सोनांचल में 31,344 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण कर दी गई दवाएं

अजीत कुमार सिंह

सोनभद्र। सेवा समर्पण संस्थान, जिला प्रशासन, विश्व आयुर्वेद परिषद,
एनएमओ, सेवा भारती के सहयोग से जनपद में आए कुल 540 चिकित्सकों ने 31 टीमें बनाकर विभिन्न गांवों में शनिवार को सायं 5 बजे तक कुल 62 कैंपों के माध्यम से 31,344 लोगों को स्वास्थ्य लाभ हेतु चिकित्सा प्रदान की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

सेवा समर्पण संस्थान के सह संगठन मंत्री आनंद जी ने बताया कि यह अनवरत अविरल चलने वाली यात्रा उस गंगा की तरह है जो सदैव राष्ट्र को हरा भरा एवं पवित्रता प्रदान करती है। वही विश्व आयुर्वेद परिषद के सह संगठन सचिव कमलेश कुमार द्विवेदी ने कहा जनपद सोनभद्र की सेवा मेरे जीवन की प्रथम प्राथमिकता है। इसलिए लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण की चिंता के साथ-साथ जब चाहे जैसे चाहे जिन परिस्थितियों में चाहे सदैव याद करें और हम सेवा के लिए तत्पर मिलेंगे। श्री द्विवेदी के प्रमुख सहयोगी आशुतोष पाठक ने कहा कि हम चिकित्सकों को प्रभु ने सदेव सेवा के लिए ही जीवन दिया है इसलिए हम सेवा को ही अपना जीवन का विकल्प मानते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

चिकित्सकों के गांव में जाने पर ग्रामीणों ने अपने लिए भगवान मानते हुए स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ-साथ अपने अपने घरों में चिकित्सकों को जलपान और भोजन के लिए भी आमंत्रित कर प्रसाद ग्रहण कराया। उस समय ऐसा लग रहा था मानो जैसे स्वयं सबरी ईश्वर को जूठा बेर ग्रहण करा रही हो । चिकित्सकों की टीम में डॉक्टर मनीष मिश्रा, डॉ विजय राय ,डॉक्टर संतोष तिवारी, डॉक्टर अल्प नाथ, डॉ नेहा चौधरी, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ अमित कुमार सिंह, डॉ सुमित,डॉ राहुल, डॉ हरी प्रसाद मिश्रा, डॉ विनोद तिवारी,डॉक्टर जित्तू राम,डॉ शांतनु तिवारी,डॉक्टर नीतू, डाक्टर जुगल पांडेय समेत मैं सैकड़ों चिकित्सकों ने शाम तक अपनी सेवा प्रदान किया। यह जानकारी कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर आलोक कुमार चतुर्वेदी ने दी।

  • Advertisement

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित – संजीव गौंड़

सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन जुलाई महीने के पहले शनिवार को किया गया। मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में राज्यमंत्री संजीव गौंड़, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा जनता की समस्याओं को सहज भाव से सुना और मामले का निस्तारण किया गया, शेष मामलों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

मंत्री जी ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। इस दौरान जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कहा कि प्रकरणों का निस्तारण सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के बाद विभागीय कार्मिकों की टीम क्षेत्र में भेजकर प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

सम्पूर्ण समाधान दिवस में राज्यमंत्री संजीव गौंड़, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा रमेश कुमार व तहसीलदार आदि ने 43 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 09 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरणों को निस्तारित किये गये यानी कुल 13 मामले निस्तारित हुए, बाकी 30 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0एस0 ठाकुर, तहसीलदार ओबरा, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार, परियोजना निदेशका आर0एस0 मौर्या, नायब तहसीलदार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

  • Advertisement

संविदा कर्मियों हेतु एनटीपीसी सिंगरौली ने मोबाइल चिकित्सा जांच शिविर का किया शुभारंभ

सिंगरौली, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर द्वारा संविदा श्रमिकों के लिए समग्र शारीरिक स्वास्थय हेतु मोबाइल चिकित्सा जांच शिविर का शुभारंभ किया गया। इस चिकित्सा शिविर का शुभारंभ बसुराज गोस्वामी, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा किया गया।
यह मोबाइल चिकित्सा शिविर विभिन्न अति-आधुनिक उपकरणों के साथ डिज़ाइन की गई है, जिसमें विभिन्न प्रकार के मेडिकल जांच जैसे ईसीजी, ऑडियोमेट्री, स्पाइरोमेट्री, डिजिटल एक्स-रे, आई-चेक अप आदि किए जाएंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

बसुराज गोस्वामी, मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी सिंगरौली ने मोबाइल चिकित्सा जांच शिविर की सराहना की, जिससे संविदा श्रमिकों के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी सिंगरौली एक जिम्मेदार संगठन होने के नाते संविदा श्रमिकों को स्वस्थ रखने हेतु सभी सकारात्मक और सक्रिय कदम निरंतर उठता रहेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर सोमनाथ चट्टोपाध्याय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), बी एन झा, महाप्रबंधक (अनुरक्षण ), डॉ. एस.के. खरे, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (ईएमडी और बीएमडी), जोसेफ बास्टियन, महाप्रबंधक (ऐश डाइक प्रबंधन), बिजॉय कुमार सिकदर, मानव संसाधन प्रमुख, संजीवनी चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक, यूनियन एवं एसोशिएशन के प्रतिनिधि, एनटीपीसी सिंगरौली के अन्य सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहें।

  • Advertisement

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस पर सुनी जनता की समस्याएं

सोनभद्र। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से तहसील ओबरा पर जन शिकायतों को सुना गया तथा शिकायतों के तत्काल निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित करते हुए राजस्व सम्बन्धित शिकायतों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये। इसी क्रम में जनपद के अन्य तहसील पर संम्बन्धित अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया गया।

  • Advertisement

धोखाधड़ी और साइबर अपराध से बचाने के लिए जागरूकता ही एकमात्र उपाय है- सीआईएसएफ

HIGHLIGHTS

  • सीआईएसएफ बल इकाई ओ0टी0 एच0पी0पी के ओबरा कमांडेंट की तरफ से साइबर क्राइम से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी दी गई

अजित सिंह

ओबरा, सोनभद्र। जैसे-जैसे दुनिया डिजिटल होती जा रही है वैसे वैसे भारत में भी डिजिटल होने की प्रक्रिया तेज़ी से बढ़ती जा रही है। आज तमाम ऐसी चीज़ें है जो डिजिटल के बिना कठिन सी लगती है। जितनी तेजी से डिजिटल का युग पाव पसार रहा और लोगों को हर चीज़ में आसानी होती दिख रही है। लेकिन इसका दूसरा पहलू और भी ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है। थोड़ी सी न समझी आपका लाखों का नुकसान करा सकता है और कई तरह के मामले में फसा भी सकता है। इसी को देखते हुए सरकार समय-समय पर जगुरक्ता अभियान चलाती रहती है और लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियां देती रहती है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी क्रम में शुक्रवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई ओ0टी0 एच0पी0पी के ओबरा कमांडेंट हृदय शंकर शर्मा के निर्देशानुसार ओबरा परिक्षेत्र में साइबर क्राइम थाना मिर्जापुर उ0प्र0 के निरीक्षक श्याम बहादुर यादव एवं उनकी टीम द्वारा साइबर क्राइम से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी दी गई। बताया गया कि, जालसाजों, धोखाधड़ी और साइबर अपराध से बचाने के लिए जागरूकता ही एकमात्र उपाय है। अंजान काल करने वालों को अपने बैंक खाता नंबर, एटीएम कार्ड पासवर्ड, ओटीपी या वित्तीय लेनदेन में प्रयोग होने वाली अन्य जानकारियां कभी भी साझा न करने की सलाह दी गई।

Advertisement (विज्ञापन)

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई ओ0टी0 एच0पी0पी के ओबरा कमांडेंट हृदय शंकर शर्मा के निर्देशानुसार ओबरा परिक्षेत्र में आयोजित इस कार्यशाला में जवानों ने हिस्सा लिया। सभी को अपने बैंक संबंधित जानकारियां किसी से भी साझा न करने की सलाह दी गई। बताया गया कि, कभी भी आपको लगता है कि आप साइबर क्राइम के झांसे में फस गए है तो तुरंत आनलाइन पोर्टल और हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से बिना हिचकिचाहट के आप शिकायत दर्ज कराइए और संबंधित पुलिस स्टेशन को तत्काल सूचना देनी चाहिए। कभी-कभी ऐसा होता है कि आप ठगी के शिकार हो गए है और आप किसी को इस बारे में जानकारी नहीं देते की आप सोचते है कि लोग क्या कहेंगे। लोग क्या कहेंगे इसकी चिंता कतई मत करिए। अगर आप के साथ गलत हुआ है तो इसकी जानकारी साझा कीजिए, जिससे आपके संपर्क में रह रहे लोग सतर्क हो जाये।

  • Advertisement

जिलाधिकारी ने फसल बीमा के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सोनभद्र। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 1 जुलाई से 7 जुलाई तक फसल बीमा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह द्वारा शनिवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर जनपद भ्रमण के लिये रवाना किया गया।

जिसका मुख्य उद्देश्य जनपद के किसानों को फसल बीमा के विषय में जागरूक करना है जिससे जनपद के अधिक से अधिक कृषक अपना 31जुलाई 2022 तक अपनी फसल का बीमा कराकर भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना का लाभ ले सकते है तथा जिन कृषको के पास किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की उपलब्धता नही है तथा अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी की प्रति एवं स्वघोषित बुवाई प्रमाण पत्र ले जाकर गैर ऋणी कृषक के रूप मे बीमा का लाभ उठायें तथा समस्त KCC धारक कृषक अपने सम्बन्धित बैंक शाखा से अन्तिम तिथि से पहले बीमा कराकर योजना का लाभ उठाये और जनपद मे अधिसूचित अपनी फसलो को किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली क्षति से सुरक्षित करें। इस अवसर पर जनपद में कार्यरत बीमा कंपनी एच.डी.एफ.सी.एर्गो से जिला समन्वयक मयंक शर्मा, तहसील समन्वयक जुनैद अंसारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

  • Advertisement

मंदिर में संत स्वामी हरिनारायण जी की मूर्ति का हुआ अनावरण

HIGHLIGHTS

  • वैदिक मंत्रोच्चार से आचार्यों ने की पूजा-अर्चना,समूचा स्थल रहा गुंजायमान
  • हरिकीर्तन एवं अखंड रामायण सुनने को उमड़ी भीड़
  • विशाल भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
  • वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित पसही खुर्द गांव के बगीचे में हुआ आयोजन

सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित पसही खुर्द गांव के बगीचे में वृहस्पतिवार से दो दिवसीय आयोजन सकुशल सम्पन्न हो गया। संत श्री १००८ श्री हरि नारायण आश्रम जी का एक जुलाई को मूर्ति अनावरण करने का कार्यक्रम आचार्यों के जरिए वैदिक मंत्रोच्चार से कराया गया। इस दौरान हरिकीर्तन एवं अखंड रामायण का पाठ भी हुआ। जिसे सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान आयोजित विशाल भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता वरुण कुमार पाठक ने बताया कि हरिहर राम पाठक उर्फ हरिनारायण आश्रम जी उर्फ मौनी स्वामी जी उनके बाबा जी थे जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे। जिन्होंने कभी भी पेंशन नहीं लिया। जिन्होंने माँ गायत्री जी की 18 वर्षो तक तपस्या इसी बगीचे वाले स्थल पर किया था और बाद में सन्यास धारण करते हुए काशी नगरी में बाबा विश्वनाथ जी के शरण में रहने लगे। जो सोनभद्र के गौरव के प्रतीक हैं। जिसकी स्थापना के लिए शंकराचार्य जी के शिष्य श्री 1008 दंडी स्वामी ओमानंद जी महाराज मठ प्रयागराज के कर कमलों से किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें वराणसी से पधारे स्वामी जी के गुरु भाई मधसूदन आश्रम जी भी उपस्स्थित थे। जिसमें सासाराम, प्रयागराज, अकोढ़ि , नटवा कई जनपदों से शिष्य पधारे थे। विहिप नेता सतेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि संत स्वामी हरिनारायण आश्रम जी महाराज उनके बाबा जी थे। उनकी याद में मंदिर का निर्माण कराया गया एव उनकी मूर्ति स्थापित की गई है। बगीचे में बाबा जी की तपोस्थली रही जिसकी वजह से उक्त स्थल पर ही मंदिर का निर्माण कराया गया है। इससे बगीचे की भी रौनक बढ़ गई है। कार्यक्रम में जिले के संघ के जिला सह कार्य वाह भोलानाथ मिश्रा जी, जितेंद्र जी, अनिल जी, कीर्तन जी, संगम जी, प्रमोद जी, मनोज जी, राजेंद्र , कृपानारायण, राजबलि, अमरनाथ, लखनऊ से पधारे पद्माकर मिश्र जी, प्रदीप , राजेश पाठक एडवोकेट, उमेश पांडेय एडवोकेट आदि लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।

  • Advertisement

जून माह के मेगा इवेंट अनंता का हुआ आयोजन

सोनभद्र। महिला कल्याण विभाग की ओर से शासन की 100 दिन की कार्ययोजना के तहत मिशन शक्ति फेज-4.0 के तहत जून माह का मेगा इवेंट अनंता का आयोजन लोढी स्थित विकास भवन के सभागार में हुआ। इस अवसर पर महिलाओं व बालिकाओ को प्रेरित व सशक्त करने वाली विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं व बालिकाओ को विशिष्ट अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टण्डन ने बताया कि उपस्थित बालिकाओं व महिलाओं को अवगत कराया कि जनपद सोनभद्र में मिशन शक्ति फेज- 4.0 के तहत समस्त ब्लॉकों में स्वावलंबन कैंप का आयोजन किया गया तथा वहां की महिलाओं व बालिकाओं को शासन की महिला परक योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाएं यथा निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा वन स्टॉप सेंटर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिला को शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उन्हें इन योजनाओं से लाभान्वित कराया गया ।

Advertisement (विज्ञापन)

आज के कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद में जिन क्षेत्रों में महिलाओं ने सशक्त भूमिकाएं अदा की है उन्हें सम्मानित कर समाज के सामने रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत करना था इसके लिए उन्हे प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, उप श्रमायुक्त स्वत: रोजगार अजय कुमार जौहरी, द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष प्रकाश डाला गया।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिल नारायण देव पांडे द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत माह मई व जून में कुल 65 बालकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया साथ ही 21 बाल विवाह रुकवाया गए साथ में यह भी कहा गया कि टीम का बहुत ही उत्तम प्रयास रहा। मौके पर उपस्थित बाल कल्याण समिति के सदस्य अमित सिंह चंदेल महिला शक्ति केंद्र से नीतू यति, सीमा द्विवेदी जिला बाल संरक्षण इकाई से गायत्री दुबे,सुधीर शर्मा, रोमी पाठक, वीणा राव,शेषमणि दुबे, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन साधना मिश्रा द्वारा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही मे जुगैल चोपन में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति फेज-4.0 के तहत आयोजन कर सास्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया गया। बेटी बचाओ, बेटी पढाओं, कन्या भ्रूण हत्या से जुड़े कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जन्म से लेकर बारहवीं तक के बच्चियों के पढाई लिखाई के लिए सरकार के द्वारा पन्द्रह हजार रुपये का अनुदान राशि कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत दिया जा रहा है वही मुख्य अतिथि द्वारा 17 बालिकाओं को अध्ययन किट देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित महिला शक्ति केंद्र से साधना मिश्रा जिला समन्वयक, जिला बाल संरक्षण इकाई से, रोमी पाठक सामाजिक कार्यकर्ता, शेषमणि दुबे ओ आर डब्ल्यू, विद्यालय गार्डेन स्मिता, कुमारी पुष्पा, सविता कांचन, प्रगति देवी मीना यादव,नीतू यादव,मिथिलेश मौर्या, सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Advertisement

जिलाधिकारी व सेवा समर्पण संस्थान के आनन्द ने वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

सोनभद्र। डाॅक्टर्स डे के अवसर पर शुक्रवार सर्किट हाउस सोनभद्र में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व सेवा समर्पण संस्थान के आनन्द ने अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जनपद के विभिन्न जगहों पर वनवासी/आदिवासी/जनजाति समाज को आरोग्य बनाने वाले डाॅक्टरों के टीम द्वारा वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

परम्परानुसार सेवा समर्पण संस्थान सम्बद्ध अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम सोनभद्र जनपद के वनवासी/आदिवासी/जनजाति समाज को आरोग्य बनाने के लिए 31वां अन्र्तराष्ट्रीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन कर रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने डाॅक्टर टीम को रवाना करते हुए कहा कि गाॅव स्तर पर अभी भी लोगों को जागरूक करने की जरूरत है, जो सही जानकारी न होने के अभाव में अस्वस्थ्यता की स्थिति बनी रहती है, जिसे डाॅक्टरगण सही मायने में जानकारी देते हुए उन्हें स्वस्थ्य रहने के उपाय को बताकर परोपकारी के हकदार बनें।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि लोगों को खान-पान, रहन-सहन व छोटी-छोटी आदि जानकारी न होने पर बड़ी बीमारी हो जाता है, जिसे आयोजित होने वाले कैम्प के माध्यम से उन्हें जागरूक किया जाये, जिससे उनके साथ ही उनके आने वाले पीढ़ियों को भी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से राहत मिल सके। सवतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव अन्तर्गत जनपद के 75 हजार समाज के लोगों को आरोग्य बनाने के लिए 750 चिकित्सक, 120 कैम्प, 4 जोन के माध्यम से योजना बनाकर स्वास्थ्य मेला का आयोजन सभी न्याय पंचायतों के क्षेत्रों में किया जा रहा है। जिसमें जोन 1 तपोवन सुकृत प्रभारी अशोक सिंह, जोन-2 हेड क्वार्टर दुधनाथ कुशवाहा, जोन-3 भाउराव देवरस छात्रावास खन्ना कैम्प डाला प्रभारी शिव प्रसाद, जोन-4 सेवा कुुन्ज आश्रम प्रभारी सीताराम योजनानुसार कार्य कर रहे हैं। सम्पूर्ण कार्यक्रम हरिश्चन्द्र, कमलेश कुमार चौबे, डाॅ0 लालजी सुमन, कोर कमेटी के रूप में योजनानुसार कार्य कर रहे हैं।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0एस0 ठाकुर उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार सिंह, डी0पी0आर0ओ0 विशाल सिंह, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 ए0के0 जौहरी सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें। उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार सिंह, डी0पी0आर0ओ0 विशाल सिंह, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 ए0के0 जौहरी सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

  • Advertisement

राम नाम लेने से बनेंगे सभी काम: हरिओम शास्त्री

HIGHLIGHTS

  • यज्ञ मंडप की परिक्रमा को उमड़ी भीड़-घण्टा घड़ियाल व शंख की ध्वनि से समूचा परिसर गुंजायमान रहा
  • गुरु पूर्णिमा से राबर्ट्सगंज में भी भिखारी सेवा ट्रस्ट का चलेगा भंडारा

सोनभद्र। रामगढ़ कस्बा में गुरौटी रोड स्थित श्री शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय शनि महाराज महायज्ञ में तीसरे दिन शुक्रवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। घण्टा, घड़ियाल एवं शंख ध्वनि से समूचा स्थल गुंजायमान रहा।

Advertisement (विज्ञापन)

भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के संस्थापक भिक्षुक भिखारी बाबा जंगली दास जी महाराज ने बताया कि महायज्ञ में शनि भगवान का पूजन करने वाले सोलह यजमान रहे। जिसमें बिरजू दास व उनकी पत्नी आशा देवी, हीरा महाराज व उनकी पत्नी कालो देवी, मंदिर पुजारी विमला देवी, जंगली बाबा की धर्मपत्नी पार्वती देवी, नारायण दास व उनकी धर्मपत्नी वारमति देवी, रामजग मौर्य व उनकी पत्नी रामा देवी, आचार्य रेवती तिवारी व उनकी पत्नी सीता देवी, कृष्णा अग्रवाल ,सरस्वती, गणेश , डॉ विजय उनकी धर्मपत्नी प्रमिला देवी, उर्मिला देवी, रामसागर बाबा व उनकी धर्मपत्नी रामावती, बारी समाज सेविक शालिग्राम साहू घोरावल, राजू बीज भंडार घोरावल, शिव शंकर गुप्ता राबर्ट्सगंज, हरीश अग्रवाल आदि भक्तगण शामिल रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

कथाकार हरिओम शास्त्री वाराणसी ने रामकथा का संदेश देते हुए बताया कि राम का नाम लेने से मानव को क्या मिलता है। जैसे शरीर में वह परमात्मा दिखाई नहीं देता, लेकिन अनुभूति होती है। उसी तरह से राम का नाम लेने से पूरे ब्रह्मांड के जीव जंतु नभचर अंडा की प्रकृति को एक ऊर्जा मिलता है। जैसे शरीर में ऊर्जा है तो शरीर चलता है ऊर्जा खत्म हो जाएगा तो प्राण निकल जाएगा। उसी तरह से राम का नाम लेने से हर काम हो जाता है। कहा कि जैसे भिखारी बाबा के झोली में रुपया, पैसा, सोना, चांदी नहीं है, लेकिन पूरे सोनभद्र के जनमानस के महापुरुषों का नाम झोली में निरंतर पड़ा रहता है।

भिखारी बाबा ने बताया कि 13 सालों से निरंतर भंडारा कीर्तन श्री राम जय राम जय जय राम चल रहा है। भिखारी बाबा की झोली में कुछ नहीं है, लेकिन यह शनि महाराज महायज्ञ जड़ी बूटियों के द्वारा जगत कल्याण के लिए आसान तरीके से हो जा रहा है। यह विशाल भंडारा जब चल रहा है यह भी बड़े सुगम तरीके से हो जा रहा है। यह हरि नाम की महिमा है इसलिए हे महापुरुषों भगवान के नाम में इतना पावर है के सुखा हुआ पेड़ भी हरा हो सकता है। भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अजय कुमार मौर्य, चिंता देवी यहां तक निर्णय लिया गया है कि राबर्ट्सगंज में जनमानस को देखते हुए एक विशाल भंडारा अनवरत सावन पूर्णिमा गुरु पूर्णिमा से शुरू होने वाला है। यह प्रस्ताव भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट से चिंता मौर्या ने डाला है। फिलहाल लवकुश अन्न क्षेत्र रूपी भंडारा अनवरत चलता रहेगा।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें