सलखन, सोनभद्र। सलखन गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवनाथ प्रसाद गोंड, शंकर प्रसाद गोंड एवं भागवत प्रसाद दूबे का स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति द्वार बनाने एवं नामकरण के सम्बन्ध में शुक्रवार को सेनानी परिजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड को ज्ञापन सौंपा गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान राज्य मंत्री को बताया गया कि सन् 1954 एवं 1965 में शिक्षा, स्वास्थ्य, तथा जल संरक्षण हेतु समाज हित के लिए अपनी भूमि दान देकर विद्यालय, अस्पताल, एवं दो तालाब का निर्माण कराने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवनाथ प्रसाद गोंड और शंकर प्रसाद गोंड के नाम से उस दोनों तालाब में नामकरण कर अमृत सरोवर किया जाय ताकि इन गुमनाम सेनानियों को उचित मान,सम्मान मिले और लोग इनसे प्रेरित होकर देश प्रेम व राष्ट्र के प्रति प्रेरणा ले सकें। ज्ञापन देने वालों में ओमप्रकाश सिंह गोंड, राकेश गोंड, चेतनारायण सिंह गोंड (पूर्व दरोगा), रमेश सिंह गोंड, मोहनलाल बियार सहित आदि लोग रहे।
अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना के अंतर्गत शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे मेहंदीपुर चौराहे के समीप रोड क्रॉस करते समय बाइक सवार पिता-पुत्र ट्रक की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मदारपुर निवासी जयप्रकाश उम्र 45 वर्ष पुत्र अमरनाथ अपने 17 वर्षीय लड़के पवन के साथ इमलिया चट्टी से दवा लेकर बाइक से अपने घर मदारपुर जा रहा था की ज्योही मेहंदीपुर चौराहे के पास रोड क्रॉस कर रहा था कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ जाने से दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों के सहयोग से दोनों घायलों को अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां दोनों को पैर में गंभीर चोट आई है प्राथमिक उपचार के बाद उपचार हेतु वाराणसी के ट्रामा सेंटर को भेज दिया गया वही खबर पाकर घटनास्थल पर पहुंची अहरौरा पुलिस ने ट्रक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जूट गई।
सोनभद्र। मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास के जिला इकाई सोनभद्र के तत्वाधान में बुधवार की देर शाम नगर स्थित एक होटल सभागार में एक लघु सम्मान समारोह आयोजित किया गया। फोरम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंडित मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुए सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं गीतकार डॉक्टर रचना तिवारी जहां मौजूद रही, वही विशिष्ट अतिथि के रूप में आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय पार्षद राजेश द्विवेदी और एक समाचार पत्र के संपादक सलीम हुसैन की उपस्थिति रही।
Advertisement (विज्ञापन)
समारोह का संचालन ऑल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव राकेश शरण मिश्र ने किया। इस दौरान पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु एक समाचार पत्र के संपादक हाजी सलीम हुसैन, घोरावल के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र कुमार मानव सहित राकेश शरण मिश्र, प्रभात सिंह चंदेल, आशुतोष कुमार सिंह पंकज देव पांडेय, तारा शुक्ला और विंढमगंज के पत्रकार ओम प्रकाश रावत को ‘सोन गौरव’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इसी तरह समाज सेवा के क्षेत्र में अशोक कुमार पाठक, मोहम्मद कैफ हुसैन, प्रशांत श्रीवास्तव, वकील खान आदि को फोरम की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया और उन्हें समाज के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर इमरान बख्शी, रामजी गुप्ता, कृपाल मद्धेशिया आदि पत्रकार मौजूद रहे।
ऑल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन ने होटल डिजायर में किया आयोजन
सोनभद्र। जनपद के वयो वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी को उनकी पत्रकारिता के प्रति समर्पण और उल्लेखनीय योगदान के लिए नगर स्थित होटल डिजायर सभागार में ऑल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन द्वारा ‘अपवा रत्न’ एवार्ड की मानद उपाधि से विभूषित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
श्री द्विवेदी को एवार्ड प्रदान करते समय समारोह में हिंदी साहित्य की प्रख्यात रचनाकार एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के मंचों की लब्ध प्रतिष्ठित कवयित्री गीतकार डॉक्टर रचना तिवारी जहां मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही वहीं इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय पार्षद राजेश द्विवेदी और क्राइम जासूस के संपादक हाजी सलीम हुसैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस समारोह की अध्यक्षता अवार्ड पाने वाले मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं वयो वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने की और संचालन का गुरतर भार ऑल प्रेस एंड रायटर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव राकेश शरण मिश्र ने सफलता पूर्वक निभाया। वक्ताओं ने पत्रकारिता के क्षेत्र में श्री द्विवेदी के पांच दर्शक वर्षों के सफलतम यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि देश, काल और समाज हित में आज भी वे अपनी कलम की रफ्तार को जीवंतता प्रदान कर रहे हैं। उनकी वेदाग, निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता की जितनी भी सराहना की जाए कम है।
Advertisement (विज्ञापन)
एसोसिएशन राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि उनकी पत्रकारिता की लंबी एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सम्मानित करने का निर्णय एसोसिएशन ने लिया था किंतु श्री द्विवेदी जी अचानक अस्वस्थ हो गए जिसके कारण उन्हें दो दिन बाद समारोह पूर्वक होटल डिजायर में पत्रकारों और साहित्यकारों की गरिमामय उपस्थिति में ‘अपवा रत्न’ एवार्ड की मानद उपाधि से विभूषित कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र कुमार ‘मानव’, पंकज देव पांडेय, प्रभात सिंह चंदेल, इमरान बख्शी, आशुतोष सिंह, तारा शुक्ला, प्रशांत श्रीवास्तव, वकील खान, अशोक पाठक समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।
सोनभद्र। राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में डाला गोलीकांड में मारे गए अमर शहीदों की 31 वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को सैकड़ों लोगों ने वाराणसी– शक्तिनगर मार्ग पर सांकेतिक चक्का जाम कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डाला तेरा यह बलिदान, याद करेगा हिंदुस्तान के गगनभेदी नारे से गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यहां पर आज ही के दिन पुलिस की बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज व गोली से एक छात्र समेत नौ लोग शहीद हो गए थे इन सभी शहीदों ने हजारों लोगों के साथ उत्तर प्रदेश सीमेंट निगम की डाला,चुनार, चुर्क, सीमेंट फैक्ट्री को प्राइवेट सेक्टर में तत्कालीन सीएम मुलायम सिंह यादव द्वारा बेचे जाने का विरोध कर रहे थे। इस दौरान मुलायम के इशारे पर तत्कालीन डीएम ने सुरक्षा जवानों से आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज समेत ताबड़तोड़ पुलिस से गोली चलवा दिया था।
Advertisement (विज्ञापन)
यह घटना डाला की धरती पर 31 वर्ष पूर्व घटी थी गोली कांड की घटना प्रदेश ही नहीं केंद्र सरकार को हिला कर रख दी थी इस गोलीकांड की याद आते ही डाला के हजारों नगर वासियों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं देश भर में अपने हक के लिए संघर्षरत वीरगति को प्राप्त हुए कर्मचारियों के इतिहास में डाला सीमेंट कर्मचारियों के अमर शहीदों का नाम आज भी बड़ी श्रद्धा व गौरव से लिया जाता है उन्हीं की याद में प्रत्येक वर्ष 2 जून को शहीदों की पुण्यतिथि नगर वासियों द्वारा मनाई जाती है इस गोलीकांड में एक छात्र एवं आठ कर्मचारी शहीद हो गए थे।
Advertisement (विज्ञापन)
गोलीकांड के समयानुसार तीन बजकर बीस मिनट पर राजमार्ग पर वाहनों को रोककर सांकेतिक जाम किया गया इसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वही संचालन वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र नीरव ने किया।
बताते चले कि डाला गोलीकांड में निगम के कर्मचारी रामप्यारे कुशवाहा ,शैलेंद्र कुमार राय, सुरेंद्र दुबे, बालगोविंद, रामधारी ,रामनरेश राम ,नंद कुमार गुप्ता ,दीनानाथ एवं छात्र राकेश उर्फ जयप्रकाश त्रिपाठी शहीद हो गए थे इसके अलावा सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। वही इस स्थान पर शहीदों की याद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद हुए छात्र राकेश तिवारी के परिजनों द्वारा सुबह से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा प्रारंभ कराया गया जिसमें सुबह से दुर्गा सप्तशती पाठ’ हरि कीर्तन व सुंदर कांड पाठ किया गया। इस दौरान ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में सुबह से ही समाजसेवी मुकेश जैन,रिशु जैसवाल,संदीप सिंह पटेल, विजय, कमलेश,गायत्री तिवारी, अभिषेक शर्मा,मन्नू के नेतृत्व में राहगीरों समेत यात्रियों को ठंडा शरबत पिलाया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
मौके पर राज्य मंत्री संजीव गौड़,भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे , पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, पूर्व जिला संयोजक मनीष अग्रहरी, दुद्धी की पूर्व विधायक रूबी प्रसाद,अल्ट्राटेक के मुखिया राहुल सहगल, ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, राजेश द्विवेदी,अंजनी पटेल,नागेशमणि पाठक,शिवकुमार, सदन साहू, अहमद, रविंद्रदेव पांडे, देवनाथ ,सजावल पाठक , बबलू सिंह,ओमप्रकाश तिवारी, कौशल राय, रामाशीष तिवारी, मनीष तिवारी, सोनू, पावन शर्मा, महेश सोनी,पंकज दुबे, समेत शहीद परिवार से ओमप्रकाश तिवारी, सपना , विजय, कलावती देवी, सुखमानी देवी, जितना देवी, बैजन्ती देवी, प्रभावती , आदि लोग मौजूद रहे। वही सुरक्षा व्यवस्था में चोपन इंस्पेक्टर के के सिंह,कृष्णावतार सिंह पुलिस फोर्स के साथ डटे रहे।
अहरौरा, मिर्जापुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में -अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी आपरेशन के कुशल मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह व पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर बुधवार को प्रधान ढाबा घाटमपुर के पास से एक अदद बोलेरो नं0 WB 06 D 2053 में से 79 किग्रा अवैध गांजा की बरामदगी की गयी तथा तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के बादअभियुक्तों के खिलाफ स्थानीय थाने में मु0अ0सं0 94/2022 धारा 8/20 nips act का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण को दीपक कुमार राय पुत्र नागेन्द्र ठाकुर निवासी मकसूदपुर थाना भेलदी जिला छपरा (सारंग) बिहार उम्र 26 वर्ष,संदीप कुमार राय पुत्र कामेश्वर राय निवासी मकसूदपुर थाना भेलदी जिला छपरा (सारंग) बिहार उम्र 34 वर्ष तथा अजीत सिंह पुत्र स्व0 धूप सिंह कुशवाहा निवासी पैगा थाना भेलदी जिला छपरा(सारंग) बिहार उम्र 20 वर्ष गुरुवार को जेल भेजा गया उनके पास से एक अदद बोलेरो नं0 WB 06 D 2053 में 79 किग्रा नाजायज गांजा जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रूपया बताई गई है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में SO संजय कुमार सिंह थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर उ0नि0 गिरेन्द्र कुमार राय थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर हे कां० अनूप सिंह थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर हे)कां० सचिन मौर्य थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर कां0 मनोज कुमार थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर • म०कां० काजल सिंह थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर रहे।
सोनभद्र। साढ़े नौ वर्ष पूर्व पत्थर से कुचकर रामविचार की हुई नृसंश हत्या के मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्ज्मा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी राजकुमार को उम्रकैद एवं 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं मृतक के पुत्र को अर्थदंड की आधी धनराशि दी जाएगी।
Advertisement (विज्ञापन)
अभियोजन पक्ष के मुताबिक बभनी थाना क्षेत्र के सागोबाध गांव निवासी राममनोहर ने 28 नवंबर 2012 को बभनी थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 27 नवंबर 2012 को उसका भाई रामविचार सागोबाध बाजार करने गया था जहां पर सागोबाध निवासी राजकुमार ने भाई को जान से मारने की धमकी दिया था। जब रात को भाई घर वापस नहीं आया तो सुबह पता लगाने निकला तो पियहवा नाले के पास खेत मे पत्थर से कुचकर हत्या कर दी गई थी। इस तहरीर पर राजकुमार के विरुद्ध हत्या की एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की विवेचना किया और पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में राजकुमार के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया।
Advertisement (विज्ञापन)
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी राजकुमार को उम्रकैद एवं 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी वहीं अर्थदंड की आधी धनराशि मृतक के पुत्र को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर वीर प्रताप सिंह ने की।
लोगों की समस्या को देखते हुए नगर अध्यक्षा ने पानी की टैंकर व अपनी टीम को लगाया
अजित सिंह
रेणुकू, सोनभद्र। गर्मी के दिनों में बिजली व पानी की अधिक समस्या देखी जाती है। आंधी-तूफान में बिजली के तार टूट जाते है। जिससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। बिजली न रहने से वर्तमान समय में सबसे ज्यादा पानी की समस्या देखने मिलती है। ऐसी ही समस्या से कई दिनों से रेणुकूट नगर क्षेत्र में देखने को मिली। हालांकि इस समस्या का तुरंत ही समाधान खोज निकाला गया रेणुकूट नप अध्यक्षा निशा बबलू सिंह द्वारा, जिससे क्षेत्र में हर तरफ रेणुकूट नप अध्यक्षा की प्रशंसा हो रही है।
Advertisement (विज्ञापन)
बताते चले कि, पिछले 29/05/22 को रेणुकूट, मुर्धवा, खाड़ पाथर और पिपरी में तेज हवा और बारिश के वजह से बहुत नुकसान हुआ। जिसके कारण 2-3 दिनों बिजली आपूर्ति ठप हो गयी। जिस वजह से कई जगह पानी की बहुत ज्यादा दिक्क़त हो रही थी। जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती, जीवन के सभी कार्यों का निष्पादन करने के लिये जल की आवश्यकता होती है। जल की समस्याओं को देखते हुये रेणुकूट नप अध्यक्षा निशा बबलू सिंह के द्वारा सभी जगहों पर पानी के टैंकर के साथ अपने टीम के सदस्यों को लगाया और सब जगह पानी की आपूर्ति को सुनिश्चित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
सोमवार शाम से लगातार पानी की व्यवस्था की जा रही है। वहीं अध्यक्षा का कहना है कि हमारे नगर की जनता के लिए जो भी कदम उठाना पड़े उठाया जाएगा। क्योंकि मै अपने क्षेत्र की जनता को कष्ट में नहीं देख सकती। अगर कोई भी ऐसी दिक्कत आएगी मैं और मेरी टीम के लोग जनता- जनार्दन की सेवा में लगातार साथ रहने का काम करती रहेगी।
जो भी जिम्मेदारी मिली है उसे बहुत ही ईमानदारी और लगन से करूंगा- अनुराग श्रीवास्तव
अजित सिंह
ओबरा, सोनभद्र। भाजपा समर्थक मंच के प्रति लगन निष्ठा को देखते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव के निर्देश एवं आशीष पाठक प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की अनुशंसा एवं रमाकांत श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष के प्रस्ताव पर अनुराग श्रीवास्तव को काशी क्षेत्र अध्यक्ष भाजपा समर्थक मंच उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया गया है। जिससे उनके समर्थकों को काफी खुशी देखी जा रही है।
Advertisement (विज्ञापन)
वहीं अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि, मुझे जो मंच की तरफ से जिम्मेदारी मिली है उसके लिए सबसे पहले मंच के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बहुत-बहुत धन्यवाद अर्पित करता हूँ तथा जो भी जिम्मेदारी मिली है उसे बहुत ही ईमानदारी और लगन से संगठन को गति प्रदान करने के कार्य प्रारंभ करूंगा
सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज अशोक कुमार प्रथम के निर्देशन पर सोनभद्र जिले के आदिवासी बाहुल्य व रिमोट एरिया जुगैल में पूर्णकालिक सचिव पंकज कुमार व उपजिलाधिकारी ओबरा रमेश कुमार के संयुक्त प्रयास से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
वही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव पंकज कुमार ने लोगो को विधिक जानकारी देते हुए बताया कि आदिवासी व पिछड़े इलाकों में अन्धविश्वाश, जादू-टोने की जंजीर जकड़ी हुई है। जिससे आदमी का शारीरिक व मानसिक पतन होता है, अन्धविश्वाश एक ऐसा विश्वाश है जिसका अशिक्षा मूल कारण है व इससे उनके मन मस्तिष्क में इतना गहरा असर छोड़ देता है कि जीवन भर इन कुरीतियों से इंसान बाहर नही आ पाता, इसलिए शिक्षा पर विशेष जोर दे ताकि इन सब चीजों से बाहर आकर वैज्ञानिक सिधान्तो पर काम किया जा सके।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर ओबरा एसडीएम रमेश कुमार ने ग्रामीणो को सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी चोपन सुनील कुमार सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति जुगैल थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार चौधरी,पैरालीगल वॉलिंटियर राजन चौबे व ग्राम विकास अधिकारी दीपक पांडेय, प्रधानपति दिनेश यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।