विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधों की प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • इस प्रदर्शनी में 27 नक्षत्र, 12 राशि, नवग्रह, धनवंतरी वाटिका, पंचवटी वाटिका के पौधों को प्रदर्शित किया गया।
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। उत्सव ट्रस्ट, प्रकृति विधान फाउंडेशन, सिद्धार्थ फाउंडेशन व पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के जनपद मुख्यालय राबर्टसगंज के सिविल लाइन स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर के बगल में पौधों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें 27 नक्षत्र, 12 राशि, नवग्रह, धनवंतरी वाटिका, पंचवटी वाटिका के पौधों को प्रदर्शित किया गया। बताते चलें कि इस प्रकार की प्रदर्शनी जिले में पहली बार आयोजित की गई। वही कार्यक्रम का शुभारंभ कांता प्रसाद द्विवेदी, अभय कुमार शर्मा सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रदर्शनी में पौधों के साथ साथ गौरैया संरक्षण के लिए उत्सव ट्रस्ट द्वारा गौरैया संरक्षण हेतु बनाए जा रहे घोसलों हैं के साथ ही गायत्री परिवार द्वारा भी नैनो यज्ञ सामाग्री का स्टाल भी लगाया गया। इस अवसर पर आयोजको द्वारा बताया गया कि राशि, कुंडली व ग्रह के अनुसार पौधे रोपने से पर्यावरण तो बचेगा ही साथ ही ग्रह दोष भी दूर होतें हैं। ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह, राशि व नक्षत्र के वृक्ष है। इन्हें लगाने से लाभ ओराप्त होता है। राशि के अनुसार पौधे लगाने से न केवल वह ग्रह शांत होता है बल्कि जैसे-जैसे पौधा बढ़ता है, व्यक्ति को उतना ही अधिक लाभ मिलता है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही प्रदर्शनी में आये दर्शकों व गणमान्य व्यक्तियों को वृक्ष लगाने का संकल्प दिलाया गया। अयोजित इस प्रदर्शनी में कांता प्रसाद द्विवेदी, अशोक अग्रवाल, सुरसरि द्विवेदी, इंदु पाण्डेय, वंदना, प्रज्ञा, क्षमानंद द्विवेदी, लरेंश एंथोनी, रमाकांत पाण्डेय, बच्चा पाठक, विकास राज, रवि प्रकाश त्रिपाठी, रमाकांत शुक्ल सहित नगर के तमान गणमान्य व्यक्तियों सहित बाद संख्या में बच्चे उपस्थित थे।

  • Advertisement

जिला कारागार में बन्दियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

सोनभद्र। जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार यादव प्रथम के निर्देश पर जिला विधिक प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव पंकज कुमार ने जिला कारागार का निरीक्षण किया गया जेल निरीक्षण के दौरान प्रदेश सरकार के सौ दिवस कार्य योजना के अंतर्गत जेल में निरुद्ध महिला व पुरुष बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा किया गया पूर्णकालिक सचिव पंकज कुमार ने जेल के निरीक्षण के दौरान खानपान की व्यवस्था एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रभारी जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे ने बताया कि जेल में कैदियों व उनके परिजनों के बीच संचार के लिए तीन नए पीसीओ की स्थापना की गई है जिससे जेल में निरुद्ध बंदियों को अपने परिजनों से बात करने में सुविधा हो सके अब जेल में कुल सात टेलीफोन बूथ स्थापित किया गया है।इस मौके पर चिकित्सक डॉ एपी सिंह, डॉ.सुभाषचन्द्र, डॉ एस एस पाण्डेय, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ संगीत, डेंटल हैजिनिस्ट मनोज कुमार, पैरालीगल वॉलिंटियर्स राजन चौबे उपस्थित रहे।

  • Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में किया गया पौधारोपण

सोनभद्र। माननीय अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम श्री खलिकुज्ज्मा के अध्यक्षता में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वही अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम खलिकुज्ज्मा ने अपने हाथों से वृक्षारोपण किया और अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज मे वृक्षो की अनिवार्यता एव उनके महत्व को समझते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने पर बल दिया। इसके साथ ही प्रत्येक नागरिको से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं समृद्ध बनाये रखना सभी का कर्तव्य है ।इसलिए सभी को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक-एक पौधा अवश्य लगाकर पर्यावरण को समृद्ध बनाये रखने में अपना योगदान देना चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)

अपर जनपद न्यायधीश तृतीय निहारिका चौहान ने कहा कि एक पौधा एक बच्चे के समान होता है जो बड़ा होकर वृक्ष बनके न हमे सिर्फ स्वच्छ वायु अपितु फल,फूल,लकड़ी आदि विभिन्न जीवन दायिनी एव लाभप्रद वस्तुएं प्रदान करता है , इसलिए हम सबका यह कर्तव्य है कि हमे वृक्षो की रक्षा करनी चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर आशुतोष कुमार सिंह अपर जनपद न्यायाधीश,एफ.टी.सी.(गैंगेस्टर कोर्ट) पंकज कुमार(सचिव) पूर्णकालिक,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विपिन कुमार चौरसिया, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन, सरफराज अहमद,क्षेत्रीय वन अधिकारी, बबुआ यादव वनदरोगा, सुबोध दुबे सेंट्रल नाजिर, जहीरुल हसन जैदी, वरिष्ठ लिपिक डीएलएसए, सर्वजीत सिंह, कनिष्ठ लिपिक डीएलएसए, पैरालीगल वालिंटियर, राजन चौबे, अजित, दीपन कुमार सहित आदि आर उपस्थित रहे।

  • Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला कारागार में किया गया वृक्षारोपण

सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ सोनभद्र के युवा भारत के जिला महामंत्री योगी संकटमोचन के नेतृत्व में योग शिक्षक जितेंद्र सिंह व पूनम के द्वारा जिला कारागार में वृक्षारोपण कर योगाभ्यास कराया गया। जिसमें मुख्य रूप से जेलर जगदंबा प्रसाद दुबे उपस्थित रहे। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने एक साथ आने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में जिन योगा अभ्यासो को करना है उस अभ्यास को भी आज से ही शुरू कर दिया गया। ताकि आने वाले 21 जून को आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया जा सके।

Advertisement (विज्ञापन)

वही कार्यक्रम में जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे, पतंजलि योग शिक्षक योगी संकट मोचन, जितेंद्र ,पूनम व कारागार में उपस्थित तमाम बंदियों ने आम व पीपल के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर योगी संकट मोचन द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों को संकल्प दिलाया गया कि 5 जून ही नहीं विश्व पर्यावरण दिवस हमारे जीवन में प्रतिदिन मनाया जाना चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)

जब भी किसी व्यक्ति का जन्म दिवस हो या किसी व्यक्ति के घर में किसी शुभ कार्य का कार्यक्रम हो उस दिन अपने घर के आंगन में अपने खेत में एक पौधा अब ऐसी लगाना चाहिए। और केवल उस पेड़ को लगाने मात्र से ही काम नहीं चलने वाला है उस पौधे की रक्षा तब तक हो जब तक वह वृक्ष न बन जाए। उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं जैसे अपने बच्चों की पालन-पोषण घरों में करती हैं उसी प्रकार से इन पौधों की परवरिश आपको करनी है। इस अवसर पर जिला कारागार के कर्मचारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

पर्यावरण संरक्षण में वृक्षारोपण का योगदान” विषयक गोष्ठी का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण व पौधा वितरण का कार्यक्रम हुआ आयोजितपर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण का दिलाया गया संकल्प
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। संस्कृति, साहित्य, कला, पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन, पर्यटन विकास के क्षेत्र में अनवरत दो दशकों से कार्यरत विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट एवं सोनघाटी पत्रिका के प्रधान संपादक दीपक कुमार केसरवानी की दादी पार्वती देवी की पावन स्मृति में ट्रस्ट द्वारा रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के जयप्रभा मंडपम में” पर्यावरण संरक्षण में वृक्षारोपण का योगदान” विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रहे भूतपूर्व वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक डॉ कुसुमाकर श्रीवास्तव ने कहा कि-“होम्योपैथ एवं पर्यावरण का अटूट संबंध रहा है, इस चिकित्सा के जनक महात्मा ने हेनीमैन ने वृक्षों के छाल से ही प्रथम बार होम्योपैथ दवा का निर्माण किया था और आज भी इस पैथी के दवा के निर्माण में प्रचुर मात्रा में वृक्षों, वनस्पतियों के छाल, रस आदि प्रयोग होता है। सोनभद्र जनपद में चिकित्सा में कारगर जड़ी- बूटियों से दवा का निर्माण किया जा सकता है और इसके लिए सरकार को एक अनुसंधान केंद्र की स्थापना करनी चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-“पृथ्वी के पर्यावरण का संरक्षण वृक्षारोपण के ही माध्यम से संभव है। एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान है,वृक्ष हमारे पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं और मानव को ऑक्सीजन एवं ईंधन की पूर्ति साथ- साथ वर्षा में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं, समय पर ऋतुओं का न बदलना, अनियमित रूप से बरसात तमाम प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं, पर्यावरण प्रदूषण का प्रतिफल है। पेड़- पौधों के अपने-अपने गुण होते हैं जिसके आधार पर इनका धार्मिक, औषधीय, सामाजिक महत्व होता है। हर व्यक्ति को अपने घरों की छत,आंगन, मुख्य द्वार, खेत- खलियान जहां कहीं भी जगह मिले वहां पर वृक्षारोपण करना चाहिए यथा तुलसी, आंवला, बरगद, पीपल, नीम, गुरुच इत्यादि के पौधों का रोपण करना चाहिए। जिसका औषधीय गुण हम सभी को ज्ञात है और हमारे भारतीय धर्म शास्त्रों में वृक्षों में देवी- देवताओं का वास माना गया है। ऐसा हमारे पुरखों ने इसलिए किया कि ताकि हम पेड़ को नष्ट न करें और पेड़ों का संरक्षण करें। ताकि जंगल कायम रहे और हमारा पर्यावरण शुद्ध रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभाकर श्रीवास्तव ने कहा कि-“वृक्ष हमारे जीवन एवं वर्षा का आधार है और हमें हर हालत में जहां भी उपयुक्त जगह उपलब्ध हो वहां पर वृक्षारोपण करना चाहिए ताकि हमारा पर्यावरण शुद्ध रह सके।
वही गृहणी साधना श्रीवास्तव अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-“नारी ही संस्कृति, साहित्य, कला एवं पर्यावरण सरक्षण करती हैं। प्रत्येक नारी अपने घर के आंगन में तुलसी, शमी आदि तमाम प्रकार के फूलों वाले वृक्षों को रोपित कर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अपनी धार्मिक आस्था एवं विश्वास का परिचय देती हैं। सावन के महीने में नीम की पेड़ की पूजा, वट सावित्री व्रत में बरगद की पूजा, तुलसी विवाह के अवसर पर तुलसी पेड़ की पूजा कर जाने- अनजाने में पर्यावरण के संरक्षण,संवर्धन और वृक्षों के विकास योगदान देती हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी व युवा पत्रकार हर्षवर्धन केसरवानी ने किया। वही जयप्रभा मंडपम परिसर में अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर समर्थ श्रीवास्तव, कुशांक श्रीवास्तव, लक्ष्मी श्रीवास्तव, दिवाकर श्रीवास्तव, विनीता, राजेंदर चौबे, साक्षी, हीरा पांडेय, आयुषी पांडे, रानी, राजेश, बबुंदर सहित आदि पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों को एक एक पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण का संकल्प दिलाया गया।

  • Advertisement

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा किया गया वृक्षारोपण

HIGHLIGHTS

  • पपीता,करवन,लीची,तूत सहित 11 वृक्षों का रोपण किया गया
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। रविवार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र द्वारा जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित राम अवतार उपवन (केडिया जी का बगीचा) में वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मंच के सदस्यों द्वारा पपीता,करवन,लीची,तूत सहित 11 वृक्षों का रोपण किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कहां कि पिछले कई वर्षों से विश्व पर्यावरण दिवस पर मंच द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है। विश्व भर में रोज लाखों पेड़ काटे जाते हैं जिससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है और निरंतर रूप से तापमान बढ़ता जा रहा है। सभी लोगों को वृक्षारोपण करके पर्यावरण के हित में अपना योगदान अवश्य देना चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)

वही शाखा सचिव शिखर केडिया ने सभी नगर वासियों से ये अपील की है कि अपने घरों में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और अगर आपके पास उचित स्थान हो तो वृक्षारोपण अवश्य करें।पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना हम सभी का फर्ज है और अगर हम आज पर्यावरण के हित में योगदान देते रहेंगे तो आगे आने वाली पीढ़ी को बहुत सी समस्याओं से बचा सकेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान शाखा कोषाध्यक्ष हिमांशु केजरीवाल ने कहा कि मंच द्वारा पपीता करवन लीची तूत सहित 11 वृक्षों का रोपण किया गया। उन्होंने आगे कहा कि मंच द्वारा पिछले कई वर्षों से लगाए गए वृक्ष एवं पौधे फल देने लगे हैं जिसमें अनार आम अमरूद केला चीकू नींबू आदि शामिल है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच के पूर्व अध्यक्ष पंकज कनोडिया, संस्थापक अध्यक्ष रवि अग्रवाल, राकेश जालान, तरुण केडिया सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

सदर विधायक को व्यापारियों ने सौपा ज्ञापन

सोनभद्र। जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता एवम नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल के नेतृत्व में शनिवार को जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित शीतला माता धाम पर सदर विधायक भूपेश चौबे को ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही, आग्रह किया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न रोका जाए।

वही व्यापारियों ने कहा कि वे अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ नहीं हैं लेकिन अनावश्यक रूप से तोड़फोड़ कर उन्हें परेशान किया जाए। बताया कि कई जगह गहरी नालियों के चलते व्यापारियों ने चबूतरा बनवा रखा है या फिर बारिश का पानी दुकान में न आने पाए, इसके लिए टिनशेड लगवा रखा है।

Advertisement (विज्ञापन)

जहां इनके चलते आवागमन या जल निकासी में कोई अवरोध आ रहा हो, उन्हें हटाया जाए लेकिन जहां इसके चलते यातायात और जल निकासी में कोई दिक्कत नहीं है, वहां कोई तोड़फोड़ न की जाए। व्यापारियों का कहना था कि कोरोना के चलते पिछले दो साल से वे मंदी की मार झेल रहे हैं। अब किसी तरह अपना व्यापार संभालने में वे जुटे हैं। यदि ऐसी स्थिति में अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनके कारोबार को क्षति पहुंचाई गई तो उनके सामने गंभीर मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि अतिक्रमण हटाने में व्यापार मंडल प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहा है लेकिन जरूरी है कि प्रशासन भी व्यापारियों की समस्याओं को समझते हुए समुचित सहयोग करे। मौके पर व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला महामंत्री राजेश बंसल, युवा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल सहित आदि लोग मौजूद रहे।

  • Advertisement

एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान है – भूपेश चौबे

HIGHLIGHTS

  • नगर में निकाली गई भव्य पर्यावरण जन जागरूकता पद यात्रा
  • युवा पत्रकार हर्षवर्धन द्वारा सदर विधायक भूपेश चौबे और भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे को भेंट किया गया पौधा
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, आंगन, छत,खेत-खलिहान जहां कहीं भी जगह मिले वहां वृक्षारोपण करना चाहिए। वृक्ष और जल पृथ्वी वासियों के जीवन का आधार है बरसात के मुख्य कारक है और भूजल एवं जल स्रोतों के अन्य संसाधनों के कारण पृथ्वी पर खेती- बारी, बागवानी संभव है। जल ही मानव जीवन का आधार है और इसके बिना मानव जीवन असंभव है इसलिए हमें भूमिगत जल का संरक्षण करना चाहिए और कम से कम जल का दोहन करना चाहिए, हमारे द्वारा संरक्षित जल से दूसरा व्यक्ति लाभान्वित हो सके यही हम सब की भावना होनी चाहिए। उपरोक्त विचार सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बलराम सोनी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से निकाली गई जन जागरूकता पदयात्रा के समापन स्थल पर व्यक्त किया गया।


यह पदयात्रा जनपद सोनभद्र के मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के मुख्य चौराहे पर स्थित मां शीतला मंदिर धाम से प्रारंभ हुआ। वही मां शीतला धाम मंदिर परिसर में विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन केसरवानी द्वारा सदर विधायक भूपेश चौबे एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। पदयात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से गुजरता हुआ दडईत बाबा मंदिर परिसर में समाप्त हुआ।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा सिंह, राकेश मेहता, रविंद्र केसरी, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता, कमलेश चौबे, संतोष शुक्ला, अंशु अग्रहरि, सरोज केसरी, प्रमिला त्रिपाठी, नर्मदा देवी, रुबी गुप्ता, विष्णु पासवान, रवि प्रकाश चौबे, धर्मवीर त्यागी, अभिषेक श्रीवास्तव, संतोष भारती, अशोक भारती, अतुल कनौजिया, श्रीजन श्रीवास्तव, दुर्गेश केडिया, विकास मिश्रा, आशीष केसरी, उत्कर्ष पांडे, विष्णु पासवान, अनमोल सोनी, महेश सोनी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश का ट्विटर अकाउंट हुआ लॉन्च

सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के आधिकारिक ट्विटर हैण्डल का निर्माण किया गया है। ट्विटर ऐप पर हमारे शिक्षक संघ का आधिकारिक नाम Rajkiya Shikshak Sangh UP (मूल संघ) एवं टि्वटर हैण्डल/टि्वटर अकाउण्ट/अकाउण्ट /ट्विटर टीटी आईडी @RajkiyaShikshak है।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री ने बताया कि अब राजकीय शिक्षकों से सम्बन्धित समस्याओं/ मुद्दों की सूचनाओं के लिए उपरोक्त आधिकारिक ट्विटर अकाउण्ट का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने संघनिष्ठ शिक्षक साथियों से अनुरोध किया कि शिक्षक हितों के लिए अधिक से अधिक साथी इस अकाउण्ट को फॉलो करें और यहां पर किए जाने वाले ट्वीट को अधिक से अधिक री-ट्वीट करें। शिक्षक हित के लिए अपनी समस्या इस अकाउण्ट को टैग करते हुए ट्वीट करने को कहा।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होने आगे बताया कि जिन साथियों ने अभी तक अपने ट्विटर अकाउण्ट नहीं बनाए हैं, अपना अकाउण्ट बना लें और आवश्यकतानुसार ट्विटर पर सक्रिय भी बने रहें। ट्विटर अकाउण्ट बनाने और उसका उपयोग करने की जानकारी के लिए यूट्यूब पर वीडियो देख सकते हैं या इससे सम्बन्धित किसी भी सहायता के लिए हमारे सोशल मीडिया के जानकार संघनिष्ठ शिक्षक साथी आपस में एक दूसरे का सहयोग करें।

  • Advertisement

लायंस क्लब ने किया वृक्षारोपण

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व संध्या पर लायंस भवन प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान अध्यक्ष किशोरी सिंह ने कहा कि पर्यावरण पर सभी लोगों को वृक्षारोपण करके घर के वातावरण को शुद्ध करें अपने आसपास शुद्ध करें ।
‘धरती पर जीवन के लालन पालन के लिए पर्यावरण प्रकृति का उपहार है’
‘खुद भी पेड़ लगाओ इतने,धरती स्वर्ग दिखाई दे,
करके ऐसा काम दिखाई दो,जिस पर गर्व दिखाई दे।’

Advertisement (विज्ञापन)

वही पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने कहा कि सड़के चौड़ीकरण के कारण सारे वृक्ष काट दिए जा रहे है,जिससे कार्बन डाइऑक्साइड की कमी के कारण पर्यावरण अशुद्ध होता जा रहा है।
जोन चेयरपर्सन दयासिंह ने कहा पर्यावरण शुध्द न होने के कारण कोरोना में आक्सीजन की कमी के कारण लाखों लोगों ने अपनी जान गवाई। सचिव विमल अग्रवाल ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस यह संकेत देते हुए बताता है कि हमें पर्यावरण की सदैव सुरक्षा करना चाहिए,हमारा परम कर्तव्य है।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें