श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश की एकात्मता व संस्कृति की रक्षा के लिये सदैव समर्पित रहे- बाल्मिकी त्रिपाठी

HIGHLIGHTS

  • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया
  • पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी के कार्यक्रम का हुआ आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश भर में बलिदान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इसी क्रम में बृहस्पतिवार को बीजेपी के जिला कार्यालय पर पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रहे कॉपरेटिव चेयरमैन उत्तर प्रदेश बाल्मिकी त्रिपाठी व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे द्वारा डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धान्जलि दी गई।

Advertisement (विज्ञापन)

संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि बाल्मिकी त्रिपाठी ने कहा कि डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 06 जुलाई 1901 को कोलकाता में हुआ था। डा0 मुखर्जी बाल्यकाल से ही अति मेधावी छात्र रहे। डाक्टर की उपाधि प्राप्त करने के बाद उन्होंने देशभक्ति से ओत-प्रोत होकर माँ भारती की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। डाक्टर साहब ने देश के लिए अनेकों कार्यों को किए जिन्हें भुला पाना कठिन ही नही बल्कि असंम्भव है। डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दो विधान व दो निशान का विरोध किया जिसके फलस्वरूप तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उन्हें जेल भेजने का काम किया और उन्हें यातनायें भी दी गयी। उन्होंने आगे कहा कि डाक्टर साहब सदैव ही देश की एकात्मता एवं संस्कृति की रक्षा के लिये समर्पित रहे। देश को परम वैभव पर पहुंचाने के लिये उन्होंने ने स्वयं का बलिदान किया। ऐसे माँ भारती के अमर सपूत को हम सभी नमन करते है और उनके दिखाये हुये मार्ग पर चलने का संकल्प लेते है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी हम सबके आदर्श है उनकी प्रेरणा और सोच को आधार मानकर भाजपा पूरे देश मे काम कर रही है, अब समय आ गया है अब मुखर्जी के सपने को साकार किया जाये देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके सपनों को साकार करने के लिए लगे हुए है उनकी इच्छा थी कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, इसलिए वहां विशेष नियम संविधान और झण्डा नही होना चाहिए संपूर्ण भारत में एक नियम एक संविधान और एक झण्डा हो इसके लिए डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी संघर्ष करते रहे।

वही संगोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, ओमप्रकाश दूबे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अभिषेक चन्देल, रंजना सिंह, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, जिला मंत्री शंम्भू नारायण सिंह, अनुप तिवारी, मंजू गिरी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

नौका टोला में रानी दुर्गावती के स्मारक स्थल की नींव रखी गई थी 24 जून 1999 को

HIGHLIGHTS

  • भूमि दान में दिया था भगवंता पठारी ने
  • भूमि पूजन किया था आदिवासी नेता रामप्यारे पनिका ने।स
  • लखन के नवाटोला में मनाया जाता है प्रतिवर्ष रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस एवं जयंती।
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। जनपद के अंतिम छोर के सीमावर्ती राज्य मध्य प्रदेश स्थित गोंडवाना राज्य की राजधानी जबलपुर से मुगलों के शोषण और अत्याचार के विरुद्ध सशस्त्र क्रांति करने वाली वीरांगना रानी दुर्गावती की त्याग और बलिदान की गाथा भारतीय इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है।
रानी दुर्गावती ने मुगल साम्राज्य के विरुद्ध उस समय बगावत किया जब मुगलों का पूरे देश में आतंक छाया हुआ था, भारतीयों पर मुगल शासक तमाम प्रकार के अत्याचार कर रहे थे, धर्म परिवर्तन करा रहे थे, देशी राजाओं पर आक्रमण कर उनके राज्यों को अपने राज्य में मिला रहे थे।

Advertisement (विज्ञापन)

रानी दुर्गावती को मुगलों का अत्याचार बर्दाश्त नहीं हुआ उनकी राजधानी जबलपुर से उठी विद्रोह की चिंगारी ने स्वतंत्रता आंदोलन का रूप ले लिया था। आदिवासी समुदाय के गोड जाति की महारानी दुर्गावती मुगलों की विशाल सेना से भले ही जीत हासिल नहीं कर पाई, लेकिन उन्होंने बड़े ही धैर्य, साहस, निर्भीकता के साथ मुगलिया सेना का सामना किया और वीरगति को प्राप्त हुई।
जनपद के सीमावर्ती राज्य मध्य प्रदेश के जनपद जबलपुर के पास बरेला नामक स्थान पर महारानी दुर्गावती की समाधि स्थल है जहां पर प्रत्येक वर्ष 24 जून को गोड़ समाज के लोग महारानी दुर्गावती को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए भारी संख्या में पहुंचते हैं और तमाम प्रकार के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

इन आयोजनों की श्रृंखला में हमारा सोनभद्र भी अग्रणी रहा है। महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस, जयंती के अवसर पर वीरांगना महारानी दुर्गावती देवी सेवा समिति सलखन नौका टोला सोनभद्र द्वारा श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाता है। महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस, जयंती को मनाए जाने के मूल में स्थानीय सलखन गांव के स्वर्गीय भगवंता पठारी पुत्र स्वर्गीय राम रतन पठारी रहे हैं। गोंडवाना वीरांगना महारानी दुर्गावती देवी स्मारक स्थल बनाने के लिए अपनी निजी कास्त की साढ़े सात विस्वा भूमि दान में दे दिया था।

24 जून 1999 (महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस) के अवसर पर नौका टोला सलखान में दानदाता भगवंता पठारी की उपस्थिति, आदिवासी नेता, पूर्व सांसद, विधायक रामप्यारे पनिका के मुख्य आतिथ्य, दशमी प्रसाद गोड की अध्यक्षता, महेंद्र सिंह के संचालन में भूमि पूजन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया था। इस प्रथम आयोजन में कोमल प्रसाद गोंड, शिवनाथ प्रसाद गोंड, जगदीश प्रसाद गोंड, बैजनाथ प्रसाद गोंड, रामजियावन गोंड, देवनारायण गोंड, रंगलाल पोया, रमाशंकर पोया, अमर बहादुर सिंह गोंड, गुलाब प्रसाद गोंड, महेंद्र सिंह गोंड, प्रहलाद सिंह आयम, हीरालाल मरकाम, श्री राम टेकाम एडवोकेट विशिष्ट जन, ग्रामीण उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में महारानी दुर्गावती के त्याग बलिदान पर उपस्थित अतिथियों ने अपना अपना विचार व्यक्त कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया था।

ग्राम पंचायत सलखन की ग्राम प्रधान श्रीमती नसीमा द्वारा वर्ष 2018 में ईंट का सड़क एवं चबूतरे का निर्माण कराया गया।
लगभग 22 वर्षों से गोंडवाना वीरांगना महारानी दुर्गावती सेवा समिति के तत्वधान में वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस एवं जयंती मनाया जाता रहा है।
समिति के सदस्य एवं पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश शासन से यह मांग किया कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में जब संपूर्ण देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को संजोए रखने के लिए शासन द्वारा मूर्तियों, स्मृति द्वार के स्थापना की घोषणा की जा चुकी है ऐसे मे सलखन के नौका टोले में पूर्व में स्थापित चबूतरे पर महारानी दुर्गावती की विशाल प्रस्तर प्रतिमा की स्थापना कर इनकी स्मृतियों को सजोने का कार्य किया जाना चाहिए। तभीअमृत महोत्सव मनाए जाने का लक्ष्य पूरा होगा।

  • Advertisement

बलिदान गाथा- रानी दुर्गावती की वार्ता का प्रसारण कल

रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र): आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत महारानी दुर्गावती के 458 वी बलिदान दिवस के अवसर पर 24 जून 2022, को सायं 06:05 बजे ग्राम जगत कार्यक्रम के अंतर्गत आदिवासी जीवन (केंद्रीय हिंदी निदेशालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित) पुस्तक की लेखिका, आदिवासी लोक कला केंद्र की सचिव, साहित्यकार प्रतिभा देवी की वार्ता बलिदान गाथा- रानी दुर्गावती की, का प्रसारण आकाशवाणी केंद्र ओबरा 102.7 Mh. और news on air app पर प्रसारित होगा।

  • Advertisement

जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि

सोनभद्र। जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा द्वारा पूरे देश भर में बलिदान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के निर्देशन एवं नगर अध्यक्ष बलराम सोनी के आह्वान पर नगर मंडल के समस्त शक्ति केंद्रों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव, धर्मवीर त्यागी, ध्रुव कांत द्विवेदी, मनीष वर्मा सृजन श्रीवास्तव, सभासद अभिषेक गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, सभासद प्रकाश श्रीवास्तव ,बूथ अध्यक्ष अंकित पांडे, अमरनाथ वर्मा,दुर्गेश, मीडिया प्रभारी अनमोल सोनी, शक्ति केंद्र संयोजक संतोष भारती, अशोक भारती हनुमान गुप्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहें।

  • Advertisement

जन सेवा समिति ने लाइफ चेंजिंग का प्रोग्राम आयोजन किया

अजीत कुमार सिंह/ रविंदर सिंह

शक्तिनगर, सोनभद्र। क्षेत्र में शिक्षा से संबंधित तमाम परेशानियों का सामना कर रहे विद्यार्थीयों के समस्याओं का समाधान करने के लिए एवं साथ ही साथ सामाजिक, पारिवारिक,और आर्थिक समस्याओं पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श कर इसे दूर करने के लिए जन सेवा समिति ने आज लाइफ चेंजिंग का प्रोग्राम आयोजन किया।

Advertisement (विज्ञापन)

जन सेवा समिति के उपाध्यक्ष बबलू साहनी एवं कोषाध्यक्ष परमेश्वर जी ने एवं उनके साथ समिति के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को आयोजित कर सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रुप में उपस्थित आमिर खान, एम.ए. रहमान, जोगेन्द्र उपस्थित रहे।
रहमान ने अपने संबोधन के दौरान बच्चों से सीधे बात किया और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान रचने के उपाय बताएं तो वहीं आमिर ने मुख्य वक्ता के रूप में बच्चों के समस्याओं का समाधान करने का शानदार प्रयास किया और उदाहरण के साथ बच्चों को समझाते हुए उनमें आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया।
बच्चों ने अपने डाउट एवं प्रश्न बेझिझक पूछा और उत्तर जानने के बाद बहुत खुश हुएं। कार्यक्रम में उपस्थित संतोष त्यागी जी, श्रवण जी ,पवन जी, सब्बीर जी एवं जन सेवा समिति के सभी सदस्यों ने अपने प्रयासों से लाइफ चेंजिंग का प्रोग्राम
को सफल बनाया जो शक्तिनगर के क्षेत्र में ऐतिहासिक एवं मोटिवेटिव कार्यक्रम रहा।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

गौरव महासम्मेलन का आयोजन कल

सलखन (सोनभद्र): 24 जून, शुक्रवार को अपराहन 3:00 बजे से सलखन (नौका टोला) मे गोंडवाना वीरांगना महारानी दुर्गावती सेवा समिति के तत्वधान में वीरांगना महारानी दुर्गावती की 458 वीं बलिदान दिवस “गौरव” महासम्मेलन का आयोजन होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम संयोजक अरविंद कुमार सिंह ग़ोड ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि-“इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामनारायण सिंह गोंड उर्फ रामू (राज्यमंत्री/विधायक प्रतिनिधि, विधान सभा ओबरा) विशिष्ठ अतिथि दीपक कुमार केसरवानी (निदेशक- विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट, शोधकर्ता, इतिहासकार एवं वरिष्ठ पत्रकार,) रामराज सिंह गोंड (जिलाध्यक्ष- कांग्रेस) सुनील सिंह गोंड उर्फ अरविंद कुमार (जिला पंचायत सदस्य पटवध) होंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस महासम्मेलन में जनपद सहित सीमावर्ती राज्य बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के विद्वानों द्वारा महारानी दुर्गावती के जीवन वृत्त चर्चा किया जाएगा एवं कार्यक्रम के अंत में महारानी दुर्गावती को श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा।

  • Advertisement

राबर्ट्सगंज बाजार से चार नाबालिगों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त

HIGHLIGHTS

  • नाबालिगों को बालश्रम से मुक्त कराने के लिए जिले में लगातार चलाया जा रहा है अभियान
  • एक्शन में है जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम

सोनभद्र। मिशन शक्ति फेज 4.0 के अंतर्गत जून माह के ऑपरेशन मुक्ति अभियान, बचपन बचाओ आंदोलन/ भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र द्वारा जिले लगातार अभियान चलाकर बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के मार्केट से चार नाबालिग बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से शेषमणि दुबे ओआरडब्ल्यू ,महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा व मानव तस्करी रोधी इकाई से निरीक्षक रामजी यादव, उप निरीक्षक सुजीत सेठ, कांस्टेबल धनंजय, अमन द्विवेदी द्वारा नगर के होटलों, ढाबों दुकानों, बस स्टैंड का चेकिंग किया गया। चेकिंग के दौरान चार नाबालिग बालकों को बाल श्रम करते हुए पाए गए, बाल श्रमिकों के संबंध में मौके पर उपस्थित संचालकों से बालकों के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया। परंतु उनके द्वारा साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया, प्रथम दृष्टया सभी बालक नाबालिग प्रतीत हो रहे थे जिसके कारण टीम द्वारा सभी नाबालिग बाल श्रमिकों को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया। साथ ही संबंधित नियोक्ताओं के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

  • Advertisement

विशिष्ट स्टेडियम तियरा में भव्य योग शिविर का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • योग शिविर का शुभारंभ अतिथियों द्वारा श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया
  • शिविर में भारी संख्या में योग प्रेमियों ने किया योगाभ्यास
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को विशिष्ट स्टेडियम तियरा में जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग सोनभद्र के संयुक्त तत्वाधान में भव्य योग शिविर का आयोजन कराया गया। योग शिविर का शुभारंभ राज्यसभा सांसद राम सकल, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रमुख सचिव डॉ हरिओम, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सोनभद्र, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सोनभद्र द्वारा श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। वही योग शिविर का संचालन यतेंद्र कुमार उपाध्याय एवं प्रोटोकॉल योगाभ्यास महिला पतंजलि से पूनम तथा मंच पर योगाभ्यास का प्रस्तुतिकरण योग प्रशिक्षक अभिषेक सिंह के संग बच्चियों ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर वरिष्ट आईएएस अधिकारी व मुख्य सचिव डॉ हरिओम ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योगासन, प्राणायाम को विश्व स्तर पर मान्यता दिलाने का पुण्य कार्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने किया किया है उनके अथक प्रयासों से हम आज अष्टम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशन में संपूर्ण उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिला, ब्लॉक, गांव स्तर पर योग शिविर का आयोजन कराया जा रहा है और इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि प्रदेश की जनता स्वस्थ रहें, निरोग रहे और अपने ऊर्जा के माध्यम से देश सेवा, समाज सेवा कर सके। योग से संपूर्ण विश्व स्वस्थ और निरोगी रह सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही राज्यसभा सांसद राम सकल ने योग को एक दिन न करके इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए कहा साथ ही जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सोनभद्र ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन जिलाधिकारी द्वरा संकल्प दिला कर किया गया। इस अवसर पर जिले के आला कमान अधिकारी सहित भारी संख्या में योग प्रेमी उपस्थित रहे।

  • Advertisement

तीन दिवसीय योग महोत्सव का हुआ समापन

सोनभद्र। युवा भारत सोनभद्र द्वारा विश्व योग दिवस के उपलक्ष में माँ काली मंदिर प्रांगण, चोपन में 3 दिवसीय योग महोत्सव का समापन 21 जून को हुआ। इस भव्य समारोह में माँ काली के हवन-पूजन, प्रोटोकाल के अनुसार किये जाने वाले योग आसन आदि का अभ्यास, योग के प्रति जन-जागरूकता,जन संपर्क अभियान एवं प्रसाद वितरण आदि का कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, माँ भारती की आराधना से हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर युवा भारत के पदाधिकारियों का परिचय तथा संस्था का उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। वही कार्यक्रम में दीपक कुमार, आई0आर0टी0एस0 मंडल रेल यातायात प्रबंधक पु0म0रे0 चोपन सोनभद्र, रायचंद द्विवेदी ( संरक्षक) गायत्री शक्तिपीठ ओबरा, हीरालाल वर्मा, पारसनाथ देव पांडेय का परिचय एवं स्वागत माल्यार्पण कर उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, श्रीमद्भगवद गीता व योग संदेश पत्रिका प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों के सम्मान में महिला पतंजलि योग समिति की महामंत्री व वरिष्ठ योग शिक्षिका पूनम सिंह द्वारा सुमधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात युवा भारत प्रभारी आशीष पाठक द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का देश व देशवासियों के नाम योग संदेश पढ़ कर सुनाया गया।

भारत स्वाभिमान के कोषाध्यक्ष वरिष्ठ योग शिक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा प्रोटोकॉल के अनुसार योग आसान कराया गया। पूनम द्वारा योग गीत व युवा भारत संरक्षक व माँ काली मंदिर चोपन के महंत पंडित श्री मनीष कुमार तिवारी जी द्वारा उपस्थित जन समूह को योग संकल्प दिलाया गया। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों व छात्र-छात्राओं को योग के प्रति उनके समर्पण व सहयोग हेतु धन्यवाद पत्र/प्रमाण पत्र युवा भारत के संरक्षक मां काली मंदिर के महंत मनीष तिवारी आशीष पाठक द्वारा चोपन नगर के संजय जैन (अध्यक्ष) उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल चोपन, हनुमान दास, सुनील सिंह (मंडल अध्यक्ष) भा0ज0पा0 चोपन,सुरेंद्र बरनवाल, मनोज चौबे पत्रकार राजेश गोश्वामी, संतोष मिश्रा,मोना दास शिक्षक,राजू दुबे,श्याम दुबे, लल्लू श्रीवास्तव, सुनीता अग्रहरी, योग शिक्षिका युवा भारत, अमृता सिंह,शिवनाथ प्रसाद, मुन्ना सिंह, राकेश सहानी योग शिक्षक युवा भारत, मन्नी सेठ, क्षमानंद द्विवेदी प्रधानाचार्य, नीरज जायसवाल, विनोद जायसवाल, केदार नाथ तिवारी, नागेश सिंह, गोपाल, मनोज सिंह, विजय पाल आदि को योग संदेश पत्रिका प्रदान कर सम्मानित किया गया।

  • Advertisement

योगी संकट मोचन ने विभिन्न स्थानों पर लगाया योग शिविर

चुर्क, सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ सोनभद्र युवा भारत के जिला महामंत्री एवम सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 5:00 से 6:00 तक चुर्क स्थित रामलीला मैदान में योग शिविर आयोजित किया गया और इसके पश्चात प्रातः 6:00 से 7:00 बजे तक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क में योग शिविर आयोजन किया गया। तत्पश्चात 7:00 बजे से 8:00 बजे तक जय ज्योति इंटर कॉलेज चुर्क में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान योग शिविर में सैकड़ों की संख्या में योग प्रेमी उपस्थित हैं।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें