ऐसी युवा पीढ़ी के निर्माण करने में ही सतत संलग्न है। उक्त विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत प्रचारक रमेश भाई ने व्यक्त किया।
वे स्थानीय रामबाग में संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना काल से ही व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के ध्येय को लेकर आगे बढ़ रहा है। संघ शिक्षा वर्ग के माध्यम से निरंतर संस्कारित, अनुशासनबद्ध एवं प्रखर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत युवा पीढ़ी का निर्माण हो रहा है जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर अपनी विशेष छाप छोड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही “हिंदू जगे तो देश जगेगा” के भाव को और भी पुष्ट बनाने में सक्षम होंगे। कार्यकर्ताओं को अनुशासन के प्रति पूरी तरह से सजग करते हुए उन्होंने आगे कहा कि संघ की व्यवस्था में ढलकर जो निकलेगा वही परिपक्व कार्यकर्ता बनेगा। अपने उद्बोधन के दौरान श्रीमान रमेश जी ने बल देते हुए कहा कि व्यक्ति निर्माण का सबसे बड़ा केंद्र हमारी शाखाएं हैं। शाखाओं के माध्यम से संस्कार, अनुशासन सेवा, समर्पण तथा राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत होता है। नर से नारायण का निर्माण वास्तव में हमारी शाखा ही करती हैं। वर्ग में प्रशिक्षित कार्यकर्ता अपने-अपने कार्य क्षेत्र में जाकर शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण और समाज परिवर्तन के काम में लगें, यही उनसे अपेक्षा है।
उन्होंने चुनारगढ़ की ऐतिहासिकता की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि यह ऋषियों मुनियो तथा साधकों की पवित्र भूमि है। सुरम्य वातावरण वाला यह स्थान मां दुर्गा की शक्ति का केंद्र है। विक्रमादित्य तथा राजा भरथरी की यह तपस्थली तथा साधना स्थली भी है। यहां से साधना करके निकलने वाले कार्यकर्ता इस तपस्थली का मान अवश्य बढ़ाएंगे ऐसा विश्वास है। उद्घाटन सत्र का आरम्भ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस वर्ग में सोनभद्र विंध्याचल जौनपुर तथा काशी विभागों के 350 प्रशिक्षणार्थी तथा व्यवस्था के लिए लगभग 100 कार्यकर्ता पूरा समय दे कर प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन सत्र के पश्चात यह वर्ग विधिवत प्रारंभ हो गया 13 जून को वर्ग का विधिवत समापन होगा। इस दौरान प्रांत कार्यवाह मुरली पाल जी, वर्ग अधिकारी सच्चिदानंद जी मंच पर विशेष रूप से उपस्थित थे।
वर्ग में वर्गाधिकारी सच्चिदानंद, वर्गकार्यवाह डॉ कुलदीप, सह वर्ग कार्यवाह सुरेंद्र जी, वर्ग पालक काशी प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचंद्र जी, सह प्रांत कार्यवाह, डॉ राकेश, मुख्य शिक्षक ओम प्रकाश, सर्व व्यवस्था प्रमुख गौतम, सह सर्व व्यवस्था प्रमुख चंद्रशेखर, पर्यवेक्षक रजनीश तथा बौद्धिक प्रमुख कृष्णचंद्र अपने दायित्व का निर्वहन रहे हैं।
बताते चले कि 20 दिवसीय इस वर्ग में कार्यकर्ताओं की दिनचर्या प्रातः काल 5:00 से प्रारंभ होकर रात्रि 10:00 बजे तक चलेगी, जिसमे वे शारीरिक, बौद्धिक चर्चा आदि विषयों में पूरी दक्षता प्राप्त करेंगे। वर्ग की सबसे बड़ी विशेषता यह भी है कि सभी प्रशिक्षणार्थी तथा व्यवस्था में लगे कार्यकर्ता अपना निर्धारित शुल्क देकर इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं।