आईपीएस यशवीर सिंह गुर्जर बने सोनभद्र के नए पुलिस अधीक्षक

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यशवीर सिंह गुर्जर को सोनभद्र जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक रहे अमरेन्द्र प्रसाद सिंह को अयोध्या परिक्षेत्र का उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। बताते चले कि यशवीर सिंह गुर्जर 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से उत्तराखण्ड के निवासी हैं। इन्हें तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी के रूप में जाना जाता है। इससे पहले गाजीपुर व अलीगढ व हापुड़ के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। वर्तमान समय में सिद्धार्थ नगर पुलिस अधीक्षक से सोनभद्र पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

15 IPS अधिकारियों के हुए तबादले, DIG से लेकर कई जिलों के SP भी शामिल

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने 15 आईपीएस अध‍िकार‍ियों का तबादला कर द‍िया है। इनमें डीआईजी और एसपी रैंक के आईपीएस अध‍िकारी भी शाम‍िल हैं।

HIGHLIGHTS

  • यूपी में 15 आईपीएस अध‍िकार‍ियों का हुआ तबादला
  • अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी सुभाष चन्द्र दुबे को अब लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 15 आईपीएस अध‍िकार‍ियों का तबादला कर द‍िया है। जिसमें डीआईजी और एसपी रैंक के आईपीएस अध‍िकारी भी शाम‍िल हैं। सरकार की तरफ से ये तबादले शुक्रवार की देर रात किए गए हैं जिसके मुताबिक, मऊ, सीतापुर, सोनभद्र, सिद्धार्थ नगर और सुल्तानपुर जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं।

इसकी सूचना 25 जून को राज्य सरकार द्वारा जारी नोटिस में दी गई है। अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी सुभाष चन्द्र दुबे को अब लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की नई जिम्मेदारी मिली है। सुलतानपुर में तैनात व‍िप‍िन कुमार म‍िश्रा की तैनाती च‍ित्रकूट धाम पर‍िक्षेत्र बांदा में डीआईजी के रूप में कर दी गई है। च‍ित्रकूट धाम पर‍िक्षेत्र बांदा में तैनात आईपीएस अधिकारी एसके भगत को पुल‍िस महान‍िरीक्षक भवन एवं कल्‍याण मुख्‍यालय लखनऊ भेजा गया है। वहीं आईपीएस राकेश प्रकाश‍ स‍िंह को सीतापुर से ट्रांसफर करके मीरजापुर का पुल‍िस उपमहान‍िरीक्षक बनाकर भेजा गया है।

जानें कहां किस अधिकारी का तबादला
इसके अलावा सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ से तैनात आईपीएस अविनाश पांडे को चंद्रभान की जगह मऊ का एसपी नियुक्त किया गया है। जबकि मऊ के पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान को सीतापुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वर्तमान में पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र में तैनात अमरेंद्र प्रसाद सिंह को अयोध्या परिक्षेत्र का पुलिस उप महानिरीक्षक नयिुक्‍त क‍िया गया है। मिर्जापुर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर तैनात आईपीएस आरके भरद्वाज को बस्ती पर‍िक्षेत्र का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाकर भेजा गया है। वहीं बस्ती के पुलिस महानिरीक्षक मोदक राजेश डी राव को लखनऊ सीबीसीआईडी पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनाती दी गई है।

राजकीय शिक्षकों की ऑनलाइन स्थानांतरण नीति में संशोधन किया जाय- अशोक कुमार त्रिपाठी

सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार त्रिपाठी ने अपर मुख्य सचिव (माध्यमिक शिक्षा) आराधना शुक्ला को पत्र लिखकर मांग की है कि 20 जून, 2022 के शासनादेश द्वारा घोषित राजकीय माध्यमिक शिक्षकों की ऑनलाइन स्थानांतरण नीति में तत्काल प्रभाव से संशोधन किया जाए। महामंत्री जी का कहना है कि आकांक्षी जनपद में सेवारत शिक्षक- शिक्षिकाओं को भी अन्य राजकीय शिक्षकों जैसा ही मानते हुए स्थानान्तरण में समान अवसर प्रदान किया जाए क्योंकि उनकी नियुक्ति अथवा सेवा शर्तों में न तो कोई भिन्नता है और न ही उन्हें पृथक से कोई वेतन-भत्ता आदि का लाभ देय है। फिर उनके साथ यह अन्याय क्यों किया जा रहा है ?

Advertisement (विज्ञापन)

इसके साथ ही उन्होंने नियुक्ति की समय सीमा 01 वर्ष करने, प्रतिस्थानी की शर्त को समाप्त करने, जनपद- लखनऊ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर तथा श्रेणी- 7 के विद्यालयों को भी इस प्रक्रिया में समान रूप से सम्मिलित करने एवं नेटवर्क समस्या और वेबसाइट की क्रियाशीलता की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि- 10 जुलाई, 2022 तक बढ़ाने की मांग की है।

  • Advertisement

नि:शुल्क मुख एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन कल

सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र द्वारा कल 26 जून दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे से शाहगंज के निकट स्थित महुरेसर ग्राम,स्थान जिवार में नि:शुल्क मुख एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख एवं दांत रोग विशेषज्ञ डा० रोहित केडिया मरीजों की जॉच की जाएगी।
उक्त आशय की जानकारी मारवाड़ी युवा मंच के महामंत्री शिखर केडिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है।

  • Advertisement

देश की पहली आदिवासी महिला होंगी राष्ट्रपति- दीपक कुमार केसरवानी

HIGHLIGHTS

  • रानी दुर्गावती की विशाल प्रतिमा स्थापना करने के लिए लिया गया संकल्प
  • चबूतरा के लिए भूमि दान देने वाले भगवंता पठारी के परिजन को किया गया सम्मानितआ
  • दिवासी देवता बड़ादेव के पूजन से हुआ कार्यक्रम का आरंभ
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)


सोनभद्र। भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में आदिवासी क्रांतिकारियों, सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है मुगलों और अंग्रेजो के खिलाफ उन्होंने पहली बार देश में सशस्त्र विद्रोह किया था। क्रांतिकारियों में वीरांगना रानी दुर्गावती का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है, जिन्होंने अदम्य शौर्य, साहस, वीरता का परिचय देते हुए भीषण युद्ध में अकबर सहित अन्य मुस्लिम शासकों के कई बार पराजित किया। अकबर की विशाल सेना से युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुई थी।

आजादी के 75 साल बाद अगर हम भारतीय राजनीति पर गौर करें तो आदिवासी समुदाय के लोग राजनीति के क्षेत्र में शीर्ष स्तर पर है, जिनमें सोनभद्र के सीमावर्ती राज्य झारखंड की पूर्व और प्रथम राज्यपाल द्रोपति मुर्मू का नाम उल्लेखनीय है, वर्तमान समय में एनडीए सरकार ने इन्हें राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया है, कालांतर में देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी जो हम सभी भारत वासियों के लिए गर्व का विषय है।
उपरोक्त विचार विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक/ इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी ने सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत सलखन (नौका टोला,) में महारानी दुर्गावती की 458 वी बलिदान दिवस” के अवसर पर दुर्गावती सेवा समिति के तत्वाधान में देर शाम आयोजित कार्यक्रम गौरव”महासम्मेलन व श्रद्धांजलि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में अपना विचार व्यक्त किया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि रहे पटवध के जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह गोंड उर्फ़ अरविंद कुमार ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-” वीरांगना रानी दुर्गावती वीरता, साहस, नारी शक्ति, मातृ शक्ति की प्रतीक है। आदिवासी संस्कृति, धर्म, विकास एवं 5 वीं 6 वीं अनुसूची, वनाधिकार कानून के बारे में विस्तृत चर्चा किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आदिवासी संस्कृति के अनुसार धर्माचार तिरुमाल, श्रीराम टेकाम द्वारा बड़ादेव का पूजन से हुआ। तत्पश्चात वीरांगना महारानी दुर्गावती के प्रतिमा पर हल्दी, चावल एवं फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष एवम ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुलाब प्रसाद गोंड, अरविंद सिंह गोंड, ओमप्रकाश गोंड, राकेश गोंड, चेत नारायण सिंह गोंड, रामवचन, श्याम रमेश सिंह गोंड, कप्तान गोंड, चुनमुन, सीताराम, विष्णुधर दूबे, लालमन पठारी, सुखनी देवी,अनंती देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
वही कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि दीपक कुमार केसरवानी एवं विशिष्ठ अतिथि सुनील सिंह गोंड द्वारा वीरांगना महारानी दुर्गावती स्मारक स्थल हेतु अपनी भूमि दान देने वाले स्वर्गीय भगवन्ता पठारी के परिजन नंदू पठारी को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।

  • Advertisement

नगर पंचायत रेणुकूट में दिव्यांगजनों के लिए लगाया गया कैम्प

HIGHLIGHTS

  • कैम्प में नगर पंचायत सभासद एवं टीम निशा बबलू सिंह के सदस्यगण मौजूद रहे

अजित सिंह

रेणुकूट, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नगर पंचायत रेणुकूट में शुक्रवार को अध्यक्ष निशा सिंह के नेतृत्व में एक कैम्प का सफल आयोजन किया गया। कैम्प में जिला प्रोबेशन, जिला दिव्यांगजन शसक्तीकरण एवं जिला समाज कल्याण सोनभद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में विधवा -27 फार्म, वृद्धा – 04 फार्म, विकलांग – 22 फार्म के वाई सी हेतु व दिव्यांग उपकरण हेतु – 18 फार्म सहित 5 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

Advertisement (विज्ञापन)

वही 24 दिव्यांगो के प्रमाण पत्र बनाए गए और 6 दिव्यांगों को इलाज हेतु बी एच यू वाराणसी के लिए रेफर किया गया। लगाए गए कैम्प में नगर पंचायत वार्ड नंबर 4 के सभासद उमेश गुप्ता, वार्ड नंबर 10 की सभासद विजय लक्ष्मी गुप्ता, वार्ड नंबर 8 के सभासद अशोक सोनकर एवं टीम निशा बबलू सिंह के सदस्यगण मौजूद रहे।

  • Advertisement

महारानी दुर्गावती के स्मृति बलिदान दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान वाराणसी के तत्वावधान में  मध्यकालीन भारत की राष्ट्रीय एकता में महान गोंडवाना साम्राज्य का योगदान’’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

HIGHLIGHTS

  • अतिथियों द्वारा महारानी दुर्गावती के मूर्ति पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

वाराणसी। लोकमाता वीरांगना महारानी दुर्गावती के 458वॉ स्मृति बलिदान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को वाराणसी के मैदागिन स्थित पराड़कर स्मृति भवन के सभागार में जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान वाराणसी के तत्वावधान में मध्यकालीन भारत की राष्ट्रीय एकता में महान गोंडवाना साम्राज्य का योगदान’’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे हीरा सिंह पांग्ती – अपर महाप्रबंधक, बीएचईएल (भेल) वाराणसी ने महारानी दुर्गावती जी के मूर्ति पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती का मध्यकालीन भारत की राष्ट्रीय एकता में गोडंवाना साम्राज्य की अहम भूमिका रही है। वीरांगना महारानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक विख्यात है तथा लोक माता के रूप में जन-जन के हृदय में व्याप्त है। गोंडवाना साम्राज्य के स्वर्णिम इतिहास मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड सहित 258 रियासतों ने आजादी के बाद विलय कर भारत की राष्ट्रीय एकता का बुनियाद खड़ा किया है। वर्तमान समय में गोंड जनजाति अपने संवैधानिक ह्क-हकूक के लिए संघर्षरत है।

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ उर्वशी गहलौत, एसोसिएट प्रोफेसर, हिन्दी विभाग, महिला महाविद्यालय, बी.एच.यू, ने अपने व्याख्यान में कहा कि आदिवासी जनजाति समाज की ऐतिहासिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धरोहर इस देश की मूल पहचान है। महान गोंडवाना साम्राज्य अपनी न्याय प्रियता एवं लोक कल्याण हेतु मध्य कालीन भारत देश के विभिन्न भागों में ऐतिहासिक निर्माण कराये है, जो धरोहरों के रूप में आज भी हमारे बीच में वाराणसी, जौनपुर, चन्दौली, सोनभद्र, मिर्जापुर सहित अन्य जनपदों मेें विद्यमान है। इन पुरातात्विक अवशेषो को नई शिक्षा नीति पाठ्क्रम में जनश्रुतियों को संकलित कर महान गोंडवाना साम्राज्य के कृतियों को देश के सामने लाया जा सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि रही मीना श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) वाराणसी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूर्वाचल की सबसे बड़ी जनजाति गोंड जनजाति है जिसका गौरवशाली इतिहास है। जनपद वाराणसी में बड़ी संख्या मेें गोंड जनजाति के समाज लोग रहते है। जिनके विकास एवं उत्थान हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन जनपद वाराणसी में समाज कल्याण विभाग, लखनऊ के अनुभाग-तीन द्वारा जनजाति समाज के जनजाति विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम में अतिथि निखिल गुप्ता, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र, (युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) वाराणसी ने कहा कि जनजाति युवाओं में प्रतिभा की कमी नही है बस उन्हें मार्गदर्शन एवं अवसर की आवश्यकता है
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के संरक्षक हरीश अग्रवाल ने किया तथा अतिथियों का स्वागत संस्थान अध्यक्ष डॉ बनवारी लाल गोंड ने स्मृति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर किया। वही कार्यक्रम का संचालन डॉ रूक्मिणी चौधरी, असिस्टेन्ट प्रोफेसर, दिग्विजयनाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर विश्वविद्यालय ने किया। इस अवसर पर जनजाति समाज के हस्तशिल्पकारों एवं विविध उल्लेखनीय कार्य करने वाले को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन सचिव/प्रबंधक बृजभान मरावी ने किया। संगोष्ठी में मुख्य रूप से विनोद कुमार, बलिराम, भैयालाल, अरविन्द गोंड, बृजेश कुमार, बेवी शाह, मनभावती देवी सहित सैकड़ो आदिवासी जनजाति के लोग उस्थित रहे।

नगर पालिका सभागार में सिंगल यूज प्लास्टिक जागरूकता अभियान को लेकर हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • व्यापारियों ने अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
  • बैठक में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक ना इस्तेमाल करने की दिलाई गई शपथ

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में अधिशासी अधिकारी द्वारा एक बैठक का आयोग किया गया। जिसमे प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर जागरूकता अभियान को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से व्यापार मंडल के जिलाध्याक्ष राजेश गुप्ता व व्यापार मण्डल के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते व्यापार मंडल के पदाधिकारी गण
Advertisement (विज्ञापन)

वही बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सुझाव देते हुए कहा कि प्रतिबंधित पालीथीन उत्पादन पर रोक लगाई जाए, छोटे छोटे व्यापारियों के ऊपर आरोपित पालीथीन के जुर्माने को समाप्त व नगर पालिका प्रशासन द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए स्थान सुनिश्चित किया जाना चाहिए तथा नालियों की सफाई के दौरान नालियों से निकले मलबे को तत्काल हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा पूरे जनपद में प्रतिबंधित पालीथीन न उपयोग किए जाने के संबंध में सघन जागरूकता अभियान चलाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान व्यापारियों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। बैठक में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केसरी, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल,युवा जिला उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद रहे।

  • Advertisement

10 नाबालिगों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। मिशन शक्ति फेज 4.0 के अंतर्गत जून माह के ऑपरेशन मुक्ति अभियान, बचपन बचाओ आंदोलन/ भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज के मार्केट से 10 नाबालिग बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया। जिसमें मानव तस्करी रोधी इकाई से निरीक्षक रामजी यादव, उप निरीक्षक सुजीत सेठ, कांस्टेबल धनंजय, अमन द्विवेदी जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता रोमी पाठक, ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे, महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा, सीमा द्विवेदी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिल नारायण देव पांडे व सदस्य अमित चंदेल के साथ नगर के होटलों, ढाबों दुकानों, बस स्टैंड का चेकिंग किया गया। चेकिंग के दौरान मार्केट से 10 नाबालिग बालकों को बाल श्रम करते हुए पाए गए।

Advertisement (विज्ञापन)

बाल श्रमिकों के संबंध में मौके पर उपस्थित संचालकों से बालकों के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया परंतु उनके द्वारा साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया, प्रथम दृष्टया सभी बालक नाबालिग प्रतीत हो रहे थे जिसके कारण टीम द्वारा सभी नाबालिग बाल श्रमिकों को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया साथ ही संबंधित नियोक्ताओं के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

  • Advertisement

सेवा ही कर्म व धर्म है टीम निशा बबलू सिंह के सदस्यों का

HIGHLIGHTS

  • विकलांग व्यक्ति का इलाज़ रेणुकूट अध्यक्षा निशा सिंह के द्वारा कराया गया
  • भोजन पानी और दवा का सारा खर्चा हमारा होगा- निशा सिंह

अजीत कुमार सिंह

रेणुकूट, सोनभद्र। कौन कहता है कि भगवान नहीं है, भगवान है ज़रूर, लेकिन कब किस रूप में प्रकट हो जाये ये आप अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते। अगर सचे मन से प्रार्थना किया जाये तो भगवान किसी न किसी को आपकी सहायता के लिए ज़रूर भेज देगा। ऐसा एक बार फिर देखने को मिला रेणुकूट नगर में जहां पर भगवान ने एक विकलांग की सहायता के लिए रेणुकूट अध्यक्षा को अपने रूप में भेज दिए।एक विकलांग जो कि दिमाग से भी पीड़ित था, जिस वजह से उसके पैर का घाव ध्यान न देने की वजह से विकराल रूप ले लिया था। उस विकलांग को तत्काल इलाज की बहुत जरूरत थी, कई लोगों से बोला गया पर सब देख कर चले जा रहे हैं थे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान किसी सजन्न व्यक्ति का टीम निशा बबलू सिंह के सदस्यों के पास फोन आया कि बीमार मानसिक रूप से विकलांग व्यक्ति को तत्काल इलाज़ की ज़रुरत है तो बिना देर किए टीम निशा बबलू सिंह के सदस्य मौके पर पहुँच कर विकलांग को देखा और एम्बुलेंस मगवा कर हॉस्पिटल ले जाकर इनके पैर का ऑपरेशन करवाया गया। जिससे उस व्यक्ति को काफ़ी आराम मीला। जब पूछा गया कि आपका घर कहा है तो उसने कहा घर नहीं है और न ही रहने का कोई ठिकाना है। तो इसकी सूचना न0प0 अध्यक्षा निशा बबलू सिंह को दी गयी तो उन्होंने तत्काल कहाँ की इनको हमारे आवास पर लेते आये इनका भोजन पानी और दवा का सारा खर्चा हमारा होगा और इनकी सेवा हमारे परिवार और टीम के लोग करेंगे। गरीबों के लिए भगवान रूपी निशा बबलू सिंह की यही पहचना हैं। वो गरीब/असहाय व दुखहारीयों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती हैं।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें