चलाया गया सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति अभियान

अजीत कुमार सिंह

ओबरा, सोनभद्र। शासन के मंशानुरूप स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्षा प्राणमति देवी के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत चिल्ड्रन पार्क में अधिशासी अधिकारी अमित कुमार व ब्रांड अम्बेसडर धुरंधर शर्मा ने लोगों को शपथ दिलाई कि मैं स्वयं प्लास्टिक का उपयोग नहीं करूंगा और दूसरों को भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए आग्रह करूंगा। शपथ दिलाने के बाद कार्यालय के आसपास एवं सेक्टर नंबर 9 के रास्ते में रामलीला मैदान में प्लास्टिक एकत्रीकरण का कार्य पूरे समूह कार्यालय के कर्मचारियों के साथ किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर चंद्रमणि सिंह,वरिष्ठ लिपिक सुधांशु मिश्रा, लिपिक संजय सिंह, रविंद्र गर्ग, सौरभ अग्रवाल, राहुल श्रीवास्तव, अनुज वर्मा, मुन्ना देवी, दशरथ शुक्ला, महेंद्र यादव,ओमप्रकाश सिंह ,संकट मोचन झा ,राजेश यादव, चंद्रेश यादव, सुधीर वर्मा ,सत्येंद्र सिंह, सुनील मिश्रा,आनंद यादव, शुभम सिंह ,दिनेश यादव ,मुजफ्फर अली, इरशाद अली समेत तमाम लोग मौके पर उपस्थित रहे ।

  • Advertisement

एसडीएम ने पिछड़े वर्ग की जनगणना के आदेश किए पारित

अजीत कुमार सिंह

ओबरा, सोनभद्र। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 के बाद वर्ष 2018 से अब तक में कुल 87 नगर निकायों जिसमें 83 नगर पंचायत, 3 नगर पालिका परिषद, और 1 नगर निगम का गठन किया गया है इन सबके अतिरिक्त कुल 8 नगरीय निकायों जिसमें 36 नगर पंचायत, 22 नगर पालिका परिषद और 8 नगर निगम का सीमा विस्तार किया गया है इस आधार पर वर्तमान समय में कुल 153 नगर निकायों के सीमाओं में परिवर्तन हुआ है वहीं एसडीएम द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के लिए विस्तारित क्षेत्र ओबरा में पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों की संख्या के अवधारण के संबंध में नगर पंचायत को एक पत्र जारी करते हुए आदेश पारित किया है कि 15 जुलाई तक निर्धारित समय सीमा के अंदर पिछड़ी जातियों के अवधारण की कार्यवाही पूरी करें वही पिछड़े वर्गों के इस सर्वे से संबंधित सभी दस्तावेज को नगरीय निकाय कार्यालय में 10 वर्ष तक सुरक्षित रखा जाएगा

  • Advertisement

साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए किया जागरूक

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के मार्गदर्शन पर साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा चुर्क स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में जागरुकता अभियान के अन्तर्गत साइबर अपराध जैसे- सीम कार्ड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, ATM कार्ड बदलकर होने वाले फ्रॉड, डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, बायोमैट्रिक फ्रॉड, यूपीआई सम्बन्धी फ्रॉड, फोन काल के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, पालिसी, चिट फण्ड,लाटरी का लालच देकर होने वाले फ्रॉड, OLX के माध्यम से सामान खरीदने व बेचने से सम्बन्धित फ्रॉड तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर उनके बचाव के उपाय बताया गया और वही जागरुकता सम्बन्धित पम्पलेट भी वितरित किया गया। इस मौके पर प्रभारी साइबर सेल उ0नि0 सरोजमा सिंह, चौकी प्रभारी चुर्क जितेंद्र कुमार, आरक्षी अभिषेक तिवारी, आरक्षी शैलेन्द्र कुमार मौजूद रहे ।

  • Advertisement

जिलाधिकारी को हर्षवर्धन ने भेंट किया पौधा

सोनभद्र। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट द्वारा जिले में चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी एवं युवा पत्रकार हर्षवर्धन केसरवानी द्वारा डीएम चंद्र विजय सिंह को पौधा भेंट किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चलें कि साहित्य- कला, संस्कृति व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट जिले में लगातार पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से ऑक्सीजन उत्सर्जन करने वाले पौधों का वितरण कर रही है। अब तक संस्था की ओर से सोनांचल के अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों समाजसेवियों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने का कार्य करने वाली संस्थाओं को पौधा वितरण किया जा चुका है।

  • Advertisement

डीएम चंद्र विजय सिंह की अध्यक्षता में वनाधिकार समिति की हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी से सम्बन्धित पत्रावलियों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाये सुनिश्चित- जिलाधिकारी
  • वनाधिकारों की मान्याता से सम्बन्धित पत्रावलियों के समयबद्ध निस्तारण में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध होगी कार्यवाही- जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। अनुसूचित जनजाति व अन्य परम्परागत वन निवासी के अस्वीकृति दावों के रिव्यू एवं वनाधिकारी ग्राम वन समितियों की पुनर्गठन की कार्ययोजना बनाये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी (वनाधिकारों की मान्यता) अधिनियम व वन नियमावली के अन्तर्गत लम्बित अस्वीकृत दावों के रिव्यू का कार्य एवं वनाधिकार ग्राम वन समितियों के पुनर्गठन की कार्य योजना के अन्तर्गत निर्धारित रोस्टर के अनुसार गांवों का भ्रमण कर पत्रावलियों पर निर्धारित समय के अन्तर्गत अपनी आख्या प्रस्तुत करना सुनिश्चित किया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि वनाधिकार अधिनियम के अन्तर्गत तहसील राबर्ट्सगंज, दुद्धी, ओबरा, घोरावल से सम्बन्धित जो भी पत्रावलिया हैे उसका निस्तारण उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और वन विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। पत्रावलियों के निस्तारण में जिन भी अधिकारियों द्वारा शिथिलता बरती जायेगी, उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। क्योकि यह शासन की मंशा है कि वनाधिकार से सम्बन्धित पत्रावलियों का समय से निस्तारण कराया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वनाधिकार से सम्बन्धित पत्रावलियों का निस्तारण के प्रगति के सम्बन्ध में प्रतिदिन तहसीलो से जानकारी प्राप्त करें। जिन तहसील क्षेत्रों में वनाधिकार अधिनियम सेेेेे सम्बन्धित फाइलों के निस्तारण की प्रगति धीमी पायी जाये, उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। वनाधिकार समिति के बैठक में संजीव कुमार सिंह डी0एफ0ओ0, शैलेन्द्र मिश्रा उप जिलाधिकारी दुद्धी, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार सिंह, रमाशंकर यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी, आनन्द सह संगठन मंत्री, आलोक चतुर्वेदी सहित तहसीलों के तहसीलदारगण व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

  • Advertisement

जिला जज व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

सोनभद्र। मंगलवार को जिला जज व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रुप से गुरमा स्थित जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बन्दीगृहों की सुरक्षा एवं कारागार प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर व अन्य आलाधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

गैंगेस्टर एक्ट: दोषियों को 2-2 वर्ष 6-6 माह की कैद

HIGHLIGHTS

  • 5-5 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 10-10 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी

सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी)/ विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट आसुतोष कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए गैंगेस्टर एक्ट के मामले में दोषसिद्ध पाकर दोषियों लालजी गोड़ एवं दिलीप कुमार केवट को 2-2 वर्ष 6-6 माह की कैद एवं 5-5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 10-10 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक शक्तिनगर कोतवाल अंजनी कुमार रॉय 16 मई 2020 को पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र में निकले थे कि पता चला कि गैंग लीडर संजय सिंह उर्फ टिप्पा का सक्रिय गिरोह है। गिरोह के सक्रिय सदस्य लालजी गोड़ व दिलीप कुमार केवट निवासी सिम्प्लेक्स कालोनी विन्ध्यनगर, सिंगरौली मध्यप्रदेश हैं जो इस क्षेत्र में अपने लाभ एवं सक्रिय सदस्यों के लाभ के लिए गैर कानूनी कार्य करते हैं। इनका क्षेत्र में वर्चस्व कायम है। इनके विरुद्ध कोई भी शिकायत करने एवं गवाही देने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

डीएम से अनुमोदन कराने के बाद गैंग चार्ट दाखिल किया गया है। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषियों लालजी गोड़ एवं दिलीप कुमार केवट को 2-2 वर्ष 6-6 माह की कैद एवं 5-5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 10-10 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता धनंजय शुक्ला ने बहस की।

  • Advertisement

अनपरा एसओ व एसआई के विरुद्ध प्रकीर्ण वाद होगा दर्ज

HIGHLIGHTS

  • एडीजे प्रथम कोर्ट ने दिया आदेश, 7 जुलाई को होगी सुनवाई
  • कोर्ट के आदेश का अनुपालन न किए जाने का मामला


सोनभद्र। कोर्ट के आदेश का अनुपालन न किए जाने पर मंगलवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्ज्मा की अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए अनपरा एसओ एवं एसआई के विरुद्ध प्रकीर्ण वाद दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही आगामी 7 जुलाई को न्यायालय में उपस्थित होकर अपना-अपना पक्ष रखने को कहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

बता दें कि राज्य बनाम जगत धरिकार वगैरह के मामले में अभियुक्त दयाराम धरिकार व जगत धरिकार जेल से न्यायालय में उपस्थित हुए। जबकि अभियुक्त रामलखन धरिकार के विरुद्ध गैरजमानती वारंट जारी किया गया था। किंतु अनपरा थाने द्वारा तामिला नहीं कराया गया। इतना ही नहीं 6 मई को एसआई संतोष कुमार सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया था तथा अनपरा एसओ से गैरजमानती वारंट का तामिला कराने का आदेश कोर्ट ने दिया था, लेकिन दोनों लोगों ने 20 मई, 27 मई, 10 जून व 28 जून कुल 4 तिथि बीत जाने के बाद भी आदेश का अनुपालन नहीं किया। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए अनपरा एसओ एवं एसआई संतोष कुमार सिंह के विरुद्ध प्रकीर्ण वाद दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही आगामी 7 जुलाई को न्यायालय में उपस्थित होकर अपना-अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है। वहीं अभियुक्त रामलखन धरिकार के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई का आदेश दिया है।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

पटकथा लेखन में सुमन सिंह ने बढ़ाया सोनांचल मान

HIGHLIGHTS

  • ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ पटकथा को मिला राज्य स्तर पर स्थान

सोनभद्र। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा “आजादी के अमृत महोत्सव” के परिप्रेक्ष्य में आयोजित “राज्य स्तरीय पटकथा लेखन प्रतियोगिता में सोनभद्र की शिक्षिका सुमन सिंह द्वारा लिखित “काकोरी ट्रेन एक्शन” पठकथा को राज्य स्तर पर स्थान देते हुए उनके लेखन को सराहा गया। जनपद के विकास खण्ड चोपन स्थित बिल्ली उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत सुमन सिंह ने बताया कि पटकथा लेखन के लिए उनका चयन जनपद स्तर पर हुआ उसके बाद उन्हें राज्य स्तर पर चयनित किया गया है। राज्य स्तर पर मिली सफलता के बाबत सुमन ने बताया कि यह सोनांचल के लिए उपलब्धि है इसका श्रेय बेसिक शिक्षा विभाग व जनपद वासियों को जाता है जिन्होंने मुझे राज्य स्तर पर पहुंचने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया है।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मेरी लेखन यात्रा अनवरत जारी रहेगी अवशर मिला तो आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास करूंगी जनपद के छात्र-छात्राओं में राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर लेखन हेतु प्रेरित करने के साथ ही उनकी बौद्धिक क्षमता को विकसित करने की दिशा में प्रयास करते हुए ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ की सार्थकता को सिद्ध करूंगी।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चलें कि इसके पूर्व भी चतुर्थ राज्य स्तरीय आदर्श पाठ योजना प्रतियोगिता-2020 में भी इनका का तीन विषयों (हिंदी, गणित, सामाजिक अध्ययन ) की पाठ योजना का चयन ( हैट्रिक चयन ) राज्य स्तर पर हुआ था। जिसके लिए वो सम्मानित हुई तथा 31 दिसम्बर 2021 को ICT शिक्षण हेतु जूनियर स्तर पर अंग्रेजी विषय में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा सम्मानित हुई हैं।

कुशल ,नवाचारी शिक्षिका के साथ ही साथ मास्टर ट्रेनर के रुप में अपना योगदान देने के साथ बच्चों के लिए भी शैक्षिक, नैतिक कविताएं लिखना और उसका बोर्ड बनाकर बच्चों के लिए प्रेषित करते हुए विभिन्न गतिविधियों, टी एल एम, आईसीटी के माध्यम से विभिन्न प्रकार के नवाचार करते हुए छात्र छात्राओं को सहज व सरल तरीके से शिक्षा प्रदान करते हुए राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बच्चो को प्रेरित करती हैं।

  • Advertisement

सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट” की जून माह की मासिक बैठक हुई संपन्न

सुकृत, सोनभद्र। करमा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित “सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट” के केंद्रीय कार्यालय पर ट्रस्ट की मासिक बैठक को समय दोपहर 3 बजे से ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पिछले माह के कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निम्नलिखित प्रस्ताव रखा –

Advertisement (विज्ञापन)

1- श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच, पता कैमूर घाटी, रावर्टसगंज जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश को ट्रस्ट से संबद्ध किया जाना।

2- शासन के आदेशानुसार इस बार 16 जून 2022 से सरकारी व गैर सरकारी सभी प्रकार के विद्यालय पुनः खोल दिए गए हैं। शिक्षा के स्तर व शत प्रतिशत नामांकन कराये जाने हेतु स्कूल चलो अभियान जागरूक कार्यक्रम चलाया जाए जिससे कोई भी बालक या बालिका शिक्षा से वंचित न रह जाए तब जाकर भारत सरकार के सर्व शिक्षा अभियान का सपना पूरा हो पाएगा।

3- संस्था द्वारा संचालित- पढ़ें बेटियाँ पढ़ाएं बेटियाँ योजना के अंतर्गत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में फैलाने का प्रयास किया जाय जिससे बच्चों व बालिकाओं को शिक्षा का लाभ मिल सके।

Advertisement (विज्ञापन)

4- महिला जिला सचिव सोनभद्र राधिका यादव को निर्देशित किया जाय कि महिलाओं व ग्रामीण बालिकाओं को जागरूक किया जाये ताकि वे अपने अधिकारों व हक की लड़ाई लड़ सकें तथा शिक्षित हो कर समाज की सेवा नि: स्वार्थ भाव से करती रहें। ट्रस्ट में जिला व ग्राम स्तर पर अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने तथा जिम्मेदारी सौंपी जाए।

उपरोक्त प्रस्तावों पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से पारित किया गया।
अंत में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ प्रधान ट्रस्टी गौतम विश्वकर्मा के द्वारा बैठक के समापन की घोषणा की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला सचिव सोनभद्र डाक्टर दिनेश कुमार, जिला सचिव सोनभद्र महिला मंच राधिका यादव, सदस्य गण सूरज मणि, कमरुद्दीन तथा सरवरे अख्तर व राजेश सिंह मौर्य लैब टैक्निसीयन मौजूद रहे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें