वाराणसी: कबीर महोत्सव का दूसरा दिन

वाराणसी। अस्सी घाट पर संत कबीर के 624वें प्राकट्य वर्ष के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज द्वारा संत कबीर अकादमी, मगहर, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत कबीर प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को कबीर महोत्सव के आयोजन की दूसरी संध्या की प्रथम प्रस्तुति उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के व्याख्या केंद्र निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कालेज के छात्राओं द्वारा सुचरिता गुप्ता के निर्देशन में गायन की प्रस्तुति की गई। गायन के बोल थे मन लागो यार फकीरी में…, ओ सखिया जागल भाग हमारे सतगुरु अइहें भवनवा ना…., कौन ठगवा नगरिया लूटल हो…., कहनवा मानो राधा रानी…. आदि।

दूसरी प्रस्तुति राजस्थान की कलाकार गंगा देवी एवं दल द्वारा तेरहताली नृत्य की सम्पन्न हुई।
इसी क्रम में तीसरी प्रस्तुति देवदास के दयाराम सालोरिया एवं दल द्वारा निर्गुण गायन की हुई। इनके साथ तंबूरा एवं सह गायन में तेजुलाल यादव, वायलिन पर देव नारायण सारोलिया, मंजीरा पर जगदीश चौहान, ढोलक पर देवीदास बैरागी, टिमकी पर मनोज, परमार पर शशिकला एवं सबिता बैन ने संगत किया। निर्गुण गायन का आरम्भ बोल थे तंबूरा सुर में साधो भाई, इसी क्रम में मन क्या बोले आदि की सुंदर प्रस्तुति हुई।

चतुर्थ प्रस्तुति वाराणसी के ताना बाना ग्रुप द्वारा भजन गायन की सम्पन्न हुई। कलाकार थे देवेंद्र दास देव- गायन, गौरव-करताल, कृष्ण- गिटार, भागीरथी- एक तारा पर। गायन का आरम्भ भला हुआ मेरी मटकी, इसी क्रम में मेरे राम गाड़ी वाले, हमन है इश्क मस्ताना, अंत में चदरिया झीनी से गायन का समापन किया। पांचवी एवं अंतिम प्रस्तुति छत्तीसगढ़ के कलाकार श्री दिनेश जांगड़े एवं दल द्वारा पंथी नृत्य की प्रस्तुति की गई।
मंच संचालन सौरभ चक्रवर्ती द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन प्रो सुरेश शर्मा निदेशक उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज एवं डॉ सुभाष चन्द्र यादव प्रभारी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र वाराणसी द्वारा किया गया।

सुशासन पखवाड़ा के समापन पर भाजपाइयों ने किया रक्तदान

HIGHLIGHTS

  • सुशासन पखवाड़ा के समापन पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
  • शिविर में 8 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। मोदी सरकार के सफलतम आठ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाई जा रही सुशासन पखवाड़ा के समापन के अवसर पर बुधवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित ब्लड बैंक में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रांत व सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत के आयोजकत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वही शिविर में 08 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने बताया कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार ने आम जनमानस, किसान, नौजवान, आदिवासी और बनवासी सहित सभी वर्ग के जाति और धर्म के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास कार्य किया है उन्होंने आगे बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप हर एक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय हैं। हर पात्र व्यक्ति को उनका लाभ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही कार्यक्रम आयोजक सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता सरकार की लाभपरक योजनाओं को घर-घर पहुंचा रहे हैं। इस दौरान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुभाष पवार, नीरज कनौजिया, पंकज, गौतम, पन्नालाल पासवान, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, प्रमिला त्रिपाठी, गुड़िया ,ओम प्रकाश दुबे, नगर अध्यक्ष बलराम सोनी ,अमन वर्मा, ध्रुव कांत द्विवेदी, आलोक रावत, अनिल वर्मा,राहुल शर्मा, राजेश बल्ला, आशीष केशरी,अजय गुप्ता, राहुल वर्मा आकाश रावत, ऋतिक रावत, बंटी, प्रकाश श्रीवास्तव,मनीष अग्रहरि, अशोक भारती सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

बड़े मंगलवार पर हनुमान जी का हुआ भव्य श्रृंगार, भजन संध्या में झूमे भक्त

सोनभद्र। ज्येष्ठ मास के आखिरी बड़े मंगलवार के अवसर पर जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर मानस भजन समिति द्वारा शाम 8:00 बजे से भजन संध्या का आयोजन कराया गया। जिसमें भजन गायकों ने हनुमान जी की एक से बढ़कर एक भजनों को गाया। इसके पूर्व मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर शाम की आरती की गई। वही मंदिर परिसर में भंडारे व शरबत वितरण के

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे ने बताया कि ज्येष्ठ मास का आखिरी बड़े मंगलवार पर हनुमान जी की विधि विधान से पूजा की जाती है इस मौके पर जगह-जगह लोगों को भोजन, लंगर और जलपान कराया जाता है। माना जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन पूरी भक्ति से हनुमान जी की पूजा करता है उसके जीवन से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मंदिर के व्यवस्थापक डूंगरमल अग्रवाल, सत्येंद्र दुबे, अनुज शुक्ला, गया प्रसाद सिंह, जनार्दन, दीपू पांडे, सुरेश नंदन मिश्रा, दादे चौबे, शिवा पांडे, राहुल केसरी, केतन मोदनवाल, शेखर, अशोक, सूरज केसरी सहित आदि हनुमान भक्त उपस्थित रहे

  • Advertisement

मानवतावादी राजनीतिज्ञ थे पंडित रामनाथ पाठक: भोलानाथ मिश्र

HIGHLIGHTS

  • 27 वीं पुण्यतिथि पर लोगों ने स्मरण कर शत-शत नमन किया



सोनभद्र। स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजी हुकूमत की चूलें हिलाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पसही गांव के पंडित रामनाथ पाठक एक मानवतावादी राजनीतिज्ञ थे जिनके जिगर में आदिवासियों , गिरिवासियो और वंचितों के प्रति पीर थी । 1962 में रॉबर्ट्सगंज और 1967 में राजगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रहे रामनाथ पाठक सभी के प्रिय व हितैषी थे । अपने विधायकी के समय सदन में आवाज बुलंद कर खड़चरी पर रोक लगवाए थे।

Advertisement (विज्ञापन)

वनवासियों के लिए हल, हरीश, जुआ , लग्गा , कोरो, टर्रा, धरन, बडेर, जलावनी सूखी लकड़ी आदि निःशुल्क देने के लिए नियम बनवाए थे। मिर्जापुर के दक्षिणांचल को पहाड़ी क्षेत्र घोषित कर इसके लिए विशेष पैकेज देने की मांग तत्कालीन चंद्रभान गुप्त सरकार से करते रहते थे। 1966 के समय गांव – गांव टेस्टवर्क खोलवाने में पूर्व विधायक रामनाथ पाठक जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी । हजारों लोगों की उन्होंने नौकरी लगवाई थी । सीमेंट फैक्ट्री चुर्क और तहसील तथा जिला परिषद में लेखपाली , अमीनी , चपरासी , प्राइमरी में मास्टरी, सेक्रेटरी आदि पदों पर क्षेत्रीय युवकों को नौकरी दिलवाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था

Advertisement (विज्ञापन)

साधारण परिवार में जन्मे स्वाधीनता संग्राम सेनानी पंडित रामनाथ पाठक किशोरावस्था में ही अंग्रेजों के ख़िलाफ़ संघर्ष में जुट गए थे। 1942 में जेल की यातनाएं झेलनी पड़ी थी असहयोग आंदोलन , अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन आदि में सक्रिय योगदान देने वाले स्वर्गीय पाठक जी के चरणों में उनके पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन करते हुए लोगों ने आज उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement (विज्ञापन)

उनके एक मात्र पुत्र डॉक्टर मार्कण्डेय राम पाठक काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में 42 वर्षतक सेवा के बाद अवकाश ग्रहण कर अब किसानों की आय दो गुनी करने के काम मे जुटे हुए हैं ।पौत्र कौशलेश पाठक कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष के रूप में जनसेवा के काम मे लगे हैं ।पत्रकार भोलानाथ मिश्र, राजेश द्विवेदी समेत क्षेत्र के गणमान्यों ने पूर्व विधायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामनाथ पाठक को वंचितों का मसीहा बताया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया।

  • Advertisement

अस्सी घाट पर कबीर महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

वाराणसी। संत कबीर के 624वें प्राकट्य वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज द्वारा संत कबीर अकादमी, मगहर, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत कबीर महोत्सव का आयोजन काशी के अस्सी घाट पर किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष, पद्मश्री से सम्मानित पंडित राजेश्वर आचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से साथ आनंद कुमार, विशेष सचिव, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, प्रो. सुरेश शर्मा, निदेशक, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, एडीएम सिटी गुलाबचंद, उप जिलाधिकारी डॉ ज्ञान प्रकाश यादव एवं क्षेत्रीय पुरातत्व एवं सांस्कृतिक अधिकारी डॉ सुभाष चंद्र यादव की उपस्थित रही।
कार्यक्रम का आरम्भ व्यख्या केन्द्र उदय प्रताप पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा चैती गायन की प्रस्तुति निर्देशन ममता शर्मा के निर्देशन में हुआ।

इसके उपरांत दूसरी धीरेंद्र मोहन एवं दल द्वारा कबीर बैंड एवं भाव नृत्य की प्रस्तुति सम्पन्न हुई। यह प्रस्तुति गोरखपुर और बनारस के आसपास के युवाओं का एक दल बुद्ध से कबीर तक नाम का बैंड बनाकर सामने आया जिन्होंने कबीर की रचनाओं को उनके पूरे अस्तित्व और पूरे मतलब के साथ नई और रोशनी देती धुनों के साथ प्रस्तुत किया दूसरी प्रस्तुति प्रशस्ति तिवारी और उनके समूह द्वारा प्रस्तुत की गई। इस प्रस्तुति का नाम था बंदगी यह प्रस्तुति कबीर साहब की रचनाओं को उनके जीवन के आलोक में रखकर देखने की कोशिश थी मूलतः कत्थक में प्रशिक्षित इन युवा नर्तकी होने कबीर को बिल्कुल ने और भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया इस प्रस्तुति में कबीर के जीवन को उनकी शिक्षाओं के आलोक में देखा गया।

तीसरी प्रस्तुति छत्तीसगढ़ के कलाकार दिनेश जांगड़े एवं दल द्वारा पंथी नृत्य की प्रस्तुति की गई।
चतुर्थ प्रस्तुति वाराणसी के विजय कपूर के भजन गायन की हुई। इनके साथ तबला पर पं बलराम मिश्र, बांसुरी पर शानिष ज्ञावली, साइड रिदम पर धीरेंद्र ने संगत किया। भजन गायन में पानी बीच बतासा संतों तन का यही तमाशा। जग में गुरु समान नहीं दाता। कबीर भजन -कौनो ठगवा नगरिया लूटल हो आदि की प्रस्तुति सम्पन्न हुई।
पांचवी एवं अंतिम प्रस्तुति राजस्थान की गंगा देवी एवं दल द्वारा तेरहताली नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का संचालन सौरभ चक्रवर्ती ने किया गया। वही धन्यवाद ज्ञापन प्रो सुरेश शर्मा निदेशक उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा किया गया।

चांची खुर्द में बाल मेला उत्सव का हुआ आयोजन

राम अनुज धर द्विवेदी

सोनभद्र। ग्राम पंचायत भवन चांची खुर्द ब्लॉक कोन में एक दिवसीय बाल मेला उत्सव का आयोजन डेवलेपमेंट ऑल्टरनेटिव्स संस्था ने एल आई सी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के सहयोग से सोनभद्र उत्तरप्रदेश में किया गया। जिसमे 125 बच्चों ने भाग लेकर पर्यावरण विषय पर चित्रकला,निबन्ध लेखन में बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमे चित्रकला में प्रथम स्थान नीरज कुमार ,दूसरा स्थान सुप्रिया कुमक़री,तृतीय स्थान अंशराज जैशवाल को मिला।

Advertisement (विज्ञापन)

सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण सुधीर कुमार ग्राम प्रधान प्रतीक गोयल दिल्ली नीरज गौतम झाँसी अरविंद तिवारी ,अर्चना देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दिया। शैल देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अर्चना देवी पंचायत सहायक, तेतरी देवी मेट रही। प्रधान जी ने बच्चों को पुरस्कार वितरण के बाद बताया कि आप लोगो को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। और अपनी योग्यता को निरन्तर निखारने का प्रयास करना चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)

आज के इस आयोजन में रविनन्दन सिंह एवं प्रज्ज्वल द्विवेदी ने ह्रदय परियोजना के बारे में विस्तार से सभी को बताया कि आपके ग्राम में शिक्षा, स्वास्थ्य, जल,जंगल,जमीन,जानवर पर कार्य किया जायेगा। प्रतीक गोयल एवं नीरज गौतम ने बाल मेला में आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

  • Advertisement

मारवाड़ी युवा सोन महिला ने कराया रक्तदान शिविर का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • रक्तदान शिविर में कुल 22 रजिस्ट्रेशन कराए गए जिसमें से 10 यूनिट रक्तदान किया गया
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत संगठन मारवाड़ी युवा सोन महिला द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित रक्तकोष जिला संयुक्त चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन एसपी विनोद कुमार, सीएमओ रमेश सिंह ठाकुर व सीएमएस डॉ क्रान्ति कुमार ने किया। इस अवसर पर संगठन की शाखा अध्यक्ष अंकिता केजरीवाल ने कहा कि हर वर्ष मारवाड़ी महिला सोन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है और जरूरतमंदों की मदद की जाती है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने आगे कहा कि सभी को आगे बढ़ कर रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्त्कोष में निरंतर रूप से रक्त की आवश्यकता पड़ती रहती है। 1 यूनिट रक्त दान करने से 4 लोगों की जान बचाई जा सकती है अगर भारत का प्रत्येक व्यक्तित 1 यूनिट भी रक्त दान करता है तो पूरे भारतवर्ष में रक्त की समस्या खत्म की जा सकती है। उन्होंने आगे बताया कि आज मैने भी रक्त दान किया और मुझे किसी भी तरह की कोई कमज़ोरी या थकावट का अनुभव नहीं हुआ। उन्होंने अपने वक्तव्य के अंत में सभी से आग्रह किया कि वह भी आगे आए और रक्तदान करें।

Advertisement (विज्ञापन)

वही कार्यक्रम की संयोजक पूजा अग्रवाल ने बताया कि आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 22 रजिस्ट्रेशन कराए गए जिसमें से 10 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्त दान करने वाले में रवि केजरीवाल, स्तुति केडिया, तृप्ति खेतान, हिमांशु केजरीवाल, सोनी गुप्ता, वैशनवी गुप्ता, सचिन अग्रवाल, अंकिता केजरीवाल सहित आदि लोगों रहे। कार्यक्रम के अंत में मंच के प्रांतीय मारवाड़ी भाषा संयोजक पंकज कनोडिया व प्रांतीय रक्तदान संयोजक शिखर केडिया ने सफल कार्यक्रम हेतु सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान मंच के संरक्षक विमल अग्रवाल, सुचिता खेतान, दीप्ती केडिया, मोंटी थरड, तरूण केडिया, पूजा अग्रवाल, सिद्धार्थ सांवरिया, राजेश अग्रवाल सहित आदि मौजूद रहे।

  • Advertisement

पुलिस लाइन में अमृत योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ

HIGHLIGHTS

  • जनजीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है योग : पकौड़ी लाल कोल

चुर्क, सोनभद्र। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सोनभद्र डॉ मिलन सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी (कार्यक्रम पर्यवेक्षक) डॉ अपूर्व प्रियदर्शी हेल्थ वेलनेस सेन्टर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय लोढ़ी के देखरेख में योग प्रशिक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस लाइन सोनभद्र में योग शिविर का आयोजन किया। वही उद्घोषणा निर्देशन महिला पतंजली योग शाखा सोनभद्र से योग प्रशिक्षिका पूनम ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

अमृत योग सप्ताह के उद्घाटन दिवस पर मुख्य अतिथि के रुप में रहे सांसद पकौड़ी लाल कोल ने दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सामान्य जन जीवन में योगाभ्यास को आत्मसात करने की आवश्यकता है।
आयोजित शिविर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य एवं सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में लोगों को 21 जून को तियरा स्टेडियम में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही साथ आयुष कवच ऐप भी डाऊनलोड करा कर रजिस्ट्रेशन की विधि भी समझाई गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पुलिस उप महानिरीक्षक ए पी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, सीओ सिटी राजकुमार त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक मो इलियास एवं हेल्थ वेलनेस सेन्टर लोढ़ी से दिवेश कुमार त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारियों तथा पुलिस के जवानों ने उत्साह पूर्वक प्रोटोकॉल योगाभ्यास में भाग लिया।

  • Advertisement

सीएम योगी को अपना रोल मॉडल मानता है ये मुस्लिम युवक, सीने पर बनवाया टैटू

CM Yogi Adityanath Fan: यामीन सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टैटू अपने सीने पर बनवाया है. सिद्दीकी का कहना है कि योगी उनके रोल मॉडल हैं. वह सीएम योगी के जन्मदिवस पर विशेष उपहार देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपने शरीर पर योगी आदित्यनाथ का टैटू गुदवा लिया.

UP CM Yogi Adityanath Fan: उत्तर प्रदेश के 23 वर्षीय मुस्लिम युवक यामीन सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टैटू अपने सीने पर बनवाया है. सिद्दीकी का कहना है कि योगी उनके रोल मॉडल हैं. वह सीएम योगी के जन्मदिवस पर विशेष उपहार देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपने शरीर पर योगी आदित्यनाथ का टैटू गुदवा लिया.

सीएम योगी को लेकर कही ये बात

सिद्दीकी जनपद फरुर्खाबाद और मैनपुरी के बॉर्डर पर स्थित एक गांव में रहते हैं. उनका फुटवियर का कारोबार है. सिद्दीकी ने कहा कि टैटू बनवाने के बाद से उसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इससे उनको कोई फर्क नहीं पड़ता.

मुस्लिम युवक यामीन सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टैटू अपने सीने पर बनवाया है.

सिद्दीकी कहते हैं, “मेरी इच्छा योगी आदित्यनाथ से मिलने और उन्हें टैटू दिखाने की है. मेरे मन में उनके लिए बहुत प्यार और सम्मान है. उन्होंने सत्ता में आने के बाद से उत्तर प्रदेश को बदल दिया है. कोई भेदभाव नहीं है. हिंदुओं और मुसलमानों को सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है.”

ऊंचडीह ग्राम प्रधान ने गांव में टंगवाई बोरी

सोनभद्र। स्वच्छता अभियान के तहत जिले को स्वच्छ बनाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा गांव में शुरू किए गए प्लास्टिक मुक्त अभियान के अंतर्गत सोमवार को सदर ब्लाक के ऊंचडीह ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान अर्चना त्रिपाठी ने अपने गांव को भी इस मुहिम से जोड़ने कार्य किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान ग्राम प्रधान द्वारा हर घर पर बोरी टांग कर लोगों को अपने घरों के बेकार पड़े प्लास्टिक को बोरी में रखने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अनुपम त्रिपाठी सहित सचिव राम विलास यादव, पंचायत सहायक नीतू सिंह सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य, सफाई कर्मचारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें