सम्पति देवी स्मृति गृह लक्ष्मी सम्मान से सम्मानित होंगी उर्मिला पांडेय

HIGHLIGHTS

  • सम्पति देवी की तृतीय पुण्यतिथि पर लिया गया निर्णय

सोनभद्र। सोनांचल नव निर्माण समिति के अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र की माता स्मृति शेष सम्पति देवी जी की तृतीय पुण्यतिथि पर संस्था के सदस्यों ने उनको याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सर्वप्रथम सम्पति देवी के तीनो पुत्रों इंजीनियर अनिल कुमार मिश्र, अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र एवं व्यवसाई हिमांशु मिश्र सहित परिवार की बहुओं और बच्चो ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें शत-शत नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर संस्था के उपस्थित सदस्यों ने स्मृति शेष सम्पति देवी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें कुशल गृहणी और अत्यंत धार्मिक महिला बताया । वही संस्था के अध्यक्ष व उनके द्वितीय पुत्र राकेश शरण मिश्र ने कहा कि मेरी माता जी ने आजीवन अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया और हम सभी भाईयों एवं परिजनों को सामाजिक व आध्यात्मिक संस्कार देते हुए एक सूत्र में बांध कर रखा और पारिवारिक एकता के महत्व को समझाया।

Advertisement (विज्ञापन)

सोमवार को उनके तृतीय पुण्यतिथि पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार का ‘सम्पति देवी स्मृति गृह लक्ष्मी सम्मान’ ग्राम घुरमा निवासी उर्मिला पांडेय पत्नी उमापति पांडेय को दिया जाएगा। इस मौके पर रामेश शरण मिश्र, आकाश मिश्र, नीलेश मिश्र, सात्विक मिश्र, उषा मिश्रा, शिवानी मिश्रा, तृप्ति मिश्रा, रिया मिश्रा, पायल मिश्रा, अनुराग मिश्र,आदि लोग उपस्थित थे।

  • Advertisement

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई संपन्न

सोनभद्र। सोमवार को व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री अजित जायसवाल के आवास पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र की बैठक अयोजित की गई। जिसमें विगत दिनों आईटी सेल के अध्यक्ष अजय केशरी के पिता जी के स्वर्गवास पर सभी ने मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। इसके उपरान्त जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने संगठन का विस्तार करते हुए संजय जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष, विजय केशरी को नगर महामंत्री, अभिषेक केशरी को नगर संगठन मंत्री व अंशु को नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।
वही बैठक में 9 अगस्त को दिल्ली में होने वाली बैठक व संगठन के सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने व अधिक से अधिक व्यापरियों को संगठन से जोड़ने पर विस्तार से चर्चा भी हुई।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा फूड लाइसेंस को अनिवार्य किए जाने के निर्णय का विरोध संगठन द्वारा प्रत्येक जिले मे किया जाएगा। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल ने कहा ऑनलाइन व्यापार से स्थानीय व्यापरियों को बहुत नुकसान पहुंच रहा हैं केंद्र सरकार द्वारा कठोर निर्णय नहीं लिया गया तो व्यापार मंडल पूरे देश मे आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केशरी, युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला संगठन मंत्री अजित जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवाल, किराना अध्यक्ष श्याम केशरी, जिला उपाध्यक्ष युवा आनंद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष बचाओ केशरी, नंद लाल कुशवाहा, जनार्दन कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

वेतन न मिलने से नाराज अध्यापकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देने का किया एलान

सोनभद्र। सोमवार को सोनभद्र जिले के राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान ( RMSA ) के अंतर्गत संचालित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों ( हाई स्कूल ) में कार्यरत प्रधानाचार्य / शिक्षकों एवं कर्मचारियों को विगत 03-04 माह से वेतन भुगतान नहीं होने की वजह से आर्थिक तंगी झेल रहे शिक्षकों का गुस्सा फूट गया और जिसके परिणामस्वरूप जिले भर के शिक्षकों ने पठन पाठन बन्द कर वेतन भुगतान नहीं होने तक जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया है। शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि पिछले कई माह से वेतन न मिलने के कारण हम सभी कर्ज में डूबे हुए हैं तथा वर्तमान में बहुत ही बुरी आर्थिक स्थिति से गुजर रहे हैं ।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार , दिनांक 11.07.2022 से आर्थिक मजबूरी के कारण हम विद्यालय पहुंच पाने में असमर्थ हैं अतः अपनी उपस्थिति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में ही देने को बाध्य हैं । जितनी जल्दी हमारे नियमित वेतन निर्गत होने के आदेश हो जाएंगे हम विद्यालय में अपना सहयोग पूरी निष्ठा से देने को कृत संकल्प हैं । कृपया उपर्युक्त स्थिति से अवगत होने की कृपा करें ।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चलें कि शिक्षकों ने अपनी मांग में कहा है कि जिले में जो राजकीय इंटर कालेज में शिक्षक कार्यरत हैं उन्हें तो नियमित रूप से वेतन भुगतान किया जा रहा है परन्तु राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिन विद्यलयों को उच्चीकृत कर राजकीय हाईस्कूल में परिवर्तित कर दिया गया है उन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इसलिए जब तक हमारी समस्याओं पर कोई ठोस पहल नहीं होती तब तक हम लोगों ने धरना देने का निर्णय लिया है।

  • Advertisement

अग्निवीरों के लिए भर्ती का मंच तैयार, अग्निपथ से IAF का यह सपना अब होगा पूरा

Agneepath Scheme: अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरो की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस बीच भारतीय वायुसेना के एयर चीफ मार्शल ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी हैं

Agneepath Scheme: देशी की तीनों सेनाओं में रंगरूटों की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना के तहत चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. युवा इस योजना में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. इस बीच वायु सेना प्रमुख वीआर चौधरी ने अग्निपथ की सराहना करते हुए अग्निवीरों से जुड़ा भारतीय वायु सेना यानी IAF के दृष्टिकोण का आज रविवार को खुलासा किया. उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना, भारतीय वायु सेना के दीर्घकालिक दृष्टिकोण को पूरा करेगी. भारतीय वायु सेना को’दुबले-घातक’ सुरक्षाबलों से लैस करने का दूरदर्शी विजन अब पूरा होगा. इस भर्ती मॉडल से भारतीय वायु सेना की क्षमता बढ़ेगी.

एयर चीफ मार्शल चौधरी ने कहा कि योजना के कार्यान्वयन के माध्यम से पेंशन और अन्य व्यय में कोई भी बचत केवल आकस्मिक है और सुधार शुरू करने का कारण नहीं है. उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना भारतीय वायुसेना के जनशक्ति अनुकूलन अभियान को आगे बढ़ाती है. जिसमें हमने एक दशक से कई मानव संसाधन नीतियों और संगठनात्मक संरचनाओं की समीक्षा की है. नई योजना के तहत भारतीय वायुसेना में लगभग 3,000 पदों के लिए लगभग 7,50,000 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

14 जून को घोषित इस योजना में केवल चार साल के लिए 17 और 21 वर्ष की आयु वर्ग के बीच के युवाओं की भर्ती करना है. जिसमें से 25 प्रतिशत को 15 और वर्षों के लिए बनाए रखने का प्रावधान है. 2022 के लिए, ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया गया है. भारत के कई हिस्सों में इस योजना के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन देखने को मिले थे. आंदोलनकारियों ने इसे वापस लेने की मांग की थी. उनका कहना था कि नया मॉडल 75 प्रतिशत रंगरूटों को नौकरी की गारंटी नहीं देता.

स्मृति शेष युवराज अभ्युदय ब्रह्म की श्रीनगर में मनी दूसरी पुण्यतिथि

HIGHLIGHTS

  • राज परिवार सहित उपस्थित गणमान्यों के नेत्र हुए सजल

घोरावल, सोनभद्र। अगोरी-बड़हर स्टेट के युवराज स्मृति शेष अभ्युदय ब्रह्म की द्वितीय पुण्यतिथि का आगाज राजपुर राजभवन से दो किमी दूर श्रीनगर में पुरोहित की निगहबानी में विधि विधान से सम्पन्न हो गया। यहाँ यह उल्लेख करना समीचीन होगा कि दो वर्ष पूर्व में हुए इनके वैवाहिक कार्यक्रम के छः माह भी नहीं बीते थे की अचानक इनका निःसंतान रहते हुए परलोक गमन हो गया।

Advertisement (विज्ञापन)

शोक संतप्त राजपरिवार ने 2021 में मनाई थी पहली पुण्यतिथि तो इसबार 7 जुलाई को देर संध्या वेला तक चले पुण्यतिथि कार्यक्रम में राजकुमारी दीक्षा व राजा आभूषण ब्रह्मशाह की ओर से आयोजित दूसरी पुण्यतिथि में राजपरिवार के सभी स्वजनों सँग परिजन अभिजन समुपस्थित रहे।
राजघराने के क्रांति ब्रह्म शाह व देवांश ब्रह्म के साथ बकौली, देवगढ़ व अन्य स्थानों से परिजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

Advertisement (विज्ञापन)

राजकुमारी दीक्षा व अगोरी बड़हर नरेश राजा आभूषण ब्रह्म शाह की अगुवाई में दिवंगत युवराज अभुदय ब्रह्म शाह की इस पुण्यतिथि पर अतीत की बातें भी अनायास आप्लावित हो उठीं।
इस दौरान अवसान प्राप्त युवराज की मृदुभाषिता, समाज के लिए उनका समर्पित भाव व युवावस्था में ही इनकी सीमा घोरावल कड़िया-28, घोरावल तहसील अंतर्गत शाहगंज-राजपुर से आग़ोरी रियासत व सोनभद्र तक लोकप्रियता के लिए
विख्यात स्मृति शेष अभ्युदय ब्रह्म की अहम किरदार रजकुमारी दीक्षा सँग राजा बड़हर ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये तो समूचा राजवंश परिवार गमगीन हो उठा और आयोजन में सार्थक भावभंगिमा से भूमिका निर्वहन किया।

Advertisement (विज्ञापन)

गौरतलब हो कि श्रीनगर सेवा बड़े ही गहरे ताल्लुकात रहे इस चन्देल राजवंश के। अगोरी से सीधे इनका पड़ाव प्रवास श्रीनगर ही रहा इसके बाद राजपुर में राजभवन स्थापित हुआ। इसी कारण अभुदय ब्रह्म का अंतिम संस्कार श्रीनगर में हुआ और पुण्यतिथि भी इसी जगह मनाई गई।
इस स्थान की महत्ता इतनी वर्णित होती है कि श्रीनगर से ही राजवंश चला और पीढियों तक राजे रजवाड़ों का साम्राज्य चला। वही दिवंगत अभ्युदय ब्रह्म के शिक्षा पर रोशनी डालने से ज्ञात होता है कि देहरादून, इलाहाबाद,
रायपुरा और दार्जिलिंग में रहते अध्ययन किया था और दार्जिलिंग केनलपांग से होटल मैनेजमेंट की शिक्षा ग्रहण की थी। ये राजा आभूषण ब्रह्म शाह के इकलौते पुत्र थे। इनकी दूसरी पुण्यतिथि में भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता एवं गणमान्य जनों के साथ उनको चाहने वाले लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

  • Advertisement

कलश विसर्जन के साथ यज्ञ का हुआ समापन

HIGHLIGHTS

  • राष्ट्र की रक्षा को एकजुटता जरूरी: कमल नयन दास
  • लक्ष्मीबाई, कार्तिकेय, गणेश जैसी हो संतान : साध्वी यशोदा-संतों की मौजूदगी में गरीब कन्याओं की कराई गई शादी
  • भंडारे में भक्तगणों ने किया प्रसाद ग्रहण

सोनभद्र। रामगढ़ कस्बा में गुरौटी रोड स्थित श्री शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय शनि महाराज महायज्ञ शुक्रवार को कलश विसर्जन के साथ सकुशल सम्पन्न हो गया। वृहस्पतिवार को संतों की मौजूदगी में गरीब कन्याओं की शादी कराई गई। साथ ही दान दाताओं द्वारा जरूरत की सभी सामग्री वर-वधुओं को आशीर्वाद स्वरूप प्रदान किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

मणिराम छावनी अयोध्या राम जन्मभूमि के उत्तराधिकारी संत शिरोमणि कमलनयन दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन देते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी है। यह तभी संभव है जब सभी लोग सारे भेदभाव को भुलाकर एक हो जाएं। महाराज जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी भी चाहते हैं कि राष्ट्र की रक्षा हो, लेकिन इसके लिए भारतीय संविधान की धारा 30 बाधक है। जब धारा 30 समाप्त करके जनसंख्या नियंत्रण के लिए समान संहिता लागू होगी। तभी राष्ट्र की रक्षा हो सकेगी और हमारा देश पुनः विश्व गुरु बनेगा। महाराज जी ने कहा कि भगवान श्री राम जब जंगल में 14 वर्ष के लिए गए और वहां पर जंगलराज समाप्त करके सभी लोगों को अपनाया तो रामराज्य स्थापित हो गया। इसी प्रकार से जंगली बाबा का भी मकसद राष्ट्र की रक्षा करना है चाहे इसके लिए यज्ञ कराना पड़े, कीर्तन अथवा गरीब कन्याओं की शादी करानी पड़े।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रवचन में गुजरात से पधारी साध्वी यशोदा ने कहा कि अब एकबार फिर रानी लक्ष्मीबाई, सती सावित्री, कार्तिकेय व गणेश जी जैसी संतानों की जरूरत है। साध्वी जी ने आह्वान किया कि जिन कन्याओं की शादी हुई है सभी लोग इसीतरह की संतान पैदा करें। आचार्य गोपाल धर द्विवेदी विंध्याचल, आचार्य हरिओम द्विवेदी वाराणसी, आचार्य राधेश्याम त्रिपाठी व आचार्य अभिषेक शुक्ला विजयगढ़, आचार्य रेवती तिवारी सोनभद्र द्वारा पूजन-अर्चन एवं आहुति दिलाई गई। आचार्य ज्ञान चंद्र पांडे मिर्जापुर, सत्यनारायण महाराज, राज किशोर जी महाराज द्वारा सुनाई गई कथा को भी भक्तगणों ने श्रवण किया।
आयोजन सकुशल संपन्न होने पर हर्ष जाहिर करते हुए जंगली बाबा ने कहा कि इतना बड़ा यज्ञ व कन्याओं की शादी का कार्यक्रम सभी लोगों के सहयोग से ही संभव हुआ है। उन्होंने सभीलोगों का आभार व्यक्त किया है।



Advertisement (विज्ञापन)

संतों की मौजूदगी में इन जोड़ों की हुई शादी

सोनभद्र। भिखारी बाबा जंगली दास जी महाराज ने बताया कि इन जोड़ों की शादी 7 जुलाई को संतों की मौजूदगी में कराई गई। जिसमें सोनी संग रोहित, मेहदी संग कृष्णा, अर्चना संग सुनील, सविता कुमारी संग राजेश, वंदना संग सूरज, सरोज संग रविन्द्र कुमार, निशा संग संजय, जिरावती संग अनिल, लैला संग लालव्रत व मुस्कान संग सुमित शामिल हैं।

  • Advertisement

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ सोनभद्र की कमान संभालेंगी कौसर जहां सिद्धकी

HIGHLIGHTS

  • कुंज लता त्रिपाठी महामंत्री, गायत्री त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सोनाली मजमुदार कोषाध्यक्ष का संभालेगी दायित्व

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ सोनभद्र के एक वर्ष पूर्ण होने के उपरांत नए जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूर्ण की गई।
कौशर जहां सिद्दीकी को सोनभद्र जिलाध्यक्ष के रूप में चुना गया। महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं के लिए पूरे प्रदेश में संघर्षरत उ०प्र० महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या द्वारा महिला शिक्षक संघ सोनभद्र की कमान कौशर जहां सिद्दीकी को दी गयी जो पूर्व में जिला महामंत्री थीं।
बताते चलें कि कौशर जहाँ सिद्दीकी शिक्षा के क्षेत्र में काफी कर्मठ और नवाचारी शिक्षिका हैं। शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आपको जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सम्मानित किया जा चुका है। इन्होंने एबीआरसी के भी पद पर कार्य किया है। इनकी व्यवहार कुशलता एवं महिलाओं की समस्याओं के लिए आवाज उठाने की प्रवीण के कारण ये शिक्षकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

नई जिला कार्यकारिणी में जिला महामंत्री कुंजलता त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गायत्री त्रिपाठी, उपाध्यक्ष वर्षा वर्मा, मीडिया प्रभारी कोमल साहू और जिला कोषाध्यक्ष पद हेतु सोनाली मजूमदार का चयन किया गया है। इन सभी शिक्षिकाओं को जिले में कर्मठ एवं सक्रिय शिक्षिकाओं के रूप में जाना व पहचाना जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

उ०प्र० महिला शिक्षक संघ, सोनभद्र के इस नई टीम के आने से जिले के शिक्षक व शिक्षिकाओं में हर्ष का माहौल है। शिक्षक राजेश पटेल,राजेश, वंदना,‌प्रज्ञा, वैश्य ब्लॉक अध्यक्ष अटेवा, शिवशंकर ब्लॉक अध्यक्ष घोरावल, हिमांशु मिश्रा, अभिषेक मिश्रा- जिला महामंत्री यूटेक, विष्णु कांत, रामप्रसाद, परमशीला, विमलेश, अमीन गजाला, यास्मीन, सुमन भारती-ब्लाक अध्यक्ष, नीलम गिरी-ब्लॉक अध्यक्ष, सुनील कांत, कमलेश गुप्ता, संगीता, परवीन बेगम, इशरत जहां गजाला, परवीन फोजिया बानो, आकांक्षा पांडेय आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।

  • Advertisement

पत्रकारों ने की नवागत पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट

अजीत सिंह

चुर्क, सोनभद्र। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह से शुक्रवार को वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र कुमार तिवारी एडवोकेट के साथ युवा पत्रकार अजीत सिंह, जेपी सिंह, विकास कुमार, रविंदर सिंह, कामेश्वर विश्वकर्मा,विजय साहनी, अजय ओझा, जूही खान ने चुर्क स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत किया और उनके प्रशासनिक कार्य क्षेत्र में उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक से जिले में हो रही अनियमितताओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा भी किया।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

ठेले पर ब्रेड पकोड़ा बेचने वाले राजकुमार जायसवाल ने बढ़ाया सोनभद्र का मान

सोनभद्र। गुजरात के गांधीनगर मे महत्मा मान्दिर ऑडिटोरियम मे 5 जुलाई को आयोजित डिजिटल इंडिया वीक पर देश के विभिन्न शहरों से डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने व समाज को कैशलेस ट्रांजैक्शन के लिए प्रेरित करने वाले बंधुओं को आमंत्रित किया गया। इवेंट में सोनभद्र के राजकुमार जायसवाल ने प्रतिनिधित्व किया । बता दें कि पूरे उत्तर प्रदेश में मात्र 7 जनपदों से युवाओं को आमंत्रित किया गया था।

Advertisement (विज्ञापन)

गौरतलब है कि डिजिटल इंडिया के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनधन मोबाइल आधार की शक्ति है और इनका सबसे ज्यादा लाभ गरीब वर्ग मिला है। उसके लिए अब जिंदगी आसान हो गई है डिजिटल इंडिया के माध्यम से सभी योजनाओं को वह घर बैठे देख सकता है और इसका लाभ उठा सकता है । इस अवसर पर कई डिजिटल पहल का आरंभ किया गया है और आईटी प्रदर्शनी आयोजित की गई। बातचीत में राजकुमार जायसवाल ने बताया कि एक छोटे से ठेले पर ब्रेड पकोड़े लगाने का काम करते हैं और जो भी उनका ट्रांजैक्शन होता है सारा ऑनलाइन कैशलैस ट्रांजैक्शन होता है सारा कैशलेस लेंन देन करते हुए और समाज को भी कैशलेस ट्रांजैक्शन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। समाज के हजारों गांवों और अलग-अलग गांव को डिजिटल योजनाओं और डिजिटल लेनदेन से रूबरू कराया।

Advertisement (विज्ञापन)

राजकुमार जायसवाल ने इंडियन बैंक के माध्यम से ₹20000 का लोन लिया था और उन्होंने ऑनलाइन ही उसका भुगतान भी किया। राजकुमार जायसवाल ने इंडियन बैंक के मुद्रा योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री के डिजिटल महोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ और प्रधानमंत्री से रूबरू होने का मौका भी मिला। इंडियन बैंक के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में दूर-दूर तक वित्तीय साक्षरता केंद्र और आरसीटी के द्वारा डिजिटल और कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

  • Advertisement

मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी” अभियान के तहत इकट्ठा किए गए 49 कुंटल प्लास्टिक को निस्तारण के लिए अल्ट्राटेक को सौंपा गया

HIGHLIGHTS

  • नीति आयोग के एडिशनल सेक्रेटरी ने “मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी” अभियान को बताया नवीन प्रयोग
  • जिले के सभी ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधि विधायक गण व मंत्री के आह्वान पर जनपद के लगभग 3 लाख घरों पर सिंगल यूज प्लास्टिक को इकट्ठा करने के लिए लगाई गई बोरिया
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के नेतृत्व में चल रहे जन आंदोलन मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी के अंतर्गत जनपद के सभी को घरों पर बोरी टांगने का लक्ष्य रखा गया था। जिसके जन आंदोलन बनाने के लिए जनपद के सभी ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधि विधायक गण व मंत्री के आह्वान पर जनपद के लगभग 3 लाख घरों पर बोरिया लगाई गई। इस अभियान काल के दौरान 196748 बोर से प्लास्टिक इकट्ठा किया गया, जिसमें कुल 4900 किलो प्लास्टिक इकट्ठा हुआ है। इस इकट्ठा हुए प्लास्टिक के निस्तारण के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री को दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

आज कलेक्ट्रेट गेट के पास संतोष कुमार यादव, अतिरिक्त सचिव, भारत सरकार/ नोडल अधिकारी नीति आयोग, चंद्र विजय सिंह, जिलाधिकारी, डॉ यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने हरी झंडी दिखा कर प्लास्टिक से लदे वाहनों को रवाना किया जिसे स्वयं जिलाधिकारी ने अल्ट्राकेट फैक्ट्री को सौंपा। वही नोडल अधिकारी संतोष यादव ने कहा कि यह अभियान अपने आप में एक नवीन अभियान है। इससे पर्यावरण को नुकसान होने से बचा लेंगे। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि इस अभियान का सबसे मुख्य बिंदु यह है कि घरों पर लोगों को प्लास्टिक उसी घर में संकलित किए जाने के लिए समझाया गया और लोगों ने प्लास्टिक को बाहर फेंकने की जगह अपने घर पर टंगी बोरी में ही रखी। ग्राम पंचायत के द्वारा वह प्लास्टिक इकट्ठा कर उसको निस्तारण के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री को उपलब्ध कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

विकास खंड बभनी से 235 किलो, विकास खंड चतरा से 417 किलो, विकास खंड चोपन से 235 किलो, विकास खंड दुद्धी 325 किलो, विकास खंड घोरावल 840 किलो, विकासखंड करमा 830 किलो, विकास खंड कोन से 222 किलो, विकास खंड म्योरपुर से 866 किलो, विकास खंड नगवा से 408 किलो एवं विकास खंड राबर्ट्सगंज से 522 किलो प्लास्टिक सफाई कर्मियों एवं गांव के लोगों के द्वारा इकट्ठा किया गया है। सरकार द्वारा 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन किया गया है जनपद का यह कार्यक्रम एक नवीन प्रयास है और इस कार्यक्रम के तरीकों को भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा भी सराहा गया है।

भारत सरकार के पेयजल और स्वच्छता विभाग के द्वारा उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के इस कार्यक्रम को अपने पेज पर स्थान दिया गया है जनपद में जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के द्वारा यह एक नवीन प्रयोग किया गया जो काफी सफल रहा ।
मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी कार्यक्रम नीम चरणों में संपन्न हुआ प्रथम चरण घरों पर बोरी टांग आ जाना द्वितीय चरण में लोगों से अपील किया जाना कि अपनी प्लास्टिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उसे उसी मोरी में डालें तृतीय चरण में 20 से 25 तारीख तक घर घर जाकर प्लास्टिक को कलेक्ट कर एक जगह इकट्ठा करना एवं विकास खंड पर इकट्ठा किया जाना । इसके अंतिम चरण में आज प्लास्टिक इकट्ठा कर अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री को निस्तारण के लिए जिलाधिकारी चंद्र विजयसिंह ने स्वयं 4900 किलो प्लास्टिक अल्ट्राटेक के प्रबंधन को हस्तांतरित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, सभी विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारी, विनय सिंह, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश सिंह, डीपीसी अनिल केसरी उपस्थित रहे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें