‘बदलते परिवेश में पत्रकारों की भूमिका’ विषयक संगोष्ठी 29 को

HIGHLIGHTS

  • पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मानित होंगे पत्रकार मीडिया फोरम ऑफ इण्डिया न्यास के बैनर तले होगा आयोजन

सोनभद्र। मीडिया फोरम ऑफ इण्डिया न्यास जिला इकाई सोनभद्र के तत्वाधान में 30 मई पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर 29 मई, रविवार को सायं काल 3:30 बजे से रेणुकूट स्थित पंडित जगत नारायण शुक्ल इंटरमीडिएट कॉलेज, मुर्धवा के सभागार में ‘बदलते परिवेश में पत्रकारों की भूमिका’ विषयक संगोष्ठी होगी । यह जानकारी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष पंडित चन्द्रमणि शुक्ल एवं जिला अध्यक्ष सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से गुरुवार को दी। बताया कि समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, मीडिया फोरम आफ इंडिया न्यास, प्रयागराज करेंगें ।

Advertisement (विज्ञापन)

वही बतौर मुख्य अतिथि दुद्धी के उप जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र, उपस्थित होंगे।अति विशिष्ट अतिथि लोकप्रिय गीतकार एवं रेणुकूट वन प्रभाग के डीएफओ मनमोहन मिश्रा और विशिष्ट अतिथियों में किशोर न्याय बोर्ड के सम्मानित सदस्य एवं साहित्यकार डॉक्टर ओम प्रकाश त्रिपाठी, ऑल प्रेस एंड रायटर्स एसोसिएशन के
राष्ट्रीय सचिव राकेश शरण मिश्र, ख्याति लब्ध गीतकार डॉक्टर रचना तिवारी,
व चेयर पर्सन ऊर्जांचल वाणी न्यूज़ रीना सिंह की गरिमा मयी मौजूदगी रहेंगी ।

Advertisement (विज्ञापन)

संचालन पत्रकार एवं शिक्षाविद भोलानाथ मिश्र करेंगे। मीडिया फोरम ऑफ इंडिया जिला इकाई सोनभद्र के आयोजकत्व में होने वाले समारोह को सफल बनाने में फोरम के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमणि शुक्ला और जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार श्रीवास्तव एवं उनकी टीम पूरी तन्मयता के साथ लगी हुई है । आयोजकों ने बताया है कि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए पांच विभूतियों का जहां सारस्वत सम्मान किया जाएगा वहीं जिले के 21 वरिष्ठ पत्रकार भी सम्मानित किए जाएंगे।

  • Advertisement

21 गणमान्यों को किया गया यू.पी.गौरव अलंकरण सम्मान से सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • अवसर था उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद का 16वॉ वार्षिकोत्सव होटल किंग्स वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के सैकड़ों पत्रकार बने साक्षी

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के 16 वें वार्षिकोत्सव समारोह में आयोजित सुरों की शाम व यू.पी.गौरव अलंकरण सम्मान समारोह में पत्रकारों के कर्तव्य और दायित्व पर जमकर चर्चा हुई। इस दौरान पत्रकारिता, साहित्य शिक्षा चिकित्सा समाज सेवा ज्ञान विज्ञान कला और पर्यावरण के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले 21 विभूतियों को यूपी गौरव अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी मुक्ति आंदोलन के अध्यक्ष सुधीर सिंह, विशिष्ट अतिथि राजभाषा सलाहकार सदस्य गृह मंत्रालय भारत सरकार विजय जायसवाल, व साहित्यकार नूतन सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Advertisement (विज्ञापन)

अध्यक्षता भारद्वाज एसोसिएट के निदेशक एवं प्रखर समाजसेवी विक्रम भारद्वाज ने किया। अतिथियों का स्वागत पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश मिश्रा व संपादक, द ट्रू मिरर काली शंकर उपाध्याय ने पुष्प गुच्छ , अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का सम्मान किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम सुरों की शाम की शुरुआत लोकगायक चंद्रमोहन ‘मस्ताना’ ने देवी गीत से किया उसके बाद भजन गायक सर्वेश लाल यादव ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया। युवा गिटार वादक यश पवार ने भी अपनी कला का जौहर दिखाया।

Advertisement (विज्ञापन)

मुख्य अतिथि सुधीर सिंह ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता संमाज का प्रमुख अंग हैं। वही विशिष्ट अतिथि विक्रम भारद्वाज और विजय जायसवाल ने कहा कि पत्रकारों को अपनी भूमिका का निर्वहन बिना किसी दबाव के करना चाहिए। वार्षिकोत्सव समारोह में यू.पी.गौरव अलंकरण सम्मान से सम्मानित होने वालों में डॉ कैलाश सिंह विकास, मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी (पत्रकारिता), राजेश अग्रवाल (उद्योग), डॉ एम. के.गुप्ता (चिकित्सा), अंकिता (वास्तु शास्त्र), प्रोo ओम प्रकाश शर्मा (चिकित्सा), यश पवार (गिटार), राम नरेश नरेश (साहित्य), मोहिनी मिश्रा (संगीत), शिवानी सिंह (समाज सेवा), अंकिता वर्मा (चित्र लेखा), शशि कुमार (शिक्षा),चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव (समाजसेवा), चंदू अग्रवाल (फोटोग्राफी),डॉ मो.जफरुल्लाह (शिक्षा),लखन शर्मा पापे (संमाज सेवा), दिनमणि पांडये (ज्योतिष) प्रमुख रहे। जिन्हें उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए माल्यार्पण, अंगवस्त्रम, स्मृतिचिन्ह और यूपी गौरव अलंकरण सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्था का परिचय डॉ दशरथ पवार तथा संचालन चक्रवर्ती विजय नावड़ ने किया। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन हास्य शिरोमणि डॉ चकाचौंध ज्ञानपुरी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी, चंद्र मोहन शुक्ला, रवि कांत तिवारी, विनोद मिश्रा, रामपति पटेल, अजय कुमार, संजय कुमार, मनोज कुमार पाठक, रमेश चंद्र पांडेय, रघुवीर सिंह, संतोष कुमार सिंह, राजीव गौतम, मुन्ना कसेरा, दिनेश यादव, राणा शेरू सिंह, सहित पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से अन्यान्य गणमान्य कलमकार उपस्थित रहे।

  • Advertisement

बबलू हत्याकांड: दोषी संजय विश्वकर्मा को उम्रकैद

HIGHLIGHTS

  • 1000 रुपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद
  • 13 वर्ष पूर्व दिनदहाड़े चाकू घोपकर हुई थी हत्या

राजेश पाठक

सोनभद्र। 13 वर्ष पूर्व दिनदहाड़े चाकू घोपकर हुई बबलू हत्याकांड के मामले विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र अशोक कुमार की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी संजय विश्वकर्मा को उम्रकैद एव 1000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हर्ष नगर राबर्ट्सगंज निवासी संजय पुत्र स्वर्गीय शंकर ने 8 सितंबर 2009 को राबर्ट्सगंज कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसका बड़ा भाई बबलू शौच के लिए सुबह करीब 8 बजे घर से बाहर निकला था। जब राजा लाखन बाबा मंदिर के पास स्थित तालाब के पास सुबह करीब 8:30 बजे शौच करने जा रहा था तभी हाथ में चाकू लेकर राबर्ट्सगंज के वार्ड नम्बर 10 हमीदनगर निवासी संजय विश्वकर्मा पुत्र मंगलदास ने भाई को चाकू से मारने लगा। शोर करने पर ओमप्रकाश, हरिदास समेत आसपास के तमाम लोग आ गए। इतने में लोगों को देखकर चाकू लहराते हुए रेलवे स्टेशन की ओर भागने लगा। तब तक लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

उसके कब्जे से चाकू भी बरामद हो गया। उधर चाकू से गम्भीर चोट लगने की वजह से भाई बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। इस तहरीर पर पुलिस ने हत्या एव एससी/एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया और पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी संजय विश्वकर्मा को उम्रकैद एवं 1000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील शशांक शेखर कात्यायन ने बहस की।

  • Advertisement

भाजपा नगर मंडल की बैठक संपन्न

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। भाजपा नगर अध्यक्ष बलराम सोनी के अध्यक्षता में मंगलवार की देर शाम को सोनभद्र नगर मण्डल की संगठनात्मक बैठक जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान के हाल में संपन्न हुई।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रहे भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार के 8 वर्ष पुर्ण होने के अवसर पर 30 मई से 15 जून तक चलने पखवाड़े के दौरान होने वाले कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत रुप से चर्चा कर कार्यकर्ताओं को बताया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही जिलाध्यक्ष ने कहा की सभी कार्यकर्ता 30 मई से चलने वाले पखवाड़े के दौरान प्रत्येक बूथ पर प्रतिदिन 8 घण्टे समय देकर प्रवास कर घर घर जाकर मोदी सरकार के जन कल्याणकारी उपलब्धियों व अब तक किये गये सभी जनहितकारी कार्यों के बारे में लोगों को सहज भाव से बतायें, ताकि पात्र आम जनमानस सभी योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकें।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मुख्य रूप से के रूप से जिला कोषाध्यक्ष राकेश, पुष्पा सिंह, बि एन गुप्ता, संजय जायसवाल, रविन्द्र केशरी, दिलिप चौबे, विजय केशरी, अंशु अग्रहरि, अभिषेक श्रीवास्तव, अनुपम तिवारी, सन्तोष भारती, सरोज केशरी, रूबी गुप्ता, प्रमिला त्रिपाठी, नर्मदा केशरी, प्रकाश केशरी, धिरेन्द्र पाण्डेय, महेश सोनी, विजय विश्वकर्मा, राजबहादूर पटेल, नीरज विश्वकर्मा, राहुल शर्मा, अनमोल सोनी, श्रीवास्तव, अशोक भारती, अतुल, बिनोद सोनी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

अनुशासन का पालन करने वाले कार्यकर्ता समाज में अग्रणी भूमिका निभाने में होते हैं सफल – रमेश

चुनार, मिर्जापुर। निष्ठावान कार्यकर्ता तैयार करना ही वर्ग का ध्येय होता है। सूचना का अक्षरश: पालन करना ही श्रेष्ठ कार्यकर्ता बनने का मार्ग है। जो कार्यकर्ता वर्ग की दिनचर्या तथा अनुशासन एवं व्यवस्था का पालन करते हुए अपना प्रशिक्षण पूरा करते हैं, वह समाज तथा अपने विविध कार्य क्षेत्रों में भी अग्रणी भूमिका निभाने में अवश्य सफल होते हैं। संघ प्रखर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत ऐसी युवा पीढ़ी के निर्माण करने में ही सतत संलग्न है। उक्त विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत प्रचारक रमेश भाई ने व्यक्त किया।

वे स्थानीय रामबाग में संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना काल से ही व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के ध्येय को लेकर आगे बढ़ रहा है। संघ शिक्षा वर्ग के माध्यम से निरंतर संस्कारित, अनुशासनबद्ध एवं प्रखर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत युवा पीढ़ी का निर्माण हो रहा है जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर अपनी विशेष छाप छोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही “हिंदू जगे तो देश जगेगा” के भाव को और भी पुष्ट बनाने में सक्षम होंगे। कार्यकर्ताओं को अनुशासन के प्रति पूरी तरह से सजग करते हुए उन्होंने आगे कहा कि संघ की व्यवस्था में ढलकर जो निकलेगा वही परिपक्व कार्यकर्ता बनेगा। अपने उद्बोधन के दौरान श्रीमान रमेश जी ने बल देते हुए कहा कि व्यक्ति निर्माण का सबसे बड़ा केंद्र हमारी शाखाएं हैं। शाखाओं के माध्यम से संस्कार, अनुशासन सेवा, समर्पण तथा राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत होता है। नर से नारायण का निर्माण वास्तव में हमारी शाखा ही करती हैं। वर्ग में प्रशिक्षित कार्यकर्ता अपने-अपने कार्य क्षेत्र में जाकर शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण और समाज परिवर्तन के काम में लगें, यही उनसे अपेक्षा है।

उन्होंने चुनारगढ़ की ऐतिहासिकता की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि यह ऋषियों मुनियो तथा साधकों की पवित्र भूमि है। सुरम्य वातावरण वाला यह स्थान मां दुर्गा की शक्ति का केंद्र है। विक्रमादित्य तथा राजा भरथरी की यह तपस्थली तथा साधना स्थली भी है। यहां से साधना करके निकलने वाले कार्यकर्ता इस तपस्थली का मान अवश्य बढ़ाएंगे ऐसा विश्वास है।
उद्घाटन सत्र का आरम्भ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस वर्ग में सोनभद्र विंध्याचल जौनपुर तथा काशी विभागों के 350 प्रशिक्षणार्थी तथा व्यवस्था के लिए लगभग 100 कार्यकर्ता पूरा समय दे कर प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन सत्र के पश्चात यह वर्ग विधिवत प्रारंभ हो गया 13 जून को वर्ग का विधिवत समापन होगा। इस दौरान प्रांत कार्यवाह मुरली पाल जी, वर्ग अधिकारी सच्चिदानंद जी मंच पर विशेष रूप से उपस्थित थे।

वर्ग में वर्गाधिकारी सच्चिदानंद, वर्गकार्यवाह डॉ कुलदीप, सह वर्ग कार्यवाह सुरेंद्र जी, वर्ग पालक काशी प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचंद्र जी, सह प्रांत कार्यवाह, डॉ राकेश, मुख्य शिक्षक ओम प्रकाश, सर्व व्यवस्था प्रमुख गौतम, सह सर्व व्यवस्था प्रमुख चंद्रशेखर, पर्यवेक्षक रजनीश तथा बौद्धिक प्रमुख कृष्णचंद्र अपने दायित्व का निर्वहन रहे हैं।

बताते चले कि 20 दिवसीय इस वर्ग में कार्यकर्ताओं की दिनचर्या प्रातः काल 5:00 से प्रारंभ होकर रात्रि 10:00 बजे तक चलेगी, जिसमे वे शारीरिक, बौद्धिक चर्चा आदि विषयों में पूरी दक्षता प्राप्त करेंगे। वर्ग की सबसे बड़ी विशेषता यह भी है कि सभी प्रशिक्षणार्थी तथा व्यवस्था में लगे कार्यकर्ता अपना निर्धारित शुल्क देकर इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं।

तेज आंधी-पानी ने कई गरीबों के उजाड़े घर, लाखों का हुआ नुकसान

HIGHLIGHTS

  • चोपन ब्लाक के गुरमुरा का मामला

डाला, सोनभद्र। रविवार को देर शाम तेज बारिश और आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। आंधी इतनी तेज थी कि कई विशालकाय पेड़ गिर गए। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे पर पेड़ टूट कर गिरने से बिजली भी बाधित रहा। वहीं क्षेत्र में तेज बारिश व आंधी से भारी तबाही हुई है। आधा दर्जन से ज्यादा गरीब परिवारों के आशियाने उजड़ गए। कई के पास तो सिर छिपाने को जगह नहीं। भारी तबाही को लेकर गरीब अब मुआवजे की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें कुछ सहारा मिल जाय।

Advertisement (विज्ञापन)

विकास खण्ड चोपन के ग्राम पंचायत कोटा के टोला गुरमुरा में टोला झिंगटखोली में रविवार को देर शाम को जोरदार आंधी – पानी ने कई घरों के आशियाने उजाड़ दिया। इस भारी तबाही में गरीबों का लाखो का नुकसान हुआ हैं। अमर सिंह गोड़ पुत्र जगरदेव गोड़ निवासी झिंगटखोली ने बताया कि रविवार की शाम इतनी तेज आंधी थी कि हमारे मिट्टी के कच्चे मकान पर लगा सीट उजाड़ दिया, जिसमें हमारा राशन गल्ला सहित हजारों का नुकसान हो गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही राजनाथ लोहार पुत्र बच्चा लोहार निवासी झिंगटखोली ने बताया कि इस आंधी तूफान ने हमारा बहुत नुकसान किया हैं। वही मुनिया पत्नी स्व0 हरिप्रसाद निवासी झिंगटखोली जो विधवा हैं, उसने बताया कि इस आंधी व बारिश ने मेरा तो पूरा घर ही उजाड़ दिया हैं। घर के अन्दर रखा सब राशन नुकसान हो गया। उसने बताया कि गनीमत यह रही कि किसी तरह हमारी जान बच गई। अब हम कहां जाए समझ में नही आ रहा हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

उसने शासन प्रसाशन से गुजारिश हैं कि हमारी मदद करें। वही छोटू लोहार पुत्र रामप्यारे का भी पूरा घर उजड़ गया हैं, जिससे ये लोग घर से बेघर हो गए हैं। रामअवतार पुत्र रामप्यारे का भी इस आंधी तूफान में हजारों का नुकसान हुआ हैं। श्यामलाल पुत्र रमाशंकर का भी काफी नुकसान हुआ हैं। वही घसिया बस्ती में भी कई घर उजड़ गए हैं। पीड़ित परिवारों ने इस आपदा की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को देकर मदद की गुहार लगाई है।

  • Advertisement

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति एवं कन्वर्जेन्स की बैठक हुई सम्पन्न

HIGHLIGHTS

  • कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें, कुपोषण मुक्त बनाने हेतु स्वास्थ्य से सम्बन्धित सुविधायें कराये उपलब्ध – जिलाधिकारी
  • जिलाधिकारी ने चना,दाल, दलिया, एडबिल आयल वितरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला समिति कन्वर्जेन समिति की बैठक सम्पन्न हुईं। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में आगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल, शैचालय एवं विद्युतीकरण के सुविधाओं को उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में सम्बन्धित सी0डी0पी0ओ0 एवं खण्ड विकास अधिकारी से जानकारी प्राप्त की।

उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि खण्ड विकास अधिकारी एवं सी0डी0पी0ओ0 आपस में समन्वय बनाकर आगनबाड़ी केन्दों पर सभी आधारभूत आवश्यक सुविधाये उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने इसी प्रकार कुपोषित/अति कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें, कुपोषण मुक्त बनाने हेतु सी0डी00पी0ओ0, एम0वाई0सी0 को निर्देशित करते हुए कहा कि वह आपस में समन्वय बनाकर कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को सभी आवश्यक खाद्य पदार्थ एवं दवायें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

जिन कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य दवाओं से न ठीक हो उन्हें एन0आर0सी0 सेन्टर पर ले जाकर भर्ती कराये। जिससे वह जल्द से जल्द स्वस्थ्य हो सकें। उन्होने कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर सिथिलता व लापरवाही न बरती जाये क्योकिं साशन की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होने बैठक के दौरान चना,दाल, दलिया, एडबिल आयल वितरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि ग्राम समूहों द्वारा राशन का समय से उठान न कराने के कारण वितरण में देरी होती है, जिस पर जिलाधिकारी ने डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 को निर्देशित किया की वह समूहो को निर्देशित करें कि वह समय से चना, दाल, दलिया, एडबिल आयल प्राप्त कर आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उपलब्ध कराये।

Advertisement (विज्ञापन)

जिससे समय से राशन का वितरण हो सके। जिलाधिकारी ने विकास खण्डवार चना,दाल, दलिया, एडबिल आयल वितरण की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया की दुद्धी सी0डी0पी0ओ0 द्वारा चना,दाल, दलिया, एडबिल आयल वितरण में सिथिलता बरती जा रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने सी0डी0पी0ओ0 दुद्धी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया। इसी प्रकार जनपद में आगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण की प्रगति के समबन्ध में जानकारी ली।

जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बताया गया कि 203 आगबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य होना है, जिसमें से 167 आगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और विभाग को प्राप्त करा दिया गया है। आर0ई0डी0 विभाग द्वारा 33 आगनबाड़ी केन्दों का निर्माण कार्य अभी तक पूर्ण नहीें कराया गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियन्ता आर0ई0डी0 को निर्देशित करते हुए कहा की आगनबाड़ी केन्दों का निर्माण कार्य अति शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की दशा में सम्बन्धित अधिकारी व ठेकेदार के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी ने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी सी0डी0पी0ओ0 और एम0वाई0सी0 आपस में समन्वय बनाते हुए आगनबाड़ी केन्द्रो पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और जिन आगनबाड़ी केन्द्रों को गोंद लिया गया है, उन केन्दों पर भी जो सभी आवयश्यक सुविधाये सुनिश्चित की गई है, वह निर्धारीत समय के अन्तर्गत उपलब्ध कराई जाये। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर0एस0 ठाकुर, जिला विकास अधिकारी राम बाबू त्रिपाठी, डी0 सी0 एन0 आर0 एल0 एम0 ए0 के0 जौहरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी गौरी शंकर शुक्ला, विनय कुमार सिंह अपर जिला सूचना अधिकारी अन्य सहित सम्बन्धितगण अधिकारी उपस्थित रहें।

  • Advertisement

ओबरा में अतिक्रमण के खिलाफ चला बुल्डोजर, लोगों में हड़कम्प

अजीत कुमार सिंह

ओबरा। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को स्थानीय नगर पंचायत के वीआईपी रोड़ पर बुल्डोजर चला तो हड़कम्प मच गया। हालांकि प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस देकर चेतावनी दी थी ।

Advertisement (विज्ञापन)

जानकारी के मुताबिक हनुमान मंदिर के पास किए गए अवैध अतिक्रमण हटाने की शुरुआत सोमवार से की गई।नगर पंचायत ओबरा सुबह से दलबल व पुलिस प्रशासन के साथ अवैध अतिक्रमण व नालियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को मुक्त कराने के लिए जुट गया। बतादें कि पटरियो के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण के कारण अक्सर रास्तों पर जाम लगता था। जिसकी शिकायत कई बार होती रही है लेकिन अतिक्रमण नहीं हटा।

वहीं नालियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के कारण बरसात का पानी चोक हो जाता था जिससे बरसात का पानी निकल नहीं पाता था व लोगों के घरों में जाने लगता था । जिसे लेकर नगर पंचायत को काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ता था। अभियान के दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल देखने कक मिला। बुल्डोजर का खौफ अतिक्रमण कारियों के भीतर साफ देखा जा सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

बाज़ार से अतिक्रमण हटाया जा रहा था तो कई सौ मीटर दूर तक लोगों ने पहले ही अपने दुकान के बाहर रखे सामानों को समेटना शुरू कर दिया।बताया गया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर के विभिन्न मार्गों पर जलजमाव की स्थिति बरसात में नगर को नारकीय बना देती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद जिला प्रशासन की सक्रियता दिख रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

स्थानीय प्रशासन भी चाह रहा है कि इसी अभियान के बहाने वह नगर की सभी गंदगी को साफ कर देना चाहता है ताकि नगर में विवाद भी खत्म हो जाय और नगर स्वच्छ व सुंदर भी दिखने लगे ।अवैध अतिक्रमण अभियान हटाने के दौरान ओबरा के नगर पंचायत अधिकारी अमित कुमार सिंह, ओबरा तहसीलदार सुनील कुमार, ओबरा थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, ओबरा नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

  • Advertisement

राष्ट्र, उद्योग और मजदूर” विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

अजीत कुमार सिंह

ओबरा, सोनभद्र। राष्ट्र, उद्योग और मजदूर एक दूसरे के पूरक हैं क्योकि देश के उत्पादन में वृद्धि और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जो उच्च मानक हासिल किये गये हैं वह हमारे श्रमिकों के अथक प्रयासों का ही नतीजा है। जब भी हम राष्ट्र निर्माण की बात करते हैं, तो उद्योगों की प्रगति आवश्यक हो जाती है। भले ही नित नई तकनीक का विकास हो रहा है, बिना मजदूर के कल-कारखानों का संचालन बेहतर तरीके से सम्भव नहीं है। किसी भी राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सैनिकों0 का अत्यधिक महत्त्व है तो अन्न के लिए किसानों का, वहीं उद्योगों के उत्थान में मजदूरों का खून-पसीना सना हुआ है।

Advertisement (विज्ञापन)

मजदूरों की जितनी भलाई होगी, उतना ही उद्योग फलेंगे और फूलेंगे और राष्ट्र विकसित हो सकेगा। उक्त बातें विद्युत मजदूर संघ कार्यालय पर आयोजित “राष्ट्र, उद्योग और मजदूर”संगोष्ठी विषयक पर वक्ताओं ने कही। इसके पूर्व नव निर्वाचित विद्युत मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव का स्मृति चिह्न, पुष्प गुच्छ और माल्यार्पण से अभिनन्दन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, मजदूरों के नायक और राष्ट्र निर्माण के शिल्पकार दत्तोपन्त ठेंगड़ी के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण करते हुए किया गया। भारत माता की जय, वन्देमातरम, राष्ट्र हित में करेंगे काम- काम का लेंगे पूरा दाम, आदि नारों से सभागार गूंजता रहा।

गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है। राष्ट्र है तभी हम हैं। बढ़ते निजीकरण से सार्वजनिक उपक्रम प्रभावित हो रहे हैं। बिजली परियोजनाएं सार्वजनिक क्षेत्र में ही रहें, जिससे राष्ट्र के निर्माण में अहम योगदान दिया जा सके। बिजली परियोजनाओं में संविदा श्रमिकों की पीड़ा किसी से छिपी नहीं है। समान कार्य के समान वेतन की नीति लागू करके मजदूरों की पीड़ा को कम करने की कोशिश की जानी चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)

किसी भी परियोजना को श्रम, कुशल प्रबंधन से लाभ में रखकर ही निरन्तर चलाया सकता है। भारत में मजदूरों की मजदूरी के बारे में बात की जाए तो यह भी एक बहुत बड़ी समस्या है, क्योकि आज भी देश में कम मजदूरी पर मजदूरों से काम कराया जाता है। यह भी मजदूरों का एक प्रकार से शोषण है। आज भी मजदूरों से फैक्ट्रियों या प्राइवेट कंपनियों द्वारा पूरा काम लिया जाता है लेकिन उन्हें मजदूरी के नाम पर बहुत कम मजदूरी पकड़ा दी जाती है।

जिससे मजदूरों को अपने परिवार का खर्चा चलाना मुश्किल हो जाता है। पैसों के अभाव से मजदूर के बच्चों को शिक्षा से वंचित रहना पड़ता है। भारत में अशिक्षा का एक कारण मजदूरों को कम मजदूरी दिया जाना भी है।

Advertisement (विज्ञापन)

गोष्ठी में महाप्रबंधक प्रशासन इं.जीके मिश्र, अधीक्षण अभियंता इं.एके राय, वीएमएस के नव नियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, इं.ओपी सिंह, इं.मनीष मिश्र, इं.सदानन्द यादव, धुरन्धर शर्मा, हरदेव नारायण तिवारी, योगेंद्र कुमार, प्रमोद त्रिपाठी, अनिल सिंह, रमेश सिंह यादव, भोला कनौजिया, अनुपम सिंह, उमेश सिंह, दिनेश यादव, भोला कनौजिया, बृजेश यादव, धर्मेंद्र सिंह नन्हें, योगेंद्र कुमार, शाहिद अख्तर आदि ने विचार रखा। संगोष्ठी में भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश पांडेय,एटक के प्रांतीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उमेश कुमार, अशोक पांडेय, अशोक यादव, अरुण भट्टाचार्य ,बलवंत राय, राजमणि ,अमृतलाल आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ शाखा ओबरा के अध्यक्ष प्रह्लाद शर्मा और संचालन सचिव अम्बुज कुमार ने किया।

  • Advertisement

हत्या की दोषी पत्नी व प्रेमी को उम्रकैद

HIGHLIGHTS

  • 8-8 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद
  • दलगजन हत्याकांड का मामला

राजेश पाठक

सोनभद्र। साढ़े चार वर्ष पूर्व हुए दलगजन हत्याकांड के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नम्बर-3 सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषियों प्रेमी रामनरायन व पत्नी संगीता को उम्रकैद एवं 8-8 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के असनहर टोला पिपरहवा निवासी गेनालाल खरवार पुत्र स्वर्गीय हरिकीसुन ने 28 अगस्त 2017 को हाथीनाला थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसके बेटे दलगजन की शादी मई 2017 में हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव निवासी संगीता पुत्री स्वर्गीय हीरालाल के साथ हुईं थी। 13 अगस्त 2017 को बेटा दलगजन संगीता को साथ लेकर ससुराल चला गया। उसके बाद उसका पता नहीं चला।

Advertisement (विज्ञापन)

इसीबीच चरवाहों के जरिए सूचना मिली कि कुल्हाड़ी से काटकर एक युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कपड़ों के जरिए दलगजन के रूप में हुई। जिससे पूर्ण विश्वास है कि रामनरायन व संगीता ने मिलकर हत्या कर दी है। इस तहरीर पर हाथीनाला पुलिस ने रामनरायन व संगीता के विरुद्ध हत्या की एफआईआर दर्ज किया था। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में रामनरायन व संगीता के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी रामनरायन व संगीता को उम्रकैद एवं 8-8 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद पाठक ने बहस की।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें