अयोध्या के राममंदिर क्षेत्र में नहीं बिकेगी शराब, सभी दुकानों के लाइसेंस निरस्त

राम मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, "भक्त एक विशाल और सुंदर मंदिर की उम्मीद कर रहे हैं. मंदिर का निर्माण इस तरह से किया जा रहा है कि जब सूर्योदय हो तो पहली किरण भगवान राम की मूर्ति पर पड़े."

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग ने राममंदिर क्षत्रे की शराब दुकानों को लेकर बड़ा फैसला किया है. दरअसल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने मंगलवार को जानकारी दी कि अयोध्या में ‘श्री राम मंदिर’ क्षेत्र की सभी शराब की दुकानों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं. बहुजन समाज पार्टी के सदस्य भीमराव अंबेडकर ने आबकारी दुकान नियम, 1968 में किए गए संशोधनों की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी थी. जिसके जवाब में राज्य मंत्री ने अपना जवाब दिया.
इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गर्भ गृह के निर्माण के बाबत पहली शिला रखी. आदित्यनाथ गर्भगृह में पहला नक्काशीदार पत्थर रख कर समारोह में हिस्सा लिया. इस अवसर पर देश भर से संतों और संतों को आमंत्रित किया गया है. विश्व हिंदू परिषद के नेता शरद शर्मा के अनुसार, राम मंदिर का गर्भगृह लाल पत्थरों से तैयार किया जाएगा, जो कि “बहुत शुभ होगा.”

ट्रस्ट के अनुसार, मंदिर का गर्भगृह जनवरी 2024 (मकर संक्रांति) तक तैयार हो जाएगा, जहां भगवान राम की मूर्ति रखी जाएगी और लोग पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में उमड़ेंगे. राम मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, “भक्त एक विशाल और सुंदर मंदिर की उम्मीद कर रहे हैं. मंदिर का निर्माण इस तरह से किया जा रहा है कि जब सूर्योदय हो तो पहली किरण भगवान राम की मूर्ति पर पड़े.”

नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, सोनिया और राहुल गांधी को भेजा समन

ED Action on Sonia and Rahul Gandhi: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को समन भेजा है और पूछताछ के लिए तलब किया है.

ED Action on Sonia and Rahul Gandhi in National Herald Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को समन भेजा है. ईडी ने दोनों नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया है और बताया जा रहा है कि 8 जून को उनसे पूछताछ की जाएगी. नोटिस को लेकर कांग्रेस ने दावा किया कि पार्टी और उसका नेतृत्व डरने और झुकने वाले नहीं है.

सोनिया गांधी देंगी ईडी के सवालों के जवाब

ईडी के एक्शन पर कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi) ने बताया कि सोनिया गाांधी (Sonia Gandhi) खुद ईडी के दफ्तर जाएंगी और सभी सवालों के जवाब देंगी. उन्होंने कहा, ‘यह एक बड़ी बीमारी है. यह बीमारी विरोधी दलों को निशाना बनाने की है. कश्मीर से कन्याकुमारी तक विरोधी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है.’

हम डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं: रणदीप सुरजेवाला

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने यह आरोप भी लगाया कि देश को गुमराह करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ कायरतापूर्ण षड्यंत्र रचा जा रहा है. सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘मोदी सरकार बदले की भावना में अंधी हो गई है. इस बार उन्होंने एक बार नई कायरना साजिश की है. अब प्रधानमंत्री मोदी जी ने कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी को ईडी से नोटिस जारी करवाया है. साफ है कि तानाशाह डर गया है. हम डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं.’

2014-15 से चल रही है कार्रवाई: अभिषेक मनु सिंघवी

अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi) ने कहा, ‘इन्हीं चीजों को लेकर 2014-15 से कार्रवाई चल रही है. आज इन्हीं चीजों को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) को लाया गया है. ऐसे मामले में धनशोधन का आरोप लगाया जा रहा है, जिसमें धन के लेनदेन की बात ही नहीं है.’ उन्होंने दावा किया कि प्रतिशोध की भावना के तहत जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उसमें कोई दम नहीं है.

इससे पहले पवन बंसल से हुई थी पूछताछ

नेशनल हेराल्ड केस (National Herald Case) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस नेता पवन बंसल (Pawan Bansal) से पूछताछ की थी. इस दौरान पवन बंसल से वित्तीय लेन-देन सहित कई पहलुओं को लेकर सवाल किए गए थे.

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

सोनभद्र। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा मंगलवार लोढ़ी स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ क्रांति कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें तम्बाकू के दुष्प्रभावों एवं वैधानिक प्रावधानों के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई।

Advertisement (विज्ञापन)

वही इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक स्थान व कार्यस्थल पर तम्बाकू उत्पादों का उपयोग एक अपराध है जिसके लिए 200 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को तम्बाकू उत्पाद खरीदना एवं बेचना दण्डनीय अपराध है। शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पाद बेचना प्रतिबंधित है।

वक्ताओं ने धुम्रपान छोड़ने के फायदे को भी बताया जिसमें धूम्रपान छोड़ने के 20 मिनट बाद रक्तचाप व हृदय गति सामान्य हो जाती है। 24 घण्टे बाद कार्बन मोनोऑक्साइड शरीर से बाहर निकल जाता है। 72 घण्टे बर्फ साँस लेना आसान हो जाता है। 2 से 4 हफ्ते बाद रक्त संचार में सुधार आ जाता है। 3 से 9 महीने बाद फेफड़े 10 प्रतिशत अधिक क्षमता से काम करने लगता है। 20 से 60 महीने बाद हृदय रोग का जोखिम आधा हो जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

गोष्ठी में मुख्य रूप से डॉक्टर के. के. पांडे, डॉ गणेश प्रसाद, डॉ एसएस पांडे, डॉ प्रशांत शुक्ला, डॉ अमृत राय, डॉक्टर अरुण चौबे, मानसिक रोग के सलाहकार साइकाइट्रिक सौरव सिंह, राहुल पांडे, डेंटिस्ट मनोज चौधरी, स्टाफ नर्स श्वेता सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

PM Modi Visit Shimla: PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, कहा- पिछली सरकार ने भ्रष्टाचार को माना सिस्टम का हिस्सा

PM Modi Visit Shimla: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के शिमला में गरीब कल्याण सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. वो योजना के लाभार्थियों से वर्चुअली संवाद कर रहे हैं.

PM Modi Visit Shimla: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मगंलवार को) हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने शिमला में गरीब कल्याण सम्मेलन में हिस्सा लिया. पीएम मोदी ने गरीब कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों से बात की. पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त भी जारी की.

पीएम किसान की 11वीं किस्त जारी

पीएम मोदी ने योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी देश के करोड़ों किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा ट्रांसफर हो गया, पैसा उनको मिल भी गया. आज मुझे शिमला की धरती से देश के 10 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के खाते में पैसे पहुंचाने का सौभाग्य मिला है.

लोगों का किया आभार

उन्होंने कहा, ‘आज मेरे जीवन में एक विशेष दिवस भी है, इस विशेष दिवस पर देवभूमि को प्रणाम करने का मौका मिले, इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है. आप इतनी बड़ी तादाद में हमें आशीर्वाद देने आए, मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं.’

कोरोना में अनाथ हुए बच्चों की मदद की

पीएम मोदी ने कहा, ‘कोरोना काल में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया था, ऐसे बच्चों का जिम्मा संभालने का अवसर मुझे मिला है. ऐसे हजारों बच्चों की देखभाल का निर्णय हमारी सरकार ने किया, कल उन्हें मैंने कुछ पैसे भी चेक के माध्यम से भेज दिए.’

‘130 करोड़ भारतीयों के सेवक के तौर पर कर रहा हूं काम’

उन्होंने कहा, ‘130 करोड़ भारतीयों के सेवक के तौर पर काम करने का मुझे आप सभी ने अवसर दिया, मुझे सौभाग्य मिला. आज मैं कुछ कर पाता हूं, दिन रात दौड़ पाता हूं तो ये मत सोचिए कि ये मोदी करता है, ये मत सोचिए कि मोदी दौड़ता है, ये सब तो देशवासियों की कृपा से हो रहा है.

विपक्ष पर साधा निशाना

विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘2014 से पहले की सरकार ने भ्रष्टाचार को सिस्टम का जरूरी हिस्सा मान लिया था. तब की सरकार भ्रष्टाचार से लड़ने की बजाय उसके आगे घुटने टेक चुकी थी, तब देश देख रहा था कि योजनाओं का पैसा जरूरतमंद तक पहुंचने के पहले ही लुट जाता है. लेकिन आज चर्चा जन-धन खातों से मिलने वाले फायदों की हो रही है, जनधन-आधार और मोबाइल से बनी त्रिशक्ति की हो रही है. पहले रसोई में धुआं सहने की मजबूरी थी, आज उज्ज्वला योजना से सिलेंडर पाने की सहूलियत है.

जिन समस्याओं को माना परमानेंट उसका दे रहे परमानेंट सॉल्यूशन

पीएम मोदी ने कहा, ‘2014 से पहले देश की सुरक्षा को लेकर चिंता थी, आज सर्जिकल स्ट्राइक-एयर स्ट्राइक का गर्व है. आज हमारी सीमा पहले से ज्यादा सुरक्षित है. पीएम आवास योजना हो, स्कॉलरशिप देना हो या फिर पेंशन योजनाएं, टेक्नोलॉजी की मदद से हमने भ्रष्टाचार का स्कोप कम से कम कर दिया है. जिन समस्याओं को पहले Permanent मान लिया गया था, हम उसके Permanent Solution देने का प्रयास कर रहे

देश में दशकों तक हुई वोटबैंक की राजनीति

ये हमारी ही सरकार है जिसने चार दशकों के इंतजार के बाद वन रैंक वन पेंशन को लागू किया, हमारे पूर्व सैनिकों को एरियर का पैसा दिया. इसका बहुत बड़ा लाभ हिमाचल के हर परिवार को हुआ है. हमारे देश में दशकों तक वोटबैंक की राजनीति हुई है. अपना-अपना वोटबैंक बनाने की राजनीति ने देश का बहुत नुकसान किया है. हम वोटबैंक बनाने के लिए नहीं, नए भारत को बनाने के लिए काम कर रहे हैं.

राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की मनाई गई जयंती

सोनभद्र। भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध शासक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष विजय यादव ने किया और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध शासक राजमाता अहिल्याबाई होलकर ऐसी शासक थी कि जो अपने शासनकाल में गरीब मजदूर नौजवान एवं हर तबके के लोगों की मदद करने का काम करती थी और गरीबों मजदूरों की मसीहा थी।

Advertisement (विज्ञापन)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव ने जब उत्तर प्रदेश की कमान संभाली थी तो हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया था और हर समाज का विकास करने का काम किया। जयंती समारोह में मुख्य रूप से सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल, ओम प्रकाश त्रिपाठी, अनिल प्रधान, मनीष त्रिपाठी, कमलेश उर्फ नेता यादव, मुरारी मौर्या, प्रमोद यादव, राजनाथ, दीपक, सोनू, रितेश, मुकेश सहित आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

  • Advertisement

कोरोना संक्रमण से अनाथ हुए बच्चों की हर संभव की जाएगी मदद – जिला विकास अधिकारी

सोनभद्र। कोविड-19 महामारी से प्रभावित हुए बच्चों की सहायता हेतु संचालित पी0एम0 केयर्स फॉर चिल्ड्रेन स्कीम की वर्षगांठ के अवसर पर योजना से सम्बन्धी लाभार्थियों को जिला विकास अधिकारी ने दो बच्चों अंशिका व अंशुमान को स्नेह पत्र एवं रू0 पांच लाख तक के निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा (आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) कार्ड एवं डाकघर पासबुक आदि की किट उपलब्ध करायी गयी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी ने कहा कि पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत कोविड-19 के संक्रमण से अनाथ हुए सभी बच्चों को हर संभव किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

वही एन0आई0सी0 के कक्ष में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का सीधा प्रसारण देखा गया, जिसमें रामबाबू त्रिपाठी जिला विकास अधिकारी, अखिल नरायण देव पाण्डेय सी0डब्ल्यू0डी0 अध्यक्ष, पुनीत टण्डन जिला प्रोबेशन अधिकारी, ओम प्रकाश त्रिपाठी जे0डी0वी0, साधना मिश्रा, शेषमणि दूबे, रोमी पाठक सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण ढंग से किया जाये सुनिश्चित – जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में सोमवार को जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारीगण को निर्देशित करते हुए कहा कि नियमानुसार कार्यवाही कर उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण करें, ताकि अधिक से अधिक रोजगार सृजित हों और उद्यमी भी अपने उद्योग को कुशलता पूर्वक संचालित करते रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

जिले में उद्योग बन्धुओं से जुड़े मामलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से अवश्य किया जाये व व्यापारियों/उद्यमियों के प्रति सहयोगात्मक रूख अपनाया जाय और उद्यमियों के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण सकारात्मक सोच के साथ किया जाये। उद्योगों से सम्बन्धित आवेदन-पत्र शत-प्रतिशत निवेश मित्र पोर्टल से किया जाय। उद्योगों के आवेदन सीधे आन लाईन किये जाय, जिन कारोबारियों को आन लाईन आवेदन करने में दिक्कत हों, वे उद्योग विभाग के कार्यालय में जाकर आवेदन प्रक्रिया को जानें।

Advertisement (विज्ञापन)

जब आनलाईन आवेदन की व्यवस्था निवेष मित्र पोर्टल के माध्यम से हो गयी है, तो अनावश्कय रूप से आफ लाईन आवेदन प्रक्रिया से दूर रहें। उन्होंनेे मौके पर मौजूद जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन अधिकारी, सोनभद्र को निर्देशित करते हुए कहाकि उद्यमियों के प्रति की जा रही कार्यवाही पर अपनीे पैनी नज़र रखें, ताकि उद्यमियों के मामलों का निस्तारण समयबद्व तरीके से हो और जिले में कारोबार व व्यापार क्षेत्र में विकास हो, ताकि अधिकाधिक लोगों को आसानी के साथ उचित दर पर ज़रूरत के सामान मिले और रोजगार के अवसर भी बढ़े। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों द्वारा जो भी समस्याएं इस की बैठक में रखी गयी है, उसका निर्धारित समय के अन्तर्गत सम्बन्धित अधिकारी गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में सहदेव मिश्र अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), आशुतोष दूबे अपर जिलाधिकारी(नमांमि गंगे), एल0डी0एम0, जिला कृषि अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, विनय कुमार सिंह अपर जिला सूचना अधिकारी सहित उद्योग व्यापार मण्डल से जुड़ें पदाधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहें।

  • Advertisement

हिन्दी पत्रकारिता की नींव युगुल किशोर शुक्ल ने रखी थी : रघुवंशी

HIGHLIGHTS

  • मीडिया फोरम की पत्रकारिता दिवस पर हुई संगोष्ठी और सम्मान समारोह
  • विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए दर्जनों किए गए सम्मानित

सोनभद्र। मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास जिला इकाई सोनभद्र के तत्वधान में पं जगत नारायण शुक्ल इण्टर कालेज मुर्धवां के सभगार में हिन्दी पत्रकारिता दिवस की 196 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। ‘बदलते परिवेश में पत्रकारों की भूमिका’ विषय पर गोष्ठी हुई तो विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले 21 महानुभावों का सारस्वत सम्मान किया गया और पत्रकारों व गणमान्यों को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

गोष्ठी में प्रथम हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र कलकत्ता में 1826 में 30 मई को स्थापित करने वाले कानपुर निवासी पं युगुल किशोर शुक्ल को याद किया गया। मां सरस्वती के चित्त के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदुपरांत गीतकार डॉ रचना तिवारी ने सरस्वती वंदना का वाचन कर मां वीणा वादिनी का आवाहन किया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिरला कार्बन के यूनिट हेड आरके रघुवंशी, अति विशिष्ट अतिथि डीएफओ रेणुकूट वन प्रभाग मनमोहन मिश्र, समारोह के अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि ख्यातिलब्ध गीतकार डॉ रचना तिवारी,हिंडालको के जीएम अभिजीत जी और आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय पार्षद राजेश द्विवेदी ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के संयोजक पण्डित चन्दमणि शुक्ल , प्रदेश अध्यक्ष मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास उत्तर प्रदेश विषय प्रवर्तन किया और आभार फोरम के जिलाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव ने व्यक्त किया विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 21 विभूतियों का स्मृतिचिन्ह, अंगवस्त्र, मानद उपाधि सम्मान पत्र भेंट कर उनका सारस्वत सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार व शिक्षक भोलानाथ मिश्र ने किया । इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ पत्रकार जगत नारायण विश्वकर्मा, शेख जलालुद्दीन, विनोद गुप्ता, राजेश पाठक, विवेक पांडेय, मस्तराम मिश्रा, किशन पांडेय, मनोज तिवारी, जगदीश तिवारी, नीरज पाठक, राजवंश चौबे, ईश्वर जायसवाल, चिंता पांडेय, लल्लन गुप्ता, रामजी गुप्ता, ज्ञानदास कनौजिया, इमरान बक्शी, मोइनुद्दीन मींटू, संतोष कुमार नागर, सेराज हुसैन रमेश कुमार कुशवाहा, सत्यदेव पांडेय, उपेंद्र तिवारी, दरोगा यादव, अजीत सिंह, सावित्री मिश्रा, आनंद गुप्ता, चंद्र मोहन शुक्ला, मनोज चौबे, राम अनुज धर द्विवेदी, रोहित त्रिपाठी, राम जियावन गुप्ता, रामप्रवेश गुप्ता, ओमप्रकाश रावत, प्रियांशु कुमार, राजकुमार सिंह, संजीव श्रीवास्तव, संजय सिंह, उमेश ओझा, शक्ति पाल, सद्दाम कुरैशी सहित सैकड़ों पत्रकार गणमान्य आयोजन के साक्षी
बनें ।

  • Advertisement

सचिव ने शिशु गृह व स्वधार गृह का किया निरीक्षण

सोनभद्र। जनपद न्यायधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार यादव प्रथम के निर्देशन पर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव पंकज कुमार ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्वधार गृह व शिशु गृह का निरीक्षण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

शिशु गृह में रखे गए बच्चो के स्वास्थ्य और देखरेख के सम्बंध में शिशु गृह के अधीक्षिका से आवश्यक जानकारी प्राप्त किये। वही शिशु गृह में इस समय 17 बच्चे आवासित है। जिसमे 0 से 06 वर्ष के 9 नवजात शिशु व 06 से 10 वर्ष के 08 बच्चे है। मेधावी छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए आवासीय स्कूल में प्रवेश के लिए आश्वाशन भी दिया एवं इस संबंध में जिला अधिकारी के समक्ष पत्र प्रेषित करने हेतु अधीक्षक को निर्देशित किया। साथ ही कहा कि बच्चे राष्ट्र के निर्माण का प्रमुख हिस्सा है।

सशक्त भारत के लिए बच्चो का बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षित होना बहुत जरूरी है ताकि वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने शिशु गृह के सम्बन्धित कर्मचारियो को निर्देश दिए कि बच्चो के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए कोई भी कमी न रखी जाए व उन्हें सभी तरह की उपलब्ध सेवाएं मुहैया कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान संपूरक पोषण, टीकाकरण, पोलियो ड्रॉप्स, बेसिक स्वास्थ्य निगरानी, सोने की सुविधाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शिशु गृह के प्रबंधक पवन सिंह , पैरालीगल वालिंटियर राजन चौबे,स्वधार गृह के अधीक्षिका अमृता काउंसलर नेहा, शिशु गृह की अधीक्षिका नीरज ,उपस्थित रही।

  • Advertisement

पत्रकार राम अनुज धर द्विवेदी सोन गौरव की उपाधि से हुए सम्मानित

सोनभद्र। पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को मूर्धवा रेनुकूट में मीडिया फोरम आफ इंडिया जिला इकाई सोनभद्र के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पं0 जगत नारायण शुक्ल शिक्षण संस्थान के सभागार में बदलते परिवेश में पत्रकारों की भूमिका विषयक पर संगोष्ठी आयोजित किया गया। जिसमें जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किए।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी व मुख्य अतिथि विख्यात गीतकार रचनाकार डा0 रचना तिवारी व राष्ट्रीय पार्षद राजेश द्विवेदी के साथ हिण्डाल्को के अधिकारी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन भोला नाथ मिश्र ने किया। कार्यक्रम मीडिया फोरम आफ इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष मीथिलेश प्रसाद द्विवेदी व प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र मणि शुक्ल व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार श्रीवास्तव नेतृत्व में किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में जिले के क‌ई पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मंचासीन अतिथियों द्वारा वरिष्ठ पत्रकार राम अनुज धर द्विवेदी को सोन गौरव की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश शरण मिश्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस अवसर पर संजीव श्रीवास्तव राजकुमार रमेश कुमार कुशवाहा सेराज अहमद चन्द्र मणि शुक्ल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें