व्यापार मंडल ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि 28 मार्च 2022 को ज्ञापन के माध्यम से अतिक्रमण हटाओ अभियान के संबंध में जिला अधिकारी महोदय से यह निवेदन किया गया था कि अभियान के दौरान व्यापारियों का उत्पीड़न ना हो छोटे व्यापारियों को उचित स्थान दिया जाए इस संबंध में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल निवेदन करता है कि कृपया छोटे बड़े बाजार हैं जनपद पिछड़ा है गरीबी चरम पर है और ऐसे में इस अभियान के कारण बड़े पैमाने पर बेरोजगारी फैल रही है व व्यापारियों में दहशत व्याप्त है शाहगंज में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दहसत में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई वह एक व्यक्ति घायल है कृपया इसका संज्ञान लें व नगर पालिका परिषद सोनभद्र व जिला प्रशासन द्वारा खसरा रजिस्टर गायब हो जाने के बाद उत्तर प्रदेश शासन के नियमानुसार पूरे नगर का सर्वे कराया जा चुका है लेकिन अभी तक खसरा रजिस्टर ना बना और ना ही उसका प्रकाशन हुआ जिस पर समय-समय पर विवाद लगातार बढ़ते जा रहे हैं

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने आगे कहा कि पिछले दिनों जनपद में बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया इस के दौरान रामगढ़ बाजार में स्थित दुकानों से दिनांक 6 /5/22 को दोपहर लगभग 3:00 बजे के आसपास बाल कल्याण समिति के द्वारा सोनभद्र पुलिस विभाग के लोगों की मौजूदगी में दुकान पर बैठे बच्चे को बिना अभिभावकों के गैर मौजूदगी में उठाकर ले जाया गया और पड़ोसियों को नंबर देकर बोला गया कि हमसे बात करें जिस पर व्यापार मंडल ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय को विषय की जानकारी दी वह 8/5 /2022 को ज्ञापन सौंपा जिसमें पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप से उनको छोड़ा गया।

Advertisement (विज्ञापन)

राजमार्ग sh5A एसीपी टोलवेज प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा मनमाना टोल वसूली जानने के संबंध में जिला अध्यक्ष ने कहा कि जगह-जगह टोल बनाए गए हैं लेकिन यात्रियों की सुविधा के नाम पर कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है ना तो सर्विस लेन की मरम्मत कराई जा रही है ना तो रास्ते में पड़ने वाले चोपन और नारायणपुर रेलवे ओवरब्रिज को अभी तक ठीक किया जा सका है इन सभी विषयों को अवगत कराते हुए व्यापार मंडल ने प्रभारी मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा।

वही प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने व्यापारियों को आश्वासन दिया और वहा बैठे कमिश्नर, डीएम व कप्तान को निर्देशित किया कि सारी समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए हमें सूचित किया जाए। मौके पर व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केसरी, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, युवा जिला उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता, दिनेश गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद रहे।

  • Advertisement

शरबत वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

सोनभद्र। निर्जला एकादशी के अवसर पर शनिवार को मारवाड़ी युवा मंच एवं मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला के संयुक्त तत्वाधान में मंच के सदस्य रवि केजरीवाल के प्रतिष्ठान पर शरबत वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के शाखा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया कि विगत वर्षों से मारवाड़ी युवा मंच निर्जला एकादशी के उपलक्ष में शरबत का वितरण करता चला आ रहा है जिसके अंतर्गत इस वर्ष भी मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र एवं मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला के संयुक्त तत्वाधान में आज प्रातः 10:00 बजे से नगर स्थित शीतला मंदिर के पास मंच के सदस्य रवि केजरीवाल के प्रतिष्ठान पर शरबत वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

शाखा सचिव शिखर केडिया ने बताया की आज के इस कार्यक्रम में कड़कती धूप में राहगीरों को ठंडे ठंडे शरबत का वितरण किया गया जिसको सेवन करके राहगीरों ने खूब आनंद लिया और मंच के सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने ने बताया की इस कार्यक्रम में लगभग 3000 राहगीरों ने शरबत का सेवन किया।

वही मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा की अध्यक्ष अंकिता केजरीवाल ने कहां की मंच समाज सुधार एवं समाज सेवा के भाव से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है और इसी तरह आगे भी कार्यक्रम करता रहेगा और इसी क्रम में आने वाले 14 जून जो कि विश्व भर में विश्व रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाता है उस दिन मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा नगर में स्थित ब्लड बैंक में एक रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है और उन्होंने सभी नगर वासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान शिविर में रक्तदान करे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से निवर्तमान अध्यक्ष पंकज कनोडिया, रवि केजरीवाल, राकेश जालान, मोंटी थर्ड, देवांशु केजरीवाल, तरुण केडिया, कोषाध्यक्ष अनीता थर्ड, सुचिता खेतान, दीप्ति केडिया, सोनी गुप्ता, सुमन केजरीवाल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

निशा सिंह व उनकी टीम के सराहनीय कार्य के लिए हुई दुआओं की बरसात

अजित कुमार सिंह

रेणुकूट, सोनभद्र। अगर आप किसी की सेवा करते है तो उससे मन को कितना खुशी मिलती है। इसका अंदाज़ा वही लगा सकता है जो किसी निर्धन का निस्वार्थ सहायता किया हो। ऐसी ही महान शख्सियत हमारे सोनभद्र में भी है जो गरीब-निर्धन की सहायता के लिए हमेशा ततपर रहती है। जी हां हम बात कर रहे है रेणुकूट अध्यक्षा निशा सिंह की जो पद पर रहने के साथ-साथ अपने क्षेत्र की मसीहा के रूप में भी जानी जाती है।

Advertisement (विज्ञापन)

गुरुवार रात के समय खाड़पाथर से एक बुजुर्ग माता का निशा सिंह पर फोन आता है की उनके पति की तबियत बहुत ज्यादा खराब है और आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है, अगर तत्काल इलाज़ नहीं हुआ तो अनहोनी हो सकती है। इस बात की जानकारी होते ही अध्यक्षा ने तत्काल टीम निशा बबलू सिंह के सदस्यों को उनके घर भेजा और अपने निजी साधन से हॉस्पिटल में भर्ती कराया। भर्ती कराने के पश्चात ब्लड जाँच रिपोर्ट में मरीज शंकर घसिया को टीवी निकला। रात भर हॉस्पिटल में भर्ती होने के पश्चात तबीयत में काफी सुधार आया। प्लस रेट में सुधार होने के बाद शुक्रवार सुबह इनको हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करा कर सरकारी हॉस्पिटल मे भेजवाने का भी प्रबंधन किया गया और आर्थिक सहयोग भी टीम के सदस्यों ने की।

Advertisement (विज्ञापन)

इलाज़ का प्रबंध व आर्थिक सहायता से परिवार बहुत ज्यादा खुश हुआ और अध्यक्षा निशा सिंह व उनकी टीम को दुआ दी। कहा भगवान आपको निरंतर गरीबों की सहायता के लिए इच्छाशक्ति दे। वहीं निशा सिंह व उनकी टीम का कहना है कि, हमलोगों को भगवान ने इस लायक बनाया है कि दुखहारीयों की मदद कर सके और क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद व सहयोग से हमे सामाजिक कार्य करने की इच्छाशक्ति मिलती है। क्षेत्र की जनता के लिए हमसे जितना बन सकेगा हम करते रहेंगे। जहाँ टीम निशा बबलू सिंह जी के सदस्यों की जरूरत पड़ेगी वहां हमेशा मिलेंगे।

  • Advertisement

करोड़ों परिवारों को मिला रहा है मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ- राकेश सचान

HIGHLIGHTS

  • गरीब कल्याण जनसभा का हुआ भव्य आयोजन
  • भाजपा जिला अध्यक्ष ने माल्यार्पण व अंगवस्त्रम प्रदान कर किया अतिथियों का स्वागत
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। केन्द्र सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान में गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल व राज्यसभा सांसद राम सकल उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने किया

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार निरंतर गरीब कल्याण व सुशासन हेतु संकल्पित है 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गठित सरकार की प्रथम प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की रही और जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने की रही और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति के लिए लाभ तय किए गए और वह लाभ उस तक पहुंचे इसकी व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई परिणाम स्वरूप प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, हर घर नल योजना, अटल पेंशन योजना जैसी तमाम योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों परिवारों को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे गरीब कल्याण के साथ-साथ विश्व में भारत का एक अलग स्थान है हम सभी केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

वही सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के यशस्वी कार्यों की चर्चा आज संपूर्ण विश्व में हो रही है देश में कानून व्यवस्था से लेकर ढांचागत विकास तक की यात्रा अनवरत जारी है मजदूरों किसानों व्यापारियों के हित समाज का प्रत्येक व्यक्ति सुशासन के लाभ से लाभान्वित है किसानों को किसान सम्मान निधि के माध्यम से सम्मानित करने का कार्य मोदी सरकार ने किया सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से गरीब बेटियों के विवाह की पहल भी भाजपा सरकार द्वारा किया गया जिसकी आज समाज सराहना कर रहा है

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रामसकल ने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब का प्रयास के मूल मंत्र को लेकर गरीब कल्याण के लिए समर्पित केंद्र की मोदी सरकार समूचे देश में योजना बनाकर विकास करने का कार्य कर रही है करो ना जैसी महामारी से योजना बनाकर जिस प्रकार मोदी सरकार ने कार्य किया या सराहनीय है भारत में बनी वैक्सीन समूचे विश्व के लिए संजीवनी साबित हो रही है मोदी सरकार में जनता का सम्मान व समस्याओं का समाधान की भी व्यवस्था की गई है जिसमें हर व्यक्ति की समस्या का समाधान हो सके मोदी सरकार जन जन के विकास एवं कल्याण के लिए कृत संकल्पित है।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, सदर विधायक भूपेश चौबे, दुध्दी विधायक रामदुलारे, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री गोविंद यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष ओंकार केसरी, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे, अभिषेक सिंह चंदेल, उदय नाथ मौर्या, अशोक मौर्या, अनिल सिंह, गौतम, जिला मीडिया जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, आलोक सिंह, कमलेश चौबे सहित आदि भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में आम जनमानस की उपस्थिति रही।

  • Advertisement

विश्व हिंदू महासंघ ने मनाया गोरक्ष पीठाधीश्वर का जन्मदिन

सोनभद्र। विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी महाराज का जन्मदिन महासंघ की सोनभद्र इकाई द्वारा दुद्धी स्थिति शिवाजी सभागार में गुरुवार को पूरे मनोयोग के साथ मनाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संभाग प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश सिंह जहां उपस्थित रहे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकुमारी देवी एवं दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम दुलारे गोंड़ मौजूद रहें।

कार्यक्रम को गति प्रदान करने में मंडल प्रभारी विन्धाचल मंडल शम्भू सिंह, जिला प्रभारी उमेश कुमार ओझा, जिलाध्यक्ष रामकुमार जायसवाल आदि पदाधिकारियों ने पूरी ऊर्जा झोंक दी। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ जी के हिंदुत्ववादी विचारधारा की चर्चा करते हुए महासंघ के प्रखर नेता सत्य प्रकाश पाण्डेय दुद्धी नगर अध्यक्ष एवं जिले के कई अन्य पदाधिकारियों ने उनके स्वस्थ व मस्त दीर्घ जीवन की कामना की। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के सैकड़ों जिलाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे ।

Advertisement (विज्ञापन)

उमेश ओझा बने विंध्याचल मंडल सह प्रभारी

सोनभद्र। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री एवं सम्भाग प्रभारी ओमप्रकाश सिंह द्वारा सोनभद्र के जिला प्रभारी उमेश ओझा को महासंघ के प्रति उनकी निष्ठा और कर्तव्य परायणता को देखते हुए विन्धायचल मंडल का सह मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। श्री ओझा ने नए प्रभार मिलने पर महासंघ के प्रदेश पदाधिकारियों के आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया है कि भविष्य में उनके विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। वही मंडल के पदाधिकारियों ने श्री ओझा को नए दायित्व मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

  • Advertisement

निर्माणाधीन पाईप पेयजल योजना के निर्माणकार्यों की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में नमांमि गंगे योजना के अन्तर्गत जनपद में निर्माणाधीन पाईप पेयजल योजना के निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं नामित एजेन्सियों के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नमांमि गंगे परियोजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण कार्य निर्धारित समय के अन्तर्गत पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

निर्माण कार्यों की प्रगति में तेजी लाने हेतु अधिक संख्या में मैनपावर व अत्याधूनिक मशीनरी का प्रयोग करते हुए  निर्माण कार्यों में तेजी लायें, जिस भी नामित एजेन्सी द्वारा निर्माण कार्यों की प्रगति में शिथिलता बरती जायेगी, उनके विरूद्ध उच्च स्तर पर पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया जायेगा तथा उक्त एजेन्सी के विरूद्ध पेनाल्टी आदि की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि पाईप पेयजल योजना केन्द्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से ‘‘हर घर को नल से जल‘‘ उपलब्ध कराया जाना है, इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पाईप पेयजल योजना के माध्यम से पीने के लिए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी, जिससे जनपद में पेयजल से सम्बन्धित समस्या का पूर्ण रूप से निवारण हो सकेगा।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (नमांमि
गंगे) आशुतोष दूबे ने पाईप पेयजल योजनाओें के प्रगति के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को बिन्दुवार जानकारी दी। बैठक के दौरान डिप्टी कलेक्टर
प्रमोद कुमार तिवारी,अधिशासी अधिवक्ता जल निगम व निर्माण एजेन्सियों के प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

  • Advertisement

सोनभद्र का नाम पूरे भारत में प्लास्टिक मुक्त जनपद के तौर पर देखा जाए – भूपेश चौबे

HIGHLIGHTS

  • सदर विधायक ने ‘मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी’ अभियान के तहत खुद घरों पर टांगी बोरी
  • सदर ब्लाक प्रमुख और ग्राम प्रधान बोरी थमा कर अभियान को गति देने का किया आह्वान

सोनभद्र। आज जो प्लास्टिक बाहर फेंका जाता है वह प्लास्टिक सबसे ज्यादा हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। जानवर उसको खाकर असामयिक मौत के मुंह में जा रहे हैं तथा नालिया एवं खेत खराब हो रहे हैं तथा आज कूड़े में सबसे अधिक मात्रा प्लास्टिक की है जो हर जगह बिखरी हुई दिखती है। अतः अब समय है इस अभियान को सभी लोग बढ़-चढ़कर आगे बढ़ाएं तथा सोनभद्र का नाम पूरे भारत में प्लास्टिक मुक्त जनपद के तौर पर देखा जाए। उक्त बाते सदर विधायक भूपेश चौबे ने बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत बेठी गांव निष्फ में आयोजित कार्यक्रम में कही।

बताते चलें कि जिलाधिकारी सोनभद्र चंद्र विजय सिंह के द्वारा शुरू किए गए प्लास्टिक एकत्रीकरण अभियान ‘मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी’ अभियान के अनूठे प्रयास हर घर में एक बोरी टांग कर मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी अभियान और गति तब मिल गई। जब सदर विधायक भूपेश चौबे ने ग्राम पंचायत बेठी गांव निष्फ में ग्राम वासियों को अपने घर पर एक बोरी लगाने का आह्वान किया तथा खुद एक घर में अपने हाथों से बोरी को टांग कर उस घर की महिलाओं को प्लास्टिक उसी में फेंकने हेतु अनुरोध किया।

Advertisement (विज्ञापन)

ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर विकासखंड राबर्ट्सगंज के प्रमुख अजीत रावत एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधि अनूप तिवारी को एक-एक बोरी भेंट कर उनका आह्वान किया कि आप अपने विकासखंड में एवं आप अपने ग्राम पंचायत के हर घर में इस अभियान को लेकर जाएं। सिंगल यूज प्लास्टिक की समस्या हर ग्राम पंचायत में विकट स्थिति में हो गई है। हम लोगों को मिलकर ही इस समस्या का समाधान किया जाना है। जो भी प्लास्टिक हम प्रयोग करते हैं प्रयोग के उपरांत उसको घर के बाहर न फेंके घर पर एक बोरी किसी भी स्थान पर टांग ले एवं उस प्लास्टिक को उसी घर में रखें। इस कार्य में घर की महिलाएं सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Advertisement (विज्ञापन)

विधायक जी ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया की ग्राम पंचायत के द्वारा रोस्टर बनाकर उस प्लास्टिक को इकट्ठा कर लिया जाएगा जिससे कि उसका विधिवत निस्तारण संभव हो सकेगा। कार्यक्रम में सदर ब्लाग प्रमुख अजीत रावत, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, खण्ड विकास अधिकारी राबर्ट्सगंज उमेश सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कृपा शंकर शुक्ला, अमौली के ग्राम प्रधान और सदर प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, डीपीसी अनिल केशरी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

अनपरा बाजार से चार नाबालिग बाल श्रमिकों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त

HIGHLIGHTS

  • जिले में लगातार नाबालिग बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराने का चलाया जा रहा है अभियान
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

अनपरा, सोनभद्र। मिशन शक्ति फेज 4.0 के अंतर्गत जून माह के ऑपरेशन मुक्ति अभियान व बचपन बचाओ आंदोलन के तहत बृहस्पतिवार को औडीमोड अनपरा मार्केट से चार नाबालिग बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया। जिसमें जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से रोमी पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता, शेषमणि दुबे ओआरडब्ल्यू, महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पिपरी अजयानन्द त्रिपाठी व मानव तस्करी रोधी इकाई सोनभद्र से निरीक्षक रामजी यादव, उप निरीक्षक सुजीत सेठ, कांस्टेबल धनंजय द्वारा औडीमोड़ मार्केट में होटलों, ढाबों दुकानों, बस स्टैंड का चेकिंग किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

चेकिंग के दौरान औडीमोड अनपरा मार्केट से चार नाबालिग बालकों को बाल श्रम करते हुए पाए गए, बाल श्रमिकों के संबंध में मौके पर उपस्थित संचालक से बालकों के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया परंतु उनके द्वारा साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया, प्रथम दृष्टया सभी बालक नाबालिग प्रतीत हो रहे थे। जिसके कारण टीम द्वारा सभी नाबालिग बाल श्रमिकों को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया। साथ ही संबंधित नियोक्ताओं के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

  • Advertisement

योग शिविर का हुआ आयोजन



सोनभद्र। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ मिलन सिंह निर्देशन के एवम डॉ अपूर्व प्रियदर्शी की देखरेख में आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में जनभागीदारी एवम जनजागरण वृद्धि को लक्षित कर योग माह का सफल आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को सर्वोदय ग्राम विकास परिषद महिला स्वधार गृह, पूरब मोहाल रॉबर्ट्सगंज में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वृद्धाओं एवम महिलाओं को योग के महत्व एवम आवश्यकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर हेल्थ वेलनेस सेन्टर लोढ़ी के योग प्रशिक्षक अभिषेक सिंह ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ एवम मन शांत रहता है तथा बीमारियां निकट नही आती हैं। वही योग शिविर में आयुष कवच ऐप के माध्यम से पंजीकरण विधि भी समझायी गई। इस दौरान योग सहायक व स्वधार गृह के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, अधीक्षिका अमृता, प्रियंका, नेहा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

जिला प्रोबेशन अधिकारी को पौधा भेंट कर किया गया सम्मानित

लोढ़ी, सोनभद्र। विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी एवं युवा पत्रकार हर्षवर्धन केसरवानी द्वारा ‌विश्व पर्यावरण दिवस पखवारा के अंतर्गत बृहस्पतिवार को लोढ़ी स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय में जिला बाल संरक्षण एवं प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी एवं युवा पत्रकार हर्षवर्धन केसरवानी ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा जिले में लगातार पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से ऑक्सीजन उत्सर्जन करने वाले पौधों का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई से शेषमणि दुबे ओआरडब्ल्यू, रोमी पाठक, महिला शक्ति केन्द्र से साधना मिश्रा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें