राजस्थान भवन में आयोजित समर कैंप का हुआ समापन

HIGHLIGHTS

  • समर कैंप में बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की लगाई गई प्रदर्शनी
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। मारवाड़ी महिला सोन शाखा द्वारा जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित राजस्थान भवन में 20 जून से आयोजित समर कैंप का समापन सोमवार को हुआ। इस समर कैंप में बच्चों ने कई प्रकार की गतिविधियां की। जिसमें कि पाम पेंटिंग, बेस्ट आउट आफ वेस्ट, डांस, दिया डेकोरेशन, पुल पार्टी, पिकनिक, स्वादिष्ट व्यंजन आदि रहे। इस अवसर पर बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। समापन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मारवाड़ी मंच के संरक्षक विजय कानोडिया, विमल अग्रवाल, विनोद झुनझुनवाला उपस्थित रहे। वही अतिथियों ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृति बहुत ही अद्भुत है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मारवाड़ी महिला सोन शाखा की अध्यक्ष अंकिता केजरीवाल ने बताया की कार्यक्रम में पूजा अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बताया कि इस कैंप में बच्चों ने बहुत उतसाह के साथ एक – एक कलाकृति सिखी और उसका अनुसरण किया। वही कार्यक्रम के अंत में फादर्स डे सेलिब्रेशन किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों के पिता द्वारा केक काटकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला सोन शाखा की मंत्री सुनिता सांवरिया, कोषाध्यक्ष अनीता थर्ड, चित्रा जालान, निक्की कानोडिया, रंजना अग्रवाल, पुनम केडिया, सोनी गुप्ता, अरुमिता जालान, रितु जालान सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

  • Advertisement

मोबाइल हेल्थ क्लिनिक और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल एम्बुलेंस का हुआ उद्घाटन

सिंगरौली, सोनभद्र। देबाशीष सेन, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) लखनऊ, एनटीपीसी लिमिटेड, द्वारा एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर, संजीवनी अस्पताल में सीएसआर के अंतर्गत मोबाइल हेल्थ क्लिनिक (एमएचसी) और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल एम्बुलेंस का उद्घाटन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मोबाइल स्वास्थ्य क्लिनिक और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल एम्बुलेंस का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल के साथ-साथ एनटीपीसी सिंगरौली के आसपास के गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना और उचित उच्च चिकित्सा देखभाल सुविधाओं के लिए रेफरल लिंकेज प्रदान करना और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर जागरूकता प्रदान करना है। इस मोबाइल स्वास्थ्य एम्बुलेंस क्लिनिक में प्रशिक्षित डाक्टर एवं नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेंगे।

डॉ एस के खरे, सीएमओ, एनटीपीसी सिंगरौली और ओम प्रकाश, वरिष्ठ प्रबंधक (एचआर) ने मोबाइल हेल्थ क्लिनिक (एमएचसी) एम्बुलेंस की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
देबाशीष सेन, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) लखनऊ ने मोबाइल स्वास्थ्य क्लिनिक (एमएचसी) एम्बुलेंस के शुभारंभ के लिए एनटीपीसी सिंगरौली को बधाई दी, जो कि इस क्षेत्र में स्वास्थ्य देखभाल सेवा को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह एनटीपीसी सिंगरौली समाज के उत्थान की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी समाज की बेहतरी के लिए काम करता रहेगा।
इस अवसर पर बसुराज गोस्वामी, मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी सिंगरौली, सोमनाथ चट्टोपाध्याय, महाप्रबंधक (संचालन एवं अनुरक्षण), बीएन झा, महाप्रबंधक (रखरखाव), डॉ. एस.के. खरे, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं), बिभास घटक, महाप्रबंधक (एफजीडी, टीएस), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (ईएमडी और बीएमडी), जोसेफ बास्तियन, महाप्रबंधक (ऐश डाइक प्रबंधन), ए के सिंह,महाप्रबंधक(प्रचालन),संजीवनी अस्पताल के वरिष्ठ डाक्टर, बिजोय कुमार सिकदर , मानव संसाधन प्रमुख, एनटीपीसी, सिंगरौली के अन्य सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

  • Advertisement

गैंगेस्टर एक्ट में चार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

विंढमगंज, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के आदेश से वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक (आप0)सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्वेक्षण में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष विंढमगंज सूर्यभान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर स्थानीय थाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 57/ 22 धारा 3(1)गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त गुलाब यादव पुत्र गंगा यादव लोकनाथ यादव पुत्र स्वर्गीय दुखी यादव निवासी ग्राम कुड़वा थाना कोन जनपद सोनभद्र व मुकेश कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय शोभा यादव तथा राजकुमार गौड़ पुत्र बंसराज निवासी ग्राम कचनरवा थाना कोन जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सूर्यभान हेड कांस्टेबल राकेश यादव कांस्टेबल, अजीत राय कांस्टेबल, सूर्या सिंह कांस्टेबल, हरेंद्र प्रसाद शामिल रहे।

  • Advertisement

सोनभद्र: दुष्कर्म के दोषियों को उम्रकैद

HIGHLIGHTS

  • प्रत्येक पर एक लाख 21 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर एक-एक वर्ष की अतिरिक्त कैद
  • साढ़े 9 वर्ष पूर्व लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला
  • अर्थदंड की समूची धनराशि दो लाख 42 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी

सोनभद्र। साढ़े 9 वर्ष पूर्व लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो सोनभद्र की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषियों सीताराम व सरताज को उम्रकैद एवं प्रत्येक को एक लाख 21 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक-एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। तीन आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि दो लाख 42 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक अनपरा थाना क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि वह 18 नवंबर 2012 को दोपहर 3 बजे अपनी साली के साथ अनपरा बाजार सामान खरीदने गया था। तभी वहां पर अनपरा थाना क्षेत्र के दुगोड़वा लोझरा निवासी सीताराम पुत्र रामसजीवन आ गया और साली के साथ जोर जबरजस्ती करने लगा। जब वह छुड़ाने लगा तो सीताराम अपने चार साथियों के साथ उसे मारने लगा। तथा साली को जबरजस्ती उठाकर बोलेरो में डाल दिया।यह धमकी दिया कि अगर पुलिस को सूचना दिया तो जान से मार देंगे तथा घर को आग लगाकर जला देंगे। सूचना दे रहा हूं, आवश्यक कार्रवाई करें।

इस तहरीर पर 19 नवंबर 2012 को पुलिस ने अपहरण एवं दुष्कर्म में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर सीताराम व डीबुलगंज निवासी सरताज समेत 5 लोगों के विरुद्ध न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषियों सीताराम व सरताज को उम्रकैद एवं प्रत्येक पर एक लाख 21 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement (विज्ञापन)

अर्थदंड अदा न करने पर एक-एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। तीन आरोपियों संतोष कुमार शुक्ल, अशोक यादव व अनिल श्रीवास्तव को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। वही अर्थदंड की समूची धनराशि दो लाख 42 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह एडवोकेट ने बहस की।

  • Advertisement

सोनभद्र से दीपक कुमार केसरवानी नियुक्त हुए रामायण कल्चर मैपिंग योजना के कोऑर्डिनेटर

सोनभद्र। देश-विदेश भारतीय रामलीला के प्रचार- प्रसार हेतु भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही रामायण कल्चर मैपिंग योजना के अंतर्गत संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की इकाई अयोध्या शोध संस्थान द्वारा प्रदेश के 75 जनपद सहित सोनभद्र जनपद के ग्रामीण, नगरीय, शहरी क्षेत्रों में रामलीला सहित अन्य लोककला विधाओं का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों की खोज व सूचीबद्ध करने एवं योग्य कलाकारों को विदेशो में प्रदर्शन कराने और उन्हें रोजगार परक बनाने के लिए रामलीला में राम से लेकर वानर तक की भूमिका निभाने वाले कलाकारों को सूचीबद्ध एवं उनके विस्तृत जानकारी के लिए बुकलेट के प्रकाशन के संकलन हेतु अयोध्या शोध संस्थान लखनऊ द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार, इतिहासकार, विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी को सोनभद्र जनपद का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। इस आशय का पत्र अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक डॉक्टर लवकुश द्विवेदी द्वारा जिलाधिकारी सोनभद्र को प्रेषित कर दिया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)


ज्ञातव्य हो कि श्री केसरवानी लगभग 3 दशकों भूतात्विक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक के स्थानों के संरक्षण संवर्धन पर्यटन विकास हेतु कार्य कर रहे हैं और पूर्व में इन्हें संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी महोत्सव में कलाकारों के चयन हेतु विंध्याचल मंडल का प्रभारी/सदस्य मनोनीत किया जा चुका है।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आकाशवाणी, दूरदर्शन से संबद्ध सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, संस्थानों से सम्मानित एवं पुरस्कृत, जनपद में पर्यटन विकास के अंतर्गत सोन परिपथ के अंतर्गत फॉसिल्स पार्क, इको पॉइंट की स्थापना में अपना सहयोग प्रदान कर चुके है तथा वे आदिवासी लोककला महोत्सव, सोन महोत्सव सहित प्रदेश, मंडल, जनपद में आयोजित
संस्कृतिक कार्यक्रमो में महती भूमिका का निर्वहन कर चुके हैं। इनकी कृतियों का केंद्रीय हिंदी निदेशालय भारत सरकार नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ प्रकाशन किया जा चुका है।

  • Advertisement

जनसंघ के कद्दावर नेता दूधनाथ चौबे के व्यक्तित्व से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए: अजीत चौबे

HIGHLIGHTS

  • दूधनाथ चौबे स्मृति उद्यान नाको में किया गया वृक्षारोपण
  • नाको में ग्रामीणों ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर चलाए जा रहे वृक्षारोपण पखवारा के अंतर्गत रविवार को पन्नूगंज थाना क्षेत्र के नाकों गांव में जनसंघ के स्थापना काल के मंडल अध्यक्ष रहे निर्भीक, निडर, कर्तव्यनिष्ठ स्मृति शेष पंडित दूधनाथ चतुर्वेदी स्मृति उद्यान में आम का वृक्ष रोपित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने स्मृति शेष बाबा दूधनाथ चौबे के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की आज अगर भाजपा का स्वर्ण कलश आकाश को चूम रहा है तो इसके पीछे ऐसे ही कार्यकर्ता फाउंडेशन के रूप में हैं जो कभी थके नहीं, कभी झुके नहीं और कभी रुके नहीं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे महापुरुषों से हम सब कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। वही जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे ने कहा कि दूधनाथ चौबे सदैव हम सब लोगों के हृदय में रहेंगे और हम इनके व्यक्तित्व से प्रेरणा प्राप्त करते रहेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके पूर्व स्मृति शेष दूधनाथ चौबे जी के चित्र पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे एवं अन्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया गया साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात रेडियो पर लोगों ने सुनी। संगोष्ठी के उपरांत गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे द्वारा भाजपा के जिला अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी चतरा मंडल अध्यक्ष राज बहादुर सिंह, गुलाब मिश्रा, रमाशंकर चौबे ,कृष्ण प्रताप सिंह, रमेश चौबे, अनुपम तिवारी, दिलीप चौबे, वरुण त्रिपाठी, शिव प्रकाश गुप्ता, उमेश चौबे, सूरज भारती, गोविंद चौबे, प्रभाशंकर चतुर्वेदी इत्यादि समाजसेवी उपस्थित रहे ।

  • Advertisement

भाजपा कार्यकर्ता सहित आम जनमानस ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। रविवार भाजपा नगर मंडल समस्त के शक्ति केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ता सहित आम नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की मन की बात सुनी।
जिसके क्रम में आवास शक्ति केंद्र पर मुख्य अतिथि के तौर पर नगर अध्यक्ष बलराम सोनी व विवेकानंद प्रेक्षागृह शक्ति केंद्र बतौर मुख्य अतिथि रहे भाजपा पूर्व जिला जिलाध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने मन की बात सुनी और सभी ने आम नागरिकों से मोदी जी के विचारो को साझा किया।

इस अवसर पर धर्मवीर त्यागी, राहुल शर्मा, अनमोल सोनी, सत्यम सोनी, संतोष भारती, अशोक भारती, दुर्गेश केडिया श्याम उमर, विनोद सोनी, अखिलेश कश्यप, अजय, दिनेश भारती, पवन गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, मनीष वर्मा, अजय श्रीवास्तव, रवि केशरी, अभय, अजय रावत, मदन गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे‌।

  • Advertisement

मुख एवं दंत चिकित्सा शिविर में 90 लोगों ने कराया जांच

HIGHLIGHTS

  • आवश्यकता अनुसार मरीजों में वितरित की गई निशुल्क दवाइयां

सोनभद्र। समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत संगठन मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र द्वारा जिले के अलग-अलग स्थानों पर हर माह के अंतिम रविवार को मुख एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को शाहगंज के पास स्थित महुरेसर गांव में प्रातः 10:00 बजे से निशुल्क मुख एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर रोहित केडिया ने लगभग 90 मरीजों की जांच कर आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवा का वितरण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मंच के शाखा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल एवं शाखा सचिव शिखर केडिया ने संयुक्त रूप से कहा कि अधिकतर लोगों में देखा जाता है कि मुख एवं दांतों से संबंधित बीमारियों के शुरुआती लक्षण में लोग लापरवाही करते हैं और बाद में जाकर अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए मंच द्वारा हर महीने लगाए जा रहे शिविर के आयोजन करने का उद्देश्य लोगों में मुख एवं दांतों की बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने का उद्देश्य है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रोहित केडिया ने कहा कि दांत मुख की सुंदरता होती है जैसे हम अपने शरीर का रखरखाव करते हैं उसी प्रकार हमें अपने दांतों का भी ख्याल रखना चाहिए। लेकिन ग्रामीण इलाकों में मुख एवं दंत से संबंधित दिक्कतों एवं बीमारियों के प्रति जागरूकता की कमी है उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस शिविर का आयोजन करना मारवाड़ी युवा मंच की सराहनीय पहल है। शिविर में मुख्य रूप से स्वामी अरविंद, सीता, प्रदीप खैतान,पंकज कनोडिया,रवि अग्रवाल,हिमांशु केजरीवाल, आशीष जलान, मोंटी थर्ड, तरुण केडिया, रितेश अग्रवाल, हर्षित चौधरी आदि उपस्थित रहे।

  • Advertisement

व्यापार मंडल ने एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को दी विदाई

सोनभद्र। रविवार को पुलिस कप्तान आवास पर डीआईजी/ एसपी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के परिक्षेत्र अयोध्या स्थानान्तरण पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के कार्यकाल के दौरान व्यापरियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और जनपद के व्यापारी अपने को सुरक्षित महसूस करते रहे और जब भी व्यापार मंडल को जरूरत पड़ी तो इनका पूरा सहयोग मिला।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर व्यापार मंडल ने डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह का माल्यार्पण कर उन्हें शिवद्वार की तस्वीर भेंट करते हुए उनके सफल कार्यकाल हेतु उन्हें बधाई दी गयी तथा व्यापार मंडल की ओर से उन्हें आगामी कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केशरी, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल मौजूद रहे।

  • Advertisement

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की हुई विदाई

HIGHLIGHTS

  • पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क में शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह का अयोध्या स्थानान्तरण पर जनपदीय पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा विदाई दी गयी।
वही विदाई समारोह में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पुलिस उप महानिरीक्षक के सराहनीय कार्यकाल एवं विभागीय मार्गदर्शन की प्रशंसा करते हुए अपने- अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सोनभद्र पुलिस परिवार के ओर से उन्हें आगामी कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चले कि अमरेन्द्र प्रसाद सिंह दिसम्बर 2020 से पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र के पद पर नियुक्त थे तथा जनपद में अपने कार्यकाल के दौरान ही पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए थे। कार्यक्रम के अंत में पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। विदाई समारोह में मुख्य रूप से अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन विजय शंकर मिश्र, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, उ0नि0 गोपनीय अच्छेलाल सहित पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन के समस्त शाखा प्रभारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें