जिला कारागार में हुआ भव्य योग शिविर का आयोजन

सोनभद्र। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार यादव प्रथम के आदेशनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार गुरमा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का भव्य आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर जिला कारागार के निरुद्ध बंदियों व जेल स्टाफो तथा प्राविधिक स्वयंसेवकों के साथ योग व प्राणायाम किया गया। वही प्रभारी सचिव /मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिनव यादव ने कहा कि नियमित योग करने से न सिर्फ शरीर स्वास्थ्य होता है बल्कि मन को शांति मिलती है क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास करता है l योग से कई रोगों से निजात भी मिलती है । जे पी दुबे ने कहा कि योग करने से शरीर के बाह्य व आंतरिक अंगों में ऊर्जा मिलती है। इसलिए हम लोगों को नियमित योग करना चाहिए ।

Advertisement (विज्ञापन)

योग शिक्षक हरि प्रसाद यादव ने भी योग करा कर नियमित योग करने की अपील कर बोले कि नियमित रूप से योग करने से मन और शरीर की शांति मिलती है ।इसलिए सभी लोगों को समय निकालकर योग करना चाहिए क्योंकि सबसे बड़ा सुखी निरोगी काया ही होता है योग शिविर में जेल अधीक्षक जे पी दुबे कनिष्ठ लिपिक सर्वजीत सिंह पीएलवी राजन चौबे दीपन कुमार पैनल अधिवक्ता नितेश मिश्रा व आशा मौजूद रहे।

  • Advertisement

माननीय जिला जज एवं मुख्य सचिव को पौधा भेंट कर किया गया सम्मानित

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के विशिष्ट स्टेडियम तियरा में आयोजित योग शिविर में उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव हरिओम एवं जनपद एवं सत्र न्यायाधीश माननीय अशोक कुमार यादव को साहित्य, कला, संस्कृति, पर्यावरण को समर्पित संस्थान विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक, वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार दीपक कुमार केसरवानी एवं ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन द्वारा पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि-“हमारा देश भारत योगियों, ऋषियों, मुनियों का देश रहा है। पातंजलि के योग दर्शन से संपूर्ण विश्व कल भी प्रभावित था और आज भी प्रभावित है।
वही ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-“स्वच्छ पर्यावरण में ही मनुष्य योगासन कर सकता है, योग और पर्यावरण का अटूट संबंध है, वृक्षों से भरे जंगल, वन हमारे ऋषियो, मुनियों, मनीषियों, योगियों के साधना का केंद्र रहे है। हमारी भारतीय संस्कृति, साहित्य, कला के मूल केंद्र बिंदु बन रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

योग शिविर का नेतृत्व योग प्रशिक्षक अभिषेक सिंह व पतंजलि योग समिति की शिक्षिका पूनम एवं कार्यक्रम का सफल संचालन भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के मुख्य योग प्रशिक्षक यतींद्र नाथ उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद राम सकल, जिला अधिकारी चंद्र विजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, अपर जिलाधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी सोनभद्र सहित जनपद के आलाकमान अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी, सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, संगठनों के पदाधिकारी, सदस्यगण, योग प्रेमी उपस्थित रहे।

  • Advertisement

नगर के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर भाजपाइयों ने किया योगाभ्यास

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को भाजपा नगर मंडल के समस्त शक्ति केंद्रों पर योगाभ्यास किया गया।
जिसमें कि सदर विधायक भूपेश चौबे ने अशोक नगर में हनुमान मंदिर के प्रांगण में योग किया। भाजपा नगर अध्यक्ष बलराम सोनी ने आदर्श शिक्षा निकेतन में नगर मंडल के कार्यकर्ताओं और आम जन मानस के साथ योगाभ्यास किया, वही नगर मीडिया प्रभारी अनमोल सोनी ने संस्कृत महाविद्यालय शक्ति केंद्र पर योगाभ्यास किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर योगाभ्यास करने वालों में उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, धर्मवीर त्यागी, ध्रुव कांत द्विवेदी, राहुल शर्मा, रूबी गुप्ता, मनीष वर्मा सृजन श्रीवास्तव, अंकित पांडे देवेश पांडे, अमरनाथ वर्मा, संतोष भारती, राजेंद्र, दुर्गेश, बृजेश, हनुमान गुप्ता सहित आदि लोग रहे।

  • Advertisement

राजस्थान भवन में योग शिविर का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • शिविर में योग करने से होने वाले लाभ को बताया गया
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मारवाड़ी सोन महिला सोनभद्र एवम मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास राजस्थान भवन में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कि मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर मारवाड़ी सोन महिला की अध्यक्ष अंकिता केजरीवाल ने कहा कि योग करने से दिल की बिमारी ,अस्थमा, सर्वाइकल, इत्यादि बीमारियों से निजात पाया जा सकता है। वही मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कहा कि योग हारे तन मन में एक प्राकृतिक उर्जा का अनुभव कराता है और हमें डिप्रेशन जैसी बीमारी से भी उभरने में मदद करता है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर मारवाड़ी सोन महिला व युवा मंच की सचिव सुनिता सांवरिया तथा शिखर केडिया ने योग व व्यायाम के लाभ के बारे बताते हुए कहा कि हमें नितनियम योग करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुचिता खेतान, एकता केजरीवाल, पुनम केडिया, पंकज कानोडिया, रवि केजरीवाल, नेहा गोयल, आशिष अग्रवाल सहित लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी माजिद खां को 10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 50 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद
  • 9 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के प्रयास का मामला
  • अर्थदंड की समूची धनराशि 50 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी

सोनभद्र। 9 वर्ष पूर्व 9 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के प्रयास मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो सोनभद्र की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी माजिद खां को 10 वर्ष की कैद एवं 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि 50 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी 9 वर्षीय नाबालिग बेटी घर के बाहर खेल रही थी कि 10 जुलाई 2013 को शाम 8 बजे माजिद खां पुत्र स्व.नेसार खां निवासी वार्ड नम्बर 10 हमीदनगर, थाना राबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र ने अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश की। सूचना दे रहा हूं, आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर 10 जुलाई 2013 को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया और विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर माजिद खां के विरुद्ध न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी माजिद खां को 10 वर्ष की कैद एवं 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। वही अर्थदंड की समूची धनराशि 50 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह एडवोकेट ने बहस की।

  • Advertisement

कल विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरा में भव्य योग शिविर का होगा आयोजन

सोनभद्र। 21 जून 2022 दिन मंगलवार को अष्टम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरा राबर्ट्सगंज में भव्य योग शिविर का आयोजन प्रातः 06.30 से होगा। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग सोनभद्र द्वारा आम जनमानस अपील किया गया है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण समय निकालकर योग के लिए आप सपरिवार पधारे।

  • Advertisement

योग करने से आयु बढ़ती है तथा जीवन से तनाव दूर हो जाता है- सीडीओ सौरभ गंगवार

HIGHLIGHTS

  • कलेक्ट्रेट के गांधी उद्यान में योग शिविर का हुआ आयोजन
  • जिले के आलाकमान अधिकारियों ने किया प्रोटोकॉल योगाभ्यास
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत योग सप्ताह के अंतर्गत रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी उद्यान में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कि जनपद के आलाकमान अधिकारियों ने प्रोटोकॉल योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि योग से हमारी आयु बढ़ती है तथा जीवन से तनाव काफी हद तक दूर हो जाता है साथ ही संकल्प दिलाया कि हमें अपने मन को हमेशा संतुलित रखना है इसी में हमारा आत्म विकास समाया है।

Advertisement (विज्ञापन)

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि यदि हम योग को अपने जीवन शैली में उतार लें तो हमारी कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होती है तथा आध्यात्मिक उन्नति होती है। वही योग शिविर का संचालन योग प्रशिक्षक अभिषेक सिंह एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के मुख्य योग शिक्षक यतेंद्र कुमार उपाध्याय ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

आयोजित कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी बहनें उपस्थित रही जिन्होंने हर परिस्थिति में प्रसन्न रहने के लिए अपनी चित्त की चंलताओं पर नियंत्रण करने का उपाय बताया। योग शिविर में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, अपर जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्र, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, आयुर्वेद
चिकित्सा अधिक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

योग महोत्सव का दूसरा दिन

ओबरा, सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उत्सव ट्रस्ट द्वारा ओबरा स्थित पटेल स्मृति केंद्र सेक्टर नंबर 8 गीता मंदिर के सामने आयोजित योग महोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि रहे मनोज सूद ने दीप प्रज्वलन कर सत्र का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पतंजलि के वरिष्ठ योग शिक्षक धनराज सिंह ने आसन और प्राणायाम से होने वाले लाभों को बताया गया। वही डॉक्टर आर डी एस मौर्य द्वारा लोगों को हास्य व्यंग की प्रस्तुति के साथ खूब हंसाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक सिरताज बली सिंह, संस्था के प्रचार प्रमुख श्याम साहनी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

बुजुर्ग समस्या समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सुकृत, सोनभद्र। करमा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में शनिवार को पंचायत भवन पर सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन- 14567 व सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में बुजुर्ग समस्या समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में बुजुर्गों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं को प्रार्थना पत्र के माध्यम से फील्ड रिस्पांस अधिकारी अभिषेक पाठक के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही श्री पाठक ने बुजुर्गों की समस्या को सुना तथा एल्डर हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 14567 पर काल करवाते हुए शिकायत दर्ज करवाई तथा समस्या का समाधान करवाया। इस दौरान बुजुर्गों को जागरूक करते हुए फील्ड रिस्पांस अधिकारी अभिषेक पाठक ने कहा कि यह भारत सरकार द्वारा एल्डर हेल्पलाइन 14567 सेवा शुरू की गई है। बुजुर्ग इस टोल फ्री नंबर पर प्रत्येक दिन सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक काल कर समस्या का समाधान पा सकते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

मौके पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला सचिव सोनभद्र डाक्टर दिनेश कुमार, महिला जिला सचिव सोनभद्र राधिका यादव, सदस्य पंकज कुमार, सरवरे अख्तर, सूरज मणि, ग्राम प्रधान सुकृत प्रतिनिधि रमाशंकर पटेल, पंचायत मित्र कसमुद्दीन सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

भाजयुमो के पदाधिकारियों ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • ओवरलोड परिवहन व राजस्व चोरी की शिकायत

ओबरा सोनभद्र। स्थानीय तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान भाजयुमो ओबरा मंडल के अध्यक्ष अरविंद सोनी ने मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी को संयुक्त रूप से पत्र देकर मांग की है कि ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी अंतर्गत वार्ड नंबर 9 के मां शारदा कॉलोनी में स्थाई बैरियर लगाया जाए क्योंकि दिन और रात धड़ल्ले से भारी वाहन बिना परमिट के रहवासी क्षेत्र से गुजर रहे हैं, जिससे आए दिन बिजली के तार, पानी की पाइप लाइन, नालियां व सड़क क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, वहीं राहगीरों का पैदल चलना दुश्वार हो गया है और दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी हुई हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही साथ खनन क्षेत्रों से वाहनों को ओवरलोड करके वार्ड के क्षेत्रों से आवागमन कराया जा रहा है जिससे लाखों के राजस्व की क्षति प्रतिदिन हो रहा है, इसके मद्देनजर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कराया जाए और जनहित को ध्यान में रखते हुए मुख्य मार्ग से ही बड़े वाहनों के परिवहन की अनुमति दी जाए। वही उच्च अधिकारियों द्वारा खनन अधिकारी एवं थाना अध्यक्ष को पत्र सुपुर्द कर न्याय उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान मंडल महामंत्री समीर माली सहित आदि लोग मौजूद रहे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें